शनिवार, 30 अक्तूबर 2021

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने लिया चार्ज

 


मुज़फ्फरनगर । जिले में स्थानांतरण होकर आए मे नरेंद्र बहादुर सिंह अपर जिला अधिकारी प्रशासन ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पर पहुंचकर कार्यभार सम्भाला ।

खुद की तबियत नासाज पर जनता का दुःख पहले, ऐसे है उमेश मलिक के विचार


 मुजफ्फरनगर ।  बुढ़ाना विधानसभा के कद्दावर व संघर्ष शील विधायक उमेश मलिक का स्वास्थ्य कई दिनों नासाज चल रहा है, परन्तु जनता के बीच रहना उनके समर्पण को दर्शाता है। जिसके चलते आज अपनी विधानसभा में तूफानी दौरा करने का विचार करते हुए। अपने लाव लश्कर के साथ रवाना हो गए। 

उन्होंने बताया कि अपनी विधानसभा में क़ई जगह निरीक्षण करेंगे, क़ई जगह सवेदना प्रकट करेंगे और साथ ही क़ई जगह जनसमस्याओं का भी निस्तारण करेंगे। उनके इस समर्पण को देखते हुए उनकी विधानसभा के निवासी उनसे बात करने और काम करवाने मे हिचकिचाते नहीं है।जिसके चलते मुजफ्फरनगर स्थित उनके आवास पर क्षेत्र वासियों की भीड़ लग जाती है।

पूर्व एमएलसी इकबाल की उत्तराखंड की 74 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


देहरादून । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोन कार्यालय ने बसपा के पूर्व एमएलसी मो. इकबाल और उनके परिवार के सदस्यों की देहरादून (उत्तराखंड) में स्थित 74 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन जब्त कर ली है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है। इससे पहले ईडी ने सहारनपुर निवासी मो. इकबाल एवं अन्य के खिलाफ पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था। ईडी ने सहारनपुर और दिल्ली में स्थित इकबाल व उनके परिवार के सदस्यों के ठिकानों पर छापा मारकर तलाशी भी ली थी। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) नई दिल्ली द्वारा कराई गई जांच के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया था। एसएफआईओ ने वर्ष 2010-2011 में इकबाल द्वारा अवैध तरीकों से किए गए संपत्तियों के अधिग्रहण की जांच की थी। जांच में पता चला कि इकबाल व उनके परिवार के सदस्यों ने नम्रता मार्केटिंग पी लिमिटेड और गिरियाशो कंपनी पी लिमिटेड के नाम से मुखौटा कंपनियां बनाकर वर्ष 2010-11 के दौरान तत्कालीन बसपा सरकार द्वारा चीनी मिलों के विनिवेश के लिए आयोजित बोली प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इकबाल समेत अन्य नकली निदेशकों ने नकली लेनदेन वाली विभिन्न मुखौटा कंपनियों के माध्यम से प्रदेश की सात चीनी मिलों का अधिग्रहण किया। ईडी ने मार्च 2021 में पीएमएलए के तहत इन सभी सात चीनी मिलों को जब्त कर लिया था। ईडी की आगे की जांच में यह भी पाया गया है कि मो. इकबाल और उनके परिवार के सदस्यों ने वर्ष 2015 में कंपनी अधिनियम के तहत धोखाधड़ी के जरिए बनी कंपनी बीएसएस एसोसिएट्स के नाम पर सहारनपुर में जमीन का अधिग्रहण किया। इसके लिए यह कार्यप्रणाली अपनाई गई कि पहले चरण में इकबाल व परिवार के सदस्यों के नाम पर बैंक खातों में बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी जमा की गई। फिर वर्ष 2014-15 के दौरान यह धनराशि ग्लोकल इंडिया इंडस्ट्रीज के खाते में स्थानांतरित कर दिया गया। अगले चरण में ग्लोकल इंडिया इंडस्ट्रीज के बैंक खाते में जमा धन को स्थानांतरित कर दिया गया और आगे ग्लोकल इंडिया इंडस्ट्रीज द्वारा बीएसएस एसोसिएट्स के शेयरों को खरीदने के लिए इस्तेमाल किया गया। इस प्रक्रिया में इकबाल व अन्य ने कंपनी अधिनियम के तहत धोखाधड़ी की और देहरादून में भूमि के रूप में संपत्ति बनाई। 

