शनिवार, 18 अप्रैल 2020

आज का पंचाग व राशिफल 18 अप्रैल 2020

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 18 अप्रैल 2020*
⛅ *दिन - शनिवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - एकादशी रात्रि 10:17 तक तत्पश्चात द्वादशी*
⛅ *नक्षत्र - शतभिषा 19 अप्रैल प्रातः 04:25 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*
⛅ *योग - शुक्ल शाम 06:43 तक तत्पश्चातम ब्रह्म*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:17 से सुबह 10:52 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:18*
⛅ *सूर्यास्त - 18:57* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - वरुथिनी एकादशी*
 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाए
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*


गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि “मैं वृक्षों में पीपल हूं।” पीपल के जड़ में ब्रह्मा जी, बीच में भगवान विष्णु और सबसे ऊपरी भाग में शिव का वास होता है। वहीं स्कंदपुराण के अनुसार पीपल के जड़ में विष्णु, बीच में श्रीकृष्ण, डालियों में भगवान विष्णु और फलों में सभी देवताओं का निवास होता है। इसके अलावा आम जीवन में भी वृक्षों में देव-वास की अवधारणा की बात कही गई है। इसी कारण धार्मिक दृष्टिकोण से भी पीपल के वृक्ष को देवता मानकर पूजा जाता है।


शास्त्रों के मुताबिक शनिवार को पीपल के वृक्ष में लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन पीपल में जल चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है। लेकिन वहीं दूसरी ओर शास्त्रों में रविवार के दिन पीपल में जल चढ़ाना निषेध बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन पीपल में जल देने से धन की हानि होती है और पैसों की तंगी बनी रहती है। इसके अलावा भी पीपल के पेड़ को काटना धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना गया है।
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वरुथिनी एकादशी* 🌷
🙏🏻 *इस लोक और परलोक में भी सौभाग्य प्रदान करने वाली है ।जो फल दस हजार वर्षों तक तपस्या करने के बाद मनुष्य को प्राप्त होता है, वही फल इस वरुथिनी एकादशी का व्रत रखने मात्र से प्राप्त हो जाता है ।यमराज से डरनेवाला मनुष्य अवश्य वरुथिनी एकादशी का व्रत करें ।*
➡ *इस दिन ॐ नमो भगवते वासुदेव मंत्र का जप, श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ और रात्रि जागरण करने से पुण्य की प्राप्ति होती हैं ।*
🙏🏻 
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷   *ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य – सुरक्षा* 🌷
➡ *19 अप्रैल 2020 रविवार से ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ ।*
☀  *ग्रीष्म ऋतु में शरीर का जलीय व स्निग्ध अंश घटने लगता है | जठराग्नि व रोगप्रतिकारक क्षमता भी घटने लगती है | इससे उत्पन्न शारीरिक समस्याओं से सुरक्षा हेतु नीचे दी गयी बातों का ध्यान रखें –*
🌤 *१] ग्रीष्म ऋतु में जलन, गर्मी, चक्कर आना, अपच, दस्त, नेत्रविकार ( आँख आना / Conjunctivitis ) आदि समस्याएँ अधिक होती हैं | अत: गर्मियों में घर में बाहर निकलते समय  लू  से  बचने के लिए सिर पर कपड़ा बाँधे अथवा टोपी पहने तथा एक गिलास पानी पीकर निकलें | जिन्हें दोपहिया वाहन पर बहुत लम्बी मुसाफिरी करनी हो वे जेब में एक प्याज रख सकते हैं |*
🌤 *२] उष्ण से ठंडे वातावरण में आने पर १० – १५ मिनट तक पानी न पियें | धूप में से आने पर तुंरत पूरे कपड़े न निकालें, कूलर आदि के सामने भी न बैठें | रात को पंखे, एयर – कंडिशनर अथवा कूलर की हवा में सोने की अपेक्षा हो सके तो छत पर अथवा खुले आँगन में सोयें | यह सम्भव न हो तो पंखे, कूलर आदि की सीधी हवा न लगे इसका ध्यान रखें |*
🌤 *३] इस मौसम में दिन में कम – से – कम ८ – १० गिलास पानी पियें | प्रात: पानी – प्रयोग  ( रात का रखा हुआ आधा से डेढ़ गिलास पानी सुबह सूर्योदय से पूर्व पीये ) भी  | पानी शरीर के जहरी पदार्थों(toxins) को बाहर निकालकर त्वचा को ताजगी देने में मदद करता है |*
🌤 *४] मौसमी फल या उनका रस व ठंड़ाई, नींबू की शिकंजी, पुदीने का शर्बत , गन्ने का रस, गुड का पानी आदि का सेवन लाभदायी है | और दूध, मक्खन, खीर विशेष सेवनीय हैं |*
🌤 *५] आहार ताजा व सुपाच्य लें | भोजन में मिर्च, तेल, गर्म मसाले आदि का उपयोग कम करें | खमीरीकृत(fermented) पदार्थ, बासी व्यंजन बिल्कुल  न लें | कपड़े सूती, सफेद या हल्के  रंग के तथा ढीले – ढाले हों | सोते समय मच्छरदानी आदि का प्रयोग अवश्य करें |*
🌤 *६] गर्मियों में फ्रीज का ठंडा पानी पीने से गले, दाँत, आमाशय व आँतो पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है | मटके या सुराही का पानी पीना निरापद है  ( किंतु बिनजरूरी या प्यास से अधिक ठंडा पानी पीने से जठराग्नि मंद होती है ) |*
🌤 *७] इन दिनों में छाछ का सेवन निषिद्ध है | अगर लेनी ही हो तो ताज़ी छाछ में मिश्री, जीरा, पुदीना, धनिया मिलाकर लें |*
🌤 *८] रात को देर तक जागना, सुबह देर तक सोना, अधिक व्यायाम, अधिक परिश्रम, अधिक उपवास ये सभी इस ऋतु में वर्जित हैं |*
🙏🏻  🌞
🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🌸💐🌼🙏🏻पंचक 
17अप्रैल 2020 दोपहर 12.20 से 
22अप्रैल 2020 दोपहर 1.17 तक


एकादशी 
4अप्रैल 2020
18अप्रैल 2020


प्रदोष
5अप्रैल 2020
20अप्रैल 2020


मेष - पॉजिटिव - आप अपने क्षितिज का विस्तार करना चाहते हैं। आपके आसपास के लोग आपके दृष्टिकोण की प्रशंसा करेंगे और आपको आपका लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करेंगे। आप विभिन्न तरीकों से लोगों से सम्पर्क करेंगे जैसे फ़ोन कॉल, ईमेल, इंटरनेट आदि।


नेगेटिव - अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास करने की ज़रूरत है तो कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहें। याद रखे, भविष्य में आप जिस फसल को काटना चाहते हैं उस बीज को ही अभी बोयें । कम बोलना और लो प्रोफाइल रखना अभी अच्छा विचार हो सकता है।


लव - इस समय पिछले महीने आपके रिश्तों में होने वाली जटिलताओं को दूर करने के लिए एक बहुत ही अच्छा समय है। संबधों को लेकर ईमानदार रहें किंतु इसमें प्यार की कमी न होने दें। यह भविष्य में आपके लिए बहुत सकारात्मक साबित होगा।


व्यवसाय - जो लोग आज नए व्यापार या जोड़-तोड़ मरम्मत आदि से संबंधित असाइनमेंट के बारे में सोच रहे हैं वो अपने सपनों की दिशा में आत्मविश्वास से आगे बढ़ें क्योंकि लक आपके साथ है।


स्वास्थ्य - मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको मेडिटेशन करना चाहिए।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 2


वृष- पॉजिटिव - यह समय है अपने सपनों को पूरा करने का इसलिए इस समय अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। अभी किये गए परिवर्तन और निर्णय, भौतिक या अन्य रूप से लंबे समय तक फायदेमंद साबित हो सकते हैं। किसी खास के साथ रहस्यों को शेयर कर सकते है।


नेगेटिव - इस समय आपको प्रतिद्वंद्विता या अन्य लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। लोगों की प्रतिक्रियाएं आपको विचलित करेंगी। दुनिया की या उन समस्याओं को हल करने के लिए अभी समय सही नहीं है जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है।


लव - आपका कामुक होना आपके रिश्ते को मजेदार बनाएगा। प्रेमी, करीबी दोस्त या रिश्तेदारों को दिखाएं कि आप उनके लिए क्या कर सकते हैं।


व्यवसाय - धन मिलने की संभावना है। इसका निवेश समझदारी से करें। सपने देखों और कड़ी मेहनत करों, आज नहीं तो कल सफलता आपको मिल कर ही रहेगी।


स्वास्थ्य - आपको सलाह दी जाती है कि उचित चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें और अपना स्वास्थ्य महत्वपूर्ण मानते हुए सर्वप्रथम इसी पर ध्यान दें।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9
मिथुन - पॉजिटिव - अभी आप अपनी जरूरतों और इच्छाओं को कम करना और उनकी पूर्ती के बारे में सोच विचार करना चाहते हैं। इस समय आप अपनी अनूठी सीमाओं और ब्रेकिंग पॉइंट्स को लेकर जागरूक होंगे। आप अपने जीवन की उद्देश्य की भावना से जुड़ कर अपनी चिंताओं से छुटकारा पा सकते हैं।


नेगेटिव - अभी अनावश्यक जोखिम न लें और अपने साथी के लिए भी समय निकालें। दूसरे लोगों की समस्याओं को समाधान करने का प्रयास करने की जगह अपने जीवन को बेहतर बनाने के बारे में सोचें। कभी कभी थोड़ा स्वार्थी होने से भविष्य में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं।


लव - अपने दिल की बात को शेयर करने का यह सबसे सही समय है। आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे जिससे रोमांटिक रिश्ते बन सकते हैं। अभी कुछ बदलाव ला कर आप अपने आपको बेहतरीन और मजबूत बनाएंगे।


व्यवसाय - मार्किट की स्थिति को देख कर ही निवेश करें। कोई नुकसान या दुर्घटना आपको घर के मुद्दों पर अधिक ध्यान देने के लिए मजबूर कर सकती है।


स्वास्थ्य - या तो आपको नींद बहुत कम आएगी या बहुत ज्यादा और आप मानसिक तनाव में भी रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2
कर्क - पॉजिटिव - अपने बारे में जानने के लिए यह समय अतिउत्तम है। आपको अपने अंतरंग और व्यक्तिगत हर पहलू की जाँच करनी चाहिए और अगर इनमे सुधार की ज़रूरत हो, तो इस ओर सकारात्मक कार्रवाई करें।


नेगेटिव - प्रतिद्वंद्विता की भावना आपको चिंतित कर सकती हैं इसलिए अपनी नजरें नज़दीकी लोगों पर रखें। बजट, व्यय या अन्य मौद्रिक मामलों के बारे में किसी बड़ी बैठक से बचें। अपने सहकर्मियों, अधीनस्थों और बॉस के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाने की भी ज़रूरत है।


लव - अगर जीवन में कोई परेशानी है तो अब उसका सामना पूरे दिल से करें। रिश्ते को मजबूत करने के लिए प्यार के दो बोल और एक मुस्कराहट ही काफी होती है बस जो भी करें दिल से करें।


व्यवसाय - कोई भी काम करने से पहले योजना बना लें इससे नुकसान होने की संभावना कम होगी। आप अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति से संतुष्ट नहीं हैं इसलिए आज पैसा कमाने के नयी योजनाओं के बारे में भी सोच सकते है।


स्वास्थ्य - महिलाओं में हारमोन का असंतुलन और मासिक धर्म में अनियमितता की स्थिति आ सकती है।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9


सिंह - पॉजिटिव - व्यक्तिगत जीवन और कार्यस्थल पर दूसरों के साथ मिलकर प्रयास करने के लिए यह समय सबसे बढ़िया हैं। आत्म-मूल्यांकन के साथ साथ ईमानदारी और निष्पक्षता से काम करना इस समय की मांग है। आपके बदले हुए दृष्टिकोण से ही जीवन में सफलता, खुशी और संतुष्टि आएगी।


नेगेटिव - अगर आपके विचार किसी समस्या को हल कर सकते हैं तो उन्हें शेयर करें किन्तु अधिक विवरण की जगह संक्षेप में इसे सुलझाएं। अपने अच्छे के लिए दूसरों की मदद करना न भूलें, भले ही वो आपके विचारों से सहमत न हों। कार्य प्रणाली को चुनौती देने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है।


लव - आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का है। अपने दिल के सबसे करीबी से अपने प्यार को जताने और उनके प्यार को महसूस करने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है।


व्यवसाय - दुश्मन और विवाद आपको आज कमजोर करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप का आत्मविश्वास आपको कमजोर नहीं होने देगा। नई परियोजनाओं या कार्यों का शुरू होना आज आपके ग्रहयोग में हैं।


स्वास्थ्य - ग्रहयोग आपको जननेन्द्रियों से संबंधित रोग दे सकता है।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 1


कन्या - पॉजिटिव - आपके मित्र और परिवार अक्सर आपको स्वयं की आलोचना करने के लिए मना किया करते हैं, लेकिन अभी आपके सितारों का अलग ही कहना है, अपने मूल्यांकन के लिए यह एक उत्कृष्ट समय है। बातचीत अभी महत्वपूर्ण है।


नेगेटिव - चुनौती या टकराव इस समय आपके हित में नहीं है, यह आपको अनावश्यक तनाव और उपेक्षा ही प्रदान करेगा। भाई बहनों, रिश्तेदारों या सहयोगियों के साथ मतभेद की संभावना है लेकिन वो आपको निराश नहीं करेंगे।


लव - लचीला बनकर उन लोगों कि मदद करें जिन्हे ज़रूरत है, खासतौर पर अपने पार्टनर या पार्टनर के परिवार की। पार्टनर के साथ संगीत सुनने के लिए समय निकालें।


व्यवसाय - जीवन में जो रोल आप प्ले कर रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि वो आपकी स्क्रिप्ट के अनुसार नहीं है। कोई दुःख और नुकसान आपको आर्थिक रूप से कमजोर कर सकता है।


स्वास्थ्य - कुछ ऐसी समस्याएं भी हो सकती हैं, जिनको डायग्नोज कर पाना आसान ना हो।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5


तुला - पॉजिटिव - अपने प्रदर्शन में सुधार करके, आप उन लोगों के प्रदर्शन पर भी अप्रत्यक्ष प्रभाव डालेंगे जिनके साथ आप काम करते हैं। दोस्तों का साथ आपको हर चिंता से मुक्त कर सकता है। अपने आप को मजेदार साहसिक कार्यों के लिए उत्साहित होने दें क्योंकि आंतरिक ख़ुशी सफलता का ईंधन हैं।


नेगेटिव - अपने आप को तनाव से बचाएं और जब भी ज़रूरत महसूस हो अपने लिए समय निकालें। जीवन में स्वयं का आकलन बेहद ज़रूरी है और यह संतुष्टि और सफलता का एकमात्र, निश्चित तरीका है। अहंकार त्याग कर, दृष्टिकोण बदलकर आपको अपने शत्रुओं और मतभेदों से निपटना आसान लगेगा।


लव - परिवार के बच्चों के लिए यह समय संकट से भरा है। प्रेमीजन को यह अवश्य बताएं कि आपके जीवन में उनका क्या महत्व है। अपने पार्टनर पर हमेशा विश्वास करें और उनका सम्मान करें।


व्यवसाय - जीवन के इस चरण में आपके प्रयास और क्षमता आपके पॉजिटिव पॉइंट्स हैं। यह समय आपको अपने कर्त्तव्यों का पालन करने की आज़ादी देगा इसलिए इनका पूरा लाभ उठायें।


स्वास्थ्य - केतु आपको रक्त संबंधित दिक्कतें दे सकता है।


भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 2


वृश्चिक - पॉजिटिव - रचनात्मकता, कल्पना, चतुरता और ऐसी सभी चाज़ें आपको आंतरिक खुशी प्रदान करती हैं। बातचीत, शादी, बच्चे इत्यादि आपको प्रसन्न करेंगे और आप व्यक्तिगत व पेशेवर दोनों संबंधों पर अधिक ध्यान देंगे।


नेगेटिव - हाल में आई बाधा आपको आत्म मूल्यांकन करने और अपनी ताकत और कमजोरियों के बारे में तय करने में प्रेरित करेंगी। इस जानकारी का प्रयोग अपने लाभ के लिए करें और धोखाधड़ी या छल के जाल से बचे। जितना हो सके इस समय गपशप या विवादों से दूर रहें।


लव - अपने प्रियजनों के लिए प्रेम और करुणा दोनों सुंदर अभिव्यक्तियाँ हैं। अपनी भावनाओं को भी व्यक्त करें बस ध्यान रखें कि किसी को भी ठेस न पहुंचे।


व्यवसाय - अगर आप मुसीबतों से भागते हो तो आप नयी मुसीबतों को न्योता देते हो। समय-समय पर चुनौतियों व मुसीबतों का सामना करना ही जीवन का सत्य है।


स्वास्थ्य - सभी परिस्थितियां स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल नहीं हैं और इस दौरान आपको विशेष रुप से ध्यान देने की आवश्यकता होगी।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 6


धनु - पॉजिटिव - आप इस समय अतिरिक्त जिम्मेदारियों को लेने के इच्छुक हैं और उसी के अनुसार आप अतिरिक्त साधनों को खोजेंगे। आप काम और निजी जीवन दोनों से संतुष्ट हैं जिनसे आपको अलग पहचान मिल रही है।


नेगेटिव - अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए खुद के लिए कुछ अच्छा करें, जैसे एक नया हेयर स्टाइल या कपड़ों के स्टाइल में बदलाव। आप अभी किसी ऐसी चोट या दुर्घटना से परेशान महसूस कर सकते हैं जो आपको या आपके परिवार को प्रभावित कर रही हैं।


लव - अपनी लवलाइफ में रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए अच्छी योजना बनाएं। अगर कोई दोस्त या सहकर्मी आपकी ओर रोमांटिक कदम बढ़ाये तो हैरान न हों।


व्यवसाय - कार्य अभी आपके अधिक समय और ध्यान की मांग कर रहा है। नया प्रशिक्षण आपको दूसरों से अलग बनाने में मदद करेगा। अपनी मौजूदा वित्तीय स्थिति से संतुष्ट न होने की वजह से आप अधिक ज्ञान प्राप्त करना चाहेंगे।


स्वास्थ्य - आपको स्वास्थ्य के मोर्चे पर थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4


मकर - पॉजिटिव - ज़रूरत पड़ने पर आवश्यक मरम्मत या ख़रीददारी की संभावना है। सभी विकल्पों का अच्छे से जाँच करें और अपने परिवार और पार्टनर से अपनी योजनाओं के बारे में चर्चा करें। तनाव से बचने के लिए जोखिम भरे जुए और बुराईयों से दूर रहें।


नेगेटिव - उन लोगों के प्रति सचेत रहें जो आप पर निर्भर हैं। आत्मनिर्भर बने क्योंकि आप अपनी ताकत और सीमाओं के बारे में जानते हैं। एक थोड़ा सा बदलाव आपके अहम को अच्छे से बढ़ावा देगा।


लव - आपको अपने प्रियजनों को सरप्राइस देने और अपने प्रेम का प्रदर्शन करने के लिए अधिक धन खर्च करने की ज़रूरत नहीं है और अकेले समय बिताने के लिए अकेला होना आवश्यक नहीं है।


व्यवसाय - अप्रत्याशित धन जैसे जुए में जीत, टैक्स रिफंड, शेयर बाजार में अच्छा सौदा इस समय आपको मिल रहा है। घर या व्यापार में नई परियोजनायों और कार्यों की शुरुआत होगी।


स्वास्थ्य - आप मानसिक रूप से थोड़ा तनाव महसूस करेंगे और दांपत्य जीवन में सुखों की थोड़ी कमी रह सकती है।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7


कुंभ - पॉजिटिव - अपनी बाहरी रूप में कुछ अच्छे बदलाव की भी संभावना है जैसे अपने कपड़ों या हेयरस्टाइल में बदलाव। सेटिंग में परिवर्तन आपके लिए अच्छे सिद्ध होंगे। धन लाभ होंगे। अभी अपने सहयोगियों के साथ बातचीत अथवा गोष्ठी के अवसर मिलेंगे।


नेगेटिव - हालाँकि आप अपनी गुडविल को बनाए रखने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अपनी शक्तियों और सीमाओं के बारे में भी जान लें। यह चरण आपको नए मौके प्रदान करेगा लेकिन आपको किन्हीं बदलावों की भी आवश्यकता है।


लव - जीवन के हर उतार-चढाव में अपने साथी को ज़रूर शामिल करें। आपका उत्साह आपके प्यार और भावनाओं को बढ़ाएंगे। इसका लाभ उठाएं और यह आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा ।


व्यवसाय - आपके सितारे नयी सहभागिता और नेटवर्क की तरफ इशारा कर रहे है। दृढ़ता और विनम्रता दो ऐसे गुण हैं जिन पर आपको अडिग रहना चाहिए।


स्वास्थ्य - जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और समय रहते डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।


भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 3


मीन - पॉजिटिव - आपका परिवार अब आपके उदाहरण देता है। कोई आध्यात्मिक प्रतिबिंब और सपनों का विश्लेषण आपको सही दिशा में ले जाएगा। यह समय किसी ऐसी घटना का हो सकता है, जो आपकी जिंदगी बदल दे जैसे नया रिश्ता या नौकरी।


नेगेटिव - हाल में हुई एक दुर्घटना या मुक़दमे-बाज़ी आपके निजी वित्त पर हानिकारक प्रभाव डाल सकती है। आप अपनी प्रतिष्ठा और लोगों के बारे में अपनी राय को लेकर चिंतित महसूस करेंगे। जुए और बगैर योजना, सोच-विचार के किए गए वादों से बचें।


लव - हाल ही में हुआ ब्रेक-अप और अलगाव आपको चिंतित कर सकता है। परिवर्तन की ज़रूरत को स्वीकार रहें और इस समय को बेहतरीन बनाए। नए मौके आपके सामाने हैं बस इनका सदुपयोग करें।


व्यवसाय - व्यापारिक दुनिया में, समय ही धन है इसलिए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नयी तकनीकों को बनाना आपके और आपके संगठन दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।


स्वास्थ्य - ठंडे खाद्य पदार्थों को खाने से इस दौरान परहेज करें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1



जिनका आज जन्म दिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। 
 
आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है


शुभ दिनांक : 9, 18, 27   
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 
शुभ वर्ष :  2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


आकाशीय बिजली का टूटा कहर दो किशोर की मौत माता पिता झुलसे


टीआर ब्यूरो


मुज़फ्फरनगर। शुक्रवार रात आये तेज़ हवा व बारिश के तूफान ने कहर बरपा कर दिया शुकतीर्थ गंगा खादर में स्थित झोंपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गयी जिससे मज़दूर का परिवार झुलस गया घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल लाया गया जहां दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया व माता पिता को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया ।
मुज़फ्फरनगर के गंगा खादर क्षेत्र में शाहलून का परिवार झोंपड़ी डालकर फसल की रखवाली कर रहा था कि तेज़ बारिश के बीच झोंपड़ी पर तेज़ धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिर गयी जिससे झोंपड़ी में आग लग गयी जिसमे 45 वर्षीय शाहलून उसकी पत्नी 40 वर्षीय साजिदा व 13 वर्षीय नाज़िम 11 वर्षीय जीशान झुलस गये सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस द्वारा घायलों को मोरना के प्रार्थमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहाँ से उन्हें ज़िला चिकित्सालय रैफर किया गया जहाँ चिकित्सकों ने नाज़िम व जीशान को मृत घोषित कर दिया अस्पताल पहुँचे क्षेत्राधिकारी भोपा राम मोहन शर्मा ने घटना की जानकारी की है ।


शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

मौसम का बदला मिजाज आंधी के शुरू हुई तेज बारिश बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत


टीआर ब्यूरो 
मुज़फ्फरनगर। कई दिनो की उमस के बाद आज अचानक मोसम का मिजाज बदल गया। पहले तेज हवा और फिर बिजली की झिमिलाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। मोरना में गरीब के आशियाने पर आसमानी बिजली का कहर टूटने से जंगल मे बनी झोंपड़ी पर  आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत व माता पिता घायल हो गए । शुकतीर्थ गंगा खादर मे ये हादसा हूूआ। इस बारिश ने गेहुँ के किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। कुछ फसल कटी हुई खेतों में रखी हुई है और कुछ खेतों में लहलहा रही है।


आंधी तूफान के कारण नगर क्षेत्र जिसमे 66 बिजली घर क्षेत्र महावीर चौक बिजली घर क्षेत्र शामली अड्डा बिजली घर क्षेत्र सहित नई मंडी क्षेत्र गांधी कलोनी क्षेत्र की विधुत स्पलाई 33 हजार की लाइन में फाल्ट के चलते बाधित है कई स्थान पर पेड़ के डाले लाइन पर गिरे है जिनको हटाया जा रहा है  इन सभी क्षेत्रों के बिजली ऑफिसरों का कहना है कि पेट्रोलिंग चल रही है व लाइन सुचारू करने के भरकस प्रयास किये जा रहे। अगले 1 से 3 घण्टे में सभी क्षेत्र में विधुत स्पलाई नॉर्मल होने की उम्मीद है।


सीओ खतौली का क्षेत्र में रात्रि भ्रमण जारी।

टीआर ब्यूरो


 
मुज़फ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में देर रात सीओ  आशीष प्रताप सिंह ने थाने के सभी पुलिस कर्मियों, एसआई ,इंस्पेक्टर व पीआरबी के जवानों के साथ में ब्रीफिंग की और सभी को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गाइडलाइन जारी करते हुए बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर का पुलिस प्रशासन 24 घंटे लगातार मुजफ्फरनगर की जनता को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु अपनी पूरी सुरक्षा दे रहा है। अपना पूरा हंड्रेड परसेंट दे रहा है और जनजागृति  फैला रहा है कि घर में रह सुरक्षित रहे।


ऑन लाइन बिक्री 15 मई तक प्रतिबंधित करने की मांग


मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने ऑनलाइन व्यापार को  15 मई तक प्रतिबंधित करने की मांग की है।
संगठन का कहना है कि लॉक डाउन अवधि में व्यापार बंद होने के बावजूद छोटे मध्यम व्यापारियों ने अपने कमज़्चारियों को अपने परिवार की तरह वेतन और सुविधाएं दी। मकान मालिकों को किराया भी दिया। यहां तक कि बंद अवधि का बिजली बिल भी शासन द्वारा अब तक माफ़ नहीं किया गया है। उपरोक्त खर्चो से वे पहले ही अपने परिवार के पालन पोषण को लेकर संकट से गुजर रहे हैं। ऐसे में लॉक डाउन समाप्त होने के बाद अगले कुछ माह में उन्हें आर्थिक संकट से उबरने की उम्मीद है। लेकिन यदि इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा इत्यादि ऑनलाइन बिजनेस को पहले खोल दिया गया तो देश के लाखों व्यापारियों की आथिज़्क बर्बादी लगभग तय है। अत: केंद्र सरकार अपने पालक होने का धर्म निभाए और 15 मई तक ऑनलाइन व्यापार को प्रतिबंधित करे। यहां यह भी अविस्मरणीय है कि देश में महामारी के संकट में संक्र्रमण के खतरे को जानते हुए भी देश के छोटे मध्यम किराना, सब्जी फल व्यापारियों ने दुकानें खोलकर जनता को सेवाएं दी । यही नहीं कई बार उन्हें अनावश्यक कुछ पुलिस कमिज़्यों से परेशान भी होना पड़ा,तब भी उन्होंने सेवाएं जारी रखी। जबकि ऑनलाइन व्यापार की कंपनियों ने पलायन कर रखा था। देश के समस्त व्यापारिक संगठनों से मेरी कर बद्ध विनती है कि केंद्र सरकार से उपरोक्त मांग करें। 
मांग करने वालों मेें  प्रदेश अध्यक्ष रविप्रकाश अग्रवाल, मुकुल अग्रवालप्रदेश महामंत्री तथा  अशोक बाठला वरिष्ठ संगठन प्रदेश मंत्री  पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शामिल हैं। 


देवबंद में गुजरात के सात जमाती पॉजिटिव । जिले में संख्या हुई 51

 


टीआर ब्यूरो। 
सहारनपुर । जिले के देवबंद में कोरोना वायरस संक्रमण के सात और मामले सामने आएं हैं। इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। सहारनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस सोढी ने बताया कि आज नोएडा से 39 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें से गुजरात के सात जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 51 हो गई है।
डॉ सोढी ने बताया कि ये सभी देवबंद मे जामिया तिबिया के आइसोलेशन वार्ड में हैं और सभी गुजरात जमात से जुड़े हैं। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने देवबंद पहुंचकर पूरे देवबंद शहर को सील करने के निर्देश दिए हैं, जिसमे सभी आवश्यक वस्तुओं की दूकानें भी बंद रहेंगी। साथ ही बाहरी व्यक्तियों के आवागमन पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने बताया कि अब कोई व्यक्ति न तो देवब‍ंद से बाहर जा सकेगा ओर न ही देवबंद की सीमा मे प्रवेश कर पाएगा। उन्होंने बताया कि देवबंद को पूर्ण रूप से सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


भाकियू ने मोदी स्टायल में किया विरोध

मुजफ्फरनगर । आज भारतीय किसान यूनियन देश के विभिन्न राज्यों में अन्तर्राष्ट्रीय किसान संघर्ष दिवस का आयोजन किया गया है। किसानों ने अलग तरीके से लाखों गांव में अपने घरों के गेट पर खडें होकर कृषि यंत्रों के साथ अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर आर्थिक पैकेज के मांग करते हुए फोटो शेयर की। सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के समय हो रहे नुकसान पर कोई राहत न दिये जाने पर अपने गुस्से का इजहार किया। किसानों ने कहा कि अब कृषि में संरचनात्मक सुधारों की मांग करने का समय आ गया है। 
भारत सरकार को अपने नागरिकों के लिए निरोग और सांस्कृतिक रूप से उचित खाद्य पदार्थों की व्यवस्था करना और खाद्यान की कमी को दूर करना चाहिए। सरकार को अंतर्राष्ट्रीय कृषि कंपनियों के उपयोगी वस्तुओं पर किसी भी प्रकार के एकाधिकार को खत्म करने की तरफ कार्य करना चाहिए जिससे कि भूख के विरूद्ध इस लड़ाई में स्वास्थ्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए हमें किसानों, कृषि और स्थानीय कृषि - बाज़ार को बढ़ावा देना चाहिए एवं उन्हें सहायता प्रदान कराना चाहिए।
अब समय आ गया है जब हमें हमारे किसानों की खाद्य संप्रभुता को बचाना होगा। साथ ही साथ किसानों और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों को भी सुनिश्चित करना होगा। इस समय महिला, ग्रामीण मजदूर, प्रवासी और शहरी मजदूर जैसे कमजोर वर्ग के लिए जरूरी सार्वजनिक नीतियों को बढ़ावा देना होगा जिसका की अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले।
17 अप्रैल 2020 को भारतीय किसान यूनियन ने लोगों से घर पर रहने मगर साथ ही साथ किसान आत्महत्याओं, खेतों से उनकी बेदखली और आर्थिक अवरोधों का जोरदार विरोध करना और इस अत्याचारों पर चुप नहीं रहने का आह्वान किया है। इसी के साथ देशवासियों से किसान संघर्षों के निरंतर अपराधीकरण का विरोध और ग्रामीण अर्थव्यवस्थाओं की अनिश्चित परिस्थितियों को उजागर करने के लिए कहा है। यह संकट हमें एक बार फिर दिखाता है कि आज की पूंजीवादी व्यवस्था में आधारभूत बदलाव लाने की आवश्यकता है। यह एक ऐसी प्रणाली है जो प्रकृति और जीवन के साथ अस्थिर और असंगत है। यह न केवल अधिक सहायता कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का समय है बल्कि कृषि - खाद्य प्रणालियों में संरचनात्मक परिवर्तन शुरू करने का भी समय है। क्वारांटाइन और वर्षों से छोटे किसान आधारित कृषि की उपेक्षा वैश्विक भुखमरी जैसा एक गंभीर परिणाम ला सकती है।
किसान के रूप में हमारा काम लोगों को भोजन उपलब्ध करना है, और हम ऐसा करना जारी रखेंगे। हम समझते हैं कि स्वस्थ भोजन का उत्पादन बंद नहीं हो सकता है और यह कोविड-19 के खिलाफ रक्षा का पहला चरण है। इसके लिए संकट के दौरान और इसके बाद भी किसानों के लिए सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन-यापन की व्यवस्था होना आवश्यक है। इस 17 अप्रैल 2020 पर भारतीय किसान यूनियन अंतर्राष्ट्रीय किसान संघर्ष दिवस के रूप में एकजुटता को कायम रखते हुए दुनिया के हर कोने में सामूहिक रूप से काम करना जारी रखेगी। आज हम किसान समाज को परिवर्तनकारी और प्रगतिशील विचारों के बारे में सोचने का आह्वान करते हैं। हम आपसे तब तक के लिए आग्रह करते हैं कि जब तक हम इस आपातकाल का कोई उत्तर नहीं पा लेते हैं हम गठबंधन और एकजुटता के साथ किसानों और श्रमिकों के रूप में हमारे सामूहिक अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे। हमारा प्रतिरोध जारी रहेगा!


जुताई से जवाब की तलाश तकः- हमें अपने इतिहास से सीखने की जरूरत है। सामूहिक रूप से काम करना आवश्यक है क्योंकि कई हजार वर्षों से यह प्रथा चलती आ रही है। सिविल सोसायटी, संगठित लोगों और राष्ट्रों को न्याय और गरिमा के लिए व्यापक रूप से मिलकर काम करना होगा।
सार्वजनिक नीतियां - लोगों के जीवन में सार्वजनिक नीतियों के दूरगामी प्रभाव को समझना महत्वपूर्ण है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिक वर्ग के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली के अधिकार का बचाव करना आवश्यक है। हम सबको निजीकृत हुई सार्वजनिक सेवाओं को पुनर्प्राप्त करने और पुनः सरकारी सेवाओं में बदलने का कार्य करना होगा। सार्वजनिक प्रणाली को ध्वस्त करने वाली सरकार अब अपनी गंभीर गलतियों का परिणाम भुगत रही हैं।
खाद्य संप्रभुताः मानवजाति को निरोग और निरंतर रूप से खाद्यान आपूर्ति करना अति महत्वपूर्ण है। ग्रामीण किसान बाजार और स्थानीय मेलों को शहरों के लिए खाद्यान आपूर्ति और भूख को रोकने के लिए तुरंत खोलना चाहिए। इस संकट के दौरान सरकारों को छोटे पैमाने पर किसानों द्वारा उत्पादित भोजन की सार्वजनिक खरीद सुनिश्चित करनी चाहिए। हमें एग्रोकोलॉजी के सिद्धांतों को अपनाना चाहिए और अपनी शारीरिक प्रतिरक्षा को बेहतर बनाने के लिए हमारे समुदायों को पौष्टिक, स्वस्थ भोजन खिलाना चाहिए जो सुपरमार्केट और फास्ट फूड चेन कभी उपलब्ध नहीं करा सकते।


भारत सरकार को क्वालिटी पब्लिक हेल्थ केयर में निवेश की गारंटीः- कोविड-19 संकट के संदर्भ में, जीवन की रक्षा में दृढ़ प्रतिबद्धता और बिना भेदभाव के साथ, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में, निः शुल्क परीक्षण और पूर्ण उपचार सुनिश्चित कराना अति आवश्यक है। इस संकट में हम किसी भी सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण या उससे लाभ उठाने के सभी प्रयासों भरपूर विरोध करना चाहिए।
जैसा कि 2018 में संयुक्त राष्ट्र घोषणा में कहा गया है कि किसान अधिकारों की गारंटी देना आवश्यक है। हमें अपनी जनसंख्या को सुरक्षित खाद्यान आपूर्ति के लिए भूमि, बीज और सभी आवश्यक शर्तों तक किसान की पहुंच को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। इस मायने में, ग्रामीण इलाकों के बुनियादी ढांचे में सुधार से भोजन की उपलब्धता बढ़ाई जा सकती है। इस संकट में, हमें खेती के क्षेत्रों में वृद्धि करने और प्रकृति के साथ सामंजस्य के साथ लोकप्रिय कृषि सुधार और किसान कृषि के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही साथ हमारी आबादी को स्वस्थ भोजन प्रदान करना और पृथ्वी के वातावरण को ठंडा करने की भी आवश्यकता है।
बुआई करें गठबंधन और एकजुटता कीः-
यह संकट हमें परिवर्तन के बीज फैलाने का एक अवसर भी देता है। हमें समाज के विभिन्न मॉडल और कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए भूमि तैयार करनी चाहिए। यह कार्य उन गठबंधनों के निर्माण की कामना करता है जो आगे बड़े उपयोगी हैं। एकजुटता और अंतर्राष्ट्रीयता हमारे समाजों के इस पुनः निर्माण के प्रेरक मूल्य होने चाहिएः
ग्रामीण / शहरी गठबंधन - हमें मजबूत गठबंधनों को बढ़ावा देना चाहिए जो देश और शहरों में श्रमिक वर्ग के अधिकारों को जोड़ते हैं; और जीवन की गुणवत्ता बिगड़ने, अधिकारों की हानि, सामूहिक छंटनी और निष्कासन के खिलाफ एकजुट होते हैं।
निर्माता / उपभोक्ता - हमें कृषि को वायदा बाजारी और इसे सिर्फ खरीदने और बेचने की वस्तु समझने वाली सोच का विरोध करना चाहिए। हमें व्यापार के लिए अपने स्थानीय नेटवर्क को बढ़ावा देना चाहिए। स्थानीय किसान बाजारों को मजबूत करते हुए उचित व्यापार और वस्तु विनिमय व अन्य अन्य प्रणालियों को बढ़ावा देना चाहिए।
कमजोर क्षेत्र - जीवन की रक्षा और विविधता का सम्मान करने की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, सबसे कमजोर आबादी और कमजोर वर्गों जैसे कि विकलांग लोगों, बुजुर्गों, महिलाओं और मानसिक रूप से बीमार रोगियों के अधिकारों का मजबूती से समर्थन करना चाहिए।
फसल काटें, किसानों और श्रमिकों के रूप में हमारे सामूहिक अधिकारों कीः-
कोविड-19 के बीच हम जिस प्रकार से आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं और आगे करेंगे। यह अति आवश्यक है की हम मजदूर वर्ग, किसानों और बहुत से जरूरतमंद लोगों के उपचार और समर्थन का आवाह्न करें। यही सही समय हैं।
भारतीय किसान यूनियन की प्रमुख मांगेः
ऽ 1.5 लाख करोड़ (सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 5 प्रतिशत) का आर्थिक पैकेज किसानों के लिए भारत सरकार मुहैया कराएं।
ऽ गांव स्तर पर कृषि उत्पादों का न्यूनतम सहायता मूल्य पर खरीद हो।
ऽ हमारे किसानों को प्रोत्साहित करे और कृषि उत्पादों के आयात पर निर्भरता को समाप्त कर कृषि आयात पर रोक लगाई जाए।
ऽ दुग्ध, सब्जियों एवं फल-फूल उत्पादक किसानों की सहायता की जानी चाहिए। दुग्ध एवं फल - फूल की खरीद गांव - गांव से होना चाहिए। साथ ही साथ इन खराब होने वाली वस्तुओं का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित होना चाहिए।
ऽ पिछले दिनों भारी ओलावृष्टि और बारिश के चलते किसानों को हुए भारी नुकसान की भरपाई सरकार उनके एक साल तक का बिजली, पानी, और बैंक लोन पर ब्याज को माफ किया जाए।
ऽ विदेशी ऋणों का भुगतान नहीं करके स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सार्वजनिक नीतियों में पुनर्निवेश को प्राथमिकता दे। भाकियू प्रवक्तता राकेश टि कै त ने कहा कि अब समय है अपने अधिकारों के साथ , खेती करने का, फसल बोने का और फल काटने का घर-पर-रहे-पर-चुप-नहीं।


लॉक डाउन में दूल्हा दुल्हन ने मुजफ्फरनगर शिव चौक पर लिए सात फेरे


टीआर ब्यूरो


मुज़फ्फरनगर। एक और जहां दुनिया में कोविड-19 की महामारी ने अपना प्रकोप दिखा रखा है। वही कुछ लोग अपनी जरूरतों को वक्त के हिसाब से पूरा कर रहे हैं। ऐसा ही मामला मुजफ्फरनगर से सामने आया है जहां दूल्हा दुल्हन की फूलों से  सजी कार मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर आकर रुकी जिसे देखते ही शिव चौक पर तैनात पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। और उनसे रुकने का कारण पूछा। दूल्हा दुल्हन गाड़ी से उतरे और शिव मूर्ति पर पहुँचे सबसे पहले उन्होंने सैनिटाइजर टनल में अपने आप को सैनिटाइज किया और उसके बाद शिवमूर्ति की परिक्रमा कर सात फेरे लिए। आपको बता दें कि इस लॉक डाउन में यह नजारा देखते ही बनता है कि जहां लोग अपने घरों में लॉक हैं तो वही दूल्हा दुल्हन शिव चौक पर आकर भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। वही दूल्हा कुलदीप सोलंकी ने बताया कि हमारा रिश्ता नवंबर में तय हो चुका था और इस महामारी में अभी कब तक स्थिति नॉर्मल हो इसका भी सही अनुमान नहीं है।इस लिये हमने यह डिसीजन लिया की विवाह संपन्न ही करना सही रहेगा।  कुलदीप ने बताया कि वो दिल्ली निवासी हैं मुजफ्फरनगर परमिशन लेकर शादी करने आए थे।और अब वो वापस जा रहे हैं।उन्होंने रास्ते में रुक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने लोग डाउन के चलते सोशल डिस्टेंस का भी बखूबी ध्यान रखा है।और साथ ही मास्क और सैनिटाइजर भी इस्तेमाल कर रहे हैं।


08 अल्ट्रासाउंड सैन्टर पर अपरान्ह 12 बजे से 03 बजे तक करा सकेगें एमरजैंसी मरीज अपना अल्ट्रासाउंड: नगर मजिस्टट्रे

 


टीआर ब्यूरो।



मुजफ्फरनगर । नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि कोरोना/लोकडाउन के दृष्टिगत जनपदवासियेां के हितों का ध्यान रखते हुए जनपद में अल्ट्रासाउंड सैन्टर खोलने व आपात मरीजों के अल्ट्रासांउड करने के लिए जनपद के 08 चिकित्सकोें/रेडियोलोजिस्ट के द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है।
नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि अपरान्ह 12 बजे से 03 बजे तक एमरजैंसी मरीज अपना अल्ट्रासाउंड जनपद में डा0 सुभाष बालियान, सदर बाजार, डा0 रेनू गोयल, सदर बाजार, डा0 दीपशिखा जैन सदर बाजार, डा0 उबैदउर रहमान सदर बाजार, डा0 प्रदीप शर्मा अंसारी रोड, डा0 सुभाष जैन महावीर चैक, डा0 प्रीति गर्ग नई मण्डी तथा डा0 विनय गर्ग सदर बाजार में अपना अल्ट्रासाउंड करा सकते है। उन्होने कहा कि यह ध्यान रखा जाये कि अल्ट्रांसाउड के लिए आनेे वाले मरीजों व उनके साथ आने वाले परिजनो के साथ सोशल डिस्टंेसिंग का पालन किया जाये। सैन्टर पर अनावश्यक भीड इक्कठी न होने पाये।


डीएम ने आम लोगों से लेकर जानवरों तक की खाने की स्थिति जानी


टीआर ब्यूरो


मुज़फ्फरनगर।  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने क्षेत्र में कई स्थानों का भ्रमण कर आम आदमी से लेकर जानवरों तक के खाने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से लाॅकडाउन में घरों में रहने की अपील करते हुए बताया कि किसी को भी भूखा सोने नहीं दिया जाएगा।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सिखेड़ा गांव स्थित राशन की दुकान पर पहुंच कर राशन वितरण की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से बताया कि जिसका राशन कार्ड बना हुआ है उसे राशन तत्काल राशन दिया जा रहा है। जिन लोगों के पास राशनकार्ड नहीं है वह राशन लेने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकता है एक सप्ताह में उसका राशन कार्ड बनाया जाएगा। जिससे उसे मई का राशन मिल सके। उन्होंने राशन डीलर से राशन में पारदर्शिता से बांटने के आदेश दिए है। उसके बाद वह गांव बेहडा आस्सा में गरीब लोगों के लिए बनाए जा रहे खाने की जांच करने के लिए उनकी रसोई तक गई। उन्होंने बताया कि इस रसोई में खाने की व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा ही की जा रही है जबकि फुड़ वैन से वितरण किया जा रहा है। गौरव त्यागी, विकास कुमार, योगेश त्यागी, उमेश कुमार, मुकेश, अंकुर प्रजापति आदि मौजूद रहे। उसके बाद डीएम ने एफसीआई के जानसठ स्थित गोदाम पर पहुंचकर गेंहू की तोल की जानकारी ली। एसएमआई अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ही गेंहू लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि किसानों को 1925 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। जबकि किसानों को बीस रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से गेंहू की पैकिंग व मजदूरी के लिए जा रहे है। जो बाद में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खाते में डाला जाएगा। डीएम ने कस्बे की दो गोशाला का भी निरीक्षण किया। पहले वह नगर पंचायत की गोशाला में गई वहां पर गायों के लिए हरे चारे की कोई कमी न आने देने के निर्देश दिए। उन्होंने उसके बाद जिला पंचायत की गोशाला का निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने गायों को गुड खिलाया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। उनके खाने की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने इस कठिन घड़ी में लोगों से अपील की कि अपने आसपास किसी को भी भूखा न सोने दे। आसपास कोई भी जानवर बेसहारा दिखाई दे तो उसके खाने की व्यवस्था भी करे।


अवैध धंधों की जानकारी सीधे मुझे भिजवायेंः एसएसपी



टीआर ब्यूरो।
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे ने बताया कि लाॅकडाऊन के चलते आज कंट्रोल रूम को विभिन्न वर्गो के द्वारा 44 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें सभी का निस्तारण कर दिया गया। 
जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज भी 509 लोग चिन्हित किये गये जिनके खातों में एक-एक हजार रूपये जिला प्रशासन ने भिजवायें है। इसके अतिरिक्त श्रम विभाग ने 521 मजदूरों के खातों में एक-एक हजार रूपये की धनराशि डाल दी है। इस प्रकार अब तक 33 हजार 549 मजदूरों को लाभ मिल चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना की टेस्टिंग के लिए जनपद स्तर पर एक लैब की तैयारी करायी जा रही है जो मान्यता मिल जाने के बाद अपना कार्य शुरू कर देगी। उन्होंने संकेत दिया कि सरकार की गाइड लाइन के अनूरूप आगामी 20 अप्रैल से यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहता है तो नियमों और निर्देशों के तहत सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपकर्मो को खोलने की तैयारी पर जिला प्रशासन तेजी से काम कर रहा है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि पूर्ण तैयारी न हो पाने के कारण चिकन की होम डिलीवरी के आदेश में संशोधन किया गया है। नगर के पांच चैराहों पर थर्मल चैकिंग शुरू की जा रही है इसी प्रकार 16 जनता रसोई में काम करने वाले 238 लोगों की भी चैकिंग की गयी है और 37 लोगों को आवारा घूमते हुए पकड कर चेतावनी के साथ पीला पर्चा थमा दियाग या है। एडीएम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आवश्यक सेवाओं के कार्ड पूर्व की भांति आगामी तीन मई तक ज्यौं के त्यौं मान्य रहेंगे। इसके साथ समाजसेवा के नाम पर खाद्य वितरण करने के लिए जिन लोगों ने पास जारी करायें थे वे सब निस्रत कर दिये गये है और ऐसे समाजसेवियों की आवश्यक जानकारी जुटाकर उन सभी के पास नये सिरे से जारी किये जायेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जनपद की मीडिया से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर जहां कहीं गडबड होती दिखाई दें वे तत्काल उसका फोटों खींचकर उन्हें व्हाटसेप कर दें ताकि ऐसे लोगों की जांच कराकर उनके विरूद्ध मुकदमा कायम कर उन्हें जेल भेजा जा सकें। उन्होंने कहा कि पत्रकार और मीडिया प्रशासन की आंख और कान है और हम इन से निरन्तर सहयोग की अपेक्षा करते है। 
सीएमओ डा. प्रवीण चैपडा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग 57 सैंपल नोएडा को भेज रहा है जबकि 49 मेरठ में लंबित पडे है। इसी प्रकार हाॅट-स्पाॅट क्षेत्रो में 284 टीमें लगाकर एक लाख 84 हजार लोगों को चैक किया गया। स्वास्थ्य विभाग अब 918 लोगों को ट्रेनिंग दे चुका है और 172 लोग अस्थायी इंस्टीटयूटों में कवारंटीन किये गये है। 
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि निःशुल्क खाद्यान वितरण के अंतर्गत  5 किलों चावल प्रति यूनिट के हिसाब से जनपद में वितरण कार्य चल रहा है जो 48 प्रतिशत पूरा हो गया है। आज भी 2654  राशन के पैकेट जरूरतमंदों को दिये गये और 17 हजार भोजन पैकेट वितरित किये गये।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि जिले के दान वीरों की सख्यां लगातार बढ रही है और लोग बढ-चढकर आपदा राहत कोष में अपना योगदान कर रहे है अब तक 6.68 करोड रूपये प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जा चुका है। इसके लिए मुख्यमंत्री राहतकोष एवं जिला स्तर पर आपदा निधि में भी तेजी से बढोतरी चल रही है।
सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शामली रोड, ईदगाह, सर्राफा बाजार आदि क्षेत्रों से नगर पालिका की चुंगी के नाम पर कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत उन्हें मिली है जिसके बारे में नगरपालिका प्रशासन से भी पूछताछ की जायेगी और अवैध वसूली करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ज्यादा दाम वसूलने वालो एवं अवैध वसूली करने वालों की शिकायतें फोटों सहित उन्हें उपलब्ध करा दें। इस मामले में कोई सुस्ती नहीं बरती जायेगी।


दाल -रोटी की सेवा का आयोजन

मुजफ्फरनगर। 5 अप्रैल से प्रारंभ हुए लगातार  भण्डारे में आज 13.वे दिन  नरेश कश्यप एडवोकेट  के तत्वाधान मे संवेधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा एवम गली नंबर 23 गाँधी कॉलोनी के सभी सम्मानित नागरिको एवं आज विशेषकर  गली नम्बर 23 की सभी महिलाओ के आग्रह पर दाल -रोटी की सेवा का आयोजन किया गया जिसमे विशेषकर  सभी महिलाओ ने सुबह सुबह उठकर बड़ी श्रदा प्रेम भाव से फुल्के - रोटी की सेवा अपनी अपनी रसोई से  भंडारे मे पहुंचाई आज जिला कार्यक्रम अधिकारी सरदार  बलजीत सिँह जी के साथ आई मेडिकल टीम ने सभी लंगर बनाने वाले एवं सेवा करने वाले लोगों का थर्मल स्कैनिंग (मेडिकल चेकअप) कराया ! जिसमे सभी लोग स्वस्थ पाये गये ! 
जिससे  करोना महामारी से लोकडाउन के कारण भूख से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए 175 पैकेट  स्वादिस्ट भोजन  का सहयोग किया. आज भंडारे मे डाक्टर दामोदर त्यागी, सरदार सतनाम सिंह हंसपाल (ब्रांड एम्बेस्डर स्वच्छ भारत मिशन ), डॉ शैलेन्द्र गौतम (जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ), रामनिवास पाल (पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा) ,सरदार रणजीत सिंह , सरदार गुरुमीत सिँह , नितिन त्यागी,  सतीश कौशिक जिला मिडिया  प्रभारी राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ,मास्टर राकेश कश्यप  प्रदीप कश्यप देविन्दर कश्यप रामपाल सिंह, योगेंद्र मलिक, 
विपिन  खेडा , राजू मलिक, ईवेष  मलिक, अरविन्द गोयल ,भारतभूषण, सोनू शर्मा एवं कुछ अन्य सम्मानित सहयोगी भी उपस्थित रहे! 


लॉकडाउन के उल्लंघन पर 71 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर की होम डिलीवरी

मुज़फ्फरनगर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जनपद मुजफ्फरनगर में 71 व्यक्तियों के विरुद्ध 14 अभियोग पंजीकृत किये गये तथा FIR उन सभी व्यक्तियों के घर पर चस्पा की गयी है।
लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो को पुलिस ने की FIR की होम डिलीवरी - 
1. राजू बनजारा पुत्र जयपाल, अनिल उर्फ अप्पू पुत्र सोमदत्त, वाजिद पुत्र मीरहसन, नवाब पुत्र मांगा
थाना कोतवालीनगर
Cr No 241/2020 u/s 269,270 IPC 


2. प्रवेज पुत्र इकबाल, तमरेज पुत्र इकबाल, भूरा पुत्र शुभराती, अक्षय पुत्र ओमकुमार, मिथुन पुत्र त्रिटू, संजीत पुत्र तारा, छोटन पुत्र बुद्ध सिंह, सन्नी पुत्र सूरज, अनील पुत्र कृष्णपाल, सतीश पुत्र ओमप्रकाश, अनुज पुत्र महेन्द्र, प्रवीन पुत्र नेत्रपाल, डा0 मुनेश पुत्र मंगल, अलताफ पुत्र जलालूद्दीन, जलालूद्दीन पुत्र नब्बू, करीम पुत्र सईद
थाना पुरकाजी
Cr No 141,142,143,144/2020 u/s 188,504 IPC


3. रणकुमार पुत्र सगवा सिंह, मनोज पुत्र गुलाब सिंह, सगवा सिंह पुत्र बलवन्त, प्रवेश पुत्र मदनपाल, प्रदीप पुत्र ऋषिपाल, प्रवीन पुत्र ऋषिपाल, ऋषिपाल पुत्र गेन्दामल, बबलू पुत्र सगवा सिंह, नीटू पुत्र ऋषिपाल, बबीता पत्नी बब्लू, काजल पत्नी प्रवीन
थाना छपार
Cr No 82/2020 u/s 188,269,323 IPC


4. इमरान पुत्र जहीर, शेरखांन,मौ0रफी पुत्र सईद अहमद, जावेद पुत्र मेहराज, सलमान पुत्र इमरान, शमशाद पुत्र जमीद, मेहरबान पुत्र जमीर, इनाम उर्फ बोना पुत्र शरीफ
थाना चरथावल
Cr No 145/2020 u/s 188,269 IPC 


5. सचिन पुत्र विजयपाल, रवि पुत्र गोपाल, मोनू पुत्र धर्मवीर, बबलू पुत्र कंवरपाल, सचिन पुत्र उदयवीर
थाना जानसठ
Cr No  84/2020 US-188,269,270 IPC 


6. सचिन पुत्र श्यामलाल, नीक्की पुत्र मंगल, नीटू पुत्र ब्रजपाल, सिराज पुत्र रियाज, हबीबूल्लाह पुत्र जब्बा
थाना मीरापुर
Cr No  116/2020 US-188,269 IPC 


7. गुडडू पुत्र योगेन्द्र सिंह, अजय पुत्र कर्मसिंह, अभिषेक यादव पुत्र हरिचन्द, अर्जुन पुत्र राजवीर
थाना भोपा
Cr No  115/2020 US-188,269 IPC 


8. फकरेआलम पुत्र मौ0नासिर, शाहबाज पुत्र फकरेआलम, मनव्वर पुत्र सरवर, शबाब पुत्र नासिर, सद्दाम पुत्र शाहिद, असद पुत्र शबाब
थाना ककरौली
Cr No  61/2020 US-188,269,270 IPC 


8. मौ0उमर पुत्र खलील अंसारी, सलीम पुत्र जाबिर, मौ0 गालिब पुत्र अब्दुल, मोहित पुत्र चमन सिंह, आसू राणा पुत्र राजेन्द्र, बिट्टू राणा पुत्र अशोक
थाना बुढाना
Cr No  141,142/2020 US-188,269,270,290 IPC 


9. तिलकराम पुत्र अमीर सिंह, वाजिद पुत्र गय्यूर, शहजाद पुत्र नसीर अहमद, मोहसीन पुत्र शोकत, रफीक पुत्र सफीया 
थाना तितावी के खिलाफ उक्त धाराओं में कार्यवाही करने सुनिचत हुआ है।


लद्वावाला में मुस्लिम समाज ने किया कोरोना योद्धाओं का फूल मालाओं से स्वागत

 


मुजफ्फरनगर। कोरोनावायरस महामारी से लड़ने में पुलिस प्रशासन तथा सफाई कर्मियों द्वारा दिन-रात नगर में दी जा रही ड्यूटी पर लद्वावाला के स्थानीय निवासियों, द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सम्राट ने कहा कि कोरोनावायरस जैसी महामारी के दौरान संकट की इस घड़ी में पुलिसकर्मी तथा सफाई कर्मी अपनी पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में इन सभी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका सम्मान जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हमें करना चाहिए,ताकि हम सब मिलकर इस बीमारी का मुकाबला कर सके एवं डॉ. शौकी अहमद ने कहा कि संक्रमण कोरोना से अग्रिम मोर्चे पर लड़ने वाले पुलिस के जवान तथा नगर निगम के सफाई कर्मी बधाई के पात्र हैं।मुन्सी आबाद ने कहा कि यह लोग अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात नगर की जनता की सुरक्षा एवं सेवा कर रहे हैं। रामलीला टिल्ला चैकी के इंस्पेक्टर राजेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि नगर के लोग लोकडाउन  का पालन पूरी तरह से कर रहे हैं।स्थानीय लोगों की ओर से सभी का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर काँग्रेस नगर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, सम्राट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरशद सम्राट, अमजद सैफई तारिक फारुकी,फईम सिद्दीकी, धीरज माहेश्वरी,सगीर मलिक, नायाब रहमान,लद्वावाला के आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।


71 व्यक्तियों के विरुद्ध 14 अभियोग पंजीकृत FIR की हुई होम डिलीवरी

 
टीआर ब्यूरो।
 मुज़फ्फरनगर।  लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो को पुलिस ने की FIR की होम डिलीवरी - 
*1.* राजू बनजारा पुत्र जयपाल, अनिल उर्फ अप्पू पुत्र सोमदत्त, वाजिद पुत्र मीरहसन, नवाब पुत्र मांगा
*थाना कोतवालीनगर*
Cr No 241/2020 u/s 269,270 IPC 


*2.* प्रवेज पुत्र इकबाल, तमरेज पुत्र इकबाल, भूरा पुत्र शुभराती, अक्षय पुत्र ओमकुमार, मिथुन पुत्र त्रिटू, संजीत पुत्र तारा, छोटन पुत्र बुद्ध सिंह, सन्नी पुत्र सूरज, अनील पुत्र कृष्णपाल, सतीश पुत्र ओमप्रकाश, अनुज पुत्र महेन्द्र, प्रवीन पुत्र नेत्रपाल, डा0 मुनेश पुत्र मंगल, अलताफ पुत्र जलालूद्दीन, जलालूद्दीन पुत्र नब्बू, करीम पुत्र सईद
*थाना पुरकाजी*
Cr No 141,142,143,144/2020 u/s 188,504 IPC


*3.* रणकुमार पुत्र सगवा सिंह, मनोज पुत्र गुलाब सिंह, सगवा सिंह पुत्र बलवन्त, प्रवेश पुत्र मदनपाल, प्रदीप पुत्र ऋषिपाल, प्रवीन पुत्र ऋषिपाल, ऋषिपाल पुत्र गेन्दामल, बबलू पुत्र सगवा सिंह, नीटू पुत्र ऋषिपाल, बबीता पत्नी बब्लू, काजल पत्नी प्रवीन
*थाना छपार*
Cr No 82/2020 u/s 188,269,323 IPC


*4.* इमरान पुत्र जहीर, शेरखांन,मौ0रफी पुत्र सईद अहमद, जावेद पुत्र मेहराज, सलमान पुत्र इमरान, शमशाद पुत्र जमीद, मेहरबान पुत्र जमीर, इनाम उर्फ बोना पुत्र शरीफ
*थाना चरथावल*
Cr No 145/2020 u/s 188,269 IPC 


*5.* सचिन पुत्र विजयपाल, रवि पुत्र गोपाल, मोनू पुत्र धर्मवीर, बबलू पुत्र कंवरपाल, सचिन पुत्र उदयवीर
*थाना जानसठ*
Cr No  84/2020 US-188,269,270 IPC 


*6.* सचिन पुत्र श्यामलाल, नीक्की पुत्र मंगल, नीटू पुत्र ब्रजपाल, सिराज पुत्र रियाज, हबीबूल्लाह पुत्र जब्बा
*थाना मीरापुर*
Cr No  116/2020 US-188,269 IPC 


*7.* गुडडू पुत्र योगेन्द्र सिंह, अजय पुत्र कर्मसिंह, अभिषेक यादव पुत्र हरिचन्द, अर्जुन पुत्र राजवीर
*थाना भोपा*
Cr No  115/2020 US-188,269 IPC 


*8.* फकरेआलम पुत्र मौ0नासिर, शाहबाज पुत्र फकरेआलम, मनव्वर पुत्र सरवर, शबाब पुत्र नासिर, सद्दाम पुत्र शाहिद, असद पुत्र शबाब
*थाना ककरौली*
Cr No  61/2020 US-188,269,270 IPC 


*8.* मौ0उमर पुत्र खलील अंसारी, सलीम पुत्र जाबिर, मौ0 गालिब पुत्र अब्दुल, मोहित पुत्र चमन सिंह, आसू राणा पुत्र राजेन्द्र, बिट्टू राणा पुत्र अशोक
*थाना बुढाना*
Cr No  141,142/2020 US-188,269,270,290 IPC 


*9.* तिलकराम पुत्र अमीर सिंह, वाजिद पुत्र गय्यूर, शहजाद पुत्र नसीर अहमद, मोहसीन पुत्र शोकत, रफीक पुत्र सफीया 
*थाना तितावी* के खिलाफ उक्त धाराओं में कार्यवाही करने सुनिचत हुआ है।


शराब कारखाने खुलेंगे पर अभी नहीं मिलेगी दारू

लखनऊ। आबकारी विभाग ने गुरुवार को प्रदेश में शराब बनाने वाली डिस्टलरियों में अल्कोहल निर्माण शुरू करने का आदेश जारी किया। इन डिस्टलरियों में बनने वाले अल्कोहल को उपयोग फिलहाल सेनिटाइजर बनाने में किया जाएगा। प्रदेश में शराब निर्माण और बिक्री को लेकर अभी भी असमंजस की बरकरार है।
प्रमुख सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने देर शाम स्पष्ट किया कि शासनादेश सिर्फ अल्कोहल निर्माण को लेकर है। शराब और बीयर को लेकर फैसला 20 अप्रैल को केंद्र द्वारा जारी होने वाली गाइड लाइंड के हिसाब से लिया जाएगा।इससे पहले जारी शासनादेश में आबकारी आयुक्त के 15 अप्रैल के पत्र उल्लेख करते हुए कहा गया कि प्रदेश में शराब और बीयर की फुटकर बिक्री शुरू कराने से पहले डिस्टलरियों से उत्पादन जरूरी है। इसके मद्देनजर प्रदेश में डिस्टलरियों को शुरू करने की अनुमति केंद्र द्वारा बुधवार को जारी गाइड लाइन के अनुसार दी जाती है। संचालन के दौरान फैक्ट्रियों में सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। 
एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने राज्‍यों को निर्देश जारी करते हुए कहा था कि लॉकडाउन के दौरान राज्यों में शराब की बिक्री की इजाजत नहीं है। जिस भी राज्य में ऐसा हो रहा है वहां तुरंत प्रतिबंध लगना चाहिए। बता दें कि देश के अधिकतर राज्यों में शराब के बिक्री पर अभी प्रतिबंध है। दूसरी तरफ, खाद्य पदार्थों से जुड़ा देश का एक कानून शराब को खाने का हिस्सा मानता है। इसी को ढाल बनाकर शराब बनाने वाली कंपनियां चाहती हैं कि लॉकडाउन की अवधि में भी इसकी बिक्री हो। भले ही बिक्री का समय तय कर दिया जाए। इन कंपनियों का कहना है कि जब बाजार में वैध तरीके से शराब की बिक्री नहीं होगी तो लोग इसे पाने के लिए अवैध तरीका अपनाएंगे। यह न सिर्फ समाज विरोधी कार्य होगा बल्कि इससे सरकारी खजाने को भी नुकसान होगा।


लॉकडाउन के बीच वीडियो कॉल पर हो गया निकाह 

बुलंदशहर। लॉकडाउन पर शादी-विवाह पर भले ही ब्रेक लगा हो। लेकिन कुछ ऐसे युगल भी हैं जो लॉकडाउन को दरकिनार कर टैक्नालॉजी के इस दौर में आनलाइन और वीडियो कॉलिग के माध्यम से ही एक-दूसरे के हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में सामने आया जब लॉकडाउन के बीच एक-दूसरे से करीब 50 किमी दूर बैठे दूल्हा-दुल्हन ने विडियो कॉल पर निकाह किया। काजी ने भी मोबाइल पर ही वीडियो कॉलिंग के माध्यम से ही निकाह भी पढवाया। जिले के जारचा की रहने वालीं आसमां ने खुर्जा के आरिफ को वीडियो कॉल के माध्यम से ही अपनी जिंदगी का हमसफर बनाया। विडियो कॉल पर ही काजी ने निकाह पढ़वाया। 
लॉकडाउन से पहले ही 16 अप्रैल को दोनों का निकाह तय था। बारात ले जाने की तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं। निकाह में शरीक होने के लिए दावत भी दी जा चुकी थी। इसी बीच लॉकडाउन हो गया। फिर आरिफ ने सभी दोस्तों-रिश्तेदारों को आने से मना कर दिया। पिता,एक वकील, 2 गवाह और काजी को बुलाकर आरिफ ने घर से विडियो कॉल पर आसमां को जोड़ा। विडियो कॉल पर ही आसमां ने निकाह कबूल किया। आरिफ की ओर से साढ़े 3 किलो चांदी मेहर के तौर पर दी गई, जिसे आसमां ने कबूल कर लिया। इस दौरान जो भी निकाह में शामिल रहे उन्होंने सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन किया। वीडियो कॉलिंग के माध्यम से निकाह हो जाने के बाद दोनों ही बहुत खुश हैं। आसमां ने बताया कि निकाह की बाकी की रस्में अब लॉकडाउन खुलने के बाद पूरी होगी। मुख्य रस्में तो निभा दी गई हैं।


25 किलोमीटर पैदल चलकर प्रेमी से मिलने मुजफ्फरनगर पहुंची प्रेम दीवानी

मुजफ्फरनगर। कहते हैं इश्क पर जोर नहीं तभी तो प्रेमी से मिलने की चाह में प्रेमिका की राह में लॉक-डाउन बाधा नहीं बना और वह  आधी रात को भोपा थाना क्षेत्र से नहर की पटरी होते हुए 25 किलोमीटर का रास्ता तय कर वह प्रेमी के घर पहुंच गई। थाने में युवती काफी देर तक निकाह की जिद पर अड़ी रही। 
एक युवक बस चालक है। उसका भोपा गांव में आना जाना है। करीब आठ साल से उसका वहां की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अचानक लॉक-डाउन हो गया और कस्बे को सील कर दिया गया तो युवक घर में कैद हो गया। प्रेमिका ने जब मिलने की जिद की तो प्रेमी ने लॉक-डाउन का हवाला देते हुए मना कर दिया। इस पर प्रेमिका बुधवार आधी रात को पैदल ही भोपा से चलकर कस्बे में प्रेमी के घर पहुंच गई। कुंडी खटखटाई तो जाग होने पर हंगामा हो गया। युवती वहां से प्रेमी के साथ रात में ही थाने पहुंची और निकाह की जिद करने लगी।


किसान निधि की सालाना राशि ₹6000 को बढ़ाकर ₹12000 करने की मांग

मुज़फ्फरनगर| राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री किसान निधि की सालाना राशि ₹6000 को बढ़ाकर ₹12000 करने और  किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने व ब्याज दर 1% करने के साथ-साथ किसानों के सभी प्रकार के कर्ज पर वसूली एक वर्ष के लिए स्थगित करने की मांग की है|
आज जारी बयान में श्री चौधरी ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लेकर किसान परेशान है क्योंकि पहले बे मौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की मार के बाद अब कोरोना वायरस के प्रकोप से किसान बर्बादी के कगार पर है| किसानों को मजदूर न मिलने और बंदी के कारण फसल को मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है| ऐसे में अगर किसानों और मजदूरों के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था ना की गई तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी|
 उन्होंने कहां कि देश की मजबूती के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत होना बहुत आवश्यक है| 
उन्होंने कहा की बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद डीजल व रासायनिक उर्वरक के दाम सस्ते हो जाने चाहिए थे परन्तु दाम कम नही हुए सरकार किसानों की बेहतरी के लिए डीजल भाव में 10 रुपये प्रति लीटर एवं पोटाश और डीएपी खाद पर 25% की छूट की घोषणा करें तथा रवी की सारी फसलों की सरकारी खरीद करने के साथ-साथ 200रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी देने की घोषणा करें |उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते गन्ना व दूध किसान दोनों की स्थिति दयनीय हो गई है होटल रेस्टोरेंट बंद  और शादी समारोह स्थगित हो जाने के कारण किसानों का दूध बिक नहीं पा रहा है और गन्ना खेतों में ही खड़ा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो रही है,उन्होंने सरकार से किसानों के दूध व गन्ने की सरकारी खरीद कराने की मांग करते हुए कहा कि सरकार गन्ना किसानों का बकाया 15000 करोड रुपए का भुगतान भी अविलंब कराने की व्यवस्था करें|


नासिक से आया युवक पुलिस देख फरार


टीआर ब्यूरो।


मुजफ्फरनगर। महाराष्ट्र में रहकर नौकरी करने वाले युवक के रात्रि में घर आने की सूचना पर जब पुलिस जाँच के लिए पहुंची तो पुलिस देखकर युवक छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने युवक के सुबह तक भी वापिस नही आने पर उसके घर होम क्वारन्टीन का नोटिस चस्पा कर दिया।


मीरापुर के मोहल्ला दरबार निवासी युवक अम्मान पुत्र अहसान(20 वर्ष) महाराष्ट्र के नासिक में रहकर मीरापुर के एक फल सब्जी व्यापारी के यहाँ नौकरी करता है। काफी दिनों से वही रह रहा था। गुरुवार की रात्रि उक्त युवक उक्त सब्जी व्यापारी की टमाटर की गाड़ी में बैठकर मीरापुर अपने घर आ गया। युवक अम्मान के महाराष्ट्र से घर पहुँचने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। जिस पर युवक की जांच कराने के लिए मीरापुर पुलिस उसके घर पहुँच गई। घर पर पुलिस को देखते ही युवक के होश उड़ गए और युवक अम्मान पुलिस को देखकर बिना जाँच कराए छत से सड़क के दूसरी ओर कूदकर वहाँ से फरार हो गया। परिजन कुछ समय तक पुलिस को भ्रमित करते रहे। जब काफी देर हो गयी तो पुलिस को एक पड़ोसी ने युवक के छत से कूदकर भागने की बात बताई। पुलिस सवेरे युवक को थाने भेजने की बात कहकर वापिस लौट आई। जब युवक सुबह भी थाने नही पहुंचा तो पुलिस पुनः युवक के घर पहुँची और युवक 14 दिन तक घर मे ही होम क्वारन्टीन होने का नोटिस चस्पा कर आई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक तो रात्रि में ही महाराष्ट्र वापिस चला गया। इसके बावजूद भी पुलिस नोटिस चस्पा कर वापिस लौट आई। कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र शर्मा ने बताया ही युवक के अन्य प्रदेश से आने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस वहाँ पहुँची थी। युवक छत के रास्ते भाग निकला। फिलहाल नोटिस चस्पा कर दिया गया है।अगर युवक आता है तो उसे 14 दिन के लिए घर के अन्दर क्वारन्टीन रहना होगा।


अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन और मास्क वितरण

मुजफ्फरनगर। जैन डिग्री कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महा विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सीमा जैन के निर्देशन में एक अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर निशा गुप्ता व डॉक्टर वंदना वर्मा के द्वारा कराया जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के अतिरिक्त देश के बाहर से भी पेंटिंग आ रही है इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 4 2020 है प्रतियोगिता का विषय रुकेविन 19रु  है अभी तक लगभग 200  प्रविष्टिया आ चुकी हैं महाविद्यालय की ओर से भी एक अभियान कोरोना भगाओ देश बचाओ काफी तेजी से चलाया जा रहा है जिसमें हजारों छात्राएं अपने घर पर मास्क बनाकर आसपास के घरों में निशुल्क वितरित कर रही हैं तथा कोरोना महामारी से बचने के उपाय बताकर अपने आसपास के लोगों को जागरूक भी कर रही हैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए तेजी से छात्राओं द्वारा किया जा रहा है। डाक्टर वंदना वर्मा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रतिदिन समस्त छात्राओं से उनके दिन भर के कार्यों की समीक्षा दिन में 2 बार करती है।  छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों में कर अलग अलग व्हाट्सएप ग्रुप्स से कार्य बताएं जाते है। जनपद में इस कार्य को काफी सराहा जा रहा है
मुजफ्फरनगर ही नहीं पूरे जनपद के लोग जागरूक होकर अपने परिवार का ध्यान रखें इसीलिए प्रत्येक छात्रा को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है कि वह अपने समस्त रिश्तेदारों को दोस्तों को व सामाजिक दायरे में सभी को सोशल मीडिया के द्वारा कोरोना महामारी  से जागरूक करने के लिए अभियान चलाए रखें मुजफ्फरनगर शहर में ब्रह्मपुरी टाउन हॉल सरवट फाटक खालापार (एनआर टावर) दक्षिणी सिविल लाइन जाट कॉलोनी शिवलोक कॉलोनी के साथ-साथ जनपद के विभिन्न गांव बाननगर रोहाना मंसूरपुर में भी अभियान चलाया जा रहा है जागरूक छात्राएं आरुषि टिम्सी ईशा शगुफ्ता माहएनूर फरहा इकरा इरम प्रज्ञा निशू शिवानी रूपलता आदि छात्राएं मास्क वितरण में अग्रिम भूमिका निभा रही है


मुजफ्फरनगर निल, देवबंद में सात जमाती मिले पाॅजिटिव

मुजफ्फरनगर। जिले में आज 21 सैम्पल की आई सभी रिपोर्ट  नेगेटिव मिली हैं। हालांकि अभी 143 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी हैं। वही  सहारनपुर में आज फिर 7 कोरोना पॉजिटिव पाए, सभी मूलरूप से गुजरात के जमाती हैं। सातों जमातियों को  देवबंद में किया गया था क्वॉरेंटाइन किया गया था। इन्हें मिलाकर सहारनपुर में अब हुए 51 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। उपजिलाधिकारी  के आदेशानुसार आज से पूरा देवबंद नगर पूरी तरह सील कर दिया गया है।  आज से देवबंद में किरयाना सहित सभी दुकाने पूरी तरह बंद रहेगी। पूर्व में जारी सभी पास तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए है।


उत्तर प्रदेश में 20 अप्रैल से खुलेंगे सरकारी दफ्तर, शर्तों के साथ काम करेंगे कर्मचारी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार  ने लॉकडाउन के दौरान कामकाज को गति देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। पहले 11 उद्योंगों को अनुमति देने के बाद अब योगी आदित्यनाथ  सरकार ने कहा है कि 20 अप्रैल से राज्य में ज्यादातर सरकारी दफ्तर खोले जाएंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा और कुछ शर्तों के साथ ही कर्मचारी काम करेंगे।
21 दिन का लॉकडाउन खत्म होते ही यूपी सरकार के मंत्रियों ने भी कामकाज शुरू कर दिया है और वे अपने दफ्तरों में बैठने लगे हैं। इन 21 दिनों में जो फाइलें रुकी हुई हैं, पहले उनको निपटाने का काम चल रहा है। इसके अलावा जॉइंट सेक्रेटरी और उससे ऊपर की रैंक के अधिकारी भी अपने दफ्तरों में आने लगे हैं।
सरकार के आदेश के मुताबिक, 20 अप्रैल से पुलिस होमगार्ड, सिविल डिफेन्स, अग्निशमन, इमरजेंसी सर्विसेज, आपदा प्रबंधन, जेल और नगर निकाय के कर्मचारी बिनी किसी प्रतिबंध के पहले की तरह की काम करते रहेंगे। इसके अलावा सभी विभागो के चीफ और समूह 'क' और 'ख' के सभी अधिकारी भी ऑफिस में मौजूद रहेंगे। 
सरकार ने यह भी कहा है कि हर दिन समूह 'ग' और 'घ' के कम से कम 33 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रोस्टर बनाया जाएगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सुरक्षा उपायों का ध्यान रखा जाएगा। घर से काम कर रहे लोग मोबाइल को कंप्यूटर के जरिए संपर्क में रहेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें दफ्तर बुलाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश सरकार के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि सब रजिस्ट्रार के ऑफिस खोल दिए हैं और रजिस्ट्री का काम अब धीरे-धीरे शुरू हो रहा है। साथ ही सरकार ने कहा है कि नाला सफाई जैसी अन्य परियोजनाओं के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए गए हैं। 
इससे पहले योगी सरकार ने 20 अप्रैल से 11 उद्योगों के संचालन को मंजूरी दी है। यह मंजूरी सशर्त है और शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा कोरोना हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्रों में पड़ने वाले इन उद्योगों पर यह आदेश नहीं लागू होगा। योगी सरकार ने स्टील, रिफाइनरी, सीमेंट, रसायन, उर्वरक के उद्योगों को चलाने की अनुमति दी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इसको लेकर एक आदेश जारी किया है और सभी संबंधित अधिकारियों को इस बारे में निर्देशित किया है। योगी सरकार ने स्टील, रिफाइनरी, सीमेंट, रसायन, उर्वरक के उद्योगों को चलाने की अनुमति दी है। इसके अलावा पेपर, टायर, चीनी मिलों, कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, वस्त्र उद्योग (परिधान को छोड़कर) और फाउंड्रीज को भी शुरू करने की अनुमति दी है।



कोटा में फंसे 7500 कोचिंग छात्रों को लाने के लिए योगी ने भेजी 247 रोडवेज बसें

लखनऊ। राजस्थान के कोटा में फंसे इंजिनियरिंग व मेडिकल की कोचिंग करने वाले यूपी के करीब 7500 छात्रों का वापस लाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार दोपहर तक उन्हें वापस लाने के लिए 247 रोडवेज बसें चलाने की तैयारी की जा चुकी है। शनिवार को ये बसें लॉकडाउन के दौरान छात्रों को लेकर लौटेंगी।
राजस्थान सरकार ने अपने यहां फंसे छात्रों को वापस बुलाने के लिए सभी राज्य सरकारों को परमिट देने का भरोसा दिया है। जिस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के छात्रों को वापस बुलाने का तुरंत निर्णय करते हुए रोडवेज के एमडी राज शेखर को बसों का प्रबंध करने के निर्देश दिए। एमडी ने सीजीएम (आपरेशन) राजेश वर्मा व सीजीएम (टेक्निकल) जयदीप वर्मा को बसों का प्रबंध करके कोटा भेजने की जिम्मेदारी सौंपी है। सीजीएम ने आगरा, अलीगढ़ व इटावा के रीजनल मैनेजरों व सर्विस मैनेजरों को बसों का प्रबंध करके कोटा भेजने के आदेश दिए हैं। 
आगरा परिक्षेत्र के फोर्ड डिपो से 20, फाउंड्रीनगर डिपो से 15, ईदगाह डिपो से 30, ताज डिपो से 20, मथुरा डिपो से नौ व बाह डिपो से छह बसें मिलाकर कुल 100 बसें भेजी जा रही हैं। वहीं अलीगढ़ क्षेत्र के बुद्धविहार डिपो से 15, अलीगढ़ डिपो से 10, हाथरस डिपो से 17, कासगंज व एटा डिपो से 15-15 बसें मिलाकर कुल 72 बसें रवाना की जा रही हैं। जबकि इटावा क्षेत्र के बेवर डिपो से पांच, छिबरामऊ से तीन, मैनपुरी डिपो से सात, इटावा, औरैय्या, शिकोहाबाद व फर्रुखाबाद डिपो से 15-15 बसें मिलाकर कुल 75 बसें भेजी जा रही हैं 


14 वर्ष के वनवास में राम कहां-कहां रहे?


प्रभु श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास हुआ। इस वनवास काल में श्रीराम ने कई ऋषि-मुनियों से शिक्षा और विद्या ग्रहण की, तपस्या की और भारत के आदिवासी, वनवासी और तमाम तरह के भारतीय समाज को संगठित कर उन्हें धर्म के मार्ग पर चलाया। संपूर्ण भारत को उन्होंने एक ही विचारधारा के सूत्र में बांधा, लेकिन इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा भी घटा जिसने उनके जीवन को बदल कर रख दिया।
रामायण में उल्लेखित और अनेक अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार
 जब भगवान राम को वनवास हुआ तब उन्होंने अपनी यात्रा अयोध्या से प्रारंभ करते हुए रामेश्वरम और उसके बाद श्रीलंका में समाप्त की। इस दौरान उनके साथ जहां भी जो घटा उनमें से 200 से अधिक घटना स्थलों की पहचान की गई है।
जाने-माने इतिहासकार और पुरातत्वशास्त्री अनुसंधानकर्ता डॉ. राम अवतार ने श्रीराम और सीता के जीवन की घटनाओं से जुड़े ऐसे 200 से भी अधिक स्थानों का पता लगाया है, जहां आज भी तत्संबंधी स्मारक स्थल विद्यमान हैं, जहां श्रीराम और सीता रुके या रहे थे। वहां के स्मारकों, भित्तिचित्रों, गुफाओं आदि स्थानों के समय-काल की जांच-पड़ताल वैज्ञानिक तरीकों से की। आईये जानते हैं कुछ प्रमुख स्थानों के बारे में…


पहला पड़ाव…
1.केवट प्रसंग : राम को जब वनवास हुआ तो वाल्मीकि रामायण और शोधकर्ताओं के अनुसार वे सबसे पहले तमसा नदी पहुंचे, जो अयोध्या से 20 किमी दूर है। इसके बाद उन्होंने गोमती नदी पार की और प्रयागराज (इलाहाबाद) से 20-22 किलोमीटर दूर वे श्रृंगवेरपुर पहुंचे, जो निषादराज गुह का राज्य था। यहीं पर गंगा के तट पर उन्होंने केवट से गंगा पार करने को कहा था।
‘सिंगरौर’ : इलाहाबाद से 22 मील (लगभग 35.2 किमी) उत्तर-पश्चिम की ओर स्थित ‘सिंगरौर’ नामक स्थान ही प्राचीन समय में श्रृंगवेरपुर नाम से परिज्ञात था। रामायण में इस नगर का उल्लेख आता है। यह नगर गंगा घाटी के तट पर स्थित था। महाभारत में इसे ‘तीर्थस्थल’ कहा गया है।
‘कुरई’ : इलाहाबाद जिले में ही कुरई नामक एक स्थान है, जो सिंगरौर के निकट गंगा नदी के तट पर स्थित है। गंगा के उस पार सिंगरौर तो इस पार कुरई। सिंगरौर में गंगा पार करने के पश्चात श्रीराम इसी स्थान पर उतरे थे।
इस ग्राम में एक छोटा-सा मंदिर है, जो स्थानीय लोकश्रुति के अनुसार उसी स्थान पर है, जहां गंगा को पार करने के पश्चात राम, लक्ष्मण और सीताजी ने कुछ देर विश्राम किया था।


दूसरा पड़ाव…
2.चित्रकूट के घाट पर : कुरई से आगे चलकर श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सहित प्रयाग पहुंचे थे। प्रयाग को वर्तमान में इलाहाबाद कहा जाता है। यहां गंगा-जमुना का संगम स्थल है। हिन्दुओं का यह सबसे बड़ा तीर्थस्थान है। प्रभु श्रीराम ने संगम के समीप यमुना नदी को पार किया और फिर पहुंच गए चित्रकूट। यहां स्थित स्मारकों में शामिल हैं, वाल्मीकि आश्रम, मांडव्य आश्रम, भरतकूप इत्यादि।
चित्रकूट वह स्थान है, जहां राम को मनाने के लिए भरत अपनी सेना के साथ पहुंचते हैं। तब जब दशरथ का देहांत हो जाता है। भारत यहां से राम की चरण पादुका ले जाकर उनकी चरण पादुका रखकर राज्य करते हैं।


तीसरा पड़ाव…
3.अत्रि ऋषि का आश्रम : चित्रकूट के पास ही सतना (मध्यप्रदेश) स्थित अत्रि ऋषि का आश्रम था। महर्षि अत्रि चित्रकूट के तपोवन में रहा करते थे। वहां श्रीराम ने कुछ वक्त बिताया। अत्रि ऋषि ऋग्वेद के पंचम मंडल के द्रष्टा हैं। अत्रि ऋषि की पत्नी का नाम है अनुसूइया, जो दक्ष प्रजापति की चौबीस कन्याओं में से एक थी।
अत्रि पत्नी अनुसूइया के तपोबल से ही भगीरथी गंगा की एक पवित्र धारा चित्रकूट में प्रविष्ट हुई और ‘मंदाकिनी’ नाम से प्रसिद्ध हुई। ब्रह्मा, विष्णु व महेश ने अनसूइया के सतीत्व की परीक्षा ली थी, लेकिन तीनों को उन्होंने अपने तपोबल से बालक बना दिया था। तब तीनों देवियों की प्रार्थना के बाद ही तीनों देवता बाल रूप से मुक्त हो पाए थे। फिर तीनों देवताओं के वरदान से उन्हें एक पुत्र मिला, जो थे महायोगी ‘दत्तात्रेय’। अत्रि ऋषि के दूसरे पुत्र का नाम था ‘दुर्वासा’। दुर्वासा ऋषि को कौन नहीं जानता?
अत्रि के आश्रम के आस-पास राक्षसों का समूह रहता था। अत्रि, उनके भक्तगण व माता अनुसूइया उन राक्षसों से भयभीत रहते थे। भगवान श्रीराम ने उन राक्षसों का वध किया। वाल्मीकि रामायण के अयोध्या कांड में इसका वर्णन मिलता है।
प्रातःकाल जब राम आश्रम से विदा होने लगे तो अत्रि ऋषि उन्हें विदा करते हुए बोले, ‘हे राघव! इन वनों में भयंकर राक्षस तथा सर्प निवास करते हैं, जो मनुष्यों को नाना प्रकार के कष्ट देते हैं। इनके कारण अनेक तपस्वियों को असमय ही काल का ग्रास बनना पड़ा है। मैं चाहता हूं, तुम इनका विनाश करके तपस्वियों की रक्षा करो।’
राम ने महर्षि की आज्ञा को शिरोधार्य कर उपद्रवी राक्षसों तथा मनुष्य का प्राणांत करने वाले भयानक सर्पों को नष्ट करने का वचन देकर सीता तथा लक्ष्मण के साथ आगे के लिए प्रस्थान किया।
चित्रकूट की मंदाकिनी, गुप्त गोदावरी, छोटी पहाड़ियां, कंदराओं आदि से निकलकर भगवान राम पहुंच गए घने जंगलों में…


चौथा पड़ाव,
4. दंडकारण्य : अत्रि ऋषि के आश्रम में कुछ दिन रुकने के बाद श्रीराम ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के घने जंगलों को अपना आश्रय स्थल बनाया। यह जंगल क्षेत्र था दंडकारण्य। ‘अत्रि-आश्रम’ से ‘दंडकारण्य’ आरंभ हो जाता है। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों पर राम के नाना और कुछ पर बाणासुर का राज्य था। यहां के नदियों, पहाड़ों, सरोवरों एवं गुफाओं में राम के रहने के सबूतों की भरमार है। यहीं पर राम ने अपना वनवास काटा था। यहां वे लगभग 10 वर्षों से भी अधिक समय तक रहे थे।
‘अत्रि-आश्रम’ से भगवान राम मध्यप्रदेश के सतना पहुंचे, जहां ‘रामवन’ हैं। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ क्षेत्रों में नर्मदा व महानदी नदियों के किनारे 10 वर्षों तक उन्होंने कई ऋषि आश्रमों का भ्रमण किया। दंडकारण्य क्षेत्र तथा सतना के आगे वे विराध सरभंग एवं सुतीक्ष्ण मुनि आश्रमों में गए। बाद में सतीक्ष्ण आश्रम वापस आए। पन्ना, रायपुर, बस्तर और जगदलपुर में कई स्मारक विद्यमान हैं। उदाहरणत: मांडव्य आश्रम, श्रृंगी आश्रम, राम-लक्ष्मण मंदिर आदि।
राम वहां से आधुनिक जबलपुर, शहडोल (अमरकंटक) गए होंगे। शहडोल से पूर्वोत्तर की ओर सरगुजा क्षेत्र है। यहां एक पर्वत का नाम ‘रामगढ़’ है। 30 फीट की ऊंचाई से एक झरना जिस कुंड में गिरता है, उसे ‘सीता कुंड’ कहा जाता है। यहां वशिष्ठ गुफा है। दो गुफाओं के नाम ‘लक्ष्मण बोंगरा’ और ‘सीता बोंगरा’ हैं। शहडोल से दक्षिण-पूर्व की ओर बिलासपुर के आसपास छत्तीसगढ़ है।
वर्तमान में करीब 92,300 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले इस इलाके के पश्चिम में अबूझमाड़ पहाड़ियां तथा पूर्व में इसकी सीमा पर पूर्वी घाट शामिल हैं। दंडकारण्य में छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं आंध्रप्रदेश राज्यों के हिस्से शामिल हैं। इसका विस्तार उत्तर से दक्षिण तक करीब 320 किमी तथा पूर्व से पश्चिम तक लगभग 480 किलोमीटर है।
दंडक राक्षस के कारण इसका नाम दंडकारण्य पड़ा। यहां रामायण काल में रावण के सहयोगी बाणासुर का राज्य था। उसका इन्द्रावती, महानदी और पूर्व समुद्र तट, गोइंदारी (गोदावरी) तट तक तथा अलीपुर, पारंदुली, किरंदुली, राजमहेन्द्री, कोयापुर, कोयानार, छिन्दक कोया तक राज्य था। वर्तमान बस्तर की ‘बारसूर’ नामक समृद्ध नगर की नींव बाणासुर ने डाली, जो इन्द्रावती नदी के तट पर था। यहीं पर उसने ग्राम देवी कोयतर मां की बेटी माता माय (खेरमाय) की स्थापना की। बाणासुर द्वारा स्थापित देवी दांत तोना (दंतेवाड़िन) है। यह क्षेत्र आजकल दंतेवाड़ा के नाम से जाना जाता है। यहां वर्तमान में गोंड जाति निवास करती है तथा समूचा दंडकारण्य अब नक्सलवाद की चपेट में है।
इसी दंडकारण्य का ही हिस्सा है आंध्रप्रदेश का एक शहर भद्राचलम। गोदावरी नदी के तट पर बसा यह शहर सीता-रामचंद्र मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर भद्रगिरि पर्वत पर है। कहा जाता है कि श्रीराम ने अपने वनवास के दौरान कुछ दिन इस भद्रगिरि पर्वत पर ही बिताए थे।
स्थानीय मान्यता के मुताबिक दंडकारण्य के आकाश में ही रावण और जटायु का युद्ध हुआ था और जटायु के कुछ अंग दंडकारण्य में आ गिरे थे। ऐसा माना जाता है कि दुनियाभर में सिर्फ यहीं पर जटायु का एकमात्र मंदिर है।
दंडकारण्य क्षे‍त्र की चर्चा पुराणों में विस्तार से मिलती है। इस क्षेत्र की उत्पत्ति कथा महर्षि अगस्त्य मुनि से जुड़ी हुई है। यहीं पर उनका महाराष्ट्र के नासिक के अलावा एक आश्रम था।
डॉ. रमानाथ त्रिपाठी ने अपने बहुचर्चित उपन्यास ‘रामगाथा’ में रामायणकालीन दंडकारण्य का विस्तृत उल्लेख किया है।


पांचवां पड़ाव…
‘पंचानां वटानां समाहार इति पंचवटी’।
5. पंचवटी में राम : दण्डकारण्य में मुनियों के आश्रमों में रहने के बाद श्रीराम कई नदियों, तालाबों, पर्वतों और वनों को पार करने के पश्चात नासिक में अगस्त्य मुनि के आश्रम गए। मुनि का आश्रम नासिक के पंचवटी क्षेत्र में था। त्रेतायुग में लक्ष्मण व सीता सहित श्रीरामजी ने वनवास  का कुछ समय यहां बिताया।
उस काल में पंचवटी जनस्थान या दंडक वन के अंतर्गत आता था। पंचवटी या नासिक से गोदावरी का उद्गम स्थान त्र्यंम्बकेश्वर लगभग 20 मील (लगभग 32 किमी) दूर है। वर्तमान में पंचवटी भारत के महाराष्ट्र के नासिक में गोदावरी नदी के किनारे स्थित विख्यात धार्मिक तीर्थस्थान है।
अगस्त्य मुनि ने श्रीराम को अग्निशाला में बनाए गए शस्त्र भेंट किए। नासिक में श्रीराम पंचवटी में रहे और गोदावरी के तट पर स्नान-ध्यान किया। नासिक में गोदावरी के तट पर पांच वृक्षों का स्थान पंचवटी कहा जाता है।
ये पांच वृक्ष थे पीपल, बरगद, आंवला, बेल तथा अशोक वट। यहीं पर सीता माता की गुफा के पास पांच प्राचीन वृक्ष हैं जिन्हें पंचवट के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इन वृक्षों को राम-सीमा और लक्ष्मण ने अपने हाथों से लगाया था।
यहीं पर लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी थी। राम-लक्ष्मण ने खर व दूषण के साथ युद्ध किया था। यहां पर मारीच वध स्थल का स्मारक भी अस्तित्व में है। नासिक क्षेत्र स्मारकों से भरा पड़ा है, जैसे कि सीता सरोवर, राम कुंड, त्र्यम्बकेश्वर आदि। यहां श्रीराम का बनाया हुआ एक मंदिर खंडहर रूप में विद्यमान है।
मरीच का वध पंचवटी के निकट ही मृगव्याधेश्वर में हुआ था। गिद्धराज जटायु से श्रीराम की मैत्री भी यहीं हुई थी। वाल्मीकि रामायण, अरण्यकांड में पंचवटी का मनोहर वर्णन मिलता है।


छठा पड़ाव..
6.सीताहरण का स्थान ‘सर्वतीर्थ’ : नासिक क्षेत्र में शूर्पणखा, मारीच और खर व दूषण के वध के बाद ही रावण ने सीता का हरण किया और जटायु का भी वध किया जिसकी स्मृति नासिक से 56 किमी दूर ताकेड गांव में ‘सर्वतीर्थ’ नामक स्थान पर आज भी संरक्षित है।
जटायु की मृत्यु सर्वतीर्थ नाम के स्थान पर हुई, जो नासिक जिले के इगतपुरी तहसील के ताकेड गांव में मौजूद है। इस स्थान को सर्वतीर्थ इसलिए कहा गया, क्योंकि यहीं पर मरणासन्न जटायु ने सीता माता के बारे में बताया। रामजी ने यहां जटायु का अंतिम संस्कार करके पिता और जटायु का श्राद्ध-तर्पण किया था। इसी तीर्थ पर लक्ष्मण रेखा थी।
पर्णशाला : पर्णशाला आंध्रप्रदेश में खम्माम जिले के भद्राचलम में स्थित है। रामालय से लगभग 1 घंटे की दूरी पर स्थित पर्णशाला को ‘पनशाला’ या ‘पनसाला’ भी कहते हैं। हिन्दुओं के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से यह एक है। पर्णशाला गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। मान्यता है कि यही वह स्थान है, जहां से सीताजी का हरण हुआ था। हालांकि कुछ मानते हैं कि इस स्थान पर रावण ने अपना विमान उतारा था।
इस स्थल से ही रावण ने सीता को पुष्पक विमान में बिठाया था यानी सीताजी ने धरती यहां छोड़ी थी। इसी से वास्तविक हरण का स्थल यह माना जाता है। यहां पर राम-सीता का प्राचीन मंदिर है।


सातवां पड़ाव....
7.सीता की खोज : सर्वतीर्थ जहां जटायु का वध हुआ था, वह स्थान सीता की खोज का प्रथम स्थान था। उसके बाद श्रीराम-लक्ष्मण तुंगभद्रा तथा कावेरी नदियों के क्षेत्र में पहुंच गए। तुंगभद्रा एवं कावेरी नदी क्षेत्रों के अनेक स्थलों पर वे सीता की खोज में गए।
आठवां पड़ाव…
8.शबरी का आश्रम : तुंगभद्रा और कावेरी नदी को पार करते हुए राम और लक्ष्‍मण चले सीता की खोज में। जटायु और कबंध से मिलने के पश्‍चात वे ऋष्यमूक पर्वत पहुंचे। रास्ते में वे पम्पा नदी के पास शबरी आश्रम भी गए, जो आजकल केरल में स्थित है।
शबरी जाति से भीलनी थीं और उनका नाम था श्रमणा।
पम्पा नदी भारत के केरल राज्य की तीसरी सबसे बड़ी नदी है। इसे ‘पम्बा’ नाम से भी जाना जाता है। ‘पम्पा’ तुंगभद्रा नदी का पुराना नाम है। श्रावणकौर रजवाड़े की सबसे लंबी नदी है। इसी नदी के किनारे पर हम्पी बसा हुआ है। यह स्थान बेर के वृक्षों के लिए आज भी प्रसिद्ध है। पौराणिक ग्रंथ ‘रामायण’ में भी हम्पी का उल्लेख वानर राज्य किष्किंधा की राजधानी के तौर पर किया गया है।
केरल का प्रसिद्ध ‘सबरिमलय मंदिर’ तीर्थ इसी नदी के तट पर स्थित है।
सबरिमलय मंदिर’ तीर्थ इसी नदी के तट पर स्थित है।


नौवां पड़ाव…
9.हनुमान से भेंट : मलय पर्वत और चंदन वनों को पार करते हुए वे ऋष्यमूक पर्वत की ओर बढ़े। यहां उन्होंने हनुमान और सुग्रीव से भेंट की, सीता के आभूषणों को देखा और श्रीराम ने बाली का वध किया।
ऋष्यमूक पर्वत वाल्मीकि रामायण में वर्णित वानरों की राजधानी किष्किंधा के निकट स्थित था। इसी पर्वत पर श्रीराम की हनुमान से भेंट हुई थी। बाद में हनुमान ने राम और सुग्रीव की भेंट करवाई, जो एक अटूट मित्रता बन गई। जब महाबली बाली अपने भाई सुग्रीव को मारकर किष्किंधा से भागा तो वह ऋष्यमूक पर्वत पर ही आकर छिपकर रहने लगा था।
ऋष्यमूक पर्वत तथा किष्किंधा नगर कर्नाटक के हम्पी, जिला बेल्लारी में स्थित है। विरुपाक्ष मंदिर के पास से ऋष्यमूक पर्वत तक के लिए मार्ग जाता है। यहां तुंगभद्रा नदी (पम्पा) धनुष के आकार में बहती है। तुंगभद्रा नदी में पौराणिक चक्रतीर्थ माना गया है। पास ही पहाड़ी के नीचे श्रीराम मंदिर है। पास की पहाड़ी को ‘मतंग पर्वत’ माना जाता है। इसी पर्वत पर मतंग ऋषि का आश्रम था।


दसवां पड़ाव..
10.कोडीकरई : हनुमान और सुग्रीव से मिलने के बाद श्रीराम ने अपनी सेना का गठन किया और लंका की ओर चल पड़े। मलय पर्वत, चंदन वन, अनेक नदियों, झरनों तथा वन-वाटिकाओं को पार करके राम और उनकी सेना ने समुद्र की ओर प्रस्थान किया। श्रीराम ने पहले अपनी सेना को कोडीकरई में एकत्रित किया।
तमिलनाडु की एक लंबी तटरेखा है, जो लगभग 1,000 किमी तक विस्‍तारित है। कोडीकरई समुद्र तट वेलांकनी के दक्षिण में स्थित है, जो पूर्व में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में पाल्‍क स्‍ट्रेट से घिरा हुआ है।
लेकिन राम की सेना ने उस स्थान के सर्वेक्षण के बाद जाना कि यहां से समुद्र को पार नहीं किया जा सकता और यह स्थान पुल बनाने के लिए उचित भी नहीं है, तब श्रीराम की सेना ने रामेश्वरम की ओर कूच किया।


ग्यारहवां पड़ाव…
11.रामेश्‍वरम : रामेश्‍वरम समुद्र तट एक शांत समुद्र तट है और यहां का छिछला पानी तैरने और सन बेदिंग के लिए आदर्श है। रामेश्‍वरम प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ केंद्र है। महाकाव्‍य रामायण के अनुसार भगवान श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई करने के पहले यहां भगवान शिव की पूजा की थी। रामेश्वरम का शिवलिंग श्रीराम द्वारा स्थापित शिवलिंग है।


