बुधवार, 31 मार्च 2021

तेज हवा में गिरा पेड, युवक की मौत


मुजफ्फरनगर । आज चली तेज हवा युवक की मौत का कारण बन गयी। 

भोपा निवासी 20 वर्षीय आशु पुत्र नैपाल सिंह बुधवार को मलपुरा गांव में मजदूरी पर पेड काटने का कार्य कर रहा था। तेज हवा के कारण अचानक पेड़ टूटकर आशु के ऊपर गिर गया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपा पर लाया गया, जहां से गम्भीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नैपाल सिंह पर पूर्व में भी इस प्रकार की विपदा घट चुकी है। पूर्व में नैपाल सिंह का एक जवान पुत्र व एक जवान पुत्री की विभिन्न हादसों में मौत हो चुकी है। नैपाल सिंह के अब चार पुत्रियां हैं। दो जवान पुत्रों व एक पुत्री को खोने के बाद नैपाल सिंह व उनकी पत्नी गमजदा हैं तथा परिवार पर आर्थिक संकट छा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...