सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

ट्रक और वैगन आर कार की भिड़ंत में 2 लोगों की हालत नाजुक

मुजफ्फरनगर। ट्रक और वैगन आर कार की भिड़ंत में 2 लोगों की हालत नाजुक, कार के उड़े परखच्चे,ट्रक के चालक व परिचालक मौके से फरार, कार सवार दोनों युवकों की हालत गम्भीर, सीएससी से मेरठ रेफर, मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को लिया कब्जे में, चालक की तलाश जारी ,हादसे के बाद कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम, शादी समारोह से वापस लौट रहे थे कार सवार युवक, थाना रामराज क्षेत्र के गांव देवल हाईवे रोड पर सड़क हादसा हुआ ।


रविवार, 16 फ़रवरी 2020

आज का पंचाग 16 फरवरी 2020

 


🌞 ~ *आज का पन्चांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 16 फरवरी 2020*
⛅ *दिन - रविवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - माघ)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - अष्टमी शाम 03:13 तक तत्पश्चात नवमी*
⛅ *नक्षत्र - अनुराधा 17 फरवरी प्रातः 04:54 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
⛅ *योग - ध्रुव सुबह 11:25 तक तत्पश्चात व्याघात*
⛅ *राहुकाल - शाम 04:55 से शाम 06:19 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 07:10*
⛅ *सूर्यास्त - 18:35* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *अष्टमी तिथि और रविवार के दिन  तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 
🌷 *बाल बढ़ाने के लिए* 🌷
1⃣ *पहला प्रयोगः स्नान के समय तिल के पत्तों का रस लगाने से, मुलहठी, आँवला या भृंगराज का तेल लगाने से, करेले की जड़ अथवा मेथी को पानी में घिसकर लगाने से, निबौली का तेल लगाने से बाल बढ़ते हैं।*
2⃣ *दूसरा प्रयोगः बड़ की पुरानी जटाओं को नींबू के रस में घिसकर अच्छे से लेप करें। आधे घण्टे पश्चात् बाल धो डालें। फिर नारियल का तेल लगायें। ऐसा तीन दिन करने से बालों का झड़ना बंद होता है। बाल लंबे, काले तथा मजबूत होते हैं।*
🙏🏻 *आरोगयनिधि पुस्तक से*
                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 
      🌷 *धन – सम्पदा के स्थायी निवास हेतु* 🌷
➡ *ॐ ह्रीं गौर्यै नम:*
🙏🏻 *इस मंत्र से ७ बार अभिमंत्रित करके अन्न का भोजन करनेवाले के पास सदा श्री ( धन–सम्पदा ) बनी रहती है | (अग्नि पुराण :३१३.१९,२४ )*
                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 
🌷 *घर के सदस्य की मृत्यु पर* 🌷
🙏🏻 *अगर घर में किसी की मृत्यु हो गई हो तो रोज 12 दिन तक घर की छत पे एक कटोरी में दूध और एक कटोरी में पानी रख के आयें दूसरे दिन सुबह वो पानी और दूध पीपल के मूल में ड़ाल दें ऐसा 12 दिन करने से जिसकी मृत्यु हुई है उसकी आत्मा को शान्ति मिलती है उनका आशीर्वाद घर वालों को मिलता है ।*💐🙏🏻
पंचक
       26जनवरी 5.40pm से 31 जनवरी 6.10pm तक
23फरबरी 12.29am से 28फरबरी 1.08am तक
एकादशी
            5फरबरी बुधवार 
             19फरबरी बुधवार
प्रदोष 
          6फरबरी शुक्रवार
          20 फरबरी बृहस्पतिवार
पूर्णमासी
            9फरबरी रविवार
अमावस्या
            23फरबरी रविवार
महाशिवरात्रि
                  21फरबरी शुक्रवार
कारोबार महूर्त
                     1 ;21;26;28 फरबरी
नया वाहन महूर्त
                      1;21;28फरबरी
ग्रह प्रवेश महूर्त
                      14;24;26फरबरी
नींव पूजन महूर्त
                     1;14;24;26;28फरबरी


मंगल एवं बुधवार को क़र्ज़ का लेनदेन न करें। शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को कभी क़र्ज़ नहीं लेना चाहिए। इस दिन क़र्ज़ लेने वाला व्यक्ति हमेशा क़र्ज़ के बोझ तले दबा रहता है। वहीं बुधवार के दिन कभी उधार नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दी गई उधारी के वापस आने के योग कम होते हैं।


11 लौंग, 11 साबुत नमक की डली को नीले कपड़े में बांध दें और उस व्यक्ति का ध्यान करते हुए रात्रि 10 बजे के आस-पास किसी चौराहे पर जाकर चुपचाप इसे रख कर आ जाए। ऐसा करने से दिया हुआ धन वापिस मिलने लगेगा। यह फंसा हुआ धन प्राप्ति का सरल उपाय है।


मेष
पॉजिटिव - आप उन मामलों में अधिक रूचि रखेंगे, जिन्हें आप काफी समय से नज़रअंदाज़ कर रहे थे। अपने पड़ोसियों, सहपाठियों और दोस्तों से रिश्ता आपके लिए प्राथमिकता हो सकती है। अपनी उपस्थिति का मूल्यांकन करें जिससे आपके आसपास के लोगों पर भी असर पड़ेगा।
नेगेटिव - आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिआ का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।
लव - प्यार इस समय आपके लिए जटिल हो सकता है लेकिन आपके उत्साह में कोई कमी नहीं आएगी। पता लगाएं कि आपको क्या खुश रखता है और किसका प्रभाव आपके जीवन में सकारात्मक है।
व्यवसाय - यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको इस दौरान अच्छे परिणाम मिलेंगे और वरिष्ठ अधिकारी आपको सहायता करेंगे। आप अनेक युक्तियों से अपने जीवन में आशानुरूप परिणाम निकाल पाने में सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य - पेशेवर और व्यक्तिगत बदलाव आपके लिए स्वास्थ्य और आहार सम्बन्धी समस्याएं ला सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: तीन
वृष
पॉजिटिव - आपका ध्यान आपकी पेशेवर गतिविधियों पर होगा। अपने जुनून को नया मोड़ देने के लिए किसी भी हद तक जाना एक अच्छे विजेता की निशानी है। अपने घर या ऑफिस में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आपको नवीनीकरण की आवश्यकता है। 
नेगेटिव - आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। ज़रुरत से ज़्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। घर के लोग आपके ख़र्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे।
लव - यह समय अपने आस-पास के लोगों और प्रियजनों की मदद करने के लिए अच्छा है, इससे आपको एक अलग अनुभव प्राप्त होगा। जीवन की कठिनाईयां दूर हो रही हैं, विश्वास बढ़ रहा है और सबसे महत्वपूर्ण आपके लोग आपके लिए सहायक हैं।
व्यवसाय - राहु आपको जटिल से जटिल परिस्थितियों से बाहर निकालकर कार्यक्षेत्र में सिरमौर बनाने में सहायक बनेगा और दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए बेहतर महीनों में शामिल रहेगा।
स्वास्थ्य - इस समय आप अपने पेशे, अपने सहकर्मियों के साथ स्वास्थ्य और आहार में बदलाव ला सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: सात


मिथुन
पॉजिटिव - आप एक प्रेरणादायक वातावरण में काम करना चाहते हैं जो आपको हर क्षेत्र में संतुष्टि प्रदान करेगा। शारीरिक और तकनीकी संतुष्टि आपके लिए कार्यस्थल का महत्वपूर्ण भाग हैं। अपने परिवार और दोस्तों के करीब महसूस करने और मजबूत नींव बनाने का यह अच्छा समय है।
नेगेटिव - जीवन में किसी से भी आभार और प्रशंसा की उम्मीद न करें -- बस आगे बढ़ते रहें। आप सम्मान की इच्छा रखते हैं और अपने काम में उत्तमता का प्रयास करेंगे। आपका लक्ष्य इस समय निपुणता होना चाहिए। कुछ मानसिक या आर्थिक कठिनाई आपको तनाव दे सकती हैं।
लव - प्रेमी के साथ सामाजिक "गेम" का आनंद लें, यह आपके लिए काफी मोहक हो सकता है। आप अभी अपनी यौन ज़रूरतों को अनदेखा कर रहे हैं किन्तु अपने पार्टनर पर ध्यान केंद्रित करें।
व्यवसाय - आज का दिन आप से अधिक पूँजी निवेश की मांग करेगा और इस वजह से आपके खर्चे थोड़े से बढ़ सकते हैं लेकिन यह निवेश भविष्य में आपके लिए फायदे का सौदा ही साबित होगा।
स्वास्थ्य - अपने स्वास्थ्य और आहार में परिवर्तन आप पर गहरा प्रभाव डालेगा।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: दो
कर्क
पॉजिटिव - अपने आस पड़ोस को बदलने से आपका जीवन को जीने का नजरिया भी बदल सकता है। प्रभावशीलता और प्राथमिकता आपके लक्ष्यों और इच्छाओं तक पहुंचने का अच्छा तरीका है। यह परिवर्तन का समय हैं जिसमे कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होंगे जैसे आप अपने सहयोगियों और सहकर्मियों से व्यवहार करने का तरीका बदल सकते हैं।
नेगेटिव - दूसरों को सही समय पर भुगतान करें तभी आप अपनी सेवाओं के लिए समय पर भुगतान पाने की उम्मीद कर सकते हैं। सीखें कि, छोटे छोटे अनुग्रह से उत्तमता की ओर जाया जा सकता है। अपने काम और व्यवहार में कुशल बनें। उन लोगों से सम्पर्क करें जिनसे लम्बे समय से आपकी बात नहीं हुई है।
लव - प्रियजनों के साथ अपना समय बिताना भी कोई बुरा विचार नहीं है। इन दिनों सुरक्षा और परिपक्वता आपके साथी को आकर्षित करेंगी। अपने संबंधों में अंतरंगता या अन्य त्रुटियों की कमी अभी स्पष्ट रूप से दिखाई देगी।
व्यवसाय - आप इस बात का ध्यान रखें कि निवेश कहां करना है यह आपको बहुत सोच-विचार कर ही करना चाहिए। आत्मविश्वास का शिकार होने से बचना होगा अन्यथा सभी स्थितियां अनुकूल होते हुए भी आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य - अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ख़ास तौर पर माइग्रेन के मरीज़ों को समय पर खाना नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो उन्हें व्यर्थ में भावनात्मक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: छ
सिंह
पॉजिटिव - आपके घर या ऑफिस को नवीनीकरण या विस्तार की ज़रूरत हो सकती है या आप इस महीने अपने कार्यस्थल या ऑफिस को दूसरी जगह शिफ्ट भी कर सकते हैं। आप हर उस परिस्थिति में काम करना चाहते हैं जो आपको शारीरिक, तकनीकी रूप से और मौजूदा माहौल में संतुष्ट रखें।
नेगेटिव - लगातार काम में आपकी दख़लअंदाज़ी आपके भाई की खीज का कारण बन सकती है। अगर आपसे कोई ख़ुद न पूछे, तब तक अपनी सलाह न दें। यहाँ तक की आपकी राय भी किसी को अखर सकती है। इसलिए ख़ुद पर नियंत्रण रखें, शांत रहें और सबके साथ ईमानदारी का बर्ताव करें।
लव - आप अपनी निजी ज़िन्दगी में खुश और संतुष्ट महसूस करने के लिए कुछ बदलाव लाएंगे। खास रिश्तों में भावनात्मक नींव बनाएं ताकि कभी अपनों से दूर न हों और अपने प्रेम का अहसास कराते रहें।
व्यवसाय - विदेशी व्यापार से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है और यदि आप सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम करते हैं तो इस दौरान आपको आशातीत सफलता मिल सकती है।
स्वास्थ्य - काम के बीच में स्वयं को आराम देना भी थकान से बचने का उपाय है जिससे आपका शरीर ना थके और आप बीमारियों की चपेट में ना आए।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: चार


कन्या
पॉजिटिव - उत्पादन और दक्षता को बढ़ाने के लिए आप घर या ऑफिस के लिए उपकरणों में भी निवेश कर सकते हैं। यह एक ऐसा समय है जब आप अपने परिवार में विश्वास पैदा कर सकते हैं ताकि नीव महबूत हो। भविष्य में कुछ भी हो आपका विश्वास अडिग रहेगा और आप सफल होंगे।
नेगेटिव - आपको अभी अहसास होगा कि सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपने कौशल को विकसित करने की ज़रूरत है। अपने कल्याण/ प्रगति के लिए संभावित खतरों की पहचान करने के लिए आपको तेज और सतर्क होने की आवश्यकता होगी।
लव - लोगों का सहयोग और विचार शेयर करना आपके लिए लाभदायक है। इस महीने पारिवारिक, दोस्ती और रोमांटिक रिश्ते विकसित होंगे। जीवन की हर परिस्थिति में "मुझे" के बजाय "हमें" के संदर्भ में अपने सोचना बुद्धिमानी होगा।
व्यवसाय - फाइनेंस और रियल एस्टेट सेक्टर में यदि आपका काम है तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और यदि आप इंश्योरेंस सेक्टर अथवा कोई भी ऐसा काम करते हैं, जिसमें आपको कमीशन मिलता हो तो आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है।
स्वास्थ्य - धन कमाना और इसका सही प्रयोग करना आपको अच्छे से आता है किन्तु इस भागदौड़ में स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद महत्वपूर्ण है।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: आठ
तुला
पॉजिटिव - आप अधिक आनंदित और प्रेरित महसूस करेंगे। ऐसा लगता है कि किसी भी रचनात्मक परियोजना से निपटने के लिए यह एक बेहतरीन समय है। सहजता और जोखिम लेने की इच्छा आपको आश्चर्यचकित कर सकती है। जीवन मैं ऐसी कई चीज़ें हैं जिनका आप अभी आनंद ले सकते हैं।
नेगेटिव - आपको इस दौरान अपनी मजबूत भावनाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। आपको दुःख और सुख दोनों का मिश्रित अनुभव हो सकता है। यह समय हैं उन चीज़ों का पुनर्मूल्यांकन करने का जिन्होंने आपको बनाया है।
लव - अब आपका फोकस अपने लोगों और रिश्तों की तरफ होगा। आपमें केयरिंग और शेयरिंग, प्रियजनों के साथ घनिष्ठ संबंध और एकता और संतुष्टि की भी भावना आएगी। "मुझे" के बजाय "हम" पर जोर दें।
व्यवसाय - उन लोगों के लिए यह समय व्यस्त हो सकता है जो ग्राहकों के साथ परामर्श या काम करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनेक आशा अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है।
स्वास्थ्य - बिगड़ती जीवनशैली को सुधारने के लिए आप अपने जीवन में बदलाव लाएंगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: पांच
वृश्चिक
पॉजिटिव - घरेलू सुख आपको सबसे अधिक प्रदान करता है और अपने परिचितों के साथ समय बिताना भी इस समय आपकी प्राथमिकता में है। कुछ अलग करने की इच्छा निश्चित ही आपके साथ है और अभी आपकी आकर्षण की शक्ति भी बहुत हाई है। आपकी रचनात्मकता आपके लिए एक प्रेरणा का कारण है। 
नेगेटिव - यह समय है अपने सपनों को पूरा करने का इसलिए अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास करने की ज़रूरत है तो कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहें। याद रखे, भविष्य में आप जिस फसल को काटना चाहते हैं उस बीज को ही अभी बोयें।
लव - आपको अपने जुनून को जीवित रखने की ज़रूरत है। प्यार और सेक्स के रहस्यों की खोज करने की आपकी इच्छा भी बढ़ रही है और इस समय आप सामान्य से अधिक प्रभावशाली महसूस करेंगे।
व्यवसाय - आपको व्यापार में अत्यंत अनुकूल परिस्थितियां मिलने वाली हैं और जिसकी वजह से आपका व्यापार भी खूब अच्छा चल सकता है। आपको अच्छा धन प्राप्ति के अवसर भी प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य - आपको अधिक मात्रा में जल का सेवन करना चाहिए और अत्यधिक गर्म और ठंडे पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: सात


धनु
पॉजिटिव - यह समय खुद को चार्ज करने को नयी चीज़ों को ट्राई करने का है। अपनी इच्छाओं को महसूस करें और इन्हे पूरा करने के लिए आगे बढ़ें। दूसरे लोग आपके प्रयासों पर ध्यान देंगे जिससे आप सकारात्मक और प्रभावशाली महसूस करेंगे। जीवन के रस का आनंद लें लेकिन अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें।
नेगेटिव - छोटी छोटी प्रशंसाओं से बाहर निकले और जो आप चाहते हैं व जिसके आप लायक हैं, वो काम करने से न पीछे न हटें। करियर के मामले आपको चिंतित कर सकते हैं किन्तु अपने तनाव को ऑफिस तक ही सीमित रखें ताकि अपनी लव लाइफ का भरपूर मज़ा ले सकें।
लव - प्यार में मौके का फायदा उठायें किंतु जोखिम न लें, आप जल्द ही अंतर जान जायेंगे। इस समय आप स्वयं, प्यार और सेक्स के बारे में अधिक जानना चाहते हैं।
व्यवसाय - खर्चों में भी वृद्धि होगी लेकिन आपकी आमदनी इतनी होगी कि जिसके बल पर आप हर खर्चे को आसानी से निभा पाएंगे। परिवार का कोई व्यक्ति आपको आपके व्यापार में आर्थिक मदद ही देगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी अधिक बढ़िया हो जाएगी।
स्वास्थ्य - किसी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: एक
मकर
पॉजिटिव - अभी आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आध्यात्मिक शक्तियां आपके आसपास हैं। अपने दृष्टिकोण और सपनों से मिले ज्ञान पर विश्वास करें। आपके दिमाग में केवल धन से संबंधित मामले हैं और आप यही सोच रहें हैं कि लक्ष्य तक कैसे पहुंचा जाए।  
नेगेटिव - किसी बड़ी ख़ुशी या दुःख से भी सामना होगा। मन की गंदगी या बुरी आदतों को दूर करना अभी आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। याद रखें, भगवान सबको उतना देता है जितना वो हैंडल कर सके, अगर आपको अधिक चाहिए तो कठिन कामों के लिए तैयार रहें। अपनी यात्रा को स्थगित न करें बल्कि इसका मज़ा लें।
लव - अपनी बेहतरी के लिए किये बदलावों से आप अपने आसपास के लोगों को हैरान कर देंगे। अपनी ताकत और रोमांटिक प्रतिभा के बारे में बताएं। यह अंत में आपके लिए सकारात्मक साबित होगा।
व्यवसाय - आप अपने पुराने बैंक लोन अथवा उधार को चुकाने में सक्षम होंगे और इस दौरान आपको पुराने बचे कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
स्वास्थ्य - आपको अपने खान-पान और दिनचर्या पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए और यह भी जानना चाहिए कि आखिर वे कौन से कारण हैं, जो आपको स्वास्थ्य समस्याएं दे रहे हैं।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: दो
कुंभ
पॉजिटिव - स्वयं के व्यक्तित्व में बदलाव करके आप अधिक आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। इस समय लोगों से बातचीत करना फायदेमंद है, इससे वित्तीय लाभ हो सकता है। यह बहुत ही चंचल अवधि है, जब आप रचनात्मक और भावनात्मक रूप से प्रेरित होंगे।
नेगेटिव - अतीत के बारे में सोच कर अपना समय व्यर्थ न करें क्योंकि अतीत की कमियां आपको निराश कर सकती हैं। दृष्टिकोण में परिवर्तन से आप फ्रेश और नया महसूस करेंगे। आप चाहे या नहीं किन्तु आपको मिलने वाली पहचान के साथ आप पर ज़िम्मेदारी भी आने वाली है। 
लव - अपने दिल और विचारों का आदान प्रदान करें। यौन खोजबीन और स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है, साथ ही साथ यौन ईमानदारी की आवश्यकता भी है।
व्यवसाय - आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका पूरा सहयोग करेगा। अब यह आपके ऊपर है कि आप स्थितियों को किस प्रकार अपने पक्ष में मोड़ते हैं।
स्वास्थ्य - खानपान में बदलाव करने से आपकी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: नौ


मीन
पॉजिटिव - अब आप जीवन में जोखिम लेने के इच्छुक हैं। एक समृद्ध, फलदायी और ख़ुशियों भरे चरण में आप आनंद ले रहे हैं। इस समय आप जीवन के विभिन्न रंगों का अनुभव करेंगे और आपके शौक, गतिविधियाँ व भावनाओं में भी विविधता आएगी।
नेगेटिव - जब आप बुरी चीज़ों से छुटकारा पाते हैं तो इसके बाद ही अपने जीवन में अच्छी वस्तुओं का महत्व समझ पाएंगे। किसी की मदद करने से आप पूर्णता प्राप्त करते हैं इसलिए अपने काम और लेनदेन में कुशल बनें।
लव - इस समय जोखिम लेने से बचें क्योंकि यह किसी खतरे या दुर्घटना का कारण बन सकता है। दिल के मामलों में उतावलापन आपको चोट पहुँचा सकता है।
व्यवसाय - सूर्य और शनि के सम्मिलित प्रभाव के कारण आप पर किसी प्रकार का कोई आरोप लग सकता है अथवा झूठा इल्जाम लगने की भी संभावना रहेगी। ऐसे में अपना धैर्य ना खोयें और अपना काम मन लगाकर करते रहें, जीत आपकी ही होगी।
स्वास्थ्य - तनाव या समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन यह चरण आपको नए अवसर भी प्रदान करेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: पांच



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25 
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 
शुभ वर्ष : 2021, 2023, 2029
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  
 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं


शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

एनिमिया जागरूकता रैली का उमेश मलिक एवं जिलाधिकारी द्वारा शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया तथा जनजागरूकता के लिए विभिन्न नारे लगाते हुए नगर के मुख्य मार्ग से रैली निकाली गई।
शनिवार को टाउन हॉल मैदान से जनजागरूकता रैली का शुभारम्भ विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे़ द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली के शुभारंभ से पूर्व विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक ने कहा कि हम सबको मिलकर देश को एनिमिया मुक्त करने का संकल्प लेना चाहिए। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे़ ने कहा कि एनीमिया एक सामान्य परिस्थिति है। जिसमें लाल रक्त कणों की संख्या अथवा उनके ऑक्सीजन वहन करने की क्षमता शरीर की जैवक्रिया की आवश्यकताओं को पूरा करनें के लिए अपर्याप्त हो जाती है। एनीमिया की स्थिति एवं इसकी गंभीरता के कारण थकान, कमजोरी, चक्कर आना, संज्ञानात्मक विकास में मंदता और मृत्युदर में वृद्घि के रूप में सामने आती है। एनीमिया का मुख्य कारण बच्चों एवं प्रजनन उम्र की महिलाओं में आयरन की कमी है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीके चौपड़ा ने कहा कि एनिमिया की रोकथाम के लिए नियमित आयरन फोलिक एसिड गोली-सिरप का सलाहानुसार सेवन 6-59 माह के बच्चों को आयरन सिरप, सप्ताह में दो बार आंगनवाड़ी केन्द्र के माध्यम से दी जाती है।
5-19 वर्ष के बच्चों को गुलाबी गोली व किशोर-किशोरियों को साप्ताहिक नीली आयरन की गोली, स्कूल-आंगनवाड़ी केन्द्र के माध्यम से दी जाती है। वर्ष में दो बार कृमिनाशक दवा लेना अनिवार्य है। इस दौरान अपर सीएमओ, डा. शरण सिंह, डा. घनश्याम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुष्पा रानी डीएचईआईओ, डा गीतांजली वर्मा डिप्टी डीएचईआईओ, उदयवीर सिंह, डीएचईआईओ, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।


युवक की गला काटकर निर्मम हत्या

मुजफ्फरनगर। मीरापुर में मोहल्ला पड़ाव चौक से लापता चल रहे एक युवक की बदमाशों ने गला काटकर हत्या कर दी। शव को योगमाया मंदिर के निकट चकरोड पर डाल दिया। हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया तथा एसपी देहात व सीओ जानसठ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मीरापुर के मोहल्ला पड़ाव निवासी मोनू शर्मा पुत्र प्यारेलाल शर्मा देर शाम अपने मोबाइल पर आई कॉल को सुनकर घर से परिजनों को बिना बताए कहीं चला गया तथा देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा। दिन निकलते ही मोनू के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान मीरापुर योगमाया मंदिर से जंगल की ओर जा रही कुछ महिलाओं ने चकरोड पर एक लहूलुहान हालत में लाश देखी और लोगो को इसकी सूचना दी। जिससे थोड़ी देर में सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस को युवक की गला काटकर हत्या किए जाने की सूचना दी। हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया तथा सीओ जानसठ शकील अहमद, इंस्पेक्टर एचएन सिंह भारी पुलिस बल व डायल 112 की कई गाड़ियों के साथ मौके पर आ गए। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई तथा सूचना पर लापता चल रहे मोनू शर्मा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए तथा मौके पर मिली लाश की शिनाख्त मोनू शर्मा के रूप में की तथा रोने बिलखने लगे। एसपी देहात नेपाल सिंह भी मौके पर आ गए तथा मृतक के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई वरुण की तहरीर पर संदेह के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वजह की जांच कर रहे हैं। --डॉग स्क्वायड की टीम ने छानबीन की मीरापुर। कस्बे के पड़ाव चौक निवासी मोनू शर्मा की हत्या किए जाने से पुलिस में हड़कंप मच गया तथा आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। किंतु कोई सफलता नही मिली। जिस पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुला लिया तथा उनकी मदद से घटनास्थल के आसपास गहनता से जांच की। उक्त हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली हैं तथा संदेह के आधार पर मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।


मदर्स प्राइड स्कूल का वर्षिकोत्सव संपन्न

मुज़फ्फरनगर। मदर प्राइड्स स्कूल का मनाया गया वार्षिक उत्सव,इस वार्षिक उत्सव के दौरान नन्हे मुंन्हे बच्चो के साथ साथ उनकी मम्मियों ने भी किया कैटवॉक किया।


 सर्कुलर रॉड स्तिथ मदर प्राइड्स स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया,इस वार्षिक उत्सव के दौरान स्कूल के नन्हे मुंन्हे बच्चो ने विभिन्न तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।वही इस वार्षिक उत्सव की ओर अधिक शोभा बढ़ाते हुए बच्चो की मम्मियों ने भी बच्चो के साथ मिलकर कैटवॉक कर खूब तालियां बटोरी।इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ रिंकू एस गोयल ने बताया कि आज यहां स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है आज यहां बेबी शो, कैटवॉक,डांस,एक्टिंग विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए है। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके की।


शिकमी किराएदारी के मामले पर पालिकाध्यक्ष ने ईओ पर लगाया आधी अधूरी रिपोर्ट देने का आरोप

मुजफ्फरनगर। शिकमी किराएदारी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।  पालिकाध्यक्ष ने ईओ द्वारा दी गई रिपोर्ट/ को आधी अधूरी बताते हुए फटकार लगाई है।
पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने 23 जनवरी को  गठित समिति से रिपोर्ट देने को कहा था। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से 22 दिन की जो रिपोर्ट सौंपी गई  है, उसमें अब तक डे बाई  डे किये ये कार्यो की कार्यवाही का कोई जिक्र तक नहीं है। अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में 6 अन्य केन्द्रीययित सेवा सवंर्ग/अध्किारियों व कर्मचारियों की समिति गठित की गई थी, परन्तु प्रस्तुत रिपोर्ट में 03  राजस्व  निरीक्षक के हस्ताक्षर ही अंकित किये गये हैं।  उन्होंने कहा कि निर्गत आदेशों के अन्तर्गत यह भी निर्देश  दिये गये थे कि किराया पटल पर तैनात सहायकगण भी समिति को अभिलेख आदि उपलब्ध कराये जाने में पूर्ण सहयोग करने का भी प्रस्तुत रिपोर्ट में कोई जिक्र तक नहीं है और गठित समिति की कब कब और किस पालिका कक्ष में बैठक आहूत हुई और उसका क्या कार्यवृत रहा और यह भी प्रस्तुत रिपोर्ट में वर्णित नहीं है। 
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पालिका  की दुकानांे में किरायेदारों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर  किराये एवं प्रीमियम के सम्बंध मंे रोष व्यक्त करते हुए मेरे आवास पर अनुचित रूप से राजनैतिक कारणों के चलते किसी  व्यक्ति के नाम का उल्लेख न करे हुए आत्मदाह करने जैसे  बेतुकी अविधिक चेतावनी दी गइ थी, जिसे किसी भी दशा में संवैधानिक नहीं माना जा सकता। इसका भी कोेई उल्लेख रिपोर्ट में नहीं है। उन्होंने कहा कि आत्मदाह की चेतावनी देने वाले  कृष्णगोपाल मित्तल एवं राकेश मित्तल दोनों की पालिका की किसी भी दुकान में  किरायेदार नहीं है। बल्कि पालिका के किरायेदारों  को पालिका  के देयक   ना देने के लिये अपने निजी स्वार्थो के चलते उकसा  रहे है। भारतीय दंड संहिता  के विपरीत है। इस सम्बंध में प्रस्तुत जांच   रिपोर्ट में कोई तथ्य/जिक्र नहीं है। यहां तक  भी  संबंधित कर्मिर्यों से संज्ञानित हुआ है कि कर एवं राजस्व अधीक्षक द्वारा मनमर्जी तथा अभिलेखों के विपरीत तैयार की गई रिपोर्ट के समय दोनों नेता वहां मौजूद थे तथा उनके कहे अुनसार ही अपूर्ण   रिपोर्ट तैयार की गई है। 
उन्होंने बताया कि आदेशांे में उल्लेखित किया गया था कि 2006 में अमरनाथ  उपाध्यक्ष पीसीएस, नगर पालिका   परिषद के प्रशासक के कार्यालय में गठित समिति द्वारा जो पालिका की दुकानों के मार्किट वाईज प्रीमियम एवं  किराये निर्धारण हुआ था  तथा जिसका  पालिका   के किरायेदारों  दुकानदारों के द्वारा आशिंक रूप से पालन किया गया। इस महत्वपूर्ण आदेश की रिपोर्ट में कोई जिक्र  तक नहीं किया गया। जबकि अधोहस्ताक्षरी द्वारा आदेशित भी किया गया था कि इसका दुकानदारों के द्वारा आशिंक रूप से अनुपालन किया जा चुका है। इसमें कछ पालिका  के दुकानदारों द्वारा पूर्व में प्रशासक महोदय द्वारा मार्किट वाईज नियत धनराशि  पालिका  कोष में जमा कराते हुए अनुबंध आदि की कार्यवाही  भी र्पूा की गई थी। उन्होंने कहा कि साथ ही इन्हीं  आदेशों  को आधार बनाकर गठित समिति में मौजूद   अधिकारीगण के द्वारा विभागीय आंख्या/संस्तुति की गई  थी तथा तत्समय के प्रभारी अधिशासी अधिकारी द्वारा प्रस्ताव कोे बोर्ड में रखने हेतु प्रस्तुत की गई थी। तत्पश्चात बोर्ड द्वारा  प्रस्ताव पारित किया  गया था। परन्तु खेद है कि पालिका   के राजस्व के सबसे  महत्वपूर्ण प्रकरण में भ्रमित एवं गुमराह की जाने वाली अपूर्ण रिपोर्ट में  इसका कोई उल्लेख तक नहीं है। 


