मंगलवार, 29 जुलाई 2025

मुजफ्फरनगर वैश्य समाज की चिंतन बैठक का आयोजन



मुजफ्फरनगर। वैश्य समाज के प्रमुख व्यक्तियों एवं संस्थाओं की एक संयुक्त बैठक बड़ी धर्मशाला वकील रोड,नई मंडी में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक कंसल ने और संचालन दिनेश बंसल ने किया।

बैठक में समाज के प्रमुख लोगों ने एवं अलग-अलग सभा चलने वाले सभी संस्थाओं के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों के साथ समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया।

बैठक में समाज पर लगातार किसी न किसी प्रकार होने वाले आक्रमणों की चिंता करते हुए वैश्य समाज को एकजुट करने पर बल दिया गया।

 इसी के निमित्त आज सर्वसम्मति से "संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा जनपद मुजफ्फरनगर" का गठन किया गया.समाज में कार्य करने वाली सभी संस्थाओं को जोड़कर यह अग्रणी संस्था बनाई गई है 

जो समाज में जुड़कर कार्य करेगी एवं वैश्य समाज के किसी भी घटक के उत्थान के लिए कार्य करेगी।।

 इस सभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में संजय मित्तल, महामंत्री के रूप में दिनेश बंसल एवं अनिल तायल एवं कोषाध्यक्ष के रूप में विश्वदीप गोयल बिट्टू के नाम सर्वसम्मति से पारित किए गए एवं आगे कार्यकारिणी बनाने की जिम्मेदारी उपरोक्त पदाधिकारयों को सौंप दी गई।

सभा में मुख्य रूप से अशोक कंसल पूर्व विधायक एवं संरक्षक वैश्य सभा, संजय मित्तल वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा, श्रीमोहन तायल संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री कदीम अग्रवाल सभा रजिस्टर्ड, सत्यप्रकाश मित्तल अध्यक्ष अग्रसेन भवन स्मारक ट्रस्ट, 

सुरेंद्र अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष अखिल अग्रवाल सम्मेलन, विनोद सिंघल जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, प्रमोद मित्तल राष्ट्रीय से संगठन मंत्री अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, अनिल तायल मंत्री श्रीकदीम अग्रवाल सभा, दिनेश बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैश्य सभा, सुनील सिंघल अध्यक्ष वैश्य अग्रवाल महासभा,अमित अग्रवाल बंटी किनौनी प्रदेश अध्यक्ष महाराजा अग्रसेन सेवा समिति रजिस्टर्ड, विश्वदीप गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, योगेश कुमार सिंघल उपाध्यक्ष वैश्य सभा, दिनेश गुप्ता अध्यक्ष श्री अग्रसेन सेवा समिति रामपुरी, शिवकुमार सिंगल महामंत्री श्री अग्रसेन सेवा समिति रामपुरी, पुरुषोत्तम दास सिंगल वैश्य सभा आदर्श कॉलोनी, अशोक कुमार सिंगल P R पब्लिक स्कूल वैश्य सभा आदर्श कॉलोनी,संजीव कुमार गोयल, कपिल कुमार गुप्ता एडवोकेट जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन,राकेश कंसल sd मार्केट, राजेश संगल संरक्षक महाराजा अग्रसेन मंदिर सेवा ट्रस्ट, अचिन कंसल, रविकांत अग्रवाल, संजीव गोयल बॉबी मंत्री वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर,जिला उपाध्यक्ष अमरीश कुमार बंसल बुढ़ाना महाराजा अग्रसेन सेवा समिति रजि०, कांति राठी अध्यक्ष माहेश्वरी सभा जनपद मुजफ्फरनगर, मौजूद रहे


मुजफ्फरनगर जज्बा दौड़- 11 में डी०एम०, एस०एस० पी० ने भरा जज्बा - दोडेंगे सबके साथ

मुजफ्फरनगर। जज्बा दौड़- 11 को विश्व की महानतम दौड़ बनाने के लिए जज्बा टीम डी०एम० उमेश मिश्र व एस०एस० पी० संजय कुमार वर्मा से मिली। दोनों ही अधिकारियों ने जज्बा टीम में नया जज्बा भारते हुए हर स्तर से जज्बा दौड-11 को सफल बनाने में सहयोग दिया।

दोनों ही अधिकारियों ने जज्बा टीम के सत्यप्रकाश रेशू, सभासद अमित पटपटिया, मनीष भारती, नवनीत मिश्र, सुमित मिश्र से जज्बा दौड़ की पूर्ण जानकारी ली। साथ ही बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए हर स्तर पर सहयोग करने को कहाँ। जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को सारी व्यवस्थाएं सुनश्चित करने को कहाँ। जिस पर जज्बा टीम सिटी मजिस्ट्रेट पंकज से मिलकर जज्बा दौड़-11 की हर बात समझाने में सफल रहे। इसी प्रकार एस. एस. पी संजय वर्मा ने जज्बा टीम का सम्मान करते हुए आजादी के दीवानों के लिए जज्बा टीम में एक नया जज्बा भर दिया। जिससे जज्बा टीम ने अपनी तैयारी दो गुना स्तर पर शुरू कर दी हैं।

कांवड़ियों की बस और ट्रक की टक्कर में 18 की मौत व 20 घायल


देवघर। भीषण सड़क हादसे में कांवड़ियों की बस और ट्रक की टक्कर में 18 की मौत व 20 घायल हो गए ।

 झारखंड के देवघर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। नाग पंचमी के दिन जहां भक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़ रहे थे, वहीं कांवड़ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के साथ एक भीषण हादसा हो गया। श्रद्धा और आस्था से भरी बस की एक तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें अब तक 18 कांवड़ियों की मौके पर मौत हो चुकी है और 20 से अधिक घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति से आ रही थी, और सामने से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। 

वही स्थानीय प्रशासन और एंबुलेंस सेवाएं मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

बालाजी महाराज की कृपा से होगा कल्याण : पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌤️ *दिनांक - 29 जुलाई 2025*

🌤️ *दिन - मंगलवार*



🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*

🌤️ *शक संवत - 1947*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 

🌤️ *मास - श्रावण*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - पंचमी रात्रि 12:46 तक तत्पश्चात षष्ठी*

🌤️ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी शाम 07:27 तक तत्पश्चात हस्त* 

🌤️ *योग - शिव 30 जुलाई रात्रि 03:05 तक तत्पश्चात सिद्ध*

🌤️ *राहुकाल - शाम 04:02 से शाम 05:40 तक*

🌤️ *सूर्योदय - 06:12*

🌤️ *सूर्यास्त - 07:17*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - नाग पंचमी, मंगलागौरी पूजन*

💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

         🕉️~*वैदिक पंचांग* ~🕉️


 🌷 *नागपंचमी* 🌷

🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर प्रमुख नाग मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और भक्त नागदेवता के दर्शन व पूजा करते हैं। सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि घर-घर में इस दिन नागदेवता की पूजा करने का विधान है।*

🙏🏻 *ऐसी मान्यता है कि जो भी इस दिन श्रद्धा व भक्ति से नागदेवता का पूजन करता है उसे व उसके परिवार को कभी भी सर्प भय नहीं होता। इस बार यह पर्व 29 जुलाई मंगलवार को है। इस दिन नागदेवता की पूजा किस प्रकार करें, इसकी विधि इस प्रकार है-*

 🌷 *पूजन विधि* 🌷

🙏🏻 *नागपंचमी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सबसे पहले भगवान शंकर का ध्यान करें इसके बाद नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा (सोने, चांदी या तांबे से निर्मित) के सामने यह मंत्र बोलें-*

🌷 *अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।*

*शंखपाल धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।।*

*एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।*

*सायंकाले पठेन्नित्यं प्रात:काले विशेषत:।।*

*तस्मै विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्।।*

🙏🏻 *इसके बाद पूजा व उपवास का संकल्प लें। नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा को दूध से स्नान करवाएं। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराकर गंध, फूल, धूप, दीप से पूजा करें व सफेद मिठाई का भोग लगाएं। यह प्रार्थना करें-*

🌷 *सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथिवीतले।।*

*ये च हेलिमरीचिस्था येन्तरे दिवि संस्थिता।*

*ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:।*

*ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।*

🙏🏻 *प्रार्थना के बाद नाग गायत्री मंत्र का जप करें-*

🌷 *ऊँ नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्।*

🐍 *इसके बाद सर्प सूक्त का पाठ करें* 🐍

🌷 *ब्रह्मलोकुषु ये सर्पा: शेषनाग पुरोगमा:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*इन्द्रलोकेषु ये सर्पा: वासुकि प्रमुखादय:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*कद्रवेयाश्च ये सर्पा: मातृभक्ति परायणा।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*इंद्रलोकेषु ये सर्पा: तक्षका प्रमुखादय:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*सत्यलोकेषु ये सर्पा: वासुकिना च रक्षिता।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*मलये चैव ये सर्पा: कर्कोटक प्रमुखादय:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*पृथिव्यांचैव ये सर्पा: ये साकेत वासिता।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*सर्वग्रामेषु ये सर्पा: वसंतिषु संच्छिता।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*ग्रामे वा यदिवारण्ये ये सर्पा प्रचरन्ति च।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*समुद्रतीरे ये सर्पा ये सर्पा जलवासिन:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

*रसातलेषु या सर्पा: अनन्तादि महाबला:।*

*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*

🐍 *नागदेवता की आरती करें और प्रसाद बांट दें। इस प्रकार पूजा करने से नागदेवता प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।*



        🕉️ ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🕉️

पंचक शुरू- 10 अगस्त 2025, रविवार को रात 02:11 बजे


पंचक खत्म- 14 अगस्त 2025, बृहस्पतिवार को सुबह 09:06 बजे

05 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी है। 

19 अगस्त को अजा एकादशी है।

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🌷🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 



ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :


स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।


🌹आज का राशिफल 🌹

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन मिला जुला रहेगा। थोड़ी बहुत पेट सम्बंधित समस्याओं एवं खासी जुकाम को छोड़ सेहत भी लगभग सामान्य ही रहेगी। परन्तु कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहने से धन संबंधीत कार्य आज अधूरे रह सकते है। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर अच्छा व्यवहार करने पर वापसी में स्नेह प्रेम ही मिलेगा। कोई व्यक्ति आपको उम्मीद दिला कर अंत समय पर धोखा दे सकता है इसलिए स्वयं के ऊपर निर्भर रहें। संध्या के समय आकस्मिक लाभ की संभावना है प्रलोभन से बचे अन्यथा कुछ ना कुछ हानि ही होगी। लघु यात्रा हो सकती है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन संकट के बादल छटने से मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे। घर में कुछ परिवर्तन अथवा तोड़ फोड़ करवा सकते है। अधिकारी वर्ग के साथ भी महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा होगी। आज आपके द्वारा लिए गए अधिकांश निर्णर्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी फिर भी नए कार्य का आरम्भ किसी की सलाह लेकर अथवा ना करें तो ही बेहतर रहेगा। व्यापार में विस्तार अवश्य कर सकते है। काम धंधा मध्याह्न बाद अकस्मात गति पकड़ेगा। धन लाभ की प्रबल संभावना है। धर्म कर्म पर खर्च करेंगे। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान रह सकते है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन बीते कल की अपेक्षा एकदम विपरीत रहेगा। आज आर्थिक विषय सर्वोपरि रहेंगे स्वभाव में भी स्वार्थ अधिक रहेगा इसके कारण घर एवं कार्य क्षेत्र पर तीखी बहस हो सकती है। घर में अनावश्यक खर्च बढ़ने से भी विवाद बनेगा। अनैतिक तरीको से धन कमाने के विचार मन में रहेंगे परन्तु इससे दूर ही रहे आज सामाजिक क्षेत्र पर मान हानि भी हो सकती है। प्रेम-प्रसंगों के संबंधो में शक विवाद का कारण बन सकता है। विरोधियो के आगे लाचार अनुभव करेंगे। 

गर्म सर्द की शिकायत होने की संभावना है। ठंडी वस्तुओ से दूर ही रहे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। सोची हुई योजनाओं में विलम्ब अथवा असफलता मिलने से निराशा रहेगी। नौकरी पेशा जातक भी कार्यो में लापरवाही के कारण अधिकारियो के कोप भाजन बनेंगे। सामाजिक व्यवहार में भी कमी आएगी। पिता पुत्री को छोड़ परिवार के अन्य सदस्यों में किसी कारण मतभेद रह सकते है। व्यवसायी वर्ग को मध्यान के आज-पास थोड़ा धन मिलने से कार्य चलते रहेंगे। आज उधार किसी को ना दें फंसने की सम्भवना अधिक है। सेहत सामान्य रहेगी फिर भी दिमाग कम ही काम करेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन भी प्रतिकूल रहने वाला है। सामाजिक अथवा पारिवारिक मामलो में आपकी गलत छवि बनेगी। आज आप अपने आपको बेबस अनुभव करंगे। ना चाहते हुए भी क्रोध आएगा जिससे आस पास के वातावरण में तनाव उत्पन्न होगा। कार्यो में निरंतर विफल रहने से मन में नकारात्मक सोच हावी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी सोच के विपरीत काम होंगे। परिजन भी आज आपसे दूरी बना कर रहेंगे। धैर्य से समय बिताएँ कल का दिन थोड़ा सुधार वाला रहेगा। मानसिक तनाव, सर, बदन दर्द की शिकायत रह सकती है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन मिला जुला रहने से पल में हानि अगले ही पल लाभ वाली स्थिति रहेगी। बीच में कभी-कभी कई विकल्प मिलने से असमंजस की स्थिति भी बन सकती है परंतु थोड़े बौद्धिक परिश्रम से इनपर विजय पा लेंगे। किसी वयोवृद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आगे के लिए मार्ग मिलेगा। संगीत-कला में विशेष रूचि रहेगी इस क्षेत्र से जुड़े जातक आज थोड़े प्रयास से निश्चित सफलता पा सकते है। धन की आमद आशाजनक लेकिन कुछ इंतजार के बाद होगी। प्रेम प्रसंगों में थोड़े रूठने मनाने के बाद भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। सेहत दिन के कुछ भाग को छोड़कर ठीक ही रहेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज दिन आपकी आशाओ के विपरीत फल देगा। प्रातः काल से ही शरीर में अकड़न सुस्ती रहने से कार्यो के प्रति गंभीरता नहीं रखेंगे। मध्याह्न के समय सुधार आने पर भी आलस्य नही जाएगा। कार्य क्षेत्र पर बनी बनायी योजनाएं धन अथवा अन्य कारणों से रुकी रहेंगी। धन लाभ के लिए आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी परिणाम कुछ ख़ास नहीं रहेगा। उधारी को लेकर मन चिंताग्रस्त रह सकता है। पुरानी उधारी हो सके तो अवश्य चूका दे परन्तु किसी को उधार आज ना ही दे। घर का वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा। यात्रा की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन लगभग हर क्षेत्र पर संम्मान एवं सफलता दिलाएगा परन्तु स्वास्थ्य में नरमी एवं आलस्य की वृति इसमें व्यवधान भी डाल सकती है। सामाजिक कार्यो में पूर्व में किये गए कार्यो से सम्मान मिलेगा। समाज के सम्मानित व्यक्तियों के साथ उठना-बैठना होगा लेकिन इनसे फायदा उठाने की जगह खर्च ही होगा। पौराणीक धार्मिक क्षेत्रो के दर्शन की लालसा रहेगी शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। दानपुण्य पर खर्च करेंगे। मानसिक शान्ति के लिए एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। घर में शांति रहेगी। सेहत मध्याह्न और रात्रि के समय अचानक नरम बनेगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

