मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त



मुजफ्फरनगर । जनपद के समस्त विकास खण्ड की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए सहायक विकास अधिकारी को प्रधान और समितियों के समस्त शक्तियों, कृत्यों और कर्तव्यों के निवर्हन हेतु प्रशासक नियुक्त किये गये। 

मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज अनुभाग-3 उ0प्र0 शासन के कार्यालय ज्ञाप दिनांक 24 दिसम्बर 2020 के द्वारा संसूचित किया गया हैै कि सामान्य पंचायत निर्वाचन 2015 के पश्चात गठित ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25.12.2020 को समाप्त हो चुका है। उन्होने बताया कि संयुक्त प्राप्त पंचायत राज अधिनियम-1947 की धारा 12 की उपधारा-3 में यह प्राविधान है कि कोई ग्राम पंचायत जब तक कि उसे धारा-95 की उपधारा(1) के खण्ड (च) के अधीन पहले कि विघटित न कर दिया जाये। अपनी प्रथम बैठक के लिए नियत दिनांक से 5 वर्ष तक न कि उससे अधिन बनी रहेगी। इस प्रकार इस धारा की उपधारा(4) में यह प्राविधान है कि ग्राम पंचायत के किसी सदस्य का कार्यकाल जब तक कि इस अधिनियम के उपबन्धों के अधीन अन्यथा समाप्त न कर दिया जाये, ग्राम पंचायत के कार्यकाल के साथ समाप्त हो जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस अधिनियम की धारा-12 की उपधारा(3-क) में यह भी प्राविधान है कि इस अधिनियम के किन्ही अन्य उपबन्धों में किसी बात के होते हुए भी जहां अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण या लोकहित में किसी ग्राम पंचायत का संघटन करने के लिए उसके कार्यकाल के अवसान के पूर्व निर्वाचन कराना साध्य नही है वहां राज्य सरकार या उसके इस निमित्त प्राधिकृत कोई अधिकारी आदेश द्वारा प्रशासनिक समिति, जिसमें ग्राम पंचायत के सदस्यों के रूप में निर्वाचित किये जाने के लिए ऐसी संख्या में जैसी वह उचित समझे अर्ह व्यक्ति होगे या प्रशासक नियुक्त कर सकता है और प्रशासनिक समिति के सदस्य या प्रशासकक छह माह से अनधिक ऐसी अवधि के लिए जैसी कि इस आदेश में विर्निदिष्ट की जाये। पद धारण करेगा और ग्राम पंचायत उसके प्रधान और समितियों के समस्त शक्तियां, कृत्य और कर्तव्य, यथास्थिति, ऐसी प्रशासनिक समिति या प्रशासक में निहित होगे। और उनके द्वारा उनका प्रयोग, सम्पादन और निर्वहन किया जायेगा।

जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों क सामान्य निर्वाचन-2021 के पश्चात संघटित की जाने वाली नई ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक के लिए नियत की जाने वाली तिथि तक अथवा अधिकतम छह माह की अवधि के लिए जो भी पहले हो सहायक विकास अधिकारी से अन्यून अधिकारी को उस विकास खण्ड की सीमा के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत के लिए प्रशासक नियुक्त किये गये है

जिलाधिकारी ने जनपद मुजफ्फरनगर के विकास खण्डो की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए उस विकास खण्ड के सम्मुख अंकित सहायक विकास अधिकारी को, प्रधान और समितियों के समस्त शक्तियों, कृत्यों और कर्तव्यों के निवर्हन हेतु प्रशासक नियुक्त किये है। उन्होने बताया कि विकास खण्ड बघरा के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रदीप कुमार को प्रशासक नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि विकास खण्ड खतौली के सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) योगेश्वर दत्त त्यागी, प्रशासक, विकास खण्ड जानसठ के सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) मुकुटराज, प्रशासक, विकास खण्ड मोरना के सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) चन्द्रप्रकाश शर्मा, प्रशासक, विकास खण्ड पुरकाजी के सहायक विकास अधिकारी(आई0एस0बी0) ओमवीर सिंह, प्रशासक, विकास खण्ड सदर सहायक विकास अधिकारी(आई0एस0बी0) अमरीश कुमार, प्रशासक, विकास खण्ड चरथावल के सहायक विकास अधिकारी(आई0एस0बी0) राजेन्द्र कुमार, प्रशासक, विकास खण्ड बुढाना के सहायक विकास अधिकारी(कृषि रक्षा) अनंगपाल, प्रशासक तथा विकास खण्ड शाहपुर के सहायक विकास अधिकारी(सहकारिता)सुधीर कुमार गुप्ता को प्रशासक नियुक्त किया गया है।    

सौमैया राना सपा में शामिल


मुजफ्फरनगर । सीएए के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं। अखिलेश यादव ने उन्हें लखनऊ में सपा पार्टी की  दिलाई सदस्यता। सुमैया के अलावा कुछ शायरा भी सपा में शामिल हुई। अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया ।

व्यापारी व समाजसेवी नेता ने महिला जेल में बांटे सर्दियों के कपड़े


मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि संबंध नमकीन एसोसिएशन द्वारा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,एव नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में जेल परिसर में बंदी महिला एवं बच्चों को वस्त्र एवं जूते का वितरण कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक  ए के सक्सेना द्वारा बंदियों को सोशल डिस्टेंस के साथ वस्त्रों का वितरण कराया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि इस समय सर्दी अपनी चरम सीमा पर है सभी को अपनी सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद को हाथ बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर संगठन के सरदार बलविंदर सिंह पवन वर्मा नमकीन एसोसिएशन के सुनील तायल,कार्तिक गोयल,सुशील सिंघल, विनोद बंसल,शंकरलाल,जोगिंदर, नीरज कुमार उपस्थित रहे।


चौदहवें वित्त एवं अवस्थापना निधि को लेकर बैठक संपन्न

 मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष  अंजू अग्रवाल एवं एवं अधिशासी अधिकारी  हेमराज सिंह द्वारा पालिका अध्यक्ष के आवास पर नगर पालिका परिषद के संबंधित ठेकेदारों के संगठन अध्यक्ष आदेश त्यागी एवं अन्य के साथ 14 वित्त एवं अवस्थापना विकास निधि के संबंध में मीटिंग आयोजित की गई पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए सभी कार्यों में तेजी लाई जाए जो भी कार्य किए जाएं मानक एवं गुणवत्ता के साथ किए जाए किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ठेकेदारों द्वारा भी कुछ अपनी समस्याएं मीटिंग में रखी गई मीटिंग में मौजूद अधिशासी अधिकारी एवं पालिका अध्यक्ष द्वारा सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल कराने का आश्वासन दिया।


भाजपा की बैठक में होगी पंचायत चुनावी नीति पर चर्चा



मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गांधीनगर पर कल 30 दिसंबर दोपहर 2.00 बजे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

जिसमें जिला संयोजक पंचायत चुनाव, सह संयोजक चुनाव पंचायत,सभी ब्लॉक संयोजक, वार्ड संयोजक, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष शामिल होंगे बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति से अवगत कराया जाएगा। 3 जनवरी तक नई वोट बनवाने के लिए आवेदन आपत्ति के लिए आवेदन एवं संशोधन के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों से भी सभी को अवगत कराया। 

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल तरीके से होंगे संपन्न : एसएसपी


 मुजफ्फरनगर l प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जिले के एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा आज अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए गए l

मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा आगामी पंचायती चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस लाइन में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनपर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

आठ करोड़ डकारने वाला समाज कल्याण विभाग का क्लर्क बर्खास्त


मुजफ्फरनगर। समाज कल्याण विभाग मेें तैनात क्लर्क द्वारा आठ करोड़ डकारने के बाद शासन ने अब उसे बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के निदेशक बालकृकृष्ण त्रिपाठी ने पत्र जारी किया है। वर्तमान में अनिल की तैनाती बिजनौर में थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना ने बताया कि पूर्व में तैनात रहे क्लर्क अनिल वर्मा के बर्खास्त होने संबंधी पत्र शासन से प्राप्त हुआ है।

