बुधवार, 25 जनवरी 2023

बसंत पंचमी पर खुलेगी इनकी किस्मत : आज का पंचाग एवं राशिफल

 *आज का पंचांग*


माघ 5, शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, चतुर्थी, बुधवार, विक्रम संवत 2079। सौर माघ प्रविष्टे 12,25 जनवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

*चतुर्थी तिथि* मध्याह्न 12:35 तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। 

*पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र* रात्रि 8:05 तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

*परिधि योग* सायं 06:15 तक उपरांत शिव योग का आरंभ। 

*विष्टि करण* मध्याह्न 12:35 तक उपरांत बालव करण का आरंभ। 

*चंद्रमा* अपराह्न 2:29 तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

*सूर्योदय* सुबह 7:12 पर।

*सूर्यास्त* शाम 5:54 पर।

*विजय मुहूर्त* दोपहर 2:20 से 3;03 मिनट तक रहेगा।

*राहुकाल* दोपहर 12 बजे से 1:30तक।

*आज का उपाय* भगवान विष्णु की पूजा करें और केले का दान करें। 

मेष राशि– शैक्षिक कार्यों में व्यवधान हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।


वृष राशि– माता का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। मीठे खानपान में रूझान बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।मिथुन राशि– स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।


कर्क राशि– भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा कष्टमय हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।


सिंह राशि– नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मन अशान्त रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहने के प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु मानसिक तनाव भी हो सकता है।


कन्या राशि– नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।


तुला राशि– जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। नौकरी के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।


वृश्चिक राशि– शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।


धनु राशि– खर्चों में वृद्धि होगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिल सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।


मकर राशि– लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक-बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।


कुंभ राशि– मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार की स्थिति में सुधार होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।


मीन राशि– दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा।

भगवंत मान को धमकी :तिरंगा फहराया तो पंजाब में होगा हमला


चंडीगढ़।  खालिस्तानी आतंकवादी पुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह को  धमकी दी है कि गणतंत्र दिवस पर अगर पंजाब के सीएम तिरंगा फहराते हैं तो उन पर हमला होगा। दरअसल पंजाब सीएम भगवंत मान 26 जनवरी को बठिंडा के खेल स्टेडियम में तिरंगा फहराने वाले हैं। उधर, धमकी मिलने के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू खालिस्तान समर्थक अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस का स्वघोषित सरगना है। पन्नू विदेश में बैठकर पंजाब और हरियाणा में आतंकी साजिश करने और गड़बड़ी फैलाने का काम करता है। पन्नू का हाथ पटियाला में खालिस्तान विरोधी मार्च पर खालिस्तान समर्थकों के हमले और हिंसक झड़प में भी रहा है।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने अपना एक वीडियो जारी कर सीएम मान को धमकी दी है। इतना ही नहीं बठिंडा में जिस मैदान में सीएम मान तिरंगा फहराने वाले हैं, उसकी दीवारों पर खालिस्तान के पक्ष में नारे लिखे गए हैं। इसके अलावा सीआईएसएफ कैंपस बठिंडा, एनएफएल बठिंडा और रणजीत सिंह टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बाहर भी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं।

मोदी पर विवादित फिल्म को लेकर जेएनयू में बवाल


नई दिल्ली । बीबीसी की पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेट्री की स्क्रीनिंग को लेकर  जेएनयू में मंगलवार रात जमकर बवाल हुआ। कैंपस में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देख रहे छात्रों पर एक गुट ने पथराव किया। पथराव के बाद छात्रों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद कैंपस की बिजली काट दी गई। इससे पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग नहीं दिखाने की सलाह दी थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा था कि इसकी स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन ने यह भी कहा था कि ऐसा नहीं करने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से ऐक्शन लिया जाएगा।  

पत्थरबाजी की घटना के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में अचानक बिजली सप्लाई काट दी गई। छात्रों ने मोबाइल, लैपटॉप पर अलग अलग समूहों में विवादित डॉक्यूमेंट्री देखनी शुरू कर दी। इससे पहले जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष ने सुबह गुजरात दंगों पर विवादित डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर शेयर किया था। उन्होंने स्टूडेंट्स से स्क्रीनिंग के लिए जुड़ने की अपील की थी।

जेएनयू एडमिनिस्ट्रेनशन का कहना था कि छात्रसंघ ने कार्यक्रम के लिए परमिशन नहीं ली है। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन का कहना था कि ऐसी अनधिकृत गतिविधियों से यूनिवर्सिटी में शांति और सद्भाव भंग हो सकता है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के कार्यक्रम को तुरंत रद्द कर दें। ऐसा नहीं करने पर यूनिवर्सिटी के रूल्स के अनुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

नगर पालिका में मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो होगी बेमियादी हड़ताल

 


मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में पथ प्रकाश के प्रभारी अवर अभियंता जलकल के साथ एक युवक ने अभद्रता और मारपीट कर दी। वहीं नाराज पालिका कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कामबंद कर हड़ताल कर दी और पालिका कार्यालयों में तालाबंदी करते हुए टाउनहाल परिसर में प्रदर्शन किया।

नगर पालिका में दोपहर के समय जब पथ प्रकाश विभाग में प्रभारी अवर अभियंता जलकल धर्मवीर सिंह अपने कार्यालय में पथ प्रकाश के कार्यों को निपटा रहे थे। तभी स्ट्रीट लाइट की शिकायत को लेकर पहुंचे सागर कश्यप की जेई से कहासुनी हो गई। इस दौरान पहले धक्का-मुक्की हुई और फिर युवक ने अभद्रता की। इसके बाद युवक ने जेई के साथ हाथापाई कर डाली, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

