गुरुवार, 18 नवंबर 2021

मदर्स प्राइड स्कूल में बाल दिवस मनाया


मुजफ्फरनगर । मदर्स प्राईड स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल जी ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाये दी।स्कूल की शिक्षिकाओ ने सभी बच्चो को बताया कि 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस मनाया जाता है. पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था, इसीलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इस दिन सभी बच्चो ने खूब एन्जॉय किया बच्चो ने रोल प्ले किया मूवी देखी साथ ही साथ खूब गेम्स और एक्टिविटी भी की और पॉपकॉर्न पार्टी की। सभी बच्चे बहुत खुश हुए चाचा नेहरू जी के बारे मे जानकार और खूब सारा एन्जॉय करके इस दिन को सफल बनाने में स्कूल की सभी शिक्षिकाओ ने अपना सहयोग दिया।




मंसूरपुर के रिसोर्ट पर फायरिंग, एक की मौत दूसरा घायल


मुजफ्फरनगर । दिल्ली-देहरादून हाईवे-58 पर स्थित मंसूरपुर थाना क्षेत्र में एक रिसोर्ट पर लूट की कोशिश का विरोध करने पर बदमाशों ने होटल में काम करने वाले उड़ीसा निवासी दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार नेशनल हाईवे-58 पर स्थित नमस्ते मिड-वे के नजदीक नैवेद्यम रिसोर्ट पर उड़ीसा के बालेश्वर जनपद निवासी नरेश और सुदर्शन कार्य करते थे। देर रात करीब 11 बजे रिसोर्ट से काम खत्म होने के बाद दोनों खानपुर स्थित अपने कमरे पर जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही ये दोनों मंसूरपुर थाने के समीप चकराता पुल के पास पहुंचे, वैसे ही बाइक सवार दो बदमाशों ने इन्हें घेर लिया और लूट की कोशिश करने लगे। विरोध जताने पर बदमाशों ने दोनों पर गोलियां बरसां दी। गोली लगने से नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। नरेश को दो गालियां लगी। एक गोली सीने में तो दूसरी गोली उसके पेट में जा धंसी। वहीं सुदर्शन भी गोली लगने से बुरी तरह से घायल हो गया।

वारदात की खबर मिलते ही मंसूरपुर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार गौतम मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। सबसे पहले घायल सुदर्शन को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और बदमाशों की तलाश में आसपास के इलाकों में सघन कॉम्बिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई अता-पता नहीं चल सका। साथ ही नरेश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गए।

दो तांत्रिक सगे भाईयों को गोलियों से भूना


सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र में दो तांत्रिक सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने की दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की घटना से हड़कंप सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। बदमाश गोली मारकर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है दोनों भाई क्षेत्र में भगत के नाम से जाने जाते थे और दोनों भक्ति किया करते थे। एसपी देहात मौके पर पहुंचे। सहारनपुर गंगोह थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में इस घटना के बाद हडकंप मच गया। एसएसपी ने बताया कि थाना गंगोह अंतर्गत ग्राम मैनपुरा में दो भाइयों की लाश मिली है। दोनों के शरीर पर गन शॉट इंजरी है। सूचना पर घटनास्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया है। डॉग स्क्वाड और सर्विलांस टीम को भी घटना के अनावरण हेतु प्रयुक्त किया जा रहा है। दोनों भाई झाड़-फूंक का काम करते थे। घटना के बारे में कुछ साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

उमरपुर में पुलिस पर पथराव में 12 नामजद, कई अज्ञात

 


मुजफ्फरनगर। उमरपुर गांव में पुलिस पर पथराव करने के मामले में 12 ग्रामीणों को नामजद करते हुए और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर में श्यामसिंह सैनी और अनुज सैनी ने पुलिस को शिकायत करते हुए कहा कि उनकी बैनामे द्वारा ली गई जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। पुलिस बैनामे के कागजात को देखते हुए मंगलवार को उमरपुर गांव में अवैध कब्जा हटवाने पहुंची। अवैध कब्जा हटवाने को लेकर पुलिस और कब्जादारों के बीच टकराव हुआ था।कब्जाधारक यूसुफ, उसके परिवार व उसके समर्थकों ने इस जमीन को अपनी बताते हुए पुलिस का विरोध किया था। पुलिस का आरोप है कि अवैध कब्जा हटवाने गई पुलिस पर यूसुफ व उसके परिवार वाले तथा उसके समर्थकों ने कब्जा हटवाने का विरोध करते हुए पथराव किया। सरकारी कार्य में बांधा डाली थी। गांव की शांति व्यवस्था को भंग किया था। सीओ विनय गौतम ने बताया कि उमरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज की ओर से कोतवाली में यूसुफ आदि सहित 12 नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत की गई है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 18 नवंबर 2021

 


🙏🏻🙏🏻

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 18 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी दोपहर 12:00 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

⛅ *नक्षत्र - भरणी 19 नवम्बर रात्रि 01:30 तक तत्पश्चात कृत्तिका*

⛅ *योग - वरीयान् 19 नवंबर रात्रि 03:00 तक तत्पश्चात परिघ*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:47 से शाम 03:10 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:52* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:55*

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - वैकुंठ चतुर्दशी पूजन, व्रत पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा, भीष्मपंचक व्रत समाप्त*

💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞काम कैसा भी हो अगर गुरुवार को आप घर से निकलने से पहले सरसों के कुछ दाने मुंह में डालकर निकलेंगे तो आपको सफलता मिलेगी. 

शुक्रवार: मां लक्ष्‍मी को सफेद वस्‍तुएं बहुत प्रिय हैं और दूध से बनी चीजों का भोग लगाने से माता बहुत जल्‍दी प्रसन्‍न होती हैं. इसलिए शुक्रवार को दही खाकर निकलना शुभ होगा.


🌷 *शालिग्राम का दान* 🌷

🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार*

🌷 *सप्तसागरपर्यंतं भूदानाद्यत्फलं भवेत् ।।*

*शालिग्रामशिलादानात्तत्फलं समवाप्नुयात् ।।*

*शालिग्रामशिलादानात्कार्तिके ब्राह्मणी यथा ।।*

🙏🏻 *सात समुद्रों तक की पृथ्वी का दान करने से जो फल प्राप्त होता है, शालग्राम शिला के दान से मनुष्य उसी फल को पा लेता है । अतः कार्तिक मास में स्नान तथा दानपूर्वक शालिग्राम शिला का दान अवश्य करना चाहिए।*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *तुलसी* 🌷

🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण, प्रकृति खण्ड के अनुसार*

🌷 *सुधाघटसहस्रेण सा तुष्टिर्न भवेद्धरेः।*

*या च तुष्टिर्भवेन्नृणां तुलसीपत्रदानतः।।*

*गवामयुतदानेन यत्फलं लभते नरः।*

*तुलसीपत्रदानेन तत्फलं लभते सति।।*

🙏🏻 *हजारों घड़े अमृत से नहलाने पर भी भगवान श्रीहरि को उतनी तृप्ति नहीं होती है, जितनी वे मनुष्यों के तुलसी का एक पत्ता चढ़ाने से प्राप्त करते हैं।दस हजार गोदान से मानव जो फल प्राप्त करता है, वही फल तुलसी-पत्र के दान से पा लेता है।* 

🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार*

*जो पुरुष कार्तिक मास में श्रीहरि को तुलसी अर्पण करता है, वह पत्र-संख्या के बराबर युगों तक भगवान के धाम में विराजमान होता है। फिर उत्तम कुल में उसका जन्म होता और निश्चित रूप से भगवान के प्रति उसके मन में भक्ति उत्पन्न होती है, वह भारत में सुखी एवं चिरंजीवी होता है।*

🌷 *शिबिराम्यन्तरे भद्रा स्थापिता तुलसी नृणाम् ।*

*धनपुत्रप्रदात्री च पुण्यदा हरिभक्तिदा ।।*

*प्रभाते तुलसीं दृष्ट्वा स्वर्णदानफलं लभेत् । ब्रह्मवैवर्तपुराण, श्रीकृष्णजन्मखण्ड, अध्याय 103)*

🌿 *घरके भीतर लगायी हुई तुलसी मनुष्योंके लिये कल्याणकारिणी, धन - पुत्र प्रदान करनेवाली, पुण्यदायिनी तथा हरिभक्ति देनेवाली होती है । प्रातःकाल तुलसीका दर्शन करनेसे सुवर्ण - दानका फल प्राप्त होता है ।*


📖 

📒 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


16 नवंबर- भौम प्रदोष

02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार



जिनका आज जनमदिन है उन्को हार्दिक शुभाशीष 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72



 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको शासन की ओर से भी सम्मानित किए जाने की भरपूर संभावना बनती दिख रही है। यदि आज कहीं से धन उधार लेने की या बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। सायंकाल के समय आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपके कुछ ऐसे काम होंगे, जिन्हें पूरा करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करने में सफल भी अवश्य रहेंगे, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपको कोई चोट चपेट ना आये, इसलिए जल्दबाजी में किसी काम को ना करें। यदि आज आप धन के निवेश के लिए कहीं पर योजना बनाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आप अपने व्यापार में होने वाले लाभ से संतुष्ट रहेंगे, लेकिन यदि आज आपका अपने घर के किसी सदस्य से कोई बहस बाजी हो, तो उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको आर्थिक दृष्टिकोण से थोड़ा संभलकर चलने के लिए होगा, इसलिए आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी और अपने धन को भविष्य के लिए किसी ऐसी जगह सेव करना होगा, जहां से वह आपको भरपूर लाभ दे सके। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसके कष्टों में भी आज वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आपका मन भी परेशान रहेगा। रोजगार की तलाश में कार्यरत लोगों को आज उनकी मेहनत के अनुसार कार्य मिलेगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष की ओर से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उन्हें कोई समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपनी शान शौकत पर कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन यह भी आपको अपनी आय को देखकर ही करना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर रहेगा। आज आप कुछ कार्य के पूरा ना होने से थोड़ा निराश रहेंगे, लेकिन इसमें आपको यह ध्यान देना होगा कि आप कहीं किसी गलत व्यक्ति पर भरोसा करके लेनदेन ना करें, नहीं तो भविष्य में वह आपके भरोसे को तोड़कर आपको कोई बहुत बड़ी चोट पहुंचा सकता है। आज यदि आप अपने किसी दोस्त से रूपए पैसे की मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो वह बढ़ सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ ही आवश्यकता होगी। आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव बना रहेगा और उसके परिणाम भी बेहद शुभ रहेंगे। यदि आपकी पत्नी से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आज वह भी समाप्त हो सकता है। आज आपको लोगों की मदद करते समय ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको यदि कोई नया इन्वेस्टमेंट करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। आज आप अपने किसी परिजन के घर घूमने के लिए जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके मन में एक अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज घर परिवार पर में यदि कोई कहासुनी होगी, तो उसमें आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपको उस बात पर ध्यान नहीं देना है, क्योंकि सायंकाल तक परिवार के वरिष्ठ सदस्य द्वारा आप इस समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज कोई व्यक्ति आपके बनते हुए कार्यों में बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आप आपके लिए बुद्धि और विवेक से कार्य करने का रहेगा। यदि आज आप अपने व्यापार के कुछ नई योजनाओं को लागू करने की सोच रहे हैं, तो वह किसी के बहकावे में आकर ना ले। अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर ही उन्हें आगे बढ़ाएं, तभी वह आपको भरपूर लाभ दे सकेंगी। आज व्यापार में थोड़ा लाभ कम होने के कारण भी आप संतुष्ट नजर आएंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति थोड़े कमजोर रहेगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी ऐसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे, लेकिन आज आपको अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई पर भी कुछ धन खर्च करना पड़ेगा, तभी वह भविष्य में किसी मुकाम तक पहुंच पाएंगे। ससुराल पक्ष में आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातक यदि आप किसी नए व्यवसाय को करेंगे, तो वह भी उनको भरपूर लाभ दे सकता है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम हो सकता है, इसलिए आज आपको अपने खानपान की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आज आपको आपका कोई सगा संबंधी धोखा दे सकता है, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उससे बचने में सफल रहेंगे। आज आप सांसारिक सुख के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपकी संतान का कोई विवाह संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप वह पूरा हो सकता है। सामाजिक सम्मान मिलने से आज आप का मनोबल बढ़ेगा। खुशमिजाज व्यतीत होने के कारण आज अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे, जिसके कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

मुजफ्फरनगर में हाइवे देर रात फिर हुआ खूनी खेल, एक की मौत, एक घायल

 


मुजफ्फरनगर । मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एन एच 58 पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली! एक की मौत! दूसरा गंभीर रूप से घायल! उड़ीसा निवासी बताए जा रहे हैं दोनों मृतक और घायल युवक! पुलिस जांच पड़ताल में जुटी!!

बुधवार, 17 नवंबर 2021

सबसे पहले सबसे तेज : स्कूल और कॉलेज की छुट्टियों के आदेश हुए निरस्त नहीं होगा अवकाश

 


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में स्कूलों को बंद करने के आदेशों को निरस्त करते हुए एक पत्र जारी किया है जिसमें लिखा गया है कि जो आदेश पहले जारी हुए थे वह प्रति वर्ष हो गए थे जिसके चलते यह प्रकरण अभी शासन स्तर पर विचाराधीन है। हालांकि इस पत्र में स्कूलों का अवकाश निरस्त करने को लेकर साफ कुछ नहीं कहा गया है। इससे अभिभावकों में संदेह की स्थिति पैदा हो गयी है। इसी पत्रांक के हवाले से जिलाधिकारी स्तर से अवकाश की सूचना जारी की गई थी। बाद में डी आई ओ एस ने संशोधन आदेश जारी कर स्थिति को स्पष्ट किया। 
 
