बुधवार, 28 अप्रैल 2021
एक लाख का ईनामी मुठभेड़ में मार गिराया
मऊ। जिले में चिरैयाकोट एवं मुहम्मदाबाद संयुक्त पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 28 अप्रैल को तड़के करीब 3ः30 बजे प्रातः थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्र्तगत वहदग्राम भंवरेपुर के पास हुयी पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर (63ए) अपराधी इनामिया (एक लाख) लालू यादव उर्फ विनोद यादव पुत्र रामवचन यादव निवासी डोडापुर थाना सरायलखंसी मऊ पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया तत्पश्चात इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मारे गये बदमाश के पास से एक बाइक व पिस्टल बरामद की गई। इसके उपर 82 से अधिक मामले लूट, हत्या समेत अन्य दर्ज थे। पुलिस के लिये काफी दिनों से सिरदर्द बन गया था। मौके पर एसपी घुले सुशील चंद्रभान भी पहुंचे।
अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से चार मरीजों की मौत
कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन लगाने की तैयारी, घोषणा कभी भी
नई दिल्ली. देश में हर रोज बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों और मौतों के बाद कई जिलों पर लॉकडाउन का खतरा मंडरा रहा है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का मानना है कि अगर जल्द ही इन जिलों में लॉकडाउन नहीं लगाया गया तो केसों का बोझ और बढ़ सकता है. इस संदर्भ में मंत्रालय ने एक प्रस्ताव भेजकर कहा है कि जिन 150 जिलों में 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है, वहां जरूरी सेवाओं में छूट देकर लॉकडाउन लगाना होगा अन्यथा स्वास्थ्य प्रणाली पर बहुत ज्यादा बोझ बढ़ जाएगा l
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को एक हाईलेवल मीटिंग में इसकी सिफारिश की थी, लेकिन राज्य सरकारों से सलाह के बाद केंद्र आखिरी फैसला लेगा. इस प्रस्ताव को और संशोधित किया जा सकता है. हालांकि मंत्रालय का मानना है कि अभी केस लोड और पॉजिटिविटी रेट को नियंत्रित करना जरूरी है.
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'हमारे विश्लेषण से पता चलता है कि बहुत अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों में अगले कुछ हफ्तों के लिए सख्त लॉकडाउन लगाना होगा ताकि संक्रमण की चेन तोड़ी जा सके.'
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कुछ राज्यों में महामारी की दूसरी लहर के दौरान बढ़ती पॉजिटिविटी रेट पर चिंता व्यक्त की, जिसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य प्रणाली पर बोझ पड़ा. केंद्र ने पहले ही राज्यों को अनावश्यक आवाजाही को सीमित करने की सलाह दी है.वहीं देश में लगातार एक हफ्ते से तीन लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले पाए जा रहे हैं. वर्ल्डोमीटर के अनुसार देश में मंगलवार को 3,62,902 मामले पाए गए. वहीं 3,285 लोगों की मौत हुई. मार्च के बाद से एक्टिव केसलोड लगातार बढ़ रहा है और सोमवार को 28.8 लाख मामलों तक पहुंच गया. आठ राज्यों - महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में कुल केसलोड के 69% मामलों हैं. हर राज्य में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस है.
आज का पंचांग एवँ राशिफल 28 अप्रैल 2021
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 28 अप्रैल 2021*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*
⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - द्वितीया 29 अप्रैल रात्रि 01:34 तक तत्पश्चात तृतीया*
⛅ *नक्षत्र - विशाखा शाम 05:13 तक तत्पश्चात अनुराधा*
⛅ *योग - व्यतिपात शाम 03:51 तक तत्पश्चात वरीयान्*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:36 से दोपहर 02:13 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:11*
⛅ *सूर्यास्त - 19:01*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *आरती में कपूर का उपयोग* 🌷
🔥 *कपूर – दहन में बाह्य वातावरण को शुद्ध करने की अदभुत क्षमता है | इसमें जीवाणुओं, विषाणुओं तथा सूक्ष्मतर हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने की शक्ति है | घर में नित्य कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है, शरीर पर बीमारियों का आक्रमण आसानी से नहीं होता, दु:स्वप्न नहीं आते और देवदोष तथा पितृदोषों का शमन होता है |*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *वैशाख मास माहात्म्य* 🌷
🙏🏻 *वैशाख मास सुख से साध्य, पापरूपी ईंधन को अग्नि की भाँति जलानेवाला, अतिशय पुण्य प्रदान करनेवाला तथा धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष - चारों पुरुषार्थों को देनेवाला है ।*
🙏🏻 *देवर्षि नारदजी राजा अम्बरीष से कहते हैं : ‘‘राजन् ! जो वैशाख में सूर्योदय से पहले भगवत्-चिंतन करते हुए पुण्यस्नान करता है, उससे भगवान विष्णु निरंतर प्रीति करते हैं ।*
🙏🏻 *पाप तभी तक गरजते हैं जब तक जीव यह पुण्यस्नान नहीं करता ।*
🙏🏻 *वैशाख मास में सब तीर्थ आदि देवता बाहर के जल (तीर्थ के अतिरिक्त) में भी सदैव स्थित रहते हैं । सब दानों से जो पुण्य होता है और सब तीर्थों में जो फल होता है, उसीको मनुष्य वैशाख में केवल जलदान करके पा लेता है । यह सब दानों से बढकर हितकारी है ।*
🙏🏻
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *वैशाख मास* 🌷
🙏🏻 *(इस मास में भक्तिपूर्वक किये गये दान, जप, हवन, स्नान आदि शुभ कर्मों का पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है। - पद्म पुराण)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🌸💐🌼🙏🏻पंचक
: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक
: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक
: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक
एकादशी
07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी
23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी
06 जून, रविवार अपरा एकादशी
21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी
प्रदोष
08 मई: शनि प्रदोष
24 मई: सोम प्रदोष व्रत
07 जून: सोम प्रदोष व्रत
22 जून: भौम प्रदोष
अमावस्या
वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021
ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021
पूर्णिमा
26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा
मेष
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपको प्रेरणा देगा। सांयकाल के समय घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ भी अधिक रहेगी और धन भी व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। जिससे आपके कार्य कौशल में वृद्धि होगी, लेकिन इसको देखकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, जिससे आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो जाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे
वृष
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज धन लाभ हो सकता है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय अतिथियों का आगमन हो सकता है और किसी समारोह में जाने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यवसाय में समय-समय पर लिए गए निर्णय आपके लिए कारगर साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने भविष्य की चिंता कम सताएगी
मिथुन
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा रहेगी, जिससे आपका प्रमोशन भी हो सकता है व्यस्तता के बीच भी आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। भाइयों की मदद से आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। राजनीति से संबंधित जातकों को आज लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। सायंकाल के समय आज वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो कोई चोट लग सकती हैं।
कर्क
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक संपर्कों से लाभ होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से भी धन कोष में वृद्धि होगी। आज आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा अन्यथा खराब हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और उपहार मिलने के भी योग बन रहे हैं। आमदनी में पिछले दिनों के मुकाबले इजाफा होगा। दैनिक खर्चे आसानी से निकल आएंगे और भविष्य की चिंता कम होगी। व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी और मान सम्मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होता दिख रहा है।
सिंह
आज आपको दिन के आरंभ में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निर्णय लेने की सुविधा होगी, लेकिन परिजन अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको इससे बाहर निकालेगा। सायंकल का समय प्रियजनों के दर्शन व हास्य परिहास में व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और मित्रों के सहयोग से आज आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास दिखने लगेंगे और आप को आशातीत सफलता प्राप्त होगी। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, तो उसमें भी आज लाभ होगा।
कन्या
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलने से आपको संतोषजनक लाभ होगा। आज आप वृद्धजनों की सेवा व पुण्य कार्य पर भी धन खर्च करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज छोटी मोटी बहस बाजी से बचना होगा अन्यथा भविष्य के आपके संबंध खराब हो सकते हैं। व्यापार में प्रतिद्वंद्वियों के लिए आज आप सिरदर्द बने रहेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज समाप्त होगी।
तुला
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। व्यापार में भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। परिजनों अथवा किसी नजदीकी से उपहार मिलेगा, इसके बीच कुछ निजी स्वार्थ भी रहेगा। नौकरीपेशा लोग अन्य लोगों से बेहतर कार्य करने पर सम्मानित होंगे। यदि आपका अपने भाइयों से कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।
वृश्चिक
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का रहेगा। समाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी पुरानी बात को लेकर साथियों के साथ भेदभाव बढ़ेगा, लेकिन विवेक जागृत रहने के कारण स्थिति गंभीर नहीं हो सकेगी। सायंकाल में परिजनों से भेंट होगी और सैर सपाटे का अफसर आज आपको प्राप्त होगा। आज आपके कुछ पुराने व्यवसायिक संबंध खराब हो सकते हैं। संतान की शिक्षा से संबंधित आज कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे कुछ तनाव भी रहेगा।
धनु
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। कारोबारियों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण आज कुछ तनाव बढ़ सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और विपरीत परिस्थितियों का सामना करना होगा। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसके लिए चक्कर काटने पड़ सकते हैं। पैसे के लेनदेन से सावधानी बरतें अन्यथा धन फंस सकता है। कारोबार में आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आप के मान सम्मान की कीर्ति बढ़ेगी। आज आपके शत्रु आपके विरुद्ध कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं।
मकर
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर आप अत्यंत बुद्धिमान समझे जाएंगे, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उनको बाहर के खानपान से परहेज रखने के लिए कहना होगा। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहनों के प्रयोग से आज आपको सावधानी बरतनी होगी। अकस्मात वाहन के खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र पर आप अत्यंत बुद्धिमान समझे जाएंगे, लेकिन घर में आपकी छवि कुटिल जैसी रहेगी। घरेलू कामों में अनदेखी घर में अशांति फैला सकती हैं और कई उपयोगी वस्तुओं पर भी धन का खर्चा होगा।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए कुछ उन्नति भरा रह सकता है। आज आपको अपने मित्रों से कुछ निराशा हाथ लग सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े कर्मचारियों पर आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र मे मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पहले उस संपत्ति के बारे में सारी जांच पड़ताल अवश्य कर लें और कागजात भी अवश्य चेक करें। यदि आप व्यवसाय परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो दिन अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष के रिश्तों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। आस पड़ोस में आज कोई वाद विवाद हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए होगा, इसलिए आज वही कार्य करें, जिससे पूरे होने की आशा को नए कार्यों में माता-पिता की सलाह आप के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। आज आपकी पास व दूर की यात्रा भी साकार हो सकती है। बिजनेस की बढ़ती प्रोग्रेस को देखकर आप काफी खुश होंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज गुरुजनों की मदद की आवश्यकता होगी
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।
आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।
मंगलवार, 27 अप्रैल 2021
सिस्टम की आंखें और दिल होता तो जरूर रोता योगी जी
फिरोजाबाद। सांस लेने में समस्या आने पर अपनी बेटी को लेकर टूंडला से फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर में आए पिता को वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के चलते भर्ती करने से मना कर दिया। पिता के हाथों में ही उसने दम तोड़ दिया। बाद में बाइक से ही शव को पिता साथी की मदद से लेकर चला गया।
मामला टूंडला के जरौली कला का है। यहां के शिवनारायण की बेटी (15) की तबियत खराब हुई थी। बेटी को सांस लेने में दिक्कत आई तो वह अपने एक साथी की मदद से बाइक पर बिठाकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर आया। यहां पर ऑक्सीजन की लगवाने के लिए पिता ने गुहार लगाई ताकि बेटी की जान बच सके। चिकित्साकर्मियों ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं हैं इसलिए वे ऑक्सीजन नहीं लगा पाएंगे। काफी मिन्नतों के बीच बेटी को हाथों में पकड़े शिवनारायण की एक नहीं सुनी। इसके बाद बेटी ने दम तोड़ दिया। शिवनारायण ने बताया कि शव गांव ले जाने को सरकारी एंबुलेंस के लिए फोन किया था लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद बाइक पर ही शव को बीच में रखकर साथी की मदद से गांव लेकर गया।
नामी न्यूरो सर्जन का गिरोह रेडमिसिविर की कालाबाजारी करते लाखों रुपये सहित दबोचा
गाजियाबाद। पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते देश के प्रख्यात न्यूरो सर्जन मो. अल्तमश और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। हजरत निजामुद्दीन के रहने वाले डॉ. अल्तमश लंबे समय तक एम्स में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनके देश के कई बड़े नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 70 रेमडेसिविर इंजेक्शन के अलावा दो अक्टेमरा इंजेक्शन व 36 लाख दस हजार रुपये नकद और एक लग्जरी कार भी बरामद की है।
अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि डॉक्टर के इस गिरोह की सूचना तीन दिन पहले पुलिस को मिली थी। एक पीड़ित व्यक्ति ने बताया था कि उसने इस गिरोह से 48 हजार रुपये में एक इंजेक्शन खरीदा है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम गिरोह के पीछे पड़ गई और कैला भट्ठा में रहने वाले डॉक्टर के साथी कुमैल अकरम को दबोच लिया। इससे पूछताछ में पता चला कि उसे इंदूवाड़ा दिल्ली का रहने वाला जाजिब इंजेक्शन उपलब्ध कराता है। इसके बाद पुलिस ने जाजिब को भी गिरफ्तार कर लिया और उसी की निशानदेही पर डॉ. अल्तमश को गिरफ्तार किया गया।
कोविड सेंटर पर नोडल अधिकारी होंगे जवाबदेह
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में बढते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु निम्नलिखित हास्पिटल/संस्था/भवनों का चयन किया गया है। उक्त हाॅस्पिटल पर कोविड संक्रमित व्यक्तियों के बेहतर उपचार एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की सत्त निगरानी हेतु उनके नाम के सम्मुख अंकित निम्न नोडल अधिकारी तैनात किए गये
क्र0सं0 हास्पिटल का नाम नामित नोडल अधिकारी
1- भारत आयुर्वेदिक काॅलिज मुजफ्फरनगर डाॅ0 ईशमपाल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी मु0नगर 7579182693
2- ईवान हाॅस्पिटल मुजफ्फरनगर डाॅ0 अक्षय कुमार कात्यायन जिला हौम्योपैथिक अधिकारी मुजफ्फरनगर 9412107537
3- हार्ट क्लीनिक एण्ड इमरजेंसी केयर सेण्टर, मु0नगर श्री अरविन्द कुमार तिवारी डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर मुजफ्फरनगर। 9415040011
4- एल0-1 द्वारिका सिटी मुजफ्फरनगर श्री रामप्रकाश संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर मुजफ्फरनगर 7235001709
5- ओल्ड वर्धमान हाॅस्पिटल महावीर चैक मु0नगर श्री शरद चन्द्रा डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर मु0नगर 7235001728
उक्त नामित नोडल अधिकारीगण हाॅस्पिटल में तैनात चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करते हुए मरीजों की भर्ती प्रक्रिया, मरीजों को दवा दिये जाने की प्रक्रिया, मरीजों के भोजन सम्बन्धी, मरीजों की चिकित्सा विजिट, सफाई व्यवस्था, हेल्प डेस्क एवं आक्सीजन की उपलब्धता आदि कार्याे पर अपनी सत्त निगरानी रखेंगे तथा समय-समय पर डीएम को अवगत कराते रहेंगे।
Featured Post
बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप
मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...
-
*मुजफ्फरनगर वासी ध्यान दें* *ट्रैफिक एडवायजरी* अवगत कराना है कि कल दिनांक 11.08.2023 को समय 10.00 बजे से आयोजित होने वाली भारतीय किसान यूनि...
-
लखनऊ । कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर वकील के वेश में अज्ञात बदमाशों ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग के ...
-
*मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों की सूची की जारी*