बुधवार, 21 सितंबर 2022

होमवर्क ना करने पर बेटे को जिंदा जलाकर मार डाला


इस्लामाबाद पाकिस्तान से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने  आई है। यहां एक शख्स ने होमवर्क ना करने पर अपने 12 साल के बेटे को जलाकर मार डाला। पाकिस्तान के अखबार डॉन न्यूज के मुताबिक बच्चे ने स्कूल का होमवर्क नहीं किया था जिस बात पर आगबबूला पिता ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 14 सितंबर को ओरंगी टाउन में हुई जब नजीर नामक व्यक्ति ने घर में अपने बेटे शाहीर पर मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगा दी। लड़के की मां की शिकायत पर पिता को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गंभीर रूप से झुलसे लड़के की स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर के अनुसार आरोपी को सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और अदालत ने उसे 24 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

खबर में बताया गया है कि शुरुआती जांच के दौरान आरोपी नजीर ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका इरादा अपने बेटे को जान से मारने का नहीं था। आरोपी ने कहा कि उसने बेटे को डराने के लिए उस पर मिट्टी का तेल छिड़का था क्योंकि वह अपना स्कूल का 'होमवर्क' नहीं कर रहा था। आरोपी ने कहा कि उसने लड़के को डराने के लिए माचिस जलाई थी, लेकिन तेल ने आग पकड़ ली और लड़का बुरी तरह झुलस गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

32 लाख रुपये की जीएसटी वसूली के अलावा गड़बड़ी पर 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

  मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी विभाग एसआइबी विंग ने बेगराजपुर स्थित मूजासी फर्म पर बड़ी मात्रा में गड़बड़ी पकड़ी है। फर्म पर दिल्ली की नौ बोगस फ...