मंगलवार, 29 जून 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 29 जून 2021

 


🌞🌹 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 

⛅ *दिनांक 29 जून 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - ज्येष्ठ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - पंचमी दोपहर 01:22 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - शतभिषा 30 जून रात्रि 01:02 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*

⛅ *योग - प्रीति दोपहर 12:21 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*

⛅ *राहुकाल - शाम 04:03 से शाम 05:44 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:01* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *किसीको मिर्गी की तकलीफ हो तो* 🌷

➡ *किसीको मिर्गी की तकलीफ है तो २ चम्मच प्याज का रस पिलाकर ऊपर से आधा चम्मच भुना हुआ जीरा खिला दो | मिर्गी की बीमारी में ५ – १० दिन में लाभ होगा |*

🙏🏻 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *क्रोध आये तो* 🌷

😡 *क्रोध दूर करने का एक सरल प्रयोग भी है , :*

🤛🏻 *‘क्रोध आये तो मुट्ठियाँ बंद कर लो | दोनों हाथों की मुट्टियाँ ऐसे बंद करें कि नखों के दबाव से हथेलियाँ दबें | इससे क्रोध दूर होने में मदद मिलेगी |’*

🙏🏻 *

         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🍽 *बर्तन*

*कई लोग घर में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *भूत प्रेत मैली विद्या* 🌷

🌞 *रोज सुबह नहाकर सूर्य भगवान को जल देकर ही कुछ खाएं पियें।*

👉🏻 *४ बार गायत्री मंत्र बोल कर सूर्य को जल देनेवाले पर भूत प्रेत मैली विद्या असर नहीं करती।*

🙏🏻


📖 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक आरम्भ

जून 28, 2021, सोमवार को 01:00 pm

पंचक अंत

जुलाई 3, 2021, शनिवार को 06:14 am

पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

21 जून- निर्जला एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष


22 जून: भौम प्रदोष


जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

ज्येष्ठ पूर्णिमा जून 24, बृहस्पतिवार

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। सायंकाल के समय आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बनने की संभावना बनती दिख रही है। आज यदि आपके दिल व दिमाग में अपने व्यापार के लिए कोई आइडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। भविष्य में आपको उसका लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आपका अपने किसी परिजन से मतभेद चल रहा है, तो वह भी आज दूर हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है और आज कोई नया पद भी मिल सकता है। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो वह भी आज किसी अधिकारी की मदद से सुलझ सकता है। समाज में भी आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपके व्यापार में हुए लाभ से आपको संतोष मिलेगा। रात्रि के समय आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से मूड खराब हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आपको संतान की शिक्षा या नौकरी में आशातीत सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं क्योकि आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी या खोने का भय बना हुआ है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। आय के नए नए स्त्रोत मिलने से आपके बिजनेस की समस्या भी समाप्त होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपका अपने किसी मित्र व परिवार के किसी सदस्य से वाद विवाद हो सकता है, इसलिए आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है। सायंकाल के समय आज आपके घर कोई मित्र व परिजन आ सकता है, जिससे आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज व्यापार व कार्य क्षेत्र में आपको आमदनी के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आप अपने घर परिवार के सभी सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपकी पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने व्यापार में मंदी के कारण भी अपने दैनिक खर्चों को आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्य के साथ भविष्य की योजनाओं पर आज विचार-विमर्श कर सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी आज आपके मित्र के साथ से समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के आज पदोन्नति मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आज परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। यदि लंबे समय से कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। माता पिता के सहयोग से आज आप अपने पारिवारिक बिजनेस में चली आ रही समस्याओं का भी समाधान खोजने में सफल रहेंगे। यदि आज किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से निराशा लेकर आएगा। आज आप अपने व्यापार में यदि किसी निर्णय को लेंगे, तो वह आपको भविष्य में निराशा दे सकता है और आज आपने यदि किसी व्यक्ति या किसी बैक से ऋण लेने का मन बनाया है, तो वह भी आज आपको आसानी से नहीं मिल पाएगा। विद्यार्थी के लिए यह समय अपने अधूरे लक्ष्य को पूरा करने में सहायक होगा। आज आपको शारीरिक रोग भी परेशानी कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी परीक्षा के परिणाम जैसा रहेगा। आज आप अपने व्यापार व कार्य क्षेत्र में जो भी कार्य करेंगे, आपको उसके परिणाम का बेसब्री से इंतजार होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके सुझावों पर ध्यान दिया जाएगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। दैनिक व्यापारियों की कमाई में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्चा भी उससे अधिक होगा। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही खर्च करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो उन्हें अधिक परिश्रम की आवश्यकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपका पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता लेकर आएगा। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उन्हें बाहर के खान पीन से परहेज रखने के लिए कहना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप यदि अपने आलस्य को त्याग कर आगे चलेंगे तभी आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र व व्यापार में आज आपके द्वारा किए गए प्रयास असफल रहेंगे, जिससे आपको कुछ निराशा हो सकती है, लेकिन आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज नौकरी में आपका अपने किसी साथी से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए यदि वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। आज आपको अपने कार्य को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। यदि आप अधिक परिश्रम करेंगे, तभी आपको सफलता प्राप्त होती दिख रही है। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या आज समाप्त होगी, जिसके कारण आप अपने जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर भी आज कुछ खर्चा कर सकते हैं।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक बधाई और शुभ आशीष


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...