रविवार, 18 जुलाई 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 18 जून 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 18 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - नवमी रात्रि 12:28 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - स्वाती रात्रि 12:08 तक तत्पश्चात विशाखा*

⛅ *योग - साध्य 19 जुलाई रात्रि 01:57 तक तत्पश्चात शुभ*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:43 से शाम 07:23 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:08* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:21* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - भडली नवमी*

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना मना है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चातुर्मास्य व्रत की महिमा* 🌷

➡ *गतांक से आगे........*

🙏🏻 *चतुर्मास में विशेष रूप से जल की शुद्धि होती है। उस समय तीर्थ और नदी आदि में स्नान करने का विशेष महत्त्व है। नदियों के संगम में स्नान के पश्चात् पितरों एवं देवताओं का तर्पण करके जप, होम आदि करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। ग्रहण के समय को छोड़कर रात को और संध्याकाल में स्नान न करें । गर्म जल से भी स्नान नहीं करना चाहिए। गर्म जल का त्याग कर देने से पुष्कर तीर्थ में स्नान करने का फल मिलता है।*

🙏🏻 *जो मनुष्य जल में तिल और आँवले का मिश्रण अथवा बिल्वपत्र डालकर ॐ नमः शिवाय का चार-पाँच बार जप करके उस जल से स्नान करता है, उसे नित्य महान पुण्य प्राप्त होता है। बिल्वपत्र से वायु प्रकोप दूर होता है और स्वास्थ्य की रक्षा होती है।*

🙏🏻 *चतुर्मास में जीव-दया विशेष धर्म है। प्राणियों से द्रोह करना कभी भी धर्म नहीं माना गया है। इसलिए मनुष्यों को सर्वथा प्रयत्न करके प्राणियों के प्रति दया करनी चाहिए। जिस धर्म में दया नहीं है वह दूषित माना गया है। सब प्राणियों के प्रति आत्मभाव रखकर सबके ऊपर दया करना सनातन धर्म है, जो सब पुरुषों के द्वारा सदा सेवन करने योग्य है।*

🙏🏻 *सब धर्मों में दान-धर्म की विद्वान लोग सदा प्रशंसा करते हैं। चतुर्मास में अन्न, जल, गौ का दान, प्रतिदिन वेदपाठ और हवन – ये सब महान फल देने वाले हैं।*

🙏🏻 *सतकर्म , सत्कथा, सत्पुरुषों की सेवा, संतों के दर्शन, भगवान विष्णु का पूजन आदि सत्कर्मों में संलग्न रहना और दान में अनुराग होना – ये सब बातें चतुर्मास में दुर्लभ बतायी गयी है। चतुर्मास में दूध, दही, घी एवं मट्ठे का दान महाफल देने वाला होता है। जो चतुर्मास में भगवान की प्रीति के लिए विद्या, गौ व भूमि का दान करता है, वह अपने पूर्वजों का उद्धार कर देता है। विशेषतः चतुर्मास में अग्नि में आहूति, भगवद् भक्त एवं पवित्र ब्राह्मणों को दान और गौओं की भलीभाँति सेवा, पूजा करनी चाहिए।*

🙏🏻 *पितृकर्म (श्राद्ध) में सिला हुआ वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। जिसने असत्य भाषण, क्रोध तथा पर्व के अवसर पर मैथुन का त्याग कर दिया है, वह अश्वमेघ यज्ञ का फल पाता है। असत्य भाषण के त्याग से मोक्ष का दरवाजा खुल जाता है। किसी पदार्थ को उपयोग में लाने से पहले उसमें से कुछ भाग सत्पात्र ब्राह्मण को दान करना चाहिए। जो धन सत्पात्र ब्राह्मण को दिया जाता है, वह अक्षय होता है। इसी प्रकार जिसने कुछ उपयोगी वस्तुओं को चतुर्मास में त्यागने का नियम लिया हो, उसे भी वे वस्तुएँ सत्पात्र ब्राह्मण को दान करनी चाहिए। ऐसा करने से वह त्याग सफल होता है।*

🙏🏻 *चतुर्मास में जो स्नान, दान, जप, होम, स्वाध्याय और देवपूजन किया जाता है, वह सब अक्षय हो जाता है। जो एक अथवा दोनों समय पुराण सुनता है, वह पापों से मुक्त होकर भगवान विष्णु के धाम को जाता है। जो भगवान के शयन करने पर विशेषतः उनके नाम का कीर्तन और जप करता है, उसे कोटि गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *देवशयनी एकादशी के बाद प्रतिज्ञा करना कि ”हे भगवान ! मैं आपकी प्रसन्नता के लिए अमुक सत्कर्म करूँगा।” और उसका पालन करना इसी को व्रत कहते हैं। यह व्रत अधिक गुणों वाला होता है। अग्निहोत्र, भक्ति, धर्मविषयक श्रद्धा, उत्तम बुद्धि, सत्संग, सत्यभाषण, हृदय में दया, सरलता एवं कोमलता, मधुर वाणी, उत्तम चरित्र में अनुराग, वेदपाठ, चोरी का त्याग, अहिंसा, लज्जा, क्षमा, मन एवं इन्द्रियों का संयम, लोभ, क्रोध और मोह का अभाव, वैदिक कर्मों का उत्तम ज्ञान तथा भगवान को अपने चित्त का समर्पण – इन नियमों को मनुष्य अंगीकार करे और व्रत का यत्नपूर्वक पालन करे।*

➡ *समाप्त........*

🌷 *(पद्म पुराण के उत्तर खंड, स्कंद पुराण के ब्राह्म खंड एवं नागर खंड उत्तरार्ध से संकलित)*

🙏🏻 *


📖 **

📒 *

        🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🍀🌼🌹🌻🌸🌺💐🙏🏻पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष

जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उदासीनता भरा रहेगा। सेहत नरम गरम रहने के कारण आपको शारीरिक थकान का भी अनुभव होगा। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श  अवश्य लें। आज आप अपने माता-पिता के  साथ भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत करेंगे। कार्य व्यवसाय में आज आपको किसी रिश्तेदार व संबंधी पर भरोसा बिल्कुल नहीं करना है क्योंकि वह आपके कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अपने मन की कोई बात बताएंगे, तो वह बाकी लोगों तक पहुंच सकती है, इसलिए सावधान रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रहने वाला है। आज आपके परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने निवेशो पर भी रोक लगाएंगे। भाइयों के साथ जो भी आपके संबंधों में विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिसके कारण आप मिलकर प्रेम से रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि दिया धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आपको किसी आस-पड़ोस में विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप ज्यादा लाभ के चक्कर में कई काम हाथ से निकाल देंगे क्योंकि आज आपका मन इधर-उधर भटकेगा, जिसके कारण आपको हानि होगी। यदि आज आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप नौकरी में टीम वर्क के जरिए ही किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे और आपके सहयोगी भी आपके सहयोग के लिए आगे आएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए माध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। आज आपके पेट में दर्द व थकान आदि के कारण आपको किसी रोग का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। संतान की पढ़ाई में आ रहीं धन संबंधित समस्या आज सुधर जाएगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिसका भविष्य में आप भरपूर लाभ उठाएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी आपके जीवन साथी से कुछ नोंकझोंक हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको अपने घर व नौकरी में सतर्क रहना होगा और अपने मन का भेद किसी को नहीं बताना होगा, नहीं तो आज आपके परिवार का कोई सदस्य ही आपकी प्रगति में बाधा डाल सकता है। पिताजी को यदि आंखों से संबंधित कोई रोग चल रहा है, तो आज उसके कष्टो के कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा, लेकिन आपको नौकरी में आज सतर्क होकर कार्य करना होगा क्योकि आज आपके शत्रु आज आपको परेशान करने के लिए जोड़-तोड़ मेहनत करेंगे, यदि ऐसा संभव हुआ, तो आपके अधिकारी अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। राजनीति क्षेत्र में जुड़े जातकों को आज भरपूर सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय घरेलू वातावरण थोड़ा गर्म होने के बाद ही शांत हो जाएगा। पारिवारिक बिजनेस के लिए आज आपको किसी से सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। यदि ऐसा हो, तो किसी किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपको अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते सभी कार्यों में सफलता पानी होगी, लेकिन आज आपको प्रतीक्षा के बाद ही सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने किसी पार्टनर से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आपने बिना कारण के कोई निर्णय लिया, तो वह आपको भविष्य में पीड़ा दे सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को आज अपने उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए अपने माता पिता के साथ की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज आपके ऊपर ढेरों जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज घर के सभी पुराने व लंबे समय से लटके हुए कार्य को आज पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप अपने व्यापार में धन आगमन की योजनाओं को किसी से शेयर ना करें। यदि ऐसा किया, तो वह आपके कार्य की प्रगति में बाधा डाल सकते हैं। बिजनेस में आपको किसी भी तरह के जोखिम को उठाने से बचना होगा, तभी फायदा मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज किसी रचनात्मक काम में भी आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। आज आपका कोई पुराना दोस्त मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिसके साथ आप खूब बातचीत करेंगे। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों से बहसबाजी में नहीं उलझना है। यदि ऐसा किया तो आपको किसी कष्ट का सामना करना पड़ सता है। आज आपको अपने धन को किसी को उधार देने से बचना होगा क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। सायंकाल के समय आज आपके लिए आपके परिवार का कोई सदस्य किसी सरप्राइस पार्टी को प्लान कर सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज आपको अपनी पूर्व में की गई गलतियों से कुछ सीखने को मिलेगा, जिसके कारण आप आगे उस गलती को दोहराने की कोशिश बिल्कुल नहीं करेंगे।सायंकाल के बाद से आज स्थिति आपके पक्ष में आने लगेगी। दोपहर के समय आपको छुटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। शुभ समाचार मिलने से आज मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपको व्यर्थ के विवादों से दूर रहना होगा, नहीं तो यह आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने अफेयर को लेकर काफी एक्साइटेड रहेगे, लेकिन आज उनके परिवार के सदस्य इस रिश्ते को मंजूरी नहीं देंगे। यदि आज ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढाने की बात चल रही है, तो आपको अपने मन की प्रसंता को लोगों को नहीं दिखाना है, नहीं तो आपके शत्रु इसमें कोई बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको कुछ जरूरी सामान की शॉपिंग करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर ही करनी होगी क्योंकि इसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों को ध्यान में रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति पर कोई संकट मंडरा सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यों में लाभ व हानि दोनों ही देखने को मिलेगी, लेकिन फिर भी आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य व्यवसाय से आज आपको आशाजनक लाभ होगा, लेकिन वह मन को शांति नहीं दे सकेगा। आज आप अपने आवश्यक कार्य को पूरा करने में सुबह से ही व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आपका मानसिक तनाव कम होगा। धन को लेकर आपको आज किसी से भी बहस में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72



 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...