शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

मोरना मिल के विस्तारीकरण की घोषणा का स्वागत


मुजफ्फरनगर । लगभग 20 वर्षों से उपेक्षा का शिकार रही मोरना शुगर मिल की आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने विस्तारीकरण के लिए घोषणा कर दी। मोरना शुगर मिल क्षेत्र के किसान दो दशकों से गन्ने की समस्या से जूझ रहे थे लेकिन किसी भी  जनप्रतिनिधि द्वारा मोरना मिल के विस्तारीकरण के लिए गंभीर रूप से कदम नहीं उठाया लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी वीरपाल निर्वाल  इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिले और उन्होंने क्षेत्र के काश्तकारों की समस्याओं के संबंध में अवगत कराया उन्हीं के अथक प्रयास कडी मेहनत से आज मोरना मिल को इतनी बड़ी सौगात मिली है जिसके लिए निर्वाल और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। इससे मोरना क्षेत्र के समस्त छोटे बड़े काश्तकारों  को बहुत अधिक लाभ मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा । इस घोषणा से भोपा एवं क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। 

वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। भोपा किसान समिति संघ के डायरेक्टर चौधरी गुरदास वालिया, निकुंज सिंह वालिया, राकेश वालिया, डॉ० ध्रुवपाल वालिया, मनीष वालिया मंडल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, भोपा, अतिन वालिया, आदेश अहलूवालिया आदि समस्त भोपा ग्राम वासियों  ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। 

आज का पंचांग एवँ राशिफल 17 दिसम्बर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞 

⛅ *दिनांक - 17 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका सुबह 10:41 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - सिद्ध सुबह 08:14 तक तत्पश्चात साध्य*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:14 से दोपहर 12:35 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:10*

⛅ *सूर्यास्त - 17:59*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - चतुर्दशी वृद्धि तिथि*

💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ससुराल में तकलीफ़ हो तो* 🌷

👩🏻 *सुहागन देवियाँ को अगर ससुराल में बहुत कष्ट है .... अपनी शुभ मनोकामनाएं पूरी न होने की पीड़ा है, उनके लिए महर्षि अंगीरा के बताये अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को माँ पार्वती का स्मरण करते हुए उनको मन ही मन प्रणाम करें .... " हे माँ मैं अपने घर में सुख ... शांति ... और समृद्धि की वृद्धि हेतु ये व्रत कर रही हूँ "... सुबह ये संकल्प करें और ११ मंत्र से माँ पार्वती को प्रणाम करें ....*

🌷 *ॐ पार्वतये नमः*

🌷 *ॐ हेमवत्ये नमः*

🌷 *ॐ अम्बिकाय नमः*

🌷 *ॐ गिरीश वल्लभाय नमः*

🌷 *ॐ गंभीर नाभ्ये नमः* 

🌷 *ॐ अपर्नाये नमः*

🌷 *ॐ महादेव्यै नमः*

🌷 *ॐ कंठ कामिन्ये नमः*

🌷 *ॐ क्षण मुखाये नमः*

🌷 *ॐ लोक मोहिन्ये नमः* 

🌷 *ॐ मेनका कुक्षी रत्नाये नमः* 

🙏🏻 *ये 11 नाम कम से कम एक बार तो बोल ही लेना, ज्यादा भी बोल सकतें है । जो बहने ये न कर पायें तो उनकी ओर से घर का कोई भी ब्यक्ति उसके लिए कर सकता है और प्रार्थनाा करे की इसका पुण्य उन्हें पहुंचे उनके घर में भी सुख शांति बनी रहे ।*

💥 *विशेष -18 दिसम्बर 2021 शनिवार को सुबह 07:25 से 19 दिसम्बर, रविवार को सुबह 10:05 तक मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है ।*

🙏🏻 *- 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बलवर्धक* 🌷

➡ *२ से ४ ग्राम शतावरी का चूर्ण गर्म दूध के साथ ३ माह तक सेवन करें इससे शरीर में बल आता है, साथ ही नेत्र ज्योति भी बढ़ती है*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *सुबह उठते वक्त* 🌷

🌞 *सुबह उठकर जो " ॐ ब्रह्मणे नमः " " ॐ ब्रह्मणे नमः" गुरु साक्षात् ब्रह्म स्वरुप है | गुरु का स्मरण करते हुए " ॐ ब्रह्मणे नमः " ऐसा जो मन में बोलता है, और वंदन करता है वो समस्त तीर्थो में स्नान करने और समस्त यज्ञो में भाग लेने का पुण्य प्राप्त करता है |*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏जनवरी  में पंचक का आरंभ

5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे

पंचक का समापन

10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक

13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी

वैकुंठ एकादशी शुरू - 16:49, जनवरी 12

समाप्त - 19:32, जनवरी 13

28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी

षटतिला एकादशी शुरू - 02:16, 28 जनवरी

समाप्त - 23:35, 29 जनवरी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज के दिन आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंताग्रस्त रहेंगे, जिसके कारण आपसे अपने कार्यक्षेत्र में भी कुछ गलतियां हो सकती हैं और आपको अपने अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है, लेकिन आप अपने किसी करीबी से इस बारे में सलाह मशवरा करके अपनी चिंताओं से बाहर निकल जाएंगे। सायंकाल के समय अपने माता-पिता से कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श करेंगे, जिसमें आपको अपने भाइयों के साथ कीआवश्यकता होगी। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह की कोई बात चल रही थी, तो आज वह भी आपके किसी परिजन की मदद से समाप्त कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा, क्योंकि आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप अपने भाई बहनों से कुछ पुरानी यादों को साझा करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा, लेकिन यदि आज आप अपने व्यापार में किसी से धन का लेनदेन करने जा रहे हैं, तो आपको इस मामले में सतर्क रहना होगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिचित के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कामों की प्रशंसा होगी, जिसके कारण आज आपके शत्रु भी आपके मित्र बने नजर आएंगे, लेकिन फिर भी आपको उनसे सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में आपके शत्रु भी हो सकते हैं। आज आप अपने भाई बहनों के साथ मिलकर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में मेहनत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अभी तक अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह भी आज मिलवा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन की यात्रा पर भी जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों का आज उन लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी जो काम कम करते है व बातें अधिक करते हैं, इससे ही उनको फायदा होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, क्योंकि आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज आप अपने किसी कार्य के पूरा न होने के कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए कोई उत्तम अवसर आ सकता है, जिसके कारण शिक्षा में आ रही परेशानियां भी दूर होंगी। आज यदि आपके पिताजी को कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।आज आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे, जिनका भविष्य में लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज आपको व्यापार में दिनभर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिनसे आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज संतान पक्ष को उत्तम कार्य करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज सायंकाल के समय आपका मन कुछ चिंताओं के कारण विचलित होगा, लेकिन वह व्यर्थ की होंगी। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसके कारण यदि आप दोनों के बीच कोई तनाव था, तो वह भी आज समाप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज राजनीतिक दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनके द्वारा किए गए कार्यों का आज भरपूर लाभ मिलेगा, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी को कोई सरप्राइस दे सकते हैं, जिसमें उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज यदि सरकारी नौकरी से जुड़े इन लोगों ने किसी महिला सहकर्मी से कोई बहस बाजी की तो आज उनकी पदोन्नति रुक सकती है, जिसके कारण आप परेशान होंगे, लेकिन आज आपको अपने कार्य क्षेत्र के कुछ शत्रुओ को पहचान कर उनसे सावधान रहना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने व्यापार में अत्यधिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। यदि आज आपको अपने घर अथवा कार्यालय में किसी की कोई बात बुरी लगे, तो आपको उसे हंसकर टालना होगा, नहीं तो वह बात बहुत लंबी खिंच सकती है। आज आपको किसी के बहकावे में भी आकर कहीं धन का निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपको अपने माता-पिता से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके चारों और का वातावरण सुखमय रहेगा। आज आप यदि किसी परिवार के सदस्य के विवाह संबंधित किसी निर्णय कोई ले, तो उसमें परिवार के सभी सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो भविष्य में आपको अपने इस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक दृष्टिकोण से कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी व आपको कुछ नई जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा। आज आप अपने किसी परिजन से मदद ना मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के कुछ शत्रुओ से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज आपको धोखा दे सकते है। सायंकाल के समय आज आप अपने घर मे किसी पूजा-पाठ, हवन, कीर्तन आदि करवा सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार मे मिलने वाले लाभ से थोड़ा नाखुश रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि भागदौड़ अधिक होने के कारण आप अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं देंगे, जिसके कारण आपको कुछ बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ अपनी मानसिक परेशानियों को साझा करेंगे, जिससे आपको अपनी कुछ समस्याओं का हल भी मिलेगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को आज कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे उनके आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको बड़ों के आशीर्वाद से व आपकी मेहनत से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी, जिसकी अभिलाष आप लंबे समय से कर रहे थे। आज जीवनसाथी के लिए आप कोई नया व्यवसाय करवा सकते हैं, जिसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपका आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह समाप्त होगा, जिसके कारण आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। आज आपको सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है।

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी


कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

गुरुवार, 16 दिसंबर 2021

कोतवाली थाना क्षेत्र में नशे में धुत बोलेरो चालक ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर

 



मुजफ्फरनगर ।कोतवाली थाना क्षेत्र के पिन्ना बाईपास पर नशे में धुत चालक ने बोलेरो से आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, रोडवेज बस के अलावा कारो को क्षतिग्रस्त किया, खालसा हॉस्पिटल शाहपुर के चिकित्सक डॉ कुलदीप चौहान, डॉ प्रदीप चौहान की गाड़ी में भी टक्कर मारी। स्विफ्ट कार बुरी तरह से टूटी कार सवारों व मोटरसाइकिल चालक भी घायल हुए। दुघर्टना के बाद भी नशे में धुत बोलेरो चालक शराब पीने लगा पुलिस ने बोलेरो सहित चालक को हिरासत में लिया।

केंद्रीय मंत्री के भाई ने किया कुश्ती मेट का फीता काटकर शुभारम्भ

 


मुजफ्फरनगर।बघरा महाराणा प्रताप अखाड़ा में काफी लंबे समय से क्षेत्र के पहलवानो द्वारा कुश्ती में प्रयोग होने वाले मेट की चल रही मांग को मुजफ्फरनगर से सांसद केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के प्रयासों से सम्भव हुई । आज विवेक बालियान द्वारा अखाड़े मे पहुंच कर कुश्ती मेट का फीता काटकर शुभारम्भ किया और पहलवानों को उज्जवल भविष्य की बधाई दी । इसी दौरान ब्लाक प्रमुख बघरा गौरव पंवार, मनोज कश्यप , प्रदीप ,अनुज पहलवान ,धर्मेंद्र पहलवान ,अमित धर्मा ,बघरा प्रधान प्रवीण ,सन्नी प्रधान धनसनी, नीरज प्रधान सैदपुरा,प्रवेंद्र , खलीफा, डॉ

विपिन व क्षेत्र के युवा मौजूद रहे। हम ।

डॉ काजी खुर्रम ने सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी की घोषणा की

 


 मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन के संचालन में संपन्न कार्यक्रम में सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष डॉ काजी खुर्रम द्वारा अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए।

 कार्यक्रम में संबोधन करते हुए मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि जिस तरह किसी बीमारी का इलाज करने के लिए डॉक्टर जिम्मेदारी निभाते हैं उसी तरह की जिम्मेदारी नए पदाधिकारी डॉक्टरों को भाजपा सरकार द्वारा फैलाई जा रही सांप्रदायिकता व नफरत की राजनीति का इलाज जागरूकता पैदा करके करना होगा।

प्रोग्राम की अध्यक्षता कर रहे सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि आज जिस तरह के हालात महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के भाजपा सरकार में हुए हैं उसमें सभी वर्गों को उठ खड़ा होना होगा।

 उन्होंने सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में बने नए पदाधिकारियों से जिम्मेदारी निभाते हुए सपा सरकार के रूप में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

 सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार की दमन उत्पीड़न वाली सरकार को हटाने के लिए सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाए।

 सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष डॉ काजी खुर्रम ने कहा कि जनता के हितों की पैरोंकारी व चिकित्सकों को भी सम्मान केवल समाजवादी पार्टी सरकार में मिलता है सभी नए पदाधिकारी समाजवादी पार्टी सरकार बनाने के लिए योगदान दें उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा समाजवादी पार्टी करेगी। प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप प्रभारी साजिद हसन ने नए पदाधिकारियों को जन जन तक पहुंचाकर समाजवादी संदेश तथा सभी पदाधिकारियों से अपने घरों वाहनों पर समाजवादी झंडा फहराने का आह्वान किया।

