बुधवार, 28 अप्रैल 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 28 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 28 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)* 

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वितीया 29 अप्रैल रात्रि 01:34 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - विशाखा शाम 05:13 तक तत्पश्चात अनुराधा*

⛅ *योग - व्यतिपात शाम 03:51 तक तत्पश्चात वरीयान्*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:36 से दोपहर 02:13 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:11* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:01* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *आरती में कपूर का उपयोग* 🌷

🔥 *कपूर – दहन में बाह्य वातावरण को शुद्ध करने की अदभुत क्षमता है | इसमें जीवाणुओं, विषाणुओं तथा सूक्ष्मतर हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने की शक्ति है | घर में नित्य कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है, शरीर पर बीमारियों का आक्रमण आसानी से नहीं होता, दु:स्वप्न नहीं आते और देवदोष तथा पितृदोषों का शमन होता है |*  

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वैशाख मास माहात्म्य* 🌷

🙏🏻 *वैशाख मास सुख से साध्य, पापरूपी ईंधन को अग्नि की भाँति जलानेवाला, अतिशय पुण्य प्रदान करनेवाला तथा धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष - चारों पुरुषार्थों को देनेवाला है ।*

🙏🏻 *देवर्षि नारदजी राजा अम्बरीष से कहते हैं : ‘‘राजन् ! जो वैशाख में सूर्योदय से पहले भगवत्-चिंतन करते हुए पुण्यस्नान करता है, उससे भगवान विष्णु निरंतर प्रीति करते हैं ।*

🙏🏻 *पाप तभी तक गरजते हैं जब तक जीव यह पुण्यस्नान नहीं करता ।*

🙏🏻 *वैशाख मास में सब तीर्थ आदि देवता बाहर के जल (तीर्थ के अतिरिक्त) में भी सदैव स्थित रहते हैं । सब दानों से जो पुण्य होता है और सब तीर्थों में जो फल होता है, उसीको मनुष्य वैशाख में केवल जलदान करके पा लेता है । यह सब दानों से बढकर हितकारी है ।*

🙏🏻

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वैशाख मास* 🌷

🙏🏻 *(इस मास में भक्तिपूर्वक किये गये दान, जप, हवन, स्नान आदि शुभ कर्मों का पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है। - पद्म पुराण)*


            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🌸💐🌼🙏🏻पंचक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपको प्रेरणा देगा। सांयकाल के समय घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ भी अधिक रहेगी और धन भी व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। जिससे आपके कार्य कौशल में वृद्धि होगी, लेकिन इसको देखकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, जिससे आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो जाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे

वृष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज धन लाभ हो सकता है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय अतिथियों का आगमन हो सकता है और किसी समारोह में जाने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यवसाय में समय-समय पर लिए गए निर्णय आपके लिए कारगर साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने भविष्य की चिंता कम सताएगी

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा रहेगी, जिससे आपका प्रमोशन भी हो सकता है व्यस्तता के बीच भी आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। भाइयों की मदद से आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। राजनीति से संबंधित जातकों को आज लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। सायंकाल के समय आज वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो कोई चोट लग सकती हैं।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक संपर्कों से लाभ होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से भी धन कोष में वृद्धि होगी। आज आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा अन्यथा खराब हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और उपहार मिलने के भी योग बन रहे हैं। आमदनी में पिछले दिनों के मुकाबले इजाफा होगा। दैनिक खर्चे आसानी से निकल आएंगे और भविष्य की चिंता कम होगी। व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी और मान सम्मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होता दिख रहा है।

सिंह 

आज आपको दिन के आरंभ में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निर्णय लेने की सुविधा होगी, लेकिन परिजन अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको इससे बाहर निकालेगा। सायंकल का समय प्रियजनों के दर्शन व हास्य परिहास में व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और मित्रों के सहयोग से आज आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास दिखने लगेंगे और आप को आशातीत सफलता प्राप्त होगी। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, तो उसमें भी आज लाभ होगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलने से आपको संतोषजनक लाभ होगा। आज आप वृद्धजनों की सेवा व पुण्य कार्य पर भी धन खर्च करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज छोटी मोटी बहस बाजी से बचना होगा अन्यथा भविष्य के आपके संबंध खराब हो सकते हैं। व्यापार में प्रतिद्वंद्वियों के लिए आज आप सिरदर्द बने रहेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज समाप्त होगी।

तुला 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। व्यापार में भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। परिजनों अथवा किसी नजदीकी से उपहार मिलेगा, इसके बीच कुछ निजी स्वार्थ भी रहेगा। नौकरीपेशा लोग अन्य लोगों से बेहतर कार्य करने पर सम्मानित होंगे। यदि आपका अपने भाइयों से कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक

आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का रहेगा। समाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी पुरानी बात को लेकर साथियों के साथ भेदभाव बढ़ेगा, लेकिन विवेक जागृत रहने के कारण स्थिति गंभीर नहीं हो सकेगी। सायंकाल में परिजनों से भेंट होगी और सैर सपाटे का अफसर आज आपको प्राप्त होगा। आज आपके कुछ पुराने व्यवसायिक संबंध खराब हो सकते हैं। संतान की शिक्षा से संबंधित आज कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे कुछ तनाव भी रहेगा।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। कारोबारियों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण आज कुछ तनाव बढ़ सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और विपरीत परिस्थितियों का सामना करना होगा। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसके लिए चक्कर काटने पड़ सकते हैं। पैसे के लेनदेन से सावधानी बरतें अन्यथा धन फंस सकता है। कारोबार में आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आप के मान सम्मान की कीर्ति बढ़ेगी। आज आपके शत्रु आपके विरुद्ध कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं।

मकर 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर आप अत्यंत बुद्धिमान समझे जाएंगे, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उनको बाहर के खानपान से परहेज रखने के लिए कहना होगा। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहनों के प्रयोग से आज आपको सावधानी बरतनी होगी। अकस्मात वाहन के खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र पर आप अत्यंत बुद्धिमान समझे जाएंगे, लेकिन घर में आपकी छवि कुटिल जैसी रहेगी। घरेलू कामों में अनदेखी घर में अशांति फैला सकती हैं और कई उपयोगी वस्तुओं पर भी धन का खर्चा होगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए कुछ उन्नति भरा रह सकता है। आज आपको अपने मित्रों से कुछ निराशा हाथ लग सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े कर्मचारियों पर आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र मे मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पहले उस संपत्ति के बारे में सारी जांच पड़ताल अवश्य कर लें और कागजात भी अवश्य चेक करें। यदि आप व्यवसाय परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो दिन अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष के रिश्तों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। आस पड़ोस में आज कोई वाद विवाद हो सकता है।

मीन 

आज का दिन आपके लिए मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए होगा, इसलिए आज वही कार्य करें, जिससे पूरे होने की आशा को नए कार्यों में माता-पिता की सलाह आप के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। आज आपकी पास व दूर की यात्रा भी साकार हो सकती है। बिजनेस की बढ़ती प्रोग्रेस को देखकर आप काफी खुश होंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज गुरुजनों की मदद की आवश्यकता होगी


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  

आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  



 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 

  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

मंगलवार, 27 अप्रैल 2021

सिस्टम की आंखें और दिल होता तो जरूर रोता योगी जी


 फिरोजाबाद। सांस लेने में समस्या आने पर अपनी बेटी को लेकर टूंडला से फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर में आए पिता को वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के चलते भर्ती करने से मना कर दिया। पिता के हाथों में ही उसने दम तोड़ दिया। बाद में बाइक से ही शव को पिता साथी की मदद से लेकर चला गया।

मामला टूंडला के जरौली कला का है। यहां के शिवनारायण की बेटी (15) की तबियत खराब हुई थी। बेटी को सांस लेने में दिक्कत आई तो वह अपने एक साथी की मदद से बाइक पर बिठाकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर आया। यहां पर ऑक्सीजन की लगवाने के लिए पिता ने गुहार लगाई ताकि बेटी की जान बच सके। चिकित्साकर्मियों ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं हैं इसलिए वे ऑक्सीजन नहीं लगा पाएंगे। काफी मिन्नतों के बीच बेटी को हाथों में पकड़े शिवनारायण की एक नहीं सुनी। इसके बाद बेटी ने दम तोड़ दिया। शिवनारायण ने बताया कि शव गांव ले जाने को सरकारी एंबुलेंस के लिए फोन किया था लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद बाइक पर ही शव को बीच में रखकर साथी की मदद से गांव लेकर गया।

नामी न्यूरो सर्जन का गिरोह रेडमिसिविर की कालाबाजारी करते लाखों रुपये सहित दबोचा




गाजियाबाद। पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते देश के प्रख्यात न्यूरो सर्जन मो. अल्तमश और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। हजरत निजामुद्दीन के रहने वाले डॉ. अल्तमश लंबे समय तक एम्स में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनके देश के कई बड़े नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 70 रेमडेसिविर इंजेक्शन के अलावा दो अक्टेमरा इंजेक्शन व 36 लाख दस हजार रुपये नकद और एक लग्जरी कार भी बरामद की है।

अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि डॉक्टर के इस गिरोह की सूचना तीन दिन पहले पुलिस को मिली थी। एक पीड़ित व्यक्ति ने बताया था कि उसने इस गिरोह से 48 हजार रुपये में एक इंजेक्शन खरीदा है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम गिरोह के पीछे पड़ गई और कैला भट्ठा में रहने वाले डॉक्टर के साथी कुमैल अकरम को दबोच लिया। इससे पूछताछ में पता चला कि उसे इंदूवाड़ा दिल्ली का रहने वाला जाजिब इंजेक्शन उपलब्ध कराता है। इसके बाद पुलिस ने जाजिब को भी गिरफ्तार कर लिया और उसी की निशानदेही पर डॉ. अल्तमश को गिरफ्तार किया गया।

कोविड सेंटर पर नोडल अधिकारी होंगे जवाबदेह


मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में बढते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु निम्नलिखित हास्पिटल/संस्था/भवनों का चयन किया गया है। उक्त हाॅस्पिटल पर कोविड संक्रमित व्यक्तियों के बेहतर उपचार एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की सत्त निगरानी हेतु उनके नाम के सम्मुख अंकित निम्न नोडल अधिकारी तैनात किए गये

क्र0सं0 हास्पिटल का नाम नामित नोडल अधिकारी

1- भारत आयुर्वेदिक काॅलिज मुजफ्फरनगर डाॅ0 ईशमपाल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी मु0नगर 7579182693

2- ईवान हाॅस्पिटल मुजफ्फरनगर डाॅ0 अक्षय कुमार कात्यायन जिला हौम्योपैथिक अधिकारी मुजफ्फरनगर 9412107537

3- हार्ट क्लीनिक एण्ड इमरजेंसी केयर सेण्टर, मु0नगर श्री अरविन्द कुमार तिवारी डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर मुजफ्फरनगर। 9415040011

4- एल0-1 द्वारिका सिटी मुजफ्फरनगर श्री रामप्रकाश संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर  मुजफ्फरनगर 7235001709

5- ओल्ड वर्धमान हाॅस्पिटल महावीर चैक मु0नगर श्री शरद चन्द्रा डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर  मु0नगर  7235001728

उक्त नामित नोडल अधिकारीगण हाॅस्पिटल में तैनात चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करते हुए मरीजों की भर्ती प्रक्रिया, मरीजों को दवा दिये जाने की प्रक्रिया, मरीजों के भोजन सम्बन्धी, मरीजों की चिकित्सा विजिट, सफाई व्यवस्था, हेल्प डेस्क एवं आक्सीजन की उपलब्धता आदि कार्याे पर अपनी सत्त निगरानी रखेंगे तथा समय-समय पर डीएम को अवगत कराते रहेंगे।

शासनादेश जारी, जिलाधिकारी जिले में लागू करे सेक्टर प्रणाली, शासनादेशों का उल्लंघन होने पर संबंधित जिलाधिकारी और सीएमओ की होगी जवाबदेही


 लखनऊ l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सभी जिलाधिकारी जरूरतमंदों को अस्पताल में बेड दिलवाएं। डीएम अपने जिले में सेक्टर प्रणाली लागू करें। क्षेत्रवार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएं। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व जीवनरक्षक दवाओं को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी जिले में शासनादेशों का उल्लंघन होने पर संबंधित जिलाधिकारी और सीएमओ की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव कार्यालय इस पर लगातार नजर रखेगा।  

मुख्यमंत्री ने ये बातें मंगलवार को टीम-11 के अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में दो-दो सीएचसी को कोविड मरीजों के सेवार्थ समर्पित किया जाए। कोविड हॉस्पिटल के रूप में नए निजी अस्पतालों को भी जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति हर दिन बेहतर हो रही है। 64 टैंकर इसी कार्य में लगाये गए हैं। इसके अलावा 20 टैंकर विभिन्न जिलों में सीधे अस्पतालों को आपूर्ति कर रहे हैं। केंद्र सरकार से भी आठ नए टैंकर मिल रहे हैं। इसके अलावा जमशेदपुर से ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई जा रही है।

प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में 32 ऑक्सीजन प्लांट पहले से ही स्थापित हैं। अब 39 और अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए आदेश कर दिए गए हैं। पीएम केयर्स के तहत स्थापित कराए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट के सम्बंध में प्रस्ताव भेजे जाएं। लगातार प्रयासों से अब लखनऊ, कानपुर, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर परिक्षेत्रों में ऑक्सीजन की मांग-आपूर्ति और वितरण की स्थिति में संतुलन है। इसे और बेहतर किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ क्षेत्रों में प्रभावी इंतजाम करने की जरूरत है। हर मेडिकल कालेज में एक लिक्विड आक्सीजन प्लांट लगे

सीएम ने कहा कि हर मेडिकल कॉलेज में एक लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट और एक एयर सेपरेटर प्लांट स्थापित किया जाए। 100 बेड से अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट बनाने की कार्ययोजना तैयार करें। सीएचसी पर छोटे ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाए जाएंगे। इसके अलावा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के स्तर पर प्रक्रियाधीन ऑक्सीजन प्लांट को तेजी से क्रियाशील कराएं।


फोन पर डॉक्टरी सलाह के लिए हर जिले में पैनल

मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन में उपचाराधीन लोगों के लिए विशेष टेलीकन्सल्टेशन की व्यवस्था शुरू की जाए। हर जिले में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पर इस संबंध में एक अलग पैनल गठित किया जाना चाहिए। टेलीकन्सल्टेशन के लिए हर जिले में दो-तीन फोन नम्बर जरूर हों। मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर से इस संबंध में कार्यवाही कराई जाए।

जरूरत के हिसाब से टीके के और आर्डर दिए जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1,19,45,728 वैक्सीन डोज का इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनियों से सतत संपर्क बनाए रखा जाए। 50-50 लाख डोज के ऑर्डर दे दिए गए हैं। आवश्यकतानुसार और आर्डर दिए जाएं। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को और बेहतर करने की जरूरत है। आरआरटी की संख्या बढ़ाएं। इसमें आंगनबाड़ी/आशा कार्यकत्रियों को भी जोड़ा जाए। स्वास्थ्य मंत्री के स्तर से मेडिकल किट वितरण व्यवस्था की जिलेवार समीक्षा की जाए।

उत्तर प्रदेश में कोरोना काल में मौत के कारण सहित 24 घंटे में पंजीकरण कराना हुआ आवश्यक

 लखनऊ l सरकार ने कोरोना काल के दौरान होने वाली मौतों का पंजीकरण 24 घंटे के अंदर करना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि मृत्यु प्रमाण पत्र पर मौत के कारणों को स्पष्ट रूप से लिखना होगा, जिससे यह पता चल सके कि इसकी वजह क्या रही है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। इसके लिए जवाबदेह कर्मियों पर कार्रवाई भी होगी।


केंद्र सरकार ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए एकीकृत पोर्टल बनाया है। शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में इसी पोर्टल पर जन्म और मृत्यु का पंजीकरण करना अनिवार्य किया गया है। केंद्र सरकार का मानना है कि इस पोर्टल पर पंजीकरण होने से इसे पता लगाने में आसानी होगी कितनी मौते हुई हैं और कितने जनसंख्या बढ़ी है। इसीलिए प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म-मृत्यु पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। कोरोना काल में कई कारणों से मौतें हो रही हैं। इसीलिए यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि मृत्यु प्रमाण पत्र मौत के कारणों का स्पष्ट उल्लेख करने को कहा गया है।

शहरी क्षेत्रों में निकायों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए जोनवार व्यवस्था लागू की गई है। निकाय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रमाण पत्र जोनवार ही बनाए जाएंगे। पंजीकरण 24 घंटे के अंदर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। प्रमाण पत्र देने में भले ही कुछ समय लग जाए। इससे मामले लंबित नहीं रहेंगे। वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान मृत्यु पंजीकरण में देरी हुई थी। इसके चलते विशेष अभियान चलाकर इसका पंजीकरण कराया गया था।

मेडिकल कालेज में सतत निगरानी हेतु शिफ्टवार नोडल अधिकारियों की तैनाती की


मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एंव एसएसपी अभिषेक यादव ने मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज जाकर स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल के चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को कडे निर्देश दिये कि कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को प्रत्येक दशा में मरीज की स्थिति से अवगत कराया जाये। उन्होने कहा मरीजों के परिवारजनों की परिस्थति का ख्याल रखा जाये। उन्हे अनावश्क परेशान न किया जाये। जिलाधिकारी व एसएसपी ने मेडिकल काॅलेज के कंट्रोल रूम जाकर निर्देश दिये कि ऐसे मरीजों की लिस्ट बनाई जाये जिनके पास फोन नही है। ऐसे मरीजो के परिवार जनों को मरीज की स्थिति से अवगत कराते रहे। उन्होने कहा कि परिजनों को सूचना न दिेय जाने पर कडी कार्यवाही की जायेगी। इस कार्य में किसी भी प्रकारी की शिथिलता न बरती जाये। मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चत किया जाये। उनहोने निर्देश दिेय कि कोविड वार्ड में प्रत्येक 02 घण्टे के अन्तराल पर डाक्टर विजिट करेगे जिसकी निगरानी कंट्रोल रूम से नोडल चिकित्साधिकारी करेगे। उन्होने निर्देश दिये कि शिथिलता पाये जाने पर कडी कार्यवाही करते हुए शासन को भी कार्यवाही के लिए लिखा जायेगा। निर्देश दिये कि प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमित मरीजों से उनके स्वास्थ्य व अन्य विषयों पर बात की जाये। उनके स्वास्थ्य का प्रत्येक स्तर पर ध्यान रखा जाये। उन्होने निर्देश दिये कि मुख्य चिकित्साधिकारी वार्ड में जाकर स्वंय विजिट करे।

जिलाधिकारी ने बताया कि बेगराजपुर मेडिकल कालेज में कोविड संक्रमित के बेहतर उपचार तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की सत्त निगरानी हेतु शिफ्टवार नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की गई हैं। उन्होने बताया कि मरीजों की भर्ती प्रक्रिया,मरीजों को दवा दिये जाने की प्रक्रिया,मरीजों के भोजन सम्बन्धी,मरीजों को चिकित्सक द्वारा विजिट करने हेतु प्रातः 6.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक अनिल कुमार, अधिशासी अभियन्ता, नलकूप खण्ड, 9454414590, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री भीम सिंह चाहर, अधिशासी अभियन्ता उ0प्र0 नागर ईकाई जल निगम, 9473942594, रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक  धुरेन्द्र सिंह तोमर, सहा0 अभियंता, लोक निर्माण, 9411287171 केा तैनात किया गया है।

इसी प्रकार वार्डो की सफाई व्यवस्था , शवों के निस्तारण की प्रक्रिया, कंट्रोल रूम, हैल्प डैस्क तथा आक्सीजन की उपलब्धता के लिए प्रातः 6.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक श्री मायाराम, बी0एस0ए0 9453004079, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री संजय मैत्रेय, अधिशासी अभियन्ता, ड्रेनेज खण्ड,9971749778, रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक श्री सुरेन्द्र कुमार पोशवाल, सहा0 अभियंता, लोक निर्माण, 8941989018 केा तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त टीम के कार्यो के पर्येवेक्षण हेतु श्री अशोक कुमार डिप्टी कलैक्टर को तैनात किया गया है। उन्होेने कहा कि समस्त अधिकारी उपरोक्तानुसार नियत समय पर मेडिकल काॅलेज बेगराजपुर में उपस्थित रहकर काॅलेज के चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों से समन्व्यय स्थापित करते हए निगरानी सुनिश्चत करेगे तथा प्रतिदिन अपनी आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चत करेगें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एम एस0 फौजदार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेअ अभिषेक सिंह सम्बन्धित अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित थे।

कोरोना पॉजिटिव डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की हालत बिगडी


लखनऊ। कोरोना पॉजिटिव उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद वह मंगलवार को पीजीआई में भर्ती हुए हैं। 

डाॅ शर्मा कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में थे। मंगलवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर वह पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती हुए। आईसीयू में भर्ती डिप्टी सीएम का सिटी स्कैन और एक्सरे के साथ खून की जांच के नमूने लिए गए हैं। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर बताया कि कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।  मंगलवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की हालत बिगड़ी तो उनकी बेहतर इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी की शुभकामनाओं से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जंग जीता जा सकेगा। ईश्वर की अनुकम्पा से मैं स्वस्थ होकर पुनः दोगुनी ऊर्जा से सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की सेवा में तत्पर हो सकूंगा।

आज कोरोना पर हल्का ब्रेक, मिले 260 पाॅजिटिव


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में रोजाना तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों में आई कमी, आज मिले 260 पॉजिटिव, जनपद में सरकारी आंकड़ों के अनुसार आज कोरोना से कोई मौत भी नहीं हुई। सरकारी आंकडों के अनुसार अब जिले में 475 लोगों को डिस्चार्ज करने के बाद कुल 4748 मामले एक्टिव रह गए हैं। सरकारी तौर पर आज किसी की मौत की सूचना नहीं है।

आज मिले कोरोना पॉजिटिव में गांधी कॉलोनी से 15, साउथ सिविल लाइन से 20, रेनबो विहार से चार, आदर्श कॉलोनी से 11, नई मंड़ी भोपा रोड़ से 25, सदर बाजार से तीन, सुभाष नगर से दो, ब्रह्मपुरी से छः, मुस्तफा कॉलोनी से आठ, आनंदपुरी से दो, जानसठ रोड़ से छः, द्वारकापुरी से छः, कृष्णापुरी से पांच, मोहल्ला शानियाब से एक, तुलसी नगर से एक, गंगा विहार कॉलोनी से एक, देवपुरम से एक, लक्ष्मण विहार से एक, रामपुरी से एक, साकेत से चार, पंचशील कॉलोनी से एक, चांद सांसद से एक, विश्वकर्मा चौक से एक, सहावली से एक, वर्मा पार्क से एक, खालापार से एक, भरतिया कॉलोनी से नौ, सुमन विहार से एक, रामपुरम से तीन, इंद्रपस्थ कॉलोनी से एक, आर्यपुरी से एक, योगेंद्रपुरी से एक, प्रेमपुरी से एक, शांति नगर से दो, बझेड़ी से एक, केवलपुरी से तीन, जाट कॉलोनी से दो, खादरवाला से एक, गऊशाला नदी रोड़ से एक, शिक्षक कॉलोनी से दो, गांधी नगर से सात, मुजप्फरनगर से 12, मख्याली से एक, अंकित विहार से एक, नरा से एक, बामनहेड़ी से एक, खंजापुर से एक, पचेंड़ा से चार, आवास विकास से एक, आनंद हॉस्पिटल से एक, कूकड़ से एक, एटूजेड़ से पांच, वहलना से दो, वजीराबाद से एक, देवबंद से एक, इंकमटैक्स ऑफिस से एक, सुरेंद्र नगर से एक, रई से एक, सूजड़ू से एक, प्रेमविहार से एक, बहादरपुर से एक, सूरजविहार से एक, मुजफ्फरनगर मेडिकल हॉस्टिल से एक, पुरकाजी से तीन, चरथावल से चार, बुढ़ाना से 11, मोरना से पांच, बघरा से तीन, खतौली से पांच, जानसठ से 20, शाहपुर से दो कोरोना पॉजिटिव मिले है।

पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल बनवाएंगे तीस बैड का कोविड केयर सेंटर


मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल ने अपने पुरकाजी विधानसभा इलाके में कोरोना पीडितों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए अपनी विधायक निधि से पच्चीस लाख रुपये देने का ऐलान किया है। इससे 25 से 30 बैड वाला सेंटर बनाया जाएगा।

जिलाधिकारी को लिखे पत्र में विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा है कि इस समय कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से पूरा विश्व परेशान है। भारत में भी इसी तरह के मामले बढने के साथ सरकार तमाम उपाय कर रही है। ऐसे में पुरकाजी विधानसभा में 25 से 30 बैड का कोविड केयर सेंटर बनाने और इसमें आॅक्सीजन, दवाएं तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपनी विधायक निधि से 25 लाख रुपये जारी करने का अनुरोध किया है। 

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...