मुजफ्फरनगर। दिल्ली सहारनपुर रेल खण्ड पर चल रहे डबल लाइन निर्माण कार्य का तीसरा चरण लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इस कार्य को तकनीकी दृष्टिकोण से जांचने के लिए शुक्रवार को चीफ कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ने निरीक्षण किया और इंजीनियरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही चीफ कमिश्नर देवबंद तक तैयार हुए डबल ट्रैक को हरी झण्डी देकर वापस रवाना हो गये। अब देवबंद तक नाॅन स्टाॅप सफर का मजा रेलयात्रियों को मिल पायेगा।
नए ट्रैक पर 100 से 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन को चलाकर उक्त ट्रायल करने के बाद इसे ओके करार दिया। इस बीच आज देर रात तक टै्रक के परीक्षण का कार्य चलते रात नौ बजे तक तमाम रेलगाडिय़ां जहां तहां फंसी रहीं। इनमें शालीमार, जनशताब्दी, योगा एक्सप्रेस तथा पैसेंजर आदि गाडिय़ां शामिल हैं। रात में करीब नौ बजे इन गाडिय़ों को निकालने का काम शुरू हुआ। तब तक यात्री जहां तहां खड़ी इन गाडिय़ों में फंसे रहे। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर से देवबंद रेल लाइन पर दोहरीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद सुरक्षा मानकों का परीक्षण करने के लिए दिल्ली से चीफ कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीसीआरएस) शैलेश पाठक यहां पर पहुंचे। उन्होंने मुजफ्फरनगर स्टेशन पर पहुंचकर यहां से रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य की तकनीकी जांच प्रारम्भ की। सुबह करीब सवा दस बजे सीसीआरएस शैलेश पाठक दिल्ली से यहां पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा मानकों पर जांच पड़ताल शुरू की। मुजफ्फरनगर से देवबंद तक हाईस्पीड ट्रेन के साथ ट्रायल करते हुए नये रेलवे ट्रैक की क्षमता, सुरक्षा का परीक्षण किया। यहां उन्होंने ट्रेक को हरी झण्डी दी। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गये। स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी ने बताया कि आज सीसीआरएस शैलेश पाठक ने मुजफ्फरनगर से देवबंद के बीच तैयार नये रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अब देवबंद तक का सफर राहत देगा। दोनों ट्रैक शुरू होने के कारण यहां से रेलगाड़ियां नाॅन स्टाॅप दौड़ेगी।
शुक्रवार, 6 मार्च 2020
अब चलेंगी धकाधक रेलगाडियां
जयकारों के साथ निकाली गई खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार द्वारा आयोजित 2 दिवसीय श्री खाटू श्याम बाबा के फाल्गुन मेले में प्रातः 9 बजे विशाल ध्वजा ( निशान ) यात्रा , मुजफ्फरनगर के हृदय स्थली शिव चौक से रानी झांसी रोड, टाउन हॉल, भोपा पुल , गौशाला रोड, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार व मंडी डाकघर होते हुए मंदिर प्रांगण में संपूर्ण हुई। बाबा की ध्वजा यात्रा में सर्वप्रथम भगवान शिव के समक्ष सैकड़ो निशानों का प्रेमियो द्वारा पूजन कर सैकड़ों प्रेमियो ने रंग गुलाल खेलते व बाबा के भजनों पर नाचते झूमते हुए नगर के वातावरण को खाटूमय कर दिया। बाबा का निशान उठाने वाले प्रेमियो में भीम सेन कंसल , अशोक गर्ग प्रधान , जे पी गोयल, सोम प्रकाश कुचल, अनिल गोयल, अमरीश सिंघल, बिजेन्दर रानो, अतुल गर्ग, शशांक राणा, नीरज गोयल, नवीन गर्ग, अग्रिम सिंघल, शुभम तायल,विकास अग्रवाल, अंकित तायल, अमन गोयल, दीपक शर्मा, नवनीत गुप्ता, अंकुर कुमार, राहुल जी, हरशूल सिंधी, रक्षित शर्मा, सम्मलित हुए।
