मुज़फ्फरनगर । थाना नई मंडी क्षेत्र के बचन सिंह कालोनी इलाके में लापता 07 वर्षीय बच्चे का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया।पुलिस मोके पर जांच में जुट गई। बताया जाता है कि कल शाम घर के बाहर खेलते समय यह बच्चा गायब हो गया था। आज तलाश करते समय उसका शव मिला।
बच्चन सिंह कॉलोनी की गली नंबर 6 के निवासी दीपक का 7 वर्षीय पुत्र रौनक कल शाम खेलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो उसकी खोजबीन की गई। कोई सुराग न मिलने पर साथ में मंडी पुलिस को सूचना दे दी गई थी। आज आज सुबह खोजबीन करते समय उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर घोटे जाने के निशान हैं तथा पास में ही नशे का इंजेक्शन भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या का रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें