शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

आज शुरू हो जाएगा जलाभिषेक


 मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि के अवसर पर आज से जलाभिषेक प्रारंभ हो जाएगा। त्रयोदशी के जलाभिषेक का शुभ मुहुर्त शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक रहेगा। इसके बाद चतुर्दशी का शुभ मुहुर्त शुरू हो जाएगा।

हरिद्वार से बड़ी संख्या में गंगा जल लेकर आने वाले कांवड़िये जिले के अलग-अलग शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। त्रयोदशी के जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे से शुरु होगा, जो शनिवार को सुबह आठ बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शनिवार को ही आठ बजकर 45 मिनट से चतुर्दशी का शुभ मुहुर्त शुरू हो जाएगा, जो रविवार यानि 16 जुलाई को सुबह दस बजे तक रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता की न्यायिक पावर हुई सीज

जानसठ। बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू लखनऊ में हुई शिकायत पर चल रही जांच को लेकर बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के आदेशानुसार डीएम ने तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता के खिला...