ये भी पढ़े 

कृपया समस्त प्राचार्य/ प्रधानाचार्य ध्यान दें। शासन द्वारा अभी अभी स्कूल कॉलेज में प्रदूषण के कारण संस्थाओं को बंद रखने के अपने आदेश को वापिस के लिया गया है। अतः समस्त संस्थाएँ अपने निर्धारित समय पर खुलेंगी तथा अध्ययन/ अध्यापन/ परीक्षा संबंधित गतिविधियाँ यथावत आयोजित की जायेंगी। किसी भी स्थिति में कोई विद्यालय बंद नही रखा जायेगा। कृपया अवगत होकर आवश्यक कार्यवाही करें। सादर।
गजेन्द्र कुमार, ज़िला विद्यालय निरीक्षक, मुज़फ़्फ़रनगर।

नई मंडी मंडल द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान


मुजफ्फरनगर । तीसरे दिन नई मण्डी मण्डल द्वारा नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर की अध्यक्षता में शक्ति केन्द्र संयोजक प्रियांक गुप्ता के प्रतिष्ठान पूजा कन्फैक्शनरी भोपा रोड़ मुज़फ्फरनगर पर सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, द्वारिकापुरी शक्ति केन्द्र संयोजक प्रियांक गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अर्ष सिंघल, मण्डल सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर शर्मा, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु कौशिक, सुमित गोयल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

धर्मपरायण स्व.जगवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 


मुजफ्फरनगर। सपा नेता चन्दन चौहान की दादी श्रीमति जगवती देवी धर्मपत्निन पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.बाबू नारायण सिह की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धंाजलि सभा मे पहंुचे विभिन्न राजनैतिक/सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ,धार्मिक व व्यापारी संगठनो सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगो ने धर्मपरायण स्व.जगवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धंाजलि दी। 

  उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के नेता चन्दन सिह चैहान की दादी श्रीमति जगवती देवी का 09 नवम्बर 2021 को निधन हो गया था। आज दक्षिणी सिविल लाईन स्थित नारायण निवास पर श्रद्धंाजलि सभा आयोजित की गई। श्रृद्धंाजलि सभा मे पहंुचे राजनैतिक,सामाजिक एवं समाज के गणमान्य लोगो ने श्रीमति जगवती देवी को श्रृद्धाजलि अर्पित की। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व संासद हरेन्द्र मलिक,सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व संासद अमीर आलम,पूर्व विधायक नवाजिश आलम, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल्ला राणा,सपा नेता निधिशराज गर्ग,पूर्व विधायक अनिल कुमार,सचिन अग्रवाल,सपा नेता गौरव स्वरूप,सपा नेता शलभ गुप्ता,सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी,साजिद हसन, पूर्व मंत्री महेश बंसल, अशोक बालियान एड.,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोमपाल भाटी,सपा नेता राकेश शर्मा,भाजपा नेता संजय अग्रवाल,भाजपा नेता संजय गर्ग,पालिकाध्यक्ष श्रीमति अन्जू अग्रवाल, सपा नेता प्रवीण मलिक,रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर,रालोद नेता अभिषेक चैधरी,पराग चैधरी,अंकित सहरावत,बालेन्द्र साकेत,बोबी त्यागी, किसान नेता राजीव बालियान, सपा नेता गौरव जैन,समाजसेवी सुभाष चैधरी, अशोक बालियान एड.माजरा,सपा नेता राशिद सिददकी,कृष्णपाल राठी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । जानसठ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गौ-तस्कर अभियुक्त को घायल कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए उनके कब्जे से गोमांस भी बरामद किया है। 

थाना जानसठ पुलिस द्वारा दो शातिर गौ-तस्कर अभियुक्तों को अहरोडा मोड पुलिया के पास से घायल कर गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए गौ तस्करो के नाम अरशद पुत्र हाशिम निवासी ग्राम व थाना ककरौली मुजफ्फरनगर व राशिद पुत्र हाशिम निवासी उपरोक्त बताये जा रहे हैं। जानसठ पुलिस ने उनके कब्जे से 50 किलोग्राम गौमांस व 02 तमंचे मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स भी बरामद की हैं।

पुलिस की माने तो मुठभेड़ में पकड़े गये गो तस्करो अरशद व राशिद उपरोक्त शातिर किस्म के गौ-तस्कर प्रवृत्ति के अपराधी है जिनपर गौकशी, गैंगस्टर जैसी धाराओं लगभग 01-01 दर्जन अभियोग दर्ज  बताये जा रहें है।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...