शनिवार, 29 जनवरी 2022

सपा की सरकार बनी तो जयंत चले जाएंगे और आजम अतीक आ जाएंगे : अमित शाह





मुजफ्फरनगर। केंद्र केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि अखिलेश यादव को कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि गुंडे और माफियाओं को संरक्षण देने का काम समाजवादी पार्टी की सरकार ने किया और अगर आप फिर से सरकार बन गई तो जयंत चले जाएंगे और उसकी जगह आजम खान और अतीक अहमद आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि गन्ने का भुगतान सबसे ज्यादा भाजपा की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश का जयंत के साथ गठबंधन सिर्फ दिखावे के लिए है। 

आज भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए आए अमित शाह ने वृंदावन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थापना काम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया है। पहले गुंडे और माफियाओं का राज था और लोग भयभीत रहते थे लेकिन आज योगी सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण पैदा किया है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की धरती से तमाम युवाओं में देश की सेवा के लिए काम किया है। जाट समाज तथा अन्य वर्गों के युवाओं ने देश की सेना तथा अन्य स्थानों पर देश की सेवा के लिए तमाम कुर्बानियां भी दी। योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को कानून व्यवस्था के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि समाजवादी पार्टी की सरकार ने गुंडे और माफियाओं को संरक्षण दिया और बढ़ावा दिया। अमित शाह ने कहा कि पहले गुंडा माफिया का रास्ता और अगर आज फिर अखिलेश की सर सरकार आई तो जयंत चौधरी एक तरह हो जाएंगे उसके बाद आजम खान अतीक अहमद जैसे लोग आ जाएंगे। उन्होंने अखिलेश पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह को सबसे ज्यादा सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। आज इस क्षेत्र के युवा हर जगह बार्डर पर मिल जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि परिवार वादी पार्टियां किसी का सम्मान नहीं कर सकती उन्होंने कहा कि उसको सरदार पटेल से दिक्कत है। अखिलेश के मुफ्त बिजली के दावे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके राज में बिजली आती नहीं थी। किसानों और गरीब कल्याण के लिए सरकार ने तमाम काम किए हैं। मोदी ने सबको मुफ्त टीकाकरण कराया। आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, भाजपा के प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल, उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल, प्रशांत गुर्जर, सपना कश्यप तथा विक्रम सैनी के अलावा भाजपा के तमाम नेता मौजूद थे। इनमें भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल व अचिंत मित्तल आदि शामिल हैं।  बाद में अमित शाह ने शहर में शिव चौक तथा आसपास के इलाकों में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...