रविवार, 18 जून 2023

सर्व ब्राह्मण महासभा ने स्थापना दिवस और वार्षिक उत्सव मनाया







मुजफ्फरनगर । सर्व ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत), राष्ट्रीय स्तरीय संस्था का स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित  जे. पी. शर्मा  (एडवोकेट) द्वारा एवं संचालन राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संदीप शर्मा  द्वारा किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम में दंडी स्वामी महेश्वरानंद  महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, एवं आशीर्वचन प्रदान किया.

कार्यक्रम में संगठन विस्तार की सराहना करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित  जे पी शर्मा  ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर ब्रह्म समाज के उत्थान के लिए प्रेरित किया और विशेषकर युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए भविष्य में कार्यक्रम बनाने और कार्यान्वित करने पर बल दिया. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के अंदर ज्वलंत समस्याओं के ऊपर भी ध्यानाकर्षण करते हुए आवाहन किया कि देश में ‘एक देश एक कानून’ एवं ‘जनसंख्या नियंत्रण कानून’ एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन से संबंधित प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कराया और भारत सरकार से निवेदन किया कि इन सभी विषयों पर जल्द से जल्द आने वाले समय में संसद से कानून बनवाए जाएं. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अपने वक्तव्य में नेशनल कॉमन लॉ बनवाने एवं लागू किए जाने पर भी प्रस्ताव पास कराया और विस्तार से राष्ट्रीय अधिवेशन एवं एजीएम में चर्चा भी की.


कार्यक्रम में उपस्थित रहे आचार्य राम मिलन शुक्ल (राष्ट्रीय संरक्षक) ने ब्रह्म समाज को आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन दीया. इसी क्रम में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संदीप शर्मा जी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की और उन्होंने संगठन एवं सभा के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार अजय शर्मा जी, अंतरराष्ट्रीय महामंत्री ज्योतिषविद आचार्य शुभेष शर्मन , कार्यकारी अध्यक्ष प॰ उत्तम जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश जेटली , अखिलेश गौड़, इंदु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा  (उत्तर प्रदेश), प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पांडे जी (गुजरात) प्रदेश अध्यक्ष डी सी शर्मा  (उत्तराखंड) प्रदेश अध्यक्ष विवेक मुदगल  (हरियाणा), प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत चतुर्वेदी जी (राजस्थान), प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा जी (दिल्ली), विजय शुक्ला भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अरविन्द राज शर्मा, राकेश शर्मा, डॉक्टर सुभाष शर्मा, श्री भगवान शर्मा, जिला पंचायत सदस्य, संजय मिश्रा वरिष्ठ व्यापारी नेता, सुरेंद्र शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे और सभी वक्ताओं ने समाज को एकजुट करने का आह्वान किया इस अवसर पर इस अवसर पर सैकड़ों मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया एवं सभी पदाधिकारी गण को माला पहनाकर मोमेंटो देकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया सभी सभासद गणों को सम्मानित किया गया नवनियुक्त पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र दिए गए एवं शपथ ग्रहण समारोह भी किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष श्री भगवान शर्मा, जिला अध्यक्ष अमित वत्स, जिला अध्यक्ष युवा हरीश गौतम, मंडल अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, अविनाश भारद्वाज, आदेश शर्मा, अरुण शर्मा, संजय गौतम, रजनीश वशिष्ट, अंकुर शर्मा, विशाल शर्मा, मुकेश शर्मा, अंकित शर्मा, विमल शर्मा, विशाल शर्मा, आशीष शर्मा, अनिल शर्मा, अनित शर्मा, कविता शर्मा, निशा शर्मा, नंदिनी शर्मा, अमित शास्त्री, प्रदीप शर्मा, भानु शर्मा जी का विशेष सहयोग रहा.



कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

लाइनमैन पर हमला करने वाले आरोपी जेल भेजे

मुजफ्फरनगर। लाइनमैन पर हमला करने वाले आरोपी  जेल भेज दिये गए हैं।  थाना न‌‌ई मंडी क्षेत्र के जानसठ रोड बिजली घर पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन...