गुरुवार, 28 अगस्त 2025

वैष्णो देवी भूस्खलन के दर्दनाक हादसे में जिले के छह श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि

 


मुजफ्फरनगर। जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन  के  दर्दनाक हादसे में अब तक जिले के छह श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है। एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।  दक्षिणी रामपुरी शहाबुद्दीनपुर रोड के अजय कुमार के दो मासूम पुत्रों दीपेश और अनंत सहित पांच लोगों की मौत की सूचना बुधवार देर रात मिली। इनमें ममतेश पत्नी रविंद्र सिंह रामवीर पत्नी इंद्रपाल और 22 वर्षीय शिक्षिका अंजलि पुत्री इंद्रपाल की मौत की भी खबर है।

मुजफ्फरनगर निवासी कार्तिक, अनंत और दीपेश, ममतेश पत्नी रविंद्र सिंह रामवीर पत्नी इंद्रपाल और 22 वर्षीय शिक्षिका अंजलि पुत्री इंद्रपाल की भी मौत हुई है। बरेली निवासी नीरा की मौत हुई है।  रामविरी, चांदनी की मौत हुई है हालांकि इन चार लोगों का किस जिले से संबंध है, अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। जम्मू कश्मीर में फंसे उत्तरी रामपुरी के 55 वर्षीय धरमवीर अपने परिवार और अन्य पडौसियों के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर गये थे। वहां पर फंसे लोगों में रती 8, ममतेश 48, रामबीरी 49, अंजली 21, आकांक्षा 15, अजय 35, खुशी 16, नेकित 13, डोली 30, धरमवीर 55, विदान 10, वैभव 10, पूरवी 7, अवनी 6, राखी 30, मोनी 35, अनु 5, खुशी 2, संगीता 30, दीपेश 8, अनंत 6, पूरवी 5 के नाम सामने आये हैं। सभासद एवं भाजपा नेता रजत धीमान ने बताया कि उत्तरी रामपुरी से करीब 25 लोग यात्रा पर वैष्णो देवी गये थे। वहां दीपेश और अनन्त की मौत की खबर मिली है। पुलिस ने भी इस जानकारी की पुष्टि की है। कल देर शाम हॉस्पिटल से दोनों युवकों के शवों को भेजा जा चुका है, उन्होंने बताया कि उत्तरी रामपुरी शाहबुदीनपुर निवासी करीब 25 लोग वहां फंसे हैं, जिनमें 2 साल की खुशी के साथ ही 12 बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। इसमें उन्होंने सूची बनाकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल को भेजी है। मंत्री कपिल देव ने इस सूची को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा को भेजकर प्रभावित परिवारों की मदद की व्यवस्था कराने का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दशलक्षण के प्रथम दिवस"उत्तम क्षमा" धर्म की पूजा

मुजफ्फरनगर। गुरुवार से शुरू हुए जैन धर्म के दशलक्षण पर्व के प्रथम दिन नगर के समस्त जैन मंदिरों में जैन श्रावक, श्राविकाओं ने "उत्तम क्ष...