मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन के संचालन में संपन्न कार्यक्रम में सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष डॉ काजी खुर्रम द्वारा अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए।
कार्यक्रम में संबोधन करते हुए मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि जिस तरह किसी बीमारी का इलाज करने के लिए डॉक्टर जिम्मेदारी निभाते हैं उसी तरह की जिम्मेदारी नए पदाधिकारी डॉक्टरों को भाजपा सरकार द्वारा फैलाई जा रही सांप्रदायिकता व नफरत की राजनीति का इलाज जागरूकता पैदा करके करना होगा।
प्रोग्राम की अध्यक्षता कर रहे सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि आज जिस तरह के हालात महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के भाजपा सरकार में हुए हैं उसमें सभी वर्गों को उठ खड़ा होना होगा।
उन्होंने सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में बने नए पदाधिकारियों से जिम्मेदारी निभाते हुए सपा सरकार के रूप में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।
सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार की दमन उत्पीड़न वाली सरकार को हटाने के लिए सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाए।
सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष डॉ काजी खुर्रम ने कहा कि जनता के हितों की पैरोंकारी व चिकित्सकों को भी सम्मान केवल समाजवादी पार्टी सरकार में मिलता है सभी नए पदाधिकारी समाजवादी पार्टी सरकार बनाने के लिए योगदान दें उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा समाजवादी पार्टी करेगी। प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप प्रभारी साजिद हसन ने नए पदाधिकारियों को जन जन तक पहुंचाकर समाजवादी संदेश तथा सभी पदाधिकारियों से अपने घरों वाहनों पर समाजवादी झंडा फहराने का आह्वान किया।
प्रोग्राम को सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, सपा उपाध्यक्ष शशांक त्यागी,दिलशाद अंसारी,युवा सपा नेता सलमान त्यागी,लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष फ़राज अंसारी आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में डॉ वैभव शर्मा , डॉ गुलबहार , डॉ अमीर ,डॉ आलम राणा ,एम एस ताजवर , डॉ हाजी आफताब , डॉ असद , डॉ जावेद , डॉ अफशान , डॉ नाज़िश उवैस , डॉ शाह फ़ारूक़ , डॉ ज़ुबैर , डॉ नौशाद , डॉ फरमान , डॉ फरीद , डॉ दिलनवाज़ , डॉ इक़बाल ,आदि को पदाधिकारी बनाते हुए मनोनयन पत्र सौंपे गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें