मुज़फ्फरनगर। जिले में देर रात कई सब इंस्पेक्टर इधर उधर किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बीती रात यह आदेश जारी किए।
मुज़फ्फरनगर। जिले में देर रात कई सब इंस्पेक्टर इधर उधर किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बीती रात यह आदेश जारी किए।
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 25 नवंबर 2021*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक*)
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - षष्ठी 26 नवंबर प्रातः 04:42 तक तत्पश्चात सप्तमी*
⛅ *नक्षत्र - पुष्य शाम 06:50 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
⛅ *योग - शुक्ल सुबह 07:58 तक तत्पश्चात ब्रह्म*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:48 सेशाम 03:11 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:56*
⛅ *सूर्यास्त - 17:54*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - गुरुपुष्यामृत योग (सूर्योदय से शाम 6:50 तक)*
💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞बलुई दोमट या रेतीली मिट्टी तुलसी के लिए काफी फायदेमंद होती है भुरभुरी उर्वरक मिट्टी में तुलसी लगाने पर बहुत थोड़े दिनों में ही काफी घनी और बड़ी तुलसी आपके लिए कोई जाएगी तुलसी को लगाते समय मिट्टी में कंपोस्ट खाद जरूर मिला लेनी चाहिए जिससे आपके तुलसी की वृद्धि तेजी से हो सके काली मिट्टी में तुलसी काफी तेजी से तरक्की करती
रविवार के दिन तुलसी को दीपक नहीं जला सकते। भगवान गणेश और मां दुर्गा को कभी भी तुलसी ना चढ़ाएं। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि जहां भी तुलसी का पौधा लगाया गया है, वहां कभी गंदगी ना करें। तुलसी का पौधा किसी भी बृहस्पतिवार को लगा सकते हैं।
मान्यता है कि तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख- समृद्धि बनी रहती हैं. ... कई लोग तुलसी में अच्छे से धूप लगे इसीलिए तुलसी के पौधे को अपनी छत या बालकनी में रखते हैं. वास्तु में तुलसी के पौधे को छत पर रखने से दोष लगता है. इससे आपकी कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर होती है.
बिना उपयोग तुलसी के पत्ते कभी नहीं तोडऩे चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को दोष लगता है। अनावश्यक रूप से तुलसी के पत्ते तोडऩा, तुलसी को नष्ट करने के समान माना गया है। बेवजह तुलसी के पत्ते तोडऩे से मृत्यु का शाप लगता है।
🌷 *स्वास्थ्यवर्धक खजूर* 🌷
➡ *खजूर मधुर, शीतल, पौष्टिक व सेवन करने के बाद तुरंत शक्ति-स्फूर्ति देनेवाला है | यह रक्त, मांस व वीर्य की वृद्धि करता है | ह्रदय व मस्तिष्क को शक्ति देता है | वात, पित्त व कफ इन तीनों दोषों का शामक है | यह मल व मूत्र को साफ लाता है | खजूर में कार्बोहाइड्रेटस, प्रोटीन्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम, लौह आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | ' अमेरिकन कैंसर सोसाइटी ' के अनुसार शरीर को एक दिन में २०-३५ ग्राम डाएटरी फाइबर (खाद्य पदार्थों में स्थित रेशा) की जरुरत होती है, जो खजूर खाने से पूरी हो जाती है |*
➡ *खजूर रात भर पानी में भिगोकर सुबह लेना लाभदायक है | खजूर रक्त को बढ़ाता है और यकृत (लीवर) के रोगों में लाभकारी है | रक्ताल्पता में इसका नियमित सेवन लाभकारी है | नींबू के रस में खजूर की चटनी बनाकर खाने से भोजन की अरुचि मिटती है | खजूर का सेवन बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाता है |*
💊 *औषधि-प्रयोग* 💊
👉🏻 *कब्जनाशक : खजूर में रेचक गुण भरपूर है | ८-१० खजूर २०० ग्राम पानी में भिगों दें,सुबह मसलकर इनका शरबत बना लें | फिर इसमें ३०० ग्राम पानी और डालकर गुनगुना गर्म करें | खाली पेट चाय की की तरह पी जायें | कुछ देर बाद दस्त होगा | इससे आँतों को बल और शरीर को स्फूर्ति भी मिलेगी | उम्र के अनुसार खजूर की मात्रा कम-ज्यादा करें |*
👉🏻 *नशा निवारक : शराबी प्राय: नशे की झोंक में इतनी शराब पी जाता है की उसका यकृत नष्ट होकर मृत्यु का कारण बन सकता है | इस स्थिति में ताजे पानी में खजूर को अच्छी तरह मसलते हुए शरबत बनायें | यह शरबत पीने से शराब का विषैला प्रभाव नष्ट होने लगता है |*
👉🏻 *आँतों की पुष्टि : खजूर आँतों के हनिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है, साथ ही खजूर के विशिष्ट तत्त्व ऐसे जीवाणुओं को जन्म देते हैं जो आँतों को विशेष शक्तिशाली तथा अधिक सक्रिय बनाते हैं |*
👉🏻 *हृदय रोगों में : लगभग ५० ग्राम गुठली रहित छुहारे (खारक) २५० मी. ली. पानी में रात को भिगो दें | सुबह छुहारों को पीसकर पेस्ट बना के उसी बचे हुए पानी में घोल लें | इसे प्रात: खाली पेट पी जाने से कुछ ही माह में ह्रदय को पर्याप्त सबलता मिलती है | इसमें १ ग्राम इलायची चूर्ण मिलाना विशेष लाभदायी है |*
👉🏻 *तन-मन की पुष्टि : बच्चों को दूध में खजूर उबाल के देने से उन्हें शारीरिक-मानसिक पोषण मिलता है व शरीर सुदृढ़ बनता है |*
👉🏻 *शैयामूत्र : जो बच्चे रात्रि में बिस्तर गीला करते हों, उन्हें दो छुहारे रात्रि में भिगोकर सुबह दूध में उबाल के दें |*
👉🏻 *बच्चों के दस्त में : बच्चों के दाँत निकलते समय उन्हें बार बार गारे दस्त होते हों या पेचिश पड़ती हो तो खजूर के साथ शहद को अच्छी तरह फेंटकर एक-एक चमच दिन में २-३ बार चटाने से लाभ होता है |*
👉🏻 *मस्तिष्क व हृदय की कमजोरीः रात को खजूर भिगोकर सुबह दूध या घी के साथ खाने से मस्तिष्क व हृदय की पेशियों को ताकत मिलती है। विशेषतः रक्त की कमी के कारण होने वाली हृदय की धड़कन व एकाग्रता की कमी में यह प्रयोग लाभदायी है।*
👉🏻 *मलावरोधः रात को भिगोकर सुबह दूध के साथ लेने से पेट साफ हो जाता है।*
👉🏻 *कृशताः खजूर में शर्करा, वसा (फैट) व प्रोटीन्स विपुल मात्रा में पाये जाते हैं। इसके नियमित सेवन से मांस की वृद्धि होकर शरीर पुष्ट हो जाता है।*
👉🏻 *रक्ताल्पताः खजूर रक्त को बढ़ाकर त्वचा में निखार लाता है।*
👉🏻 *शुक्राल्पताहा खजूर उत्तम वीर्यवर्धक है। गाय के घी अथवा बकरी के दूध के साथ लेने से शुक्राणुओं की वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त अधिक मासिक स्राव, क्षयरोग, खाँसी, भ्रम(चक्कर), कमर व हाथ पैरों का दर्द एवं सुन्नता तथा थायराइड संबंधी रोगों में भी यह लाभदायी है।*
💥 *सावधानी* 💥
❌ *- आजकल खजूर को वृक्ष से अलग करने के बाद रासायनिक पदार्थों के द्वारा सुखाया जाता है | ये रसायन शरीर के लिए हानिकारक होते है | अत: उपयोग करने से पहले खजूर को अच्छी तरह से धों लें | धोकर सुखाने के बाद इन्हें विभिन्न प्रकार से उपयोग किया जा सकता है |*
❌ *- होली के बाद खजूर खाना हितकारी नहीं है।*
❌ *- Diabities वाले खजूर की जगह पर किशमिश का उपयोग करना |*
🙏🏻 *
📖 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,
.
. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।
एकादशी व्रत
30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी
. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश
प्रदोष
02 दिसंबर- प्रदोष व्रत
31 दिसंबर- प्रदोष व्रत
. 30 दिसंबर- सफला एकादशी
पूर्णिमा
18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा
18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा
अमावस्या
मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। आज आपके अच्छे कार्यों से आपका गौरव बढे़गा, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। आपको आज अपने पिताजी की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको अपने खर्चों को नियंत्रण में रखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। आज आपको घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त प्राप्त होगा, जिसके कारण आप किसी भी कार्य को आसानी से कर पाएंगे
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपकी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आपको हर्ष होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आज आपको सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में आज कुछ नई अनुभूति होगी और आप किसी भी समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप किसी नौकरी में कार्यरत है, तो उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ मौज मस्ती व गाने बजाने में व्यतीत करेंगे। यदि संतान से संबंधित कुछ समस्याएं चल रही हैं, तो उनका समाधान आज आप अपने पिताजी की मदद से निकालने में सफल रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मुकदमा चल रहा है, तो उसमें आज आपको निराशा हाथ लगेगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको आपके प्रमोशन जैसी कोई शुभ सूचना मिल सुनने को मिल सकती हैं, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्य आपके लिए सायंकाल के समय किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यदि आपकी माता जी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में भी वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी करने भी जा सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप अपने आप को सफल महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी कुछ समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करना पड़ेगा, तभी आप उनका समाधान खोजने मे सफल रहेंगे। यदि आज अपने व्यापार में धन का लेनदेन किया, तो उसमें अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
नौकरी कर रहे जातकों के उत्तरदायित्व में आज बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन वह धन आपका अपव्यय होगा, इसलिए आज आपको धन व्यय करने से पहले कई बार सोचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। पारिवारिक बिजनेस में पिताजी का मार्गदर्शन मिलने से आपके कई कार्य पूरे होंगे, जिनकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी भविष्य की किसी योजना पर निवेश करने से विचार करेंगे, तभी यह योजना सफल हो पाएगी, नहीं तो उसमें आपको नुकसान हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आपने अपने किसी काम को अपने किसी मित्र के ऊपर डाला हुआ था, तो उसमें आज आपको निराशा हाथ लगेगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपनी ससुराल पक्ष से कोई वस्तु अथवा धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कुछ ध्यान आध्यात्म की ओर भी बढेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने घर कोई पूजा पाठ भी करवा सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा व आज यदि आपके ऊपर कोई परेशानी आये, तो भी आपको उसमें धैर्य रखकर उसका सामना करना होगा, तभी आप अपने सभी कार्य को पूर्ण करने में सफल हो पाएंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको किसी महिला साथी के सहयोग से आपके कार्य प्रभावित होंगे, लेकिन आज आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा, ताकि कोई विश्वासघात ना करें, इसलिए सतर्क रहें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आप अपने कुछ अनावश्यक खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप उन पर रोक लगाने कोशिश कर सकते हैं। आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सतर्क रहना होगा, क्योकि इससे आपके धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लगने से आपको हर्ष होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती है
