बुधवार, 30 जुलाई 2025
यादे रफी कार्यक्रम को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। सिटी सेंटर में होने जा रहे यादे रफी कार्यक्रम को रद्द करने की मांग को लेकर आज संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वाधान में हिंदू संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में हिंदू नेताओं ने कहा कि सिटी सेंटर में होने जा रहे यादें रफी कार्यक्रम के बहाने लव जिहाद की तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम को जो संस्था करा रही है उसमें अधिकतर मुस्लिम है पर कार्यक्रम का संयोजक हिंदू समाज की सम्मानित महिलाओं को बनाकर उनके फोटो प्रमुखता से लगा दिए हैं जिससे हिंदू समाज की अधिकतर हिंदू महिला ओर युवतियां कार्यक्रम में आ सकें और फिर उन्हें लव जिहाद का शिकार बना सकें। हिंदू नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार झींगुर बाबा द्वारा बड़े पैमाने पर लव जिहाद चलाया गया इस कार्यक्रम से भी इसी प्रकार लव जिहाद फैलने का खतरा है। हिंदू नेताओं ने शिवाजी सेना के संघटन मंत्री सुमित बजरंगी पर पांच लाख रु मांगने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि लव जेहादियों ने हिंदू समाज की सम्मानित महिलाओं को भ्रमित करके ऐसे आरोप लगाए है। अगर प्रशासन ने लव जेहादियों के दबाव में आकर किसी भी संघटन के हिंदू कार्यकर्ता का उत्पीड़न किया तो हिंदू संघटन चुप नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी डॉक्टर योगेंद्र शर्मा प्रदेश महासचिव शिव सेना राधेश्याम विश्वकर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विश्व हिंदू परिषद अंचित आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्रपति शिवाजी सेना अखिलेश पूरी जिला अध्यक्ष संयुक्त हिंदू महासंघ राजेश कश्यप मंडल महासचिव सुमित बजरंगी संघटन मंत्री शिवाजी सेना पुष्पेंद्र सैनी मंडल उपाध्यक्ष बसंत कश्यप जिला विकास अग्रवाल पूर्व नगर अध्यक्ष बजरंग दलअध्यक्ष विश्व हिंदू पीठ मोहित सोलंकी जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा जिला महासचिव शिव सेना सचिन जोगी वीरेंद्र त्यागी महासचिव विश्व हिंदू महासंघ अरविंद सैनी अध्यक्ष ऑल इंडिया सैनी महासभा उपस्थित रहे।
अलकायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की मुख्य साजिशकर्ता शमा परवीन गिरफ्तार
अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने अलकायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की मुख्य साजिशकर्ता शमा परवीन को गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस ने बेंगलुरू से उसे दबोचा। बता दें कि यह गिरफ्तारी पिछले सप्ताह एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार अलकायदा आतंकवादियों से मिले सुरागों के आधार पर की गई है।
एटीएस ने अलकायदा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए कार्रवाई में चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तारियां गुजरात से 2, दिल्ली और नोएडा से एक-एक की गई। गिरफ्तार किए गए ये चारों आतंकी 20 से 25 साल की उम्र के हैं। जानकारी के मुताबिक, इन आतंकियों को भारत में बड़े टारगेट और बड़ी लोकेशन पर हमला करने की जिम्मेदारी मिलने वाली थी। जांच में सामने आया है कि ये चारों आतंकी सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए एक-दूसरे से कनेक्टेड थे। इसके अलावा, इनके सीमा पार लिंक भी सामने आए हैं।
जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर को व्यापारियों ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त कमिश्नर कार्यपालक जीएसटी राज्य कर राज नाथ तिवारी ने व्यापार बंधु की काफ़ी समय से बन्द पड़ी मीटिंग बुलाने से पहले व्यापारियों की एक बैठक सिटी सेंटर स्थित जीएसटी कार्यालय में आयोजित की।
बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने एजेंडे में शामिल करने हेतु नगर के साथ साथ पूरे जनपद की चौपट विद्युत व्यवस्था, शासन की मंशा के विपरीत अत्यधिक विद्युत कटौती को बन्द किया जाना। छोटी छोटी गलतियों पर छोटे एवम् मंझोली व्यापारियों पर उत्पीड़नात्मक कार्यवाही बन्द करना। नगर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी भारी चैकिंग के द्वारा दुपहिया वाहन चालकों का शोषण बन्द करने सूचीबद्ध करने हेतु कहा।
जीएसटी की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु भी एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवम् वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के नाम जॉइंट कमिश्नर कार्यपालक को सौंपा गया।
कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कंसल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से जिले के अधिकारियों को व्यापार बंधु की मीटिंग बुलाकर उसमें व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की थी। आज की बैठक में शामिल होकर अपने मूल्यवान विचार रखने वालों में अजय कुमार सिंघल नगर अध्यक्ष, श्याम सिंह सैनी जिला महामंत्री, राकेश गर्ग, अलका शर्मा, दिनेश गिरी, प्रवीण खेड़ा, दिनेश बंसल, रामपाल सैन, पंकज गुप्ता, निशांक जैन, हिमांशु कौशिक आदि मौजूद रहे।
देखिए 8.7 तीव्रता के भूकंप से हिला रूस, सुनामी के हालात
मासको। रुस के पूर्वी तट पर कामचटका प्रायद्वीप के पास शक्तिशाली भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.7 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि सुबह 8:25 बजे (स्थानीय समयानुसार) भूकंप समुद्र में आया। इसके कारण रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। चेतावनी में कहा गया है कि समुद्र में 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
बुधवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक - 30 जुलाई 2025*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
🌤️ *शक संवत - 1947*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु*
🌤️ *मास - श्रावण*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल*
🌤️ *तिथि - षष्ठी 31 जुलाई रात्रि 02:41 तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र - हस्त रात्रि 09:53 तक तत्पश्चात चित्रा*
🌤️ *योग - सिद्ध 31 जुलाई रात्रि 03:40 तक तत्पश्चात साध्य*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:23 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:12*
🌤️ *सूर्यास्त - 07:17*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण -*
💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🕉️~*वैदिक पंचांग* ~🕉️
🌷 *शिवपुराण* 🌷
🙏🏻 *श्रावण (सावन) में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय करते हैं। कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपायों के बारे शिवपुराण में भी लिखा है। ये उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें आसानी से किया जा सकता है। सावन में ये उपाय विधि-विधान पूर्वक करने से भक्तों की हर इच्छा पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय इस प्रकार हैं-*
➡ *1. भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।*
➡ *2. तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।*
➡ *3. जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।*
➡ *4. गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन-सा रस (द्रव्य) चढ़ाने से क्या फल मिलता है-*
👉🏻 *1. बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जल द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।*
👉🏻 *2. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।*
👉🏻 *3. शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।*
👉🏻 *4. शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।*
👉🏻 *5. शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।*
👉🏻 *6. यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन-सा फूल चढ़ाने से क्या फल मिलता है-*
🌷 *1. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।*
🌸 *2. भगवान शिव की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन सुख मिलता है।*
💐 *3. अलसी के फूलों से शिव की पूजा करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।*
🌸 *4. शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।*
🍀 *5. बेला के फूल से पूजा करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।*
🌼 *6. जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।*
🌺 *7. कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं।*
🍀 *8. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।*
🌸 *9. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।*
🌺 *10. लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजा में शुभ माना गया है।*
🕉️ *~ हिन्दू पंचांग ~* 🕉️
🙏🌹🌺🪷🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका आलसी स्वभाव जल्दी के किसी भी कार्य को करने नहीं देगा फिर भी जिस कार्य में लग जाएंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज विरोधियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन आपकी व्यवहार कुशलता एवं व्यक्तित्त्व के प्रभाव से सब पर विजय पा लेंगे। नौकरी वाले लोग अपने बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आज आपको नई पहचान एवं संबंध जुड़ेंगे। धन संबंधित कार्यों में थोड़ी लापरवाही करेंगे फिर भी संतोषजनक स्थिति रहेगी। खर्च आज कम ही रहेंगे आसानी से निकल जाएंगे। मित्र रिश्तेदारों से हास-परिहास में तकरार हो सकती है सतर्क रहें। घुटने अथवा अन्य जोड़ो संबंधित समस्या बनेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप अपनी भूतकाल में कई गई गलतियों से सीख लेंगे इनका पश्चाताप भी मन मे रहेगा। आज प्रत्येक कार्य को बुद्धि विवेक से देखभाल कर ही करेंगे लेकिन शीघ्र लाभ कमाने की मानसिकता एवं अहम का भाव कुछ ना कुछ गड़बड़ अवश्य करेगी। आज किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर आप अड़ियल रवैया अपनाएंगे अनुभवी की सहायता लेना आवश्यक है। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा आमद खर्च अनुसार हो जाएगी लेकिन भविष्य के खर्च आज ही सर आने से चिंतित रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र अथवा मित्र मंडली में कम ही बोले सम्मान बने रहने के लिये बेहतर रहेगा। गुप्त मानसिक चिंताओं को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप वाणी एवं व्यवहार पर संयम रख कर ही किसी से वार्तालाप करें बचते बचते भी कलह होने की संभावना है। जिसे आप प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे वही दिल दुखायेगा। आपके अंदर भी आज व्यवहारिकता की कमी रहेगी हर कार्य के अंदर स्वार्थ देखेंगे घर मे भी भाई-बंधुओ अथवा स्त्री से आर्थिक एव पारिवारिक कारणों से बहस हो सकती है। व्यवसाय में उधारी वाले व्यवहार के कारण आर्थिक स्थिति खराब होगी फिर भी जोड़ तोड़ कर खर्च निकल जाएंगे। आज आपका मन कार्य में कम मौज-शौक में ज्यादा रहेगा काम-धंधे इससे प्रभावित ना हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा फिर भी अकस्मात बिगड़ सकता है सावधान रहें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अपने मे मग्न रहेंगे सार्वजनिक अथवा पारिवारिक कार्यो में टालमटोल करने से बेहतर है स्पष्ट ना कह दें अन्यथा नए विरोधी बन सकते है। धन लाभ आज अवश्य होगा व्यावसायिक क्षेत्र पर नए कार्यानुबन्ध मिलने से भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे नौकरी पेशा लोग भी अतिरिक्त आय बनाने में सफल होंगे। आज आप पैसों से किसी की भी मदद करने के लिये तैयार रहेंगे परन्तु व्यक्तिगत रूप से करने में असहज होंगे। महिलायें आज खरीददारी की योजना बनाएंगी घरेलू कार्य की व्यस्तता के चलते मन की इच्छाओं को पूर्ण नही कर सकेंगी। संतानों के कारण घर मे कलह हो सकती है बुजुर्ग आज आपकी कार्यशैली से सहमति रखेंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप ज्यादा समय निश्चिन्त रहेंगे काम धंधे से ऊबन अनुभव होगी इसका मुख्य कारण आज विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक आकर्षण भी रहेगा। धन को लेकर वैसे तो ज्यादा माथा पच्ची नही करेंगे फिर भी किसी के उकसावे में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बेहतर है शांत बैठे धन की हानि हो सकती है। आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये संचित धन पर निर्भरल रहना पड़ेगा। आपकी मानसिक स्थिति पल पल पर परिवर्तित होगी महिलायें भी आज अपने कार्य को औरो के ऊपर डालेंगी जिससे बाद में पछतावा भी होगा। व्यवसायी वर्ग नए कार्य पाने के लिये जोड़तोड़ करेंगे परन्तु सफलता संदिग्ध ही रहेगी। सरकारी कार्य मे उलझन बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका स्वभाव हास्य परिहास वाला रहेगा अपनी चंचल एवं बचकानी हरकतो से सभी को हंसने पर मजबूर कर देंगे परन्तु आपका स्वभाव परिवर्तन भी थोड़ी-थोड़ी देर में होने के कारण आपके मन की भावनाये समझना मुश्किल होगा आज आप अपने जिद् के कारण परिजनो एवं निकटस्थ संबंधियों को परेशानी में भी डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा दिमाग लड़ाने का प्रयास ना करें स्वाभाविक रूप से कार्य होने दे लाभ में रहेंगे। धन की आमद आज अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा होगी परन्तु बिना किसी के सहयोग के धन कमाने में कठिनाई आएगी। धन संचय की जगह खर्च करने में रुचि लेंगे। बदलते मौसम के कारण शरीर मे विकार आ सकता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का सारा दिन आशाओ के विपरीत रहने वाला है धन संबंधित निर्णय सोच समझ कर ही लें। आज सरकारी कार्य सुलझने की जगह ज्यादा उलझन बनाएंगे व्यावसायिक यात्रा में भी समय एवं धन नष्ट होगा आज का दिन शांति से बिताना ही बेहतर रहेगा। मित्र रिश्तेदारों के साथ सम्बंधो में कड़वाहट आ सकती है बोलने से पहले सोच विचार करलें। नौकरी पेशाओ से अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मे गलती होने पर अधिकारियों से तकरार होगी। आस-पड़ोसियों से खास कर महिलाओ से आज मर्यादित व्यवहार करें। आपके ऊपर कोई लांक्षन लग सकता है। स्वयं अथवा परिजन की सेहत को लेकर भी चिंतित रहेंगे। धन लाभ की अपेक्षा हानि ज्यादा होगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण कर सकेंगे घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण सहयोगी रहेगा। महिलायें भी आज किसी का साथ मिलने से अधूरे कार्य पूर्ण कर लेंगी अस्त-व्यस्त कार्यो में भी सुव्यवस्थित करेंगी। सार्वजनिक कार्यो में सहभागिता देने पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे। काम-धंधा मध्यान तक सामान्य रहेगा इसके बाद बढ़ोतरी होने पर व्यस्तता अधिक होगी लेकिन आज धन की आमद को लेकर मध्यान तक उदासी रहेगी संध्या के समय अकस्मात प्राप्ती होने पर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। घर के बुजुर्ग आज आपसे किसी बात पर असहमत हो सकते है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी कार्य सफलता वाला रहेगा। पुराने अधूरे कार्य आज पूर्ण हो सकते है लेकिन इसके लिये आपको अपना लचीला व्यवहार त्यागना पड़ेगा। नौकरी पेशाओ को पदोन्नति में आरही बाधा दूर होने पर कुछ राहत मिलेगी लेकिन इसके लिये अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में अलावा भी अन्य काम आने से परेशान होंगे परन्तु बड़े बुजुर्गो का सहयोग मिलने से शीघ्र ही समाधान भी हो जाएगा। पैतृक संपत्ति के मामलों को आज टालना ही बेहतर रहेगा अन्यथा नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। उच्च अधिकारियों को प्रसन्न रखें बनते काम में बाधा डाल सकते है। शारीरिक स्वास्थ्य कुछ समय के लिए खराब होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपमें धार्मिक भावनाओं का उदय होगा पूजा पाठ में रुचि लेंगे मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे लेकिन परिवार की महिलाये आज धन को लेकर असंतुष्ट रहेंगी अन्य सदस्यों को भी इस कारण परेशान कर सकती है। किसी से किया वादा आज अवश्य पूरा करें अन्यथा अपमानित होना पड़ेगा। धन संबंधित कार्य करने से पहले लिख लें भूल होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज बेमन से कार्य करना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप सीमित लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोग किसी की चुगली का शिकार बनेंगे फिर भी धैर्य से काम लें व्यवहारिकता में कमी ना आने दें। घर के बुजुर्गो का स्वास्थ्य खराब होगा। आकस्मिक खर्च से परेशानी होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन शारीरिक समस्याओ के साथ ही आर्थिक कारणों से भी नई समस्याए बढ़ाएगा। दिन के आरंभ से ही शारीरिक शिथिलता रहने के कारण काम करने का मन नही होगा। उत्साह की कमी के कारण लाभ-हानि की परवाह नही करेंगे। प्रयास करने पर धन की आमाद कही ना कही से हो जाएगी परन्तु व्यर्थ के खर्च भी रहने से आय-व्यय में तालमेल नही बैठा सकेंगे। सुदूर प्रदेश की यात्रा के योग भी है लेकिन आज अतिआवश्यक होने पर ही करें चोटादि का भय भी है किसी भी कार्य मे जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक वातावरण भी किसी ना किसी कारण से अस्त-व्यस्त रहेगा इसे सुधारना आज सम्भव नही।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप अपनी स्थिति का आंकलन नही कर पाएंगे आज एक पल में भाग्यशाली अगले ही पल भाग्यहीन जैसी मनोदशा बनेगी लेकिन आज आपकी मेहनत खाली नही जाएगी व्यवसाय में बिक्री के साथ विस्तार भी कर सकेंगे धन लाभ आज कई सूत्रों से एक के बाद एक क्रमबद्ध होगा। नौकरी वाले लोग काम को ज्यादा गंभीर नही लेंगे जिससे आगे के लिये काम लंबित रहेगा। आज आपका ध्यान सुख सुविधा की बढ़ोतरी पर ज्यादा रहेगा कार्य क्षेत्र पर भी ऐसी ही दशा रहेगी बिना मेहनत किये लाभ कमाने के प्रयास में रहेंगे। महिलाये भी आज काम मे ज्यादा उलझने से बचेंगी। सेहत मौसमी बीमारियों को छोड़ ठीक ही रहेगी।
मंगलवार, 29 जुलाई 2025
मुजफ्फरनगर पत्रकार पर फर्जी मुकदमे को लेकर एकजुट हुए पत्रकार, पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम
*पत्रकारिता की आजादी पर हमला: पुलिस की मनमानी के खिलाफ पत्रकारों का जबरदस्त प्रदर्शन"*
*ककरौली थाने पर जुटे सैकड़ों पत्रकार, फर्जी मुकदमा वापस लेने का दिया अल्टीमेटम*
**मुजफ्फरनगर प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रहार के रूप में उभरी ककरौली पुलिस की कार्रवाई ने पूरे जनपद के पत्रकारों को एकजुट कर दिया है। एक पत्रकार के खिलाफ दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे के विरोध में सैकड़ों पत्रकारों ने ककरौली थाना घेरकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने पुलिस को रविवार तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो सोमवार से बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू होगा।*
*क्या है पूरा मामला*
*आपको बता दे कि क्या है पूरा मामला ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा में एक बच्चे के अपहरण की सूचना मिली पत्रकार को मिली थी पत्रकार नूर मोहम्मद ने उस गाँव के संबंधित दरोगा से पुष्टि करने के बाद सूचना देने वाली महिला का इंटरव्यू लिया और अपहरण की सूचना शीर्षक से ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित की। व्हाट्सएप ग्रुप पर ब्रेकिंग चलने के बाद थाना प्रभारी ने पत्रकार से पोस्ट हटाने का आग्रह किया, जिसे तुरंत पत्रकार साथी ने मान लिया*
*जिसके बावजूद पुलिस ने रातोंरात पत्रकार साथी नूर मोहम्मद के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया।*
*जिसकी सूचना पत्रकारों को मिली तो उनका गुस्सा फूटा और जनपद के सभी पत्रकारों को फर्जी मुकदमे की सूचना दे डाली*
*मामले की जानकारी मिलते ही जनपद भर के पत्रकार आज ककरौली थाना पहुंचे। जिसमे जानसठ, मीरापुर, रामराज, भोपा, खतौली, मोरना ,छपार,समेत विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों पत्रकारों ने पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए थाने प्रदर्शन शुरू कर दिया*
*जिसमे पत्रकारों ने पुलिस से मांग की जो पत्रकार साथी नूर मोहम्मद के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा तुरंत वापस लिया जाए।*
*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक पत्रकार का नहीं, बल्कि पूरे पत्रकारिता समुदाय की आवाज का दमन है। अगर पुलिस ने हमारी मांग नहीं मानी, तो हम सोमवार को बिना सूचना के भारी संख्या में पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा*
मुजफ्फरनगर वैश्य समाज की चिंतन बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर। वैश्य समाज के प्रमुख व्यक्तियों एवं संस्थाओं की एक संयुक्त बैठक बड़ी धर्मशाला वकील रोड,नई मंडी में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक कंसल ने और संचालन दिनेश बंसल ने किया।
बैठक में समाज के प्रमुख लोगों ने एवं अलग-अलग सभा चलने वाले सभी संस्थाओं के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों के साथ समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया।
बैठक में समाज पर लगातार किसी न किसी प्रकार होने वाले आक्रमणों की चिंता करते हुए वैश्य समाज को एकजुट करने पर बल दिया गया।
इसी के निमित्त आज सर्वसम्मति से "संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा जनपद मुजफ्फरनगर" का गठन किया गया.समाज में कार्य करने वाली सभी संस्थाओं को जोड़कर यह अग्रणी संस्था बनाई गई है
जो समाज में जुड़कर कार्य करेगी एवं वैश्य समाज के किसी भी घटक के उत्थान के लिए कार्य करेगी।।
इस सभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में संजय मित्तल, महामंत्री के रूप में दिनेश बंसल एवं अनिल तायल एवं कोषाध्यक्ष के रूप में विश्वदीप गोयल बिट्टू के नाम सर्वसम्मति से पारित किए गए एवं आगे कार्यकारिणी बनाने की जिम्मेदारी उपरोक्त पदाधिकारयों को सौंप दी गई।
सभा में मुख्य रूप से अशोक कंसल पूर्व विधायक एवं संरक्षक वैश्य सभा, संजय मित्तल वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा, श्रीमोहन तायल संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री कदीम अग्रवाल सभा रजिस्टर्ड, सत्यप्रकाश मित्तल अध्यक्ष अग्रसेन भवन स्मारक ट्रस्ट,
सुरेंद्र अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष अखिल अग्रवाल सम्मेलन, विनोद सिंघल जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, प्रमोद मित्तल राष्ट्रीय से संगठन मंत्री अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, अनिल तायल मंत्री श्रीकदीम अग्रवाल सभा, दिनेश बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैश्य सभा, सुनील सिंघल अध्यक्ष वैश्य अग्रवाल महासभा,अमित अग्रवाल बंटी किनौनी प्रदेश अध्यक्ष महाराजा अग्रसेन सेवा समिति रजिस्टर्ड, विश्वदीप गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, योगेश कुमार सिंघल उपाध्यक्ष वैश्य सभा, दिनेश गुप्ता अध्यक्ष श्री अग्रसेन सेवा समिति रामपुरी, शिवकुमार सिंगल महामंत्री श्री अग्रसेन सेवा समिति रामपुरी, पुरुषोत्तम दास सिंगल वैश्य सभा आदर्श कॉलोनी, अशोक कुमार सिंगल P R पब्लिक स्कूल वैश्य सभा आदर्श कॉलोनी,संजीव कुमार गोयल, कपिल कुमार गुप्ता एडवोकेट जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन,राकेश कंसल sd मार्केट, राजेश संगल संरक्षक महाराजा अग्रसेन मंदिर सेवा ट्रस्ट, अचिन कंसल, रविकांत अग्रवाल, संजीव गोयल बॉबी मंत्री वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर,जिला उपाध्यक्ष अमरीश कुमार बंसल बुढ़ाना महाराजा अग्रसेन सेवा समिति रजि०, कांति राठी अध्यक्ष माहेश्वरी सभा जनपद मुजफ्फरनगर, मौजूद रहे
मुजफ्फरनगर जज्बा दौड़- 11 में डी०एम०, एस०एस० पी० ने भरा जज्बा - दोडेंगे सबके साथ
मुजफ्फरनगर। जज्बा दौड़- 11 को विश्व की महानतम दौड़ बनाने के लिए जज्बा टीम डी०एम० उमेश मिश्र व एस०एस० पी० संजय कुमार वर्मा से मिली। दोनों ही अधिकारियों ने जज्बा टीम में नया जज्बा भारते हुए हर स्तर से जज्बा दौड-11 को सफल बनाने में सहयोग दिया।
