मंगलवार, 5 अक्तूबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 05 अक्तूबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 05 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - भाद्रपद)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी शाम 07:04 तक तत्पश्चात अमावस्या*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी 06 अक्टूबर रात्रि 01:10 तक तत्पश्चात हस्त*

⛅ *योग - शुक्ल सुबह 11:35 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:25 से शाम 04:54 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:32* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:21*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - आग- दुर्घटना- अस्त्र-शस्त्र- अपमृत्यु से मृतक का श्राद्ध*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या तिथि, एवं श्राद्ध और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सर्व पितृ अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *श्राद्ध पक्ष की अमावस्या को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार 06 अक्टूबर, बुधवार को यह अमावस्या है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर कुछ विशेष उपाय करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष भी कम होता है। इसलिए इस दिन भी ये उपाय किए जा सकते हैं।*

🙏🏻 *पीपल में पितरों का वास माना गया है ।सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं ।*

🙏🏻 *सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर किसी ब्राह्मण को भोजन के लिए घर बुलाएं या भोजन सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़ आदि का दान करें ।*

🙏🏻 *इस अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें ।इससे भी पितृगण प्रसन्न होते हैं ।*

🙏🏻 *सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर अपने पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें ।इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं ।*

🙏🏻 *इस अमावस्या पर चावल के आटे से 5 पिडं बनाएं व इसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में प्रवाहित कर दें ।*

🙏🏻 *अमावस्या पर गाय के गोबर से बने कंड़े को जलाकर उस पर घी-गुड़ की धूप दें और पितृ देवताभ्यो अर्पणमस्तु बोलें ।*

🙏🏻 *इस अमावस्या पर कच्चा दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में प्रवाहित करें ।ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा ।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सर्व पितृ अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *पितृ पक्ष का आखिरी दिन पितृ अमावस्या होती है। इस दिन कुल के सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है। फिर चाहे उनकी मृत्यु तिथि पता न हो। तब भी आप पितृ अमावस्या पर उनका तर्पण कर सकते हैं।*

 🙏🏻 *पितृ पक्ष की अमावस्या को सूर्यास्त से पहले ये उपाय करना है। इस उपाय में एक स्टील के लोटे में, दूध, पानी, काले व सफेद तिल और जौ मिला लें। इसके साथ कोई भी सफेद मिठाई, एक नारियल, कुछ सिक्के और एक जनेऊ पीपल के पेड़ के नीचे जाकर सबसे पहले ये सारा सामान पेड़ की जड़ में चढ़ा दें। इस दौरान सर्व पितृ देवभ्यो नम: का जप करते रहें।*

🙏🏻 *ये मंत्र बोलते हुए पीपल को जनेऊ भी चढ़ाएं। इस पूरी विधि के बाद मन में सात बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें और भगवान विष्णु से कहें मेरे जो भी अतृप्त पितृ हों वो तृप्त हो जाए। इस उपाय को करने से पितृ तृप्त होते हैं पितृ दोष का प्रभाव खत्म होता है और उनका अशीर्वाद मिलने लगता है। हर तरह की आर्थिक और मानसिक समस्याएं दूर होती हैं।*


📖 **

📒 *

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻संपूर्ण पक्ष में श्राद्ध की तिथियां :


पूर्णिमा श्राद्ध – 20 सितंबर

प्रतिपदा श्राद्ध – 21 सितंबर

द्वितीया श्राद्ध – 22 सितंबर

तृतीया श्राद्ध – 23 सितंबर

चतुर्थी श्राद्ध – 24 सितंबर

पंचमी श्राद्ध – 25 सितंबर

षष्ठी श्राद्ध – 27 सितंबर

सप्तमी श्राद्ध – 28 सितंबर

अष्टमी श्राद्ध- 29 सितंबर

नवमी श्राद्ध – 30 सितंबर

दशमी श्राद्ध – 1 अक्टूबर

एकादशी श्राद्ध – 2 अक्टूबर

द्वादशी श्राद्ध- 3 अक्टूबर

त्रयोदशी श्राद्ध – 4 अक्टूबर

चतुर्दशी श्राद्ध- 5 अक्टूबर

अमावस्या श्राद्ध- 6 अक्टूबर


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए हर मामलों में उत्तम रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रसंग प्रबल होगा और उनका रिश्ता भी फाइनल होगा। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के जीवन में सायंकाल के समय कोई तनाव पनप सकता सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को कुछ अधिकार सौंपे जा सकते हैं, जिससे उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने घर परिवार में किसी भी व्यक्ति से बहसबाजी में नहीं पडना है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज आपको अपने परिवार के बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति के संकट से जूझना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी आवश्यक सामान की खरीददारी के लिए जा सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी के सहयोग की आवश्यकता होगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह आज कोई चालबाजी चल सकते हैं। यदि आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो, तो आपको उसमें पडने से बचना होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई पूर्ण जानकारी भी अवश्य प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उनको आज रोजगार के कुछ उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति में चार चांद लगाएंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपने पहले कभी किसी को कोई उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव व भ्रम के कारण आज आप परेशान रहेंगे और कुछ बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त का यदि सोचा है, तो उसका सौदा भी आज लगभग तय होगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शांति पूर्वक कार्य करने के लिए रहेगा। आज यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं या व्यवसाय में किसी भी व्यक्ति से लड़ाई झगड़े या बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा और अपने आपमें संतोष को बनाए रखना होगा कभी बार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं होती है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह भी आज किसी अधिकारी की मदद से पूरा होगा, जिससे आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। यदि टीम वर्क के जरिए कार्य करेंगे, तो आज आप उसका हल निकालने में सफल रहेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, जिससे आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा विराजमान रहेगी और आप किसी भी गलत चीज को नहीं देखेंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी रिश्तेदार से संबंधों को ध्यान देना होगा, क्योंकि वह आपसे चालबाजी कर सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला सहकर्मी के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज यदि आपको कुछ तनाव चल रहा है, तो उसमें शांति मिलेगी। ऑफिस में आज कोई नया परिवर्तन हो सकता है, जो आपको आश्चर्य में डाल सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ महापुरुषों से मेल मिलाप के संकेत दे रहा है। आज आपको संतान के द्वारा किए गए कार्यों की और से भी सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यवहारिक सोच में आपसे आपकी समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्यों में वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार ले, नहीं तो भविष्य में यह आपका कोई काम बिगाड़ सकता है। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करते नजर आएंगे। आज किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उतम प्रस्ताव आ सकते हैं,जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज आपको व आपके पिताजी को किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें अपने जरूरी कागजात स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो आपको कोई खतरा होने का भय बना हुआ है। यदि व्यापार में पिछले कुछ समय से कुछ समस्या चली आ रहे हैं, तो आज आप उनका समाधान खोजने में सफल रहेंगे। ननिहाल पक्ष से भी यदि किसी व्यक्ति से संबंध में कोई दरार चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्जा या देनदारी है, तो आज आप उसे उतारने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकाग्र हो कर लगना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। आज किसी बात पर आपकी संतान आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें व आज आप अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको अपने माता के पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगे, तो कदापि ना दे, नहीं तो यह आपके संबंधों को खराब कर सकता है। आज आपका कोई मित्र आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है, जिससे मिलने की आप लम्बे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके व्यापार में कुछ बेहतर परिस्थितियों का निर्माण करेगा। आपका व्यापार जो पिछले कुछ समय से मंदा चल रहा है, तो उसमें आपके प्रतिद्वंदी भी आपको परेशान करने की कोशिश करेगे, लेकिन आज आप अपनी उनका हल खोज निकाल लेंगे। परिवार के किसी सदस्य की ओर से आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज कुछ नये अवसर मिलेंगे। आज आप उनके कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे उनकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको अपने किए गए निवेश पर ध्यान देना होगा। आज आपको अपने खर्चों की अधिकता को कम करके अपने बचत की ओर ध्यान देना होगा, तभी आप अपने भविष्य को सिक्योर रख पाएंगे, इसलिए आज आप अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती दे। आज आपका कहीं लंबे समय से यदि कोई धन फंसा हुआ था, तो वह भी आज आपको मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052


 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...