शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

व्यापरियों ने किया शिवभक्तों को प्रसाद वितरण


मुजफ्फरनगर । संजय जिंदल ( कक्का) ओर मानिक सिंघल,सरताज सिंह यादव के द्वारा जानसठ रोड शनि मंदिर सिद्ध पीठ के पास् आने वाले शिव भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया।

मुख्य रूप से शलभ गुप्ता जिलाध्यक्ष व्यापारियों की आवाज़ व्यापार मंडल एवं भाजपा नेता ने भी प्रसाद वितरण कर धर्म लाभ उठाया।

शलभ गुप्ता ने संजय जी ओर मानिक  ओर सरताज यादव  को इस पवित्र ओर धार्मिक आयोजन् की बधाई दी आपके द्वारा की जा रही भोजन की व्यवस्था सनातन धर्म की परम सेवा है इसके लिए आपका ह्रदय की गहराइयों से आभा र।

मुजफ्फरनगर बाढ़ प्रभावित इलाकों में उपजिलाधिकारी ने की राहत सामग्री वितरित

 मुज़फ्फरनगर । पुरकाजी ब्लॉक में ग्राम भैसलीवाला में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री लेकर  उपजिलाधिकारी परमानंद झा पहुंचे ।



प्रभारी मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

 मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर शुक्रवार को जनपद पहुंचे, जहां उन्होनें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तहसील जानसठ, ब्लॉक मोरना, नगर पंचायत भोकरहेड़ी में बाढ़ से प्रभावित ग्राम मजलीसपुर तौफीर, नया गांव, महराजपुर, सीतबपुर, खैरनगर का दौरा किया और पीड़ितों का हाल चाल जाना और राहत सामग्री का वितरण भी किया। प्रभारी मंत्री ने पानी निकासी की व्यवस्था, आवश्यक चिकित्सा सेवा एवं भोजन, पशुओं के लियें चारे की व्यवस्था तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उपरान्त पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उसके बाद प्रभारी मंत्री ने भोकरहेड़ी इंटर कॉलिज में पीड़ितों के लियें बने आश्रय स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए शरणालय में निवास करें और हर सम्भव सहायता प्रशासन द्वारा समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। 

इस मौके पर उनके साथ भाजयुमों क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण भड़ाना भी मौजूद रहें।

यूपी में पीसीएस अफसरों के तबादले


लखनऊ । यूपी में PCS अफ़सरों के हुए स्थानांतरण-

PCS रमेश यादव SDM औरैया से एसडीएम बस्ती बनाए गए 

PCS लवगीत कौर SDM औरैया से SDM हाथरस बनाई गयी

PCS निशांत तिवारी SDM लखनऊ से SDM औरैया बनाए गए

PCS राकेश कुमार SDM अमेठी से एसडीएम औरैया बनाए गए

PCS सतीश चंद्र त्रिपाठी SDM प्रतापगढ़ से SDM लखनऊ बने

PCS नवीन चन्द्र SDM सदर लखनऊ से SDM उन्नाव बनाये गए

PCS मीनाक्षी पांडे SDM वाराणसी से एसडीम लखनऊ बनी

PCS प्रज्ञा पांडेय SDM लखनऊ से SDM उन्नाव बनी

PCS अंकित शुक्ला SDM उन्नाव से SDM लखनऊ बने

PCS पवन कुमार SDM गोरखपुर से SDM बाराबंकी तबादला हुआ

PCS मनोज कुमार सिंह SDM औरैया से एसडीम रायबरेली बनाए गए

PCS सचिन कुमार वर्मा SDM बाराबंकी से SDM Lucknow बने

PCS अजय कुमार पांडेय SDM वाराणसी से UPEIDA भेजे गये

PCS रमेश यादव SDM औरैया से एसडीएम बस्ती बनाए गए

PCS विनीत मिश्रा, OSD नोएडा अथॉरिटी से SDM अलीगढ़ बनाये गए

PCS अनिल यादव SDM ललितपुर से SDM कुशीनगर बने

PCS संजय पाण्डेय SDM ललितपुर से SDM शाहजहांपुर बनाये गए

PCS रवि प्रताप सिंह SDM ललितपुर से OSD KDA कानपुर तबादला

स्वामी कल्याण देव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी


मुजफ्फरनगर।  शिक्षा ऋषि, महान संत विभूति परम् पूज्य स्वामी कल्याणदेव जी महाराज 19 वी पुण्यतिथि पर गांधी पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर मे स्वामी जी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर  श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा समाज के उत्थान शिक्षा कार्यों का चर्चा की तथा समाज में कुछ करने की प्रेरणा ली  मास्टर विजय सिंह ने कहा  शिक्षा के क्षेत्र मे स्वामी कल्याण देव जी कार्य ऐतिहासिक उसका आज के समय में विकल्प नहीं है . कार्यक्रम में आंदोलनकारी मास्टर  विजय सिंह, श्री विश्वकर्मा धीमान सेवा संघ अध्यक्ष मास्टर निर्मल सिंह , सरदार बलविंद्र सिंह, नरेश विश्वकर्मा, मयंक चौधरी, अरुण धीमान और ओमदत्त देव .आदि द्वारा वीतराग संत का भावपूर्ण स्मरण कर नमन किया गया। 

आज का पंचाग एवँ राशिफल


 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 14 जुलाई 2023*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि -द्वादशी शाम 07:17 तक तत्पश्चात त्रयोदशी* 

🌤️ *नक्षत्र - रोहिणी रात्रि 10:27 तक तत्पश्चात मृगशिरा*

🌤️ *योग - गण्ड सुबह 08:28 तक तत्पश्चात वृद्धि*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 11:05 से दोपहर 12:44 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:06*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:22*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*

💥 *विशेष- *द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *चतुर्दशी-आर्द्रा नक्षत्र योग* 🌷

➡ *15 जुलाई 2023 शनिवार को रात्रि 12:23 से 16 जुलाई रात्रि 10:08 तक चतुर्दशी को आर्द्रा नक्षत्र योग है |*

🙏🏻 *यदि चतुर्दशी के दिन आर्द्रा नक्षत्र का योग हो तो उस समय किया गया प्रणव (ॐ) का जप अक्षय फलदायी होता है।*

🙏🏻 

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷

👉🏻 *15 जुलाई 2023 शनिवार को मासिक शिवरात्रि है।*

🙏🏻 *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*

🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*

🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 

🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*

🌷 *4).ॐ हराय नम:*

🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*

🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*

🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*

🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 

🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 

🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*

🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*

🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*

🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*

🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*

🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 

🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 

🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*

 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻

👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*

👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*

🙏🏻 *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*

🙏🏻 

पंचक प्रारंभ : बुधवार, 02 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 11:26 बजे


पंचक समाप्त: सोमवार, 07 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 01:43 बजे