दोनों ही अधिकारियों ने जज्बा टीम के सत्यप्रकाश रेशू, सभासद अमित पटपटिया, मनीष भारती, नवनीत मिश्र, सुमित मिश्र से जज्बा दौड़ की पूर्ण जानकारी ली। साथ ही बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए हर स्तर पर सहयोग करने को कहाँ। जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को सारी व्यवस्थाएं सुनश्चित करने को कहाँ। जिस पर जज्बा टीम सिटी मजिस्ट्रेट पंकज से मिलकर जज्बा दौड़-11 की हर बात समझाने में सफल रहे। इसी प्रकार एस. एस. पी संजय वर्मा ने जज्बा टीम का सम्मान करते हुए आजादी के दीवानों के लिए जज्बा टीम में एक नया जज्बा भर दिया। जिससे जज्बा टीम ने अपनी तैयारी दो गुना स्तर पर शुरू कर दी हैं।
कांवड़ियों की बस और ट्रक की टक्कर में 18 की मौत व 20 घायल
देवघर। भीषण सड़क हादसे में कांवड़ियों की बस और ट्रक की टक्कर में 18 की मौत व 20 घायल हो गए ।
झारखंड के देवघर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। नाग पंचमी के दिन जहां भक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़ रहे थे, वहीं कांवड़ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के साथ एक भीषण हादसा हो गया। श्रद्धा और आस्था से भरी बस की एक तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें अब तक 18 कांवड़ियों की मौके पर मौत हो चुकी है और 20 से अधिक घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति से आ रही थी, और सामने से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
वही स्थानीय प्रशासन और एंबुलेंस सेवाएं मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
बालाजी महाराज की कृपा से होगा कल्याण : पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक - 29 जुलाई 2025*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
🌤️ *शक संवत - 1947*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु*
🌤️ *मास - श्रावण*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल*
🌤️ *तिथि - पंचमी रात्रि 12:46 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी शाम 07:27 तक तत्पश्चात हस्त*
🌤️ *योग - शिव 30 जुलाई रात्रि 03:05 तक तत्पश्चात सिद्ध*
🌤️ *राहुकाल - शाम 04:02 से शाम 05:40 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:12*
🌤️ *सूर्यास्त - 07:17*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - नाग पंचमी, मंगलागौरी पूजन*
💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🕉️~*वैदिक पंचांग* ~🕉️
🌷 *नागपंचमी* 🌷
🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर प्रमुख नाग मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और भक्त नागदेवता के दर्शन व पूजा करते हैं। सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि घर-घर में इस दिन नागदेवता की पूजा करने का विधान है।*
🙏🏻 *ऐसी मान्यता है कि जो भी इस दिन श्रद्धा व भक्ति से नागदेवता का पूजन करता है उसे व उसके परिवार को कभी भी सर्प भय नहीं होता। इस बार यह पर्व 29 जुलाई मंगलवार को है। इस दिन नागदेवता की पूजा किस प्रकार करें, इसकी विधि इस प्रकार है-*
🌷 *पूजन विधि* 🌷
🙏🏻 *नागपंचमी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सबसे पहले भगवान शंकर का ध्यान करें इसके बाद नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा (सोने, चांदी या तांबे से निर्मित) के सामने यह मंत्र बोलें-*
🌷 *अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।*
*शंखपाल धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।।*
*एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।*
*सायंकाले पठेन्नित्यं प्रात:काले विशेषत:।।*
*तस्मै विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्।।*
🙏🏻 *इसके बाद पूजा व उपवास का संकल्प लें। नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा को दूध से स्नान करवाएं। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराकर गंध, फूल, धूप, दीप से पूजा करें व सफेद मिठाई का भोग लगाएं। यह प्रार्थना करें-*
🌷 *सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथिवीतले।।*
*ये च हेलिमरीचिस्था येन्तरे दिवि संस्थिता।*
*ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:।*
*ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।*
🙏🏻 *प्रार्थना के बाद नाग गायत्री मंत्र का जप करें-*
🌷 *ऊँ नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्।*
🐍 *इसके बाद सर्प सूक्त का पाठ करें* 🐍
🌷 *ब्रह्मलोकुषु ये सर्पा: शेषनाग पुरोगमा:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*इन्द्रलोकेषु ये सर्पा: वासुकि प्रमुखादय:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*कद्रवेयाश्च ये सर्पा: मातृभक्ति परायणा।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*इंद्रलोकेषु ये सर्पा: तक्षका प्रमुखादय:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*सत्यलोकेषु ये सर्पा: वासुकिना च रक्षिता।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*मलये चैव ये सर्पा: कर्कोटक प्रमुखादय:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*पृथिव्यांचैव ये सर्पा: ये साकेत वासिता।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*सर्वग्रामेषु ये सर्पा: वसंतिषु संच्छिता।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*ग्रामे वा यदिवारण्ये ये सर्पा प्रचरन्ति च।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*समुद्रतीरे ये सर्पा ये सर्पा जलवासिन:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*रसातलेषु या सर्पा: अनन्तादि महाबला:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
🐍 *नागदेवता की आरती करें और प्रसाद बांट दें। इस प्रकार पूजा करने से नागदेवता प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।*
🕉️ ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🕉️
पंचक शुरू- 10 अगस्त 2025, रविवार को रात 02:11 बजे
पंचक खत्म- 14 अगस्त 2025, बृहस्पतिवार को सुबह 09:06 बजे
05 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी है।
19 अगस्त को अजा एकादशी है।
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🌷🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।
🌹आज का राशिफल 🌹
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मिला जुला रहेगा। थोड़ी बहुत पेट सम्बंधित समस्याओं एवं खासी जुकाम को छोड़ सेहत भी लगभग सामान्य ही रहेगी। परन्तु कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहने से धन संबंधीत कार्य आज अधूरे रह सकते है। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर अच्छा व्यवहार करने पर वापसी में स्नेह प्रेम ही मिलेगा। कोई व्यक्ति आपको उम्मीद दिला कर अंत समय पर धोखा दे सकता है इसलिए स्वयं के ऊपर निर्भर रहें। संध्या के समय आकस्मिक लाभ की संभावना है प्रलोभन से बचे अन्यथा कुछ ना कुछ हानि ही होगी। लघु यात्रा हो सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन संकट के बादल छटने से मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे। घर में कुछ परिवर्तन अथवा तोड़ फोड़ करवा सकते है। अधिकारी वर्ग के साथ भी महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा होगी। आज आपके द्वारा लिए गए अधिकांश निर्णर्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी फिर भी नए कार्य का आरम्भ किसी की सलाह लेकर अथवा ना करें तो ही बेहतर रहेगा। व्यापार में विस्तार अवश्य कर सकते है। काम धंधा मध्याह्न बाद अकस्मात गति पकड़ेगा। धन लाभ की प्रबल संभावना है। धर्म कर्म पर खर्च करेंगे। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान रह सकते है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा एकदम विपरीत रहेगा। आज आर्थिक विषय सर्वोपरि रहेंगे स्वभाव में भी स्वार्थ अधिक रहेगा इसके कारण घर एवं कार्य क्षेत्र पर तीखी बहस हो सकती है। घर में अनावश्यक खर्च बढ़ने से भी विवाद बनेगा। अनैतिक तरीको से धन कमाने के विचार मन में रहेंगे परन्तु इससे दूर ही रहे आज सामाजिक क्षेत्र पर मान हानि भी हो सकती है। प्रेम-प्रसंगों के संबंधो में शक विवाद का कारण बन सकता है। विरोधियो के आगे लाचार अनुभव करेंगे।
गर्म सर्द की शिकायत होने की संभावना है। ठंडी वस्तुओ से दूर ही रहे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। सोची हुई योजनाओं में विलम्ब अथवा असफलता मिलने से निराशा रहेगी। नौकरी पेशा जातक भी कार्यो में लापरवाही के कारण अधिकारियो के कोप भाजन बनेंगे। सामाजिक व्यवहार में भी कमी आएगी। पिता पुत्री को छोड़ परिवार के अन्य सदस्यों में किसी कारण मतभेद रह सकते है। व्यवसायी वर्ग को मध्यान के आज-पास थोड़ा धन मिलने से कार्य चलते रहेंगे। आज उधार किसी को ना दें फंसने की सम्भवना अधिक है। सेहत सामान्य रहेगी फिर भी दिमाग कम ही काम करेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन भी प्रतिकूल रहने वाला है। सामाजिक अथवा पारिवारिक मामलो में आपकी गलत छवि बनेगी। आज आप अपने आपको बेबस अनुभव करंगे। ना चाहते हुए भी क्रोध आएगा जिससे आस पास के वातावरण में तनाव उत्पन्न होगा। कार्यो में निरंतर विफल रहने से मन में नकारात्मक सोच हावी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी सोच के विपरीत काम होंगे। परिजन भी आज आपसे दूरी बना कर रहेंगे। धैर्य से समय बिताएँ कल का दिन थोड़ा सुधार वाला रहेगा। मानसिक तनाव, सर, बदन दर्द की शिकायत रह सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिला जुला रहने से पल में हानि अगले ही पल लाभ वाली स्थिति रहेगी। बीच में कभी-कभी कई विकल्प मिलने से असमंजस की स्थिति भी बन सकती है परंतु थोड़े बौद्धिक परिश्रम से इनपर विजय पा लेंगे। किसी वयोवृद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आगे के लिए मार्ग मिलेगा। संगीत-कला में विशेष रूचि रहेगी इस क्षेत्र से जुड़े जातक आज थोड़े प्रयास से निश्चित सफलता पा सकते है। धन की आमद आशाजनक लेकिन कुछ इंतजार के बाद होगी। प्रेम प्रसंगों में थोड़े रूठने मनाने के बाद भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। सेहत दिन के कुछ भाग को छोड़कर ठीक ही रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन आपकी आशाओ के विपरीत फल देगा। प्रातः काल से ही शरीर में अकड़न सुस्ती रहने से कार्यो के प्रति गंभीरता नहीं रखेंगे। मध्याह्न के समय सुधार आने पर भी आलस्य नही जाएगा। कार्य क्षेत्र पर बनी बनायी योजनाएं धन अथवा अन्य कारणों से रुकी रहेंगी। धन लाभ के लिए आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी परिणाम कुछ ख़ास नहीं रहेगा। उधारी को लेकर मन चिंताग्रस्त रह सकता है। पुरानी उधारी हो सके तो अवश्य चूका दे परन्तु किसी को उधार आज ना ही दे। घर का वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा। यात्रा की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन लगभग हर क्षेत्र पर संम्मान एवं सफलता दिलाएगा परन्तु स्वास्थ्य में नरमी एवं आलस्य की वृति इसमें व्यवधान भी डाल सकती है। सामाजिक कार्यो में पूर्व में किये गए कार्यो से सम्मान मिलेगा। समाज के सम्मानित व्यक्तियों के साथ उठना-बैठना होगा लेकिन इनसे फायदा उठाने की जगह खर्च ही होगा। पौराणीक धार्मिक क्षेत्रो के दर्शन की लालसा रहेगी शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। दानपुण्य पर खर्च करेंगे। मानसिक शान्ति के लिए एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। घर में शांति रहेगी। सेहत मध्याह्न और रात्रि के समय अचानक नरम बनेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कल की अपेक्षा आज का दिन अच्छा बीतेगा। दिन के पहले भाग में थोड़ी परेशानियों के बाद स्थिति सामान्य बनने लगेगी। परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से आज मायूस होना पड़ सकता है। पुराने व्यवहारों से थोडे लाभ को छोड़ दिन भर धन लाभ के लिए प्रतीक्षा करना पड़ेगा। संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग मिलने से व्यापार में विस्तार कर पाएंगे। भागीदारी के कार्यो में हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगो को अधिकारी वर्ग से आवश्यक बात मनवाने के लिये मन के विपरीत कार्य करना पड़ेगा। परिवार में वातावरण स्थिर रहेगा। धार्मिक क्रियाओं में बढ़ोतरी होगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको पहले की अपेक्षा थोड़ी राहत मिलेगी। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को गम्भीर होकर कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय क्षेत्र पर आशा से अधिक लाभ मिल सकता है परंतु कार्यो को सही दिशा मिल रही है या नहीं इसका एक बार अवलोकन अवश्य करें। नौकरी पेशा जातक बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य भर भी बढ़ेगा। आज आपका आचरण विरोधियो पर अपने आप ही अंकुश लगा देगा। पारिवारिक स्थिति भी पहले से बेहतर बनेगी। आज आपकी बातों को घर के सभी सदस्य गम्भीरता से लेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन लाभ की स्थिति आपके हाथ से निकलती नजर आएगी। थोड़ी लापरवाही एवं थोड़ा गलत मार्गदर्शन मिलने से सहज बनने वाले भी कार्य बिगाड़ लेंगे। धन संपत्ति को लेकर परिवार में आंतरिक कलह रहेगी। सेहत भी आज प्रतिकूल रहेगी खांसी अथवा छाती सम्बंधित रोग होने से शारीरिक कमजोरी बनेगी। धन सम्बंधित लेन-देन आज ना करें। सरकारी कार्यो में भी आज ढील देना ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सेवको की गतिविधि पर नजर रखे नुकसान हो सकता है। परिजनों के साथ बैठ घर की समस्याओं के बारे में चर्चा करें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिस्थिति आपके अनुकूल रहने से मन चाहा कार्य निर्विघ्न पूर्ण कर सकेंगे। कार्य क्षेत्र पर उधार के व्यवहार के कारण थोड़ी तना-तनी रह सकती है परंतु फिर भी धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आज किसी उधारी को लेकर हल्की फुल्की झड़प भी हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। मनोरंजन पर भी आज खर्च होगा। सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होने से अन्य आय के साधन बनेंगे। घर परिवार में आपकी आवश्यकता रहेगी। भाई-बहनों से मित्रवत सम्बन्ध रहेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। सेहत संध्या के आसपास नरम गरम हो सकती है।
Featured Post
मुजफ्फरनगर में बालक से कुकर्म के मामले में मंदिर के साधु को बीस साल कैद
मुजफ्फरनगर। 14 साल के बालक के साथ कुकर्म करने के मामले में शिव मंदिर के साधु महाराज लोकेश नाथ को 20 वर्ष की सजा दस हजार रुपये का जुर्माना क...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...