शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻



🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️  *दिनांक - 26 फरवरी  2023*

🌤️ *दिन - रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 

🌤️ *मास - फाल्गुन*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - सप्तमी 27 फरवरी रात्रि 12:58 तक तत्पश्चात  अष्टमी*

🌤️ *नक्षत्र - कृत्तिका 27 फरवरी प्रातः 05:19 तक तत्पश्चात रोहिणी*

*🌤️योग - इन्द्र शाम 04:27 तक तत्पश्चात वैधृति*

🌤️  *राहुकाल - शाम 05:14 से शाम 06:42 तक*

*🌞 सूर्योदय- 07:03*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:40*

👉  *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - होलाष्टक प्रारंभ, रविवारी सप्तमी सूर्योदय से रात्रि 12:58 तक)*

🔥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞



🌷 *घमौरियों हों तो* 🌷

· 🌿  *नीम के १० ग्राम फूल व थोड़ी मिश्री पीसकर पानी में मिला के खाली पेट पी लें | इससे घमौरियाँ  शीघ्र गायब हो जायेंगी |*

🍏· *नारियल तेल में नींबू-रस मिलाकर लगाने से घमौरियाँ गायब हो जाती हैं ।*

🌿 *मुलतानी मिट्टी लगा के कुछ मिनट बाद स्नान करने से गर्मी और घमौरियों का शमन होता है |*

🙏🏻 

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *ज्योतिष शास्त्र* 🌷

🙏🏻 *फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको होली पर किए जाने वाले ऐसे ही अचूक उपायों के बारे में बता रहे हैं,जो इस प्रकार हैं-*

 🙏🏻 *1.होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं व उसकी पूजा करें। इसके बाद भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। इस प्रयोग से हर प्रकार की बाधा का निवारण होता है।*

 🙏🏻 *2.यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो,तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे बिजनेस में फायदा होने लगेगा।*

🙏🏻 *3.होली पर किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।*

🙏🏻 *4. यदि राहु के कारण परेशानी है तो एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें। उसी में थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें। इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।*

🙏🏻 *5. धन हानि से बचने के लिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखी दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना करें। जब दीपक बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में डाल दें। यह क्रिया श्रद्धापूर्वक करें, धन हानि नहीं होगी।*

🙏🏻 *6. घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए। साथ ही होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए।*

🙏🏻 *7. अगर किसी ने आप पर कोई टोटका किया है तो होली की रात जहां होलिका दहन हो, उस जगह एक गड्ढा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें। अगले दिन कौड़ियों को निकालकर अपने घर की मिट्टी के साथ नीले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। जो भी तंत्र क्रिया आप पर किसी ने की होगी वह नष्ट हो जाएगी।*

🙏🏻 *8. यदि आपके घर में किसी भूत-प्रेत का साया है तो जब होली जल जाए, तब आप होलिका की थोड़ी-सी अग्नि अपने घर ले आएं और अपने घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।*

🙏🏻 *9. बेरोजगार हैं तो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें। वापिस घर आ जाएं किन्तु ध्यान रहे, वापिस आते समय पीछे मुड़कर न देखें।*

🙏🏻 *10. यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए धन प्राप्ति की प्रार्थना करें..फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चन्दन से लिखें जिससे पैसा लेना है फिर उस सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ में कहीं गड्ढा खोदकर दबा दें। इस प्रयोग से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाएगी।*

🙏🏻 *11. यदि आपको कोई अज्ञात भय रहता है तो होली पर एख सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर के ऊपर उतार कर जलती होलिका में डाल देने से अज्ञात भय समाप्त हो जाएगा।*

🙏🏻 *12. होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। इस प्रयोग से भूत-प्रेत या नजर दोष से मुक्ति मिलती है।*

🙏🏻 *13. शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई शत्रु बाधा न डालें। प्रार्थना के पश्चात पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ गोमती चक्र जलती हुई होलिका में डाल दें।*

🙏🏻 *14. शीघ्र विवाह के लिए होली के दिन किसी शिव मंदिर जाएं और अपने साथ 1 साबुत  पान, 1 साबुत  सुपारी एवं हल्दी की गांठ रख लें। पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद पीछे देखे बिना अपने घर लौट आएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। इसके साथ ही समय-समय पर शुभ मुहूर्त में यह उपाय करते रहें । जल्दी ही विवाह के योग बन जाएंगे।*

🙏🏻 *15. होली से शुरू करके बजरंग बाण का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।*


          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


शुभ वर्ष :2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों में पूरे रुचि बनाएं रखनी होगी और आपके अंदर अपने कामों को करने की जल्दबाजी रहेगी, जिससे आप कोई गलती कर बैठेंगे। परिवार में किसी मेहमान के आगमन होने से खुशियां बढ़ेंगी और परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आप अपने माता को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपका यदि कोई वाद-विवाद आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप एक लक्ष्य को बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी साख और सम्मान बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके कार्य व्यवहार से जुड़े मसले आज सुलझ सकते हैं लेकिन आप किसी जमीन जायदाद की खरीदारी करते समय उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है और आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए आज दंड मिल सकता है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप जीवनसाथी के लिए शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिससे आपका धन खर्च भी बढ़ेगा और संतान भी आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकती है, लेकिन आप किसी निवेश को बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने करीबियों का आप भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई लड़ाई झगड़ा सकता है और व्यवसाय की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन आपकी अध्ययन और अध्यापन के प्रति रुचि बढ़ेगी और आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाएंगे और आपको एक बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलना होगा। आप लव के चक्कर में किसी बड़े लाभ को हाथ से जाने ना दें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती हैं। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा भी आज पूरी होती दिख रही है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और वह उन्हें विदेश से भी कोई ऑफर आ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाना होगा। एक से अधिक स्त्रोतों से आज आपको धन लाभ होता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आप अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण अपनी कुछ जिम्मेदारियों को पीछे छोड़ सकते हैं, जिससे बाद में आपको समस्या होगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर रहने वाला है। आप व्यवसाय के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, लेकिन आपके रुके हुए काम अवश्य पूरे होंगे और जिसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचना होगा और व्यापार में यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें, नहीं तो आपको उसमें समस्या हो सकती हैं। नौकरी कर रहे लोगों को यदि उनके अधिकारी कोई काम सौंपे, तो उन्हें उसे पूरा ध्यान देकर करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आप अपने घर किसी नए वाहन को भी लेकर आ सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा और मित्रों से संबंधों में घनिष्ठता बढे़गी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिससे उन्हें भी खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में धैर्य बनाए रखना होगा, तभी वह पूरा होता दिख रहा है और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। मित्रों और सहकर्मियों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा और परिवार में यदि कोई वाद विवाद पर हो, तो उसे घर से बाहर ना जाने दें। आर्थिक लेनदेन के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपका कोई कानून संबंधित खास काम पूरा हो सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी और आप मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और विद्यार्थियों ने यदि पहले किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और अपनी ऊर्जा को आप सही काम में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी व्यक्ति से अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने मित्र द्वारा अच्छा ऑफर आ सकता है और व्यक्तिगत मामलों में आपकी पूरी रुचि बनी रहेगी। आपको परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मानसिक तनाव भी थोड़ा कम होगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान भी रहेंगे और रक्त संबंधी रिश्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आप किसी भी परिस्थिति में बुद्धि विवेक बनाए रखें, तभी आप उसे आसानी से बाहर निकाल सकेंगे। जन कल्याण के कार्य पर पूरा ध्यान देंगे और धर्म-कर्म के कार्यों में भी आपकी काफी रुचि दिखेगी। सरकारी मामले को आप सावधानी से निपटाएं, नहीं तो उसमें आप कोई गलती कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश ऐसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट मुज़फ़्फ़रनगर ईकाई की बैठक का हुआ आयोजन




