सोमवार, 1 मार्च 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 01 मार्च 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 01 मार्च 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - माघ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वितीया सुबह 08:35 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी सुबह 07:37 तक तत्पश्चात हस्त*

⛅ *योग - शूल दोपहर 12:56 तक तत्पश्चात गण्ड*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:27 से सुबह 09:55 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:00* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:41*

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - तृतीया क्षय तिथि*

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞




🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷

👉 *02 मार्च, मंगलवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:58)* 

🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*

🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*

🌷 *ॐ सोमाय नमः ।

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मंगलवार चतुर्थी* 🌷

👉 *भारतीय समय के अनुसार 02 मार्च 2021 को (सूर्योदय से 03 मार्च प्रात: 03:00 तक) चतुर्थी है, इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..*

*👉🏻मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-*

🌷 *1) ॐ मंगलाय नमः*

🌷 *2) ॐ भूमि पुत्राय नमः*

🌷 *3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः*

🌷 *4) ॐ धन प्रदाय नमः*

🌷 *5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः*

🌷 *6) ॐ महा कायाय नमः*

🌷 *7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः*

🌷 *8) ॐ लोहिताय नमः*

🌷 *9) ॐ लोहिताक्षाय नमः*

🌷 *10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः*

🌷 *11) ॐ धरात्मजाय नमः*

🌷 *12) ॐ भुजाय नमः*

🌷 *13) ॐ भौमाय नमः*

🌷 *14) ॐ भुमिजाय नमः*

🌷 *15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः*

🌷 *16) ॐ अंगारकाय नमः*

🌷 *17) ॐ यमाय नमः*

🌷 *18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः*

🌷 *19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः*

🌷 *20) ॐ वृष्टि हराते नमः*

🌷 *21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः*

🙏 *ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-*

🌷 *भूमि पुत्रो महा तेजा*

🌷 *कुमारो रक्त वस्त्रका*

🌷 *ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम* 

🌷 *ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे*

🙏 *हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ..*

पंचक

11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021

विजया एकादशी मंगलवार, 09 मार्च 2021

आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च 2021


24 फरवरी: प्रदोष व्रत


10 मार्च: प्रदोष व्रत


26 मार्च: प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


फाल्गुनी अमावस्या- शनिवार, 13 मार्च 2021.


मेष 

आज अचानक से आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, लेकिन आप पूरे मन से उनका स्वागत करेंगे और आपके परिवार के सभी सदस्य उनकी आवभगत में व्यस्त नजर आएंगे। छोटे बच्चे मौज मस्ती करते दिखेंगे। यात्रा से आज आपको लाभ होगा। आज किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने की आशंका है, लेकिन आपको इससे बचना होगा, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। जीवन साथी से आज छोटे-मोटे नोकझोंक हो सकती है।

वृष 

आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मौज मस्ती व पार्टी में कुछ समय अवश्य बताएंगे।व्यपार में आपको सावधानी रखनी होगी, तभी लाभ मिलते देख रहे हैं। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी और आपको उसके शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपनी बात लोगों के समक्ष सुदृढ़ता से रख पाएंगे। आज पारिवारिक प्रॉपर्टी को लेकर आपके परिवार में वाद विवाद हो सकता है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पिताजी की सलाह से शाम के समय विवाद सुलझ जाएगा। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी

मिथुन

जो लोग व्यापार करते हैं, तो उनका आज का दिन नई नई प्लानिंग करने में व्यतीत होगा। आपके कर्जो मे कमी आ सकती है और संतान पक्ष से पुर्ण सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। आज आपकी किसी विपरीत लिंग के मित्र से कटुता हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों को नई विधा सीखने के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा, जो लोग रोजगार ढूंढ रहे हैं। उनको आज सुखद समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।

कर्क 

आज आपका शाम से लेकर रात तक का समय अध्यात्म के धार्मिक कार्यों मे व्यतीत होगा, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा, लेकिन आपके मन को प्रसन्नता प्राप्त होगी, जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। जिनके बारे में आप बहुत लंबे समय से सोच रहे थे, वह आज पूरे होंगे। आज आपके भौतिक सुख व समृद्धि में वृद्धि होगी। आपके माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप अपने भाई बहन को कोई सलाह दे सकते हैं, जो उनके लिए मददगार साबित होगी। प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता आएगी।

सिंह 

आज आपका शाम से लेकर रात तक का समय किसी राजनीतिक समारोह में व्यतीत होगा, जिससे आपके मन को सुकून महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में भी माहौल आपके अनुकूल रहेगा। विरोधी प्रबल रहेंगे। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे भाग्य का सितारा चमकेगा। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो ऐसा कर सकते हैं। आपके पिताजी की सेहत में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।

कन्या 

आज के दिन आपकी कुछ पिछली चल रही समस्याएं अंत होंगी। दुश्मनी के साथ-साथ आपके विवादों का भी अंत होगा, जिससे आप आनंदित हो उठेंगे। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप के खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। अच्छे वाहन का सुख भी आज आपको मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी बात को लेकर आज बैर बढ़ सकता है। आपके सारे काम बन जाने से आपके सगे संबंधी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन परेशान ना हो क्योंकि वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाएगी।

तुला 

आज का दिन नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि का होगा। रिश्तेदारों की ओर से आपको किसी मामले में खुशखबरी प्राप्त होने की प्रशंसा बनी हुई है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज जैसे मानो धन की वर्षा होगी। इससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में अब जुटना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो, नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक 

आपके लिए आज का दिन उत्तम लाभकारी रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे मिलने के लिए आप काफी समय से सोच रहे थे, लेकिन मिल नहीं पा रहे थे। आज आपके लिए निकट या दूर की यात्रा के योग बनेंगे, जिससे परिवार के सदस्य काफी खुश नजर आएंगे। आपको खाने पीने के लिए उत्तम प्रकार के व्यंजन प्राप्त होंगे, लेकिन आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको पेट की समस्या हो सकती है। संतान के भविष्य कि आज आपको कुछ चिंता हो सकती है।

धनु 

आज आपके व्यापार में नई योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आगे चलकर आपको अत्यधिक धन लाभ पहुंचाएंगी, जिससे आपको भविष्य की चिंता कम होगी। आज आपको अपने भाई और बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है, जिससे मन में प्रसन्नता का भाव दौड़ेगा। आपका आत्मविश्वास सातवें चरम पर होगा। सायंकाल से लेकर रात तक का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी विशेष चर्चा में बिताएंगे। आज का दिन आपका काफी हद तक आध्यात्मिक व ज्ञान प्राप्त करने में बीतेगा और पूजा पाठ में आपकी रुचि बढ़ती दिखेगी।

मकर 

आज आपको अपने धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि इसमें भाग्य आपका बिल्कुल साथ नहीं देगा। इस मामले में आपको किसी पर भरोसा नहीं करना होगा। इससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, शत्रुओं का नाश होगा। मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है और किसी वजह से आप बीमार भी हो सकते हैं। मौसम की मार भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी जिससे परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके कानूनी कार्यों के लिए तो फलदायक रहेगा, जिन कार्य के झंझट में पड़े हुए थे वह आज पूरे होंगे। व्यापार के क्षेत्र में आज आप अपनी बात को दूसरों के सामने पूर्ण रूप से रख पाएंगे और लोग आपकी बात को मानेंगे, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और शत्रु पक्ष लज्जित होगा। आपको किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने भी ले जा सकते हैं।

मीन 

धार्मिक कार्यों में अत्यधिक रुचि नजर आएगी। आप अपने परिवार में कोई पूजा अर्चना भी करवा सकते हैं, जिससे परिवार के बड़े सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। विद्यार्थी गुरुओं की सेवा प्राप्त करके गुप्त विद्या ग्रहण करेंगे, लेकिन आपके स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपको कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से आपको सफलता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मन में संतोष का भाव रहेगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...