शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

पं. श्रीभगवान शर्मा ने बचनसिंह कालोनी, अंकित विहार, आदर्श कालोनी, सुभाषनगर में किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

 



मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 10 से भाजपा प्रत्याशी पंडित श्रीभगवान शर्मा ने आज सुबह क्षेत्र के मौहल्ला आदर्श कालोनी, बचन सिंह कालोनी, अंकित विहार, सुभाषनगर आदि मौहल्लों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर आने वाली 19 अप्रैल को उनके चुनाव चिन्ह क्रैन पर मोहर लगा कर विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना चला कर उन्हें बेहतर जीवन जीने का संकल्प दोहराया और ऐसी सभी योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है और हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, डा. देशबंधु तोमर, श्रवण अग्रवाल, पंकज अपवेजा, श्रीमती उषा शर्मा, के के शर्मा, पंडित ऋषभदेव शर्मा, समेंद्र शर्मा, मा. श्यामलाल शर्मा, हरपाल शर्मा, श्यामलाल धीमान, रोमित शर्मा, रामपाल धीमान, मा. सोहनवीर सिंह, अंकित उप्पल, मनोज कुमार, दिनेश गिरी, गजेंद्र नेगी, भंवर सिंह, अरुणा गोस्वामी, वेदप्रकाश गर्ग, सतीश शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

वार्ड 30 के रालोद के जिला पंचायत सदस्य कमल गौतम को मिला भारी जन समर्थन

 


मुजफ्फरनगर l जिला पंचायत वार्ड नंबर 30 रालोद समर्थित प्रत्याशी कमल गौतम द्वारा क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क किया गया इस दौरान उनके साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही कमल गौतम ने बताया कि वह चुनाव जीते तो क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष करेंगे और क्षेत्र में विकास कराकर क्षेत्र को चार चांद लगा देंगे l

ग्राम प्रधान सरवट पद के प्रत्याशी अमित पाल को मिला क्षेत्र वासियों का समर्थन

 




मुजफ्फरनगर l ग्राम सरवट से ग्राम पंचायत पद के उम्मीदवार अमित पाल द्वारा क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया इस दौरान उन्होंने बच्चन सिंह कॉलोनी, सुभाष नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया l जहां उन्हें बड़ों का आशीर्वाद एवं जनता का जन सहयोग एवं समर्थन भारी मात्रा में मिल रहा है l



देश में कोरोना की दूसरी लहर का महा तांडव, 2.17 लाख मामलों के मौतों के आंकड़ों ने चौंकाया



 नई दिल्ली l देशभर में कोरोना के मामले दिन प्रति दिन भयंकर रूप दिखा रहे हैं l मौतों से लेकर संक्रमण के आंकड़े लगातार चौकाने वाले आ रहे है l

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि देश में गुरुवार रात तक कोरोना वायरस के एक दिन में 216,850 नए केस सामने आए और इसी दौरान 1183 लोगों की मौत हो गई। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिलने वाले नए कोरोना संक्रमितों का सर्वाधिक आंकड़ा है। कोरोना की दूसरी लहर अब पहली लहर को काफी पीछे छोड़ चुकी है। अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14287740 हो गई है। कोरोना से पीड़ित लोगों के ठीक होने की दर और गिरकर 89.51 प्रतिशत रह गई है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 16 अप्रैल 2021

 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 16 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्थी शाम 06:05 तक तत्पश्चात पंचमी*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी रात्रि 11:40 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*

⛅ *योग - सौभाग्य शाम 06:24 तक तत्पश्चात शोभन*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:04 से दोपहर 12:39 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:20* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:56* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी*

 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞अगर आप चाहते हैं क‍ि आपकी मनोकामना पूरी हो जाए। या देवी से क‍िसी मन्‍नत के पूरी होने की प्रार्थना कर रहे हैं, तो नवरात्रि के 9 द‍िनों में से कभी भी देवी के मंदिर में लाल पताका जरूर चढ़ाएं। ऐसा आप घर के मंद‍िर में भी कर सकते हैं और देवी मां के मंद‍िर में भी। वहीं मन की कोई आस पूरी न हो पा रही हो तो नवरात्रि में पूरे कुछ दिन पांच प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर देवी को भोग लगाएं और बाद में इस भोग का सेवन सिर्फ आप करें।


🌷 *नवरात्रि की पंचमी तिथि* 🌷

🙏🏻 *17 अप्रैल 2021 शनिवार को चैत्र - शुक्ल पक्ष की पंचमी की बड़ी महिमा है | इसको श्री पंचमी भी कहते है | संपत्ति वर्धक है |*

🙏🏻 *इन दिनों में लक्ष्मी पूजा की भी महिमा है | ह्रदय में भक्तिरूपी श्री आये इसलिए ये उपासाना करें | इस पंचमी के दिन हमारी श्री बढ़े, हमारी गुरु के प्रति भक्तिरूपी श्री बढ़े | उसके लिए भी व्रत, उपासाना आदि करना चाहिए | पंचमं स्कंध मातेति | स्कंध माता कार्तिक स्वामी की माँ पार्वतीजी .... उस दिन मंत्र बोलो – ॐ श्री लक्ष्मीये नम: |*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *चैत्र मास की नवरात्रि का आरंभ 13 अप्रैल, मंगलवार से हो गया है । नवरात्रि में रोज देवी को अलग-अलग भोग लगाने से तथा बाद में इन चीजों का दान करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जानिए नवरात्रि में किस तिथि को देवी को क्या भोग लगाएं-*

👉🏻 गताअं से आगे...........

🙏🏻 *नवरात्रि के चौथे दिन यानी चतुर्थी तिथि को माता दुर्गा को मालपुआ का भोग लगाएं ।इससे समस्याओं का अंत होता है ।*

👉🏻 शेष कल............

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷


🙏🏻 *चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक वासंतिक नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार वासंतिक नवरात्रि का प्रारंभ 13 अप्रैल, मंगलवार से हो गया है, धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि में हर तिथि पर माता के एक विशेष रूप का पूजन करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। जानिए नवरात्रि में किस दिन देवी के कौन से स्वरूप की पूजा करें-*

👉🏻 गताअं से आगे...........

🌷 *रोग, शोक दूर करती हैं मां कूष्मांडा* 🌷

*नवरात्रि की चतुर्थी तिथि की प्रमुख देवी मां कूष्मांडा हैं। देवी कूष्मांडा रोगों को तुरंत नष्ट करने वाली हैं। इनकी भक्ति करने वाले श्रद्धालु को धन-धान्य और संपदा के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है। मां दुर्गा के इस चतुर्थ रूप कूष्मांडा ने अपने उदर से अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न किया। इसी वजह से दुर्गा के इस स्वरूप का नाम कूष्मांडा पड़ा।*

🙏🏻 *मां कूष्मांडा के पूजन से हमारे शरीर का अनाहत चक्रजागृत होता है। इनकी उपासना से हमारे समस्त रोग व शोक दूर हो जाते हैं। साथ ही, भक्तों को आयु, यश, बल और आरोग्य के साथ-साथ सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख भी प्राप्त होते हैं।*

👉🏻 शेष कल...........



          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻मेष 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको जरूरत से ज्यादा मेहनत की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से आपका खर्च बढ़ सकता है। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक में राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी आज आपके लिए कोई परेशानी पैदा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज परीक्षा से संबंधित कोई जरूरी सूचना प्राप्त हो सकती है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से आज आप को राहत मिल सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कला व साहित्य में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्य की अनुकूलता से आपको नौकरी या कारोबार में प्रगति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप पुण्य कार्य पर धन खर्च करेंगे। संतान के लिए आज आप कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। बुद्धि और कार्यकुशलता से जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे, उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। सायं काल के समय किसी मित्र या रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत होगा। आज कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी करने में धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन अब आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा, नहीं तो भविष्य में आप परेशानी में आ सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह आज समाप्त होगी।

कर्क 

आज सामाजिक व राजनीति के क्षेत्र में प्रगति के योग बनते दिख रहे हैं। आज आपको बेवजह खर्च करने के बजाय अपने खर्चों पर कटौती करनी होगी अन्यथा आपको कष्ट उठाना पड़ सकता है। अपनी उपलब्धियों का जिक्र सभी से नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। व्यापार में यदि कोई रुकावट आ रही है, तो वह पिताजी की सलाह से समाप्त होगी। जीवनसाथी के लिए आज कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। संतान के भविष्य की थोड़ी चिंता सता सकती है।

सिंह 

भाई बहनों से संबंधित विषयों को लेकर आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट रह सकती है, इसलिए साहस और धैर्य से काम लें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रुका हुआ धन वापस आने की भरपूर संभावनाएं दिख रही हैं। सायंकाल के समय पास व दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ी दिखेगी। पुरानी यादों से मन में खुशी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। बिजली उपकरणों से कोई खिलवाड़ ना करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि सही निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो सोच समझ कर करें, नहीं तो भविष्य में जोखिम उठाना पड़ सकता है। आज परिवार मे संपत्ति को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। सायंकाल के समय आप अपने घर के बुजुर्ग सदस्यों से इस मुद्दे पक विचार विमर्श कर सकते हैं

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज पराक्रम में वृद्धि के भी योग बनते दिख रहे है। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीश पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यपार से आज लाभ होगा। मार्केटिंग सेल्स से जुड़े लोगों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज कुछ नये अनुबंध हो सकते हैं। यदि नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। कोई कानूनी विवाद लंबे समय से पैर पसारे हुए था, तो उसमें आज विजय प्राप्त हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आज धन उधार देना पड़े, तो सोच ले क्योंकि उसके वापस आने की संभावना कम है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए विशेष परिणाम लेकर आएगा। संतान से संबंधित कोई सुख समाचार सुनने को मिलेगा। आज आप के प्रभाव व प्रताप में भी वृद्धि होगी। किसी पुरानी समस्या का आज निदान हो सकता है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें। आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने में व्यस्तता अधिक रहेगी।

धनु 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपकी नौकरी में आज कोई आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें। परिवार में आज कोई विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अपनी वाणी मे सौम्यता लानी होगी, नहीं तो रिश्तों में दरार पड सकती है। व्यवसाय में लाभ मिलने के भी योग बनते दिख रहे हैं। संतान पक्ष को लेकर आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

मकर 

आज का दिन आपके लिए व्यवस्था व प्रगति लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में मान सम्मान मिलेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे, जिससे आपका जन समर्थन भी बढ़ेगा। यदि आज आप नौकरी में हैं तो अपने किसी सहयोगी से सोच समझ कर ही बात करें नहीं तो आपकी बात उनको बुरी लग सकती है। ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।

कुंभ 

आज आपको धन से लेनदन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक कार्यों को निपटाने में दौड़-धूप अधिक रहेगी। आज कुछ नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनसे दूरगामी फायदा मिल सकता है। आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय किसी विशेष कार्य पर जाने से मन में उत्साह रहेगा और आप जीवन साथी के लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। खर्चो की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। कार्यकुशता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। यदि आपका कुछ धन कहीं पर अटका हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। मन में भक्ति भाव का विकास होगा। व्यवसाय में आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे। दूर रह रहे भाई बहनों से आज आपका संपर्क हो सकता है। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। रात्रि के समय आप किसी भी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आयात व निर्यात से जुड़े लोगों को आज फायदा होगा। किसी ज्ञानी व अनुभवी व्यक्ति की सलाह व आशीर्वाद से आपके बिजनेस को भरपूर लाभ होगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष


दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 



  

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

बीडीसी प्रत्याशी की चाकू घोंपकर हत्या


मैनपुरी । जिले में बीडीसी पद के लिए वोट मांगने निकले प्रत्याशी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रत्याशी बुधवार की शाम वोट मांगने निकला लेकिन रात भर घर नहीं लौटा। गुरुवार को सुबह 9 बजे उसका खून से सना शव गांव के खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, एएसपी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बीटीसी प्रत्याशी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

ग्राम ललूपुर निवासी खाद, बीज विक्रेता 60 वर्षीय राकेश राजपूत पुत्र भारत सिंह गांव के ही वार्ड से बीडीसी पद का चुनाव लड़ रहा था। बुधवार की शाम वह बीडीसी के पद के लिए वोट मांगने के लिए घर से निकल गया। वह देर रात भर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। रात भर उसकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला।  गांव के ही सर्वेश राजपूत के खेत में उसका चाकू से गुदा शव बरामद हुआ।

सभी स्मारकों को 15 मई तक आम जनता के लिए बंद किया


नई दिल्ली। कोरोना के मामलों के एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार पाबंदियां लागू की जा रही हैं। कहीं नाइट कर्फ्यू, कहीं वीकेंड लॉकडाउन तो कहीं मिनी लॉकडाउन जैसी पाबंदिया लगाई जा चुकी हैं। इस बीच कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को आगामी 15 मई तक बंद रखने का फैसला किया है। ताज महल और कुतुब मीनार समेत तमाम स्मारक बंद रहेंगे। 

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा, "कोरोना महामारी के वर्तमान प्रकोप को देखते हुए संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को आगामी 15 मई तक बंद रखने का फैसला किया है।

रालोद की बागी प्रत्याशी को निष्कासित करने की चेतावनी


 मुजफ्फरनगर । रालोद की बागी प्रत्याशी नलिनी  बालियान को वार्ड 27 के रालोद के अधिकृत प्रत्याशी यशपाल प्रमुख के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और और चेतावनी दी है कि अगर चुनाव मैदान से न हटी तो कल तक निष्कासन की कार्यवाही होगी।

लाकडाउन की अफवाह से जमाखोरों की चांदी. अनाप शनाप बढाए दाम

 


मुजफ्फरनगर। कोरोना को लेकर लाकडाउन चाहे लगे या ना लगे लेकिन इसकी अफवाह को लेकर जमाखोरों की मौज आ गई है। जिले में तमाम जरूरी चीजों की कमी पैदा कर उसके दाम अनाप-शनाप बढ़ा दिए गए हैं। खासतौर से बीड़ी सिगरेट तंबाकू उत्पाद तथा गुटका आदि तो बाजार में सवा गुना और डेढ़ गुना के दामों पर बेचा जा रहा है। छोटे दुकानदारों का कहना है कि थोक दुकानदारों ने माल दबा लिया है और वह अधिक दाम वसूल कर उन्हें माल दे रहे हैं। ऐसे में उनकी मजबूरी है कि वह ग्राहक से अधिक पैसा वसूल करें। थोक दुकानदारों ने 20 से 30 परसेंट तक दाम तमाम चीजों पर बढ़ा दिए  हैं। बीड़ी सिगरेट गुटका तंबाकू आदि की किल्लत पैदा कर ग्राहकों को लूटा जा रहा है। इसके अलावा अन्य जरूरी वस्तुओं पर भी यही हालात हैं। जिला प्रशासन इस ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

एंबुलेंस नहीं आई, कोरोना पीड़ित रिटायर्ड जिला जज की पत्नी को मौत ले गई


लखनऊ । एक रिटायर्ड जिला जज और उनकी पत्नी को कोरोना हो गया। अस्पताल से एम्बुलेंस तक नहीं आई। तीन दिन के बाद रिटायर्ड जज की पत्नी कोरोना से जंग हार गईं।

दरअसल, लखनऊ के गोमती नगर के विनम्र खंड में रहने वाले रिटायर जिला जज रमेश चंद्र की उम्र 67 वर्ष है, उनकी पत्नी मधु की उम्र 64 वर्ष है। दोनों ही कोरोना की चपेट में आ गए थे, सरकार द्वारा जारी नंबर पर फोन कर एम्बुलेंस मंगाने की कोशिश की ताकि अस्पताल में भर्ती हो सकें. लेकिन प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। अस्पताल से सिर्फ एक ही जवाब आता था कि पांच मिनट में पहुंच रहे हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भाजपा की बैठक में दिया जीत का मंत्र


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी जिला मुजफ्फरनगर की संचालन समिति की बैठक लेते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने चुनाव की रणनीति पर चर्चा की और सभी को एकजुट होकर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए काम करने के लिए कहा। 

बैठक में जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, रूपेंद्रसैनी जिला महामंत्री विजय सैनी, रोहित बाल्मीकि मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल एडवोकेट पंकज वर्मा, सुनील दर्शन आदि मौजूद थे।

कोरोना से तीन की मौत, जिले में 176 नये कोरोना पॉजिटिव

 


मुजफ्फरनगर । जिले में आज फिर कोरोना के 176 मामले आए हैं। पाजिटिव की तादाद कम जरूर हुई लेकिन आज तीन कीमती जानें कोरोना ने ले लीं।मुजफ्फरनगर में आज कोरोना के 176 मामले मिले हैं, 90 ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं, अब जनपद में कुल एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 1507 हो गई है, कोरोना से आज जनपद में 3 मौत भी हुई हैं।नई मंड़ी से 5, नॉर्थ सिविल लाइन से 12, पटेल नगर से चार, भरतिया कॉलोनी से 4, सरकुलर रोड़ से 1, साउथ सिविल लाइन से 7, प्रेम विहार से 2, द्वारकापुरी से 2, अंसारी रोड़ से 1, देवपुरम से 1, आर्यपुरी से 2, कंबल वाला बाग से 1, ब्रह्मपुरी से 1, इंदिरा कॉलोनी से 1, गंगारामपुरम से 2, कृष्णापुरी से 4, साकेत कॉलोनी से 2, रेलवे कॉलोनी से 1, गांधी कॉलोनी से 6, लद्दावाला से 1, बच्चन सिंह कॉलोनी से 1, प्रेमपुरी से 5, रामपुरी से 5, सुमन विहार से 1, 2, चुंगी नंबर से 2, आबकारी से 1, स्टैट बैंक कॉलोनी से 1, एकता विहार से 4, मानसरोवर कॉलोनी से 1, आबुपुरा से 1, केशवपुरी से 1, मुजफ्फरनगर से 2, कुच्चाअमिर सिंह से 1, जोली रोड़ से 1, ठाकुरगुद्वारा से 1, बागकेशोदास से 4, रामलीलाटील्ला से 1, लांबा बाजार से 1, साउथ भोपा रोड़ से 1, रोड़वेज बस स्टैंड से 1, कलैक्ट्रेट कंपाउंड से 1, महादेव विहार से 1, हनुमान पुरी से 1, वसुंधरा रेजिडेंसी से 1, रहमत नगर से 2, अंबा विहार से 1, मुनीम कॉलोनी से 1, परिक्रमा मार्ग से 4, नुमाइश कैंप से 1, एकता विहार कॉलोनी से 2, अंकित विहार से 1, बुढ़ाना से 2, अलमासपुर से 2, जड़ौदा से 2, आदर्श कॉलोनी से 1, सहावली से 2, कूकड़ा से 2, गांधी नगर से 1, सुकविहार कॉलोनी से 1, बझेड़ी से 1, मुस्तफाबाद से 2, नरा गांव से 1, पुरकाजी से 4, चरथावल से 5, बुढ़ाना से 4, बघरा से 8, खतौली से 7, जानसठ से 1, शाहपुर से 7 कोरोना पॉजिटिव मिले है।


आज 61 वर्षीय धर्मपाल सिंह निवासी कंबल वाला बाग नई मंड़ी, 68 वर्षीय छोटी पत्नी बेगराज निवासी छपार पुरकाजी तथा 47 वर्षीय शाहीन पत्नी सलीम अहमद मुजफ्फरनगर की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जिसके बाद अब एक्टिव केस की संख्या 1507 हो गई है।

जिला पंचायत वार्ड 7 में सपा प्रत्याशी समता पाल को मिला जन सहयोग

 



मुजफ्फरनगर l वार्ड नंबर 7 से सपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती समता पाल पत्नी विनयपाल को जनसंपर्क में भरपूर जन सहयोग मिल रहा है इस दौरान उनके साथ पूर्व राज्य मंत्री महेश बंसल वार्ड 7 के चुनाव प्रभारी सहित उनके समर्थक भारी संख्या में मौजूद है l

कोरोना की जगह रेबीज का इंजेक्शन लगाने वाला बर्खास्त


शामली । जिले में तीन महिलाओं को कोविड-19 रोधी टीके की जगह रेबीज का टीका लगाने के मामले में स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट को बर्खास्त कर दिया गया है। एक अन्य को निलंबित किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को भी हटा दिया गया है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मामले में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी रामबीर सिंह का तबादला कर दिया गया है।

उपमंडल अधिकारी उद्धव त्रिपाठी द्वारा पेश जांच रिपोर्ट के आधार पर इन अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। पिछले सप्ताह सरोज (70), अनारकली (72) और सत्यवती (60) के परिवार ने बताया था कि ये तीनों महिलाएं काविड-19 का टीका लेने के लिए कांधला के अस्पताल गयी थीं। लेकिन टीकाकरण के बाद उन्हें रेबीज के टीका की पर्ची दी गयी। दोषी चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के बाद मामले की जांच का आदेश दिया गया था।

बारहवीं तक के स्कूल कालेज 15 मई तक बंद


 लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल में 15 मई तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं । 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यह आदेश टीम 11 के साथ बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में कोई परीक्षा भी न आयोजित हो। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 20 मई के बाद आयोजित की जाएं। नई समय-सारिणी के लिए मई के पहले सप्ताह में विचार हो। 

उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि पंचायत चुनावों में जुुटे कर्मचारियों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन हो। मतदान कर्मियों के लिए मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। सीएम ने कहा कि जिस तरह से कोविड-19 का संक्रमण फैल रहा है कि उससे दूसरे राज्यों से प्रवासी श्रमिकों की वापसी संभावित है। इसलिए सभी जनपदों में कोविड प्रोटोकॉल के हिसाब से क्वारन्टीन सेंटर संचालित हों।क्वारन्टीन सेंटरों में चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ भोजन/शयन आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदेश में नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव

 लखनऊ। कोरोना के बढ़ते केस के कारण नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया गया है। जहां भी दो हजार से ज्यादा एक्टिव केस है वहां अब रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक पाबंदियां रहेंगी। इसमें लखनऊए प्रयागराजए वाराणसीए कानपुर नगरए गौतमबुद्ध नगरए गाजियाबादए मेरठए गोरखपुर आदि शहर हैं। 


टीम.11 के साथ वर्चुअल मीटिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2000 से अधिक केस वाले सभी 10 जिलों में रात 08 बजे से सुबह 07 बजे तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया जाए। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करें। लोगों को मास्क और सैनिटाइजेशन के महत्व को समझाएं। आवश्यकतानुसार प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में अन्य जनपदों के मरीजों का आगमन स्वभाविक है। अतः यहां अतिरिक्त व्यवस्था करने की आवश्यकता है। केजीएमयू और बलरामपुर हॉस्पिटल को पूर्णतः डेडिकेटेड हॉस्पिटल के रूप में तैयार किया जाए। यह कार्य चरणबद्ध ढंग से हो। नॉन कोविड मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। लखनऊ में टीएस मिश्र हॉस्पिटलए इंटीग्रल और हिन्द मेडिकल कॉलेजों को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के रूप में क्षमता विस्तार किए जाने की आवश्यकता है। अगले दो दिनों ने यहां अतिरिक्त बेड्स उपलब्ध कराए जाएं। कोविड संक्रमण से बचाव में एक से 12वीं तक के विद्यालयों में 15 मई तक पठन.पाठन स्थगित रखा जाए। इस अवधि में कोई परीक्षा भी न आयोजित हो। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 20 मई के बाद आयोजित की जाएं। नई समय.सारिणी के लिए मई के पहले सप्ताह में विचार हो। 


उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में संलग्न कार्मिकों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन हो। मतदान कर्मियों के लिए मास्कए ग्लब्सए सैनिटाइजेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। कोविड.19 के प्रसार के दृष्टिगत विभिन्न राज्यों से प्रवासी श्रमिकों की वापसी संभावित है। अतःसभी जनपदों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप क्वारन्टीन सेंटर संचालित हों। क्वारन्टीन सेंटरों में चिकित्सा सुविधाओं के साथ.साथ भोजनध्शयन आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।  कोविड से बचाव के लिए उपयोगी रेमिडीसीवीर और ऑक्सीजन की उपलब्धता पर सतत नजर रखी जाए। मुख्य सचिव कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जाए। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश के किसी भी जनपद के किसी भी अस्पताल में इन आवश्यक चीजों का अभाव न हो। सभी जनपदों में कोविड मरीजों के लिए बेड तथा ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। हर दिन इस स्थिति की जनपदवार समीक्षा की जाए। यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक जनपद में कोविड बेडए दवाओंए मेडिकल उपकरणों तथा ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। प्रभारी मंत्रीगण अपने सम्बंधित जिलों की हर दिन समीक्षा करें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की समस्त लिखित परीक्षाये अगले आदेश तक स्थगित

 मेरठ ।


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की समस्त लिखित परीक्षाये अगले आदेश तक स्थगित रहेगी

जनपद में 17 से 19 अप्रैल तक और 2 मई को शराब के ठेके बन्द

 


मुजफ्फरनगर l जिला मजिस्टेªट ने बताया कि विशेष सचिव, उ0प्र0 शासन, आबकारी अनुभाग-2 द्वारा पत्र दिनांक 01.04.2021 तथा आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 प्रयागराज के पत्र दिनांक 08.04.2021 के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के लोक शान्ति बनाये रखने के उद्देश्य से मतदान समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घण्टे पूर्व से मतदान समाप्त होने तक तथा मतगणना प्रारम्भ होने के दिनांक 02.05.2021 को मतगणना की समाप्ति तक निर्वाचन क्षेत्र तथा उसके चारो 08 किमी0 क्षेत्र में मादक वस्तुओं की बिक्री के लिए आबकारी दुकाने (देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग एवं ताडी की फुटकर बिक्री की दुकानो) को पूर्णतया बंद रखे जाने एवं मादक वस्तुओं के उपभोग को प्रतिबन्धित/नियंत्रित करने हेतु संगत नियमावली एवं लाइसेंस शर्तो के अधीन कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।

जिला मजिस्टेªट सेल्वा कुमारी जे ने निर्देश दिये कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में लोक शान्ति बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर में मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व अर्थात दिनांक 17.04.2021 की सांय 6 बजे से दिनांक 19.04.2021 को सांय 6 बजे अथवा मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना दिवस 02.05.2021 को मतगणना की समाप्ति तक देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर, माॅडल शाॅप एवं भांग के थोक एवं फुटकर अनुज्ञापनों के साथ-साथ बार अनुुज्ञापन, एफ0एल016, 17 अनुज्ञाापनो केा बन्द रखे जायेगे। इस बन्दी के  लिए अनुज्ञापी को किसी प्रकार का कोई प्रतिफल दय नही होगा।

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगा


 नई दिल्ली। दिल्ली में जारी कोरोना महामारी के कोहराम के बीच स्थिति को काबू करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। केजरीवाल गुरुवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक में शहर के कोविड-19 हालात पर हुई चर्चा के बाद वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा की है। इस दौरान मॉल, स्पा, जिम, ऑडिटोरियम आदि सब बंद रहेंगे। केवल जरूरी सेवाओं और उनसे जुड़े लोगों को ही कर्फ्यू से छूट रहेगी।

सिनेमा हॉल 30 प्रतिशत क्षमता के साथ चल सकेंगे और हर जोन में सिर्फ एक ही साप्ताहिक बाजार की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही अब रेस्टोरेंट्स में बैठकर खाने की मनाही होगी, लेकिन खाना पैक कराकर ले जा सकेंगे।

हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित

 


लखनऊ l कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित कर दी है। यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी 15 मई तक स्थगित कर दी गई हैं। रुहेलखण्ड यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में फैसला लिया गया है।

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 8 मई से शुरू होनी थीं। 10वीं की परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर 25 मई को समाप्त होनी थी जबकि 12वीं की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर 28 मई को समाप्त होनी थी। लेकिन अब बोर्ड हालात की समीक्षा करने के बाद नया टाइम टेबल जारी करेगा।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...