प्रोग्राम को सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, सपा उपाध्यक्ष शशांक त्यागी,दिलशाद अंसारी,युवा सपा नेता सलमान त्यागी,लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष फ़राज अंसारी आदि ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में डॉ वैभव शर्मा , डॉ गुलबहार , डॉ अमीर ,डॉ आलम राणा ,एम एस ताजवर , डॉ हाजी आफताब , डॉ असद , डॉ जावेद , डॉ अफशान , डॉ नाज़िश उवैस , डॉ शाह फ़ारूक़ , डॉ ज़ुबैर , डॉ नौशाद , डॉ फरमान , डॉ फरीद , डॉ दिलनवाज़ , डॉ इक़बाल ,आदि को पदाधिकारी बनाते हुए मनोनयन पत्र सौंपे गए।

मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से दिलाया जिले को ये तोहफा

 


लखनऊ । विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर के मोरना स्थित चीनी मिल का विस्तारीकरण का एलान किया। 

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि मोरना चीनी मिल का विस्तारीकरण किया जाएगा। जिसके लिए जल्द ही प्रदेश की सरकार बजट पास कर कार्य की शुरुआत करेगी। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को साधुवाद दिया, साथ ही मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।

सपा-रालोद हाइकमान की सीटों पर चुप्पी से अटकी नेताओं की सांसे

 


लखनऊ ।प्रदेश के चुनावी मैदान में पहली बार गठबंधन के साथ मैदान में उतर रहे सपा-रालोद हाइकमान की सीटों पर चुप्पी से नेताओं का बीपी बढ़ने लगा है। गठबंधन की घोषणा का समय बीतने के बावजूद अभी तक सीटों पर प्रदेशभर में तस्वीर साफ नहीं है। दोनों ही पार्टियों के नेता अपने-अपने क्षेत्र में दावेदारों की तरह चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन सीट बंटवारे के बाद खुद लड़ेंगे या दूसरों को लड़ाएंगे, इसकी चिंता से परेशान हैं। नेताओं की निगाह पार्टी हाइकमान की सीट बंटवारे पर लगी हैं। सीटों पर निर्णय नहीं होने तक नेताओं में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। वर्ष 2022 में प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर फरवरी-मार्च में मतदान संभावित है। चुनावों में जीत को रालोद-सपा इस बार एक नाव में सवार हैं। रालोद के प्रभाव के हिसाब से मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल की 73 सीटें बेहद महत्वपूर्ण हैं। सपा का फोकस वेस्ट यूपी पर है। दिसंबर में परिवर्तन संदेश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वेस्ट यूपी में इस बार भाजपा का सूर्य सदा के लिए डूबने की बात कह चुके हैं। सपा का सपना इन 73 सीटों को जीतते हुए भाजपा को शिकस्त देने का है। गठबंधन के बाद स्थानीय स्तर पर अभी सपा और रालोद दोनों ही पार्टियों के दावेदार चुनावी तैयारी में जुटे हैं, लेकिन जब तक सीट स्पष्ट नहीं होती, तब तक प्रत्याशी खुलकर मतदाता और समर्थकों से बात करने की स्थिति में नहीं हैं। गठबंधन को लेकर सब कुछ सही होने की स्थिति के बावजूद सीटों पर निर्णय नहीं हो पाना दावेदारों के पसीने छुड़ाए हुए है। दावेदारों को डर है कि जिस सीट पर वे खुद प्रत्याशी बनने को जुटे हैं, वह सीट सहयोगी पार्टी के खाते में चली गई तो उनका क्या होगा?

दोनों ही पार्टी से ऐसे कई दावेदार मैदान में हैं, जिनकी उम्र गुजरने को है। वे इस बार टिकट मिलने की पूरी उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन गठबंधन की गांठ से टिकट सहयोगी पार्टी के खाते में चला गया तो सारे अरमान बह जाएंगे।

राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, सपा कहते हैं कि सीटों को लेकर गठबंधन में कोई टेंशन नहीं है। दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष कह चुके हैं कि सभी सहमति हो गई है। घोषणा भी हो जाएगी। मतलूब गौड़, जिलाध्यक्ष, रालोद ने बताया कि सपा और रालोद के बीच गठबंधन हो चुका है। सीटों को लेकर दोनों पार्टियों में नेतृत्व स्तर पर सहमति हो चुकी है। कोई विवाद या टेंशन जैसी बात नहीं है। सही समय पर घोषणा हो जाएगी।

प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ता घरों वाहनों पर पार्टी झंडा लगाए-प्रमोद त्यागी

 


