रविवार, 18 जुलाई 2021

भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष सोम का जोरदार स्वागत


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सोम का मुजफ्फरनगर प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी डॉ० चन्द्रमोहन एवं जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कुशवेन्द्र तोमर के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा भंगेला चैक पोस्ट पर पुष्प गुच्छ देकर व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी स्वागत कार्यक्रम उपस्थित रहे ।

इसके पश्चात युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गाडियों के काफिले के साथ तिगाई चैक पोस्ट पर मनोज राजपूत, सुमित राजपूत, पंकज राजपूत, राकेश प्रधान आवास विकास पर सुदीश ठाकुर, अमित उपाध्याय, रोडवेज बस स्टैण्ड पर नरेन्द्र जैन, डॉ० हबीब, बुढाना मोड पर गुरुदत्त अरोरा, चंचल भूटानी, विनोद ठाकुर, थाना खतौली पर ओमसिंह मोतला, मैन चौपला पर विनित ठाकुर, श्याम रहेजा, नितिन त्यागी, संजीव प्रजापति, सुमित रहेजा, अमित कसाना, राहुल चौहान, घण्टा घर पर नितिन त्यागी, अजय भुर्जी, इन्द्रामूर्ति पर मदन छाबडा, अमित त्यागी, पिकेट कॉलेज पर ऋषभ जैन, राकेश प्रजापति, मोहित जैन, नागर कॉलोनी पर अविंत गोयल, पंकज सैनी, मंसूरपुर पर यश गोयल, मनोज राठी, अम्बा फैक्ट्री पर जिला मंत्री युवा मोर्चा रजत त्यागी, गुप्ता रिसोर्ट पर अजय सागर, वहलना चौक पर प्रशांक नागर, शिव चौक पर दीपक गोयल, अंकित गर्ग, रोहित तायल, झांसी की रानी पर जिला महामंत्री युवा मोर्चा अभिषेक त्यागी, सन्नी वर्मा, मालवीय चौक पर अमित धीमान, देवेन्द्र पाल, मोनू धीमान, व पूजा कन्फैक्शनरी पर नवनीत गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, प्रशांत गौतम ने आदि विभिन्न स्थानो पर स्वागत के पश्चात भोपा रोड स्थित वृन्दावन गार्डन में अभिनन्दन समारोह में पहुँचे।

सर्वप्रथम क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविन्द्र सिंह सोम, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी डॉ० चन्द्रमोहन, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कुशवेन्द्र तोमर की उपस्थिति में मंचासीन पदाधिकारियो ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री विनीत कात्यायन द्वारा किया गया



मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर ने क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा  सुखविंदर सोम का नई मंडी मंडल की ओर से शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी व नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविन्द्र सोम का जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ० चन्द्रमोहन एवं जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कुशवेन्द्र तोमर द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर व फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविन्द्र सोम ने सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई है उसका निर्वहन सभी को साथ लेकर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाऊगा और उन्होने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ से आवहान किया कि सभी कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत के साथ 300 से अधिक सीटे जीताकर उत्तर प्रदेश में पूनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपना सम्पूर्ण योगदान दे। 

कार्यक्रम को मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी, प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी डॉ० चन्द्रमोहन, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के अन्त में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हडडी है इस निमित युवा मोर्चा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि जो भी कार्यक्रम पार्टी द्वारा निर्धारित किये जाते है उनको पूरी निष्ठा व परिश्रम के साथ पूरा कर संगठन को मजबूत करने में सहयोग करे व सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मंत्र के साथ कार्य करे।

मुख्य रूप से जिला महामंत्री विजय सैनी, सुषमा पुण्डीर, रोहिल वाल्मिकी, जिला उपाध्यक्ष जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, नितिन मलिक, संजय गर्ग, राजीव सिंह गुर्जर, राकेश आडवाणी, शरद शर्मा, अमित चौधरी, रोहताश पाल, जिला मंत्री वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, सुनील दर्शन, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, सुधीर खटीक, सचिन सिंघल, बोबिन्द्र सहरावत, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य अमित रावल, तरूण पाल, भगवान शर्मा, प्रवीण कुमार, प्रमोद कश्यप, ठा० रामनाथ डॉ० विपिन त्यागी, जोगेन्द्र सिंह, विजय चौधरी, मनोज राजपूत, तुषार चौहान, वन्दना वर्मा, सचिन करानिया, जूली जाटव, ब्लॉक प्रमुख वर्षा चौधरी, अक्षय पुण्डीर, अनिल राठी, अरविन्द त्यागी, नरेन्द्र सिंह, गौतम सिंह, रितु चौधरी भाभी गौरव पंवार, मालती रानी, जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग रक्षित नामदेव, जिला संयोजक आईटी विभाग सचिन सैनी, जिला सह संयोजक उत्कर्ष त्यागी, मनोज पांचाल, विपुल त्यागी, विपुल भटनागर, विशाल गर्ग, नितिन बालियान, हिमांशु सैनी, रविकांत शर्मा, हरपाल महार, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...