गुरुवार, 25 मार्च 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 25 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 25 मार्च 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - एकादशी सुबह 09:47 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा रात्रि 10:49 तक तत्पश्चात मघा*

⛅ *योग - सुकर्मा सुबह 10:04 तक तत्पश्चात धृति*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:16 से शाम 03:48 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:39* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:49* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - आमलकी एकादशी*

 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं 

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *आमलकी एकादशी* 🌷

➡ *25 मार्च आमलकी एकादशी (व्रत करके आँवले के वृक्ष के पास रात्रि-जागरण, उसकी १०८ या २८ परिक्रमा करने से सब पापों का नाश व १००० गोदान का फल )*

🙏🏻

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *आर्थिक तकलीफ़ हो तो* 🌷

💰 *किसी को आर्थिक तकलीफ़ हो तो होली की पूनम के दिन एक समय ही खाना खायें, एक वक़्त उपवास करें अथवा तो नमक बिना का भोजन करें होली की रात को खीर बनायें और चंद्रमा को भोग लगाकर उसे लें; दिया दिखा दें चंद्रमा को; एक लोटे में जल लेकर उसमें चावल, शक्कर, कुमकुम, फूल, आदि डाल दें और चंद्रमा को ये मंत्र बोलते हुए अर्घ्य दें;*

🌷 *दधीशंख: तुषाराभम् क्षीरोरदार्णव संनिभम्*

*नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभूषणम्*

🌙 *हे चंद्र देव! भगवान शिवजी ने आपको अपने बालों में धारण किया है, आपको मेरा प्रणाम है।*

➡ *अगर पूरा मंत्र याद न रहे तो “ॐ सोमाय नमः , ॐ सोमाय नमः” , इस मंत्र का जप कर सकते हैं।

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *होली के दिन पूजा विशेष* 🌷

🔥 *होली के दिन हनुमान जी के पूजा का विशेष विधान है, हो सके तो करना | पूजा का मतलब यह जरूरी नहीं की हनुमान जी के आगे दिया जलायें तब ही वे प्रसन्न होंगे | "श्रीगुरु चरण सरोज रज, निज मनु मुकुर सुधारि बरनउ रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि", " मनोजवं मारुततुल्य वेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं | वातात्मजं वानरयूथ मुख्यं श्री राम दूतं शरणं प्रपद्ये || " ऐसी प्रार्थना कर दी, वे राजी हो जायेंगे | होली के दिन एक बार जरूर कर लें, बहुत लाभ होगा |*

🔥 *होली के दिन शास्त्रों में लक्ष्मी माता की पूजा का भी विधान बताया गया है | वह कपूर का दिया जलाकर करें | थोड़ा सा ही कपूर जलायें | होली का पर्व दरिद्रता का नाश करनेवाला पर्व है |*

🙏🏻 *-

मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप बहुत सी सुख सुविधाओं की खरीदारी पर धन खर्च करेंगे, लेकिन धन खर्च करते समय अपनी जेब का ख्याल रखें। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी शिक्षा संस्थान में एडमिशन प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। आज अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

वृष 

आज का दिन रोजगार के क्षेत्र में उत्तम लाभदायक रहेगा। रोजगार से संबंधित अधिकतर युवाओं की चिंता आज खत्म होंगी। आपके पारिवारिक बिजनेस में पिताजी की सलाह आपके लिए आवश्यक रहेगी। आज आपको फिजूलखर्ची और लापरवाही से बचना होगा, नहीं तो आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से यदि कोई धन का लेनदेन करना हो, तो रिश्तो में दरार पड़ जाएगी। आप की संतान के विवाह संबंधित कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपका अपनी माता जी से कुछ व्यापारी वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसकी वजह से परिवार का वातावरण टेंशन भरा रहेगा। आज आप अपनी जीवनसाथी की आवश्यकता को पूरा करेंगे और उन्हें साथ लेकर शॉपिंग पर भी जा सकते हैं। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा। आज आपको अनियंत्रित खर्चों से बचना होगा, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख देंगे।

कर्क 

राजनीति से जुड़े जातकों को आज समाज सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपके घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें अतिथियों का आगमन भी होगा। छात्र गुरुजनों के सहयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज अपना पूरा ध्यान अपने कार्य क्षेत्र पर ही लगाना होगा, तभी भविष्य में आर्थिक स्थिति अच्छी होती दिख रही है। यदि आज आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नहीं है।

सिंह 

आज का दिन आपको कड़ी मेहनत करने का होगा, तभी सफलता प्राप्त होती दिख रही है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने कार्यस्थल पर ज्यादा ध्यान नहीं देना होगा, नहीं तो विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आज आपकी अपनी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और उनके साथ पुरानी यादों को ताजा करते हुए अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपको संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं तैयार करनी होगी, जो भविष्य में आप के लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे सब सही हो जाएगा। चीजें वापस पटरी पर आ जाएंगी। आपके जीवन साथी कि सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी।

तुला 

यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने के लिए सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। संतान के विवाह संबंधित समस्या समाप्त होगी। आज जीवन साथी के साथ वाद विवाद की आशंका बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक 

जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको पहली प्राथमिकता अपने व्यापार को देनी होगी। आलस्य को त्यागना होगा, तभी भविष्य में आपको लाभ होगा। यदि कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो वह आज किसी वरिष्ठ अधिकारी की सलाह से समाप्त होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपने सीनियर्स की सलाह की आवश्यकता होगी। आज शाम के समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

धनु 

आज का दिन आपके लिए शुभ सूचना लेकर आएगा। आपके परिवार में चल रही समस्या का आपके पिताजी की सलाह से अंत होगा। व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में नवीनता आएगी। संतान के भविष्य के लिए कुछ निवेश कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों को अच्छा जन समर्थन मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की आशंका है।

मकर 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज भविष्य को मजबूत बनाने के लिए कुछ नई-नई योजना बनाएंगे, जिनको विशेषज्ञों की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आप कोई नई नौकरी करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय उत्तम नहीं है। विद्यार्थियों को आज सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता दिख रहा है।

कुंभ 

आज आपकी नौकरी में आपके कुछ कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे आप सभी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। आज आपके पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आप परिवार मे कोई कलह उत्पन्न हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन फिर भी आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है, तभी कार्य में सफलता मिलती दिख रही है।

मीन 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों की किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसका अनुभव और मार्गदर्शन उनकी पढ़ाई में सहायता कराएगा। व्यापार के लिए यदि आज यात्रा करते हैं, तो वह उत्तम रहेगी। आज आप घर के लिए कुछ सामान की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही करें। यदि कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम है। पारिवारिक बिजनेस के लिए जीवनसाथी की सलाह सहायक सिद्ध होगी।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 



  

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...