जिले में तैनात 3 निरीक्षकों के तबादले


मुजफ्फरनगर । जिले में तैनात 3 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं । चरथावल थाना प्रभारी कुलदीप को शामली भेजा गया है। फुगाना थाना प्रभारी नीरज का शामली में तबादला किया गया है। वही निरीक्षक रेनू सक्सेना का भी शामली स्थानांतरण किया गया है। 

सहारनपुर में तैनात विध्याचल तिवारी व योगेश शर्मा का भी शामली ट्रांसफर किया गया है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 30 अक्टूबर 2021


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 30 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *


अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - नवमी दोपहर 02 :43 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा दोपहर 12:52 तक तत्पश्चात मघा*

⛅ *योग - शुक्ल 01 नवंबर रात्रि 01:00 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:31 से सुबह 10:57 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:41* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:02*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

यदि वास्तुदोष के कारण आपके घर में परेशानियां आ रही हो तो आप गंगाजल को पीतल की बोतल में भरें और उसे अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रख दें। इससे आपकी समस्या जल्द ही हल हो जाएगी। गंगाजल को हमेशा अपने पूजास्थल और किचन के उत्तर-पूर्व में रखें, धीरे-धीरे आपको तरक्की और सफलता मिलने लगेगी

🌷 *दीपावलीः लक्ष्मीप्राप्ति की साधना* 🌷

➡ *04 नवम्बर 2021 गुरुवार को दीपावली है।*

🎆 *दीपावली के दिन घर के मुख्य दरवाजे के दायीं और बायीं ओर गेहूँ की छोटी-छोटी ढेरी लगाकर उस पर दो दीपक जला दें। हो सके तो वे रात भर जलते रहें, इससे आपके घर में सुख-सम्पत्ति की वृद्धि होगी।*

🔥 *मिट्टी के कोरे दिये में कभी भी तेल-घी नहीं डालना चाहिए। दिये 6 घंटे पानी में भिगोकर रखें, फिर इस्तेमाल करें। नासमझ लोग कोरे दिये में घी डालकर बिगाड़ करते हैं।*

🙏🏻 *लक्ष्मीप्राप्ति की साधना का एक अत्यंत सरल और केवल तीन दिन का प्रयोगः दीपावली के दिन से तीन दिन तक अर्थात् भाईदूज तक एक स्वच्छ कमरे में अगरबत्ती या धूप (केमिकल वाली नहीं-गोबर से बनी) करके दीपक जलाकर, शरीर पर पीले वस्त्र धारण करके, ललाट पर केसर का तिलक कर, स्फटिक मोतियों से बनी माला द्वारा नित्य प्रातः काल निम्न मंत्र की दो मालायें जपें।*

🌷 *ॐ नमो भाग्यलक्ष्म्यै च विद् महै।*

*अष्टलक्ष्म्यै च धीमहि। तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्।।*

🍃 *अशोक के वृक्ष और नीम के पत्ते में रोगप्रतिकारक शक्ति होती है। प्रवेशद्वार के ऊपर नीम, आम, अशोक आदि के पत्ते को तोरण (बंदनवार) बाँधना मंगलकारी है।*

🙏🏻 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धनतेरस* 🌷

➡ *02 नवम्बर 2021 मंगलवार को धनतेरस हैं |*

*‘स्कंद पुराण’ में आता है कि धनतेरस को दीपदान करनेवाला अकाल मृत्यु से पार हो जाता है | धनतेरस को बाहर की लक्ष्मी का पूजन धन, सुख-शांति व आंतरिक प्रीति देता है | जो भगवान की प्राप्ति में, नारायण में विश्रांति के काम आये वह धन व्यक्ति को अकाल सुख में, अकाल पुरुष में ले जाता है, फिर वह चाहे रूपये – पैसों का धन हो, चाहे गौ – धन हो, गजधन हो, बुद्धिधन हो या लोक – सम्पर्क धन हो | धनतेरस को दिये जलाओगे .... तुम भले बाहर से थोड़े सुखी हो, तुमसे ज्यादा तो पतंगे भी सुख मनायेंगे लेकिन थोड़ी देर में फड़फड़ाकर जल – तप के मर जायेंगे | अपने – आपमें, परमात्मसुख में तृप्ति पाना, सुख - दुःख में सम रहना, ज्ञान का दिया जलाना – यह वास्तविक धनतेरस, आध्यात्मिक धनतेरस है |*

