मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

भाजपा नेताओं ने किया जीत

 मुजफ्फरनगर। विधान परिषद की स्नातक तथा शिक्षक सीट के लिए मतदान कार्य संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि उनके दोनों प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि मतदान संपन्न होने के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि स्नातक सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल तथा शिक्षक सीट से श्रीकांत शर्मा की विजय निश्चित है। आज मंडी क्षेत्र में जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल तथा अन्य नेताओं के साथ लगातार सक्रिय रहे जिलाध्यक्ष ने मतदान संपन्न होने के बाद दावा किया कि बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा के प्रत्याशी को समर्थन किया है। आज दिनभर यह नेता नयी मंडी क्षेत्र में व्यवस्था अभियान में जुटे रहे।

वे दिन में नई मंडी वैदिक पुत्री पाठशाल  व दीपचंद ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज पर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, कोषाध्यक्ष रमेश खुराना आदि शामिल रहे।

   वरिष्ठ नेता कुश पुरी, पूर्व सभासद पवन अरोरा ने भी दावा किया कि भाजपा को सभी वर्गों से समर्थन मिला है। 



कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

पेशाब से भरा गिलास सिंक में पड़े बर्तनों पर उड़ेलती कैमरे में कैद हुई नौकरानी

  बिजनौर।  नगीना कस्बे के एक मौहल्ले में एक नामचीन व्यापारी के घर हाउस मेड का काम करने वाली महिला घर के किचन में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक घ...