मंगलवार, 24 नवंबर 2020

26 नवंबर को बैंकों की हडताल


 मुजफ्फरनगर । अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की 26 नवंबर में राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में शामिल होने की घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया गया है। भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की घोषणा की है।

एआईबीईए ने मंगलवार को बयान में कहा कि लोकसभा ने हाल में संपन्न सत्र में तीन नए श्रम कानूनों को पारित किया है और कारोबार सुगमता के नाम पर 27 मौजूदा कानूनों को समाप्त कर दिया है। ये कानून शुद्ध रूप से कॉरपोरेट जगत के हित में हैं। इस प्रक्रिया में 75 प्रतिशत श्रमिकों को श्रम कानूनों के दायरे से बाहर कर दिया गया है। नए कानूनों में इन श्रमिकों को किसी तरह का संरक्षण नहीं मिलेगा।

एआईबीईए भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक को छोड़कर ज्यादातर बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

लखीमपुर खीरी में बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित की गई विशेष किट

  लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराए गए विशेष किट के वितरण का कार्य एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा जनपद के 5 बाढ़ प्रभाव...