गुरुवार, 25 मार्च 2021

मुजफ्फरनगर नरेश के दरबार श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव की धूम



 मुजफ्फरनगर 


श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर में फागुन महोत्सव के रंग आज जमकर बिखरे। श्याम प्रभु का गुणगान करते हुए होली के रंगों में रंगे भक्तों ने जमकर खाटू वाले श्याम प्रभु की आराधना की और सुंदर भजनों से समा बांध दिया। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन










महोत्सव पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्याम प्रभु के भक्तों ने भगवान का गुणगान किया। होली के रंगों के साथ भक्ति के रंगों में सराबोर श्याम प्रभु के भक्त देर रात तक नाचते गाते रहे। कल सुबह शिव चौक से निशान यात्रा निकलेगी और यह यात्रा खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...