बुधवार, 30 सितंबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 30 सितंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 30 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - बुधवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अधिक अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - चतुर्दशी रात्रि 12:25 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*


⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद 01 अक्टूबर प्रातः 03:15 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*


⛅ *योग - गण्ड रात्रि 07:50 तक तत्पश्चात वृद्धि*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:28 से दोपहर 01:58 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:30* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:26* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - चतुर्दशी और अष्टमी तिथि, रविवार, श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞इन बातों से जीते जी और मृत्यु के बाद भी कष्ट


 


पुराण के अनुसार, पुरुष को कभी भी पराई स्त्री की तरफ बुरी नजर से नहीं देखना चाहिए। इनका अपमान नहीं करना चाहिए। परायी स्त्री का स्पर्श और गलत संगत इस दुनिया में विनाश की ओर ले जाती हैं और समाज में इनका सम्मान भी नहीं होता है। ऐसा करने से दरिद्रता बढ़ती है और आयु भी घटती है। मृत्यु के बाद भी ऐसे लोगों को शांति नहीं मिल पाती है और यम यातना का सामना करना पड़ता है।


🌷 *सिर व बालों की समस्याओं से बचने हेतु* 🌷


😨 *सर्वांगासन ठीक ढंग से करते रहने से बालों की जड़ें मजबूत होती है, झड़ना बंद हो जाता है और बाल जल्दी सफेद नहीं होते, काले, चमकीले और सुंदर बन जाते हैं | आँवले का रस कभी – कभी बालों की जड़ों में लगाने से उनका झड़ना बंद हो जाता है |


😨 *युवावस्था से ही दोनों समय भोजन करने के बाद वज्रासन में बैठकर दो – तीन मिनट तक लकड़ी की कंघी सिर में घुमाने से बाल जल्दी सफेद नहीं होते तथा वात और मस्तिष्क की पीड़ा संबंधी रोग नहीं होते | सिरदर्द दूर होकर मस्तिष्क बलवान बनता है | बालों का जल्दी गिरना, सिर की खुजली व गर्मी आदि रोग दूर होने में सहायता मिलती है | गोझरण अर्क में पानी मिलाकर बालों को मलने से वे मुलायम, पवित्र, रेशम जैसे हो जाते हैं | घरेलू उपाय सात्त्विक, सचोट और सस्ते हैं बाजारू चीजों से |*


         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷 


🏡 *पूजा स्थल का उपयोग ध्यान, संध्या या योग के लिए भी किया जा सकता है। इस स्थान को शांत रखें। धीमी रोशनी वाले बल्ब लगाएं। अंधेरा व सीलन न हो। जब भी आपका मन अशांत हो, यहां आकर आप नई ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं।*


         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *गुर्दे की तकलीफ में* 🌷


🍝 *गुर्दे की तकलीफ में भोजन के बाद तुरंत पेशाब करना चाहिए l*


         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *गले की सूझन* 🌷


😖 *थोडा सा जौ कूटकर थोड़ी देर के लिए पानी में भिगोएँ l फिर पानी को छान के गर्म करें l सहन करने योग्य गर्म पानी से गरारे करने से शीघ्र ही गले की सूझन दूर होती है l*


🙏🏻 💐🙏🏻


पंचक


 


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


 


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष - पॉजिटिव- अगर आप कुछ समय से स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं या किसी प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य करने से पहले उस पर दोबारा विचार विमर्श कर लें। आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।


नेगेटिव- कभी-कभी ज्यादा सोचने की वजह से तनाव आ जाना आप की कार्य क्षमता को प्रभावित कर देता है। और कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हाथ से निकल जाते हैं। इस बात का ध्यान रखें। साथ ही अपने भाइयों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखें।


व्यवसाय- व्यवसाय में सभी कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है। ध्यान रखें कि सब के साथ संबंध उचित व दोस्ताना बने रहें। ज्यादा टोका-टाकी की वजह से स्टाफ परेशानी महसूस कर सकता है।


लव- अपने कार्य में जीवन साथी की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। इससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।


स्वास्थ्य- गले में दर्द व खांसी, जुकाम जैसी स्थिति रह सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें तुरंत उसका इलाज ले।


भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3


 


वृष - पॉजिटिव- आज अपने व्यक्तिगत मामलों को किसी के समक्ष शेयर ना करें। गुप्त रूप से कार्य करने पर आशातीत सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए तरक्की के नए मार्ग खोलेगा।


नेगेटिव- घर की मरम्मत और रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्चा बेतहाशा बढ़ सकता है। जिससे आपका मासिक बजट गड़बड़ा जाएगा। इसलिए सावधान रहें क्योंकि इस चिंता का असर आपके सुकून और नींद पर भी पड़ सकता है।


व्यवसाय- एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही है। इसलिए मेहनत से घबराए नहीं। नौकरी में टारगेट हासिल होने से बॉस व उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।


लव- संतान के कैरियर संबंधी शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा वातावरण बनेगा। पति-पत्नी अपने बच्चे की इस उपलब्धि से अपनी परवरिश पर गर्व करेंगे।


स्वास्थ्य- वायु विकार और जोड़ों के दर्द संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। बादी वाली तथा तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें।


भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8


 


मिथुन - पॉजिटिव- आज भाग्य आपके पक्ष में है। कोई राजनैतिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं। जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। सगे संबंधियों का सहयोग भी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।


नेगेटिव- इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि आपके राजनीतिक रुतबे का नाजायज फायदा कोई अन्य व्यक्ति उठा सकता है। जिसकी वजह से आपकी मान-हानि हो सकती है। छवि को साफ सुथरा बनाकर रखना बहुत जरूरी है।


व्यवसाय- मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय आज लाभदायक स्थिति में रहेंगे। कोई शुभ व महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न होने की संभावना है। नौकरी में किसी वजह से प्रमोशन रुक सकता है, इसलिए सावधान रहें।


लव- आप की उपलब्धियों की वजह से परिवार के लोग खुशी महसूस करेंगे। आपकी प्रशंसा व आदर भी उनके मन में बढ़ेगा।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8


 


कर्क - पॉजिटिव- आज कोई नजदीकी महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न हो सकती है। तथा मनोरंजन संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। अगर प्रॉपर्टी खरीदने संबंधित कोई योजना बन रही है, तो पहले उसका वास्तु आदि द्वारा परीक्षण करवा लें।


नेगेटिव- किसी भी काम में व्यस्त लेने से बचें, अन्यथा वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। साथ ही पुलिस थाने बगैराह के चक्कर भी लग सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में ना आकर अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें।


व्यवसाय- नौकरी पेशा लोगों को अपना लक्ष्य पूरा करने पर कोई प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसायिक स्थल पर भी सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। योजनाओं को हर किसी के समक्ष जाहिर ना करें अर्थात गुप्त ही रखें।


लव- प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती लाएगा।


स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। अपने इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग रखें।


भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3


 


सिंह - पॉजिटिव- अगर घर में कोई सुधार संबंधी योजना बन रही है तो ग्रह स्थिति बता रही है कि वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना आपके लिए लाभदायक तथा सौभाग्यशाली रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे।


नेगेटिव- मामा पक्ष से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती हैं। आपकी कोई जिद आपसी संबंधों को खराब कर देगी। अतः अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। साथ ही अपने खर्चों को भी संयमित रखें।


व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी जो योजनाएं बनाई है, वह आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं।


लव- पति-पत्नी के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपने स्वभाव को बदलें।


स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी समस्या महसूस होगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज लें।


भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 1


 


कन्या - पॉजिटिव- आज दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। जिस काम के ना होने का आपको डर लग रहा था, वह काम आज बड़ी आसानी से और आपके मनोनुकूल तरीके से हल हो जाएगा। नवीन वस्त्र आभूषण जैसी चीजें खरीदने की भी योजना बनेगी।


नेगेटिव- इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी काम करने से पहले सब पहलुओं पर सोच-विचार करके योजना बनाएं, बाद में उसे क्रियान्वित करें। आज सारा समय घर के बाहर ही मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यतीत करना पड़ सकता है।


व्यवसाय- नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य को अत्यधिक ध्यान पूर्वक करें क्योंकि गलती की वजह से अधिकारी वर्ग आप से नाराज हो सकते हैं। परंतु व्यवसाय की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी।


लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका पूरा ध्यान रखें क्योंकि उन्हें भरपूर आराम की आवश्यकता है।


स्वास्थ्य- गर्दन और पीठ से संबंधित दर्द परेशान करेगा। योगा तथा व्यायाम के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें।


भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6


 


तुला - पॉजिटिव- समय व्यस्तता वाला है। परंतु आप अपनी मेहनत के द्वारा अपनी मंजिल को प्राप्त कर ही लेंगे। बस यह ध्यान रखें कि कोई भी कार्य बिना योजना के ना करें। घर परिवर्तन संबंधी भी किसी कार्य की योजनाएं बनेंगी।


नेगेटिव- कहीं से कोई दुखद समाचार मिल सकता है जिसकी वजह से मन उदास रहेगा। साथ ही इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। इसलिए अपना मनोबल बनाकर रखें।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। कोई भी नया निर्णय ना लें। पैसों का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी रखना आवश्यक है। क्योंकि गलती की वजह से नुकसान हो सकता है। ऑफिस में शांत वातावरण रहेगा।


लव- अविवाहितों के लिए मनोनुकूल रिश्ता आने से प्रसन्नता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।


स्वास्थ्य- घर के किसी बुजुर्ग के साथ में दिक्कत आ सकती हैं। परंतु चिंता की बात नहीं होगी।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5


 


वृश्चिक - पॉजिटिव- आज निवेश संबंधी योजनाओं पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। लाभदायक समय है, इसका सदुपयोग करें। किसी संतान की भी इनकम होने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा। अध्यात्म और धर्म-कर्म के कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।


नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों के बीच यह ध्यान रखना जरूरी है कि घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा सुश्रुर्षा संबंधी अवहेलना ना हो। अपने जिद्दी स्वभाव को भी लचीला बनाए। मामा पक्ष से संबंध खराब ना होने दें।


व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां मजबूत होगी। उनका शुभ प्रतिफल भी शीघ्र ही धन के रूप में मिलने वाला है। आज अधिकतर समय घर से बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैर कानूनी काम में ध्यान ना दें।


लव- पति-पत्नी के बीच मीठी नोकझोंक रहेगी। परंतु उनके भावनात्मक संबंधों में कटुता नहीं आएगी।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।


भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2


 


धनु - पॉजिटिव- आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। जिससे आत्मिक शांति महसूस होगी। आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर कोई स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो आज उन कार्यों के बनने की पूर्ण संभावना है।


नेगेटिव- कभी-कभी बहुत अधिक सोचने और योजनाओं में ही उलझे रहने से बनते कार्यों में रुकावट आ सकती है। ज्यादा डिसिप्लिन बनना भी कभी-कभी दूसरों के लिए समस्या का कारण बन जाता है।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई नए आर्डर या अनुबंध मिलने से व्यस्तता रहेगी। वित्तीय मामलों में भी प्रगति होगी। नौकरी संबंधी कार्यों में अभी स्थिरता आई हुई है परंतु जल्दी ही तरक्की के योग बनने वाले हैं।


लव- घर की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक रूप से सुकून प्रदान करेगा। तथा वातावरण सुखमय बना रहेगा।


स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखें। तथा दिनचर्या व खान-पान को भी संयमित रखना आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1


 


मकर - पॉजिटिव- परिवार में किसी के विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। संतान को भी विदेश संबंधी उपलब्धि मिलने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ मुलाकात भी लाभदायक रहेगी।


नेगेटिव- पहले भी आपको आगाह किया गया है कि भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, क्योंकि उनके साथ ज्यादा कटुता आने की आशंका लग रही है। साथ ही आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है।


व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें क्योंकि भविष्य में यह फायदेमंद साबित होने वाले हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।


लव- बहुत ज्यादा डिसिप्लिन होना जीवन साथी के साथ कुछ तकरार उत्पन्न कर सकता है। माहौल खुशनुमा बनाने के लिए कुछ मनोरंजन व उपहार देने संबंधी कार्यक्रम बनाएं।


स्वास्थ्य- पेट के निचले हिस्से में गैस रूकने या किसी प्रकार का इंफेक्शन होने की आशंका है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5


 


कुंभ - पॉजिटिव- आज आप सब काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। युवा वर्ग बहुत समय से अपने कैरियर को लेकर संघर्षरत थे, उन्हें आज कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती हैं।


नेगेटिव- बहुत अधिक सोच-विचार करना व उसमें समय लगाना आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। लोगों के साथ मिलते-जुलते समय अपने व्यवहार को संयमित रखें। किसी बात पर बहस करना आपको नुकसान दे सकता है।


व्यवसाय- किसी भी प्रकार के व्यवसाय में पार्टनर के साथ पारदर्शिता अवश्य रखें। छोटी सी लापरवाही की वजह से संबंधों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। ऑफिस में भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को उनके काम में ज्यादा टोका-टाकी और अनुशासन बनाए रखना उनकी कार्य क्षमता को प्रभावित करेगा।


लव- प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी कोई अच्छा रिश्ता आने से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।


स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी समस्या रहेगी इसका कारण गलत खानपान ही है। इसलिए अपना ध्यान रखें।


भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6


 


मीन - पॉजिटिव- आज आप अपने कार्य को सलीके के साथ करके अपने लक्ष्य के निकट आसानी से पहुंच सकते हैं। सुख सुविधा संबंधी सामान की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। आपका सहज स्वभाव समाज में आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगा। इन संपर्कों से लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे।


नेगेटिव- बच्चों को छोटी-छोटी बातों में डांटना उनके मनोबल में कमीे ला सकता है। इसलिए उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। कोई रिश्तेदार पीठ पीछे आपके लिए अफवाह फैला सकता है। परंतु अपने गुस्से पर कंट्रोल करके शांति पूर्ण तरीके से काम ले, तो परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी।


व्यवसाय- आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों पर भरोसा ना करके सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा निर्णय भी स्वयं ही लें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। वाहन तथा शेयर्स संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।


लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाहेत्तर प्रेम संबंध बनाना परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए सावधान रहें।


स्वास्थ्य- तनाव अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।


 


आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


 


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9, 


 


 


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,    


 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।


मंगलवार, 29 सितंबर 2020

वैश्य नेता की घर के बाहर ही हत्या

फर्रुखाबाद। आज देर रात अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी । 


नगर में गली नारायणदास मोहल्ले में रहने वाले वैश्य नेता का शव घर के बाहर पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।  वैश्य नेता सतीश चंद्र अपने मकान में अकेले रहते थे, उनकी शादी नहीं हुई थी। रात नौ बजे के बाद वैश्य नेता के भतीजे अंकित ने पुलिस को खबर दी कि उनके चाचा की हत्या कर दी गई है और शव  घर के बाहर गली मे पड़ा है


इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, गली में उस समय अंधेरा था। रोशनी करने पर उनके सिर, पीठ और शरीर पर कई जगह चोटों के गहरे निशान दिखे। पुलिस का कहना है कि किसी रॉड या वजनदार वस्तु प्रहार कर हत्या की गई है ।।


बाबरी मस्जिद मामले पर फैसले के चलते यूपी अलर्ट

लखनऊ । अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस किए जाने के मामले पर बुधवार को आने वाले विशेष सीबीआई कोर्ट के फैसले को देखते हुए पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी संवेदनशील जिलों में सुरक्षा प्रबंध और मजूबत करने के लिए अतिरिक्त रूप से 70 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। जिलों के पुलिस कप्तानों को सेक्टर व्यवस्था लागू करके सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। 


एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अयोध्या में पहले से ही पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध हैं। मथुरा, वाराणसी तथा अन्य जिलों में भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है।


बुधवार से दिल्ली के लिए शुरू होंगी उत्तराखंड रोडवेज बसें

देहरादून । कोरोना काल में बंद रहने के बाद बुधवार सुबह से रोडवेज की बस दिल्ली रूट पर चलने लगेंगी।


उत्तराखंड रोडवेज ने अंतर्राज्यीय परिवहन शुरू करने के लिए तैयारियों को अंतिम दे रूप दिया। बुधवार को दून में आईएसबीटी से सुबह साढ़े पांच बजे पहली बस रवाना होगी। आईएसबीटी से प्रथम चरण में आठ बसें दिल्ली रूट पर चलाई जानी है। एक-एक घंटे के अंतराल पर गाड़ियां दिल्ली रवाना होंगी।


दूसरी तरफ, राज्यों की बसों की व्यवस्थाओं के लिए यूपी के दिल्ली बॉर्डर स्थित कौशांबी डिपो में अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है। अब तक दिल्ली आईएसबीटी में तैनात स्टाफ कौशांबी में तैनात रहेगा। बीते रोज सरकार से अंतर्राज्यीय परिवहन शुरू करने की मंजूरी मिलने के बाद से रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी थी


लाखों के गबन में जिला बार एसोसिएशन का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । जिला बार संघ में लाखों के गबन में नामजद आरोपी अनय शर्मा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव द्वारा कराई रिपोर्ट में अनय नामजद आरोपी है। आज कोर्ट से आदेश पर उसके साउथ भोपा रोड स्थित घर पर संपत्ति की कुर्की करने गई पुलिस ने सामान जब्त करना शुरू किया तो उससे पहले ही आरोपी ने पुलिस के सामने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।


सूत्रों के अनुसार जिला बार संघ के खातों में धोखाधड़ी कर पैसे के गबन करने के मामले में अनय शर्मा निवासी साउथ भोपा रोड के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पहले मुकदमे में अनय शर्मा ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था, जिस कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई। उसके बाद जिला बार संघ के महासचिव द्वारा उसके खिलाफ दूसरा मामला थाना सिविल लाइन में दर्ज कगया गया। इस मामले की जांच शहर कोतवाली को ट्रांसफर कर दी गई थी। शहर कोतवाली के दरोगा नेत्रपाल ने विवेचना करते हुए गबन के आरोपी अनय शर्मा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी थी। बुधवार को आरोपी के घर पुलिस कुर्की करने पहुंची अरैी घर में घुसकर सामान को जब्त कर सूची बनानी शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को जानकारी हुई के आरोपी ने सरेंडर कर दिया है।


नई मंडी में 4 मंजिला इमारत मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा सील

मुजफ्फरनगर l  मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा आज जानसठ रोड पर जानसठ फ्लाईओवर के नीचे एक बिल्डिंग को सील किया गया l बिल्डिंग को सील करने के कारण होगा पता नहीं लग पाया l


बिल्डिंग के मालिक और मंडी के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेताा ने बताया कि बिल्डिंग को किन कारणों से सील किया गया हैl  यह कारण अभी स्पष्ट नहीं है


एम एस सी चतुर्थ सेम में एसडी मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं का जलवा

मुजफ्फरनगर । एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के एम0सी0ए0 चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित हुआ। जिसमें एम0सी0ए0 चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं मे प्रथम स्थान पर आने वाली आयुषी ने 84.43 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। द्वितीय स्थान आशीष मोहन ने 82.00 प्रतिशत, तृतीय स्थान विशाल कुमार ने 81.71 प्रतिशत, चर्तुथ स्थान विक्की ने 81.14 प्रतिशत व पंचम स्थान आकृति अग्रवाल जिसने ने 80.86 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। छात्र/छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व एम०सी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया और ऑनलाईन के माध्यम से बताया कि हमारे कॉलेज में उच्च शिक्षित शिक्षक है, जो समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन करते रहते है।


कॉलेज प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने ऑनलाईन के माध्यम से पाँचो छात्र/छात्राओं को भविष्य में निरन्तर आगे बढ़ने का आर्शीवाद दिया व इस अवसर पर कहा कि कोरोना महामारी की गाइडलाईन का अनुसरण करते हुए इस सेमेस्टर का सभी छात्र/छात्राओं ऑनलाईन कक्षाओं द्वारा घर पर रहकर ही अपने विषयों का अध्ययन किया और ऑनलाईन के माध्यम से आंतरिक परीक्षायें भी करायी गयी। जिसके फलस्वरूप विश्वविद्यालय द्वारा चतुर्थ सेमेस्टर के सभी छात्र/छात्राओं को आगामी सेमेस्टर के प्रमोट कर दिया गया। उन्होनें कहा कि विश्वविद्यालय के आदेशानुसार छात्रों को इस सत्र के लिये भी घर पर रहकर ही ऑनलाईन कक्षाओं के द्वारा पाठ्यक्रम पूर्ण कराया जा रहा है। अपने परीक्षाफल पर सभी छात्र/छात्राओं ने खुशी व्यक्त की व शिक्षकों से आर्शीवाद प्राप्त करते हुए भविष्य में ओर अधिक परिश्रम करने का संकल्प लिया।


इसी अवसर पर विभाग के प्रवक्ता प्रशान्त तोमर ने कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह ही बहुत अच्छा रहा व उन्होने एम०सी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों को बधाई दी।


डा0 आलोक गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेन्द्र कुमार, अंकुर अग्रवाल, आशीष आहुजा, पारूल कुमार, गंगा सागर, अजय कुमार आदि शिक्षकगणों ने प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया।


उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी उनके ट्विटर हैंडल से मंगलवार को दी गई है। वहीं, उपराष्ट्रपति की पत्नी का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसमें वह निगेटिव मिली हैं।


मंसूरपुर के पास मां कामाख्या धाम के निर्माण के लिए बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर । मंगलवार सुबह 11:45 बजे मां कामाख्या धाम हल्दीराम के सामने मंसूरपुर दिल्ली मुजफ्फरनगर हाईवे पर मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसका संचालन समाजसेवी राहुल गोयल के द्वारा किया गया। 


मंदिर के महंत व संस्थापक आचार्य श्री लल्लन जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें आचार्य जी महाराज ने यह बताया इस मंदिर का भूमि पूजन फरवरी 2016 में किया गया था गुप्त नवरात्रों के मध्य में सभी भक्तों गणों के सहयोग से व विनोद कुमार जी अग्रसर हो कर कार्यभार संभाल रखे हैं जो आज की परिस्थिति में 10 महाविद्याओं में विशेष मां कामाख्या देवी का उत्तर भारत का प्रथम निर्माणाधीन मंदिर भव्य रूप ले रही है जिस को संभालने हेतु समिति का विस्तार आज किया गया है जिसमें अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार दिल्ली, उपाध्यक्ष पद पर राहुल गोयल वरिष्ठ व्यापारी नेता मुजफ्फरनगर, सुशील अग्रवाल, आशीष यादव, महासचिव पद पर शिशु कांत गर्ग एडवोकेट को स्थापित किया गया सचिव पद पर नरेंद्र कुमार त्यागी नावला पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कोषाध्यक्ष मंजू चावला, सदस्य पद पर अमित गोयल, अश्वनी त्यागी, लव कुमार त्रिका को जिम्मेदारी दी गई है जिम्मेदारी मिलने के पश्चात महासचिव शिशुकांत गर्ग एडवोकेट ने बताया कि आज के आयोजन में दिल्ली हरिद्वार देहरादून वह जिला मुजफ्फरनगर से बड़ी संख्या में समाजसेवी उद्योगपति व्यापारी गण आदि उपस्थित रहे यह भी विचार किया गया 2021 मैं जनवरी माह में आने वाले गुप्त नवरात्रों तक मंदिर निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा मां कामाख्या देवी की प्रतिमा दर्शन लाभ के लिए विराजमान हो जाएगी इस आयोजन में उपस्थित रहे भागवत वाचक श्री सीताराम व्यास जी, पंडित श्री राममिलन दुबे जी, डॉ अनुभव सिंगल ह्रदय विशेषज्ञ,बिजय वर्मा, अमित बिंदल, विवेक सिंगल जम्मू, अभिनव मोंटू,श्रवण गुप्ता, संदीप सिंगल,रोहित गोयल, जोगेन्दर एड आदि मौजूद रहे।



हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सपा ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर । हाथरस की बेटी मनीषा के हत्यारों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने जुलूस निकाल धरना दिया। 


हाथरस की बेटी मनीषा के हत्यारों के खिलाफ जबरदस्त रोष बना हुआ है वह इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी के नेतृत्व में हनुमान चौक से शिव चौक तक पैदल मार्च निकालकर शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया जुलूस में समाजवादी पार्टी की महिला इकाई भी मौजूद रहे मशाल जुलूस में दर्जनों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारों की फांसी की मांग की गई। सपा महिला कार्यकर्ताओं के कैंडल मार्च निकालने की सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा पहले ही महिला नेत्रीओ को प्रोग्राम न करने तथा मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी का नोटिस देने पर हनुमान चौक पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया लेकिन पूर्व मंत्री उमाकिरण के साथ महिलाओं के बड़े जत्थे के पहुंचते ही सपा की महिला सभा नगर अध्यक्ष भी महिलाओं के साथ पहुंच गई भारी पुलिस बल की परवाह न कर महिलाओं ने हनुमान चौक से भगत सिंह रोड होते हुए शिव चौक के तुलसी पार्क तक कैंडल मार्च निकाला।


 केंडिल मार्च पर पुलिस सख्ती की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, सपा नेता गौरव जैन, सचिन अग्रवाल पटाखा,साजिद हसन,अंसार आढ़ती,शौकत अंसारी,दीपक गंभीर,टीटू पाल, विक्रांत सिंह आदि ने पहुंचकर पुलिस की दमन की कार्रवाई का विरोध करते हुए लोकतंत्र में अपनी मांग रखने की आजादी का हवाला दिया,पूर्व मंत्री उमा किरण व अलका शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाओं व बेटियों के विरुद्ध जघन्य अपराधो से प्रदेश की महिलाओं बेटियों में असुरक्षा की भावना बैठ गई है जो भाजपा सरकार बहन बेटी के सम्मान सुरक्षा के नाम पर सत्ता में आई थी आज प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों के सामने बेबस नजर आ रही है,पूर्व मंत्री उमा किरण ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध जघन्य वारदातों को देखते हुए महामहिम राज्यपाल से प्रदेश की योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।


 इस दौरान मुख्य रूप से श्रीमती कमलेश श्रीमती आसमा शहनाज शमा परवीन फिरदोस जहां श्रीमती शकीला श्रीमती सोनिया कुमारी वर्षा श्रीमती कमला श्रीमती किरण देवी विमला देवी श्रीमती सुषमा श्रीमती बबीता श्रीमती शालू नूरजहां यासमीन शहजादी उस्माना फरहाना सहित अनेक महिलाओं ने कैंडल मार्च में भाग लिया।


धरने पर बैठे हाथरस की बेटी के परिवार जन

नई दिल्ली। हाथरस की गैंगरेप पीड़ित युवती की दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में मौत हो के बाद बेटी को इंसाफ और दोषियों को फांसी दिलाने की मांग को लेकर युवती के परिजन अब भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी मंगलवार शाम को सफदरजंग अस्पताल में कैंडल मार्च निकालकर हाथरस गैंगरेप पीड़िता के लिए इंसाफ की लड़ाई में उसके परिवार को मदद का भरोसा दिया। इसमें भीम आर्मी ने भी उनका साथ दिया।


परिजनों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश प्रशासन इस मामले को दबाने के लिए लीपापोती की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़िता शव को पोस्टमॉर्टम के लिए किसी दूसरी जगह ले जाया गया है, लेकिन युवती के पिता और भाई को वहीं छोड़ दिया गया है, इसलिए वे सफदरजंग अस्पताल के बाहर ही भूख हड़ताल पर बैठे हैं। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी का शव उन्हें नहीं दिया जा रहा है।


देश में कई जगह भूकम्प से हिली धरती

राजकोट। देश में कई जगह भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। 


गुजरात के राजकोट जिले में मंगलवार को 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के अनुसार भूकंप अपराह्न 3 बजकर 49 मिनट पर आया जो जिले के उपलेटा से 25 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में 14.5 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। राजकोट ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है.' इससे पहले आज दोपहर लेह और अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। लेह में आए भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.2 थी। जबकि अरुणाचल प्रदेश में आए भूकंप की तीव्रता 3.5 थी। हालांकि राजकोट में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लोगों को अपने घरों का हिलना महसूस किया। जिसके बाद लोगों में काफी डर का माहौल रहा। 


लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार शाम 5.4 और 3.6 की मध्यम तीव्रता वाला भूकंप दो बार आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी


कोरोना से मुक्ति मिली नहीं एक और चीनी वायरस का खतरा मंडराया

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस के प्रकोप से अभी भारत समेत दुनियाभर के देश उफर भी नहीं पाएं हैं कि एक और चीनी वायरस पूरे विश्व पर खतरा बनकर मंडराने लगा है।


वैज्ञानिकों ने एक और चीनी वायरस की खोज की है, जिससे देश में बीमारी फैलने की संभावना जताई जा रही है। इस वायरस का नाम कैट क्यू वायरस (CQV)है।हभारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने भारत सरकार को चेतावनी दी है कि चीन का कैट क्यू वायरस (Cat Que Virus यानी CQV) भारत में दस्तक दे सकता है।  ये वायरस आर्थ्रोपोड-जनित वायरस की श्रेणी में आता है। ये क्यूलेक्स नामक मच्छरों के अलावा सूअर में भी पाया जाता है। खबरों की मानें तो चीन और वियतनाम में बड़े पैमाने पर लोग इस CQV वायरस से ग्रसित पाए गए हैं।


कोरोना संक्रमित लोगों के लिए की भोजन की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर । गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी मुजफ्फरनगर द्वारा गांधी कॉलोनी मुज़फ्फरनगर में


कोविड पॉजिटिव या होम क्वारंटाइन परिवार को शुद्ध सात्विक भोजन घर तक सुबह 1.00 बजे एवं शाम 7.00 बजे तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।


 आपके आसपास कोई भी परिवार जो इस बीमारी से ग्रसित हो एवं घर के सदस्य खाना बनाने में असमर्थ हो सूचित कर सकते हैं। ताकि उनको इस सेवा कार्य का पूर्णतः लाभ प्राप्त हो। किसी जरूरतमंद मरीज के परिजन को कोई कष्ट न हो और हमारी सेवा एवं सभी की शुभकामना से मरीज शीघ्र स्वास्थ्य लाभ ले सके । 


भोजन बुकिंग का समय


सुबह का भोजन- 10 बजे तक


शाम का भोजन- दोपहर 3 बजे तक


सम्पर्क सूत्र- पवन छाबड़ा 9897321319


 गांधी कॉलोनी के ग्रुप में ही फॉरवर्ड करें ताकि जरूरतमंद तक खबर पहुच जाए। 


ये सेवा सिर्फ गांधी कॉलोनी क्षेत्र के लिए उपलब्ध है।


रोबोट मशीन से की गई नाला सफाई

मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के निर्देश पर वार्ड संख्या 8 श्री आबिद अली एवं वार्ड संख्या 11 राहुल पवार सभासद  के वार्डों में रोबोट मशीन एवं मैनुअली नाला गैंग के सफाई मित्रों के माध्यम से तली झाड़ नालों की सफाई कराई गई l इसमें मदीना चौक से लेकर सरवट फाटक तक तथा मोहल्ला भरतिया कॉलोनी में बहुत संकीर्ण स्थल पर नाला सफाई होने से क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा स्थल पर मांगे पालिका अध्यक्ष से प्रसन्नता व्यक्त की गई इसके अतिरिक्त वार्ड 14 ,43,7 व मुख्य मार्केट भगत सिंह रोड लोहिया बाजार बघरा तांगा स्टैंड आदि स्थलों पर मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया lमाननीय पालिका अध्यक्ष महोदया के निर्देश पर आज नगर के विभिन्न मोहल्लों में पानी के अवैध कनेक्शनों को वैध करने का अभियान भी चलाया गया l निरीक्षण के दौरान माननीय पालिका अध्यक्ष महोदय के साथ श्री आबिद अली श्री राहुल पवार अन्य सभासदगण तथा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी मौजूद रहे l



Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...