मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

आज का पंचांग और राशिफल 23 दिसंबर 2020

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 23 दिसम्बर 2020*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - नवमी रात्रि 08:39 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - रेवती 24 दिसम्बर प्रातः 04:33 तक तत्पश्चात अश्विनी*

⛅ *योग - वरीयान् दोपहर 12:50 तक तत्पश्चात परिघ*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:38 से दोपहर 01:59 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:13* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:02* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी नही खाना है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *दीर्घायु और आरोग्य वृद्धि के लिए* 🌷

🙏🏻 *विष्णु धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया कि जिनके परिवार में ज्यादा बीमारी .....जल्दी-जल्दी किसी की मृत्यु हो जाती है वे लोग मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष के दशमी तिथि के दिन (दशमी तिथि के स्वामी यमराज है मृत्यु के देवता | ) भगवान धर्मराज यमराज का मानसिक पूजन करे, और हो सके तो घी की आहुति दे |*

🙏🏻 *एक दिन पहले से हवन की छोटी सी व्यवस्था कर लेना घी से आहुति डाले इससे दीर्घायु, आरोग्य और ऐश्वर्य तीनों की वृद्धि होती है विष्णु धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है | आहुति डालते समय ये मंत्र बोले–*

💥 *विशेष - [ ध्यान रखे जिसके घर में तकलीफे है वो जरुर आहुति डाले और डालते समय स्वाहा बोले और जो आहुति न डाले तो वो नम: बोले | ]*

🌷 *ॐ यमाय नम:*

🌷 *ॐ धर्मराजाय नम:*

🌷 *ॐ मृत्यवे नम:*

🌷 *ॐ अन्तकाय नम:* 

🌷 *ॐ कालाय नम:* 

🙏🏻 *ये पाँच मंत्र बोले ज्यादा देर तक आहुति डाले तो भी अच्छा है |*

🙏🏻 *अकाल मृत्यु घर में न हो, जल्दी-जल्दी किसी की मृत्यु न हो उसके लिए घर में अमावस्या के दिन गीता का सातवां अध्याय पढना चाहिये | पाठ पूरा हो जाय तो सूर्य भगवान को अर्घ्य देना चाहिये कि हमारे घर में सबकी लंबी आयु हो और जो पहले गुजर गये है हे भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और आज के गीता पाठ का पुण्य ये उनको पहुँचे | ॐ नमो भगवते वासुदेवाय करके वो जल चढ़ा दे |*

🙏🏻 *और हो सके तो ....भगवान ने पैसा दिया हो थोडा बहुत तो उस अमावस्या को गरीब बच्चों – बच्चीयों को चार–पाँच बच्चों को खाना देकर आये सब्जी-रोटी थोडा कुछ मीठा हलवा बना ले थोडा-सा गरीब बच्चों को दे आये | सेवा भी हो जायेगी और जो गुजर गये है वो हम पर राजी हो जायेंगे |*

💥 *विशेष - 24 दिसम्बर 2020 गुरुवार को मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *तुलसी को पानी अर्पण से पुण्य* 🌷

🌿 *अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए उसकी हवा से भी बहुत लाभ होते हैं और तुलसी को एक ग्लास पानी अर्पण करने से सवा मासा सुवर्ण दान का फल मिलता है।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *तुलसी पूजन विधि व तुलसी – नामाष्टक* 🌷

🌿 *तुलसी पूजन विधि* 🌿

🙏🏻 *25 दिसम्बर को सुबह स्नानादि के बाद घर के स्वच्छ स्थान पर तुलसी के गमले को जमीन से कुछ ऊँचे स्थान पर रखें | उसमें यह मंत्र बोलते हुए जल चढायें :*

🌷  *महाप्रसाद जननी सर्वसौभाग्यवर्धिनी*

*आधि व्याधि हरा नित्यम् तुलसी त्वाम् नमोस्तुते*

🌿 *फिर ‘तुलस्यै नम:’ मंत्र बोलते हुए तिलक करें, अक्षत (चावल) व पुष्प अर्पित करें तथा वस्त्र व कुछ प्रसाद चढायें | दीपक जलाकर आरती करें और तुलसीजी की ७, ११, २१,५१ व १०८ परिक्रमा करें | उस शुद्ध वातावरण में शांत हो के भगवत्प्रार्थना एवं भगवन्नाम या गुरुमंत्र का जप करें | तुलसी के पास बैठकर प्राणायाम करने से बल, बुद्धि और ओज की वृद्धि होती है |*

🌿 *तुलसी – पत्ते डालकर प्रसाद वितरित करें | तुलसी के समीप रात्रि १२ बजे तक जागरण कर भजन, कीर्तन, सत्संग-श्रवण व जप करके भगवद-विश्रांति पायें | तुलसी – नामाष्टक का पाठ भी पुण्यदायक है | तुलसी – पूजन अपने नजदीकी आश्रम या तुलसी वन में अथवा यथा–अनुकूल किसी भी पवित्र स्थान में कर सकते हैं |*

🌷 *तुलसी – नामाष्टक* 🌷

*वृन्दां वृन्दावनीं विश्वपावनी विश्वपूजिताम् |*

*पुष्पसारां नन्दिनी च तुलसी कृष्णजीवनीम् ||*

*एतन्नामाष्टकं चैतत्स्तोत्रं नामार्थसंयुतम् |*

*य: पठेत्तां च संपूज्य सोऽश्वमेधफलं लभेत् ||*

🌿 *भगवान नारायण देवर्षि नारदजी से कहते हैं : “वृन्दा, वृन्दावनी, विश्वपावनी, विश्वपूजिता, पुष्पसारा, नंदिनी, तुलसी और कृष्णजीवनी – ये तुलसी देवी के आठ नाम हैं | यह सार्थक नामावली स्तोत्र के रूप में परिणत है |*