कांग्रेस की जागृति यात्रा को हरीश रावत ने किया रवाना

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के पूर्व मंुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने उत्त्तराख्ंाड के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई जनजागृति यात्रा को आज रामपुर तिराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य को बर्बादी के कगार पर पहुंुचा दिया है। उन्हांेने कहा कि उत्तराखंड राजनैतिक अस्थिरता की ओर बढ रहा है। यात्रा का उद्देश्य भाजपा सरकार की नाकामियांें का उजागार करना है। 
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रामपुर तिराहा से कांग्रेस नेता मंत्री प्रसाद के नेतृत्व में शुरू हुई जनजागृति यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्हांेेने कहा कि यह यात्रा केन्द्र व प्रदेश सरकारों की गलत नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये प्रारम्भ की गई है। यात्रा में शामिल लोग उत्तराखंड में तमाम स्थानों का भ्रमण कर लोगों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत करायेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में अर्थ व्यवस्था चैपट हो गई है और बेरोजगारी से युवक वर्ग परेशान है। उनका कहना था कि भाजपा सरकार की नीतियां देश को अस्थिरता के दौर में ले जा रही है। यह एक खतरनाक संकेत है। श्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड फिर राजनीतिक अस्थिरता की तरफ जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह उत्तराखंड में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए आपराधिक स्तर तक दोषी है। राज्य के जन्म के साथ ही भाजपा ने अस्थिरता को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि अस्थिरता की लत भाजपा को इतनी गहरी लग चुकी है कि वो छूट नहीं रही।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने  कहा कि देश में इस समय अजीब तरह का माहौल बनाया जा रहा है। गंगा जमुनी तहजीब, सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा भारतीय संस्कृति की अनूठी पहचान रही है, लेकिन पिछले कुछ समय से इस तरह का माहौल बन रहा है कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द को खतरा सा महसूस हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई रोकने में नाकाम है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिन प्रकल्पों को बड़ी मेहनत और दूरगामी सोच के साथ बनाया था, उन सभी का निजीकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी, राकेश पुण्डीर, कालूराम शर्मा, रविन्द्र बालियान, कस्तूर सिंह स्नेही, ब्रजीभूषण शर्मा, सुभाष पुण्डीर, हकीम जफर महमूद, नवीन गर्ग, मांगेराम कश्यप, सुन्दर सिंह सोम व प्रवीण पुण्डीर आदि मौजूद रहे।


शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020

आज का पंचांग 15 फरवरी 2020

🕉 ~ *आज का न्पचांग* ~ 🕉🌞
                   *।। श्री हरि : ।।*
⛅ *दिनांक - 15 फरवरी 2020*
⛅ *दिन - शनिवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - शाम 04:29 तक सप्तमी*
⛅ *नक्षत्र - 16/02 प्रातः 05:09 तक विशाखा*
⛅ *योग - दोपहर 02:06 तक वृद्धि*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:52 से 11:17* 
⛅ *सूर्योदय - 07:10*
⛅ *सूर्यास्त - 18:35* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -*
 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


🌷 *सिर में जूँ एवं लीख* 🌷
1⃣ *पहला प्रयोगः निबौली, सरसों अथवा माजूफल का तेल लगाने से अथवा अरीठे का फेन लगाने से जूँ और लीखें मर जाती हैं।*
2⃣ *दूसरा प्रयोगः तुलसी के पत्ते पीसकर सिर पर लगा लें, तदुपरांत सिर पर कपड़ा बाँध लें, सारी जुएँ मरकर कपड़े से चिपक जाएँगी दो-तीन बार लगाने से ही सारी जुएँ साफ हो जायेंगी।*


🌷 *लक्ष्मी की चाहवाले किनसे बचें* 🌷
🙏🏻 *भगवान श्रीहरि कहते हैं : “जो अशुद्ध ह्रदयवाला, क्रूर, हिंसक, दूसरों की निंदा करनेवाला होता है, उसके घर से भगवती लक्ष्मी चली जाती हैं ।*
👉🏻 *जो नखों से निष्प्रयोजन तिनका तोड़ता है अथवा नखों से भूमि को कुरेदता रहता है उसके घर से मेरी प्रिय लक्ष्मी चली जाती हैं ।*
🌞 *जो सूर्योदय के समय भोजन, दिन में शयन  करता है उसके यहाँ से मेरी प्रिया लक्ष्मी चली जाती हैं ।” (श्रीमद् देवी भागवत )*


🌷 *मृत्यु के समय* 🌷
🐄 *मरते समय भी गौ के गोबर का लेप करके मुर्दे को रखो ..उसकी सद्गति होगी मरते समय जो मर जा रहे हैं उनके मुँह में तुलसी के पत्ते रखो, गाय के गोबर के कंडे का धुआं करो तो उसके बैक्टेरिया दूसरे को नहीं सताएँगे ।*
🙏🏻 *💐🙏🏻
पंचक
       26जनवरी 5.40pm से 31 जनवरी 6.10pm तक
23फरबरी 12.29am से 28फरबरी 1.08am तक
एकादशी
            5फरबरी बुधवार 
             19फरबरी बुधवार
प्रदोष 
          6फरबरी शुक्रवार
          20 फरबरी बृहस्पतिवार
पूर्णमासी
            9फरबरी रविवार
अमावस्या
            23फरबरी रविवार
महाशिवरात्रि
                  21फरबरी शुक्रवार
कारोबार महूर्त
                     1 ;21;26;28 फरबरी
नया वाहन महूर्त
                      1;21;28फरबरी
ग्रह प्रवेश महूर्त
                      14;24;26फरबरी
नींव पूजन महूर्त
                     1;14;24;26;28फरबरी


फसा हुआ धन वापिस लेने के लिए
1: अपना गुरु और शुक्र मजबूत करें


2:पितृ दोष दूर करें


3:ऐसा माना जाता है कि पीली कौड़ी माँ लक्ष्मी जी का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए पाँच पीली कौड़ी पूजा के स्थान पर रख दें। इससे आपका फंसा हुआ धन वापस आने लगेगा।


मेष
पॉजिटिव - स्वयं सेवा या धर्मार्थ कार्य के माध्यम से यह समय है समाज सेवा का। आध्यात्मिक विश्वास मुश्किल स्थितियों में आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। अकेलेपन की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए प्रियजनों के साथ समय बिताए। स्थानांतरण या पदोन्नति के परिणामस्वरूप, अब आप खुद को एक नए परिवेश में पा सकते हैं।
नेगेटिव - हाल में हुई दुर्घटना या चोट से उत्पन्न मुश्किलों को सुलझाना इस समय आपके लिए बहुत बड़ी डील साबित हो सकती है। अपनी रोज़ाना की दिनचर्या का पालन करें जिससे आपको लाभ होता है। बहुत से लोग आप पर और आपके प्रयासों पर निर्भर हैं जैसे आपके बच्चे, पालतू जानवर या अधीनस्थ।
लव - सब कुछ आपके हाथ है। बस अपनी पर्सनल परेशानियों को अपनी लव लाइफ से अलग रखें और अपने प्रियतम को स्पेशल फील कराएं, फिर देखिए आपके जीवन में कैसे प्यार की ख़ुशियाँ बरसेंगी।
व्यवसाय - आपको अपने कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और इस दौरान संभावना है कि आपके सहकर्मी आपको समुचित सहयोग नहीं देंगे।
स्वास्थ्य - आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अनुकूल रहने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: दो
वृष
पॉजिटिव - आप लम्बे समय से अपने अतीत को लेकर शांत हैं लेकिन अब कुछ महत्वपूर्ण व्यापारिक मामले आपको बोलने के लिए मजबूर कर देंगे। अभी आप दिमाग से काम लेना चाहते हैं और आपका बौद्धिक स्वभाव आपको आसानी से अपने विचारों को व्यक्त करने की अनुमति देगा।
नेगेटिव - अपने आसपास के लोगों को जानना अच्छा विचार है। यह समय बात करने, सुनने और बाहर निकल कर अपनी पहचान बनाने का है। आप सिर्फ कुर्सी पर बैठकर और सोचकर कुछ भी नहीं कर सकते है। गलतियों की चिंता न करें, क्योंकि गलतियां सही शिक्षा देती हैं। भीड़ या थोड़ी मेहनत करने से कभी न डरें।
लव - आपने अपनी निजी परेशानियों को एक और रखकर अपने लव लाइफ में ध्यान नहीं दिया, तो सब बातों पर पानी फिर सकता है और आपका प्रियतम ऐन मौके पर आप से नाराज भी हो सकता है।
व्यवसाय - आपके किसी अचल संपत्ति को प्राप्त करने अथवा प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं, इसलिए यदि आप इस दिशा में पहले से ही प्रयासरत हैं अथवा अपना मकान खरीदने का सपना देख रहे हैं तो,इस दौरान आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
स्वास्थ्य - आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: एक


मिथुन
पॉजिटिव - आप अपनी सीमाओं को लेकर जागरूक होंगे -- चाहे वो शारीरिक, भावनात्मक या वित्तीय हो। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए इन नए परिवेश का पूरा लाभ उठाये। अपने निजी ताक़तों के बारे में सोचें और उन क्षेत्रों की सूची बनाए जिन पर आपको काम करना है।
नेगेटिव - इस समय आपको प्रतिद्वंद्विता या अन्य लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। लोगों की प्रतिक्रियाएं आपको विचलित करेंगी। दुनिया की या उन समस्याओं को हल करने के लिए अभी समय सही नहीं है जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है। 
लव - अपनी यौन इच्छाओं में आप कामुक और संसारिक हैं। आपकी कामेच्छा मजबूत, लेकिन नियंत्रित है। आप संबंधों और अपने जीवन के अन्य पहलुओं में सकारात्मक आकर्षण महसूस करेंगे।
व्यवसाय - धन की प्राप्ति और खर्च तथा पुनः धन प्राप्ति, यही स्थिति इस समय आपके साथ रहने वाली है। विदेशी स्रोतों के माध्यम से अच्छा धन कमाने की संभावना दिख रही है।
स्वास्थ्य - लेकिन कुछ छोटी-मोटी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: एक


कर्क
पॉजिटिव - अभी किये गए परिवर्तन और निर्णय, भौतिक या अन्य रूप से लंबे समय तक फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अभी आप अपनी जरूरतों और इच्छाओं को कम करना और उनकी पूर्ती के बारे में सोच विचार करना चाहते हैं। शारीरिक, भावनात्मक और वित्तीय रूप से शांति से गुजारना चाहते हैं।
नेगेटिव - कम बोलना और लो प्रोफाइल रखना अभी अच्छा विचार हो सकता है। दूसरे लोगों की समस्याओं को समाधान करने का प्रयास करने की जगह अपने जीवन को बेहतर बनाने के बारे में सोचें। कभी कभी थोड़ा स्वार्थी होने से भविष्य में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं।
लव - आपके रिश्तों में होने वाली जटिलताओं को दूर करने के लिए एक बहुत ही अच्छा समय है। अभी अनावश्यक जोखिम न लें और अपने साथी के लिए भी समय निकालें।
व्यवसाय - आपकी किसी महिला मित्र के माध्यम से भी आपको कोई ऐसी डील हाथ लग सकती है,जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया भी आपके व्यापार को वृद्धि दिला कर अच्छा धन प्रदान करने में सहायक बनेगी।
स्वास्थ्य - आपके गले में दर्द की शिकायत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: छ
सिंह
पॉजिटिव - आप अपनी अनूठी सीमाओं और ब्रेकिंग पॉइंट्स को लेकर जागरूक होंगे। व्यक्तिगत जीवन और कार्यस्थल पर दूसरों के साथ मिलकर प्रयास करने के लिए यह समय सबसे बढ़िया हैं। अपने अच्छे के लिए दूसरों की मदद करना न भूलें, भले ही वो आपके विचारों से सहमत न हों।
नेगेटिव - प्रतिद्वंद्विता की भावना आपको चिंतित कर सकती हैं इसलिए अपनी नजरें नज़दीकी लोगों पर रखें। बजट, व्यय या अन्य मौद्रिक मामलों के बारे में किसी बड़ी बैठक से बचें। अगर आपके विचार किसी समस्या को हल कर सकते हैं तो उन्हें शेयर करें किन्तु अधिक विवरण की जगह संक्षेप में इसे सुलझाएं।
लव - आपका कामुक होना आपके रिश्ते को मजेदार बनाएगा। प्रेमी, करीबी दोस्त या रिश्तेदारों को दिखाएं कि आप उनके लिए क्या कर सकते हैं।
व्यवसाय - स्थितियां पूरी तरह से अनुकूल हो जाएंगी और आप उनके साथ अच्छे समन्वय के साथ अपना व्यापार जारी रख पाएंगे।
स्वास्थ्य - से ऐसे लोग जिन्हें हृदय संबंधित समस्याएं हैं अथवा छाती से संबंधित कोई परेशानी है उन्हें कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: दो


कन्या
पॉजिटिव - आपके मित्र और परिवार अक्सर आपको स्वयं की आलोचना करने के लिए मना किया करते हैं, लेकिन अभी आपके सितारों का अलग ही कहना है, अपने मूल्यांकन के लिए यह एक उत्कृष्ट समय है। अपने प्रदर्शन में सुधार करके, आप उन लोगों के प्रदर्शन पर भी अप्रत्यक्ष प्रभाव डालेंगे जिनके साथ आप काम करते हैं।
नेगेटिव - अपने आप को तनाव से बचाएं और जब भी ज़रूरत महसूस हो अपने लिए समय निकालें। दोस्तों का साथ आपको हर चिंता से मुक्त कर सकता है। जीवन में स्वयं का आकलन बेहद ज़रूरी है और यह संतुष्टि और सफलता का एकमात्र, निश्चित तरीका है।
लव - अपने दिल की बात को शेयर करने का यह सबसे सही समय है। आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे जिससे रोमांटिक रिश्ते बन सकते हैं। अभी कुछ बदलाव ला कर आप अपने आपको बेहतरीन और मजबूत बनाएंगे।
व्यवसाय - आपके लिए अवसरों का पिटारा खोल देगा। अब उसमें से किस अवसर को आप मजबूती के साथ अपने लाभ में बदल पाते हैं, यह सब कुछ आप पर निर्भर करेगा।
स्वास्थ्य - अपने चेहरे, फिगर, स्वास्थ्य और मेकओवर के बारे में आप सोच सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: चार


तुला
पॉजिटिव - आप इस समय अधिक उत्सुक और सतर्क हैं हालाँकि समाजिक कार्य आपको व्यस्त रख सकते हैं। आपके भाई बहन, पड़ोसी, रिश्तेदार, दोस्त और सहकर्मी आपके जीवन में सामान्य से अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपका जीवन व्यस्तता से भरा है जैसे दूसरों के संपर्क में रहना, कागजी कार्य और आवश्यक सामाजिककरण आदि। 
नेगेटिव - इस समय दूसरों से विचारों का आदान प्रदान करना, आंतरिक विचारों या भावनाओं पर व्यक्तिगत विश्वास में आप निपूण बने। महत्वपूर्ण पत्राचार और संपर्कों को अभी नजरअंदाज़ न करें। अगर लक्ष्यों को पाना चाहते हैं तो किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।
लव - संबधों को लेकर ईमानदार रहें किंतु इसमें प्यार की कमी न होने दें। यह भविष्य में आपके लिए बहुत सकारात्मक साबित होगा। चुनौती या टकराव इस समय आपके हित में नहीं है, यह आपको अनावश्यक तनाव और उपेक्षा ही प्रदान करेगा। 
व्यवसाय - अपने बिज़नेस पार्टनर से बिल्कुल भी ना उलझें और व्यर्थ के किसी विवाद को तूल ना दें।
स्वास्थ्य - जरा सी भी समस्या महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर लेना ही हितकर रहेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: आठ
वृश्चिक
पॉजिटिव - आप अच्छे से जानते हैं कि आपको जीवन में क्या करना है। आपके बदले हुए दृष्टिकोण से ही जीवन में सफलता, खुशी और संतुष्टि आएगी। आप अच्छे से जानते हैं कि आपके लिए क्या अच्छा है और यह समय अपने ज्ञान को एक्शन में परिवर्तित करने का है। 
नेगेटिव - अपने बारे में जानने के लिए इस समय अति उत्तम है। अपने सहकर्मियों, अधीनस्थों और बॉस के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाने की भी ज़रूरत है। कार्य प्रणाली को चुनौती देने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। आत्म-मूल्यांकन के साथ साथ ईमानदारी और निष्पक्षता से काम करना इस समय की मांग है।
लव - आपको अपने अंतरंग और व्यक्तिगत हर पहलू की जाँच करनी चाहिए और अगर इनमे सुधार की ज़रूरत हो, तो इस ओर सकारात्मक कार्रवाई करें।
व्यवसाय - अगर आप दुनिया को अपने बिज़नेस और इंडस्ट्री के बारे में बताना चाहते हैं तो सोशल मीडिया का सहारा लें। जल्दी अमीर होने या पैसे बनाने की योजनाओं से बचे।
स्वास्थ्य - स्थितियाँ आपके अनुकूल हैं, इसलिए अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है केवल अपने खान-पान और शारीरिक एक्सरसाइज पर ध्यान दें। समय मिले तो थोड़ा मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग: पिरोजी, भाग्यशाली अंक: सात


धनु
पॉजिटिव - वित्तीय मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे और संपत्ति खरीदने, निवेश और नकदी के लेनदेन की भी संभावना है। इन सबसे आपको लाभ होगा किंतु जल्दबाज़ी में कोई भी काम करने से बचें। बृहस्पति की स्थिति जहां परिवार में सामंजस्य स्थापित करने का काम करेगी।
नेगेटिव - इस समय आपको अपनी कही बातों का पूरी तरह से पालन करने की ज़रूरत है ताकि आप विश्वास और प्रतिबद्धता पर खरे उतरें। अपने अहंकार की वजह से आपको करियर या व्यक्तिगत लाभ के मामलों में हानि हो सकती है। इस समय सावधानी और संयम के साथ काम करें।
लव - अपने और अपने पार्टनर के लिए समय निकाले व अपने आने वाले जीवन के बारे में सोचें। जल्दबाज़ी में लिए निर्णय का परिणाम खतरनाक हो सकता है।
व्यवसाय - पैसे और खर्च आपके लिए चिंता का विषय हो सकते हैं। अपने फैसलों को वापस न लें और सावधानी से आगे बढ़ें। समझदारी से आगे बढ़ें और हो सके तो लोगों की सलाह ले लें।
स्वास्थ्य - आपके लिए सामान्य रहने वाला है और किसी बड़ी बीमारी की आशंका दिखाई नहीं देती।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: तीन


मकर
पॉजिटिव - यह समय दृढ रहने और आपके पास क्या है व आप क्या चाहते हैं, इसमें विश्वास करने का है। अपने पारस्परिक संबंधों में सुधार करने के लिए समय और प्रयासों का निवेश करें। परिवार और अन्य लोग जिन्हें आप अब प्यार करते हैं, वे आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण हैं।
नेगेटिव - अभी आपको धन सम्बन्धित ज़रूरते पड़ सकती है। अपनी संपत्ति, किराया, निवेश,नकदी, लेनदेन और अपनी सभी संपत्तियों का मूल्यांकन करें। इन पहलुओं पर आपको ध्यान देना चाहिए। आपके लिए क्या अच्छा है आप अच्छे से जानते हैं इसलिए अपनी सूझबूझ का प्रयोग कर के आगे बढ़ें।
लव - आप अपने निजी मुद्दों से बहुत व्यस्त हैं इसलिए थोड़ी देर के लिए अपने प्यार संबंधों को नजरअंदाज कर देंगे। याद रखें, अहंकार आपको लंबे समय तक परेशान करेगा।
व्यवसाय - आपकी नौकरी में कोई समस्या नहीं आएगी। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए मिले जुले परिणामों की प्राप्ति होगी। आपकी आमदनी में अच्छी वृद्धि होगी और उस दौरान सरकारी क्षेत्र से लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य - छोटी-मोटी समस्याएं मौसम के साथ आपको पीड़ित कर सकती हैं, इनमें मुख्य रूप से गले में खराश होना।
भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: दो
कुंभ
पॉजिटिव - यह समय पैसे का विश्लेषण करने के लिए उपयुक्त है। इस समय आपका दिमाग धन और सम्पत्ति पर केंद्रित है और आप निवेश को लेकर आये आत्मविश्वास से अच्छा महसूस कर रहे हैं। आपकी बातचीत इस समय व्यावहारिक होगी।
नेगेटिव - लोगों के सम्पर्क में रहने के लिए आप फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स का प्रयोग करते हैं किन्तु उनसे मिल नहीं सकते। अगर आप लक्ष्यों को पाना चाहते हैं तो लापरवाह न बनें। काम और अन्य कागजी कार्य इस समय आपको व्यस्त रख सकते हैं।
लव - आपके रिश्ते की स्थिति के बावजूद, आपको किसी ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता है जो आपके उत्सुक दिमाग को व्यस्त रख सके। आपको दूसरे लोगों से अच्छे सम्बन्ध बनाना सीखना होगा फिर चाहें वो रिश्ते अंतरंग हों या व्यक्तिगत।
व्यवसाय - अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल रहेगा और आप के वरिष्ठ अधिकारियों का आपको अपनी नौकरी में पूरा सहयोग मिलेगा, जिसकी वजह से आपके अनेक काम बन जाएंगे और आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कृपा पात्र भी बने रहेंगे।
स्वास्थ्य - गला खराब होना, गले में दर्द अथवा टॉन्सिल, कंधों अथवा जोड़ों में दर्द रहना आदि बिमारी लागु हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: पांच


मीन
पॉजिटिव - इस समय किसी नयी शुरुआत की संभावना है। उन बैठकों का हिस्सा बने जहाँ आप अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे या कानूनी दस्तावेज़ पर काम किया जायेगा। अपने परिवार और क़रीबी साथी के साथ समय बिता कर आप अपने जीवन में फ़ालतू गपशप और विपक्ष के प्रभाव को कम कर सकते हैं।
नेगेटिव - यदि आप दुष्परिणामों से बचना चाहते हैं तो अपने आप को बैठकों या अन्य सभाओं के लिए फ्री रखें और अपनी जीभ पर नियंत्रण रखें । दूसरों को समझे और उनकी सुनें क्योंकि वे आपके और आपकी खुशी के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। 
लव - अंतरंग क्षण और निजी मुलाकातें अभी आपके लिए मुश्किल हैं। अपनी इच्छाओं को पाने के लिए भावनाओं पर भरोसा करने के बजाय अपने आंतरिक विचारों और व्यक्तिगत प्रयासों को साझा करें।
व्यवसाय - इस दौरान आपके प्रयासों में सफलता कब मिलने से आपका मन भी कार्य क्षेत्र में कम लगेगा और आप अपनी नौकरी बदलने का विचार भी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य - आपको फूड पॉइजनिंग का खतरा रह सकता है, इसलिए अपने भोजन पर पूरा ध्यान रखें और पुराना अथवा खुला भोजन ना करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: एक