मदर्स प्राइड स्कूल मे होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल मे होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया। सभी बच्चो ने फूलो से होली खेली एक दूसरे के ऊपर फूल डाल होली का त्यौहार मनाया और एक दूसरे को बधाई दी इसके साथ ही साथ गुंजिया , चाट आदि का भी खूब लुफ्त उठाया। रंगारंग कार्यक्रम मे अद्भुत छठा बिखेरी होली गीतों पर बच्चो ने नृत्य , पंजाबी भंगड़ा और नटखट कृष्णा नाटिका प्रस्तुत की होली का उत्सव भरपूर उलास, उमंग और मस्ती भरे वातावरण मे मनाया गया। स्कूल की डायरेक्ट डॉ रिंकू एस गोयल जी ने बताया होली बसंत ऋतु मे मनाया जाने वाला भारतीय त्यौहार है। यह अत्यंत प्राचीन पर्व है और साल के फागुन महीने मे मनाया जाता है। इस दिन सभी बड़े और युवा रंगों से खेलते है । होली रंगों का त्यौहार है जिसे हर साल फागुन के महीने मे हिन्दू धर्म के लोग बड़ी धूमधाम से मनाते है। उत्साह से भरे ये त्यौहार हमारे लिए एक दूसरे के प्रति स्नेह और निकटता लाती है । इसमें लोग आपस मे मिलते है , गले लगते है और एक दूसरे को रंग लगाते है।
इस कार्यकम मे प्रिया,गरिमा, अभिका, विधि, महक, सोनम, शगुफ्ता, दिव्या, शिल्पी, ऐश आदि ने सहयोग किया।
आज का पंचांग
🌞 ~ आज का पंचांग ~ 🌞
⛅ दिनांक 06 मार्च 2020
⛅ दिन - शुक्रवार
⛅ विक्रम संवत - 2076
⛅ शक संवत - 1941
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - फाल्गुन
⛅ पक्ष - शुक्ल
⛅ तिथि - एकादशी दोपहर 11:47 तक तत्पश्चात द्वादशी
⛅ नक्षत्र - पुनर्वसु सुबह 10:39 तक तत्पश्चात पुष्यई
⛅ योग - सौभाग्य सुबह 07:32 तक तत्पश्चात शोभन
⛅ राहुकाल - दोपहर 11:11 से दोपहर 12:38 तक
⛅ सूर्योदय - 06:56
⛅ सूर्यास्त - 18:43
⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - आमलकी एकादशी
💥 विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~
🌷 आर्थिक तकलीफ़ हो तो 🌷
💰 किसी को आर्थिक तकलीफ़ हो तो होली की पूनम के दिन एक समय ही खाना खायें, एक वक़्त उपवास करें अथवा तो नमक बिना का भोजन करें होली की रात को खीर बनायें और चंद्रमा को भोग लगाकर उसे लें; दिया दिखा दें चंद्रमा को; एक लोटे में जल लेकर उसमें चावल, शक्कर, कुमकुम, फूल, आदि डाल दें और चंद्रमा को ये मंत्र बोलते हुए अर्घ्य दें;
🌷 दधीशंख: तुषाराभम् क्षीरोरदार्णव संनिभम्
नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभूषणम्
🌙 हे चंद्र देव! भगवान शिवजी ने आपको अपने बालों में धारण किया है, आपको मेरा प्रणाम है।
➡ *अगर पूरा मंत्र याद न रहे तो “ॐ सोमाय नमः , ॐ सोमाय नमः” , इस मंत्र का जप कर सकते हैं।
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🌷 होली के दिन पूजा विशेष 🌷
🔥 होली के दिन हनुमान जी के पूजा का विशेष विधान है, हो सके तो करना | पूजा का मतलब यह जरूरी नहीं की हनुमान जी के आगे दिया जलायें तब ही वे प्रसन्न होंगे | "श्रीगुरु चरण सरोज रज, निज मनु मुकुर सुधारि बरनउ रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि", " मनोजवं मारुततुल्य वेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं | वातात्मजं वानरयूथ मुख्यं श्री राम दूतं शरणं प्रपद्ये || " ऐसी प्रार्थना कर दी, वे राजी हो जायेंगे | होली के दिन एक बार जरूर कर लें, बहुत लाभ होगा |
🔥 होली के दिन शास्त्रों में लक्ष्मी माता की पूजा का भी विधान बताया गया है | वह कपूर का दिया जलाकर करें | थोड़ा सा ही कपूर जलायें | होली का पर्व दरिद्रता का नाश करनेवाला पर्व है |
🙏🏻 * 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
एकादशी
19 मार्च
प्रदोष
7 मार्च
21 मार्च
अमावस्या
24 मार्च
पूर्णमासी
9मार्च
बुरी से बुरी नज़र ;टोना टोटका आदि का अगर अंदेशा हो तो;
एक सुर्ख लाल कपड़ा ले रात को सर से पैर के नाखून तक पूरा शरीर पोछ के एक एक चम्मच 5तरह के दाल और पांच फूल बांध के सिरहाने रख के सो जाएं।सुबह उठ के सबसे पहले अपने बाए पैर के नाखून से सर के ऊपर घूमा के सात बार का उतारा करके किसी चौराहे पे रख दे।धयान दे कि रख के पीछे नही मुड़ के देखना है।
ऐसा करे बुरा से बुरा टोना टोटका या नज़र गायब हो जाएगी।
मेष - पॉजिटिव - परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है।
नेगेटिव - मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। मन अशांत रहेगा। कार्यों में व्यवधान उत्पन हो सकता है। बाहर की यात्रा भी प्रभावित हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयासों में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
लव - प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेंगी। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो उसका साथ आपको मिल सकता है। आपके प्रेमीजन से आपके कामकाज के क्षेत्रों में भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी अच्छी उन्नति हो सकती है।
व्यवसाय - कामकाज के क्षेत्रों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। इसलिए आप साहस भरे कदमों के साथ आगे बढ़े और कोई कार्य को सफल बनाने की कोशिश करें। वह सफल हो सकता है और आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
स्वास्थ्य - आपको काम के बीच से आराम के लिए समय निकालना होगा अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: सात
वृष- पॉजिटिव - आज आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढे़गी। कार्य में गतिशीलता बनी रहेगी।
नेगेटिव - किसी तरह के अनावश्यक यात्राओं से बचने का प्रयास करना बेहतर हो सकता है। इस दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय को अंजाम देना नुकसान दायक हो सकता है। किसी भी तरह के नए कार्यों का विस्तार या शुभारंभ करना परेशानियां उत्पन्न कर सकता है।
लव - एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं मिलते जुलते हैं तो इस समय प्रपोज करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी उपहार के साथ आप प्रपोज कर सकते हैं। कहीं घूमने का उद्देश्य भी पूरा हो सकता है।
व्यवसाय - नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिलने वाली है। व्यापार एवं व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज आर्थिक सम्बन्धों से संबंधित महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टाल दें।
स्वास्थ्य - सेहत कमजोर हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: दो
मिथुन - पॉजिटिव - कलात्मक और रचनात्मक कामों में आप बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। भाई-बहनों का जीवन भी सुखद रहेगा। वे कार्य क्षेत्र में उन्नति का अनुभव करेंगे। आज आपको मान-सम्मान मिल सकता है। कारोबारियों के लिए उत्तम दिन है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव - आपके बनते हुए कार्यों में विघ्न बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। तनावपूर्ण स्थिति रहेगी परंतु प्रयास सफल हो सकता है। अनावश्यक यात्राओं की वजह से खर्चों का बोझ बढ़ सकता है तथा मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
लव - एक दूसरे के प्रति सहानुभूति उत्पन्न होगी तथा आपसी तालमेल से किसी भी कार्य को सफल बना सकते हैं। प्रेमीजन आपसे मधुर संबंध बनाए रखने के साथ साथ एक दूसरे को प्यार करते हुए अपने कामकाज में भी सफल हो सकते हैं।
व्यवसाय - भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। आप फैशन से संबंधित डिजाइन डेकोरेशन फाइनेंस कपड़े से संबंधित कोई व्यवसाय आपके लिए बेहतर फलदायक हो सकता है।
स्वास्थ्य - रक्त विकार होने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: छ
कर्क - पॉजिटिव - नौकरी पेशा लोगो को तरक्की मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात हो सकती है। किसी छोटी यात्रा पर जाना पड सकता है। घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। परिवारजनों और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक रुप से सफलता मिलेगी।
नेगेटिव - किसी तरह की गुप्त चिंता एवं शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। सोची समझी रणनीति के तहत किए गए कार्यों से कोई नुकसान नहीं हो सकता। जल्दबाजी में किए गए कार्य हमेशा आपके लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न करते हैं। इसलिए आप ऐसे कार्यों को समय के अनुसार स्थिरता और गंभीरता पूर्वक करने का प्रयास करें।
लव - एक दूसरे के ऊपर भरोसा करना बहुत आवश्यक है। जिससे आपकी विचारधारा मिलता-जुलता रहे और एक दूसरे को प्यार करते रहें। अन्यथा किसी तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
व्यवसाय - किसी तरह का प्रॉपर्टी इत्यादि में निवेश करना चाहते हैं या किसी कंपनी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। उसके लिए कंपनी का बायोडाटा और उसके बारे में जानकारी आवश्यक है।
स्वास्थ्य - थकान आपको कुछ परेशानियां दे सकती है। क्योंकि इस दौरान आपकी मानसिक स्थिति कुछ डांवांडोल रहेगी।
भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: दो
सिंह - पॉजिटिव - आज आपको संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। आज कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा।
नेगेटिव - आज के दिन मिल सकती है आपको कोई बड़ी खुश खबरी लेकिन किसी भी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद से दुरी बनाये रखे । नए कार्य की शुरुआत आज ना करें। किसी बच्चे या बूढ़े का स्वास्थ आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है।
लव - यदि इस समय आप अपने प्रेमीजन को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। इसके लिए आपको अवसर प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।
व्यवसाय - समय के अनुसार आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकते है। साहस और उत्साह से किया गया कार्य सफल होने की संभावना पाई जाती है। बाहर से संबंधित कामकाज के क्षेत्रों से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है।
स्वास्थ्य - आप शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: नौ
कन्या - पॉजिटिव - विदेश यात्रा के योग हैं। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। सरकारी नौकरी का योग बन रहा है। आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक से बीतने का योग्य है। पारिवारिक जीवन में आनंद बना रहेगा। लोकहित का कार्य कर पाएंगे।
नेगेटिव - आज सोच-समझकर फैसला लें। किसी भी झगडे से बचे, अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो आपके लिए काफ़ी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। बिज़नेस में सोच समझ कर लगाये पैसे वरना उठाना पड़ेगा भरी नुक्सान।
लव - किसी अन्य व्यक्ति की वजह से एक दूसरे से मतभेद उत्पन्न होने की संभावना हो सकती है। कोई घनिष्ठ संबंध बनाए रखने का प्रयास न करें। सामान्य स्थिति बनाए रखने की कोशिश करें।
व्यवसाय - यदि किसी तरह के चल अचल संपत्ति प्राप्ति के लिए प्रयास किया जाता है तो वह सफल होने की संभावना पाई जाती है। आर्थिक लाभ के दृष्टि से किसी कार्य योजनाओं को विस्तार देना या किसी नए कार्य का शुभारंभ करना भी फलदायक हो सकता है।
स्वास्थ्य - शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: एक
तुला - पॉजिटिव - दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहा है। निर्णय लेने के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा हैǀ किसी पुराने मित्र से मिलने का दिन है। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
नेगेटिव - आज आपका जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। धन हानि हो सकती है। कोशिश करना चाहिए कि माता के साथ संबंध अच्छे हो क्योंकि हमारे जीवन में माता पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। पारिवारिक जीवन में तनाव होने के कारण कामकाज में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
लव - प्रेम संबंधों को लेकर स्थितिया प्रतिकूल रहेंगे। किसी न किसी बातों को लेकर प्रेमीजन में आपसी तनाव का माहौल हो सकता है। एक दूसरे से अलग होने की भी संभावना हो सकती है।
व्यवसाय - व्यावसायिक दृष्टि से अच्छी उन्नति समय समय पर प्राप्त होती रहेंगी। यदि किसी तरह का आर्थिक लाभ के दृष्टि से धन इन्वेस्टमेंट करने का सोच है तो वह सफल हो सकता है।
स्वास्थ्य - शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने का योग्य है।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: छ
वृश्चिक - पॉजिटिव - संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवार का साथ व सुख मिलेगा । व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। धन प्राप्ति हो सकती है।
नेगेटिव - आज के दिन सोच समझकर फैसले लेǀ पारिवारिक कारणों से धन खर्च हो सकता है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज आपकी मुलाक़ात उनसे होगी जो मुखौटे लगाये रखते हैं ǀउन्हें पहचानने की कोशिश करेंǀ पिता के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास सफल हो सकता है।
लव - यदि सूझ बूझ कर आपसी विचारधारा को ठीक न किया जाए तो अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी न किसी बात पर कहा सुनी होने से विवाद उत्पन्न हो सकता है।
व्यवसाय - आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आने से कुछ सोचे हुए कार्यो को पूरा किया जा सकता है। आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: नौ
धनु - पॉजिटिव - घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग है। अपनी नौकरी के क्षेत्र मैं बदलाव लाने का ये उपयुक्त समय है।बिजनेस सम्बन्धी किसी मीटिंग में आपके मनमुताबिक मोड़ आने की सम्भावना है ǀ
नेगेटिव - मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। आज के दिन गणेशजी संभलकर कदम उठाने की सलाह देते हैं।
लव - यदि आप अपने प्रेमीजन को प्रपोज करना चाहते हैं या किसी तरह का मन की बात शेयर करना चाहते हैं तो आपको इंतजार करना चाहिए। कहीं घूमने फिरने का उद्देश्य स्थगित करना चाहिए।
व्यवसाय - आप जिस किसी कार्य को लगन और मेहनत के साथ करेंगे। उसमें आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। जिससे आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त हो।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि भाग्य आपको कुछ अधिक परिश्रम करवाएगा जिसके कारण आप थकान का अनुभव करेंगे।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: दो
मकर - पॉजिटिव - नौकरी के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है । दोस्तों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने के योग हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है।
नेगेटिव - विवादों से दूर रहे। ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा। वक़्त का तकाज़ा यह है कि शांति से परेशानी का सामना किया जाए। आज आपको वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी।
लव - आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह समय अच्छा कहा जा सकता है और आप जहां चाहे प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप दोनों काफी सारा समय साथ बिताएंगे और आने वाले समय को रोमांटिक बनाने की काफी सारी प्लानिंग भी आप कर सकते हैं।
व्यवसाय - आर्थिक स्थितियां अच्छी हो सकती हैं। आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए किए गए कार्यों में सफलता भी प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य - आप अपने खाने-पीने की आदतों के प्रति सजग रहेंगे और यही जीवन शैली आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करेगी।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: एक
कुंभ - पॉजिटिव - राजकीय मामलों में गति आ सकती है। परिश्रम से आपको लाभ मिल सकता है। यात्रा के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी के लिए आज अच्छा योग्य बन रहा है। अटके हुए पैसे मिल सकते है। नौकरी मिलने के योग हैं। महिला मित्रों से लाभ मिलेगा।
नेगेटिव - कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। निराश न हो और मेहनत करते रहे। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। आज के दिन आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय जरूर ले।
