मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले महामंडलेश्वर कैलाशानंद ने सत्यप्रकाश देशों अग्रवाल से 140 करोड़ भारतीयों के लिए कल्याणकारी योजनाएं समझी। साथ ही महामाई की चुनरी वह नारियल देकर आशीर्वाद दिया।
सिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर चंडी घाट हरिद्वार के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने सत्यप्रकाश देशों से 140 करोड़ भारतीयों से जुड़ी निम्न कल्याणकारी योजनाओं को समझा। 1.लगभग 40% मतदान न कर पाने वाले मतदाता भी विश्व के किसी भी कोने में रहते हुए अब आसानी से मतदान कर सकते है। 2. सड़कों का सुंदरीकरण। 3. "कणव आश्रम का जीर्णोद्धार" जहां भारत का नाम भारत रखा गया। 4. दीपावली पूजन बॉक्स को घर घर पहुंचाने हुए लोगों का उत्साह बढ़ाना।
महामंडलेश्वर की उत्सुकता देशहित में इसलिए ज्यादा बढ़ गई क्योंकि सत्यप्रकाश रेशू 14वें राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ सिंह कोविंद को भी ऋषिकेश में अपनी बातें कहने गए थे। जिन पर शीघ्र महामहिम से वार्ता होने की संभावना है।
उपरोक्त सभी विषय देश के प्रत्येक नागरिक के चहुंमुखी विकास से जुड़े होने के नाते सबके दिलों को छू जाते हैं। इसी प्रकार स्वामी कैलाशानंद सरस्वती के दिल को भी राष्ट्रहित की सभी बातें छू गई। अपने मन की बात को महामंडलेश्वर ने सत्यप्रकाश रेशू को महामाई की चुनरी व नारियल देकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
इस शुभ अवसर पर दक्षिण काली मंदिर में अनेकों गणमान्य भक्त, अधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन सबने भी सत्यप्रकाश रेशू के सभी सार्वजनिक हित के प्रोजेक्टों को समझा व अपनी शुभकामनाएं दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें