शुक्रवार, 26 जून 2020

एसएसपी ने किया पुलिस लाइन का साप्ताहिक निरीक्षण

टीआर ब्यूरो l


 मुजफ्फरनगर l एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा पुलिस लाइन का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया, जिसके अन्तर्गत मैस, बैरक, स्नानघर, कैन्टीन, कार्यालय आदि को चैक किया गया तथा पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क, सैनेटाईजर, साबुन आदि का इस्तमाल व सोशल डिसटेन्सिंग का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।


मुजफ्फरनगर सहित मंडल के सभी 6 जिलों में रात्रि 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

मेरठ l नोएडा, मेरठ के बाद हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद एवं मुजफ्फरनगर के जिला प्रशासन ने भी लिया फैसला- इन जिलों में भी रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा अगले आदेश तक कर्फ्यू।


देश में 24 घंटे में 17000 की रिकार्ड बढ़त के साथ 4.90 लाख पहुँचा आकड़ा

नई दिल्ली l केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में *17,296* नए मामले सामने आए हैं और 407 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या *4,90,401* हो गई है, जिनमें से 1,89,463 सक्रिय मामले हैं, 2,85,637 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 15,301 लोगों की मौत हो चुकी है


आज का पंचांग तथा राशिफल 26 जून 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 26 जून 2020*


⛅ *दिन - शुक्रवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - आषाढ़*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - पंचमी सुबह 07:02 तक तत्पश्चात षष्ठी*


⛅ *नक्षत्र - मघा दोपहर 11:26 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*


⛅ *योग - सिद्धि 27 जून रात्रि 01:55 तक तत्पश्चात व्यतिपात*


⛅ *राहुकाल - सुबह 10:49 से दोपहर 12:30 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:00*


⛅ *सूर्यास्त - 19:22* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - षष्ठी क्षय तिथि*


 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *वर्षा ऋतु विशेष* 🌷


☔ *अभी सीजन में बारिश आयेगी.... भूख कम हो जायेगी ...वायु की तकलीफ होगी, पाचन की तकलीफ होगी.... वो तकलीफ आये उसके पहले तकलीफ मिटाने की ताकत तुम्हारे अपने अंदर पैदा कर लो | हरद रसायन औषधि है रसायन माना टोनिक, १-२ गोली सुबह अथवा शाम चूस लिया करो .....जो खाया है वो पाचन टोनिक में बदल जायेगा पुष्टि देने वाला |*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞. पति पत्नी के झगड़े रहते हो या पारिवारिक क्लेश दूर करना हो तो


घर में सीताराम की मूर्ति को किसी ऐसे स्थान पर स्थापित करें जहाँ पति पत्नी और घर की सभी सदस्यों की नजरें उस मूर्ति या चित्र पर पड़े ! इससे न सिर्फ पति पत्नी में होने वाला लड़ाई झगड़ा समाप्त होता है बल्कि पारिवारिक क्लेश समाप्त होकर घर में सभी सदस्यों के बीच प्रेम और विश्वास का वातावरण बन जाता है !


 


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷


🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*


🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*


🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुए नाराज हुए , उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नहीं दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नहीं थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसू बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*


💥 *विशेष ~ व्यतिपात योग - 27 जून रात्रि 01:56 से रात्रि 11:08 तक (यानी 27 जून पूरा दिन) व्यतिपात योग है।*


🙏🏻💐🙏🏻


पंचक


8 जुलाई 


दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


एकादशी


बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी


गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी


प्रदोष


गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


अमावस्या


20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)


पूर्णिमा


आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार


 


मेष - 


आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष रह सकता है। आपको लोगों से कुछ प्रतिक्रियाएं मिल सकती हैं। संभव है कुछ वरिष्ठ लोगों को आपकी कार्यशैली से कोई एतराज हो। आपको अपने आप को परिस्थितियों के अनुरूप बदलना होगा। आज आप कुछ भावुक भी हो सकते हैं। इस कारण आपका कुछ समय पुरानी बातों को सोचने या उन यादों में गुजर सकता है।


 


वृषभ 


आज का दिन हर तरफ से सहयोगात्मक और सकारात्मक वातावरण वाला रह सकता है। लोग खुद आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं। किसी को आपकी बातों और विचारों से काफी प्रेरणा मिल सकती है। आपको आज अपनी छवि को मजबूत करने के लिए काम करने का बहुत अच्छा समय है। आपका अपने प्रियजनों के साथ समय बहुत अच्छा गुजरेगा।


 