उधर, नाराज कर्मचारी संगठन के नेताओं ओमवीर सिंह, तनवीर आलम, सुनील वर्मा के साथ कर्मियों ने कार्यालयों में तालाबंदी करते हुए कामकाज ठप करने के साथ ही टाउनहाल में प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने जेई के साथ मारपीट की खबर ईओ हेमराज सिंह को दी। उन्होंने मामले में शिकायत दर्ज कराने को कहा तो सभी कर्मचारी जेई धर्मवीर सिंह के साथ शहर कोतवाली पहुंचे। यहां पर शहर कोतवाल के नाम धर्मवीर ने तहरीर दी।

तहरीर में आबकारी निवासी सागर कश्यप पर अभद्रता, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया। घटना की रिकार्डिंग भी कैमरे में कैद है। इस दौरान कार्यालय में लिपिक राजीव वर्मा, अरविंद कुमार, शाहनवाज और अभिषेक आदि भी उपस्थित रहे। 

पालिका के बड़े बाबू ओमवीर सिंह, तनवीर आलम, राजीव वर्मा, मौ. सालिम, आईटी प्रियेश कुमार, सुनील वर्मा, गगन महेंद्रा, संदीप यादव, विकास कुमार, आकाशदीप, दुष्यंत चैधरी आदि कर्मचारियों ने चेतावनी दी गई कि यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी।

मुजफ्फरनगर भाजपा नेता की हत्या की साजिश रचने के आरोपी पारस जैन की संपत्ति के कुर्की के वारंट

 


मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता की हत्या की साजिश रचने के आरोपी खतौली नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पारस जैन पर कानून की तलवार लटक गई है। हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद जिला विशेष सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार ने आरोपी की सीआरपीसी की धारा 83 के तहत कुर्की वारंट जारी किए है।

खतौली निवासी भाजपा राजू वाल्मीकि की हत्या में साजिश रचने के मामले में आरोपी पारस जैन को अदालत ने तलब किया था। हाईकोर्ट ने उनकी अपील पर नवंबर 2022 में मामले में अंतरिम स्थगन आदेश पारित करते हुए राहत प्रदान की थी। मगर, 20 दिसंबर 2022 को हाईकोर्ट ने अपील खारिज करते हुए स्टे से मुक्त कर दिया। स्टे से पूर्व विशेष अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ 82 की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किए। वादी ने अदालत को सत्र परीक्षण में आरोपी के खिलाफ हाईकोर्ट द्वारा खारिज अपील के आदेश की प्रमाणित कॉपी दाखिल की। पीठासीन अधिकारी रजनीश कुमार ने मामले में आरोपी की धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई करने के आदेश पारित किए है। चूंकि विशेष सत्र परीक्षण का निस्तारण हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में एक वर्ष में करना है। एडीजे ने आदेश की तामील अविलंब कराने के आदेश पुलिस को दिए है। मामले में अगली कार्रवाई के लिए 17 फरवरी नियत की गई।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन


 मुजफ्फरनगर । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर डे फिफ्थ के उपलक्ष में चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सतीश चंद गौतम जिला प्रोबेशन अधिकारी मुजफ्फरनगर व हरफूल सिंह उप क्रीड़ा अधिकारी की अध्यक्षता में बालिकाओं द्वारा 400 मीटर की दौड़ तथा हैंडबॉल प्रतियोगिता कराई गई 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर कुमारी ज्योति द्वितीय स्थान पर कुमारी काजल व तृतीय स्थान पर कुमारी आशी रही हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली टीम में कुमारी सपना सिंह कुमारी काजल कुमारी खुशी कुमारी साक्षी कुमारी रिया कुमारी प्रियांशी कुमारी ज्योतिपाल रही जिन्हें जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया खेल प्रतियोगिता में श्री सतीश चंद गौतम जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री हरफूल सिंह उप क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती रेनू रानी भारोत्तोलन प्रशिक्षक कुमारी किरण गौतम जूडो कोच श्री राम कुमार हैंडबॉल वरिष्ठ खिलाड़ी जिला प्रोबेशन कार्यालय से श्रीमती शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती पूजा नरूला प्रभारी केंद्र प्रबंधक व श्री अमित कुमार उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर में महिला ने कारोबारी से मांगे एक करोड़ रुपये, मुक़दमा दर्ज

 


मुजफ्फरनगर। शहर के एक कारोबारी ने जेल भिजवाने का भय दिखाकर रिश्तेदार महिला पर एक करोड़ रुपये की मांग करने का आरोप लगाया हैं। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने जांच शुुरू की हैं।

कारोबार मोहित संगल ने कोर्ट के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया हैं। बताया कि उनके रिश्तेदार ने नगर निवासी मानसी के साथ प्रेम विवाह किया था। मानसी के साथ उनके परिवार का कभी भी पारिवारिक संबंध नहीं रहा। मानसी ने उन्हें आजीवन कारावास का भय दिखाकर उसने एक करोड़ रुपये की अवैध मांग की। रुपये देने से इनकार कर दिए जाने पर मानसी ने महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ को प्रार्थना पत्र देकर उन पर गंभीर आरोप लगाया।


उन्हें 26 अप्रैल 2022 को महिला प्रकोष्ठ में बुलाया गया। वहां पर मानसी अपने माता-पिता व दो तीन अन्य लोगों के साथ मौजूद मिली। मानसी ने वहां पर भी रुपये न देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। उन्हें जान का खतरा बन चला है। उन्होंने इस बारे में मंडी थाना, एसएसपी को भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। मेरठ जोन महानिदेशक को भी शिकायती पत्र दिया। बाद में कोर्ट का सहारा लिया गया। मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की हैं।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...