वर्ष 2009 में जिला समाज कल्याण विभाग में करोड़ों रुपये का छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाला प्रकाश में आया था। घोटाला खोलने जा रहे तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही पर गोलियां बरसा दी गई थीं। इसके बाद समाज कल्याण विभाग के 13 क्लर्कों सहित तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गयासुद्दीन मलिक को भी निलंबित कर दिया गया था। बिजनौर से आए कनिष्ठ लिपिक अनिल वर्मा को छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति सहित कई अहम काम दिए गए। अनिल वर्मा ने रिंकू सिंह राही कांड के आरोपितों से मिलकर करोड़ों का खेल कर दिया। ए. सिंह के हस्ताक्षर से अपनी आइडी व फोटो लगाकर जिला समाज कल्याण अधिकारी के पदनाम से यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया रेलवे रोड में बैंक खाता खोला।

 शासन की योजनाओं की इस खाते में धनराशि जमा कराई। कई किस्तों में खाते से 92.67 लाख रुपये आहरित कर लिए। शेष धनराशि 7.67 लाख चेक के माध्यम से आहरित की। इसके बाद खाता बंद कर दिया। बैंक ऑफ बड़ौदा गांधी कॉलोनी में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पदनाम से खाता खोलकर इसमें 6.94 करोड़ रुपये आहरित कर लिए। वर्ष 2012 में शासन से नियुक्त टीम ने फर्जीवाड़ा पकड़ा और अनिल कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया गया। उसे जेल जाना पड़ा। बाद में अनिल वर्मा बहाल हो गया और बिजनौर में उसे समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में तैनाती मिली।

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक


नई दिल्ली । नए साल 2021 में प्रवेश करने से पहले आप जनवरी महीने की बैंक की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। साल 2021के पहले महीने जनवरी में करीब 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। नौ दिन तो पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन अलग-अलग राज्यों में अलग छुट्टियों की वजह से कहीं-कहीं ज्यादा दिन भी  बैंक बंद रहेंगे। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों को मिलाकर अगले महीने इसकी संख्या 14 हैं।  बता दें इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं। बैंक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चैथे शनिवार को बंद रहते हैं। आइए, जानें जनवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे..

जनवरी 2021

डेट दिन अवकाश विवरण

जनवरी 1 शुक्रवार नए साल का दिन (आइजाॅल, चेन्नई, गंगटोक, शिलाॅन्ग और इंफाल जोन में)

जनवरी 2 शनिवार न्यू ईयर हाॅलिडे (सिर्फ आइजाॅल जोन में)

जनवरी 3 रविवार साप्ताहिक अवकाश

जनवरी 9 शनिवार दूसरा शनिवार (पूरे देश में)

जनवरी 10 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

जनवरी 12 मंगलवार स्वामी  विवेकानंद जयंती (सिर्फ कोलकाता जोन में)

जनवरी 14 गुरुवार

मकर संक्रांति और पोंगल (अहमदाबाद, चेन्नई, गंगटोक और हैदराबाद जोन)


जनवरी 15 शुक्रवार

तिरुवल्लुवर डे माघ बिहू (चेन्नई और गुवाहाटी)


जनवरी 20 बुधवार गुरु गोविंद सिंह जयंती (सिर्फ चंडीगढ़ जोन में)

जनवरी 23 शनिवार चौथा शनिवार (पूरे देश में)

जनवरी 24 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

जनवरी 26 मंगलवार गणतंत्र दिवस (पूरे देश में)

जनवरी 31 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

 

ये छुट्टियां कुछ राज्यों में होंगी जिसके कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।

 

14 जनवरी  सोमवार  मकर संक्रांति, पोंगल, माघे संक्राति

15 जनवरी  मंगलवार - तिरुवल्लुवर दिवस (तमिलनाडु), बिहु (आसाम), टुसू पूजा (आसाम)

16 जनवरी  बुधवार   उज्हावर तिरुनल (तमिलनाडु)

23 जनवरी  बुधवार   नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस  पश्चिम बंगाल

25 जनवरी  शुक्रवार   इमोउनु इराप्ता (मणिपुर)

सोमवार, 28 दिसंबर 2020

आज का पंचांग और राशिफल 29 दिसंबर 2020



🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 29 दिसम्बर 2020*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि -  चतुर्दशी सुबह 07:54 तक तत्पश्चात पूर्णिमा* 

⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा शाम 05:33 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

⛅ *योग - शुक्ल शाम 04:13 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:24 से शाम 04:45 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:16* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:05* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, श्री दत्तात्रेय जयंती*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞यह हैं सुबह के 13 मंत्र, कोई 1 भी पढ़ लिया तो मिलेगी हर कार्य में सफलता


इन 13 मंत्रों में से कोई एक मंत्र रोज पढ़ें, सफलता के कीर्तिमान रचें 

 

सुबह इन मंत्रों को पढ़ने से मिलती है मनचाही सफलता 

 

अगर आप चाहते हैं हर दिन आपका शुभ और सफलतादायक हो तो बिस्तर से उठते ही अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ कर चेहरे पर लगाएं और दिए गए 13 मंत्रों में से किसी भी 1 मंत्र को बोलें। आपका दिन उन्नतिदायक और प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। 

 

1 . ॐ मंगलम् भगवान विष्णु: मंगलम् गरूड़ध्वज:।

मंगलम् पुण्डरीकांक्ष: मंगलाय तनो हरि।।



 

2 . कराग्रे वसते लक्ष्मी: कर मध्ये सरस्वती।

करमूले गोविन्दाय, प्रभाते कर दर्शनम्।


 

3 . गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वर:।

गुरु साक्षात् परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम:

 

4 . करारविन्देन पदारविन्दं, मुखारविन्दे विनिवेशयन्तम्।

वटय पत्रस्य पुटेशयानं, बालं मुकुन्दं मनसा स्मरामि।।

 

5. सी‍ताराम चरण कमलेभ्योनम: राधा-कृष्ण-चरण कमलेभ्योनम:।


 


6 . राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमै: सहस्त्रनाम तत्तुल्यं श्री रामनाम वरानने।

 

7 . माता रामो मम् पिता रामचन्द्र: 

स्वामी रामो ममत्सखा सखा रामचन्द्र: 

सर्वस्व में रामचन्द्रो दयालु नान्यं जाने नैव जाने न जाने।।1।।

 

8. दक्षिणे लक्ष्मणो यस्त वामेच जनकात्मजा, 

पुरतोमारुतिर्यस्य तं वंदे रघुनंदम्।

 

9 . लोकाभिरामं रण रंग धीरं राजीव नेत्रम् रघुवंश नाथम्।

कारुण्य रूपम् करुणा करम् श्री रामचंद्रम शरणं प्रपद्ये।

 

10. आपदा मम हरतारं दातारम् सर्व सम्पदाम् 

लोकाभिरामम् श्री रामम् भूयो भूयो नमाम्यहं।

 

11. रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे

रघुनाथाय नाथाय सीतापतये नम:।

 

12. श्री रामचंद्र चरणौ मनसास्मरासि,

श्री रामचंद्र चरणौ वचसा गृणोमि।

श्री रामचंद्र चरणौ शिरसा नमामि,

श्री रामचंद्र चरणौ शरणम् प्रपद्धे:।।

 

13. त्वमेव माता च पिता त्वमेव। त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव।

त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव। त्वमेव सर्वम् ममदेव देव


🌷 *कर्ज से मुक्ति* 🌷

🙏🏻 *कर्ज से शीघ्र मुक्ति पाने के लिए हर बुधवार के दिन वट वृक्ष के मूल में घी का दीप जला कर रख दें| इससे कर्जे से शीघ्र मुक्ति मिलेगी| और बुधवार के दिन खाने में मूँग या मूँग की दाल लें|*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कारोबार में बरकत पाने के लिए* 🌷

🙏🏻 *जिनकी अपनी दुकान है, फैक्ट्री या कारोबार है वे लोग रोज नही तो हर बुधवार को गौ माता को हरा चारा खिलायें तो उन्हें लाभ होगा ओर गौ सेवा भी होगी ।*

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारीरिक कमजोरी* 🌷

💪🏻 *10 ग्राम काले तिल चबा लो, और ठंडा पानी पियो; 2 घंटे तक कुछ खाओ पियो नहीं l इससे शरीर की कमजोरी मिटकर शरीर मजबूत होगा l दांत व मसूड़े मज़बूत होंगे, मस्तक मज़बूत होगा ।*

💥 *विशेष - रात को तिल की चीजे नहीं खानी चाहिए ।*

🙏🏻 🍁🙏🏻

पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी


रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी

प्रदोष व्रत


10 जनवरी: प्रदोष व्रत


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021

मेष 

ग्रहों की चाल आज आपके लिए आगे बढ़ने के कई मौके लेकर आएगी। आपका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा, जिससे बिजनेस में आज कुछ नया रिस्क लेने की कोशिश करेंगे। आपकी सेहत मजबूत स्थिति में रहेगी और आप हर काम को खुद करना चाहेंगे। आज अपने किसी पुराने दोस्त से मिलकर खुशी होगी। ट्रैवलिंग भी हो सकती है। भाग्य आपकी जॉब के लिए बेहद अनुकूल रहेगा और पारिवारिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा।

वृष 

आज के दिन ग्रहों की चाल आर्थिक तौर पर मजबूती लेकर आई है। आपके पास धन की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में अच्छा फायदा दिखाई देगा, लेकिन कुछ खर्चे भी होंगे, जो किसी जमीन जायदाद के चक्कर में आपको करने पड़ सकते हैं। आज आपके पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा और जीवन साथी से रोमांस की बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से शादी की बात कर सकते हैं। दान धर्म में आपका मन लगेगा

मिथुन 

आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा। खुद पर आपका भरोसा आपको मानसिक चिंताओं से दूर रखेगा, जिससे सभी स्थितियां आपको स्पष्ट नजर आएंगी बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको सफलता मिलेगी और इनकम में बढ़ोतरी भी होगी। कुछ खर्चा जरूर रहेंगे, लेकिन फिर भी आप आज दिल से खुश नजर आएंगे। परिवार के लोग आज आपको सपोर्ट करेंगे और आपकी आर्थिक मदद भी करेंगे। विदेश जाने का विचार मन में आ सकता है।

कर्क 

आज अपनी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि आप सर्दी की पकड़ में आ सकते हैं और बीमार हो सकते हैं। जहां तक आपकी नौकरी की बात है, तो आप आज पर्फेक्ट काम करेंगे, जिससे आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। बिजनेस करते हैं, तो आज आपका कोई कर्मचारी आपसे मदद मांग सकता है। इनकम के नजरिए से दिनमान बेहद अच्छा रहेगा। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और घर के लिए कोई नया साजो सामान लेकर आ सकते हैं।

सिंह 

आपकी सेहत में अच्छा सुधार रहेगा, जिससे कामों में आपकी रूचि जागेगी और आपका कॉन्फिडेंस पड़ेगा। आज इनकम को बढ़ाने के लिए कुछ नया तरीका ढूंढ सकते हैं। किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जाने के योग बनेंगे। परिवार में खुशी के बीच कोई कड़वी बात भी हो सकती है, जिससे घर की खुशी कम हो जाएगी। संतान से कुछ निराशा हो सकती है, जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें प्रियतम से झड़प परेशान करेगी, लेकिन शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे।

कन्या

आज आपको अपने दिमाग से किए गए कामों का फल मिलेगा। इनकम में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन नौकरीपेशा लोग अपने काम में जमे रहेंगे। बिजनेस करने वालों को आज उत्तम लाभ के योग बनेंगे और गवर्नमेंट से भी कोई अच्छा बेनिफिट आज आपको मिल सकता है। पढ़ाई करने वाले लोग आज बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। मन लगाकर पढ़ाई करें। दोस्तों से मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा और आज आप अपने पिता से कोई डिमांड रख सकते हैं।

तुला 

आज आपका दिन पहले से अच्छा बीतेगा, जो कुछ दिनों से एक सिर में दर्द और मानसिक तनाव की स्थिति थी, वह दूर हो जाएगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं और आप ट्रांसफर चाहते हैं, तो कोशिश करें, सफलता मिल सकती है। आज अचानक से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। ससुराल से बातचीत होगी और किसी खास मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। जीवन साथी आज काफी एक्टिव रहेंगे और आपकी मदद करने को तैयार भी। घर में सुख शांति रहेगी। प्रेम जीवन में कुछ तनाव दिखाई दे सकता है।

वृश्चिक 

आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आर्थिक और मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। आज आप के कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। खर्चों में अधिकता होगी, लेकिन विरोधी आप के कब्जे में रहेंगे और आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। अपनी बोली में थोड़ी मिठास लाएं क्योंकि कड़वाहट से काम खराब हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा और आपको दवाई खानी पड़ सकती है। बिजनेस आज सफलता लेकर आएगा

धनु 

ग्रहों की स्थिति आज आपको बिजनेस से बेहद अच्छा लाभ दिलवा सकती है। आज कुछ जरूरत को ध्यान में रखकर खर्चे भी करने पड़ेंगे। बिजनेस में इन्वेस्टमेंट भी करेंगे और कुछ बैंक में भी जमा कर सकते हैं। यानी आज आर्थिक तौर पर आप सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में थोड़ी अधिकता रहेगी और अपने प्रिय से मिलने की बेकरारी भी आपके चेहरे पर नजर आएगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे क्योंकि जीवन साथी आपको खुश रखेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा और आप मन लगाकर काम करेंगे।

मकर 

आज का दिन मान आपके लिए थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है क्योंकि एक तरफ आपके विरोधी सिर उठाएंगे, जिनसे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी, तो दूसरी तरफ आपके खर्च भी बढ़ेंगे। आप अपने लिए कुछ करना चाहेंगे, लेकिन उसके लिए ना तो आपके पास आज समय होगा और ना ही उतना धन उपलब्ध होगा, इसलिए आप खुद को थोड़ा असहाय सा महसूस कर सकते हैं, लेकिन इससे बचने के लिए आप ईश्वर की शरण में जाएंगे और किसी मंदिर जाकर ईश्वर के दर्शन करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में आज खुशी से भरा दिन रहेगा और काफी रोमांटिक रहेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी।

कुंभ

ग्रहों की स्थिति आज आपके पक्ष में रहेगी, जिससे शादीशुदा लोग अपनी संतान का सुख प्राप्त करेंगे। आज आपकी संतान अपनी क्रिएटिविटी से आपको खुश कर सकती है। आपकी कोई पुरानी इच्छा भी पूरी हो सकती है और धन का लाभ भी होगा। पैरों में दर्द आज आपको परेशान कर सकता है। निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा। बिजनेस में आज अच्छा बेनिफिट देखने को मिलेंगे और जीवन साथी के साथ यदि बिजनेस करते हैं, तो और भी बढ़िया दिन रहेगा। आज आप काफी कॉन्फिडेंट नजर आएंगे।

मीन 

आज के दिन आपके लिए ग्रहों का इशारा यही है कि अपने परिवार को महत्व दें और अपनी जिम्मेदारियों से दूर ना भागे। दांपत्य जीवन तो खुशनुमा रहेगा ही, लेकिन घरेलू जरूरते आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। आप अपने काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे, जिससे आज कोई बड़ी परेशानी आपके सामने नहीं आएगी। धन की उपलब्धि सहजता से होगी और आपका भाग्य प्रबलता से आपका साथ देगा। इस कारणवश आज आप काफी मजबूत स्थिति में नजर आएंगे और आपका स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।


आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 




 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29 

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92 


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

बिजनौर में बच्चा न होने पर नवविवाहिता की गला घोट कर हत्या

 

बिजनौर


: गांव मुकरपुरी में रविवार रात एक विवाहिता की गला घोट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया और दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

थाना नौगावां सादात के ग्राम बिवडा खुर्द निवासी प्रीति पुत्री सुभाष की शादी तीन वर्ष पूर्व स्योहारा के ग्राम मुकरपुरी निवासी रोहित के साथ हुई थी। मायके वालों को सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। देर रात ससुराल में पहुंचे मायके वालों ने गला घोटकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति रोहित, जेठ मोहित, सास पुषपा देवी व ससुर वीरेंद्र सिंह आये दिन मारपीट करते थे। देर रात्रि सभी आरोपितों ने प्रीति की गला घोट कर हत्या कर दी। मायके वालों का कहना है कि विवाहिता की कोई संतान ना होने के चलते भी उसे प्रताड़ित किया जाता था इसी कारण उसकी हत्या की गई है।


Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...