🙏🏻 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 1 नवंबर- रमा एकादशी

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादशी

 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9, 



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,    

 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 


आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप किसी अपने मित्र के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापार व बिजनेस में भी आज आपको लंबे समय से चल रही परेशानियों के बाद आज कुछ राहत मिलेगी, जिसके कारण आपको चारों ओर से शुभ समाचार ही सुनने को मिलेंगे। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षा  की पूर्ति का दिन रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 


आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आपके परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उस पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप कुछ रुपए बर्बाद करने वाली वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, लेकिन यह सब आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 


आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता के संकेत दे रहा है, लेकिन फिर भी आज आपको कुछ अप्रत्याशित लोगों से बच कर रहना होगा, क्योंकि वह आपके किसी बनते हुए काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। विधार्थियो को आज शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आपकी कोई ज्यादा तारीफ करें, तो आपको उससे भी सावधान रहना होगा। आज आपके व्यापार की प्रगति को देखकर आपकी खुद की ही नजर लग सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 


आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप दूसरों के कार्यों को बनाने के लिए अपने कार्यों को पीछे छोड़ देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपका कोई जरूरी कार्य टल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि उनको कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपने परिवार के कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण भी परेशान रहेंगे। आज आप कुछ धार्मिक आयोजनों में भी अपना धन व्यय करेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 


आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कुछ भली बुरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप का मन परेशान रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय आप अपने मित्र से बात करके अपने मन को हल्का करेंगे। यदि आपको अपने कारोबार की कोई चिंता सता रही थी,तो तब आज आप उसका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक आज अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 


आज का दिन आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में वह कार्य आपके लिए कोई बड़ा नुकसान करवा सकता है। आज यदि आपने किसी भी कार्य को उत्साह में आकर किया, तो वह खराब हो सकता है। आज यदि आप अपने किसी मित्र से मदद मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)


आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन वह व्यर्थ ही होगी, जिसके कारण आप अपनी संतान पर भी गुस्सा कर सकते हैं। यदि ऐसा करें और वह नाराज हो, तो आज आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी भी निर्णय को लेकर उसमें अपने दिल व दिमाग दोनों को खोल कर रखे और किसी के बहकावे में ना आएं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)


आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज यदि आप किसी ने वाहन मकान दुकान आदि को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने जिस भी कार्य को पिताजी से सलाह लेकर करेंगे, वह अवश्य पूरा होगा। आज आपके द्वारा बनाई गई व्यापार की नई योजनाएं सफल होंगी, लेकिन आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को नहीं आने देना है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 


आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 


आज का दिन आपके सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज व्यापार में भी यदि आप कुछ बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेंगे। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आज आपका मान-सम्मान भी बढेगा और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन आज आपके व्यर्थ के झगड़े व झंझटो से दूर रहना होगा, नहीं तो आप उनमें ही उलझे रह जाएंगे। मामा पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप धन का कहीं निवेश करें, तो आप दूसरों की बातों में आकर ना करें।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 


आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने बॉस से कुछ कहासुनी हो सकती है, जिसमें उनको सावधान रहना होगा और अपने वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। संतान के कुछ किए गए कार्य से आपको निराशा हो सकती है। आज आपको अपने पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि आज आप किसी पर भरोसा करके कोई बात बताएं, तो आपको उसमें ध्यान देना होगा कि वह व्यक्ति भरोसे लायक है या नहीं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)


आज का दिन आपके आपके मन मुताबिक परिणाम लेकर आयेगा। आज आपकी उन्नति के सभी मार्ग खुले रहेंगे, लेकिन आपको उन्हे पहचाना होगा। यदि आज आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आप अपने कुछ अन्य रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के कुछ मित्र भी उनके शत्रुओं हो सकते हैं, जिसे उन्हे पहचानने की जरूरत होगी।

शुक्रवार, 29 अक्तूबर 2021

मदर्स प्राइड स्कूल में मना ये अनूठा त्योहार


मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल में हैलोवीन का त्योहार मनाया गया। 