लव - समय से पूर्व कोई प्लानिंग ना करें और उसे समय पर छोड़ दें। ज्यादा मजेदार है कि आप सब अचानक से करें और प्रेमी को चौंका दे। इससे संबंधों में एक बार फिर से गर्माहट देखी जा सकती है।
व्यवसाय - नौकरी प्राप्ति के लिए कोई तैयारी चल रही है तो वह भी सफल हो सकती है। कामकाज के क्षेत्रों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है।
स्वास्थ्य -आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए संजीवनी का कार्य करेगा और पुराने समय से चली आ रही कोई पुरानी बीमारी अथवा शारीरिक समस्या भी दूर हो जाएगी जिससे आप स्वयं को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: आठ
मीन - पॉजिटिव - संतान की ओर से सुखद समाचार मिलने की वजह से मन प्रसन्न रह सकता है। आज के दिन आपके व्यवहार में विनम्रता आ सकती है। दूसरों के साथ आप सहयोगात्मक रवैया अपना सकते हैं। इस समय आपको अतिरिक्त आय की प्राप्ति हो सकती है।
नेगेटिव - जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन होने की संभावना है। घर परिवार में सबके साथ मधुर संबंध बने और सबके साथ आपसी सामंजस्य बेहतर हो इसके लिए प्रयास करना चाहिए। घर की स्थिति अच्छी होने से आप किसी भी कार्य को अच्छे तरीके से कर सकते हैं।
लव - समय मिला-जुला कहा जा सकता है। प्रेमी जीवन तो बढ़िया ही कहा जाएगा लेकिन आपके प्रेम संबंधों को लेकर कुछ मित्र कानाफूसी कर सकते हैं जिससे आपका क्रोध बढ़ सकता है।
व्यवसाय - किसी भी कार्य को पूरी जांच पड़ताल के बाद ही स्वीकार करने की इच्छाएं रहती हैं। प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क हो सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आकस्मिक धन लाभ हो सकते हैं।
स्वास्थ्य - शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएंगे।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: तीन
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।
आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2022, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा
होली का त्यौहार भाईचारे का उत्सव हैः अंजू अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। शहर में होली की धूम नजर आने लगी है। होलीकोत्सव से पहले ही जनपद में अलग अलग आयोजन के साथ होली की मस्ती दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में महिला हितकारी परिषद् की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल रहीं।
शुक्रवार को जिला महिला हितकारी परिषद द्वारा होली मिलन कार्यक्रम परिषद् द्वारा संचालित स्कूल में आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल उपस्थित रही। मां सरस्वती विग्रह के समक्ष मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया। उसके बाद बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर नृत्य कर पालिकाध्यक्ष का मन मोह लिया। पालिकाध्यक्ष ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए, इनसे सामाजिक जोड़ पैदा होता है और प्रतिभाओं को भी अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि भारत त्यौहोरों और पर्वों का देश है। हमारे देश में जितनी विविधता है, वह दुनिया में कहीं नहीं मिलती है। यहां सभी धर्मों और समुदाय के लोगों को अपने पर्वों के लिए पूरी आजादी है। भारतीय संस्कृति अदभुत है। सभी त्यौहार सामाजिक सद्भाव पैदा करते हैं। होली का त्यौहार आपसी भाईचारे का उत्सव है। किसी से कोई गिला शिकवा भी अगर हो एक दफा गले मिलते ही सब दूर हो जाता है। यही होली की खासियत होती है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर के विकास में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां भी मेरी कोई आवश्यकता होगी मैं पूरी तरहसे समर्पित रहूंगी। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ ही महिलाओं ने भी होली के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया और फूलों की होली खेली गयी। महिलाओं ने अतिथि पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।
