शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020

प्रदेश में अगले वर्ष 25 सरकारी छुट्टिओ


 लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वर्ष 2021 की सरकारी छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 25 छुट्टियां हैं लेकिन इनमें सात छुट्टियां शनिवार व रविवार को पड़ रही हैं। आठ छुट्टियां ऐसी हैं जो सोमवार या शुक्रवार को पड़ रही हैं। 

सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव सचिव जितेन्द्र कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर है। इसके अनुसार 2021 में छह छुट्टियां शुक्रवार और दो छुट्टियां सोमवार को पड़ेंगी, लिहाजा शनिवार व रविवार के साथ आठ लम्बे साप्ताहांत गुजारे जा सकते हैं। दशहरा 15 अक्तूबर यानी शुक्रवार को पड़ रहा है। 14 को नवमी और 15 अक्तूबर को दशहरे की छुट्टी, इसके बाद शनिवार व रविवार और 19 अक्तूबर को बारावफात की छुट्टी मंगलवार को पड़ेगी यानी एक दिन सोमवार की छुट्टी लेकर छह दिनों छुट्टी का लुत्फ उठाया जा सकता है।  वहीं होली की छुट्टी सोमवार को होगी यानी अगले दिन ऑफिस जाना रहेगा। महाशिवरात्रि और मोहर्रम के गुरुवार को पड़ने की उम्मीद है यानी बीच में एक दिन की छुट्टी लेकर चार दिनों की छुट्टी का मजा लिया जा सकता है। 


25 छुट्टियों में सबसे ज्यादा शुक्रवार

6 -शुक्रवार

4- रविवार

4- गुरुवार

4-बुधवार

3- शनिवार

2-सोमवार

2 - मंगलवार


छुट्टी की सूची- 

26 जनवरी-स्वतंत्रता दिवस

26 फरवरी- * मो हजरत अली जन्मदिवस  

11 मार्च- महाशिवरात्रि

28 मार्च- होलिका दहन

29 मार्च-होली

2 अप्रैल-गुड फ्राईडे

14 अप्रैल-डा भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिनस

21 अप्रैल-रामनवरी

25 अप्रैल-महावीर जयंती

14 मई-* ईद उल फितर

26 मई- बुद्ध पूर्णिमा

21 जुलाई-* ईदुज्जुहा

15 अगस्त-रविवार

19 अगस्त-* मोहर्रम

22 अगस्त-रक्षाबंधन

30 अगस्त- जन्माष्टमी

2 अक्टूबर-गांधी जयंती

14 अक्टूबर-महानवमी

15 अक्टूबर-दशहरा

19 अक्टूबर-* बारावफात

4 नवम्बर-दीपावली

5 नवम्बर-गोर्वधन पूजा

6 नवम्बर-भैयादूज-चित्रगुप्त

19 नवम्बर-गुरु नानक जयंती

25 दिसम्बर-क्रिसमस डे

नोट- (* ये त्योहार स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार मनाए जाएंगे।)

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर गारमेंट कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। नगर के मोहल्ला साकेत कॉलोनी निवासी रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी ने गुरुवार सुबह शामली रोड स्थित पर्दाफाश मोती झील में कूदकर अपनी ज...