🌿 *जो पुरुष तुलसी की पूजा करके इस नामाष्टक का पाठ करता है, उसे अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है | ( ब्रह्मवैवर्त पुराण, प्रकृति खण्ड :२२.३२-३३)*

🙏🏻🙏

पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अच्छी बात यह है कि आज आपके खर्चों में कमी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।  परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में खुशनुमा समय की प्राप्ति होगी। आपका प्रिय कुछ दिखावा कर सकता है। जीवनसाथी से तनाव बढ़ सकता है लेकिन फिर भी उनका सहयोग आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको आज अच्छे काम का कोई बड़ा फल मिल सकता है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया हो सकता है, लेकिन तब जब आप आज कहीं ना कहीं पैसे का इन्वेस्टमेंट करेंगे क्योंकि आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे स्थितियों में तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल काम होगा लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसानी से बनेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। आज अपनी देखभाल पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज गृहस्थ जीवन में खुशी से भरा दिन बीतेगा क्योंकि जीवन साथी से रोमांस का मौका मिलेगा।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप आज अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम बढ़ेगी और किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आपको मान सम्मान के रूप में कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आप  मौज मस्ती पर जी खोलकर पैसा खर्च करेंगे। प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी लेकिन बिना वजह की चिंता से आप परेशान भी रहेंगे

कर्क 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होगा क्योंकि आज आपको अपने भाग्य का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी पदोन्नति हो सकती है और आपके कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आप अपनी किसी पुरानी गाड़ी को बेचने के बाद पैसा अर्जित करने का विचार कर सकते हैं। खर्चे बेवजह बढ़ेंगे। मानसिक तनाव में कमी आएगी। प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव की रेखा दिखाई दे सकती है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहने वाला है और आज आपके कई काम बनेंगे और व्यापार के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। विदेश में रहने वालों को भी आज अच्छा लाभ होगा। आज आपका गृहस्थ जीवन कुछ तनावपूर्ण स्थितियों से गुजरेगा। आपके जीवन साथी का सेहत निकल सकती है। प्रेम जीवन में समस्याएं बढ़ेंगी। सेहत मजबूत रहेगी, जिससे कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। परिवार का माहौल शांति से भरा रहेगा और आप अपने विरोधियों पर भी हावी रहेंगे।

कन्या 

आपके लिए आज का दिन नाजुक रहेगा। आपकी चिंताएं बढ़ेंगी, जिससे आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। इनकम में कमी होगी और कोई खर्चे बढ़ सकते हैं। आज बिजनेस करने वालों को उत्तम सफलता मिलेगी और कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है। प्रेम जीवन में भी तनाव बढ़ने की संभावना है। आपका आपके प्रिय से किसी बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन प्यार से भरा रहेगा। यदि आप एक दूसरे को अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे तो दिन बढ़िया रहेगा।

तुला

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में उत्तम लाभ होगा। किसी अच्छे फायदे के सौदे से आप को अच्छा लाभ होगा। परिवार में क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए शांतिपूर्ण स्थितियों को बनाए रखने का प्रयास करें। प्रेम जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है।आज आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं, जो आपका बीपी बढ़ा सकती हैं, इसलिए खुद को अकेला ना रखें।

वृश्चिक 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा आप अपने काम में पूरा ध्यान देंगे और कोई नया काम भी हाथ में ले सकते हैं जैसे काम का प्रेशर रहेगा आज सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाली कोई चीज खरीद सकते हैं। गृहस्थ जीवन में रोमांस और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप फोन पर काफी बिजी रहने वाले हैं। काम के सिलसिले में दिनमान बेहद अनुकूल रहेगा लेकिन ट्रेवलिंग करने से बचना ही अच्छा होगा। दोस्तों से किसी भी तरह का झगड़ा करने से बचें।

धनु 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने का संकेत कर रहा है। प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे और अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया ड्रेस लेकर आ सकते हैं जिससे वह बेहद खुश हो जाएंगे। गृहस्थ जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी और जीवन साथी से नज़दीकियां बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आप अपनी तेज बुद्धि के चलते बिजनेस को चमकाने वाला कोई सौदा पकड़ सकते हैं। आज अपने अच्छे खान-पान पर भी ध्यान देंगे और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।

मकर 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। दोस्तों से झगड़े की स्थिति बन सकती है इसलिए खुद को नियंत्रण में रखना जरूरी होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर कशमकश चल रही है, उसको हल करने के लिए किसी अपने का साथ और उनसे डिस्कस करें।परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में खुशियों का मौसम रहेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज किसी परेशानी में आकर आपको चिंता दे सकता है। आज बहुत ध्यान से काम करना होगा क्योंकि कुछ गड़बड़ी हो सकती है। खर्चों पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा लेकिन सेहत को लेकर आपको चिंतित रहेंगे। पेट में दर्द, एसिडिटी, ऐंठन परेशान कर सकती है। नींद पूरी लेने की कोशिश करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अधिक प्रयास करने से सफलता भी मिलेगी। गृहस्थ जीवन प्यार से भरा रहेगा और जीवन साथी भी आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोग आज अपने प्रिय के साथ खुशी खुशी कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

मीन 

आपके लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा और आपको अपनी चिंताओं से भी मुक्ति मिलेगी। आज आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास होगा जो आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी दिखाई देगी जिससे आपको संतुष्टि होगी। गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। आज भविष्य के लिए किसी नई स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आज प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचना होगा क्योंकि ऐसा करना आपके मन में गांठ पैदा कर सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान बेहद अनुकूल है लेकिन किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है इसलिए सावधानी रखें।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है।


ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।





अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 


 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   

 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...