मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

सर्विसेज क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

 मुजफ्फरनगर । कचहरी स्थित सर्विसेज क्लब में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के दिशा निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने सर्विसेज क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न करा दिए। इसमें डॉ मनोज काबरा उपाध्यक्ष, भुवनेश गुप्ता सचिव और मनीष भाटिया कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। 

इससे पूर्व 11 पदों के लिए 30 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। आपको बता दें कचहरी स्थित सर्विसेज क्लब कि अध्यक्षता  जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर होती है। उसके बाद सचिव पद पर 2 साल के लिए सिटी मजिस्ट्रेट सचिव होते हैं। कोषाध्यक्ष सदस्य बाकी पदों के लिए सिविलियन चुने जाते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...