पुलिस मुठभेड़ में पांच शातिर लुटेरे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गश्त के दौरान पांच शातिर लुटेरों को जौहर दिखाते हुए गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने के कारण तीन बदमाश घायल हो गये हैं। पुलिस ने इन लुटेरों से लूट की तीन मोटरसाइकिल, अवैध असलाह और कारतूस बरामद किये हैं। इन बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके साथ ही इन बदमाशों का अन्य आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। पुलिस की इस सफलता पर एसएसपी ने भी बधाई दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीती रात मीरांपुर पुलिस के द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी बीच जब मीरापुर पुलिस की टीम गांव कुतुबपुर जाने वाले रास्ते पर पहुंची तो वहां शुक्रवार से सवेरे करीब सवा बजे अंधेरे से होकर गुजर रहे कुछ युवकों को पुलिस ने रोकना चाहा तो उन्होंने अपने वाहनों की रफ्तार बढा ली। पुलिस ने इनको घेरकर ललकारा से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की और इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। कुतुबपुर मोड के पास बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने के कारण घायल हो गये थे। घायलों को पुलिस ने एम्बुलेंस मगाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम जीशान उर्फ रिजवान पुत्र अमीर हसन निवासी कासमपुर पठेडी थाना छपार, सलमुद्दीन पुत्र मुस्तकीम निवासी भंडूर थाना सिखेड़ा, अमजद पुत्र बाबू निवासी भंडूरा थाना सिखेडा, नौमान पुत्र अकरम निवासी टंढेडा थाना ककरौली और फैजान पुत्र इलियास निवासी भंडूरा थाना सिखेड़ा बताये। इनमें से जीशान, सलमुद्दीन और अमजद पुलिस की गोलियां लगने के कारण घायल हुए। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से लूटी गयी तीन मोटरसाइकिलों के साथ ही दो तमंचे, एक मस्कट और कारतूस भी बरामद किये हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने बताया कि 20 फरवरी 2020 को एक व्यक्ति से मोटर साइकिल छीनने की घटना को उनके द्वारा अंजाम दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना मीरापुर पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। गिरफ्तार हुए सभी अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में पकड़े गये बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं। इनके कई अन्य घटनाओं में लिप्त रहने की भी संभावना है। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मीरापुर पुलिस की इस सफलता पर एसएसपी अभिषेक यादव ने टीम की प्रशंसा की है।
आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। 6 मार्च , नई मंडी स्थित गया ।इस अवसर पर बच्चो ने आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं रंग लगाकर होली का जमकर मजा उठाया एवं विभिन्न गीतो पर नृत्य करके खूब झूमे ।
स्कूल निदेशक पी॰ के॰ जैन ने सभी को होली की शुभकामनाये देते हुआ बताया कि आइडियल किड्स मे सभी त्यौहार मनाने का उद्देश्य यह है कि बच्चो को हर त्यौहार का महत्व व उसे मनाने का सही तरीका आना चाहिए। त्यौहार सबको प्यार बढ़ाने तथा बैर मिटाने का संदेश देते है । हमे इन्हे बुराइयों से नहीं जोड़ना चाहिए। होली खेलते समय बच्चो के साथ बड़ो का रहना भी आवश्यक है होली हर्बल रंगो से खेलनी चाहिए ।
इन्चार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चो को होलिका व प्रहलाद की कहानी सुनाई । होली का महत्व व उसे खेलते समय जो सावधानियॉ रखनी चाहिए, उनके विषय में बताया स कार्यक्रम को सफल मनाने में समस्त स्टाफ का सहयोग रहा ।
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...