मुजफ्फरनगर। पूर्व मंत्री व सपा के जनपद चुनाव प्रभारी अब्बास अली ने सपा कार्यालय पर विधानसभा के आवेदन प्रत्याशियो,विधानसभा अध्यक्षों,प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं की सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में आयोजित महत्वपूर्ण मीटिंग में कहा कि सभी सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुट जाएं तथा पात्र व्यक्ति की वोट बनने से न छूटे तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति की वोट बने इसकी कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने प्रशासन के द्वारा वोट काटने बनाने में किसी भी पक्षपात व भेदभाव की शिकायत को गंभीरता से लेने तथा उसका कड़ा विरोध करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहने को कहा।

 उन्होंने प्रत्येक विधानसभा पर प्रत्याशी के लिए आवेदन करने वाले नेताओ, विधानसभा के अध्यक्षों व विधानसभा प्रभारियो, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों से वोट बनाने के अभियान,बूथ कमेटी की समीक्षा करते हुए वोट बनाने के लिए तहसीलो में चल रहे प्रशासनिक कार्यो पर कड़ी निगरानी के भी निर्देश दिए।

 सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सभी पदाधिकारियो सक्रीय कार्यकर्ताओ से सपा हाईकमान के निर्देशानुसार 15 दिसम्बर से शुरू हुए अपने घरों व वाहनों पर समाजवादी पार्टी का झंडा अनिवार्य रूप से लगाने के अभियान को सफल बनाने, तथा चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

 सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव तक सपा कार्यकर्ता प्रत्येक मतदान केंद्र क्षेत्र में प्रत्येक समस्या व घटना पर बारीक नजर रखने के साथ भाजपा द्वारा सत्ता के दुरुपयोग व मतदाताओं को लालच देने उनको धमकाने की घटना से तत्काल वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराने की अपील की।

मीटिंग में मुख्य रूप से पूर्व सांसद कादिर राणा,पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक,पूर्व सांसद राजपाल सैनी,पूर्व मंत्री उमा किरण,पूर्व विधायक अनिल कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप,श्यामलाल बच्ची सैनी,पूर्व मंत्री महेश बंसल,पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाक़त अली,पूर्व प्रत्याशी राकेश शर्मा,पूर्व प्रत्याशी शिवान सैनी पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती,सपा नेता सैय्यद अली अब्बास काज़मी,सपा नेता बोबी त्यागी,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा जिला मीडिया प्रभारी व पुरकाजी विधानसभा प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला उपाध्यक्ष व मीरापुर विधानसभा प्रभारी असद पाशा,जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी खतौली विधानसभा विनय पाल पूर्व प्रमुख,सपा नेता रामनिवास पाल, विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा,विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सतबीर त्यागी, विधानसभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फ़िरोज अंसारी,सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर,यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,जिलाध्यक्ष सपा व्यापार सभा राहुल वर्मा,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी,पूर्व राष्ट्रीय व्यापार सभा सुमित खेड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा रागिब कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सूर्य प्रताप राणा ने सम्बोधित किया।

मिटिंग में आमिर कासिम एडवोकेट,हरेंद्र पाल,सलमान त्यागी,ब्रिजेश कुमार, नियाज़ हैदर, प्रदीप गुप्ता, विनोद शर्मा,टीटू पाल रमन,हाजी दिलशाद अंसारी,डॉ काजी खुर्रम,नवेद रँगरेज, सागर कश्यप, महताब सैफ़ी, आतिफ़ अंसारी सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पीपल के पेड़ के कटाई के मामले में मुकदमा दर्ज

 मुजफ्फरनगर । दो दिन पूर्व चौधरी चरणसिंह मार्किट के बाहर लगे प्राचीन पीपल के व्रक्ष को असामाजिक व्यक्तियों द्वारा काटकर व वहां रखी देवी देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर हिन्दू धर्म की आस्था पर चोट पहुंचाने का कार्य किया गया था जिससे हिन्दू समाज मे रोष का माहौल है

जिंसमे आज हिन्दू जागरण मंच का प्रतिनिधि मण्ड़ल जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार  के नेतृत्व में सिविल लाइन थानाध्यक्ष से मिला। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार ने साफ शब्दों में कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए किसी भी जनपद के व्यक्ति के दबाव में आकर ढीला ढाली ना बरती जाए हमे पता चला है कि शहर की एक नामचीन हस्ती को पुलिस बचाने का कार्य कर रही है और कार्यवाही करने से कतरा रही है।


पंवार ने पुलिस को तीन दिन का समय दिया अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती तो सोमवार को सिविल लाइन थाने पर हिन्दू जागरण मंच थाने पर धरना देने को बाध्य होगा

प्रतिनिधि मंडल में:- जिलाउपाध्यक्ष बंटी चौधरी, जिलाउपाध्यक्ष राजेश शर्मा,ज़िला मंत्री वीरेंद्र त्यागी,युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष एड०वैभव यादव,बेटी बचाओ आयाम जिला संयोजक कमलदीप गंगवाल,नगर महामंत्री अखिलेश पुरी,नगर मंत्री एड०दीपक धीमान,सदर खण्ड अध्यक्ष राजकुमार,सदर खण्ड उपाध्यक्ष सुबोध कुमार,युवावाहिनी से जिला महामंत्री कार्तिक जौहरी-नगर महामंत्री सागर वर्मा-नगर उपाध्यक्ष रवि वर्मा, भूमि अधिग्रहण जिला सहसंयोजक विनोद शंकर,शशांक सैनी,सन्नी वर्मा आदि उपस्थित रहे

अखिलेश यादव ने दिया राकेश टिकैत को चुनाव लड़ने का निमंत्रण

 


जौनपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि किसानों की हत्या के दोषी केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को केन्द्र सरकार तत्काल बर्खास्त करें अन्यथा प्रदेश में बुल्डोजर अभियान, माफिया उम्मूलन सब बेमानी साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश में डीजल व पेट्रोल कम्पनियों को मुनाफा हुआ जिसे अमीर की तिजोरियों में भरा गया है। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि अगर राकेश टिकैत चुनाव लड़ना चाहे, तो वे उनका स्वागत करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि राकेश टिकैत किसानों के एक बड़े नेता हैं, उनका आंदोलन भी राजनीति से दूर रहा है। ऐसे में ये फैसला उनको लेना है। अगर वे चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं, हम इसका स्वागत करेंगे। बुधवार को जौनपुर में विजय यात्रा निकालने से पहले अतिथि गृह में मीडिया के साथ बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि पूरी दुनिया में शायद ऐसा हुआ जहां किसानों को जीप से कुचला गया है। किसान अन्न दाता है हमारा पेट भरता है। आज उसको न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसका जिम्मेदार कौन है। अब तो जांच में सब चीजे बाहर आ गयी हैं। अगर कोई जिम्मेदार है तो भाजपा नेता और साजिश कर्ता केन्द्र के गृह राज्यमंत्री हैं। सरकार उन्हें तत्काल बर्खास्त करे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। बदलाव के लिए सपा का विजय रथ जनता के बीच में जा रहा है। उनका लगातार समर्थन मिल रहा है। 

सूचना मिल रही है कि डीजल पेट्रोल की कम्पनियों को तीन तीन महीने में छह सौ फीसदी का मुनाफा हुआ है। आखिर गरीब की जेब से पैसा निकालकर अमीरों की तिजोरी जेब क्यों भरा जा रहा है। जितनी सरकारी सम्पति संस्थाएं व सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है। संविधान की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। इन सवालों को लेकर सपा, अम्बेडकरवादी जनयात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल की सरकार ने जनता को धोखा दिया है। उनके वादे जुमले निकले। उनकी हर बात झूठी है। उनका विज्ञापन भी झूठा है। उनका जवाब देने के लिए जनता समर्थन में खड़ी है।एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे जैसे भाजपा को हार सतायेगी । इस तरह का उत्तर प्रदेश में बड़े नेताओं को आता हुआ देखेंगे। 

समाजवादी विजय रथ का समर्थन और समर्थन में जनता के बीच जाने का मौका मिल रहा है। यूपी की जनता की जनता बदलाव चाहती है। उम्मीद है कि आने वाले समय में बदलाव होकर रहेगा। जनता भाजपा से सवाल करना चाहती है जो कि क्या घोषणा पत्र लागू हो गया। क्या किसानों की आय दोगुना हो गया। क्या नौकरी रोजगार नौजवानों को मिल गये। जो यूपी में निवेश के लिये बड़े बड़े आयोजन हुए थे क्या निवेश हो गये। 

Featured Post

सरकार की नीतियों से व्यापारी हुए नाखुश जॉइंट कमिश्नर को घेरा

मुजफ्फरनगर। जॉइंट कमिश्नर व्यापार कर विभाग राम प्रसाद जी के अध्यक्षता में व्यापार कर विभाग द्वारा व्यापारियों की एक बैठक सिटी सेंटर स्थित वि...