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  
 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24 
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष :  2021, 2022, 2026
   
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।


श्री राम कालेज में स्पोर्ट्स मीट शुरु

मुजफ्फरनगर । श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज़ के खेल प्रांगण में वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता ’’खेल सप्ताह-2020’’ का शुभारम्भ किया गया। आज शुरू हुए खेल सप्ताह के पहले दिन क्रिकेट, बैडमिंटन (महिला/पुरूष) तथा शतरंज (महिला/पुरूष) की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शतरंज के महिला वर्ग के मुकाबले में बायोसांइस की रश्मि ने बीसीए की हिना सैफी को सीधी-सीधी 10 चालो में मात देकर जीत दर्ज की। जबकि शतरंज के पुरूष वर्ग का खिताब श्रीराम पाॅलिटैक्निक के कम्प्यूटर साइंस के विद्यार्थी हर्ष ने बीटैक इलैक्ट्रिकल के विद्यार्थी पीयुष को रोमांचक मुकाबले में मात देकर अपने नाम किया। वहीं बैंडमिंटन की महिला वर्ग की प्रतियोगिताओ में खिताबी मुकाबला शारीरिक शिक्षा विभाग की हिना परवीन ने कम्प्यूटर एप्लीकेशन की प्रिया को 2-1 से पस्त कर अपने नाम किया। 
आज खेली गये शतरंज की महिला वर्ग की प्रतियोगिता में कुल 15 मुकाबले खेले गये जिसमें बायोसांइस की रश्मि ने बीसीए की हिना सैफी को सीधी-सीधी 10 चालो में मात देकर 2020 की महिला वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। हिना सैफी प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। जबकि बीपीएड की दीपा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं शतरंज प्रतियोगिता के पुरूष मुकाबलों में श्रीराम पाॅलिटैक्निक काॅलेज के कम्प्यूटर साइंस के विद्यार्थी हर्ष ने बीटैक इलैक्ट्रिकल के विद्यार्थी पीयुष को रोमांचक मुकाबले में मात देकर पुरूष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता को जीतकर 2020 का खिताब अपने नाम किया। पीयुष दूसरे स्थान पर रहे तथा बीआर्क के उज्ज्वल मित्तल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज़ के स्पोर्ट्स कैंपस में एक सप्ताह तक चलने वाले खेल कार्यक्रमों की शुरूआत आज क्रिकेट प्रतियोगिता से हुई। जिसमें कुल 4 मुकाबले खेले गए। आज का पहला मुकाबला एमसीए और फार्मेसी की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें फार्मेसी ने पहले खेलते हुये निर्धारित 8 ओवर में 107 रन बनाये थे जबकि एमसीए रनो ंका पीछा करते हुये 69 रन ही बना सकी और यह मुकाबला फार्मेसी ने 38 रन से जीतकर अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला बायोसाइंस एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के बीच खेला गया जिसमें पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 8 ओवर में 1 विकेट खोकर ताबडतोड़ 103 रन बनायें। रनों का पीछा करते हुये बायोसाइंस ने भी तेजतर्रार शुरूआत की लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में जल्दी-जल्दी विकेट गवा मात्र 61 रन ही बना सकी और 42 रन से जीत दर्ज कर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने मुकाबला जीत लिया। आज खेले गये क्रिकेट का तीसरा लीग मैच एमबीए और काॅमर्स के बीच खेला गया, जिसमें एमबीए ने पहले खेलते हुये निर्धारित 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 61 रन बनाते हुये विरोधी टीम को 62 रन बनाने का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काॅमर्स की टीम ने बिना कोई विकेट गवाए आसानी से 62 रन बना मैंच अपने नाम किया। 
बैंडमिंटन की महिला वर्ग की प्रतियोगिताओ में कुल 23 मुकाबले हुयें। जिसमें खिताबी मुकाबला शारीरिक शिक्षा विभाग की हिना परवीन और कम्प्यूटर एप्लीकेशन की प्रिया के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में हिना परवीन ने 2-1 से जीत दर्ज कर 2020 का बैडमिंटन महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया और प्रिया मुकाबले में दूसरे स्थान पर रही जबकि तीसरे स्थान पर रही रिया चैधरी बीवाॅक(यौगिक साइंस) ने बीसीए की इशिता जैन को 2-0 से हरा तीसरा स्थान पक्का किया। 
 श्रीराम काॅलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि खेलों का देश के युवाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। खेलों से जहां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है वहीं महाविद्यालय स्तर पर इस प्रकार के खेल कार्यक्रमों के आयोजन से राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को मंच भी प्राप्त होता है। जिससे खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है।
 इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, अमरदीप, संदीप, अनुज आदि उपस्थित रहे।


माया मल्टीप्लेक्स सिनेमा का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। शहर का माया पैलेस सिनेमा आज अपने 25 साल के सफर से गुजरते हुए नये मोड़ पर पहुंचकर माया मल्टीप्लेक्स के रूप में आगे बढ़ गया है। 
शहर के रुड़की रोड पर स्थित माया पैलेस सिंगल स्क्रीन सिनेमा राज्य सरकार की सिनेमा उद्योग को प्रोत्साहन नीति के अन्तर्गत अब माया मल्टीप्लेक्स के रूप में नये कलेवर में लोगों के मनोरंजन के लिए अपने सफर पर कदम आगे बढ़ा चुका है। शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार अनिल राॅयल ने मुख्य अतिथि के रूप में इस सिनेमा के नये सफर का आगाज किया। उन्होंने नारियल फोड़ने के बाद फीता काटकर माया मल्टीप्लेक्स का शुभारम्भ किया। इस सिनेमा को अब डबल स्क्रीन सिनेमा के रूप में परिवर्तित किया गया है। माया मल्टीप्लेक्स के एमडी प्रणव गर्ग ने सभी अतिथियों और दर्शकों का सिनेमा परिसर में स्वागत किया और माया मल्टीप्लेक्स में की गयी आधुनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सिंगल स्क्रीन सिनेमा को मल्टीप्लेक्स में परिवर्तित किया गया है। ऊपर और नीचे दो स्क्रीन लगायी गयी हैं। इनमें ऊपर सिनेमा में 171 और नीची 250 पुशबैक सोफा सीटों का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही इस सिनेमा को पीवीआर सिनेप्लेक्स चेन के साथ जोड़ा गया है। माया मल्टीप्लेक्स में 3डी सिल्वर स्क्रीन की आधुनिक तकनीक के साथ ही डोल्बी साउंड की व्यवस्था की गयी है। सुरक्षा के लिए बाउंसर भी तैनात किये गये। इसके साथ ही इस सिनेमा को पूरी तरह से व्यवस्थित और आधुनिक बनाया गया है। यहां पर धुम्रपान प्रतिबंधित रहेगा। वहीं किफायती मूल्य पर कैटीन में खानपान की व्यवस्था की गयी है।  
इस अवसर पर मुख्य रूप से पीवीआर के डिप्टी जनरल मैनेजर देवेन्द्र पासी, विक्रम सेठी, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर वीरेन्द्र चोपडा, फिल्म अभिनेता सलीम गौड, उद्योगपति एवं समाजसेवी भीम सैन कंसल, आलोक स्वरूप, समर्थ प्रकाश, प्रणव गर्ग, रीता गर्ग, संजय अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, प्रणव स्वरूप, भारत भूषण गर्ग, सपा नेता बाॅबी त्यागी, सतनाम सिंह हंसपाल, पूर्व सभासद असद जमा, शीतल जैन सीए, नितिन जैन सीए, बलजीत सिंह डीपीएम, विकास पंवार आदि मौजूद रहे।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...