शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

मंसूरपुर में मौत की बारिश, 3 मरे


मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर में रात में सोते हुए परिवार को मौत के पंजे ने जकड लिया। एक मकान की छत गिर जाने से उसके नीचे दबकर मेहमानदारी में आई दो महिलाओं तथा एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के अन्य घायल हो गए। 

सूत्रों के अनुसार बेगराजपुर में गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुए इस हादसे में जुबैदा (35) पत्नी खुरगान निवासी गांव गगसौना, थाना फलावदा मेरठ, इनकी बेटी अलीशा (12) और मीना (70) पत्नी हबीब निवासी गांव तेजलहेड़ा थाना चरथावल की मौत हुई है। वहीं इम्तियाज (45), उसकी पत्नी सायरा (40), बेटी नगमा (21) और दामाद परवेज गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बताया जा रहा है कि इम्तियाज की पत्नी सायरा बीमार थी और उनका ऑपरेशन हुआ था। उन्हें देखने के लिए बेटी नगमा अपने पति और पति की दादी मीना के साथ ससुराल तेजलहेड़ा से और सायरा की बहन जुबैदा अपनी बेटी अलीशा के साथ गगसौना गांव आई हुई थी। बताया गया कि हादसे के वक्त तेज बारिश हो रही थी और यह सभी बैठकर बात कर रहे थे, इस दौरान मकान की छत गिर गई। छत गिरने से ये सभी मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इन्हें मलबे से बाहर निकालकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में ले गए, जहां मीना और जुबैदा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अलीशा की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई।

शुक्रवार की किस पर बरसेगी कृपा : जानिए पंचांग और राशिफल



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 30 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - आषाढ़)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - सप्तमी 31 जुलाई प्रातः 05:40 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - रेवती दोपहर 02:03 तक तत्पश्चात अश्विनी*

⛅ *योग - धृति रात्रि 08:20 तक तत्पश्चात शूल*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:07 से दोपहर 12:45 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:12* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:17* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गाय के खुर की मिट्टी* 🌷

🐄 *जिसका कामकाज सफल नही होता है , पत्नी गो-शाला मे जाकर गाय के खुर की मिट्टी लाये और पति को तिलक कर के पति काम पर जाये तो काम जरुर सफल होता है..गाय की ओरा बड़ी हितकारी होती है ।*

🙏🏻 *

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *निरोगी व श्री सम्पन्न होने के लिये* 🌷

➡ *ॐ हुं विष्णवे नमः*

👉🏻 *निरोगी व श्री सम्पन्न होने के लिये इस मन्त्र की एक माला रोज जप करें, तो आरोग्यता और सम्पदा आती हैं ।*

🙏🏻 **

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सूर्यनारायण का ध्यान* 🌷

🌞 *भ्रूमध्य में सूर्यनारायण का ध्यान करने से, ॐकार का ध्यान करने से बुद्धि विकसित होती है और नाभि से सूर्य का ध्यान अथवा ॐकार का ध्यान करने से निरोगता प्राप्त होती है |*

🌞 *लंबा श्वास खींच कर सवा मिनट से डेढ़ मिनट रोके फिर धीरे-धीरे छोड़े फिर बाहर श्वास रोक के एक मिनट छोड़ दे फिर अंदर रोक के और छोड़ दे | बस ! एक बार अंदर रोके एक बार बाहर रोके प्राणायाम योग करना | शरीर में जो थकान, बीमारी के कण होने वाले है वो निकलते है |*

🙏🏻 *- 


📖 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

25 जुलाई रात्रि 10.46 बजे से 30 जुलाई दोपहर 2.03 बजे तक

: 22 अगस्त प्रात: 7.57 बजे से 26 अगस्त रात्रि 10.28 बजे तक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी

04 अगस्त: कामिका एकादशी


18 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष

05 अगस्त: प्रदोष व्रत


20 अगस्त: प्रदोष व्रत


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

अगस्त 2021

 22 अगस्त रविवार श्रावण

सितंबर 2021

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या

8 अगस्त, रविवार श्रावण अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में कार्य करते हुए लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे उन्हें प्रसन्नता होगी। यदि आज आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ देगा। सायंकाल के समय किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। आज यदि आप अपनी नौकरी व व्यापार में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको विशेष लाभ देगी। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के समस्या का समाधान खोजने में व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा जोखिम भरा रह सकता है, लेकिन आपको आज अपनी जरूरत के मुताबिक ही जोखिम लेना होगा। यदि आपने ज्यादा जोखिम उठाने की सोची, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में थोड़ा मुश्किल रह सकता है क्योंकि उनका रुका हुआ धन उनको प्राप्त होने में थोड़ी परेशानी होगी। आज आपको किसी मित्र या रिश्तेदार से सहायता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ अलग कर दिखाने के लिए होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आप कुछ बदलाव करेंगे, तो वह आपको लाभ भी अवश्य देंगे। परिवर्तन और बदलाव से आप कभी घबराते नहीं हैं। आज आप अ संतान के भविष्य से संबंधित किसी अहम मुद्दे पर अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं, जिसमें जीवनसथी की सलाह की भी आवश्यकता होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपके परिवार में कोई परेशानी चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन आप अपने परिवार के बड़े सदस्यों की मदद से इस समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में आज आपके किसी सहयोगी से आपकी अनबन हो सकती है, इसके कारण आपका मन खराब हो सकता है और आपकी चिंता बढ़ सकती है और आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपके कुछ शत्रु भी आपको नुकसान करवा सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी-खुशी व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में भी आज आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। दोपहर तक आज किसी प्रियजन से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में हर्ष होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है और आज आपके भाग्य का भी उदय होगा। आज यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ भी अवश्य देगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है, जिसके कारण जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल सकती है। अत्यधिक परिश्रम से सायं काल के समय आपको थकान का अनुभव होगा, इसलिए यदि स्वास्थ्य में कोई और कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श तुरंत लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज किसी वजह से आपका मन थोड़ा शांत रह सकता है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी होगी। यदि आपका कोई सरकारी वाद-विवाद लंबित है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है, जिसके कारण आज परिवार के सदस्य पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसमें जीवनसथी आपके साथ खड़ी हुई नजर आएंगी। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शुभ कार्य में भी आज आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह आपको आगे चलकर लाभ अवश्य देगी। भाइयों के साथ यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। यदि आज किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। आज सायंकाल के समय आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा और भागदौड़ करनी पड़ सकती है

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके घर व परिवार के किसी सदस्य से नोकझोंक हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके देश को खतरे में डाल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। सायं काल का समय आप उन्हें पूरा करने की पुरी कोशिश करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपको नौकरी और व्यापार में मन मुताबिक परिणाम देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके मन के मुताबिक माहौल होगा, जिसके कारण आपको कार्य करने में मजा आएगा। आज यदि आपका कोई कार्य जरूरी हो, तो उसे पहले करें, उसे आगे के लिए बिल्कुल ना टालें, नहीं तो वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आज आपके परिवार में आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकता है, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। आपको आज कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। आप की मान व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आज आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खाने-पीने पर संयम रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, नए उत्साह और उमंग से करेंगे और अपने परिवार में आज आप कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं, इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। यदि आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर लें और अपने माता-पिता की सलाह अवश्य लें। सायंकाल के समय यदि आप के आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभाशीष


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

गुरुवार, 29 जुलाई 2021

यूपी में उपभोक्ताओं को नहीं लगेगा करंट, बिजली दरों में वृद्धि नहीं


लखनऊ । चुनावी साल और मुफ्त बिजली के नारों के बीच उ.प्र. विद्युत नियामक आयोग में लगातार दूसरे साल राज्य में बिजली दरों में कोई वृद्धि ना करने का फैसला किया है। 
सूत्रों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं की बिजली दरों में कोई इजाफा नहीं होगा। बिजली कंपनियों के स्लैब परिवर्तन और रेगुलेटरी असेट के प्रस्ताव को आयोग ने खारिज कर दिया है। बिजली कंपनियों द्वारा प्रस्तावित सालाना खर्चे में 9938 करोड़ रुपये की कटौती की गई है। नियामक आयोग के चेयरमैन आरपी सिंह, सदस्य वीके श्रीवास्तव व केके शर्मा ने कई चक्र की सुनवाई के बाद गुरुवार को बिजली कंपनियों द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए दाखिल वार्षिक राजस्व आवश्यक्ता (एआरआर) के साथ ही स्लैब परिवर्तन और रेगुलेटरी असेट पर अपना फैसला सुनाया। आयोग ने अपने फैसले में यह स्पष्ट किया है कि बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा वर्तमान दरें ही लागू रहेंगी। किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन पर मीटर लगाने के प्रस्ताव को आयोग ने माना लेकिन इन कनेक्शनों पर किसानों से अनमीटर्ड टैरिफ 170 रुपये प्रति हार्सपावर के पुराने दर पर ही वसूली की जा सकेगी।

मध्यांचल, पूर्वांचल, दक्षिणांचल,  पश्चिमांचल तथा केस्को बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ता परिषद द्वारा दाखिल कोविड राहत टैरिफ प्रस्ताव को रोकने के लिए बाद में रेगुलेटरी सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव नियामक आयोग में दाखिल किया था। रेगुलेटरी असेट के रूप में उपभोक्ताओं से 49827 करोड़ रुपये दिलाने के इस प्रस्ताव को आयोग ने सिरे से खारिज किया है। जिससे बिजली बिल में होने वाली 10 से 12 फीसदी की वृद्धि नहीं हो सकी।

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा विवाह बंधन में बंधी


नई दिल्ली. भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा विवाह बंधन में बंध गई. नूपुर शर्मा की शादी की खबर आते ही बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया.
 खासकर सोशल मीडिया पर शर्मा को खूब बधाइयां मिल रही हैं. हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि जिनसे नूपुर ने शादी की है वह क्या करते हैं. बता दें कि हाल के वर्षों में शर्मा बीजेपी की तरफ से टीवी न्यूज चैनलों की डिबेट में दमदार तरीके से पार्टी का पक्ष रख रही हैं.

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल को बताई समस्याएं



मुजफ्फरनगर । नगर के मध्य झाँसी रानी पार्क के रुके हुए काम को शीघ्रता से, शानदार और उच्चतम गुणवत्ता युक्त कार्य, आसपास सफ़ाई, नरजीत मार्केट के बाहर मूत्रालय की नियमित सफ़ाई, नुमाइश कैम्प की लाइटें, वैष्णों देवीमन्दिर के पास नाले की समस्या और गुरुद्वारा के पास नाले की समस्याओं को लेकर आज व्यापारी पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल से मिले। 

सभी समस्याओं के यथा शीघ्र निराकरण काआश्वासन चेयरमैन ने दिया। साथ में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अशोक कंसल पूर्व विधायक, श्याम सिंह सैनी, अजय व प्रवीण खेड़ा रहे।

जिले में बने बाढ़ के हालात, लगातार बारिश से बढ़ा नदियों में जल स्तर


मुजफ्फरनगर । पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते खादर के क्षेत्रों में लगातार बाढ़ के आसार बने हुए हैं। 

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी, शुक्रताल व रामराज खादर क्षेत्र में लगातार बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि मध्य गंगा बैराज बिजनौर में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। वही सोलानी नदी में भी जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बैराज के आसपास के क्षेत्र के गांव, पुरकाजी में खादर क्षेत्र के गांवों एवं शुक्रताल खादर क्षेत्र के गांव को लगभग खाली सा करा दिया है। साथ ही बचाव दल को 24 घंटे निगरानी के लिए अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। साथ ही जिन क्षेत्रों में संभव हो सके अधिकारियों को रात्रि विश्राम करने के भी आदेश प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं। किसी भी तरह के नुकसान की भरपाई के लिए बिजनौर एवं मुजफ्फरनगर जिले के जिलाधिकारियों ने अपने अधीनस्थों को तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य जारी करने के लिए आदेश दिए हैं।

कपिल देव अग्रवाल ने स्टेट बैंक कालोनी के जल भराव को लेकर दिए निर्देश


मुजफ्फरनगर । नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर की स्टेट बैंक कालोनी में पहुँचकर कालोनी वासियों की समस्याओं को सुना व लगातार मिल रही जलभराव की शिकायतों पर एम डी ए सचिव महेंद्र सिंह व एक्स ई एन अजय भास्कर को मौके पर बुलाकर जल निकासी के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

गत दिनों लगातार हुई बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। जिसके कारण लोग को निकलने तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही में दो पहिया वाहनों को भी आने-जाने में काफी परेशानी हुई।

मंत्री कपिल देव ने सिटी मजिस्ट्रेट एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि बरसात के समय जहां भी ओवरफ्लो हो जाता हैं उसकी निकासी योजनाबद्ध तरीके से की जाये  है। अलग अलग स्थानो पर नालो के अवरुद्ध हटवाकर पानी की निकासी करा दी जाए तो काफी हद तक समस्या दूर हो सकती है।

नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव  ने जलभराव की समस्या की एक अहम वजह पॉलीथिन के प्रयोग को बताया है। कपिल देव ने जनता से अपील की पॉलीथिन का प्रयोग न करे और नाली में कदापि न फेंके। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन सड़कों के जरिए नालियों में और नालियों के जरिए बड़े नालों में पहुंचकर एकत्र होती रहती है। यह पॉलीथिन नालियों के जरिए नालों में न पहुंचे इसके इंतजाम किए जाने चाहिए। यदि नालियां नियमित रूप से साफ की जाती रहें तो पॉलीथिन को नालियों से नालों में पहुंचने से रोका जा सकता है। 

इस अवसर पर ज्ञानचंद संगल जी, योगेश चौधरी जी, सचिन गोयल जी, कुलदीप गुप्ता जी, आशीष जैन जी, दीपक कुमार जी, आशु शर्मा जी व मुकेश गोयल मौजूद रहे।

शुक्रवार को 41 स्थानों पर होगा टीकाकरण

मुजफ्फरनगर । जनपद में दिनांक 30 जुलाई,(दिन  शुक्रवार) 2021 को  नागरिक निम्नलिखित 41 स्थानों  पर अपना कोविड टीकाकरण करा सकते हैं।





पानीपत खटीमा मार्ग के निर्माण में तेजी लाने के लिए कपिल देव अग्रवाल ने दिए निर्देश


मुजफ्फरनगर । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीडी से वार्ता कर पानीपत – खटीमा राजमार्ग के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिये।

विदित रहे, दो साल पहले पानीपत – खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने की घोषणा कर दी गई थी किंतु यह कार्य अभी तक अटका पडा है और गड्ढों ने इसको बदतर बना दिया है। गड्ढों के कारण इस पर चलना दूभर हो रहा है।

इसी का संज्ञान लेते हुए नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पानीपत – खटीमा राजमार्ग के परियोजना निदेशक एस.के. मिश्रा से दूरभाष पर वार्ता कर फोरलेन कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

मंत्री कपिल देव ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण हो जाने से हादसों में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि जिले के अलावा अनेक प्रदेशों के हजारों लोगों को दिल्ली-हरिद्वार और बिजनौर जाने के लिए शहर की भीड़ से छुटकारा मिलेगा। मुजफ्फरनगर प्रदेश का पहला शहर होगा, जिसके बाहर की ओर रिग रोड होगा।

कपिल देव ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास को प्रतिबद्ध है।

रामपुरी में वसूली के लिए गए संग्रह अमीन से मारपीट, मुक़दमा दर्ज


मुजफ्फरनगर । शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी में वसूली के लिए संग्रह अमीन के साथ आरोपी ने धक्का मुक्की करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। आरोपी ने मोबाइल से फोन कर संग्रह अमीन को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

तहसील सदर में तैनात संग्रह अमीन अशोक कुमार को गांव पचैंडा कला की पीएनबी बैंक की शाखा से रामपुरी निवासी धर्मवीर सिंह के नाम 9.48 लाख रुपये का रिकवरी नोटिस मिला। आरोप है कि संग्रह अमीन 15 जुलाई को आरोपी के घर के रिकवरी के लिए पैसे की वसूली के लिए गया था। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। आरोप है कि 27 जुलाई को फिर से संग्रह अमीन उसके घर वसूली के लिए गया, लेकिन वह अपने घर नहीं मिला। आरोप है कि आरोपी ने फोन कर संग्रह अमीन के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने संग्रह अमीन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...