कल की अपेक्षा आज का दिन अच्छा बीतेगा। दिन के पहले भाग में थोड़ी परेशानियों के बाद स्थिति सामान्य बनने लगेगी। परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से आज मायूस होना पड़ सकता है। पुराने व्यवहारों से थोडे लाभ को छोड़ दिन भर धन लाभ के लिए प्रतीक्षा करना पड़ेगा। संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग मिलने से व्यापार में विस्तार कर पाएंगे। भागीदारी के कार्यो में हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगो को अधिकारी वर्ग से आवश्यक बात मनवाने के लिये मन के विपरीत कार्य करना पड़ेगा। परिवार में वातावरण स्थिर रहेगा। धार्मिक क्रियाओं में बढ़ोतरी होगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको पहले की अपेक्षा थोड़ी राहत मिलेगी। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को गम्भीर होकर कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय क्षेत्र पर आशा से अधिक लाभ मिल सकता है परंतु कार्यो को सही दिशा मिल रही है या नहीं इसका एक बार अवलोकन अवश्य करें। नौकरी पेशा जातक बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य भर भी बढ़ेगा। आज आपका आचरण विरोधियो पर अपने आप ही अंकुश लगा देगा। पारिवारिक स्थिति भी पहले से बेहतर बनेगी। आज आपकी बातों को घर के सभी सदस्य गम्भीरता से लेंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन लाभ की स्थिति आपके हाथ से निकलती नजर आएगी। थोड़ी लापरवाही एवं थोड़ा गलत मार्गदर्शन मिलने से सहज बनने वाले भी कार्य बिगाड़ लेंगे। धन संपत्ति को लेकर परिवार में आंतरिक कलह रहेगी। सेहत भी आज प्रतिकूल रहेगी खांसी अथवा छाती सम्बंधित रोग होने से शारीरिक कमजोरी बनेगी। धन सम्बंधित लेन-देन आज ना करें। सरकारी कार्यो में भी आज ढील देना ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सेवको की गतिविधि पर नजर रखे नुकसान हो सकता है। परिजनों के साथ बैठ घर की समस्याओं के बारे में चर्चा करें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज परिस्थिति आपके अनुकूल रहने से मन चाहा कार्य निर्विघ्न पूर्ण कर सकेंगे। कार्य क्षेत्र पर उधार के व्यवहार के कारण थोड़ी तना-तनी रह सकती है परंतु फिर भी धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आज किसी उधारी को लेकर हल्की फुल्की झड़प भी हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। मनोरंजन पर भी आज खर्च होगा। सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होने से अन्य आय के साधन बनेंगे। घर परिवार में आपकी आवश्यकता रहेगी। भाई-बहनों से मित्रवत सम्बन्ध रहेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। सेहत संध्या के आसपास नरम गरम हो सकती है।

सोमवार, 28 जुलाई 2025

बच्चे के अपहरण की सूचना पर दौडी पुलिस, खबर निकली झूठी


मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के कम्हैड़ा गांव से बच्चे के अपहरण की झूठी खबर व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हुई। जांच में पता चला कि बच्चा अपने पिता के साथ ही गया था और सुरक्षित है। अफवाह फैलाने पर पुलिस ने नूर मोहम्मद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने अपील की है कि भ्रामक खबरें न फैलाएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्हाटसएप के विभिन्न ग्रुपों में एक खबर प्रसारित हुई जिसमें लिखा गया कि थानाक्षेत्र ककरौली के अन्तर्गत ग्राम कम्हैडा से 02 मोटरसाईकिल सवारों के द्वारा बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। इस खबर पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा संबंधित को सघन चैकिंग अभियान चलाने तथा आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष ककरौली श्री जोगेन्द्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे तथा जांच की तो पता चला कि ग्राम कम्हैडा में एक बच्चा अपने घर के बाहर धूप में खेल रहा था। बच्चे के पिता अपने 01 मित्र के साथ मोटरसाईकिल पर आये तथा बच्चे को धूप में खेलने से रोकने के लिये मोटरसाईकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गये थे तथा कुछ समय पश्चात अपने घर वापस आ गये।* बच्चा अपने परिजनों के पास सकुशल घर पर मिला। बच्चे के अपहरण जैसी कोई घटना घटित नही हुई थी। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की मिथ्या व भ्रामक खबर से लोगों में आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हुई तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति का भी खतरा उत्पन्न हुआ। थाना ककरौली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर मिथ्या व भ्रामक खबर प्रसारित करने वाले नूर मौहम्मद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध थाना ककरौली पर मु0अ0सं0- 113/2025 धारा 353(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सभी से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक या मिथ्या खबर प्रसारित ना करें इन खबरों से कानून व्यवस्था की स्थिति को खतरा हो सकता है। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जा रही है, ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।


बैडमिंटन खेलते हुए अचानक हार्ट अटैक आया, युवक की मौत



 हैदराबाद। कोर्ट में खेलते समय दिल का दौरा पडने से युवक की मौत हो गई। 

हैदराबाद के नागोले स्टेडियम में 25 वर्षीय युवक को बैडमिंटन खेलते हुए अचानक हार्ट अटैक आया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से साथी खिलाड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

सिखेड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत


मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई पूरा मामला सिखेड़ा गांव का है जहां पर गौरव पुत्र बृजपाल उम्र 21 वर्ष ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गौरव ने फांसी उस समय लगाई जब घर के सभी लोग खतौली रिश्तेदारी में गए हुए थे जैसे ही आकर देखा तो गौरव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना थाना सिखेड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और युवक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई गौरव की मृत्यु की खबर उसकी भाभी शिवानी को दी गयी वह अपने परिवारजनो के साथ गांव पहुंची । गौरव के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद मायके वाले व शिवानी के परिवार जन घर आये सूत्रों की माने तो गौरव की मौत को लेकर शिवानी को उसके मायके वाले ताने दे रहे थे उसके बाद शिवानी मकान के छत पर पहुंची और छंगाल लगा दी. जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पीसीएस अधिकारी अपूर्वा यादव एसडीएम बुढ़ाना बनाई गई

 मुज़फ्फरनगर। पीसीएस अधिकारी अपूर्वा यादव एसडीएम बुढ़ाना बनाई गई हैं।

मोनालिसा जौहरी का बहराइच स्थानांतरण होने के कारण अपूर्वा यादव को यह जिम्मेदारी


दी गई है। 

सोमवार विशेष : पंचांग एवँ राशिफल

 🚩जय सत्य सनातन🚩*



*🚩आज की हिंदी तिथि*


*🌥️ 🚩युगाब्द-५१२७*

*🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०८२*

*⛅🚩तिथि - चतुर्थी रात्रि 11:24 तक तत्पश्चात पञ्चमी*


*अध्याय 06, श्लोक 06*



*⛅दिनांक - 28 जुलाई  2025*

*⛅दिन - सोमवार*

*⛅अयन - दक्षिणायण*

*⛅ऋतु - वर्षा*

*⛅मास - श्रावण*

*⛅पक्ष - शुक्ल*

*⛅नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी शाम 05:35 तक तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी* 

*⛅योग - परिघ रात्रि 02:54 जुलाई 29 तक तत्पश्चात् शिव*

*⛅राहुकाल - सुबह 07:48 से सुबह 09:27 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)* 

*⛅सूर्योदय - 06:09*

*⛅सूर्यास्त - 07:23 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार)*

*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*

*⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:43 से प्रातः 05:26 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*

*⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:20 से दोपहर 01:13 तक*

*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:25 जुलाई 29 से रात्रि 01:08 जुलाई 29 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*

*⛅️व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी, श्रावण सोमवार व्रत*

*⛅विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*


*🔹धन व विद्या प्रदायक मंत्र🔹*


*श्रीहरि भगवान सदाशिव से कहते हैं : “हे रूद्र ! भगवान श्री गणेश का यह मंत्र ‘ॐ गं गणपतये नम: ।’ धन और विद्या प्रदान करनेवाला है । १०० बार इसका जप करनेवाला प्राणी अन्य लोगों का प्रिय बन जाता है ।”  (गरुड़ पुराण, आचार कांड, अध्याय:१८५ )*


*वह अन्य लोगों का प्रिय तो होगा किंतु ईश्वर का प्रिय होने के लिए जपे तो कितना अच्छा !*


*ऋषि प्रसाद – मार्च २०२०*


*🔹 सोमवार विशेष 🔹*


*🔸कार्यों में सफलता-प्राप्ति हेतु*


*🔸जो व्यक्ति बार-बार प्रयत्नों के बावजूद सफलता प्राप्त न कर पा रहा हो अथवा सफलता-प्राप्ति के प्रति पूर्णतया निराश हो चुका हो, उसे प्रत्येक सोमवार को पीपल वृक्ष के नीचे सायंकाल के समय एक दीपक जला के उस वृक्ष की ५ परिक्रमा करनी चाहिए । इस प्रयोग को कुछ ही दिनों तक सम्पन्न करनेवाले को उसके कार्यों में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त होने लगती है ।*

*ऋषिप्रसाद – जनवरी २०२१ से*


*🔸सोमवार को बाल कटवाने से शिवभक्ति की हानि होती है ।* 


*🔸सोमवार को तथा दोपहर के बाद बिल्वपत्र न तोड़ें ।*


🙏🚩🇮🇳🔱🏹🐚🕉️

आज का चौघड़िया 

सवत् 2082 श्रावण शुक्ल पक्ष 

04 चतुर्थी सोमवार 

नक्षत्र : पू फाल्गुनी चद्र राशि : सिंह 

06:05 से 07:44 तक अमृत 

07:44 से 09:24 तक काल राहु काल 

09:24 से 11:04 तक शुभ 

11:04 से 12:44 तक रोग 

12:44 से 02:24 तक उद्वेग 

02:24 से 04:04 तक चंचल 

04:04 से 05:44 तक लाभ 

05:44 से 07:23 तक अमृत 

रात्रि 🌙⭐⭐

07:23 से 08:44 तक चंचल 

08:44 से 10:04 तक रोग 

10:04 से 11:24 तक काल 

11:24 से 12:44 तक लाभ 

12:44 से 02:04 तक उद्वेग 

02:04 से 03:24 तक शुभ 

03:24 से 04:44 तक अमृत 

04:44 से 06:05 तक चंचल 

अभिजीत दोपहर 12:20 से 01:08 तक

विदर (बिछुड़ो) 02 अगस्त रात्रि 11:53 से 

05 अगस्त दोपहर 11:23 तक


राशिफल 

🍁 मेष 

 आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे।आप किसी व्यक्ति विशेष से आकर्षित होंगे।संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है।आप आजीविका के साधनों को बढ़ाने में लगे रहेंगे।🌹


🍁 वृष

जिन लोगों पर आप अति विश्वास कर रहे हैं,वे आपको धोखा देने में लगे हैं।सतर्क रहें।धैर्य और संयम आपको सफलता देगा।राजनीतिक नया परिचय लाभदायक रहेगा।🌹


🍁 मिथुन 

 पारिवारिक विवादों के कारण आप तनाव में रहेंगे।मन अनुकूल समाचार मिलने से खुश होंगे।बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।पिता के व्यवसाय में आपकी रुचि बढ़ेगी।🌹


🍁 कर्क 

 समय रहते विवादों को सुलझा लें।आप सामाजिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे।घर-परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा।🌹


🍁 सिंह 

आलसी प्रवृत्ति को त्यागें।संतान की बुरी आदतों के कारण आप परेशान रहेंगे।परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा।सद्भाव से लिए गए निर्णय सार्थक होंगे।किसी से बात करते वक्त अपनी बात कहने में संकोच करेंगे।🌹


🍁 कन्या 

 काम को टालना बंद करें और समझदारी व जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें।दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी।कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा।राज्य पक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग हैं।🌹


🍁 तुला 

आपको हर बात याद दिलानी पड़ती है।अपनी भूलने की आदत के कारण जीवनसाथी से विवाद,मतभेद होंगे।कार्य में नुकसान से मनोबल कमजोर होगा।उधार दिया पैसा बड़ी मुश्किल से वापस आएगा।🌹


🍁 वृश्चिक 

 अपने कार्य की व्यस्तता के कारण जरूरी कार्य अधूरे ही रहेंगे।मित्रों एवं सहयोगियों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए।व्यापार के निर्णय सोच-समझकर लें।विदेश जाने के योग हैं।🌹


🍁 धनु 

 अपने हुनर से लोगों को अचंभित करेंगे।आर्थिक लाभ होगा और ख्याति भी मिलेगी।खान-पान में अनियमितता से कष्ट हो सकता है।व्यापार में कल्पना के अनुसार परिणाम आएंगे।सामाजिक कार्यों में आपकी अहम भूमिका रहेगी।🌹


🍁 मकर 

 स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान होगा।धन संपत्ति के कामों में प्रबल सफलता मिलने के योग हैं।कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें।कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।🌹


🍁 कुंभ 

कारोबार में अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे।भूमि व संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है।पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं।व्यापार अच्छा चलेगा।कर्म करें,फल की इच्छा न करें।🌹


🍁 मीन 

 काम की व्यस्तता में निजी जीवन को नजरअंदाज न करें।आय से अधिक व्यय होने से बजट बिगड़ सकता है।कष्ट से मुक्ति मिलेगी।आज हनुमान जी को ध्वज अर्पण जरूर करें।कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।🌹


🙏🌹  

🥀🌺🍁 🍁🌺🥀

Featured Post

मुजफ्फरनगर देशभक्ति के गीतों पर जमकर झूमे एसएसपी, थानों के कोतवाल और पुलिसकर्मी, देखें वीडियो

 मुजफ्फरनगर । देशभक्ति के गीतों पर जमकर झूमे एसएसपी, थानों के कोतवाल और पुलिसकर्मी