बहराइच। बहराइच की भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने लोगों के मोबाइल फोन से चीन निर्मित तमाम ऐप डिलीट कराने को लेकर अभियान शुरू किया है। इसके तहत डिलीट किए गए ऐप के बदले एक मास्क मुफ्त दिया जा रहा है।
बहराइच से भाजपा विधायक और पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चीन निर्मित 59 मोबाइल फोन एप्लीकेशन पर पाबंदी लगाए जाने के बाद उन्होंने आम लोगों के मोबाइल फोन से चीनी ऐप डिलीट कराने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इसके प्रति आम लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मोबाइल फोन से प्रत्एक चीनी ऐप डिलीट करने पर एक फेस मास्क दिया जा रहा है।
पूर्व मंत्री ने पार्टी के महिला मोर्चे के साथ यह अभियान चलाया है। मोर्चे की नगर अध्यक्ष एकता जायसवाल ने बताया कि सदर विधायक अनुपमा के नेतृत्व में 4-5 महिला कार्यकर्ताओ की टोलियां बुधवार दोपहर से ही शहर के मुख्य बाजारों में जाकर लोगों को अपने मोबाइल से चीनी एप्लीकेशन डिलीट करने की सलाह दे रही हैं। लोगों को चीनी एप डिलीट करने के बदले मुफ्त में फेस मास्क दिए जा रहे हैं।
एकता ने बताया कि पूर्व मंत्री के साथ हमारी टीम में स्मार्ट फोन के विशेषज्ञ लड़के-लड़कियां भी साथ होते हैं। उनकी मदद से हम लोगों का समय बरबाद किए बिना शीघ्रता से ऐप डिलीट कर रहे हैं। बुधवार को 100 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन से चीन निर्मित एप डिलीट कराए गए हैं।
गुरुवार, 2 जुलाई 2020
मोबाइल से चीनी ऐप डिलीट करो और ईनाम पाओ
Featured Post
श्री गणेश चतुर्थी विशेष : पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 27 अगस्त 2025* 🌤️ *दिन - बुधवार* 🌤️ *विक्रम संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र ...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चीला नहर के पास स्थित इवाना रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ कि...
-
बागपत। जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस से 200 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें