सोमवार, 2 मार्च 2020

आज का पंचाग


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 02 मार्च 2020*
⛅ *दिन - सोमवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - सप्तमी दोपहर 12:52 तक तत्पश्चात अष्टमी*
⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका सुबह 08:55 तक तत्पश्चात रोहिणी*
⛅ *योग - वैधृति दोपहर 12:45 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*
⛅ *राहुकाल - सुबह 08:18 से सुबह 09:45 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 07:00*
⛅ *सूर्यास्त - 18:41* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - होलाष्टक प्रारंभ*
 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कालसर्प योग से मुक्ति पाने* 🌷
🐍 *कालसर्प दोष बहुत भयंकर माना जाता है | और ये करो... ये करो... इतना खर्चा करो.....इतना जप करो.... कई लोग इनको ठग लेते हैं | फिर भी कालसर्प योग से उनका पीछा नहीं छूटता | लेकिन ज्योतिष के अनुसार उनका कालसर्प योग नहीं रहता जिनके ऊपर केसुड़े (पलाश ) के रंग - होली के रंग  का फुवारा लग जाता है | फिर कालसर्प योग से मुक्ति हो गई | कालसर्प योग के भय से पैसा खर्चना नहीं है और अपने को ग्रह दोष है, कालसर्प है ऐसा मानकर डरना नहीं अपने को दुखी करना नहीं है |*
        🌞 *~   हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ब्रम्हवृक्ष पलाश* 🌷
🍂 *पलाश को हिंदी में ढ़ाक, टेसू, बंगाली में पलाश, मराठी में पळस, गुजराती में केसुडा कहते है | इसके पत्त्तों से बनी पत्तलों पर भोजन करने से चाँदी – पात्र में किये भोजन तुल्य लाभ मिलते हैं  |*
🙏🏻 *‘लिंग पुराण’ में आता है कि पलाश की समिधा से ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र द्वारा १० हजार आहुतियाँ दें तो सभी रोगों का शमन होता है |*
🥀 *पलाश के फूल : प्रेमह (मुत्रसंबंधी विकारों) में: पलाश-पुष्प का काढ़ा (५० मि.ली.) मिश्री मिलाकर पिलायें |*
➡ *रतौंधी की प्रारम्भिक अवस्था में : फूलों का रस आँखों में डालने से लाभ होता है | आँखे आने पर (Conjunctivitis) फूलों के रस में शुद्ध शहद मिलाकर आँखों में आँजे |*  
  🙍🏻‍♂ *वीर्यवान बालक की प्राप्ति : एक पलाश-पुष्प पीसकर, उसे दूध में मिला के गर्भवती माता को रोज पिलाने से बल-वीर्यवान संतान की प्राप्ति होती है |*
🍂 *पलाश के बीज : ३ से ६ ग्राम बीज-चूर्ण सुबह दूध के साथ तीन दिन तक दें | चौथे दिन सुबह १० से १५ मि.ली. अरंडी का तेल गर्म दूध में मिलाकर पिलाने से कृमि निकल जायेंगे |*
🍂 *पत्ते : पलाश व बेल के सूखे पत्ते, गाय का घी व मिश्री समभाग मिला के धूप करने से बुद्धि की शुद्धि व वृद्धि होती है |*
➡  *बवासीर में : पलाश के पत्तों की सब्जी घी व तेल में बनाकर दही के साथ खायें |*
🥀 *छाल : नाक, मल-मूत्र मार्ग या योनि द्वारा रक्तस्त्राव होता हो तो छाल का काढ़ा (५० मि.ली.) बनाकर ठंडा होने पर मिश्री मिला के पिलायें |*
🍂 *पलाश का गोंद : पलाश का १ से ३ ग्राम गोंद मिश्रीयुक्त दूध या आँवला रस के साथ लेने से बल-वीर्य की वृद्धि होती है तथा अस्थियाँ मजबूत बनती हैं | यह गोंद गर्म पानी में घोलकर पीने से दस्त व संग्रहणी में आराम मिलता है |*
* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
पंचक
21 मार्च 06:20 से 26 मार्च 07:16 तक


आमलकी एकादशी 6 मार्च


पापमोचिनी एकादशी 19 मार्च


शनिवार, 07 मार्च - शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 21 मार्च - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


* 24 मार्च 2020 - मंगलवार - चैत्र अमावस्या (भौमवती अमावस्या)


3- फाल्गुन पूर्णिमा तिथि- 9 मार्च- दिन सोमवार 
मेष -पॉजिटिव - सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को बेहतर परिणाम मिल सकते है। आज के दिन आप नए वस्त्र एवं आभूषण की खरीदारी कर सकते है। यात्रा करना आपके लिए सार्थक साबित हो सकता है। आज आप ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में तरक्की कर सकते है।
नेगेटिव - जीवन में संघर्ष बढ़ जाएगा और हर कार्य को पूर्ण करने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी होगी। पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र बदल सकता है या फिर ट्रांसफर भी हो सकता है। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है।
लव - यदि आप प्रेमी के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए शुभ साबित होने वाला है। वहीं वैवाहिक जातकों की बात करें तो आपके शादीशुदा जीवन के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है।
व्यवसाय - इस गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र पर तरक्की हासिल होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को गोचर के दौरान लाभ मिल सकता है। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी और प्रशंसा के हकदार होंगे।
स्वास्थ्य - सलाह है कि उच्च रक्त चाप और मधुमेह के रोगी अपना विशेष ध्यान रखें।


भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: दो
वृषभ - पॉजिटिव - सामाजिक क्षेत्र में कुछ नया करेंगे और उससे आपका बहुत दबदबा बनेगा। मान - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कहीं से सम्मान या पुरस्कार मिलने की सम्भावना बन रही है। जमीन - जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी और इस सन्दर्भ में कुछ नए कार्य भी हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है।
नेगेटिव -. स्वभाव में घमंड के बढ़ने से नुकसान हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ घरेलू जीवन में भी लड़ाई-झगड़े होते रहेंगे। कार्यों में व्यस्त रहने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। इस कारण घर में क्लेश भी रहेंगे। इन सबके अलावा शादीशुदा जीवन में भी टकराव रहेंगे।
लव - आपके और प्रियतम के प्रेम में वृद्धि होगी। वहीं बीच-बीच में हलकी-फुलकी बहस भी होने के योग बन रहे हैं। ऐसे में आपको खुद को शांत रखते हुए अपने प्रेम को और मजबूत बनाने के लिए हर प्रकार के झगड़े को खत्म करने की ओर प्रयास करने की आवश्यकता होगी।
व्यवसाय - बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अत्यंत लाभकारी होगा । आपको व्यापारी क्षेत्र में नई तकनीक एवं आय प्राप्त कर सकते है। धन लाभ के अनेकों योग बनेंगे।
स्वास्थ्य - अपने शरीर और स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्कता बरतें।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: नौ


मिथुन - पॉजिटिव - आपका पराक्रम बढ़ेगा। मन उत्साहित रहेगा। यात्रा लाभदायी होगी। परिवार के साथ भी यात्रा का योग बन रहा है। पिता और राज्य अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा। आपके पुरे करियर की दिशा इस अवसर से परिवर्तित हो सकती है। ये परियोजना विदेश से संभन्धित हो सकती है।
नेगेटिव - नए कार्य में हाथ डालने के लिए बिलकुल ही अच्छा समय नहीं है। इस दौरान आपके कामों में रुकावटें आएंगी। लेकिन धैर्य से काम करना बेहतर होगा. स्वभाव में गुस्सा और घमंड की वृद्दि हो सकती है। शादीशुदा लोगों को आपसी टकराव होने से अलगाव की संभावना बन रही है।
लव - वैवाहिक जातकों के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल साबित होने वाला है क्योंकि संभावना है कि आपकी सेहत के खराब होने से आपके स्वभाव में एक अजीब सी चिढ़-चिढ़ा हट दिखाई दें जिसके कारण आपका अपने जीवनसाथ से बात-बात पर विवाद होता रहेगा।
व्यवसाय - करियर में उतार-चढ़ाव संभव है। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है. पैसे का खर्च अधिक होगा। नौकरी-पेशे वालों के लिए उन्नति के अवसर हैं।
स्वास्थ्य - सर दर्द की समस्या से बहुत परेशान हो सकते हैं।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: छ
कर्क - पॉजिटिव - संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्र के साथ घूमने और मनोरंजन जैसी क्रियाओं के लिए योजना बना सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रह सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।
नेगेटिव - इस बीच आपकी भाषा कठोर हो जाएगी जिसके चलते परिवार में विवाद हो सकते हैं। गलत विचारों के लोगों से सामना हो सकता है। आय वृद्धि हेतु बहुत सी परेशानियां आएंगी परंतु आप उनसे निपटकर अच्छी रकम़ जोड़ पाएंगे।
लव - प्रेम में पड़े जातकों के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल नज़र आ रहा है क्योंकि संभावना है कि कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जाने से या काम के अधिक तनाव के चलते आपका अपने प्रियतम से विवाद हो।
व्यवसाय - जॉब चेंज का प्लान भी बना सकते हैं। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होगा। उच्च अधिकारियों व प्रख्यात लोगों से मिलने का मौका प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य - पेट और कफ की समस्या से बहुत परेशान हो सकते हैं।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: पांच
सिंह - पॉजिटिव - नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी वर्ग के लोगों के कार्यों की प्रशंसा कर सकते है। आप गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि ले सकते हैं। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। लोगों के रुके हुए कार्यों में तेज़ी आ सकती है। जीवनशैली में भी सुधार हो सकता है।
नेगेटिव - नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। चोरी इत्यादि का भय सता सकता है। स्वभाव से घमंडी हो सकते हैं। साहस में कमी आ सकती है किंतु आप अपने संकल्प के प्रति अडिग रहेंगे। ये संकल्प आपको आपके विरोधियों से आगे लेकर जाएंगे।
लव - प्रेमीजन के बिच में विवाद का फायदा किसी अन्य तीसरे व्यक्ति को न लेने दें अन्यथा रिश्ते में और अधिक खटास आ सकती है, जिसे दूर करना फिर आगे चलकर आपके लिए कठिन साबित हो सकता है।
व्यवसाय - इस दौरान आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे और लाभ प्राप्त होगा। विरोधियों को हराकर आप अपने क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। करियर के लिहाज़ से आपको इस दौरान कर्ज़ों से मुक्ति मिलेगी साथ ही आप जॉब चेंज का प्लान भी बना सकते हैं।
स्वास्थ्य - शारिरिक और मानसिक रूप से थोड़ा आराम महसूस करेंगे।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: सात
कन्या - पॉजिटिव - पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और यदि कोई विवाद चल रहा हो तो उसके सुलझने के आसार बनेंगे। बुद्धि बल पर समस्याओं को नियंत्रित करने में बहुत हद तक सफल होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।
नेगेटिव - धन की कमी महसूस होगी। धन का आगमन और व्यय बहुत तेजी से होगा। आर्थिक स्थिति अनियंत्रित रहेगी। कार्यों में बाधा आ सकती है लेकिन धैर्य व संयम के साथ आप अपने कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे। बच्चों को भी इस गोचर के दौरान परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।
लव - इस समय आपके जीवनसाथी को आपकी मदद से कोई लाभ हो सकता है जिससे उन्हें तो अच्छा लगेगा ही साथ ही आपकी भी छवि को फायदा मिल सकता है। इस समय आप उन्हें कोई सुंदर सा उपहार भी भेट कर सकते हैं।
व्यवसाय - विशेष रूप से धन संबंधी मामलों के लिए यह समय आपके लिए लाभ ही लाभ कराएगा। इसके अलावे लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। साथ ही करियर में प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे जिससे आगे लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य - घटना - दुर्घटना का योग है, गणेश जी कहते है कि बच्चों को वाहन सावधानी से चलाने को कहें।


भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: दो
तुला - पॉजिटिव - कुछ निर्णय सही होंगे जिससे आपको आने वाले समय में बहुत लाभ होगा। वैसे यह समय आपके शत्रुओं के लिए अच्छा नहीं है। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रह सकती है।
नेगेटिव -आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करे।
लव - प्रेम में पड़े जातकों के लिए चंद्र देव का गोचर शुभ साबित होने वाला है क्योंकि इस समय आप और आपका प्रियतम अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए अधिक प्रयासरत नज़र आएँगे।
व्यवसाय - आपका साहस और तेज सोच आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी तीव्र बुद्धि और अच्छी सम्पेषण कला लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगी।
स्वास्थ्य - कफ और वात सम्बन्धी समस्याएँ बढ़ सकती हैं, अतः सावधानी बरतें।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: एक
वृश्चिक - पॉजिटिव - आज आपके मन में धार्मिक तीर्थ स्थानों का भ्रमण और दर्शनों की इच्छा जाग सकती है। संबंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित कर सकती है। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक हो सकी है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिल सकता है।
नेगेटिव - वाद-विवाद झगड़ों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज आपको अपने और दोस्तों के बीच के रिश्तों को देखने की जरूरत है। शायद आप लोगों के बीच जलन पनप रही है जो कि आगे चल कर हानिकारक हो सकती है। दोस्तों से बात करके इस बात की वजह जानने की कोशिश करे।
लव - इस दौरान आप दोनों कही घूमने जाने का भी प्लान बना सकते हैं। इस यात्रा पर आपको प्रियतम को समझने के कई अवसर मिलेंगे जिसका फायदा भी आप भली-भाँती उठाएंगे।
व्यवसाय - हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। आफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण कार्यभार से थकान अनुभव होगा।
स्वास्थ्य - यदि आप स्वयं रक्त चाप या दिल के मरीज हैं तो अनावश्यक तनाव ना लें।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: एक
धनु - पॉजिटिव - किसी विपरीत परिस्थिति में अपने पिता का सहयोग मिलेगा। अपने से उच्च अधिकारीयों का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे किसी समस्या से निकलने में मदद मिलेगी। बाहरी संबंधों से लाभ होगा। आप अपनी खुशी को अपने परिवार वालों और दोस्तों से साथ साझा कर सकते है।
नेगेटिव - आज आप लेन-देन करने से बचे। जरूरी है कि आप अपने गुस्से को काबू में रखें। अगर कोई तीसरा व्यक्ति आपके और आपके दोस्तों के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहा है तो उससे दूर ही रहे। आज आपनी जिंदगी की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी सलाहकार को ढूंढ़ेंगे।
लव - शादीशुदा जीवन के लिए भी ये समय अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ हसीन पलों का आनंद लेते दिखाई देंगे। इस दौरान आप घरेलू कार्यों में भी उनका सहयोग कर सकते हैं।
व्यवसाय -शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आपको इस समय का पूरा फायदा उठाते हुए अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेना चाहिए।
स्वास्थ्य - मन अशांत और बेचैनी से भरा रहेगा।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: पांच
मकर - पॉजिटिव - आज आपके काम व कला को काफ़ी सराहना मिल सकती है और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की भी संभावना है। आज खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस कर सकते है । घर के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नेगेटिव -आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। आप शायद इस समय पार्टी करना चाह रहे हैं लेकिन इस समय आपके अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए।
लव - प्रेम में पड़े जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा क्योंकि इस समय आप अपने प्रेमी के साथ विवाह में बंधने का फैसला ले सकते हैं या संभावना है कि आप अपने प्रेमी को अपने घरवालों से मिलवाए।
व्यवसाय - कार्य विस्तार की नई योजनाएं बन सकती हैं, अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं।
स्वास्थ्य - इस अवधि का उपयोग आप मन को एकाग्र करने समाधि और योग क्रियाओं को करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आपमे उत्साह का संचार होगा। समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जाते रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: चार
कुंभ - पॉजिटिव - आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आपके जीवन में कई बड़े बदलाव भी इस समय देखने को मिलेंगे जो काफी हद तक सकारात्मक होंगे। आज आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद हो सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए आजका दिन अच्छा है।
नेगेटिव - जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है तथा झगड़े से बचे। उत्साहित होकर उसके निष्कर्ष पर पहुँच जाते हों और सपने देखने लगते हों। ये खुद के लिए या अपने साथी के लिए बड़े-बड़े सपने देख तो लेते हैं लेकिन कई बार इसे पूरा नहीं कर पाते हों।
लव - आपके रिश्ते में और अधिक विश्वास आएगा। अगर शादीशुदा जातकों की बात करें तो ये सप्ताह आपके लिए भी अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला है। क्योंकि इस समय आपको अपने दाम्पत्य जीवन से जुड़े कई अच्छे फल प्राप्त होंगे। साथ ही
व्यवसाय - आज कुछ नई जिम्मेदारियां ना सिर्फ आपके लिए आएंगी बल्कि इनाम भी ले कर आएंगी। अपनी इस पहचान और सम्मान का पूरा मजा लें लेकिन ध्यान रहे कि आप किसी भी तरह अपनी छवि धूमिल ना होने दे।
स्वास्थ्य - मौसम जनित किसी बीमारी से आपको कष्ट होता भी है तो वह जल्द ही दूर भी हो जाएगा।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: पांच
मीन - पॉजिटिव - दोस्तों के साथ शाम बिताना या ख़रीदारी करना मज़ेदार और रोमांचक रह सकता है। आज आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जाएं, वहाँ आप सबके ध्यान का केन्द्र हों सकते है। कामकाज के मामले में आज आपके विचारो को पूरी तरह सुना जा सकती है।
नेगेटिव - सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम अटका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करे। कोई भी क़दम उठाने से पहले बुजरगो की सलाह ज़रूर लें।
लव - प्रेम में पड़े जातकों के लिए समय कई उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है क्योंकि संभावना है कि आप न चाहते हुए भी अपनी किसी आदत से अपने प्रियतम को नाराज़ कर दें जिसके चलते आप दोनों के बीच कोई बड़ा विवाद भी हो सकता है।
व्यवसाय - आज ख़र्चों में इज़ाफ़ा हो सकता हैं, लेकिन साथ ही आमदनी में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। आफिस में अचानक से आपकी ऊर्जा का स्तर काफ़ी नीचे जा सकता है।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य में अनुकूलता बनी रहेगी।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: दो
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं।


दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  
  
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें।


व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


रविवार, 1 मार्च 2020

6 मार्च तक रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा

मुजफ्फरनगर: मेरठ से सहारनपुर तक रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण की मांग बिगत कई वर्षों से की जा रही थी. स्थानीय सांसद और राज्य मंत्री के प्रयासों से दोहरीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. कुछ काम मुजफ्फरनगर और देवबंद के बीच बाकी है जो अगले छह दिनों (1 से 6 मार्च) में पूरा कर लिया जाएगा. इस दौरान कई ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा, वहीं कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी. रेलवे प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार नौचंदी एक्सप्रेस और देहरादून एक्सप्रेस चलेंगी. वहीं कुछ ट्रेन सिर्फ मेरठ तक चलेंगी कुछ चलेंगी सहारनपुर तक, दिल्ली-अंबाला पैसेजर सहारनपुर तक चलेगी। मेरठ से सहारनपुर तक होगा रेलवे ट्रैक दोहरीकरण.ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त। दिल्ली से सहरनपुर पैसेजर 1 से 6 मार्च तक निरस्त रहेगी । दल्ली अंबाला इंटरसिटी भी 1 से 6 मार्च तक निरस्त रहेगी.
 अंबाला से नई दिल्ली इंटरसिटी भी 1से 5 मार्च तक निरस्त
 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस 29 फरवरी को निरस्त रहेगी. कोच्चिवली और मदुरई एक्सप्रेस 2 मार्च को निरस्त रहेगी
जिनट्रेनों का हुआ रूट डायवर्जन वो हैैं-
नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस 6 मार्च तक वाया शामली चलेगी, उज्जैनी एक्सप्रेस भी 5 मार्च तक वाया शामली ही चलेगी. मदुरई एक्सप्रेस 6 मार्च को शामली के रास्ते चलेगी  उत्कल एक्सप्रेस को खुर्जा के रास्ते 1 मार्च चलाया जाएगा
गौरतलब है रविवार यानी 1 मार्च से 6 तक मुजफ्फरनगर-देवबंद के बीच 11 बजे से 3 बजे तक रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का काम होगा।


राष्ट्र निर्माण का दिया सन्देश

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज काजीखेड़ा के वार्षिकोत्सव में वैदिक सनातन संस्कृति के मूल्यों, आदर्शों और परंपराओं से युवाओं को जोड़ने का  आह्वान किया गया। भजनों और उपदेश के माध्यम से देशभक्ति और  राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।
बघरा ब्लाक के गांव काजीखेड़ा में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ वेद मंत्रों के साथ देवयज्ञ से हुआ। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि देश की भावी पीढ़ी को वैदिक सनातन संस्कृति से अवगत कराये। ऋषि-मुनियों, महापुरुषों, देशभक्तों के जीवन मूल्यों को जानकर ही राष्ट्र के बेटे-बेटियां देश प्रेमी बनेंगे, संस्कृति तथा धर्म की रक्षा करेंगे। संस्कारों और सद्गुणों से जीवन समाज और राष्ट्र का प्रेरक बनता है। गांव-गांव ऋषि दयानंद के अभियान को बढ़ाये। शाकाहार अपनाए, नशे में जीवन व्यर्थ  नहीं करे। सत्य, पवित्र मर्यादित आचरण ही संस्कार है, माता-पिता की सेवा एवं आज्ञा पालन ही संस्कार है। स्वामी योगानंद ने कहा कि परिवार में यज्ञ-हवन होंगे, तभी बच्चों को संस्कृति का ज्ञान होगा। आर्य मुनि ने कहा कि युवा स्वाध्याय, सत्संग, योग, यज्ञ से जुड़े, तभी जीवन सफल बनेगा। गजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि संगठित होकर संस्कृति को जीवन में धारण कीजिये। विनोद दधीचि , सुषमा आर्य ने भजनों से महर्षि दयानंद की महिमा का वर्णन किया। राजबीर सिंह आर्य, तपेंद्र, मोहित आर्य, रवि, राजेंद्र कुमार, डॉ. नरेश कुमार, धन कुमार आर्य, रविंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।


सेक्युलर फ्रंट ने मनाई फूलों की होली


मुजफ्फरनगर। सेक्युलर फ्रंट  द्वारा  फूलों की होली एवं होली मिलन बहुत धूमधाम से मनाया गई और देश की एकता व अखंडता को समर्पित करते हुए अपने वतन में अमन व शान्ति के लिये प्रार्थना की गई। सभी ने फूलों से होली खेलकर सौहार्द्र का परिचय दिया।
शहर गोशाला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गौडीय मठ के गोविंद भूषण महाराज ने की जबकि मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष अंजु अग्रवाल, एसपी देहात नैपाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला बार संघ अध्यक्ष नसीर हैदर काज़मी, महासचिव प्रदीप मलिक, व्यापारी नेता रेवतीनन्दन, सुनील सिंघल, संजय मित्तल, देवराज पवार, डा. प्रोफेसर आरके सिंह, कृष्ण गोपाल मित्तल, डा. नजमुल हसन, अमीर आज़म, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सेक्यूलर फ्रंट के संयोजक गौहर सिद्दीक़ी ने किया। कार्यक्रम मे ज़िया चौधरी, वसी अंसारी एड. भारतीय किसान यूनियन के शाहीद आलम, चरण सिंह शक्ति सिंह, सलीम मलिक, गुलबहार मलिक एडवोकेट, पण्डित सतीश शर्मा, महेश बंसल, शलभ गुप्ता, एडवोकेट राकेश त्यागी, मोहम्मद अली अल्वी, अरविंद गर्ग, राशिद खोजी, आसिफ खान, डा. विवेक, अमित पटपटिया, बोहरन लाल, सरदार सतनाम सिंह, डा. इरशाद सम्राट, नईम कस्सार, नंद किशोर, देश बन्धु, हाजी लियाकत, प्रवीण जैन, राहुल वर्मा, मोहन लाल वर्मा, राजीव वर्मा, सरदार बलविंदर, सल ज्ञानी गुर, बच्चन सिंह, हाजी शाहिद, मौलाना कलीमुल्ला, मौलाना कादिर, भूरा कुरैशी, अनीस अहमद, अमरजीत सिडाना, अशोक बाठला, कुँवर सेन, एस कश्यप, नवीन कश्यप महबूब आलम व आदि उपस्थित रहे।


कोरोना के कारण ईरान में फंसा मुजफ्फरनगर का परिवार

मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला योगेंद्रपुरी निवासी पूर्व एडीजीसी व जिला बार के पूर्व महासचिव इनाम इलाही त्यागी का परिवार ईरान में कोरोना के कारण वहां बने विषम हालात और विमानों की उडाने रद्द होने के कारण तेहरान में फंस गया है। बताया गया है कि उनका पुत्र सुहेल त्यागी अपनी पत्नी नसीमा व पांच वर्ष की पुत्री अल्वीना त्यागी तथा एक अन्य रिश्तेदार मौ.आरिफ राव के साथ 18 फरवरी को ईरान गए थे। इन लोगों को वहां धार्मिक स्थल पर जियारत करनी थी। इस दौरान वहां कोरोना का प्रकोप फैल गया। वहां स्वास्थ्य इमरर्जेंसी घोषित होने के बाद सुहेल त्यागी तथा अन्य लोगों ने 24 फरवरी को वापसी की तैयारी करने के साथ टिकट करा लिया। जिस विमान से उन्हें आना था उसकी उडान रद्द होने के कारण यह परिवार तेहरान के एक होटल में फंस गया। परिवान ने केंद्र सरकार से उनकी वापसी के लिए मदद करने की गुहार लगाई है।


अंजू अग्रवाल ने सिकमी दुकानदारों की समस्याएं सुनी


मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल और ईओ. विनय मणी त्रिपाठी ने सिकमी दुकानदारों की समस्याएं सुनी । लेकिन कुछ अधिकारियों के न आने से मीटिंग अधूरी रही।
चेयरमैन ने दुकानदारों को आश्वासन देते हुए कहा कि अगली मीटिंग में समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। शनिवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय पर नगर पालिका के दुकानदारों और पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल की बैठक हुई। जिसमें नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल द्वारा सिकमी किरायेदारों की समस्याएं सुनी। मीटिंग में नगरपालिका के सिगनी दुकानदारों और नगरपालिका के बीच चल रहे विवाद का निपटारा पर चर्चा की गई। चेयरमैन ने कहा कि जिस दुकानदारों पर बकाया है वह नगर पालिका में तुरंत जमा करें। जिससे कि नगरपालिका की दुकानों में जो भी मरम्मत का काम है वो कराया जा सके।  चेयरमैन ने व्यापारियों को आगे होने वाली मीटिंग में समस्या का निपटारा करने का अश्वासन दिया। इस होने वाली बैठक में सभी दुकानदारों को बुलाया जाएगा और इस विवाद का जल्द ही निपटारा किया जाएगा ।


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चार मार्च को आएंगी

मुजफ्फरनगर ।  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का  चार  मार्च को प्रस्तावित जिले के भ्रमण का संभावित कार्यक्रम आ गया है। वे सुबह 9 बजे हैलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगी।
 अपने दौरे में राज्यपाल जिला अस्पताल व शहर कोतवाली में निरीक्षण के बाद  विकास भवन में केन्द्र सरकार की योजनाओं के संबंध में अधिकारियों से समीक्षा बैठक भी करेगी। जिला प्रशासन ने  प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुरूप तैयारी शुरु कर दी है। वे पुलिस लाइन से कार के द्वारा लगभग सवा दस बजे पुरकाजी पहुंचेगी। पुरकाजी में स्थित गौशाला का निरीक्षण करने के पश्चात फलौदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण करेगी। लगभग सवा 11 बजे वे बरला में स्थित प्राइमरी पाठशाला का निरीक्षण करने के पश्चात जिला अस्पताल पहुंचेगी। यहां से वे शहर कोतवाली और उसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचेगी। दोपहर लगभग ढाई बजे वे विकास भवन में केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक करेगी। विकास भवन में वे नमामि गंगे योजना, मुद्रा योजना, व जैविक खेती किसानों एव स्वय सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात करेगी। लगभग सवा 4 बजे वे पुलिस लाइन से हैलीकॉप्टर के जरिये वापस रवाना हो जाएंगी। 


सपा नेता राशिद सिद्दीकी के चैक बाउंस

मुजफ्फरनगर।   सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी  ने बकाया भुगतान के लिए जो यूपीसीसीएल को 15 लाख रुपये के 13 चैक दिए थे, वह बैंक ने नो कैश की सूचना के साथ वापस हो गए हैं। चैक बाउंस होने के बाद अब विभाग की ओर से सिद्दीकी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बिजली निगम ने उन्हें सीधे आरटीजीएस के जरिए रकम जमा कराने को कहा है।
याद रहे कि सपा नेता राशिद सिद्दीकी के बावनदरा के समीप स्थित अमन चिलिंग प्लांट पर पिछले कई साल से लाखों रुपये का बकाया बिजली बिल बकाया है। यूपीसीसीएल के करीब 28 लाख रुपये बकाया को लेकर सपा की सरकार रहते को नेता जी की हनक चलती रही, लेकिन प्रदेश में सरकार बदलने के बाद यूपीसीसीएल के तेवर बदले और वसूली के लिए सख्ती शुरू हो गई। इसके चलते 13 लाख रुपये की वसूली के लिए आरसी जारी कर दी गई तो उन्होंने करीब 4 लाख रुपए जमा करा दिए। बाकी 15 लाख रुपये की भी आरसी जारी करने की तैयारी की सूचना पर  राशिद सिद्दकी ने पावर कारपोरेशन को इसके भुगतान के लिए 13 चैक दिए। खाते में पैसे ना होने के कारण उक्त सभी चैक बाउंस हो गए। विभागीय अधिकारियों ने अब सपा नेता को आरटीजीएस से धनराशि जमा कराने के लिए सूचित किया है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा ना होने पर बकाया वसूली के लिए कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।


भोपा रोड पर हादसे में खंड विकास अधिकारी की मौत

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर बुलेरो की टक्कर से पुरकाजी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी की मौत हो गयी।  
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलडा निवासी खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार हाल में अपने परिवार के साथ नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर में रहते है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से वे बाइक से गांव बेलडा में जा रहे थे। गांव में उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होना था। भोपा रोड पर अचानक सड़क में गड्डे को बचाने के प्रयास में सामने तेज गति से आयी बुलेरो कार ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायल अवस्था में पुलिस ने उन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ब्लॉक के अधिकारियों ने बताया कि खंड विकास अधिकारी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी मौत से विभाग में शोक छा गया।


कूड़े के ढेर में विस्फोट, व्यापारी झुलसे


 मुजफ्फरनगर। रविवार की सुबह शहर के सबसे व्यस्त बाजार भगत सिंह रोड पर दाल मंडी चौराहे पर पड़े कूड़े के ढेर में विस्फोट होने से कई व्यापारियों के चेहरे झुलस गए। कूड़े के ढेर में तेजाब या अन्य कोई कैमिकल की बोतलें पड़ी हुई थी। ट्रक का पहिया चढ़ने से बने दबाव के कारण बोतलों में विस्फोट हो गया। घायल व्यापारियों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। 
व्यापारियों का कहना है कि वे काफी समय से कूड़ा हटवाने की मांग कर रहे हैं। रविवार की सुबह शहर के सबसे व्यस्त बाजार भगत सिंह रोड पर व्यापारी और दुकानदार कारोबार करने के लिए अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचे थे। अभी बाजार में चहल पहल बढ़ी ही थी कि करीब साढ़े दस बजे भगत सिंह रोड पर दाल मण्डी के पास सड़क पर पड़े कूड़े के ढेर में अचानक तेज विस्फोट हो गया।
विस्फोट की आवाज सुनकर व्यापारी व आसपास के लोग कुछ समझते तभी पास के ही व्यापारी पंकज गोयल, प्रवीण गोयल और शिव भूषण समेत कई अन्य लोग चींखने लगे। पता चला कि विस्फोट होने से इन व्यापारियों के चेहरे झुलसे हुए थे। व्यापारियों पर तीव्र क्षमता वाला केमिकल आकर गिरा था। भगत सिंह रोड पर हादसा होने की सूचना पर व्यापारी व पुलिस मौके पर पहुच गयी। शहर कोतवाली के एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि भगत सिंह रोड पर दाल मण्डी के चौराहे पर कूड़ा डाला जाता है। इस कूड़े के ढेर में तेजाब या कैमिकल की बोतलें किसी ने डाल दी थी। सवेरे कोई वाहन वहां से गुजरा तो कूड़े के ढेर में पड़ी तेजाब की बोतलों पर टायर चढ़ने से विस्फोट हो गया।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...