रविवार, 18 जुलाई 2021

शुक्र की बदली चाल: ये राशियां होंगी मालामाल


कला और  सौंदर्य के अधिपति शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र ग्रह 17 जुलाई को सुबह 09.13 बजे सिंह राशि में आए। यह 11 अगस्त तक इस राशि में रहेंगे। इसके बाद वह कन्या राशि में चले जाएंगे। जुलाई माह में ही अभी तक बुध और सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन हो चुका है। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कई राशियों की किस्मत खुलने वाली है -

मेष: लाभदायक समय है। इस राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन फलदायी होगा। पारिवारिक और वैवाहिक संबंध स्थापित होंगे। विवाह के योग बनने के आसार हैं। रोजगार के अवसर मिलेंगे।

वृष: इस राशि पर मिला जुला असर होगा। घर-परिवार में सुख शांति रहेगी लेकिन खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। व्यापर में लाभ होगा। कोर्ट के चक्कर लगाना पड़ सकते हैं।

मिथुन: इस राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में सकारात्मक  नतीजे मिलेंगे । परिवार की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपसी सामंजस्य के साथ मुश्किलों से निबटा जा सकता है।

कर्क: इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक प्रगति का योग है। दीर्घकालिक निवेश से लाभ मिल सकता है। मित्रों और परिचितों का सहयोग मिलेगा, आप नया जोश और उत्साह महसूस करेंगे।

सिंह: शुक्र ग्रह का गोचर इस राशि में ही हो रहा है, जोकि सिंह राशि के लिए शुभ संकेत ला रहा है। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रचनात्मक क्षेत्र साहित्य, कला, फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलने की पूरी संभावना है।

कन्या: इस राशि के जातकों को विदेश व्यापर में लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के भी संयोग बन रहे हैं। पारिवार के सदस्यों के लिए खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

तुला: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, नये मित्र बनेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र में रूझान बढ़ेगा, मानसिक शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है, ऑफिस पॉलिटिक्स में न उलझें। आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी।

धनु: सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। दान–पुण्य के कार्यों में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मकर: इस राशि परिवर्तन से बहुत शुभ संकेत नहीं हैं। इन्हें कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। पैतृक संपत्ति में लाभ मिलने की संभावना है।

कुंभ: प्रेम और वैवाहिक संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। विवाह के भी शुभ संयोग बन रहे हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा।

मीन: स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधान रहने की जरूरत है। वाहन दुर्धटना की संभावना है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। इस समय अपने काम पर ध्यान दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...