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है।


5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित चल रहे थे, तो आपकी यह चिंताएं दूर होगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में कम लाभ की ओर ध्यान नहीं देंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। आप अपने धन को सही कार्य में लगाएं और अपने बढ़ते खर्चों पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की योजना बना सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप कारोबार में भूलकर भी कोई जरूरी जानकारी किसी को ना दें, नहीं तो कोई उसका फायदा उठा सकता है। आपने यदि अति उत्साहित होकर किसी काम हो किया, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आप माता पिता की सेवा में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। पिताजी से आप धन संबंधित कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोग आज व्यस्त रहने के कारण अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती हैं और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि लोगों में किसी बात को लेकर तनातनी चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। भाई बहनों का आज आपको पूरा साथ में मिलेगा। आप अपने किसी काम को कल पर टालने से बचें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकती है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। जो उनके लिए खुशी का कारण बनेगी और माता-पिता से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन आपकी कोई पुरानी सलाह आपके बहुत काम आएगी। यदि आप किसी काम को करने के लिए लंबे समय से परेशान थे, तो वह आज पूरा हो सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मन से मानसिक तनाव लेकर आने वाला है। यदि आपको संतान के करियर को लेकर कोई चिंता चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी और कार्यक्षेत्र में आपको परमिशन मिल सकती है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। यदि आप किसी नौकरी में कार्यरत हैं और बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना अच्छा रहेगा। आपने यदि पहले किसी से उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। यदि आप अपने कुछ फैसलों को संतान पर डालेंगे, तो वह आपकी बात का बुरा मान सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करनी होगी। व्यापार को लेकर यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी और आप अपने विरोधियों की नाक में दम करके रखेंगे, जिससे वह आपके कामो में रोड़ा नहीं अटका पाएंगे, लेकिन आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। रोजगार की तलाश में इधर आज कोई बड़ा मुकाम हाथ लग सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और विद्यार्थी कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में यदि परिवर्तन करना पड़े, तो उसके लिए सोच विचार अवश्य करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें किसी पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा और वरिष्ठ सदस्यों से आप कुछ धन संबंधित समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको दांपत्य जीवन में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए साथी की बातों को समझने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कुछ नया कर रहे लोग भी अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं और भाई बहनों से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। आपको आज किसी दूर रहे परिजन से फोन के जरिए शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी बिजनेस के काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। यदि आपकी तरक्की के मार्ग में कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। यदि संतान से आज कोई गलती हो, तो आप उन्हें समझाएं और उनकी बात समझने की कोशिश करें। जीवनसाथी से आपने जितनी उम्मीद लगाई थी, तो वह आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। अपने परिवार के किसी सदस्य को लेकर कोई फैसला लेना पड़े, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से राय अवश्य लें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी से संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप घरेलू जरूरतों को लेकर अच्छा धन व्यय करेंगे, जिससे बाद आपके संचय धन में भी कमी हो सकती है। आपको किसी अजनबी के साथ कोई लेन-देन करना पड़े, तो इसमें आप सावधानी बरतें और संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। यदि आपके कामों में कोई विघ्न बाधा आ रही थी, तो वह आज और दूर होगी और आपको घर से दूर किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप अपने कामों को पूरा कर पाएंगे, लेकिन आप यदि अपने कामों में मनचाही करेंगे, तो इसे बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपके घर आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप अपना कोई फैसला संतान पर ना डालें व उनके मन की बात अवश्य जाने, तभी कोई निर्णय ले। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है

आज शुरू हो जाएगा जलाभिषेक


 मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि के अवसर पर आज से जलाभिषेक प्रारंभ हो जाएगा। त्रयोदशी के जलाभिषेक का शुभ मुहुर्त शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक रहेगा। इसके बाद चतुर्दशी का शुभ मुहुर्त शुरू हो जाएगा।

हरिद्वार से बड़ी संख्या में गंगा जल लेकर आने वाले कांवड़िये जिले के अलग-अलग शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। त्रयोदशी के जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे से शुरु होगा, जो शनिवार को सुबह आठ बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शनिवार को ही आठ बजकर 45 मिनट से चतुर्दशी का शुभ मुहुर्त शुरू हो जाएगा, जो रविवार यानि 16 जुलाई को सुबह दस बजे तक रहेगा।

आजम खान की सुरक्षा हटाई

 


रामपुर । एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति के निर्णय के अनुसार आजम खां की सुरक्षा हटा ली गई है। उन्होंने बताया कि समिति महानुभावों की सुरक्षा की समीक्षा करती है। समिति की पिछली बैठक में निर्णय लिया गया था कि आजम खां को वाई श्रेणी की सुरक्षा को बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है।

समिति की बैठक के फैसले से रामपुर के एसपी को एसपी (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) वैभव कृष्ण ने अवगत कराया था। जिसके बाद बृहस्पतिवार को आजम खां की सुरक्षा वापस ले ली गई। एसपी ने बताया कि अब आजम खां और उनके परिवार के किसी सदस्य के पास अब कोई सुरक्षा नहीं है।

बरसाती नदी में बह गए परिवार के चार लोग

 


बिजनौर । बरसाती नदी पांवधोई के तेज बहाव में एक टाटा मैजिक अचानक बह गया। जिसमें ननंद और भाभी की पानी में डूबने से मौत हो गई जबकि दो बच्चियों का भी कहीं पता नहीं चल पाया है। जिन्हें पानी में तलाश किया जा रहा है। हालांकि इन बच्चों का पिता और टाटा मैजिक चालक पानी से  तैरकर बाहर निकल आया।

बृहस्पतिवार को नगीना के मोहल्ला कलालान का रहने वाला अनवर पुत्र अब्दुल जब्बार अपनी पत्नी रूबी उम्र 27 वर्ष और  बहन शानवी पुत्री अब्दुल जब्बार उम्र 15 वर्ष को लेकर पुरैनी में दवाई लेने के लिए गया था। अनवर की साढ़े 3 साल की बेटी उमेदा  और आयशा (डेढ़ वर्ष) साथ थी।

सोलानी नदी में आयी बाढ़ से आधा दर्जन गाँव जलमग्न, डीएम ने किया दौरा


मुजफ्फरनगर। बाढ़ की सूचना पर पहुँचे जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने  आपदा प्रबंधन टीम को तलब किया। निरन्तर हो रही भारी बारिश व उत्तराखंड क्षेत्र से छोड़े जा  रहे पानी के कारण सोलानी व गंगा नदी उफान पर हैं। सोलानी नदी का पानी मुज़फ्फरनगर खादर क्षेत्र के आधा दर्जन गाँवो में आ गया है तथा जंगल मे खड़ी फसलों को लगभग तबाह कर दिया है। कई गाँव का सम्पर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर अरविन्द मलप्पा बंगारी  ने तुरन्त आपदा प्रबंधन टीम को मौके पर तलब कर तत्काल राहत कार्य किये जाने के निर्देश दिए तथा बाढ़ में फँसे ग्रामीणों को आश्रय स्थल में सुरक्षित पहुॅचाने के निर्देश दिए।

               मुज़फ्फरनगर जिले के ब्लॉक मोरना क्षेत्र में बहने वाली सोलानी नदी में बाढ़ आ जाने से क्षेत्र के गाँव मजलिसपुर तोफीर, खैर नगर, महाराज नगर, सिताबपुरी सहित उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सीमा पर बसे आधा दर्जन गाँवो में बाढ़ का पानी घुस गया है। दोनों राज्यों को जोड़ने वाले मोरना- लक्सर मार्ग जलमग्न हो जाने से मार्ग किनारे बसे गाँवो का सम्पर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। बाढ़ की सूचना पर पहुँचे जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने  आपदा प्रबंधन टीम को तलब कर ग्रामीण, बीमार व्यक्तियों, भैंसा बोगी को नाव द्वारा सोलानी के पुल तक लाने के पश्चात सुरक्षित स्थानों पर आश्रय दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शुकतीर्थ व मजलिसपुर तोफिर में सोलानी नदी के पुल के पास बाढ़ चौकी स्थापित की गयी। स्वास्थ्य सेवाओं को तत्काल प्रभाव से शुरू किया गया है। आश्रय स्थलों पर ग्रामीणों के रुकने एवं भोजन इत्यादि की व्यवस्था हेत उपजिलाधिकारी जानसठ को निर्देशित किया गया। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओँ के लिये हरे चारे की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायें। उन्होनें कहा कि बाढ़ का पानी उतर जाने के बाद फसलों के नुकसान का आंकलन कर हर सम्भव सहायता ग्रामीणों को उपलब्ध करायी जायेगी। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि एन0डी0आर0एफ0 की टीम को भी सूचित कर दिया गया है, आवश्यकता पडने पर टीम जल्द ही जनपद में राहत कार्य आरम्भ कर देगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी जानसठ श्री अभिषेक कुमार सहित आपदा प्रबन्धन टीम मौजूद रही।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...