  • आगामी प्रान्तीय सम्मेलन और संघटन के विस्तार को लेकर हुई चर्चा

मुज़फ़्फ़रनगर।शनिवार को उत्तर प्रदेश ऐसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) मुज़फ़्फ़रनगर ईकाई की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष उपज डॉ फलकुमार पँवार के निर्देशन में अंसारी रोड स्थिति पब्लिक एशिया समाचार पत्र के कार्यालय पर आहूत की गई,बैठक की अध्यक्षता उपज जिलाध्यक्ष राजीव मोहन गोयल एवम संचालन उपज जिला महामंत्री अमरदीप वर्मा के द्वारा किया गया।बैठक में उत्तर प्रदेश ऐसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट को जनपद मुज़फ़्फ़रनगर में विस्तार एवम आगामी प्रान्तीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।उपज जिलाध्यक्ष राजीव मोहन गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुज़फ़्फ़रनगर में होने वाले उत्तर प्रदेश ऐसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट(उपज) के प्रान्तीय सम्मेलन की तिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवम प्रदेश कार्यकारिणी के साथ विचार विमर्श कर बहुत जल्द निर्धारित कर ली जाएगी।जिलाध्यक्ष राजीव मोहन गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5 मार्च 2023 को उत्तर प्रदेश ऐसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट(उपज) के महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय पर होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा, इस होली मिलन समारोह में वर्ष 2023-2024 के उपज परिवार के सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किये जायेगे।उपज प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ फलकुमार पँवार ने कहा कि संघटन के विस्तार हेतु सभी पदाधिकारी एवम सदस्य एकजुट होकर एवम सक्रियता के साथ कार्य करें।बैठक में कुछ प्रस्तावो पर चर्चा हुई जो आगामी होली मिलन समारोह एवम परिचय पत्र वितरण में सभी सदस्यों के समक्ष रखे जायेगा और सर्वसहमति से प्रस्तावों को पारित किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ फलकुमार पँवार, जिलाध्यक्ष राजीव मोहन गोयल, जिला महामंत्री अमरदीप वर्मा,कमल मित्तल, तहसील सदर अध्यक्ष अभिषेक अहलूवालिया,शौकीन अली, नदीम त्यागी,सुशील सिंघल आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में प्रशासन की टीम द्वारा अय्याशी का अड्डा बने ओयो होटलों पर कार्रवाई से हडकंप

 


मुजफ्फरनगर। खतौली में शनिवार को प्रशासन की टीम ने ओयो होटलों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई से अन्य होटल मालिकों में हड़कंप मच गया। 

बताया गया कि एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ डॉ. रवि शंकर, इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने शनिवार को नगर और आसपास चलाए जा रहे ओयो होटलों की जांच की। दस्तावेज पूरे न होने के कारण चार होटलों को सीज कर दिया गया। 

सीओ डॉ. रवि शंकर ने बताया कि सूचनाएं मिल रहीं थीं कि क्षेत्र में ओयो होटल अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं। इनमें बच्चों से कार्य भी कराया जा रहा है। इसी को लेकर जांच पड़ताल की गई। जांच में पाया कि सराय एक्ट या ओयो होटल चलाने का प्रमाण नहीं था। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया। रजिस्ट्रर में एंट्री भी नहीं थी। इस पर चार ओयो होटल सीज किए गए।

जन शिकायत मुजफ्फरनगर” ऐप का विमोचन


मुजफ्फरनगर । मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया द्वारा ग्राम पंचायत स्तर की शिकायत के निस्तारण हेतु विकास भवन के सभागार स्थल से जियो बेस्ड (लोकेशन आधारित) तकनीक का उपयोग करते हुए ”जन शिकायत मुजफ्फरनगर“ ऐप को लॉन्च किया गया। ऐप विमोचन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा जन शिकायत को दी गयी प्राथमिकता एवं ग्राम सचिवालयो का सुदृढ करने के उदेद्श्य को दृष्टिगत रखते हुए “जन शिकायत मुजफ्फरनगर” नाम से ही मोबाईल ऐप को विकसित कराया गया है। ऐप की विशेषताएं यह है कि मोबाईल नम्बर अथवा ई-मेल का उपयोग कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन होने के बाद ग्राम पंचायत स्तर का निवासी अपनी मूल-भूत सुविधाए जैसे- सफाई न होना, स्ट्रीट लाईट खराब होना, गॉव की सडक का टूट जाना, सार्वजनिक शौचालय का संचालित न होना, जल भराव इत्यादि समस्याओं को तहसील/विकास खंड/ग्राम पंचायत चुनकर अपनी समस्या को लिखकर इस ऐप के माध्यम से दर्ज करायेगा तो शिकायत सीधे संबंधित अधिकारी के मोबाईल पर जायेगा जिसका शिकायत संख्या एस एम एस के माध्यम से शिकायतकर्ता मोबाईल पर तथा शिकायत कर्ता की लाईव लोकेशन (जियो बेस्ड) भी शिकायत के साथ ही संबधित अधिकारी तक प्राप्त हो जायेगी जिससे शिकायतकर्ता से संपर्क करना एवं शिकायत के मूल स्थान पर पहुॅचना सुगम होगा। संबंधित अधिकारी द्वारा शिकायत का निस्तारण निर्धारित 07 दिन की अवधि में कराया जायेगा तो उसकी लोकेशन भी स्वतः दर्ज हो जायेगी जिससे अधिकारी के शिकायती स्थान पर भ्रमण/निरीक्षण की भी जानकारी प्राप्त हो जायेगी।

उन्होने कहा कि अमूमन देखा जाता है कि बहुत से ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा शिकायत का निस्तारण अपने कार्यालय मे बैठे ही कर दिया जाता है, मौके का निरीक्षण नही किया जाता है परंतु इस ऐप के माध्यम से शिकायत निस्तारण के साथ ही निस्तारण कर्ता की लोकेशन को भी दर्ज किया जाएगा। ऐसे में संबंधित अधिकारी गुमराह नही कर पायेगा और शिकायत का वास्तविक निस्तारण हो पायेगा। 

उन्होंने बताया कि “जन शिकायत मुजफ्फरनगर” ऐप पर मेरे द्वारा, खंड विकास अधिकारी तथा डी0एम0 वॉर रुम के द्वारा भी सतत अनुश्रवण एवं निगरानी की जायेगी। उन्होनें कहा कि इस ऐप को प्ले स्टोर से जन शिकायत मुजफ्फरनगर के नाम से डाउनलोड किया जा सकता है साथ ही इसे जिला मुजफ्फरनगर की *एनआईसी वेबसाईट www.muzaffarnagar.nic.in तथा ऐप की वेबसाईट -www.janshikayat.in* से भी डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होनें कहा कि “जन शिकायत मुजफ्फरनगर” ऐप के माध्यम से ऐसे नागरिकों का विवरण भी एकत्र किया जा सकेगा जो मकान, शौचालय, सडक इत्यादि की मांग करते है तो उनको कार्ययोजना में सम्मिलित कर शासन की योजनाओं का लाभ भी सुगमता से दिलाया जा सकेगा। साथ ही ऐप के माध्यम से नवीन एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होनें बताया कि हमारा प्रयास ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराना है, जिसके परिप्रेक्ष्य में नवीन तकनीकि का उपयोग कर इस ऐप को विकसित कराया गया है यह अभी पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में ग्राम पंचायत स्तर के लिए उपयोग किया जायेगा। यदि पायलेट प्रोजेक्ट के अच्छे परिणाम प्राप्त हुये तो इसे नगरपालिका स्तर एवं ग्राम राजस्व स्तर सहित अन्य विभागों के लिए भी विकसित किया जाएगा ।                     ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिंस जैन द्वारा सभागार में उपस्थित सभी मीडिया कर्मी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को “जन शिकायत मुजफ्फरनगर” ऐप के उपयोग के संबंध में वीडियों एवं लाईव डेमों के माध्यम से विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। “जन शिकायत मुजफ्फरनगर” ऐप के विमोचन के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं तकनीकी सहायक, डीएम वार रूम उपस्थित रहे।

27 फ़रवरी 2023 से होलाष्टक प्रारम्भ-मांगलिक कार्यो पर लगेगा विराम

 


:- पं० विनय शर्मा 

धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक के समय को होलाष्टक कहा गया है इस वर्ष 27 फरवरी 2023 दिन सोमवार से होलाष्टक शुरू हो रहें हैं। होलिका पूजन करने के लिए होली से आठ दिन पूर्व होलिका दहन वाले स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर उसमें सूखी लकड़ी, उपले व होली का डंडा स्थापित कर दिया जाता हैं। मुज़फ़्फ़रनगर के प्रसिद्ध धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के संचालक रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ पं० विनय शर्मा ने बताया कि होलाष्टक के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण एवं विद्यारंभ आदि सभी मांगलिक कार्य या कोई नवीन कार्य प्रारम्भ करना शास्त्रों के अनुसार वर्जित माना गया है। होलाष्टक देवी-देवताओं की आराधना के लिए श्रेष्ठ माने जाते हैं। होलाष्टक के दिनो में महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से किया जाये तो हर तरह के रोग से छुटकारा मिलता है।

पौराणिक कथा के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को कामदेव ने महादेव की तपस्या भंग की थी। इससे क्रोधित होकर शिव जी ने कामदेव को भस्म कर दिया था। प्रेम के देवता कामदेव के भस्म होते ही सारी सृष्टि में शोक से व्याकुल व्याप्त हो गया। अपने पति को पुन: जीवित करने के लिए रति ने अन्य देवी-देवताओ सहित शिव जी से अनुनय-विनय की। प्रसन्न होकर भोले शंकर ने कामदेव को पुर्नजीवन का आशीर्वाद दिया। फाल्गुन शुक्ल अष्टमी को कामदेव भस्म हुए और आठ दिन बाद महादेव से रति को उनके पुर्नजीवन का आशीर्वाद प्राप्त हुआ । अन्य कथा के अनुसार उधर प्रहलाद की विष्णु भक्ति से नाराज उसके पिता राजा हिरण्यकश्यप ने इन आठ दिनो में उनको कठिन यातनाएँ दी। पूर्णिमा के दिन हिरण्यकश्यप ने बहन होलिका (जिसे आग में न जलने का वरदान प्राप्त था)के साथ प्रहलाद को जला दिया। लेकिन प्रहलाद ईश्वर कृपा से बच गए और होलिका जल गयी। भक्ति पर आघात की इसी अवधि को होलाष्टक के रूप में मनाया जाता हैं।

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार अष्टमी से पूर्णिमा तक नवग्रह भी उग्र रूप लिए रहते है, यही वजह है कि इस अवधि में किए जाने वाले शुभ कार्यों में अमंगल होने की आशंका बनी रहती है। होलाष्टक में अष्टमी को चन्द्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहु उग्र रहते है एवं नकारात्मकता की अधिकता रहती है। इसका असर व्यक्ति के सोचने - समझने की क्षमता पर भी पड़ता है।

बचन सिंह कालोनी में लापता बच्चे का शव मिलने से सनसनी


मुज़फ्फरनगर । थाना नई मंडी क्षेत्र के बचन सिंह कालोनी इलाके में  लापता 07 वर्षीय बच्चे का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया।पुलिस मोके पर जांच में जुट गई। बताया जाता है कि कल शाम घर के बाहर खेलते समय यह बच्चा गायब हो गया था। आज तलाश करते समय उसका शव मिला। 

बच्चन सिंह कॉलोनी की गली नंबर 6 के निवासी दीपक का 7 वर्षीय पुत्र रौनक कल शाम खेलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो उसकी खोजबीन की गई। कोई सुराग न मिलने पर साथ में मंडी पुलिस को सूचना दे दी गई थी। आज आज सुबह खोजबीन करते समय उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर घोटे जाने के निशान हैं तथा पास में ही नशे का इंजेक्शन भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या का रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी का लिया जायजा


मुजफ्फरनगर । नुमाईश ग्राउण्ड में प्रस्तावित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण। सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

नुमाईश ग्राउण्ड में सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु आज दिनांक 25.02.2023 को पुलिस अधीक्षक नगर  अर्पित विजयवर्गीय एवं अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)  नरेन्द्र बहादुर सिंह य द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारीगण को कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, बिजली, प्रकाश एवं पानी की उचित व्यवस्था, सुरक्षा के दृष्टिगत मुख्य स्थानों पर ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे विवाह हेतु आने वाले समस्त परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा ना उठानी पड़े। इसके साथ ही उनके द्वारा सभी को कार्यक्रम हेतु की जा रहीं समस्त तैयारियों को समय से पूरा करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...