सोमवार, 12 जून 2023

किसानों ने दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे जाम किया

 


कुरुक्षेत्र। एमएसपी पर सूरजमुखी खरीद की मांग को लेकर किसानों की पिपली अनाजमंडी में एमएसपी दिलाओ किसान बचाओ महारैली के बाद किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। किसानों की रैली को देखते हुए सरकार ने किसान नेताओं से एक घंटे का समय मांगा, लेकिन वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाई। जिसके बाद किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। किसानों के दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम करते ही पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किए हैं। अंबाला की तरफ जाने वाहनों के लिए कुरुक्षेत्र सेक्टर 2/3 कट से ब्रह्मसरोवर, केयूके के तृतीय गेट ढाण्ड रोड से नेशनल हाईवे 152 का रूट तय किया है। वहीं यमुनानगर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए उमरी चौंक पुल के नीचे से वाया उमरी, इंद्री, लाडवा-यमुनानगर का रूट तय किया है।

रैली में राकेश टिकैत ने कहा था सवाल सिर्फ एक फसल पर एमएसपी का नहीं है। सरकार रेट घोषित करती हैं लेकिन उस पर खरीद नहीं करती। एमएसपी गारंटी कानून होना चाहिए। वहीं, कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को जल्द रिहा करे। जो भी यहां कमेटी फैसला लेगी, संयुक्त किसान मोर्चा उनका साथ देगा। कुरुक्षेत्र की महारैली में पहलवान बजरंग पूनिया भी आए थे। बजरंग पूनिया ने कहा था कि किसानों को सड़क पर खड़े देखकर दुख होता है। हम भी ऐसे ही परिवारों से हैं। हम जितने भी खिलाड़ी हैं, हम आपके साथ हैं। किसान यूपी में हुई घटना के जिम्मेदार अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ लड़ रहे थे। हम बृजभूषण के खिलाफ लड़ रहे हैं। लेकिन किसी पर एक्शन नहीं हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

खतौली के पास सडक हादसे में तीन लोगों की मौत

  मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर उत्तराखंड रोडवेज की बस ने स्कूटी व बाइक में मारी टक्कर, महिला सहित 3 की मौत हो गई ।  ...