मिथुन - 


आज का दिन आपके लिए लोगों की मदद से आगे बढ़ने का है। खुद के बल पर अगर आप आज आगे बढ़ने की सोच रहे हैं तो समय आपके लिए कुछ कठिनाई भरा हो सकता है। कामों को पूरा करने में आपको समय और श्रम दोनों ज्यादा लग सकता है। अतः जो काम आपके लिए थोड़ा ज्यादा बड़ा हो, उसके लिए अपने सहयोगियों या मित्रों से सहयोग मांगने में हिचकिचाएं नहीं।


 


कर्क -


आज का दिन अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत हो जाएं, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।


 


सिंह -


आज आपके लिए किसी बड़े आइडिया पर काम करने का है। आप अपने लिए किसी बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार कर सकते हैं। आपके लिए समय किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात का भी है, जो आपके भविष्य में एक विशेष स्थान रखता है। आपको अपने लोगों के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कतराना नहीं चाहिए। अगर माइग्रेन जैसी कोई समस्या है तो आपको सावधान रहना चाहिए।


 


कन्या - 


आज का दिन ऊर्जा पूर्ण रहेगा। आज लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा जिस कारण कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।


 


तुला - 


आज का दिन आपके लिए किसी नई शुरुआत का है। अगर आप अपने लिए किसी अन्य आय स्रोत के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। कुछ नए संपर्क बन सकते हैं। जो आगे चल कर आपकी आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर डालेंगे। ये एक ऐसी शुरुआत हो सकती है, जो आपको भविष्य में काफी आत्मनिर्भर बना सकती है।


 


वृश्चिक - 


आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का है। आर्थिक लाभ या करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत सितारों से मिल रहे हैं। आपको आज का दिन आराम के साथ ही, अपने परिवार या साथी के साथ कुछ अच्छी बातें शेयर करने का भी है। आपको कुछ दोस्तों के साथ किसी आउटिंग पर जाने का मौका भी मिल सकता है। दिन बेहतरीन रहेगा। इसे आप यादगार बना सकते हैं।


 


धनु - 


आज का दिन आपके लिए कुछ बड़ी सफलता लेकर आ सकता है। आज आप अपने टारगेट के आसपास पहुंच सकते हैं, जिससे आपको काफी सुकून और राहत का एहसास होगा। लोग आपकी कार्यक्षमता से प्रभावित होंगे। आपको अपनी टीम और अपने दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मामले में आपको कुछ विलंब के कारण चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है, जिससे आपको बचना होगा।


 


मकर - 


आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। किसी सज्जन से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें।


 


कुंभ - 


आज का दिन आपके लिए किसी व्यर्थ बात में उलझकर परेशान या तनावग्रस्त होने का नहीं है। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएँगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है। किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से सलाह करें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे।


 


मीन - 


आज आपको कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। संसाधन और सहायता आसानी से मिलेगी। केवल अपने ईगो पर नियंत्रण रखें, नहीं तो इससे आपका नुकसान हो सकता है। सभी के लिए मन में विनम्रता की भावना रखें। बदलते समय में असमंजस के कारण मन में परेशानी रह सकती है किन्तु यह केवल एक फेज है जो जल्द ही समाप्त हो जाएगा। संयम से काम लें और अपना फोकस अपने काम और अपनी जिम्मेदारियों पर बनाएं रखें।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है।


 


आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  


 


 


शुभ दिनांक : 8, 17, 26 


 


शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 


 


  


शुभ वर्ष :2024, 2042


 


ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   


 


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।


गुरुवार, 25 जून 2020

ट्रेन से कटकर आत्म हत्या

मुजफ्फरनगर । स्टेशन मास्टर मंसूरपुर द्वारा सूचना दी गई कि जड़ौदा व मंसूरपुर स्टेशन के मध्य रेलवे लाइन के किलोमीटर 111/ 11 से 111/ 13 के मध्य एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


मेरठ में कांग्रेस नेता सहित दो की कोरोना से मौत


मेरठ। कोरोना संक्रमण से कांग्रेस नेता आफाक खान समेत मेरठ में दो की मौत हो गई। कांग्रेस नेता की मौत सुभारती मेडिकल कॉलेज में हुई, जहां मरने के बाद रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। सरधना की मढियाई निवासी आफाक खान (80) को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मंगलवार रात उनकी मौत हो गई।


 


दूसरी मौत रोहटा निवासी मंगलसेन (59) की मेडिकल के कोविड वार्ड में हुई। जो नए संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें एसएसपी ऑफिस का एएसआई, जानी थाने का सिपाही, सुभारती की महिला डॉक्टर और नगर निगम का कर्मचारी भी शामिल है।  


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में 18 नए मरीज मिले। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 835 पहुंच गई है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 64 मौत हो चुकी हैं। 538 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 233 मरीज कोविड के अस्पतालों में भर्ती हैं।


दिल्ली में भाजपा विधायक और एस ओ मिले कोरोना पॉजिटिव

 


नई दिल्ली। करावल नगर से विधायक व भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट कोरोना संक्रमित हो गए हैं। परिवार ने उन्हें एम्स में भर्ती कराया है। परिवार के मुताबिक अभी हालत स्थिर है।


दिल्लीः तिगड़ी एसएचओ समेत 10 पुलिसकर्मी हुए संक्रमित


दिल्ली में तिगड़ी एसएचओ समेत 10 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इन सब का अब इलाज चल रहा है। वहीं सैनिटाइजेशन के लिए एसएचओ का रूम बंद कर दिया गया है।


वसंत कुंज में एक दिन में सामने आए 15 कोरोना पॉजिटिव


दिल्ली का पॉश इलाका कहे जाने वाले वसंत कुंज में एक दिन में 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। मंगलवार शाम को एंबुलेंस संक्रमित लोगों को लेने आई, लेकिन संक्रमित मरीज एंबुलेंस में जाने को तैयार नहीं थे। यह ड्रामा कई घंटे तक चलता रहा आखिर में वसंत कुंज के एसएचओ पीपीई किट पहनकर मौके पर पहुंचे और लोगों से अपील की। उसके बाद रात तकरीबन 10:00 बजे के बाद लोगों को एंबुलेंस द्वारा क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया।


चेयरमैन और ई ओ के खिलाफ आर सी जारी करने के आदेश

मुजफ्फरनगर। कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं करने पर सहायक श्रमायुक्त ने नगर पालिका चेयरमैन एवं ईओ के खिलाफ 7.15 लाख रुपये की आरसी जारी करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आरसी की वसूली कर सहायक श्रमायुक्त कार्यालय उपलब्ध कराने का अनुरोध डीएम से किया है, ताकि वादी कर्मचारियों को भुगतान किया जा सके।


काली नदी पर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर कार्यरत रहे कर्मचारी मोहल्ला आबकारी निवासी आकाश ने वेतन का भुगतान नहीं होने पर सहायक श्रमायुक्त के यहां वाद दायर किया था। सुनवाई के बाद 31 दिसंबर 2019 को सहायक श्रमायुक्त ने कमज़्चारियों का सात लाख 15 हजार 500 रुपये का भुगतान 30 दिन के भीतर करने के आदेश दिए। आदेश के बावजूद चेयरमैन और ईओ ने भुगतान नहीं किया। इस पर प्राधिकारी, वेतन भुगतान अधिनियम 1936 एवं सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी ने प्रतिवादी नगर पालिका चेयरमैन एवं ईओ के खिलाफ आरसी जारी करने के आदेश दिए हैं।


माँ कामाख्या मंदिर सिद्ध पीठ में होने वाला मेला कोरोंना के चलते स्थगित

मुजफ्फरनगर। कोरोना के चलते इस बार गुवाहाटी के मां


 में होने वाले प्रसिद्ध अंबुवाची मेले के स्थगित होने से जिले में मां के भक्त भी निराश हैं। 


मां कामख्या मंदिर पर लगने वाले इस मेले में देश-विदेश से करोड़ो भक्त हर साल गुवाहाटी आते हैं। मुजफ्फरनगर से भी हर वर्ष अनेक भक्त वहां जाते रहे हैं, लेकिन इस बार कोरोना के कारण यह आयोजन स्थगित होने से उन्हें निराशा हाथ लगी है। व्यापारी नेता व समाजसेवी राहुल गोयल ने बताया कि माता का मंदिर गुवाहाटी से 8 किलोमीटर ऊपर नीलांचल पर्वत स्थित है और चमत्कारी शक्तिपीठों में से एक है जिसमें मां का स्वरूप योनि मुद्रा में है जिन्हें दस विद्याओं की देवी भी माना जाता है। गुप्त नवरात्रों के दौरान मां कामाख्या के मासिक धर्म रजस्वला को अम्बुबाची के नाम से जाना जाता है। इस समय विशेष पूजा अर्चना का महत्व होता है। यह अत्यंत पवित्र समय माना गया है, इस 5 दिनों के महाआयोजन मे दूर दूर से आये श्रद्धालु अपने अपने तरीके से माता की आराधना करते हैं। यह आयोजन हर वर्ष जून माह में होता है, इस दौरान मंदिर को रजस्वला के कारण बंद कर दिया जाता है। माँ के अनुयागी मंदिर परागण व आसपास अपनी पूजा अर्चना करते है। सन 1565 में मंदिर का निर्माण राजा नारायण ने करवाया था तभी से मेले का आयोजन होता आ रहा है। अम्बुवाची में तंत्र-मन्त्र के लिए साधु संत, विद्वान, महापुरुष आदि सिद्धि प्राप्ति हेतु यज्ञ पूजा अर्चना अनुष्ठान करते हैं। यह पर्व बहुत उल्लास के साथ मनाया जाता है। इन दिनों को माँ का आगमन धरती पर भी माना जाता है। माँ कामाख्या के स्वरूप को महाविधिया का मूल कहा गया है, क्योंकि व समस्त देवियो में महाशक्ति का स्वरूप कामाख्या कामारूप बाल्यावस्था देवी माना गया है। जो सभी शक्तियों के साथ मंदिर के गभज़् गृह में विराजमान है इनके दर्शन मात्र से ही मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। राहुल गोयल ने बताया की मंदिर के पुजारी द्वारा विधि विधान से पूजन कराया जाता है। 


कामाख्यायात्रा दशज़्न में श्रवण गुप्ता, अमित बिंदल,ऋषिराज राही,विकास स्वरुप बबल,अभिनव गोयल मोंटू,रजत अरोरा, विजय वर्मा,राकेश गोयल(के.संस), नमन,पुरु,रमेश त्यागी, मनोज कुमार आदि माँ कामाख्या की सेवा और दर्शन के लिए साल में दो तीन बार जाते हैं। ऋषिराज रही ने बताया कि मां भगवती के दर्शन लाभ के लिए देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व गवर्नर आदि के सहित हजारो की संख्या में, माँ के भगत रोज दर्शन प्राप्त करते है। अपनी मनोकामना के लिए मां के दरबार नीलांचल पवज़्त गुवाहाटी में जाते रहते हैं, इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट बिल्कुल बंद है, मंदिर प्रबंधक के द्वारा अम्बुबाची के सभी अनुष्ठान व नियम किये जाएंगे।


प्रोफेशनल कोर्स के कॉलेजो पर पडी कोरोंना की मार

मेरठ l कोरोना संक्रमण में प्रोफेशनल कोर्स के कॉलेज मुश्किलों से गुजर रहे हैं। आलम यह है कि इन कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए बाहर से कोई छात्र नहीं आ रहा। स्थिति इतनी खराब हो गई कि ऑनलाइन पढ़ाई बेहतर ढंग से नहीं हो रही। क्योंकि 20 फीसदी छात्र ऐसे हैं जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है। फीस न आने से स्टाफ का वेतन भी नहीं दिया जा रहा।


प्रोफेशनल कॉलेजों को इस वर्ष छात्रों की कमी की आशंका सता रही है। जारी सत्र में छात्रों से फीस नहीं मिलने से प्रोफेशनल कॉलेज मुश्किल में हैं। हालांकि उनका मानना है कि कोरोना काल में चुनौती है, लेकिन यह एक अवसर भी है। जहां क्वालिटी है वहां कोई असर नहीं होगा। जिले में प्रोफेशनल कॉलेजों की संख्या दर्जनभर से अधिक है।


गतिविधियां फीस पर निर्भर, स्थितियां विकट समय चुनौतीपूर्ण है और सबकुछ अनिश्चित। सत्र को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है। शैक्षिक संस्थान दोराहे पर खड़े है। इस चुनौती को कोरोना संकट ने और बढ़ा दिया है। फीस कलेक्शन नहीं हो रहा। छात्र अपने घर पर है। सभी गतिविधियां फीस पर निर्भर है। स्थितियां विकट है।


-पंकज गोयल, एमडी, देवभूमि संस्थान


कोरोना ने बदल दी एडमिशन की प्रक्रियाकोरोना काल में काफी कुछ प्रभावित हुआ है। एडमिशन प्रक्रिया शुरू न होने से छात्रों से फीस नहीं आ रही है। ऐसे में स्टाफ को वेतन देना काफी मुश्किल हो गया है। ऑनलाइन छात्रों को पढ़ाया जा रहा है। जब तक इंटर का परिणाम नहीं आएंगे तब तक एडमिशन लटके रहेंगे।


-डॉ असलम खान, प्राचार्य, नेशनल मेडिकल कॉलेज


लेट हो रहा शिक्षा सत्रकोरोना काल में छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। यह समय एडमिशन का होता है, लेकिन इस बार कोरोना ने सबकुछ बदल दिया। स्थिति यह है कि इस समय छात्रों से फीस भी नहीं मांग सकते। सीबीएसई की परीक्षा पूरी नहीं हुई। शिक्षा सत्र लेट होता जा रहा है।


-राजीव अग्रवाल, सचिव, दिशा भारती कॉलेज


कोरोना काल में समस्याएं हुईलॉकडाउन के समय में छात्रों का कोई अहित नहीं होने दिया। ऑनलाइन क्लासे चलाकर सिलेबस पूरा कराया गया। परीक्षा लिए गए। जिनमें 95 फीसदी से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। परिणाम जुलाई के प्रथम सप्ताह में आएंगे। आगामी सत्र में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कोरोना काल में दिक्कतें सामने आई।


-डॉ डीके कौशिक वाइंस चांसलर, शोभित यूनिवर्सिटी


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...