बारहवां पड़ाव…
12.धनुषकोडी : वाल्मीकि के अनुसार तीन दिन की खोजबीन के बाद श्रीराम ने रामेश्वरम के आगे समुद्र में वह स्थान ढूंढ़ निकाला, जहां से आसानी से श्रीलंका पहुंचा जा सकता हो। उन्होंने नल और नील की मदद से उक्त स्थान से लंका तक का पुनर्निर्माण करने का फैसला लिया।
छेदुकराई तथा रामेश्वरम के इर्द-गिर्द इस घटना से संबंधित अनेक स्मृतिचिह्न अभी भी मौजूद हैं। नाविक रामेश्वरम में धनुषकोडी नामक स्थान से यात्रियों को रामसेतु के अवशेषों को दिखाने ले जाते हैं।
धनुषकोडी भारत के तमिलनाडु राज्‍य के पूर्वी तट पर रामेश्वरम द्वीप के दक्षिणी किनारे पर स्थित एक गांव है। धनुषकोडी पंबन के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। धनुषकोडी श्रीलंका में तलैमन्‍नार से करीब 18 मील पश्‍चिम में है।
इसका नाम धनुषकोडी इसलिए है कि यहां से श्रीलंका तक वानर सेना के माध्यम से नल और नील ने जो पुल (रामसेतु) बनाया था उसका आकार मार्ग धनुष के समान ही है। इन पूरे इलाकों को मन्नार समुद्री क्षेत्र के अंतर्गत माना जाता है। धनुषकोडी ही भारत और श्रीलंका के बीच एकमात्र स्‍थलीय सीमा है, जहां समुद्र नदी की गहराई जितना है जिसमें कहीं-कहीं भूमि नजर आती है।
दरअसल, यहां एक पुल डूबा पड़ा है। 1860 में इसकी स्पष्ट पहचान हुई और इसे हटाने के कई प्रयास किए गए। अंग्रेज इसे एडम ब्रिज कहने लगे तो स्थानीय ल्त नहीं किया लेकिन आजाद भारत में पहले रेल ट्रैक निर्माण के चक्कर में बाद में बंदरगाह बनाने के चलते इस पुल को क्षतिग्रस्त किया गया।
30 मील लंबा और सवा मील चौड़ा यह रामसेतु 5 से 30 फुट तक पानी में डूबा है। श्रीलंका सरकार इस डूबे हुए पुल (पम्बन से मन्नार) के ऊपर भू-मार्ग का निर्माण कराना चाहती है जबकि भारत सरकार नौवहन हेतु उसे तोड़ना चाहती है। इस कार्य को भारत सरकार ने सेतुसमुद्रम प्रोजेक्ट का नाम दिया है। श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री श्रीजयसूर्या ने इस डूबे हुए रामसेतु पर भारत और श्रीलंका के बीच भू-मार्ग का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा था।


तेरहवां पड़ाव…
13.’नुवारा एलिया’ पर्वत श्रृंखला : वाल्मीकिय-रामायण अनुसार श्रीलंका के मध्य में रावण का महल था। ‘नुवारा एलिया’ पहाड़ियों से लगभग 90 किलोमीटर दूर बांद्रवेला की तरफ मध्य लंका की ऊंची पहाड़ियों के बीचोबीच सुरंगों तथा गुफाओं के भंवरजाल मिलते हैं। यहां ऐसे कई पुरातात्विक अवशेष मिलते हैं जिनकी कार्बन डेटिंग से इनका काल निकाला गया है।
श्रीलंका में नुआरा एलिया पहाड़ियों के आसपास स्थित रावण फॉल, रावण गुफाएं, अशोक वाटिका, खंडहर हो चुके विभीषण के महल आदि की पुरातात्विक जांच से इनके रामायण काल के होने की पुष्टि होती है। आजकल भी इन स्थानों की भौगोलिक विशेषताएं, जीव, वनस्पति तथा स्मारक आदि बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे कि रामायण में वर्णित किए गए हैं।


श्री वाल्मीकि ने रामायण की संरचना श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद वर्ष 5075 ईपू के आसपास की होगी (1/4/1 2)। श्रुति स्मृति की प्रथा के माध्यम से पीढ़ी-दर-पीढ़ी परिचलित रहने के बाद वर्ष 1000 ईपू के आसपास इसको लिखित रूप दिया गया होगा। इस निष्कर्ष के बहुत से प्रमाण मिलते हैं 



जिलाधिकारी ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण।


टीआर ब्यूरो ।
मुज़फ्फरनगर। सिखेड़ा व जानसठ पहुँची जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने गेंहू क्रय केंद्रों में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, बोरियों को गोदाम में रखने के दिये निर्देश वही डीएम के साथ सीडीओ आलोक यादव,जिला सहकारिता समिति अधिकारी योगेन्द्र पाल व जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन सहित अधिकारी मोजूद रहे।


कार पेड़ से टकराई सिपाही की मौत

टीआर ब्यूरो


मुजफ्फरनगर।  चरथावल थाना क्षेत्र में दुर्घटना सेंट्रो कार टकराई पेड़ से रामपुर मनिहारन  (सहारनपुर) थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार चरथावल थाने के अंतर्गत हाइवे पर रामपुर मनिहारन थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल संजीव कुमार की कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेड कॉन्स्टेबल संजीव की मौके पर ही मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।


संजय मित्तल का मजदूरों ने किया फूल बरसाकर स्वागत


टीआर ब्यूरो


मुज़फ्फरनगर । दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल का गुड मंडी के मजदूरों ने फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया मजदूरों ने बताया कि हमारे मंडी के अध्यक्ष ने दो बार स्वयं सैनीटाइज गाड़ी को साथ लेकर मंडी को सैनिटाइज कराया और गुड वह अनाज मंडी को प्रशासन के साथ मिलकर सुचारू रूप से चलाने का कार्य किया हम अध्यक्ष  का स्वागत व धन्यवाद करते हैं ।अध्यक्ष संजय मित्तल  ने भी सभी का धन्यवाद किया तथा प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश का अनुपालन करने के लिए सभी को बताया कि सभी मजदूर सोशल डिस्टेंस व फेस मास्क का अवश्य प्रयोग करें इसी से हम अपनी व दूसरों की सुरक्षा कर सकते हैं


नालो की सफाई का कार्य तीसरे दिन भी जारी


टीआर ब्यूरो।


मुज़फ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष  अंजू अग्रवाल के निर्देश पर तीसरे दिन भी नाला सफाई का अभियान युद्ध स्तर पर चला l पालिका अध्यक्ष द्वारा कार्य की निरंतर टेलिफोनिक ,व्हाट्सएप ग्रुप  एवं  वीडियो कॉलिंग  के माध्यम से मॉनिटरिंग की गई l पालिका अध्यक्ष का कहना है की उनके होम क्वॉरेंटाइन का प्रभाव जनहित के कार्यों पर नहीं पड़ने दिया जाएगा l आज भोपा रोड तथा अंसारी रोड के नालों की जेसीबी मशीन एवं रोबोट के माध्यम से सफाई का अभियान चलाया गया l इसके अतिरिक्त ब्लीचिंग , क्लोरीन एवं हाइपो क्लोराइड मिश्रण युक्त पानी के टैंकर से 40 फुटा रोड, विश्वकर्मा चौक तथा इससे सटे हुए मोहल्लों मैं सैनिटाइजर का कार्य कराया गया l अभियान में डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी,  राजीव कुमार चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर ,संजय पुंडीर उमाकांत सेनेटरी इंस्पेक्टर ,शगौरव कुमार एवं  रोहित कुमार सफाई नायक के साथ-साथ सफाई टीम एवं जल कल की टीम सम्मिलित रहे l कई स्थानों पर पानी की पाइप लाइन में हो रहे लीकेज ठीक कराए गए l पालिका अध्यक्ष द्वारा कहां गया की निर्बाध रूप से नाला सफाई एवं सैनिटाइजर एवं फागिंग कार्य का कार्य जारी रहेगा और हमारा प्रयास होगा की जनता को पालिका स्तर की समुचित सुविधाएं जैसे समुचित जलापूर्ति, पथ प्रकाश एवं सफाई जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं मुहैया कराई जाती रहेगी l हम अपने कर्तव्य का डटकर पालन करेंगे l नगर वासियों से भी पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल के द्वारा आग्रह किया गया की शासन की गाइडलाइन के अनुसार लॉक डाउन का पालन करें और स्वयं का अपने परिवार का कोरोना वायरस से बचाव करें l


जिला प्रशासन ने बांटे मास्क


टीआर ब्यूरो।


 मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित कुमार द्वारा रुड़की चुंगी चौकी स्थित झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे बच्चों बूढ़ों महिला पुरुषों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क  बांटे गए एडीएम ने सभी को घरों में रहने को कहा और कहा घर मे रहे सुरक्षित रहे और मास्क लगाकर रखें मास्क बांटने में एडीएम प्रशासन अमित कुमार के साथ थाना सिविल लाइन इंचार्ज डीके त्यागी सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा ।


डीएम कार्यालय पर भी लगीं सेनेटाइजर टनल ।


टीआर ब्यूरो
 मुजफ्फरनगर । डीएम कार्यालय पर  आज भारतीय किसान यूनियन  के कार्यकर्ताओं द्वारा सैनिटाइजर टनल को लगवाया गया  जिसकी शुरुआत एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार ने  सेनेटाइजर टनल से सेनेटाइज होकर ओर टनल से निकलकर  होकर क़ई वई कचहरी स्थित  प्रशासनिक  कर्मचारियों और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा सैनिटाइजर टनल से निकलते हुए वही सेनेटाइज टनल को लगवाने में भारतीय किसान  यूनियन कार्यकर्ताओं मोहम्मद इम्तियाज कामिल ,मोहम्मद राकिब,मोहम्मद सानिब आदि  मौजूद रहे।


वृद्धा का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप


टीआर ब्यूरो
मुज़फ्फरनगर। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर राजवाहे पर स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास की घटना ग्रामीणों ने एक वृद्धा  की लाश दिखाई दी। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल प्रभाव से पुलिस को दी । पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुँची। वृद्धा की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है।वृद्धा की पहचान नही हो पाई है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के किये भेज दिया गया है


आज का पंचाग व राशिफल 17 अप्रैल 2020

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 17 अप्रैल 2020*
⛅ *दिन - शुक्रवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - दशमी रात्रि 08:03 तक तत्पश्चात एकादशी*
⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा 18 अप्रैल रात्रि 01:36 तक तत्पश्चात शतभिषा*
⛅ *योग - शुभ शाम 06:00 तक तत्पश्चातम शुक्ल*
⛅ *राहुकाल - सुबह 10:52 से दोपहर 12:27 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:19*
⛅ *सूर्यास्त - 18:57* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - 
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡ *17 अप्रैल 2020 शुक्रवार को रात्रि 08:04 से 18 अप्रैल शनिवार को रात्रि 10:17 तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष - 18 अप्रैल शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*
🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
🙏🏻 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए 
           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक 
17अप्रैल 2020 दोपहर 12.20 से 
22अप्रैल 2020 दोपहर 1.17 तक


एकादशी 
4अप्रैल 2020
18अप्रैल 2020


प्रदोष
5अप्रैल 2020
20अप्रैल 2020


अमावस्या
22अप्रैल 2020


पूर्णमासी
8अप्रैल 2020


 


सप्ताह के सातों दिनों में रविवार और मंगलवार को क्रूर तो शनि को अशुभ वार माना जाता है। रविवार के दिन तुलसी में जल देना निषेध किया गया है। साथ ही इस दिन तुलसी को जल भी नहीं दिया जाता है। इसलिए मंगल और शनिवार को भी तुलसी के पत्ते तोड़ना निषेध है, जो घर की सुख-समृद्धि के लिए आवश्यक है।


 


मेष - पॉजिटिव - अपने दोस्तों और परिवार के समर्थन के साथ आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अभी आपका दृष्टिकोण सकारात्मक है, ऊर्जा अधिक है और जीवन की गुणवत्ता सबसे अच्छी है। बुजुर्ग मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं।


नेगेटिव - बुराइयों को नज़रअंदाज़ करें। आपको जल्द ही लंबी प्रतिबद्धता या ख़रीद की ज़रूरत हो सकती है, इसलिए बातचीत करते समय नम्र रहें। संसाधनों के लिए आप स्वयं पर निर्भर करेंगे किंतु अन्य आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर होंगे।


लव - अभी हुआ अचानक ब्रेकअप आपको हैरान कर देगा। दिमाग की शांति के लिए यही बेहतर होगा कि जो कनेक्शन ख़त्म हो रहा है उससे आप प्रभावित न हों। इसकी बजाय आगे बढ़कर कुछ और तलाश करें।


व्यवसाय - आज आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए पूरी जान लगा देंगे। कोई महत्वपूर्ण बैठक या मुलाकात आपके दिन को और भी सुनहरा बना सकती है।


स्वास्थ्य - अपने खान-पान की आदतों में सुधार करना आपके दैनिक क्रम में शामिल होना चाहिए।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3
वृष- पॉजिटिव - ऊर्जा और रचनात्मक क्षमता के साथ, आप उन योजनाओं पर विचार कर सकते हैं जिनके लिए मानसिक-दर्शन और भावनात्मकता की आवश्यकता होती है। दोस्तों और प्रियजनों के साथ बिताये समय और सामाजिक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाये रखें।


नेगेटिव - आपको किसी खास की मृत्यु का भी सामना करना पड़ेगा, जो शायद आपके रिश्तेदार या सहकर्मियों में से कोई हो सकता है। वास्तविक और खुल कर बातचीत करना अभी हर सवाल का जवाब है। घरेलू मामलों से निपटें और अपने शांति कैसे स्थापित करें इस बारे में विचारों को शेयर करें।


लव - आने वाले दिनों में किसी ऐसे व्यक्ति के नए रिश्ते की शुरुआत होने वाली है, जो बहस और आध्यात्मिक चर्चाओं में आपकी समझदारी की प्रशंसा करने में सक्षम होगा।


व्यवसाय - किसी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आपके ध्यान की ज़रूरत है। जल्दवाजी में कोई भी कार्य न करें। विचार करने और मूल्यांकन में वक्त बिताएं। कुछ खाली समय निकाल कर मन की शांति पाना अभी सर्वश्रेष्ठ है।


स्वास्थ्य - आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5


मिथुन - पॉजिटिव - अपने विचारों और योजनाओं को गुप्त रखने के लिए आप लोगों से सिमित बातचीत ही करेंगे। योग, ध्यान और एकांत आपकी प्राथमिकता रहेंगे। रचनात्मकता के लिए साहस चाहिए और आपकी रचनात्मक प्रतिभा प्रमुखता प्राप्त कर रही है।


नेगेटिव - करियर, शिक्षा, उपलब्धियां इत्यादि मामले आपके लिए इस समय अधिक महत्वपूर्ण नहीं है। हर निर्णय आप परिवार के बारे में सोच कर ही लेंगे इससे परिवार के बीच का प्रेम और स्नेह बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।


लव - अपनी लवलाइफ में रोमांस को सेक्स के साथ मिलाएं और इन क्षणों का पूरी तरह से आनंद लें। साथ में एकांत में मनोरंजन, खेल या कला को देखने के लिए समय निकालें।


व्यवसाय - यह समय आपके और आपके साथी के दीर्घकालीन निवेश और ख़रीददारी के लिए उपयुक्त है। आपसी सहमति से कोई भी काम करने के लिए बातचीत करें।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 8


कर्क - पॉजिटिव - आप इस समय अपने आपको अधिक रचनात्मक महसूस कर रहे हैं और कला, कविता, अभिनय जैसी गतिविधियों में खुद को शामिल हो सकते हैं। आप अपने रचनात्मक विचारों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए अकेले रहना पसंद करेंगे।


नेगेटिव - आपको कार्य या व्यापार के लिए उधार की आवश्यकता पड़ सकती है, इसके साथ ही आप अपने परिवार के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था भी करना चाहते हैं। अपने किसी ऐसे रिश्तेदार या सहकर्मी से मिलें, जिसे आपकी सहायता की आवश्यकता है।


लव - सब कुछ छोड़ कर उस व्यक्ति के साथ साथ अपनी केमिस्ट्री की जाँच करें जिसके साथ आप हमेशा रहना चाहते हैं। इस समय नए अवसरों की भी संभावना हैं जो आपको अपेक्षाओं को पूरी करने में सहायता करेंगे।


व्यवसाय - आर्थिक हानि अभी आपके दिमाग पर हावी हो सकती है। विज्ञापनों और ग्राहकों के माध्यम से आप अपनी स्थिति को मजबूत कर सकते हैं और इससे प्रतिस्पर्धा भी मदद मिलती है।


स्वास्थ्य - व्यर्थ की चिंताएं आपकी मानसिक तनाव को बढ़ाने का कार्य करेंगे और संभवतः आप अपनी ऊर्जा शक्ति में कमी महसूस कर सकते हैं।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 9


सिंह - पॉजिटिव - इस समय आपको वस्तुओं और अन्य वित्तीय मामलों जैसे खरीद और बिक्री आदि की भी आवश्यकता होगी। कुछ वित्तीय मुद्दे भी आपके जीवन में कदम रखने वाले है। चूंकि आप अपने परिवार के बहुत करीब हैं, इसलिए आप उनके लिए कुछ करना चाहेंगे।


नेगेटिव - पारिवारिक मामलों या अपनी व प्रियजनों की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों के मुताबिक अभी कोई खास निर्णय ले सकते हैं। जिन भी परेशानियों का आप सामना कर रहे हैं उनमें मदद के लिए डॉक्टर की सलाह या परामर्शदाताओं की राय ले लें।


लव - आप अपने परिवार और प्यार के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं। घर में प्यार और सुरक्षा आपके लिए बेहद ज़रूरी है।


व्यवसाय - आप महत्वकांक्षी हैं और आपके इसी गुण से आपकी कंपनी को फायदा होगा। बहुत समय से अटके हुए सौदे और मुद्दे भी आपको लाभ पहुंचाएंगे।


स्वास्थ्य - भरपूर मात्रा में नींद लें और जल का सेवन करें तथा प्रातकाल जल्दी उठकर सूर्य देव के दर्शन करें और सूर्य नमस्कार करें।


भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: 3


कन्या - पॉजिटिव - इस समय आपके जीवन में सब कुछ दूसरों से प्रभावित है चाहे वो आपका परिवार हो, आपके विचार या करियर आदि, यह सब आपको जीवन में कुछ पाने के लिए प्रेरित करेगा। आपके विचार और कल्पना बस आपके किसी करीबी के आसपास ही घूमते रहते हैं।


नेगेटिव - अगर आप बुराइयों या रिस्की निर्णय के प्रति स्पष्ट हैं तो आपकी रचनात्मकता में भी आपको नयी आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि से जोड़ने की पूरी क्षमता है। अपने जुनून का प्रदर्शन सही समय पर करें। यह समय किसी सिंगल परियोजना या काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सही नहीं है।


लव - आपको या आपके प्रियजनों को प्रभावित करने वाली चिकित्सा संबंधी किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आपको अचानक आर्थिक खर्च का सामना करना पड़ सकता है।


व्यवसाय - आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास आपके प्लस पॉइंट हैं जो आपको हर दुःख या झटके से राहत पहुंचाएंगे। आज आपका ध्यान आपके करियर के मुख्य मुद्दों पर होगा।


स्वास्थ्य - आपको विशेष रूप से अपने पेट और किडनी से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक रहना होगा।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6


तुला - पॉजिटिव - आप इस समय अपने परिवार पर अधिक ध्यान देंगे, इसके साथ ही आपका ध्यान अपने करियर पर भी केंद्रित होगा। व्यक्तिगत और निजी मामले इस समय आपकी प्राथमिकता नहीं होंगे। मौका मिलने पर विवेक और सूझबूझ के प्रणेता बने और शांति पर ज़ोर दें।


नेगेटिव - अस्पतालों या पुनर्वसन केंद्रों में भी आपके चक्कर लग सकते हैं। विशेषज्ञों से इन चीज़ों के बारे में बात करें और कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अपने दिमाग की सुनें। इस चरण का प्रयोग अपने नजरियों का विस्तार करने के लिए करें।


लव - अभी एक रिश्ता या कनेक्शन ख़त्म हो सकता है जिससे आपको दुःख या तनाव होगा। अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। अपनी सरलता और रचनात्मकता को रास्ता खोजने में मदद करने दें।


व्यवसाय - आज के दिन को आप अपने बेहतरीन दिनों में गिन सकते हैं क्योंकि आज आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी जिसका प्रयोग आप अपने सपने पूरे करने में कर सकते हैं।


स्वास्थ्य - इस दौरान आपको इनसे संबंधित शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2


वृश्चिक - पॉजिटिव - किसी नए समूह या क्लब का हिस्सा बनना आपको कोई नया कौशल सिखाएगा। घरेलू मामलों में व्यवस्था बनाए -- किसी ज़रूरी मरम्मत या ख़रीद के लिए धन खर्च हो सकता है। किसी संकट में रिश्तेदार की मदद करके आपके पारिवारिक सम्बन्ध मजबूत हो सकते हैं।


नेगेटिव - जीवन में उन्नति से आप इस बात का इंकार नहीं कर सकते हैं कि जैसे जैसे आप बढ़ते हैं,आपकी जड़ें आपस में उलझ जाती हैं। अभी आप लोगों के बीच में आनंद महसूस कर रहे हैं लेकिन चोरी या दुर्घटना से बचने के लिए सावधान रहें।


लव - आपके साथी के परिवार को इस समय कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह अनुभव आपके लिए मुश्किल होंगे या आपकी यात्रा की योजनाओं में देरी हो सकती है।


व्यवसाय - कुछ खाली समय खुद के लिए निकालें। सोचें, समझें और अपनी समस्याओं को हल करें। कोई भी व्यक्ति अतीत में जाकर खराब शुरूआत को नहीं सुधार सकता, पर हर व्यक्ति एक नई शुरूआत करके उसका एक सफल अंत कर सकता है।


स्वास्थ्य - अत्यधिक मात्रा में भोजन करने से बचें।


भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 1


धनु - पॉजिटिव - आप अपने आकर्षण से नए कॉन्टेक्ट्स बनाएँगे। दूसरों से बातचीत करना महत्वपूर्ण है इससे न केवल परिवार में प्यार और स्नेह बढ़ेगा बल्कि नए पेशेवर और व्यापारिक संबंध भी स्थापित होंगे। आपके घर या बचपन के निवास के घरेलू मुद्दों में नवीनीकरण या मरम्मत भी शामिल हो सकते है।


नेगेटिव - लोगों और पर्यावरण से कुछ सीखें और जानकारी हासिल करें। अपने रोजाना के कार्यक्रम से आप अक्सर विचलित हो जाते हैं। इस समय काम से होने वाले तनाव के कारण थका हुआ और परेशान महसूस कर सकते हैं। इससे बचने के लिए अपने किसी शौक को चुनें और उस पर काम करें।


लव - आपकी नजर अपने रिश्तों पर है। आपके नज़दीकी किसी के साथ ब्रेक-अप या समस्याओं का सामाना करना पड़ सकता है। इन मामलों के बारे में सोचने की बजाय घर या कार की मरम्मत पर पैसा खर्च करें।


व्यवसाय - यह समय अभी आपके सामने आये अतीत के किसी मुद्दे को हल करने के लिए संघर्षों से निपटने का है। आज आपका अधिकतर वक्त परिजन और कार्यालय के बीच में बीतेगा।


स्वास्थ्य - इस समय अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3


मकर - पॉजिटिव - भौतिक लाभ के लिए यह अनुकूल समय है जिसमे आपको कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपकी योजनाबद्ध परियोजनाएं भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आपको संतुष्टि मिलेगी।


नेगेटिव - आप अपने आसपास के लोगों की तरफ खिंचाव महसूस कर रहे हैं और लोगों के प्रति आकर्षित होंगे। हालाँकि कार्यस्थल पर लोग आपको अलग-अलग दिशाओं की तरफ ले जाने की कोशिश करेंगे और आप इससे प्यार व नफरत दोनों ही महसूस करेंगे।


लव - एक महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह समय उचित है। यह निर्णय भविष्य के किसी खास रिश्ते से सम्बन्धित भी हो सकता है। प्रियतम के साथ प्यार भरी और दिल खोल कर बातें करने के लिए समय निकालें।


व्यवसाय - आज उत्साहित और बलशाली महसूस करेंगे, लेकिन अपनी सनक की वास्तविकताओं को न भूलें। आपको अपने कार्यों के परिणामों को सहन करना पड़ सकता है इसलिए जिम्मेदारी से कार्य करें।


स्वास्थ्य - आपको सलाह दी जाती है कि अति हर चीज की अनुकूल नहीं होती इस बात पर ध्यान रखें और अपने स्वास्थ्य को सबसे अधिक महत्व दें।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7


कुंभ - पॉजिटिव - सहकर्मियों के साथ बातचीत और सम्पर्क का योग है। अपनी अच्छी आउटपुट के लिए आप अपने कौशल को निखारना चाहते हैं। यह अवधि आपको खुश और उत्साही वातावरण प्रदान करेगी। अपने रोजाना के मामलों को व्यवस्थित करने और अपनी योग्यता व दक्षता को बढ़ाने वाले प्रयासों के लिए यह समय उत्कृष्ट है।


नेगेटिव - कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है इसलिए पूरी कोशिश करके और बातचीत से इसे सुलझाएं। अपने आसपास के लोगों की चापलूसी पर ध्यान न दें और परिस्थितियों में बदलाव लाएं। किसी अलगाव को रोकने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


लव - आसपास के वातावरण या दृश्यों में बदलाव से आपको मन की शांति प्राप्त होगी और आपका ध्यान जीवन की उन प्रतियोगिताओं से हटेगा जो आप पर हावी हो रही हैं।


व्यवसाय - एक सलाहकार से मदद लें, जिसने आपकी पहले भी मदद की हो। हाल ही में आपका तनाव कम होगा। अपने रचनात्मक लक्ष्य का पीछा करें, जो आपके दिमाग में है।


स्वास्थ्य - आपको आरोग्य की प्राप्ति होगी।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5


मीन - पॉजिटिव - फाइनेंस इस समय आपके दिमाग में हैं। आप ऐसी नीतियों का विचार कर रहे हैं जो आपके कार्य और लाभ का वर्धन कर सकें। अपने आप को साबित करने के लिए आवश्यक प्रयास करें और मेहनत करने से पीछे न हटें।


नेगेटिव - अपने ऋणों का भुगतान करने व अपने ख़र्चों और आमदनी के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए मेहनत करें। एक बड़ी ख़रीददारी की आवश्यकता है लेकिन पहले आपको इससे जुड़े हर पहलू के बारे में पता लगा लेना चाहिए।


लव - किसी कवि ने कहा था कि रोमांस का निष्कर्ष अनिश्चितता है। आपका साथी या सहकर्मी आपको अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। अगर आप किसी सीरियस सम्बन्ध में हैं तो इस समय यह चिंता का विषय हो सकता है।


व्यवसाय - अपने पार्टनर या क़रीबी साथी के साथ किसी भी व्यापार या अनुबंध के बारे में बात कर सकते हैं। बॉस या गुरु के जीवन में आए संकट के कारण आपकी यात्रा की योजना में देरी होगी या यात्रा रद्द हो सकती है।


स्वास्थ्य - शारीरिक समस्याएं चली आ रही है उनसे मुक्ति मिलेगी।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है।


आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं
शुभ दिनांक : 8, 17, 26 
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 


  
शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   
 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
 
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे


जाने आज का इतिहास

"आज का इतिहास"


17 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ



जियोवान्नी वेराजानो ने 1524 में न्यूयॉर्क खाड़ी की खोज की।



सर नेविले चैंबरलिन ने 1875 में स्नूकर का अविष्कार किया।



चीन और जापान के बीच 1895 में शिमोनोसेकी का समझौता हुआ।



कलकत्ता को 1899 में पनबिजली मिली।



द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1941 में यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।



सीरिया ने 1946 में फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।



लीबिया, मिस्र और सीरिया ने 1971 में मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।



सन 1977 में स्वतंत्रता पार्टी का जनता पार्टी में विलय।



कनाडा ने 1982 में संविधान अपनाया।



अमेरिका ने 1982 में नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।



भारत ने 1983 में “एसएलवी-3” राकेट का प्रक्षेपण किया।



सन 1986 में सिसली और नीदरलैंड देशों के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल की।



अंतरिक्ष यान “एसटीएस-56” डिस्कवरी 1993 में धरती पर वापस लौटा।



लगभग 55 वर्षों बाद 2003 में भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन हुआ।



2014 के एशियाड के लिए 2007 में दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।



ब्राजील व भारत के बीच 2008 में चार महत्त्वपूर्ण संधी पर हस्ताक्षर किये गए।



प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का 2014 में निधन।


17 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति



संत आसाराम बापू का जन्म 1941 को हुआ।



भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर गीत सेठी का जन्म 1961 को हुआ।



17 अप्रैल को हुए निधन



अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता विलियम जोंस का 1794 में निधन।



उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि राधानाथ राय का 1908 में निधन।



भारत के समाज सुधारक वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री का 1946 में निधन।



भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का 1975 में आज ही दिन निधन।



राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे विष्णु कांत शास्त्री का 2005 में निधन हुआ।



प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का 2014 को निधन हुआ था।


 


17 अप्रैल के महत्वपूर्ण दिवस
विश्‍व हिमोफोलिया दिवस



काा


गुरुवार, 16 अप्रैल 2020

लॉक डाउन में निकाह कर दिलवाला ले गया दुलहनिया


टीआर ब्यूरो।
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन के चलते उन लोगों को मायूसी का सामना करना पड रहा है, जिनके रिश्ते तय थे और शादीहोनी थी। अक्षय तृतीया तो इस मामले में खास मानी जाती है। ऐसे मेें एक युवक ने अनूठा तरीका निकाला और बाइक पर गया और निकाह कर दुल्हन को घर ले आया। इसमें केवल परिवार के लोग शामिल हुए। 
लॉकडाउन के दौरान कुछ व्यक्तियों ने शादी की तिथि न बदलकर सरकारी आदेशों का पालन करते हुए शादी को केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित कर दिया है। कस्बा भोकरहेडी निवासी   वाजिद नामक युवक ने बताया कि शादी को लॉकडाउन के बाद भी किया जा सकता था, किन्तु देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, जिसके परिणाम भी दूरगामी होंगे। ऐसे में शादी में खर्च करना बिल्कुल भी उचित नही है। हालात को देखते हुए सादगी के साथ ही शादी करना उचित है। वाजिद के निकाह में उसके साथ सिर्फ उसके पिता ही शामिल हुए। न कोई बाराती न कोई मेहमान, परिवार के सदस्यों ने दुल्हन का स्वागत किया।


आपने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का ये रूप देखा , रह जाएंगे सन्न

मुज़फ्फरनगर । क्या आपने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का ये रूप देखा ।


देखिये होम क़्वरेंटाइन में क्या कर रही हैं मैडम।



बाहरी युवकों की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप।

 
टीआर ब्यूरो।
मुज़फ्फरनगर। कोरोना महामारी के ख़ौफ़ के चलते बस्ती में बाहर से आये दो युवकों की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने युवकों के स्वास्थ्य की जाँच कराकर 14 दिनों के लिये क्वारन्टाइन कर दिया।
        भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गाँव मोरना से सूचना प्राप्त हुई थी गाँव मे दो युवक बाहर से आये हैं मौके पर पहुँची पुलिस ने मोहल्ला नई बस्ती के शाहनवाज़ व मेन बाज़ार निवासी राशिद से पूछताछ की दोनो युवकों ने जनपद बिजनौर के चाँदपुर में वेल्डिंग का कार्य करना बताया है दोनो युवकों की मेडिकल जाँच कराई गयी तथा 14 दिनों तक घरों में रहने के आदेश दिये हैं प्रथम दृष्टया दोनों का स्वास्थ्य सही बताया गया है पुलिस क्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को लेकर सतर्क है ।


चारधामों के कपाट खुलने के समय आम जनता को दर्शन की अनुमति नहीं 

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट ने यह तय किया है कि चार धामों के कपाट खुलने के समय आम जनता को चारोंधामों के दर्शन की अनुमति नहीं होगी। आम जनता को लॉकडाउन तक की अवधि तक फिलहाल धार्मिक स्थलों पर प्रतिबंधित किया गया है। कैबिनेट ने यह भी तय किया है कि उत्तराखंड में 17 अप्रैल से सचिवालय और विधानसभा खुलेगी।
कैबिनेट के फैसले के अनुसार, 17 अप्रैल से ही मंत्री भी विधानसभा में बैठ सकेंगे। अनुसचिव से ऊपर के कर्मचारी सचिवालय और विधानसभा में उपस्थित होंगे। 20 अप्रैल के बाद राज्य में उद्योग चलाने को छूट दी जा सकती है लेकिन इसके लिए सरकार से अनुमति लेनी होगी। उद्योग शुरू करने के लिए सम्बन्धित जिलों के डीएम से अनुमति लेनी होगी। 


लॉकडाउन,टल रही शादियां नई तारीख निकलवा रहे लोग 

मुजफ्फरनगर । लॉकडाउन-2 की शुरुआत और 3 मई के बीच होने वाली शादियां टल रही हैं। लोग नई तारीख डाल रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को उम्मीद है कि 20 अप्रैल के बाद सरकार शादी के लिए कोई रास्ता निकल सकती है। ऐसे लोग इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अधिकतर लोगों ने नई तारीख डाली है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि अब लॉकडाउन समाप्त होने के बाद वे तारीख तय करेंगे।  बैंक्विट हॉल में सुबह और शाम दोनों टाइम शादियां संपन्न होती हैं। वहीं कुछ लोग पार्क और टेंट लगवाकर शादी का आयोजन करते हैं। इस हिसाब से अप्रैल में एक दिन में करीब 5 हजार शादियों की तारीख तय हुई थी।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...