गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 17 दिसम्बर 2020

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 17 दिसम्बर 2020*


⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - तृतीया शाम 03:17 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा रात्रि 07:13 तक तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योग - ध्रुव शाम 04:04 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:56 से शाम 03:18 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:10* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:59* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *स्फूर्तिदायक पेय* 🌷

☕ *2 चम्मच मेथीदाना 200 मि.ली. पानी में रात को भिगोकर रखें। सुबह धीमी आँच पर चौथाई पानी शेष रहने तक उबालें। छानकर गुनगुना रहने पर 2 चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर पियें। दिन भर शक्ति व स्फूर्ति बनी रहेगी।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शक्ति संवर्धक आहार* 🌷

🍪 *बाजरे के आटे में तिल मिलाकर बनायी गयी रोटी पुराने गुड़ व घी के साथ खाना, यह शक्ति-संवर्धन का उत्तम स्रोत है। 100 ग्राम बाजरे से 45 मि.ग्रा कैल्शियम, 5 मि.ग्रा. लौह व 361 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है। तिल व गुड़ में भी कैल्शियम व लौह प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं।*

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞खरमास में इन उपायों के करने से चमक जाएगी आपकी किस्मत


16 दिसंबर दिन बुधवार से खरमास लग रहा है। हिंदू धर्म में जिस तरह श्राद्ध और चातुर्मास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्यक्रम नहीं किए जाते, उसी तरह खरमास में भी कोई भी शुभ करने की मनाही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर राशि परिवर्तन करते हैं, जब वह धनु में आते हैं तब खरमास लगता है। जब सूर्य धनु से निकलकर मकर में जाते हैं तब खरमास का अंत होता है। यह मास आध्यात्मिक रूप से विशेष महत्व रखता है। इस मास में जप-तप व दान करने का फल जन्मों जन्मों तक मिलता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में खरमास में किए जाने वाले कुछ उपाय के बारे में भी बताया गया है। इन उपायों के करने से ऐशवर्य की प्राप्ति होती है और धन संबंधित समस्या का अंत होता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…


खरमास में करें इसका व्रत


खरमास के महीने में पड़ने वाली एकादशी को व्रत करना चाहिए और भगवान विष्णु का तुलसी दल डालकर भोग लगाना चाहिए। एकादशी को व्रतराज की उपाधि प्राप्त है। इस मास में पड़ने वाली एकादशी से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में खरमास में पड़ने वाली एकादशी का विशेष महत्व बताया है। इस व्रत के करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।


 खरमास में हर रोज करें इनकी पूजा


खरमास में हर रोज तुलसी पूजन करना चाहिए और घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही 11 परिक्रमा करें और ओम नम: भगवते वासुदेवाय नम: का जप करें। ऐसा करने से तुलसी माता प्रसन्न होती है और यश व ऐशवर्य की प्राप्ति होती है। खरमास में तुलसी पूजा करने से सभी ग्रह-नक्षत्र शुभ फल देते हैं, जिससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और हर कार्य आसानी से बनने लगते हैं।


खरमास में करें यह पाठ


खरमास में लक्ष्मी स्त्रोत या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। यह पाठ बहुत उत्तम माना गया है। इस स्तोत्र के मात्र पढ़ने-सुनने से धन-धान्य की कमी नहीं होती और लक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। नियमित इनका पाठ करने से वैभव और सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहता है। इसके पाठ से शत्रुओं का भी विनाश होता है और हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है।


 खरमास में करें यह उपाय


जो लोग कर्ज की समस्या से परेशान हैं या फिर धन नहीं टिकता तो वह खरमास के दौरान हर रोज सुबह पीपल के वृक्ष को जल दें और पूजा पाठ करें। वहीं सायंकाल के समय दीपक जलाकर अपनी समस्या से अवगत कराएं। ऐसा करने से न सिर्फ कर्ज और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी बल्कि जीवन की सभी समस्याएं भी धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।


इन दोनों की पूजा से होगा लाभ


खरमास में केवल माता लक्ष्मी की पूजा न करें, उनके साथ भगवान विष्णु की पूजा भी करें। इसलिए उनको लक्ष्मी नारायण कहा जाता है। खरमास में केवल भगवान विष्णु या केवल लक्ष्मीजी की पूजा लाभकारी नहीं मानी जाती। जितना दोनों की साथ में पूजा करना शुभ फलदायी होती है। नियमित इनकी पूजा करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और धन संबंधित समस्याओं का अंत होता है।


खरमास में इस मंत्र का करें जप


खरमास में ‘गोवर्धनधरवन्देगोपालं गोपरूपिणम् गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्‘ मंत्र का जप करना चाहिए। मान्यता है कि पीले वस्त्र धारण करके इस मंत्र का जप करना अधिक लाभदायी माना जाता है। इसके साथ ही दान-पुण्य करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। खरमास में दान व हवन करना अधिक पुण्यदायी माना गया है।


🌷 *सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए* 🌷

🐄 *तुलसी की अथवा गाय की ९ बार प्रदक्षिणा करने से व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है ..ऐसे ही ओंकार जप से सकारात्मक ऊर्जा के साथ भगवत प्रीति भी बढ़ती है तुलसी और गौ का आभा मंडल ३ मीटर की दूरी तक फैला होता है वैज्ञानिक लेमों मूर्ति ने कहा है कि गौ, तुलसी, पीपल, सफ़ेद आंकड़ा, गोबर ये घनात्मक ऊर्जा देते हैं*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻 🌸🙏🏻

पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

मेष 

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। खुद के काम पर ध्यान देंगे, जिससे काम में रुकी हुई रफ्तार वापस लौट आएगी और आपको लाभ होगा। आज अपने ऊपर अजीब सा अभिमान हो सकता है, इससे बचना ही अच्छा होगा। दूसरों को भी महत्व दें। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। अच्छा भोजन करेंगे। नए वस्त्र खरीदने का विचार कर सकते हैं। ट्रैवलिंग के लिए दिन अनुकूल नहीं है। व्यापार में नए अनुबंध के लिए प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को तनाव मिल सकता है क्योंकि जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

वृष

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वयं के व्यक्तित्व में सुधार लाने के लिए कुछ खर्चे करेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अपनी वाणी से लोगों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन आप को मजबूती देगा

मिथुन 

आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए थोड़ा ध्यान दें और जरा भी लापरवाही ना करें। सुखों के प्रति भागना आपको आर्थिक चुनौतियों में फंसा सकता है। समाज में आपकी इच्छा शक्ति के कारण कुछ नया कार्य करना आपको प्रशंसा का पात्र बनाएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवन साथी से कुछ ऐसी बातें जानने को मिलेंगी, जिनसे आपका रिश्ता और बढ़िया हो जाएगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी और तारीफ भी।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर परिवार के बारे में बहुत सोचेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा। इनकम अच्छी होने से आपका मन हर्षित होगा। नौकरी में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके प्रमोशन के चांस बन सकते हैं लेकिन घमंड में आकर किसी को बुरा भला ना कहें। विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम जीवन में रोमांस का मौका आएगा। शादीशुदा जातक जीवन साथी की सेहत बिगड़ने से परेशान महसूस करेंगे।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आपके खर्चों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन वह जरूरत पर होंगे। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत भी कमजोर रहेगी। किसी काम में मन कम लगेगा लेकिन भाग्य के सहारे कई काम बन जाएंगे। पिता का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे लाभ की उम्मीद करनी चाहिए। प्रेम जीवन परेशानी जनक हो सकता है। प्रिय से मिलने की कोशिश करेंगे लेकिन यह मुलाकात अभी संभव नहीं होगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से चला आ रहा तनाव कम होगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी संतान के बारे में बहुत कुछ सोचेंगे और उनके भविष्य के लिए कोई नई योजना बनाएंगे या किसी नई योजना में निवेश करेंगे। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। बैंक लोन लेने में सफलता मिल सकती है। बिज़नस के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को आज अपनी चतुर बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए अपना दिन अच्छा बनाने का प्रयास करना चाहिए। किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम मजबूत रहेगी जिससे आप हर्षित होंगे।

तुला

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घरेलू खर्चों पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को समझेंगे और उन्हें निभाने का प्रयास करेंगे। परिजनों से उनके मन की बात जान कर खुद परिवार में अच्छा समय लाने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे। नौकरी में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा लेकिन मानसिक रूप से आप काफी व्यस्त रहेंगे, इसलिए काम पर ध्यान देना जरूरी होगा। सेहत कुछ कमजोर हो सकती है। प्रेम जीवन बिताने वाले लोग आज अपने प्रिय के घर वालों से मिल सकते हैं।

वृश्चिक 

आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में किसी छोटे सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन आपका प्रिय किसी बात को पकड़कर खींचेगा, जिससे झगड़ालू रवैया नजर आ सकता है। ट्रैवलिंग के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए यात्रा से बचें। दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर आएंगे। नौकरी करने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिजनेस भी आज फायदेमंद रहेगा।

धनु 

आज का दिन मान आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा सेहत का ध्यान रखें और खानपान पर पूरा ध्यान दें। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति तो मिलेगी लेकिन अपने गले में दर्द या गला खराब होने से परेशान हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा, इसलिए अपने बढ़िया से कहा शुरू करने से बचें और उनके लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएं।

मकर 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी नए काम को करने का विचार बनाएंगे और उसकी रूपरेखा तैयार करेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। वाहन भी खरीदने की स्थिति बन सकती है। प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और उनके मेहनत नजर आएगी। सेहत में सुधार होगा।

कुंभ 

आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। ट्रैवलिंग का विचार बनाएंगे और कहीं घूमने जाने के लिए घरवालों से बातचीत करेंगे। इनकम में गिरावट आ सकती है और खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा, इसलिए सावधानी बरतें। परिवार में लोगों का अच्छा व्यवहार घर में खुशी बनाए रखेगा, इसलिए परिवार के साथ भी कुछ समय बिताएं। जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए प्रयास करने से प्रिय का दिल जीतने में सफलता मिलेगी। आज साथ में बढ़िया भोजन का लुत्फ उठाएंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कुछ नया करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पुरानी योजनाएं सिरे चढ़ेंगी और उनसे अच्छा लाभ होगा। आज आपके पास कई जगह से पैसा वापस लौट कर आ सकता है। आपका पैसा कहीं अटका हुआ था तो आज वापस आ सकता है। परिवार को सम्मान मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से बातचीत करके मन हल्का होगा। नौकरी में समय सामान्य रहेगा। बिजनेस करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। किसी और व्यक्ति से बातचीत अपने प्रिय को लेकर ना करें। दांपत्य जीवन खुशी से भरा रहेगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26 

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 




 

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता 


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...