बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 06 अक्टूबर 2021


 🙏🏻🙏🏻

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 06 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - भाद्रपद)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अमावस्या शाम 04:34 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - हस्त रात्रि 11:20 तक तत्पश्चात चित्रा*

⛅ *योग - ब्रह्म सुबह 08:33 तक तत्पश्चात इंद्र*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:27 से दोपहर 01:55 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:32* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:20*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - चतुर्दशी का श्राद्ध, सर्वपित्री दर्श अमावस्या का श्राद्ध, महालय समाप्त*

 💥 *विशेष - अमावस्या तिथि, एवं श्राद्ध और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *श्राद्ध और यज्ञ आदि कार्यों में तुलसी का एक पत्ता भी महान पुण्य देनेवाला है | पद्मपुराण*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रिः सफलता के लिए* 🌷

➡ *07 अक्टूबर 2021 गुरुवार से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ ।*

🙏🏻 *आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक शारदीय नवरात्रि पर्व होता है। यदि कोई पूरे नवरात्रि के उपवास-व्रत न कर सकता हो तो सप्तमी, अष्टमी और नवमी – तीन दिन उपवास करके देवी की पूजा करने से वह संपूर्ण नवरात्रि के उपवास के फल को प्राप्त करता है।*

🙏🏻 *'श्रीमद् देवी भागवत' में आता है कि यह व्रत महासिद्धि देने वाला, धन-धान्य प्रदान करने वाला, सुख व संतान बढ़ाने वाला, आयु एवं आरोग्य वर्धक तथा स्वर्ग और मोक्ष तक देने में समर्थ है। यह व्रत शत्रुओं का दमन व बल की वृद्धि करने वाला है। महान-से-महान पापी भी यदि नवरात्रि व्रत कर ले तो संपूर्ण पापों से उसका उद्धार हो जाता है।*

🙏🏻 *नवरात्रि का उत्तम जागरण वह है कि जिसमें- शास्त्र ज्ञान की चर्चा हो, प्रज्जवलित दीपक रखा हो, देवी का भक्तिभावयुक्त कीर्तन हो, वाट्य, ताल सहित का सात्त्विक संगीत हो, मन में प्रसन्नता हो, सात्त्विक नृत्य हो, डिस्को या ऐसे दूसरे किसी नृत्य का आयोजन न हो, सात्त्विक नृत्य, कीर्तन के समय भी जगदम्बा माता के सामने दृष्टि स्थिर रखें, किसी को बुरी नजर से न देखें।*

🙏🏻 *नवरात्रि के दिनों में गरबे गाने की प्रथा है। पैर के तलुओ एवं हाथ की हथेलियों में शरीर की सभी नाड़ियों के केन्द्रबिन्दु हैं, जिन पर गरबे में दबाव पड़ने से 'एक्यूप्रेशर' का लाभ मिल जाता है एवं शरीर में नयी शक्ति-स्फूर्ति जाग जाती है। नृत्य से प्राण-अपान की गति सम होती है तो सुषुप्त शक्तियों को जागृत होने का अवसर मिलता है एवं गाने से हृदय में माँ के प्रति दिव्य भाव उमड़ता है। बहुत गाने से शक्ति क्षीण होती है।*

🙏🏻 *

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अमावस्या* 🌷

➡ *06 अक्टूबर 2021 बुधवार को अमावस्या है ।*

🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*


📖 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



 

शुभ वर्ष : 2021, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने बिजनेस में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, जिसके लिए आपको आज व्यवसाय के किसी भी निर्णय पर पहुंचना से पहले सावधान रहना होगा। आज कुछ खर्च के कारण आपके ऊपर पारिवारिक दबाव रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आज किसी कार्य को करें, तो बहुत ही सोच समझकर करें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दिन रोजगार के क्षेत्र मे सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, उन्हे उनके प्रयासों का परिणाम मिलेगा, जो उनकी सफलता की सीढ़ी पर चढ़ाएगा। आज आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा, तभी आप कुछ हासिल कर पाएंगे। आज आप अपने दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आपको किसी भी ओर कदम बढ़ाने से पहले अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज के दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज संतान के भविष्य से संबंधित आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे मनोबल भी बढ़ेगा। यदि आप कही निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। यदि कहीं निवेश करना हो, तो दिल खोलकर करें। आज आप अपने किसी परिचित की बातों में आकर अपने जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद कर सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा और किसी की कही गई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आपके कुछ ऐसे खर्चे होगे, जो आपका धन खर्च कराएगे। व्यापार कर रहे लोगों के फैसले आगे चलकर आपके लिए लाभ देने वाले रहेंगे। सायंकाल का समय आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज किसी अपने से मदद मांगने पड़ सकती है। संतान पक्ष के विवाह में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह आज समाप्त होग

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न हो उठेंगे। विरोधी आज आपके खिलाफ कुछ रणनीति बनाते नजर आएंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आजकल आपके खर्चों का बोझ अधिक हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी खर्च करेंगे, जिससे आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह समाप्त होगा। सायंकाल के समय आज आपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस के साथ आज कुछ मतभेद हो सकता है, लेकिन आज आपको पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी,तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपको थोड़ा परेशान करेगी, लेकिन आज आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की देखकर जल सकते हैं, इसलिए आज आपको अपनी शान शौकत पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है। भाई बहनों के साथ आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सायंकाल के समय आज आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं से काफी राहत मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। यदि आज अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाए, तो आने वाले दिनों में प्रतिष्ठित व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे, लेकिन फिर भी आज आप निवेश करने से पहले अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके धन-धान्य में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। यदि स्वास्थ्य में पिछले कुछ दिनों से कोई समस्या चली आ रही थी, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो परामर्श अवश्य लें। संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला आज आप ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने भाई की सलाह की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी वाणी में कठोरता को बनाए रखने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशी देने वाला रहेगा। आज यदि आपका जमीन जायदाद से संबंधित कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो आज आपको उसका समाधान मिल जाएगा, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। परिवार में आज कुछ तनावपूर्ण माहौल रह सकता है, साथ ही आपकी किसी बुजुर्ग व्यक्ति से भी कुछ कहासुनी हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह परेशानी खड़ी कर सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो आज उसमें आज आपकी आपके पार्टनर से कुछ बहसबाजी हो सकती हैं, जिस कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक आप अपने भाई की मदद से उसे समाप्त करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी मनचाही सफलता की प्राप्ति के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा। आज आपका लंबे समय से अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे, वैसा ही फल अवश्य मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपका पीछा करते-करते आपको परेशान करने के लिए आपका कोई काम बिगाडने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होंगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझेगा

मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021

पंकज पंत को नई मंडी थाने की कमान

 मुजफ्फरनगर । पंकज पंत को नई मंडी कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन से पंकज पंत को नई मंडी थाने की कमान सौंपी है।


भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की बैठक में यूपी विजय के लक्ष्य पर चर्चा

मेरठ। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की बैठक में क्षेत्रीय संयोजक अशोक बाठला ने कहा कि समाज में भ्रम फैला रही ताकतों को बेनकाब करना होगा। 
आईएमए की बिल्डिंग बच्चा पार्क के पास भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की परिचय बैठक एवं आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा हुई।  परिचय बैठक एवं आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा हुई। 2022 का लक्ष्य 350 सीट जीतने पर जोर दिया गया। अनिल मिश्रा ने कहा कि समाज में भ्रांतियां फैलाकर विवाद पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। समाज के प्रबुद्ध वर्ग को इसके लिए काम करना होगा। 
प्रदेश संयोजक अनिल मिश्रा, प्रदेश सह संयोजक मनोज सिवाच, क्षेत्रीय संयोजक अशोक बाठला, सह संयोजक डॉक्टर शुक्ला व सह संयोजक डॉ तनुराज सिरोही आदि उपस्थित रहे।

व्यापारी नेताओ ने किया शहर कोतवाल का चार्ज लेने पर स्वागत




 मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा नवागंतुक शहर कोतवाल अनंत देव मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की गई व उनक माल्यार्पण कर स्वागत किया गया,इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा कहां की आज व्यापार संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा नवागंतुक शहर कोतवाल अनंत देव मिश्रा का स्वागत किया जा रहा है व हम उनसे आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त सुरक्षा व नगर छेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग करते हैं व अभी हाल ही में नगर छेत्र में व्यापारियों के यहां हुई चोरी की घटना के जल्द खुलासे की मांग करते हैं इस दौरान शहर कोतवाल साहब को नगर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से भी उनके द्वारा अवगत कराया गया,कोतवाल साहब द्वारा व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया

इसके पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा नव आगंतुक शामली चौकी स्टैंड प्रभारी जोगिंदर पाल सिंह से भी भेंट कर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं उनसे क्षेत्र से संबंधित व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं के बारे में चर्चा की गई जिस पर उनके द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को हर संभव हल करने का आश्वासन दिया गया,इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिला महामंत्री प्रवीन जैन,भूरा कुरेशी,पवन वर्मा,सभासद प्रवीन पीटर,सभासद अमित बॉबी,तरुण मित्तल,भीम बालियान,मुकेश गुप्ता,कार्तिक गोयल,शिवकुमार सिंहल,संजीव अग्रवाल,वासु गोयल,सुनील वर्मा,चंदन गुप्ता,गौरव जैन,पवन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे



सपा नेता गौरव स्वरूप ने फीता काटकर किया चिकित्सा शिविर का उद्घाटन


मुजफ्फरनगर । प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज द्वारा एक मुफ्त चिकित्सा शिविर डॉक्टर खुर्रम खालापार के क्लिनिक में लगाया गया। जिसका उद्घाटन मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने किया। महाप्रबंधक डॉ अरशद इकबाल ने बताया की मेडिसिन से डॉ विवेक गर्ग डॉ स्वतंत्र हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सज्जाद मंजूर के साथ डॉक्टर मोबादी, डॉक्टर दीपांशु कान नाक गला से डॉक्टर श्वेता गायनी डॉक्टर ऐश्वर्या बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक चौधरी स्किन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गर्विता दबास और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ हरी कृपाल आदि लोग मौजूद थे। यहां पर टोटल पांच सौ से ज्यादा मरीज को देखे गए। इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से डॉक्टर खुर्रम, डॉ अरशद इकबाल, अल्ताफ माशल, हाजी सरफराज अध्यक्ष आरके सोशल वेलफेयर ट्रस्ट , काजी इकबाल, मोहम्मद नदीम, अहबाब, नदीम राणा, असद रजा, डॉक्टर समीर, सलमान जैदी समीर अली नोमान रोशन, मोहम्मद कैफ डॉक्टर नाजिश डॉक्टर अब्दुल्ला आदि लोग मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत की लाभार्थियों को चाबी एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित





मुजफ्फरनगर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 75000 पूर्ण आवास लाभार्थियों को चाबी वितरण एवं वर्चुअल संवाद कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला पंचायत सभागार में तथा अन्य नगर निकाय कार्यालय में आयोजित किया गया। शासन द्वारा उक्त कार्यक्रम हेतु समस्त निकायों का लक्ष्य 1500 पूर्ण आवास निर्धारित किया गया था। जिसमें नगर पालिका मुज़फ्फरनगर के 150 लाभार्थियों कों प्रमाणपत्र एवं चाबी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। निकाय मुजफ्फरनगर के 150 आवास पूर्ण लाभार्थियों को जिला पंचायत सभागार में चाबी एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला जी एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्र0) अमित सिंह के द्वारा प्रदान किये गयें। कार्यक्रम में संजीव सैनी प्रशासन परियोजना अधिकारी डूडा समस्त स्टॉफ के साथ उपस्थित रहें।

चार धाम यात्रा पर लिमिट हटी


 नैनीताल. चार धाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिलने की खबर आई है. प्रतिदिन सीमित संख्या में यात्रियों को धामों में प्रवेश दिए जाने के हाई कोर्ट के फैसले में संशोधन के बाद अब केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या को बढ़ाते हुए कोर्ट ने कहा कि अब कोई भी श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर जा सकता है. बड़ी खबर यह आ रही है कि कोर्ट ने यात्रियों की संख्या अनलिमिटेड करने के आदेश दिए हैं. हालांकि कोर्ट ने ये आदेश देते हुए उत्तराखंड सरकार से कहा है कि सभी यात्रियों के लिए मेडिकल संबंधी तमाम इंतज़ाम पर्याप्त और त्वरित होने चाहिए. चारों धामों में मेडिकल सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर तैयार रखने के निर्देश भी हाई कोर्ट ने दिए.

असल में, करीब तीन हफ्ते पहले हाई कोर्ट ने चार धाम यात्रा को सशर्त मंज़ूरी देते हुए केदारनाथ में 800, बद्रीनाथ में 1000, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में 400 श्रद्धालुओं को ही एक दिन में दर्शन के लिए अनु​मति दिए जाने की व्यवस्था दी थी. इसके बाद से ही श्रद्धालुओं का हुजूम धामों पर पहुंच रहा था और प्रशासन को कई श्रद्धालुओं को रोकना या लौटाना पड़ रहा था. इस समस्या और श्रद्धालुओं की मांग के अनुसार सरकार ने बीते गुरुवार को हलफनामा दाखिल कर यात्रियों की संख्या की सीमा बढ़ाए जाने की गुहार लगाई थी.

आज का पंचांग एवँ राशिफल 05 अक्तूबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 05 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - भाद्रपद)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी शाम 07:04 तक तत्पश्चात अमावस्या*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी 06 अक्टूबर रात्रि 01:10 तक तत्पश्चात हस्त*

⛅ *योग - शुक्ल सुबह 11:35 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:25 से शाम 04:54 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:32* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:21*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - आग- दुर्घटना- अस्त्र-शस्त्र- अपमृत्यु से मृतक का श्राद्ध*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या तिथि, एवं श्राद्ध और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सर्व पितृ अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *श्राद्ध पक्ष की अमावस्या को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार 06 अक्टूबर, बुधवार को यह अमावस्या है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर कुछ विशेष उपाय करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष भी कम होता है। इसलिए इस दिन भी ये उपाय किए जा सकते हैं।*

🙏🏻 *पीपल में पितरों का वास माना गया है ।सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं ।*

🙏🏻 *सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर किसी ब्राह्मण को भोजन के लिए घर बुलाएं या भोजन सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़ आदि का दान करें ।*

🙏🏻 *इस अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें ।इससे भी पितृगण प्रसन्न होते हैं ।*

🙏🏻 *सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर अपने पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें ।इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं ।*

🙏🏻 *इस अमावस्या पर चावल के आटे से 5 पिडं बनाएं व इसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में प्रवाहित कर दें ।*

🙏🏻 *अमावस्या पर गाय के गोबर से बने कंड़े को जलाकर उस पर घी-गुड़ की धूप दें और पितृ देवताभ्यो अर्पणमस्तु बोलें ।*

🙏🏻 *इस अमावस्या पर कच्चा दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में प्रवाहित करें ।ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा ।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सर्व पितृ अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *पितृ पक्ष का आखिरी दिन पितृ अमावस्या होती है। इस दिन कुल के सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है। फिर चाहे उनकी मृत्यु तिथि पता न हो। तब भी आप पितृ अमावस्या पर उनका तर्पण कर सकते हैं।*

 🙏🏻 *पितृ पक्ष की अमावस्या को सूर्यास्त से पहले ये उपाय करना है। इस उपाय में एक स्टील के लोटे में, दूध, पानी, काले व सफेद तिल और जौ मिला लें। इसके साथ कोई भी सफेद मिठाई, एक नारियल, कुछ सिक्के और एक जनेऊ पीपल के पेड़ के नीचे जाकर सबसे पहले ये सारा सामान पेड़ की जड़ में चढ़ा दें। इस दौरान सर्व पितृ देवभ्यो नम: का जप करते रहें।*

🙏🏻 *ये मंत्र बोलते हुए पीपल को जनेऊ भी चढ़ाएं। इस पूरी विधि के बाद मन में सात बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें और भगवान विष्णु से कहें मेरे जो भी अतृप्त पितृ हों वो तृप्त हो जाए। इस उपाय को करने से पितृ तृप्त होते हैं पितृ दोष का प्रभाव खत्म होता है और उनका अशीर्वाद मिलने लगता है। हर तरह की आर्थिक और मानसिक समस्याएं दूर होती हैं।*


📖 **

📒 *

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻संपूर्ण पक्ष में श्राद्ध की तिथियां :


पूर्णिमा श्राद्ध – 20 सितंबर

प्रतिपदा श्राद्ध – 21 सितंबर

द्वितीया श्राद्ध – 22 सितंबर

तृतीया श्राद्ध – 23 सितंबर

चतुर्थी श्राद्ध – 24 सितंबर

पंचमी श्राद्ध – 25 सितंबर

षष्ठी श्राद्ध – 27 सितंबर

सप्तमी श्राद्ध – 28 सितंबर

अष्टमी श्राद्ध- 29 सितंबर

नवमी श्राद्ध – 30 सितंबर

दशमी श्राद्ध – 1 अक्टूबर

एकादशी श्राद्ध – 2 अक्टूबर

द्वादशी श्राद्ध- 3 अक्टूबर

त्रयोदशी श्राद्ध – 4 अक्टूबर

चतुर्दशी श्राद्ध- 5 अक्टूबर

अमावस्या श्राद्ध- 6 अक्टूबर


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए हर मामलों में उत्तम रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रसंग प्रबल होगा और उनका रिश्ता भी फाइनल होगा। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के जीवन में सायंकाल के समय कोई तनाव पनप सकता सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को कुछ अधिकार सौंपे जा सकते हैं, जिससे उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने घर परिवार में किसी भी व्यक्ति से बहसबाजी में नहीं पडना है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज आपको अपने परिवार के बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति के संकट से जूझना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी आवश्यक सामान की खरीददारी के लिए जा सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी के सहयोग की आवश्यकता होगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह आज कोई चालबाजी चल सकते हैं। यदि आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो, तो आपको उसमें पडने से बचना होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई पूर्ण जानकारी भी अवश्य प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उनको आज रोजगार के कुछ उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति में चार चांद लगाएंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपने पहले कभी किसी को कोई उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव व भ्रम के कारण आज आप परेशान रहेंगे और कुछ बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त का यदि सोचा है, तो उसका सौदा भी आज लगभग तय होगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शांति पूर्वक कार्य करने के लिए रहेगा। आज यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं या व्यवसाय में किसी भी व्यक्ति से लड़ाई झगड़े या बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा और अपने आपमें संतोष को बनाए रखना होगा कभी बार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं होती है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह भी आज किसी अधिकारी की मदद से पूरा होगा, जिससे आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। यदि टीम वर्क के जरिए कार्य करेंगे, तो आज आप उसका हल निकालने में सफल रहेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, जिससे आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा विराजमान रहेगी और आप किसी भी गलत चीज को नहीं देखेंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी रिश्तेदार से संबंधों को ध्यान देना होगा, क्योंकि वह आपसे चालबाजी कर सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला सहकर्मी के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज यदि आपको कुछ तनाव चल रहा है, तो उसमें शांति मिलेगी। ऑफिस में आज कोई नया परिवर्तन हो सकता है, जो आपको आश्चर्य में डाल सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ महापुरुषों से मेल मिलाप के संकेत दे रहा है। आज आपको संतान के द्वारा किए गए कार्यों की और से भी सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यवहारिक सोच में आपसे आपकी समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्यों में वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार ले, नहीं तो भविष्य में यह आपका कोई काम बिगाड़ सकता है। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करते नजर आएंगे। आज किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उतम प्रस्ताव आ सकते हैं,जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज आपको व आपके पिताजी को किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें अपने जरूरी कागजात स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो आपको कोई खतरा होने का भय बना हुआ है। यदि व्यापार में पिछले कुछ समय से कुछ समस्या चली आ रहे हैं, तो आज आप उनका समाधान खोजने में सफल रहेंगे। ननिहाल पक्ष से भी यदि किसी व्यक्ति से संबंध में कोई दरार चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्जा या देनदारी है, तो आज आप उसे उतारने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकाग्र हो कर लगना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। आज किसी बात पर आपकी संतान आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें व आज आप अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको अपने माता के पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगे, तो कदापि ना दे, नहीं तो यह आपके संबंधों को खराब कर सकता है। आज आपका कोई मित्र आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है, जिससे मिलने की आप लम्बे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके व्यापार में कुछ बेहतर परिस्थितियों का निर्माण करेगा। आपका व्यापार जो पिछले कुछ समय से मंदा चल रहा है, तो उसमें आपके प्रतिद्वंदी भी आपको परेशान करने की कोशिश करेगे, लेकिन आज आप अपनी उनका हल खोज निकाल लेंगे। परिवार के किसी सदस्य की ओर से आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज कुछ नये अवसर मिलेंगे। आज आप उनके कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे उनकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको अपने किए गए निवेश पर ध्यान देना होगा। आज आपको अपने खर्चों की अधिकता को कम करके अपने बचत की ओर ध्यान देना होगा, तभी आप अपने भविष्य को सिक्योर रख पाएंगे, इसलिए आज आप अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती दे। आज आपका कहीं लंबे समय से यदि कोई धन फंसा हुआ था, तो वह भी आज आपको मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052


 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

दंगा मामले में विधायक विक्रम सैनी के बयान दर्ज

 मुज़फ्फरनगर । भाजपा विधायक विक्रम सैनी एक दंगे के मामले में विशेष अदालत में पेश हुए उनके धारा 313 के तहत बयान दर्ज हुए बाद में  कोर्ट ने 6 अक्टूबर तक सुनवाई स्थगित करदी। 

विशेष ज़ज़ गोपाल उपाध्याय ने आरोपी पक्ष के बचाव में गवाह देने के लिए 6 अक्टूबर नियत की है। गत 2013 में कवाल कांड के बाद  कार  फूकने हिंसाकरने के मामले में आज भाजपा विधायक विक्रम सैनी कोर्ट में पेश हुए ओर अपने बयान दर्ज कराए। 

सोमवार, 4 अक्टूबर 2021

देश में इंटरनेट सेवाएं आज भी रहेंगी बाधित

 मुजफ्फरनगर । लखीमपुर खीरी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही उत्तेजक बयान बाजी और भडकाऊ पोस्ट को देखते हुए मुजफ्फरनगर में भी कल से इंटरनेट सेवाओं को बाधित कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि आज भी इन्टरनेट कुछ समय के लिए बाधित रहेगा। 


मार्च के बाद फिर एक बार फिर से वाट्सएप,फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन रहा , दुनिया भर में सोमवार रात करीब 9 बजे से सर्वर डाउन लोड हो गया था , सुबह 5 बजे सर्वर बहाल हुआ था। जिसके कारण लोग पूरी रात परेशान रहे।

सोमवार रात फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर अचानक डाउन हो गया। कल रात करीब 9.15 बजे तीनों के सर्वर डाउन हो गए जिससे यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसे लेकर वॉट्सएप ने कहा, हमें कुछ लोगों द्वारा इसके काम नहीं करने की शिकायतें मिली हैं। हम इसे सही करने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द से जल्द इस संबंध में अपडेट देंगे। जिसके बाद उन्होंने बताया कि मंगलवार यानी आज भी इन्टरनेट के सर्वर के बाधित रहने की सम्भावना पूर्ण रूप से जतायी जा रही है। 

डीएम के आदेश पर शुरू हुआ कूड़ा प्लांट


मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के अधीन सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट किदवईनगर को अब फिर से चालू कराया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने प्लांट बन्द होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पालिका के ईओ और प्लांट मैनेजर को जमकर हड़काया था। महीनों की जद्दोजहद के बाद आखिरकार आज इस प्लांट को पुन चालू कराया गया है। बता दें कि किदवईनगर में नगरपालिका परिषद् द्वारा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्लांट को पूर्व में करोड़ों रुपये खर्च करते हुए चालू कराया गया था, लेकिन सही रख रखाव नहीं होने और अन्य समस्याओं के कारण यह प्लांट पिछले कई महीनों से बन्द पड़ा था, जिससे शहरी क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाले करीब 180 टन कूड़े के उचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। इसको लेकर डीएम चंद्रभूषण सिंह द्वारा अपने कार्यालय में ईओ पालिका और प्लांट मैनेजर को बुलाकर प्लांट चलाने के निर्देश दिये थे। इसके साथ ही ईओ ने प्लांट के संचालन में आने वाली समस्याओं को उठाया था। इस मामले में डीएम ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत स्वीकृत करते हुए प्लांट में आवश्यक कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। इसके बाद लगातार ईओ हेमराज सिंह के निर्देशन में प्लांट में बारिश के कारण भरे पानी को निकालने और वहां पर व्यवस्था बनाने के लिए कार्य किया गया। सोमवार को ईओ हेमराज सिंह ने प्लांट का फिर निरीक्षण किया और किदवाई नगर स्थित कूडा निस्तारण प्लांट को उनके द्वारा चालू कराया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार सोमवर को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह के द्वारा किदवई नगर स्थित कूडा निस्तारण प्लांट में से पानी निकालकर सफाई कराई गई एंव प्लांट को चालू कराया गया। ईओ हेमराज सिंह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में एकत्रित कूडे का निस्तारण हो पाएगा और शहर की साफ-सफाई सुचारू रूप से चलती रहेगी। उन्होंनें बताया कि आज प्लांट का निरिक्षण किया और कंपनी के प्लांट मैनेजर व अन्य कर्मचारियों को इसके संचालन को सुचारू बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होेंने कंपनी के गाजियाबाद स्थित कार्यालय में भी फोन पर सम्पर्क करते हुए इस प्लांट को नियमित रूप से चलाने और इसके लिए जिलाधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देशों से भी अवगत कराया। इसमें लापरवाही होने पर कार्यवाही की चेतावनी भी उनके द्वारा दी गयी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

 




मुजफ्फरनगर । पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नवनियुक्त युवा कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया। 

इस दौरान सभी नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों को उनके पदभार की शपथ दिलाई गई एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री अशोक बाटला एवं संचालन सरदार सतनाम सिंह हंसपाल वह डॉ धर्मेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री दीपक वर्मा प्रदेश मंत्री पवन सिंघल प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वाटला युवा जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह राणा प्रशांत जैन इंद्र खुराना केशव शोभित विपुल दिनेश विपिन विशाल ऋषि आदि मौजूद रहे।

श्रीराम काॅलेज में तीन दिवसीय योग चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारम्भ

 





 मुजफ्फरनगर ।श्रीराम काॅलेज में आज तीन दिवसीय योग चिकित्सा शिविर का विधिवत् शुभारम्भ मुख्य अतिथि लाला चतरसैन जैन मैमोरियल प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं शोध संस्थान के मुख्य चिकित्सक डा0 धीरेन्द्र गुप्ता, श्रीराम काॅलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम, श्रीराम काॅलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, तथा महाविद्यालय के डीन एकेडमिक्स डा0 विनीत कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में बडी संख्या में लोगो ने हिस्सा लिया और अपनी शारीरिक और चिकित्सा जांच के साथ-साथ योग के संबंध में जानकारी ली। 

इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज की विभिन्न संकाय के अध्यापक गण तथा छात्र-छात्राओं द्वारा बडी उत्सुकता से प्रतिभाग किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डा0 अरविन्द वैदवान ने बताया कि यह योग चिकित्सा शिविर दिनंाक 04.10.2021 से 06.10.2021 तक संचालित किया जायेगा तथा महाविद्यालय द्वारा प्रतिमाह ऐसे चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि आगामी 07 अक्टूबर 2021 से महाविद्यालय में प्रतिदिन सुबह प्रातः 6 बजे से प्रातः 7 बजे तक निःशुक्त योग की कक्षायें भी चलाई जायेगी। 

 तीन दिवसीय योग चिकित्सा शिविर में सर्वप्रथम प्रतिभागियों द्वारा वैदिक प्रार्थना की गई उसके बाद डा0 अरविन्द वैदवान, योगी सुनील कुमार एवं योगाचार्या साक्षी शर्मा द्वारा प्रतिभागियों की विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों जैसे- मर्म चिकित्सा, एक्यूप्रेशर चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा, स्वर योग एवं योगासन, प्राणायाम, ध्यान जैसी अनेक प्रकार की योग क्रियाओं द्वारा प्रभावी चिकित्सा की गयी। साथ ही जीवन में योग के महत्व को समझाते हुए श्रीराम काॅलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व पर व्याख्यान दिया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा0 धीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि योग से व्यक्ति सम्पूर्ण स्वास्थ्य को प्राप्त कर सकता है साथ ही उन्होंने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को भी समझाया। उन्होंने कहा कि योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जिसमें शरीर मन और आत्मा को एक साथ लाने (योग) का काम होता है। 

इस अवसर पर डाॅ0 आदित्य गौतम, निदेशक, श्रीराम काॅलेज में उपस्थित प्रतिभागियों तथा छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुये कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है और शरीर एवं मस्तिष्क को स्वस्थ रखने का एक मात्र उपाय योगाभ्यास होता है जो हमारे जीवन को सकारात्मक परिवर्तन की ओर लेकर जाता है। इसके लिये प्रत्येक शिक्षकगण का दायित्व है कि योग अभ्यास को अपने जीवन में अपनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी योगाभ्यास के लिये प्रेरित करना चाहिये। 

इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल द्वारा शिविर में उपस्थिति प्रतिभागियों को योग के लाभ बताते हुये कहा कि ऐसा दौर जब हमारे आस-पास मोबाईल फोन टेलिविजन और कई अन्य सुविधाएं है वही हमारे लिये योग की ओर ध्यान केंद्रित करना भी जरूरी हो गया है। प्रतिदिन की भाग दौड में मनुष्य अपने स्वास्थ की उचित देखभाल नहीं कर पाता यदि हम सभी प्रातः उठकर योग करने की आदत बना ले तो निश्चित तौर पर स्वास्थ लाभ प्राप्त होगा । 

इसके पश्चात् शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डा0 अरविन्द वैदवान ने कहा कि योग को परिभाषित करते हुये कहा कि जीवन में बुराईयों को त्यागकर अच्छाइयों को धारण करना ही वास्तव में योग है। योग से मनुष्य का शरीर जहाॅ स्वस्थ रहता है वही मनुष्य को ध्यान केंद्रित में आसानी होती है। यदि मनुष्य अपनी जीवन शैली को अनुशासित करें और खान-पान में संतुलित भोजन का प्रयोग करते हुये जीवन को योग से जोडे तो निश्चित ही मानसिक तनाव, मधुमेह एवं मोटापे जैसे रोगो से मुक्ति पाई जा सकती है। 

 इस अवसर पर महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चैधरी, श्रीराम काॅलेज के प्रवक्तागण निशांत राठी, प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, प्रशान्त आदि उपस्थित रहें।

राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल से मिलने पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओं की शालीनता से बात









मुजफ्फरनगर । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रालोद के कार्यकर्ताओं के पदाधिकारियों की धैर्य से बातचीत सुनी वही लोक दल कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर कांड में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से घटना करने वालों पर फांसी की मांग की व मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने धैर्य से सभी रालोद कार्यकर्ताओं की बात सुनी और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया वई लोकदल कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी हमारे ही बीच के हैं और बस हम उनसे केवल अपनी कुछ मांगे कहने आए थे और मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हमारी बाते सुनी है और अब हम डीएम कार्यालय पर घेराव के लिए जा रहे हैं वई आईटीआई पर हंगामे की सूचना मिलते ही एडीएम प्रशासन अमित कुमार सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे



मुजफ्फरनगर में कचहरी में जिलाधिकारी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई

 मुजफ्फरनगर । लखीमपुर में हुए बवाल व किसानों की मौत को लेकर भारतीय किसान यूनियन सहित सभी राजनीतिक दलों में जबरदस्त रोष देखने को मिल रहा है 

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लखीमपुर कांड को लेकर डीएम को ज्ञापन देने के लिए पहुचने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पर पहले से ही धरना दे रहे हैं। 

वही लखीमपुर कांड को लेकर मुजफ्फरनगर में पुलिस फोर्स की भारी सुरक्षा व्यवस्था की गयी। 

पीएससी व आरआरएफ ने संभाली डीएम कार्यालय पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 




सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने संभाली व्यवस्था सम्भाले हुए है 

पुलिस कर्मियों को किया सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने दिए सख्त दिशा निर्देश

सीओ सिटी ने कचहरी स्थित परिसर से सभी पुलिस की गाड़ियों को पीएससी कि गाड़ियों को पुलिस की मोटरसाइकिल आदि चिता मोबाइल की गाड़ियों व वाहनों को डीएम कार्यालय व कचहरी परिसर से हटवाकर पुलिस लाइन भिजवायामौके पर धीरे-धीरे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू

सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया सोशल मीडिया पर किसी तरह का भी दुष्प्रचार व पैनिक चलाने वाली वीडियो पोस्ट वायरल करने वालों के खिलाफ होगी सख्त से सख्त कड़ी कार्रवाई। 

साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर पैनी रखी जा रही है 

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

 



मुजफ्फरनगर। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा सपा कार्यालय पर जबरदस्त आक्रोश देखा गया। 

बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के बाद आज लखनऊ से लखीमपुर खीरी जाने के लिए निकले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गौतम पल्ली चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जबरदस्त हंगामा किया जा रहा है, साथ ही काली पट्टी बांधकर इसकी घोर निंदा की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा काली पट्टी बांधकर जबरदस्त रोष व्यक्त किया गया, साथ ही सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की शुरुआत की गई। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व मंत्री महेश बंसल, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी साजिद हसन, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद।

लखीमपुर खीरी जा रहे मुजफ्फरनगर के रालोद नेता गिरफ्तार


 मुजफ्फरनगर। लखीमपुर खीरी जा रहे हैं राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं को मुरादाबाद स्थित टोल प्लाजा पर गिरफ्तार कर लिया गया। 

बताया जा रहा है कि कल लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के बाद लगातार राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों एवं अध्यक्षों का आना-जाना शुरू हो गया है। जिसके चलते आज मुजफ्फरनगर से राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता जिसमें जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, कमल गौतम, अभिषेक चौधरी एवं कई युवा नेता सुबह लखीमपुर खीरी जाने के लिए निकले परंतु मुरादाबाद टोल प्लाजा पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ग्राहक ने की चोरी, दुकानदार के खिलाफ ही दी तहरीर, हंगामा

 


मुजफ्फरनगर । शिव मार्केट में व्यापारी की दुकान पर ग्राहक द्वारा चोरी कर ली गई व्यापारी ने उसको पकड़कर कोतवाली में सौंप दिया कोतवाली में ड्यूटी पर तैनात दरोगा द्वारा चोर से व्यापारी खिलाफ तहरीर लेने पर व्यापारियों में रोष उत्पन्न हो गया सभी व्यापारी ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल को इस की जानकारी दी संजय मित्तल तुरंत अपने साथियों के साथ शहर कोतवाली पहुंचे उन्होंने दरोगा जी से बात की और चोर के खिलाफ व्यापारियों से तहरीर दिलवाकर चोर को बंद करवाया मौके पर राजेश गोयल भानु प्रताप प्रतिक अरोड़ा संजय अरोरा उदित किंगर मोहम्मद असलम सनोवर शेख सुधांशु अरोड़ा आदि व्यापारी उपस्थित थे

आज का पंचांग एवँ राशिफल 04 अक्तूबर 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 04 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - भाद्रपद)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 09:05 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी 05 अक्टूबर रात्रि 02:36 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*

⛅ *योग - शुभ दोपहर 02:12 तक तत्पश्चात शुक्ल*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:00 से सुबह 09:29 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:31* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:22*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - त्रयोदशी का श्राद्ध, सोम प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चतुर्दशी तिथि पर न करें श्राद्ध* 🌷

➡ *05 अक्टूबर 2021 मंगलवार को आग - दुर्घटना - अस्त्र - शस्त्र - अपमृत्यु से मृतक का श्राद्ध*

🙏🏻 *हिंदू धर्म के अनुसार, श्राद्ध पक्ष में परिजनों की मृत्यु तिथि के अनुसार ही श्राद्ध करने का विधान है । महाभारत के अनुशासन पर्व में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को बताया है कि इस तिथि पर केवल उन परिजनों का ही श्राद्ध करना चाहिए, जिनकी अकाल मृत्यु हुई हो।*

💥 *इस तिथि पर अकाल मृत्यु (हत्या, दुर्घटना, आत्महत्या आदि) से मरे पितरों का श्राद्ध करने का ही महत्व है। इस तिथि पर स्वाभाविक रूप से मृत परिजनों का श्राद्ध करने से श्राद्ध करने वाले को अनेक प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में उन परिजनों का श्राद्ध सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के दिन करना श्रेष्ठ रहता है।*

🙏🏻 *महाभारत के अनुसार जिन पितरों की मृत्यु स्वाभाविक रुप से हुई हो, उनका श्राद्ध चतुर्दशी तिथि पर करने से श्राद्धकर्ता विवादों में घिर जाता हैं। उन्हें शीघ्र ही लड़ाई में जाना पड़ता है। जवानी में उनके घर के सदस्यों की मृत्यु हो सकती है।*

🙏🏻 *चतुर्दशी श्राद्ध के संबंध में ऐसा वर्णन कूर्मपुराण में भी मिलता है कि चतुर्दशी को श्राद्ध करने से अयोग्य संतान होती है।*

🙏🏻 *याज्ञवल्क्यस्मृति के अनुसार, भी चतुर्दशी तिथि को श्राद्ध नहीं करना चाहिए। इस दिन श्राद्ध करने वाला विवादों में फस सकता है।*

🙏🏻 *चतुर्दशी तिथि पर अकाल (हत्या), आत्महत्या (दुर्घटना), रुप से मृत परिजनों का श्राद्ध करने का विधान है।*

🙏🏻 *जिन पितरों की अकाल मृत्यु हुई हो व उनकी मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं हो, उनका श्राद्ध चतुर्दशी तिथि को करने से वे प्रसन्न होते हैं।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सर्व पितृ अमावस्या* 🌷

➡ *06 अक्टूबर 2021 बुधवार को सर्व पितृ अमावस्या है।*

🙏🏻 *जिन्होंने हमें पाला-पोसा, बड़ा किया, पढ़ाया-लिखाया, हममें भक्ति, ज्ञान एवं धर्म के संस्कारों का सिंचन किया उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण करके उन्हें तर्पण-श्राद्ध से प्रसन्न करने के दिन ही हैं श्राद्धपक्ष।*

🙏🏻 *जिस प्रकार चारागाह में सैंकड़ों गौओं में छिपी हुई अपनी माँ को बछड़ा ढूँढ लेता है उसी प्रकार श्राद्धकर्म में दिए गये पदार्थ को मंत्र वहाँ पर पहुँचा देता है जहाँ लक्षित जीव अवस्थित रहता है।*

🙏🏻 *पितरों के नाम, गोत्र और मंत्र श्राद्ध में दिये गये अन्न को उसके पास ले जाते हैं, चाहे वे सैंकड़ों योनियों में क्यों न गये हों। श्राद्ध के अन्नादि से उनकी तृप्ति होती है। परमेष्ठी ब्रह्मा ने इसी प्रकार के श्राद्ध की मर्यादा स्थिर की है।"*

🙏🏻 *सर्व पितृ अमावस्या को पितर भूमि पर आते हैं । उस दिन अवश्य श्राद्ध करना चहिये।*

🙏🏻 *उस दिन श्राद्ध नही करते हैं तो पितर नाराज होकर चले जाते हैं ।*

🙏🏻 *आप यदि उस दिन श्राद्ध करने में सक्षम् नही हैं तो उस दिन तांबे के लोटे में जल भरकर के भगवदगीता के सातवें अध्याय का पाठ करें और मंत्र "ॐ नमो भगवते वासुदेव"एवं " ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधा देव्यै स्वाहा" की 1-1 माला करके सूर्यनारायण भगवान को जल का अर्घ्य दें ।*

🙏🏻 *और सूर्य भगवान को बगल ऊँची करके बोले की मैं अपने पितरों को प्रणाम करता हूँ।*

🙏🏻 *वे मेरी भक्ति से ही तृप्तिलाभ करें। मैंने अपनी दोनों बाहें आकाश में उठा रखी हैं।और जिनका श्राद्ध किया जाये उन माता, पिता, पति, पत्नी, संबंधी आदि का स्मरण करके उन्हें याद दिलायें किः "आप देह नहीं हो। आपकी देह तो समाप्त हो चुकी है, किंतु आप विद्यमान हो।*

🙏🏻 *आप अगर आत्मा हो.. शाश्वत हो... चैतन्य हो। अपने शाश्वत स्वरूप को निहार कर हे पितृ आत्माओं ! आप भी परमात्ममय हो जाओ। हे पितरात्माओं ! हे पुण्यात्माओं !अपने परमात्म-स्वभाव का स्मऱण करके जन्म मृत्यु के चक्र से सदा-सदा के लिए मुक्त हो जाओ। हे पितृ आत्माओ !*

🙏🏻 *आपको हमारा प्रणाम है। हम भी नश्वर देह के मोह से सावधान होकर अपने शाश्वत् परमात्म-स्वभाव में जल्दी जागें.... परमात्मा एवं परमात्म-प्राप्त महापुरुषों के आशीर्वाद आप पर हम पर बरसते रहें.... ॐ....ॐ.....ॐ...." पितृपक्ष के विषय में शास्त्रों में बताया गया है कि इन दिनों मनुष्य को अपना आचरण शुद्ध और सात्विक रखना चाहिए। इसलिए भोजन में मांस-मछली, मदिरा और तामसिक पदार्थों से परहेज रखना चाहिए।*

🙏🏻 *क्योंकि आप जो भोजन करते हैं उनमें से एक अंश पितरों को भी प्राप्त होता है। इन दिनों मन और भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें और काम-वासना से बचें।*

👉🏻 *ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि जिनके पितर नाराज हो जाते हैं उनकी ग्रह दशा अच्छी भी हो तब भी उनके जीवन में हर पल परेशानी बनी रहती है।*

👉🏻 *श्राद्ध पक्ष में सयंम-नियम पालन करें, नहीं तो पितर देंगे शाप...*

👉🏻 *श्राद्ध पक्ष में गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं और कुत्ते, बिल्ली और कौओं को भी आहार दें। इससे पितरों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।*


📖 

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻संपूर्ण पक्ष में श्राद्ध की तिथियां :


पूर्णिमा श्राद्ध – 20 सितंबर

प्रतिपदा श्राद्ध – 21 सितंबर

द्वितीया श्राद्ध – 22 सितंबर

तृतीया श्राद्ध – 23 सितंबर

चतुर्थी श्राद्ध – 24 सितंबर

पंचमी श्राद्ध – 25 सितंबर

षष्ठी श्राद्ध – 27 सितंबर

सप्तमी श्राद्ध – 28 सितंबर

अष्टमी श्राद्ध- 29 सितंबर

नवमी श्राद्ध – 30 सितंबर

दशमी श्राद्ध – 1 अक्टूबर

एकादशी श्राद्ध – 2 अक्टूबर

द्वादशी श्राद्ध- 3 अक्टूबर

त्रयोदशी श्राद्ध – 4 अक्टूबर

चतुर्दशी श्राद्ध- 5 अक्टूबर

अमावस्या श्राद्ध- 6 अक्टूबर


दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57



 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन आप के चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, जिसके कारण आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और आप अपने हर कार्य को अपनी बुद्धि व विवेक से सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से पहले सोचना होगा कि यह बात सही है या नहीं। व्यापार कर रहे लोगों के आज बड़ी मात्रा में धन हाथ मे आने से वह संतुष्ट रहेंगे, लेकिन आप ध्यान देना होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्कता बरतनी होगी। यदि कोई कष्ट हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें, नही तो भविष्य में वह किसी भयंकर बीमारी का रूप ले सकती है। आज परिवार मे आपको कुछ ऐसे खर्चा करेगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आप महत्वपूर्ण योजनाओं को आरंभ करने में व्यतीत करेंगे। आपने अपने व्यवसाय के लिए जितनी योजनाएं बनाई हैं, आज आप उनको एक एक करके अपने व्यापार में आरंभ करेंगे, जो आपको धीरे-धीरे लेकिन बाद में अधिक धन लाभ देने लग जाएंगी, लेकिन आज आपको अपने किसी भी सहयोगी से बुरा बर्ताव नहीं करना है, नहीं तो आपको कष्ट हो सकता है। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें पडने से भी बचना होगा। आज आपको अपनी किस जिद के कारण परेशान होना पड़ सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी में चार चांद लगेगे और आज आप अपने संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अपने किसी भी कार्य को लंबे समय के लिए नहीं टालना है, नहीं तो वह उनके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज उनके किए गए कार्यों की सराहना होगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोचना होगा, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आज का दिन आप अपने किसी परिचित के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको ऊर्जावान बनाएगा। आज आप एक-एक करके अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके अंदर एक नया जोश और जुनून देखने को मिलेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचना है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जीवन साथी की सलाह से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आज व्यापार में जोखिम उठाया, तो बहुत ही सोच समझ कर उठाये, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकती है। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां की किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आप अपने जिस भी कार्य को करेंगे। शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान होने के बाद भी आप इसे पूरे साहस से करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग आज अपने व्यवसाय में स्थल परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसमें आपको कुछ भला बुरा भी सुनने को मिल सकता है। यदि आप व्यापार मे किसी को पार्टनर बनाने की सोच रहे हैं,तो उसके बारे में पहले अच्छे से जांच लें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी सेहत के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपको कोई रोग पहले से ही चल रहा है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है, नहीं तो आपको कोई दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपको आज लोगों से ज्यादा मिलने से बचना होगा, नहीं तो आपके मन में कुछ निराशा हो सकती हैं। आज आपको कार्य कुशलता पूर्वक करना होगा, नहीं तो दूसरे आप का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके जीवन में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आ रहा है, लेकिन इसके चलते आपको किसी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको इससे घबराना नहीं है और रात के बाद ही सवेरा होता है। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज सफलता प्राप्त हो सकती है। आज आपको अपने परिवार के मामले में चल रहे विवादों के लिए अपने पिताजी से सलाह अवश्य ले, तभी आप उन्हे निपटाने में सफल रहेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज आपको किसी भी मामले में अतिवादी होने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए कोई बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। जीवन के कड़वे अनुभवों से आप सबक सीखेंगे, जो आपको आगे चलकर लाभ भी अवश्य देंगे। आज लेकिन आपको अपने अतीत को छोड़कर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाना होगा, तभी आप अपने धीमी गति से चल रहे बिजनेस में नई जान डाल पाएंगे। किसी पारिवारिक सदस्यों से आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपके आत्मसम्मान में मजबूती मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज तक आपने अपने सपनों को संजोकर रखा था, आज उनके पूरे होने का समय आ गया है, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। यदि आप अपनी संतान के विवाह संबंधित कंपनी को देख रहे थे,तो वह आज पूरा हो सकता है। निजी संबंधों में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो और आप उसे समाप्त करें और आगे बढ़े। यदि आपने अपने लिए कोई नया घर खरीदने का सपना देखा है, तो वह भी इस समय में पूरा हो सकता है, इसलिए आपको लगातार प्रयास करने होंगे, तभी वह पूरे हो पाएंगे

रविवार, 3 अक्टूबर 2021

लखीमपुर खीरी कांड के बाद पानीपत खटीमा राजमार्ग जाम

 





मुज़फ्फरनगर । लखीमपुर खीरी घटना के बाद जिला मुजफ्फरनगर में भी उग्र हुए किसानो द्वारा पानीपत खटीमा राज मार्ग जाम कर दिया गया ।

पानीपत खटीमा राजमार्ग पर भारतीय किसान यूनियन से जुड़े लोगों ने गांव पिन्ना के पास जाम लगा कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। 

सिसौली में पहुंची लखीमपुर खीरी कांड की गूंज, पंचायत शुरू



मुजफ्फरनगर। लखीमपुर खीरी का कार्ड की गूंज से आज सिसौली  तक थर्रा गया  सिसौली में इमर्जेंसी पंचायत शुरू गई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने इमरजेंसी पंचायत बुलाई।

एक भी भाजपा नेता को घर से निकलने नहीं दिया जाएगा : राकेश टिकैत


गाजीपुर । भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना बहुत ही दुखद है। ‌इस घटना ने सरकार के क्रूर और अलोकतांत्रिक चेहरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है। किसान आंदोलन को दबाने के लिए सरकार किस हद तक गिर सकती है, सरकार और सरकार में बैठे लोगों ने आज फिर बता दिया। लेकिन सरकार भूल रही है कि अपने हक के लिए हम मुगलों और फिरंगियों के आगे भी नहीं झुके। सरकार किसान के धैर्य की और परीक्षा न ले। किसान मर सकता है पर डरने वाला नहीं है। सरकार होश में आए और किसानों के हत्यारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। किसानों से अपील है कि शांति बनाएं रखें, जीत किसानों की ही होगी। सरकार होश में ना आई तो भाजपा के एक भी नेता को घर से नहीं निकलने दिया जाएगा।

लखीमपुर कांड पर सियासी पारा गर्म,इन्टरनेट सेवा बंद, राकेश टिकैत रवाना


 मुजफ्फरनगर । लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के पुत्र द्वारा किसानों को कुचलने के मामले को लेकर लगातार सियासी पारा बढ़ता ही जा रहा है जिसको लेकर सपा बसपा कॉन्ग्रेस आजाद समाज पार्टी सहित कई अन्य पार्टी अभी इस मुद्दे को भुनाने की लगातार कोशिश कर रही है जिसमें प्रमुखता से राष्ट्रीय लोक दल इसका नेतृत्व कर रही है आपको बता देगी आज उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम जयपुर संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा हेलीपैड पर कब्जा कर लिया गया जिसके बाद केशव प्रसाद मौर्य एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अपने काफिले के साथ लखीमपुर खीरी पहुंच रहे थे आगे केंद्रीय राज्य मंत्री का काफिला चल रहा था जिसे कुछ समय पश्चात प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करना था परंतु संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री की गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया गया जिसके चलते केंद्रीय राज्य मंत्री के पुत्र की गाड़ी के नीचे आ जाने से 4 किसानों की मौत हो गई जबकि कई अन्य किसान घायल हो गए जिसको लेकर पूरे देश में एक सियासी भूचाल मच गया भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत द्वारा इस घटना की घोर निंदा की गई जिसके बाद लगातार प्रदेश एवं देश स्तर की सभी पार्टियां अपना अपना विरोध दर्ज कराने में लगी हुई है कल लखीमपुर खीरी में सभी राजनीतिक पार्टियों का जब आना होगा किससे जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में हुए इस कांड के बाद सभी पार्टियां इस को राजनीतिक रंग देने में जुट गई हैं। राकेश टिकैत लखीमपुर पहुंच रहे हैं।

नट्टू काका के निधन से बिखरा ये टीवी शो

 मुंबई। टीवी की दुनिया से एक दिल टूटने वाली खबर सामने आई है। टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका के किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम का निधन हो गया है। 77 की उम्र में उन्होंने रविवार (3 अक्टूबर) को आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर की पुष्टि असित मोदी ने की है।


संजय मित्तल के नेतृत्व में कोतवाल से मिले व्यापारी


मुजफ्फरनगर । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड जनपद मुजफ्फरनगर का एक प्रतिनिधिमंडल नवनियुक्त शहर कोतवाल से मिला जिसमें व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल जिला अध्यक्ष महेश चौहान नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा जिला मंत्री अजय गोयल वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष नरेश अरोरा युवा जिला अध्यक्ष अंशुमन अग्रवाल युवा नगर अध्यक्ष पुनीत सिंगल युवा महामंत्री महमूद आलम शहजाद भाई मुस्तकीम आलम ने मुलाकात करते हुए कहा अभी कुछ दिन पहले सिटी सेंटर की 8 दुकानों के ताले चोरों ने तोड़कर चोरी कर ली थी जल्दी से जल्दी चोरी का खुलासा होना चाहिए क्योंकि आप नए आए हैं इसलिए आपसे उम्मीद करते हैं कि आप व्यापारियों को पूर्ण सहयोग करेंगे और व्यापारी भी आपका पूरा सहयोग करेंगे नवनियुक्त कोतवाल ने कहा आप लोग बिल्कुल चिंता ना करें सिटी सेंटर की चोरी बिल्कुल बहुत जल्दी खोल दी जाएगी और व्यापारियों को सहयोग भी किया जाएगा और व्यापारियों का सहयोग भी लिया जाएगा

शहर के इन इलाकों में सोमवार को बिजली कटौती होगी

मुजफ्फरनगर । चार अक्टूबर को सुबह 07 बजे प्रातः 11 केवी आनंदपुरी फीडर पर लाइन शिफ्टिंग का कार्य के कारण 07 बजे से 12 बजे तक मोहल्ला जनकपुरी, इंद्रा कालोनी, रामपुरी , शहाबुद्दीनपुर रोड,रूड़की रोड की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । आपको होने वाली असुविधा के लिए हमे खेद है कृपया धैर्य बनाए रखे।

बिजेंद्र कुमार अवर अभियंता रूड़की रोड बिजलीघर ने यह जानकारी दी 



हिंदुत्व की रक्षा से ही राष्ट्र रक्षा


मुजफ्फरनगर । संघ कार्यालय पर हिंदू जागरण मंच की जिला बैठक संपन्न हुई।

बैठक मैं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए पहुंचे मेरठ प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री गोपाल जी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने की। बैठक का संचालन हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री अंकुर राणा ने किया।

गोपाल जी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की लक्ष्मीनगर जनपद के अंदर हिंदू जागरण मंच बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। दिन प्रतिदिन हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता हिंदू समाज के लिए बढ़ चढ़कर कार्य कर रहे हैं। गोपाल जी ने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा से ही राष्ट्र की रक्षा और नव राष्ट्र का निर्माण संभव होगा। हिंदू समाज को एकत्रित होकर राष्ट्र विरोधी ताकतों का सामना करते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना होगा, तब जाकर यह हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र घोषित होगा। जिला अध्यक्ष नरेंद्र पंवार के द्वारा सागर बजरंगी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी और कई कार्यकर्ताओं को नवीन जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में उपस्थित रहे वीरांगना वाहिनी की प्रांत महामंत्री दीपा त्यागी , संजय पुंडीर, अंजेश गुर्जर  वीरेंद्र त्यागी राजेश शर्मा कार्तिक जोहरी मोहित बजरंगी जिला संरक्षक बाघेश, राजकुमार, आदि सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पटाखा व्यापारियों की रुटीन चैकिंग


मुजफ्फरनगर । प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आतिशबाजी व्यापारियों की रूटीन चेकिंग की गई जिसमें व्यापारियों के स्टॉक रजिस्टर व फायर सिलेंडर चेक किए गए। चेकिंग टीम में एसडीएम सदर दीपक कुमार सी ओ नई मंडी हिमांशु गौरव व नई मंडी  कोतवाल अनिल कपरवान व उनकी पूरी टीम मौजूद रही। चेकिंग नई मंडी स्थित वरिष्ठ सपा नेता सचिन अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर की गई जिसमें सबकुछ सही पाया गया स्टॉक रजिस्टर से माल का मिलान किया गया जोकि सही पाया गया। सचिन अग्रवाल ने कहा कि अवैध रूप से जो भी पटाखों का कारोबार करते हैं। यह गलत है उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए  मानको के अनुसार ही पटाखों की बिक्री करनी चाहिए। बिक्री के साथ-साथ अपने जान और माल की भी सुरक्षा व्यापारी के हाथ में ही होती है। 

सविता वर्मा के कहानी संग्रह एक थी महुआ का विमोचन




मुजफ्फरनगर । रविवार को एस डी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी के ऑडिटोरियम में मुजफ्फरनगर की लाड़ली रचनाकार सविता वर्मा "गज़ल" के प्रथम कहानी संग्रह "एक थी महुआ" का लोकार्पण जनपद के तथा जनपद के बाहर से पधारे मूर्धन्य साहित्यकारों की महती उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रचनाधर्मी, समाजसेवी और प्रखर राष्ट्रवादी डाॅ. अ.कीर्तिवर्धन ने तथा संचालन सोशल मीडिया पर चचा मुकन्दा के रूप में प्रसिद्ध प्रयोगधर्मी रचनाकार और पौराणिक कथाओं के शोधकर्ता मधुर नागवान ने किया। साहित्यिक संस्था "शब्द संसार" द्वारा आयोजित इस कर्यक्रम का आरम्भ रूपा चौधरी की सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर नेपाल की कवयित्री पूजा "बहार" और लखनऊ की रचनाकार रश्मि श्रीवास्तव "लहर" को आरती स्मृति सम्मान से भी पुरस्कृत किया गया।

सविता वर्मा "गज़ल" का जन्म जनपद के छपार और विवाह जानसठ कस्बे में हुआ है। कवयित्री आशा शैली, कहानी लेखन महाविद्यालय, अम्बाला के निदेशक महाराज कृष्ण जैन और कहानीकार उर्मि कृष्ण को अपने प्रेरणा स्रोत मानने वाली सविता वर्मा "गज़ल" का इससे पूर्व वर्ष 2012 में एक कविता संग्रह "पीड़ा अन्तर्मन की" भी आ चुका है। सविता वर्मा गज़ल की रचनाएँ प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित और आकाशवाणी के विभिन्न केन्द्रों से प्रसारित होती रहती हैं। मुजफ्फरनगर जनपद के साहित्यकारों में विष्णु प्रभाकर के बाद सविता वर्मा गज़ल के रचनाओं का ही आकाशवाणी से सर्वाधिक प्रसारण हुआ है। वीरांगना सावित्रीबाई फुले फेलोशिप सम्मान, महाशक्ति सिद्धपीठ शुक्रताल सम्मान, सामाजिक आक्रोश लघुकथा पुरस्कार, शारदा साहित्य संस्था के हिन्दी साहित्य सम्मान, भारती ज्योति और भारती भूषण आदि अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित साहित्यकार सविता वर्मा गज़ल  कविता, कहानी, गज़ल, नाटक, लघुकथा, बाल साहित्य आदि विधाओं में निरंतर लिख रही हैं।

"एक थी महुआ" के लोकार्पण के अवसर पर बोलते हुए नई दिल्ली से पधारे चर्चित कथाकार संदीप तोमर ने कहा कि सविता वर्मा गज़ल की यह विशेषता है कि उनकी कहानी लिखने की रवानगी से पाठक कहानी के अन्त तक बंधा रहता है। लेखिका हर कहानी का अन्त एक सकारात्मक समाधान के साथ करना चाहती है। इस बात की परवाह किए बिना कि ऊँट किस करवट बैठेगा, कहानी को उसकी स्वाभाविकता के साथ आगे बढ़ने देना चाहिए।

लालकुआँ से पधारी प्रकाशक और वरिष्ठ साहित्यकार आशा शैली ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कहानियाँ भी ग्रामीण परिवेश की सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं के इर्द-गिर्द घूमते हुए उनका समाधान तलाश करती हैं और सविता वर्मा गज़ल की कहानियाँ भी छोटे कस्बों के निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों की कहानियाँ हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि सविता वर्मा गज़ल की कहानियाँ मुंशी प्रेमचंद की कहानियाँ की परम्परा को ही आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम के संरक्षक डाॅ. एस.एन.चौहान ने कहानियों के उद्देश्यों पर बात करते हुए कहानी की दिशा और दशा में राष्ट्र निर्माण और समाज के उत्थान के सन्देश के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाॅक्टर अ. कीर्तिवर्धन ने कहा कि जीवन में घटने वाले प्रत्येक कार्य कलाप में एक कहानी की सम्भावना होती है। एक कुशल और पारखी रचनाकार उसकी पहचान करके अपने शब्दों में ढालकर उसे एक सुन्दर कहानी का रूप दे देता है। सविता वर्मा गज़ल इस कार्य में सिद्धहस्त हैं। 

नगर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था प्रयत्न के चेयरमैन और विशिष्ट अतिथि समर्थ प्रकाश व मुकेश अरोरा  ने समाज के निर्माण में कवियों, कथाकारों, रचनाकारों और साहित्यकारों के योगदान को स्वीकार करते हुए समाज की ओर से भी बदले में उन्हें आर्थिक और सामाजिक सहयोग करने पर बल दिया। प्रयत्न के ही अध्यक्ष  मुकेश ने सविता वर्मा गज़ल की नाटकीयता से भरपूर कहानियाँ में अपने आस-पास के पात्र एकदम सजीव हो उठते हैं इसलिए इन कहानियों से समाज के पुनर्जागरण और पुनर्निर्माण का उज्जवल भविष्य भी दिखाई देता है।

मधुर नागवान ने अपने संचालन के साथ ही टिप्पणी दी कि कहानी आज प्रयोगों के दौर से गुज़र रही है। लिखने और पढ़ने वाले दोनों के ही पास समयाभाव होने के कारण उपन्यास बहुत कम लिखे जा रहे हैं और कहानियाँ सिकुड़ कर लघुकथा हो गई हैं। लघुकथाओं में कविताओं का फ्यूजन हो रहा है और पौराणिक कथाओं में से चमत्कारिक तत्वों को हटाकर प्रागैतिहास की कहानियाँ  के पुनर्लेखन का प्रयास हो रहा है।

हापुड़ से पधारे महेश वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में प्रयोग के नाम फर कहानियाँ में न केवल फूहडता और अति कल्पना हावी हो रही है बल्कि शीघ्र लोकप्रिय होने की जल्दबाजी में लेखक धैर्य भी खोते जा रहे हैं।

 सविता वर्मा गज़ल की कहानियों से यह आशा बलवती होती है कि परम्परागत कहानी लेखन कभी भी मर नहीं सकता है।

इस अवसर पर शब्द संसार की सचिव मनु श्वेता, सुमन युगल ने सविता वर्मा गज़ल की कहानी का वाचन किया और रश्मि श्रीवास्तव "लहर" ने "एक थी महुआ" संग्रह की कहानियों में से चयन की गई विभिन्न विषयों पर सूक्तियाँ भी प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त कवयित्री सुमन लता, वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल नारसन जी , खुशबू वर्मा आदि ने भी कहानी संग्रह "एक थी महुआ" पर समीक्षा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप जैन,नेमपाल प्रजापति,रामकुमार रागी,पंकज शर्मा,रूपा चौधरी मनु स्वामी,प्रतिभा त्रिपाठी,सुमन युगल,सुमन प्रभा,डॉ.वीना गर्ग,पुष्पा रानी,विजया भटनागर,मीरा गुप्ता,आदि की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से पहले संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा जमकर बवाल, कई गाड़ियां आग के हवाले

 




लखीमपुर खीरी। केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव में होने वाले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम से पहले लखीमपुर में बड़ा बवाल हो गया। सड़क पर बैठे किसानों को भाजपा नेताओं के काफिले की गाड़ियों ने कुचल दिया। आक्रोशित किसानों ने दोनों गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया। इससे पहले आक्रोशित किसानों ने भाजपा नेताओं को भी जमकर पीटा है। बवाल की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने बवाल कर रहे किसानों को गन्ने के खेत में खदेड़ दिया। बवाल को देखते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रास्ते से ही लौट गए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर खीरी को 117 करोड़ की सौगात देने आए थे। इस दौरान उन्होंने 165 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इसके बाद डिप्टी सीएम केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव की ओर रवाना हो गए। बताते हैं कि इस रोड पर पहले से भारी संख्या में किसान मौजूद थे। सड़क पर मौजूद किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे थे। बताते हैं कि इस बीच भाजपा नेताओं की गाड़ियों ने कुछ किसानों को रौंद दियाए जिससे किसान बुरी तरह जख्मी हो गए।


हादसा होते देख अन्य किसान आक्रोशित हो गए। इसके बाद किसानों ने बवाल काट दिया। नाराज किसान ने भाजपा नेताओं को गाड़ियों से निकालकर जमकर पीटा और उनकी दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली। किसानों का गुस्सा इस पर शांत नहीं हुआ तो उन्होंने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इधर बवाल की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को गन्ने के खेत में खदेड़ दिया। हालांकि हालात को काबू करने के लिए अतिरिक्त फोर्स मंगाई गई है

हेलीकॉप्टर से लखीमपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आने की खबर मिलते ही आंदोलन कर रहे किसान तिकुनिया में जमा हो गए थे। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर पहुंचे थे। हालांकि उनको पहले हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचना थाए लेकिन उनके आने से पहले ही भारी मात्रा में किसानों ने हेलीपैड को घेर लिया था। इसके बाद डिप्टी सीएम सड़क मार्ग से लखीमपुर पहुंचे थे। कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने यहां डिप्टी सीएम के स्वागत में लगी होर्डिंग को भी फाड़ दिया था और जमकर हंगामा किया। किसानों की संख्या बढ़ते देख भाजपा के नेता भी वहां से खिसक लिए थे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...