हैलोवीन एक त्यौहार है, जो 31 अक्टूबर की रात को मनाया जाता है। हैलोवीन मूलतः सेल्टिक लोगो का त्यौहार था  हैलोवीन गतिविधियों में शामिल हैं चाल या उपचार (trick-or-treating), भूत पर्यटन (ghost tours), होलिका (bonfire)s, पोशाक पार्टियों (costume parties), दौरा "प्रेतबाधित घरों" ("haunted houses") और लकड़ी की खोदाई छलावा (Jack-o'-lantern)। आयरिश आप्रवासी उत्तरी अमेरिका के लिए उन्नीसवीं शताब्दी में परम्परा के संस्करणों किया, हैलोवीन पश्चिमी देशों में मनाया जाता है। यह सामानयतः आयरलैंड गणराज्य आयरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, प्युर्तोरिको, इंग्लैंड में मनाया जाता है।

Mother's Pride स्कूल की डायरेक्टर ने बच्चो को बताया कि हैलोवीन एक त्यौहार है, जो 31 अक्टूबर की रात को मनाया जाता है। स्कूल की सब शिक्षिकाओं ने और बच्चो ने खूब मजा किया ।



आमिर ने जीते तीन खिताब


मुजफ्फरनगर । श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के ललित कला विभाग के विद्यार्थी आमिर अलीखान ने एक नही बल्कि तीन पुरस्कार जीत कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। जिन पुरस्कार के नाम हेड ऑफ मॉडल मैनेजमेन्ट अवार्ड, फैशन डिजाइनर ऑफ द ईयर अवार्ड और ऑफिशियल फैशन डिजाइनर अवार्ड है। यह कार्यक्रम मुजफ्फरनगर के ब्राइट फ्यूचर फाउण्डेषन एजुकेषन हेल्थवुमेन एण्ड चाइल्ड इन्टरटेनमेन्ट संस्था द्वारा आयोजित कराया गया। संस्था द्वारा इस कार्यक्रम का नाम 2021 ब्राइटफ्यूचर मिस्टर एण्ड मिस उत्तर प्रदेष था। यह संस्था गरीब प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने का कार्य करती है।

विद्यार्थी आमिर अलीखान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों को देते हुए कहा कि उनके जैसा एक औसत विद्यार्थी किस तरह शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से सफल होता है। एवं एक बेहतर ज्ञान अर्जित कर सफलता प्राप्त करता है।श्रीराम ग्रुॅप ऑफ कॉलेजेज् के चैयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थी को उसकी सफलता के लिए आर्शीवद देते हुए कहा कि निरन्तर कठिन परिश्रम से सफलता सम्भव हो पाती है। अतः विद्यार्थियों के निरन्तर सफलता प्राप्ति के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने आमिर अलीखान को उनके द्वारा प्राप्त किये गये अवार्ड के लिये उन्हें प्रोत्साहित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी। 

श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 मनोज धीमान तथा ललित कला विभाग की विभागाध्यक्षा रूपल मलिक ने विद्यार्थी को उसकी सफलता पर बधाई देते हुए विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विभाग के प्रवक्ताओं रजनीकान्त, बिन्नू पुण्डीर, अनु, हिमांषु, मयंक सैनी, शर्मिष्ठा, अजीत, नीलम, द्वारा विद्यार्थी की सफलता में महनती भूमिका की सरहना की।

मुजफ्फरनगर सहित इन शहर पटाखों को लेकर हुआ ये एलान

 


लखनऊ । प्रदेश में जिन शहरों में एयर क्वालिटी मॉडरेट या उससे नीचे पाई गई है वहां सिर्फ ग्रीन पटाखें ही बेचे जाएंगे। लखनऊ, कानपुर, आगरा, सोनभद्र, गाज़ियाबाद, हापुड़, वाराणसी, नोएडा, फिरोजाबाद, झांसी, बुलंदशहर, प्रयागराज, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, रायबरेली, मथुरा, सहारनपुर, गोरखपुर, उन्नाव, ग्रेटर नोएडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, अलीगढ़ और अयोध्या में एयर क्वालिटी मॉडरेट पाई गई थी। ऐसे में इन शहरों में सिर्फ ग्रीन पटाखें बिकेंगे और दीपावली के मौके पर लोग सिर्फ 2 घण्टे की अवधि में ही आतिशबाज़ी कर सकेंगे।

पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खुशी की लहर


नई दिल्ली। दीपावली के लिए सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि पटाखों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है, सिर्फ बेरियम सॉल्ट वाले पटाखे प्रतिबंधित हैं। देश की सर्वोच्च अदालत ने यह भी साफ किया है कि दिवाली उत्सव की आड़ में प्रतिबंधित पटाखों के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है, क्योंकि दूसरों के स्वास्थ्य की कीमत पर उत्सव नहीं मनाया जा सकता। न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की खंडपीठ ने कहा कि दूसरों की सेहत की कीमत पर उत्सव नहीं मनाया जाना दुःख का प्रतीक माना जाता है । उसने कहा कि उत्सव के नाम पर किसी को दूसरों के स्वास्थ्य के अधिकार का हनन करने की अनुमति कभी नहीं दी जा सकती जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त है और किसी को दूसरों के जीवन से, खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के जीवन से खिलवाड़ की अनुमति नहीं दी जा सकती।

पीठ ने कहा, ''स्पष्ट किया जाता है कि पटाखों के इस्तेमाल पर पूर्ण पाबंदी नहीं है। केवल उस तरह की आतिशबाजी पर रोक है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाई जाती है और नागरिकों, खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों तथा बच्चों की सेहत पर असर के लिहाज से नुकसानदेह है।'' शीर्ष अदालत ने कहा कि राज्यों, एजेंसियों और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से पटाखों पर प्रतिबंध लागू करने में किसी भी खामी को बहुत गंभीरता से देखा जाएगा।उसने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि अदालत द्वारा प्रतिबंधित पटाखों के उत्पादन, उपयोग और बिक्री के बारे में जारी निर्देशों के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक-प्रिंट मीडिया और स्थानीय केबल सेवाओं के माध्यम से उचित प्रचार-प्रसार किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पटाखों पर प्रतिबंध के उल्लंघन की स्थिति में मुख्य सचिव, सचिव (गृह), पुलिस आयुक्त, जिला पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह होंगे

भैरव बाबा का किया अभिषेक


मुजफ्फरनगर । भैरव अष्टमी के पावन अवसर पर आज महाकाल भैरव बाबा का कारन (शराब) से अभिषेक किया गया। विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने भैरव बाबा  से परिवार में सुख-समृद्धि और रक्षा की मन्नत मांगी। जय भैरव बाबा, जय काशी कोतवाल के जयनादों से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरु गोरक्षनाथ आराध्य दर्पण द्वारा प्रत्येक माह की अष्टमी को महाकाल भैरव बाबा का शराब से अभिषेक किया जाता है। इसी कड़ी में आज नदी रोड स्थित सिद्ध शक्तिपीठ त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में स्थित महाकाल भैरव का गुरु गोरक्षनाथ आराध्य दर्पण द्वारा अभिषेक किया गया। पंडित कृष्ण दत्त शास्त्री एवं शिवम शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक की प्रक्रिया सम्पूर्ण कराई थी। लगभग ढाई घंटे चले इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भैरव बाबा के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया। मां महाकाली का सर्वप्रथम अभिषेक किया गया और उसके बाद रुद्री पाठ से भैरव बाबा का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम का समापन भैरव बाबा की आरती से किया गया। भैरव बाबा से विश्व कल्याण की कामना की गई। गुरू गोरखनाथ आराध्य दर्पण के संरक्षक मनोज सैनी ने बताया कि भैरव बाबा बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। जिस प्रकार से भोले शंकर अपने भक्तों पर शीघ्र ही अपनी कृपा का अमृत बरसाते हैं, उसी प्रकार से शिव भगवान के अवतार भैरव बाबा अपने भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। कुछ लोग बिना किसी कारण से ही भैरव बाबा की पूजा करने से डरते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। मां महाकाली और भैरव बाबा की महिमा अपरमपार है। जो भी भक्त मां महाकाली और भैरव बाबा की शरण में जाता है, वह कभी भी निराश नहीं लौटता है। इसलिए सभी को भैरव बाबा के अभिषेक में तो शामिल होना ही चाहिए, साथ ही नित्य उनका ध्यान करना चाहिए। आज के आयोजन में मुख्य रूप से प्रवीण गर्ग, मनोज सैनी, संजय बंसल, विकास गोयल, समीर बंसल, नवनीत भारद्वाज, अमित मेरठ आदि मौजूद रहे।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...