शुक्रवार, 28 जनवरी 2022

पिता की हार का बदला लेने बेटी मैदान में


हरिद्वार । हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुमपा रावत को प्रत्याशी बनाया है। पहले तक इस सीट से हरीश रावत के चुनाव लड़ने कयास लगाए जा रहे थे। अनुपमा रावत लक्सर और हरिद्वार ग्रामीण सीट पर सक्रिय थीं। 2017 के विधान सभा चुनाव में भी अनुपमा रावत ने अपने पिता हरीश रावत के चुनाव प्रचार का जिम्मा अपने कंधों पर लिया हुआ था। अनुपमा को प्रत्याशी बनाए जाने से अन्य दावेदारों को झटका भी लगा है। हरीश रावत पिछले चुनाव में इस सीट से हार गये थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...