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको किसी भी कार्य करने से पहले धैर्य को बनाए रखना होगा, तभी आप कार्य को सफल कर पाएंगे, इसलिए जल्दबाजी में आज कोई भी निर्णय न ले, नहीं तो उसमें आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप भौतिक सुख सुविधाओं का भी लाभ उठाएंगे। संतान की नौकरी व आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमे आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्य के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आज किसी नए कार्य के लिए निवेश करना पड़े, तो दिल खोल कर करें, इसमें आपको भरपूर लाभ होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, क्योंकि आज आपको कुछ पेट से संबंधित कष्ट हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे व कार्य क्षेत्र में भी आज आपका मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप कुछ भविष्य की नई योजनाओं पर निवेश करेंगे। आज यदि आप किसी संस्था अथवा व्यक्ति से कर्ज लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं
नरेंद्र कश्यप प्रदेश अध्यक्ष, रूपेंद्र सैनी क्षेत्रीय महामंत्री, सुंदर पाल जिलाध्यक्ष, रामकुमार कश्यप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, ए एस नागर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मोहित शर्मा मंडल अध्यक्ष, डॉ चौहान एवं विजय वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा मुजफ्फरनगर का सभी गांव वालों ने भव्य तरीके से बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और साथ ही साथ सभी को आश्वस्त किया आने वाले इलेक्शन में भारी मतों से भाजपा को वोट देकर विजय बनाएंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू ,सत्तू, नीरज पुंडीर, जयपाल सिंह, सूर्य प्रधान, अनिल एवं रूमी कस्टम आदि लोगों ने भरपूर सहयोग किया।
मुज़फ्फरनगर / गैंगेस्टर मामले में आरोपी सुशील मूंछ सहित सात आरोपियों के विरुद्ध आरोप तेय होगए सबूत के लिए 15 दिसंबर नियत कीगई
आज कोर्ट में आरोपी सुशील मूंछ,ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रहमपाल,राजेन्द्र , राजीव सुनील,उदैवीर कोर्ट में पेश हुए इन सभी पर आरोप तेय होगए
थाना भोपा इलाके में गत 2003 को हरयाणा मारक शराब का बड़ा ज़खीरा मिला था इसमामले में आठ नामजद हुए थे इसके बाद सभी आठ पेर गैंगेस्टर लगादी गई थी , इस मे एक आरोपी नेपाल का किशन फरार चल रहा है इस वजह से उसकी फ़ाइल अलग गईथी
इस बीच आरोपी सुशील मूंछ के ओर से जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल कीगई है अभियोजन अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि ज़मानत अर्ज़ी की सुनवाई के लिए 3 दिसंबर नियत कीगई है
मुजफ्फरनगर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने जनपद वासियों से छूट गई अपनी वोट बनवाने तथा जहां कहीं भी किसी की वोट में कोई त्रुटि है उसको तुरंत सही कराने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर में जिला पंचायत सदस्य डॉ इमरान अंसारी व राशिद जैदी द्वारा आयोजित मीटिंग में पहुंचे थे।
ग्राम बिलासपुर में सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी का ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया।
सपा नेताओं ने ग्राम वासियों से जागरूकता दिखाते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा नई वोट बनाने व पुरानी वोट सही करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में अपनी वोट चेक करने तथा नए मतदाताओं की वोट बनवाने की अपील की।
सपा नेताओं ने कहा कि इस बार अभियान में चूक गए तो नई वोट बनवाना मुश्किल हो जाएगा।
प्रोग्राम में मुख्य रूप से उरूज अब्बास जैदी एडवोकेट,सागर कश्यप,मून अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
मुज़फ़्फ़रनगर। आचार सहिंता के उलंघन के मामले में आज एक दूसरे गवाह के बयान दर्ज हुए मामले में विशेष अदालत के ज़ज़ गोपाल उपध्याय ने तीसरे गवाह के बयान के लिए 3 दिसंबर नियत की है आज आरोपी पूर्व विधायक अनिल कोर्ट में पेश नही हुए उनकी ओर से हाज़री माफी मंज़ूर की गई निषेधग्या के उलाघन के मामले में 188 का मामला दर्ज हुवा था
खतौली। गली मौहल्लो मे सामान बेचने बेचने आए ठग ने सामान का बैग रखने के बहाने महिलाओं के साथ ठगी कर ली। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की। सूत्रो के अनुसार खतौली कोतवाली क्षेत्र की श्यामपुरी कालोनी मे कालीन बेचने के बहाने आए ठग ने सामान का बैग रखने के बहाने महिलाओं से हजारो की ठगी कर ली। आरोपी इस घटना के बाद मौके से रफूचक्कर हो गया। पीडित महिलाओ ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जंाच पडताल शुरू की।
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक - 24 नवंबर 2021*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक*)
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - पंचमी 25 नवंबर रात्रि 03:03 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु शाम 04:29 तक तत्पश्चात पुष्य*
⛅ *योग - शुभ सुबह 07:31 तक तत्पश्चात शुक्ल*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:25 से दोपहर 01:48 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:56*
⛅ *सूर्यास्त - 17:54*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~*
🌞– तुलसी का पौधा गुरुवार के दिन और कार्तिक महीने में तुलसी लगाना सबसे शुभ माना जाता है. स्वच्छ जगह पर तुलसी लगाए. – तुलसी का पौधा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. इसे एक कोने में ही लगाएं
तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में भी नहीं रखना चाहिए. इसे आप उत्तर से लेकर ईशान दिशा तक में रख सकते हैं. तुलसी के पौधे को पश्चिम दिशा की तरफ भी रखा जा सकता है. ध्यान देने वाली बात ये है कि दक्षिण-पश्चिम में और दक्षिण में हमेशा श्यामा तुलसी रखी जाती है.
तुलसी का सूखना है अशुभ संकेत
ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का वास होता है अगर वहां पर कोई परेशानी आने वाली होती है तो उसके ताप को तुलसी सबसे पहले अपने ऊपर ले लेती है और सूख जाती है. ... इसके अलावा तुलसी के पौधे के सूखने का संबंध बुध ग्रह से भी है.
वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को हमेशा एक कोने में ही लगाएं। इसे आंगन के बीच में नहीं लगाना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार, तुलसी वास्तुदोषों को खत्म करता है इसलिए तुलसी का पौधा आप उस जगह लगाएं जहां वास्तु त्रुटि हो। तुलसी के पौधे को साफ जगह पर रखना चाहिए क्योंकि धूल से इसका प्रभाव कम हो जाता है
प्रत्येक रविवार, एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के समय तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। साथ ही इन दिनों में और सूर्य छिपने के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए
🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷
➡ *25 नवम्बर 2021 गुरुवार को (सूर्योदय से शाम 06:50 तक) गुरुपुष्यामृत योग है ।*
🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*
*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*
🙏🏻 *-
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷
🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*
🙏🏻 *-
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *गुरुपुष्यामृत योग* 🌷
🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*
🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*
📖 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपका अपने व्यापार की कुछ विशेष व्यवस्था करने में व्यतीत होगा। आज आपको भौतिक व सांसारिक दृष्टिकोण से भी कुछ बदलाव लग सकता है, लेकिन आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन वह आपको कुछ नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको ससुराल पक्ष से भी धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको मान प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र में आज कुछ नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके सहयोग से आपको भविष्य में लाभ होगा। नौकरी कर रहे जातक यदि आज किसी व्यवसाय को करने की शुरुआत कर रहे हैं, तो वह उसे करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे व भाग्य के दृष्टिकोण से वह उत्तम रहेगा। आज आपको अपने माता-पिता से किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता हो सकती है। यदि उनको कोई शारीरिक कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती हैं। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी ऐसे अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप को ना चाहते हुए भी धन व्यय करना पड़ेगा। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जो आपको भविष्य में कुछ लाभ के नये रास्ते दिखायेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप लंबे समय से रुके हुए किसी कार्य को करने की चेष्टा करेंगे। घर परिवार में सायंकाल के समय आज आपको किसी सदस्य के विवाह की सूचना सुनने को मिल सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको नौकरी में अपने किसी सहयोगी की तरक्की को देखकर ईष्या होगी, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे, लेकिन आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। सायंकाल के समय आज आपको लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। पिताजी के सहयोग से आज आपको कोई भूमि, वाहन अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आप अपने किसी के भी भविष्य से संबंधित कोई फैसला ले, तो बहुत ही सोच विचार करें, नहीं तो भविष्य में आपको उस फैसले के लिए सुनने को मिल सकती है। आज आपको अपने व्यापार के किसी भी निर्णय को बहुत ही सोच समझ कर लेना होगा, नहीं तो आगे चलकर आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। यदि आज कहीं पर बहस व टकराव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उससे दूर रहना ही बेहतर होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने परिवार के किसी महत्वपूर्ण योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे। यदि आपका अपने भाइयों से किसी संपत्ति संबंधित कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको, लेकिन कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेगे। आज आप अपने निकटतम मित्र की सलाह से लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने व्यापार के कुछ नयी व्यवस्थाओं को बनाने में दिन व्यतीत करेंगे। यदि आज व्यवसाय में परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप अपने पारिवारिक बिजनेस के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेंगे, तो वह भी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। यदि आज आपके परिवार में कोई कलह चल रही है, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आज आपके धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको व्यापार में कुछ नई योजनाएं मिलेंगी, जिनके कारण आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपको अपने व्यापार में लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आप व्यवसाय में नई योजनाओं को बनाने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता में आपको ध्यान देना होगा कि आप अपने जरूरी कार्यों को पहले पूरा करें, उनके लिए समय अवश्य निकालें। सायंकाल का समय आज आप अपने संतान से कुछ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य को आपसे लाभ हो सकता है। आज आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने के लिए व अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे व आज अपने लिए थोड़ा समय निकाल लेंगे। आज आपके कुछ परिजन आपकी तरक्की देख कर आप से ईष्या कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी भी आलोचना पर ध्यान नहीं देना है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मंगल कार्यों के लिए रहेगा। आज आपके घर परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने किसी मित्र के सहयोग से तरक्की पा सकते हैं, जिसके कारण आप उनके लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं
दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2022, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
उन्होंने कहा आने वाले समय में उत्तर प्रदेश पूरे विश्व में अपना बड़ा स्थान बनाएगी। उन्होंने पश्चिम के विभिन्न जिलों से आए उधमियों से आह्वान किया कि केंद्र व राज्य सरकार के कार्य को लेकर उद्यमीयो के बीच जायें और 2022 में भाजपा सरकार को दोबारा लाने में अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी और योगी के शासनकाल में देश प्रगति की राह पर है और जो कार्य कुछ साल पहले तक असंभव दिखाई देते थे आज उन लक्ष्य को प्राप्त किया जा चुका है उन्होंने कहा की मोदी के नेतृत्व में धारा 370 को हटाने का कार्य व राम मंदिर निर्माण का दुर्लभ कार्य किया जा सका है उन्होंने कहा कि 2022 की विजय से ही 2024 की विजय का रास्ता खुलेगा और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह जोर शोर से चुनाव की तैयारी में लग जाएं।
इससे पहले कुश पुरी और अनिल अग्रवाल का आईटीएस कॉलेज पहुंचने पर क्षेत्रीय संयोजक राजीव पांचाल व सह संयोजक अंकित गोयल,महानगर संयोजक जय भारद्वाज जिला संयोजक पराग जैन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कश्यप व महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में भारी संख्या में पश्चिम के जिलों से आए सहसंयोजक व संयोजकों ने भाग लिया
मुजफ्फरनगर। शिव मूर्ति संचालक मंडल के सदस्य बाबूराम कौशल जी का आकस्मिक निधन हो गया। शव यात्रा कल प्रातः 9:00 उनके निवास स्थान मोती महल से ...