शनिवार, 3 जुलाई 2021

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मूछों की जंग के बीच कडी सुरक्षा के साथ वोटिंग

 






मुजफ्फरनगर। कडी सुरक्षा के बीच आज शुरू हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान के लिए कलेक्ट्रेट  परिसर में बनाए गए मतदान स्थल पर सीधे मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी डाॅक्टर वीरपाल निर्वाल और संयुक्त विपक्ष के सतेंद्र बालियान के बीच सीधे मुकाबले में भाजपा का पलडा भारी नजर आ रहा है। आज इस चुनाव से भाजपा व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान तथा दूसरे खेमे में भाकियू अध्यक्ष चै नरेश टिकैत और संयुक्त विपक्ष की मंूछों की लडाई का नतीजा शाम तक सामने आ जाएगा।


वीरपाल निर्वाल आज राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला मंत्री सुधीर खटीक, मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विजय वर्मा सहित दर्जनों भाजपाई कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंचे। भाजपाई पूरी तरह से जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए और खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कहा 30 से ज्यादा वोट भाजपा उम्मीदवार को मिलेंगे। 

भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त विपक्षी प्रत्याशी सत्येंद्र बालियान जिला पंचायत सदस्य आरिफा और रालोद नेता पूर्व मंत्री योगराज सिंह जिला पंचायत सदस्य इरशाद और अंकित बालियान को लेकर मतदान स्थल पर पहुंचे।  विपक्षी प्रत्याशी सत्येंद्र बालियान ने केंद्रीय मंत्री डा संजीव बालियान का नाम लेते हुए कहा कि जब उन्हें मेरी जरूरत थी, मैं उनके साथ था, आज मुझे उनकी जरूरत है वह मेरे खिलाफ है। भाकियू समर्थकों ने महावीर चौक पर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। 

मतदान स्थल पर हालांकि केवल वोटर को ही प्रवेश दिया जा रहा है, लेकिन भाजपा और भाकियू समेत विपक्ष के लिए मूंछ का सवाल बने इस चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हैं।



स्वतंत्रता सेनानी की विधवा का निधन


मुजफ्फरनगर । जाट कॉलोनी निवासी स्वतंत्रता सेनानी विधवा जीतकौर का 100 बरस से अधिक आयु में आज निधन हो गया।

उनके पति स्वर्गीय सुखबीर पंवार एलम गांव के मूल निवासी थे जो 1970 के आसपास जाट कॉलोनी में बस गए। उन्होंने ही जाट कॉलोनी के आधे से अधिक लोगों के बैनामे कराए। एक तरह से जाट कॉलोनी बसाने वालो में वह उल्लेखनीय थे। वह चो छोटू राम इंटर कोलिज में शिक्षक (पीटीआई) थे। आज़ाद हिंद फौज में रहे सुखबीर सिंह कई बरस लापता रहे। एक समय उन्हें मृत मान उनकी धर्मपत्नी जीतकौर को दूसरे भाई के साथ ब्याहने की बात भी चली। परन्तु जीत कौर ने इनकार कर दिया। बाद में सुखबीर सिंह लौट आए। उन्हें लोग कैप्टन सुखबीर सिंह के नाम से पुकारते थे। कैप्टन सुखबीर सिंह के तीन पुत्र है। 2 बाहर रहते है।

जीतकौर का आज सवेरे निधन हुआ। 2016 में तत्कालीन जिलाधिकारी डीके सिंह और तत्कालीन एसएसपी बबलू कुमार ने उन्हें स्वतंत्रता सेनानी और जनपद के वृद्ध लोगो के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित भी किया था। ईश्वर श्रीमती जीतकौर को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे। 

53 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज जंग का मैदान तैयार


लखनऊ । उत्तरप्रदेश के 75 जिले में से 22 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, वहीं 21 भाजपा और एक सपा के पास. उत्तरप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है, ऐसे में पंचायत चुनाव परिणामों को सेमीफाइनल की तरह लिया जा रहा है. उत्तरप्रदेश के अधिकतर जिलों में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश में 53 सीटों के लिए मतदान दोपहर 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक होगा.आइये जानते हैं उत्तरप्रदेश के 53 जिलों में किनके बीच है कांटे की टक्कर-

1- चंदौली : भारतीय जनता पार्टी दीनानाथ शर्मा और समाजवादी पार्टी के तेज नारायण यादव के बीच मुकाबला है.

2-. हापुड़ : भारतीय जनता पार्टी की रेखा नागर और समाजवादी पार्टी के रुचि यादव के बीच टक्कर है.

3.सुल्तानपुर: भाजपा की श्रीमती उषा सिंह और समाजवादी पार्टी के केशा यादव के बीच फाइट है.

4. मिर्जापुर : भारतीय जनता पार्टी की राजू कन्नौजिया और समाजवादी पार्टी की आशा देवी मैदान में हैं.

5. रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी की रंजना चौधरी और कांग्रेस की आरती सिंह हैं.

6. मथुरा : भारतीय जनता पार्टी की किशन चौधरी और राष्ट्रीय लोक दल के राजेंद्र सिंह सिकरवार मैदान में हैं.

7. फिरोजाबाद: समाजवादी पार्टी की श्रीमती रुचि यादव और भाजपा की हर्षिता सिंह किस्मत आजमा रहे हैं.

8. बिजनौर: समाजवादी पार्टी की ओर से विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार चरणजीत कौर और भारतीय जनता पार्टी के साकेन्द्र प्रताप चौधरी मैदान में हैं

9. हमीरपुर: भारतीय जनता पार्टी जयंती राजपूत और निषाद पार्टी से दुष्यंत सिंह मैदान में हैं.

10. मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त गठबंधन प्रत्यशी सतेंद्र बालियान और भारतीय जनता पार्टी के वीरपाल निर्वाल हैं.

11. सोनभद्र: समाजवादी पार्टी जय प्रकाश पांडेय उर्फ चेखुर पांडेय और अपना दल (एस) से राधिका पटेल मैदान में उतरी हैं.

12. बलिया: भारतीय जनता पार्टी से सुप्रिया चौधरी और समाजवादी पार्टी से नंद चौधरी प्रत्याशी हैं.

13. गाज़ीपुऱ: समाजवादी पार्टी से कुसुमलता यादव और भाजपा से सपना सिंह के बीच मुकाबला है.

14. उन्नाव: भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती शकुन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशी अरुण सिंह के बीच टक्कर है.

15. हरदोई: भारतीय जनता पार्टी से प्रेमावती, समाजवादी पार्टी से मुन्नी देवी गौतम मैदान में हैं.16.कुशीनगर: समाजवादी पार्टी से रीता यादव और भाजपा से सावित्री जायसवाल मैदान में हैं.

17. मैनपुरी : समाजवादी पार्टी से मनोज यादव और भाजपा से अर्चना भदौरिया

18. प्रतापगढ़: भाजपा से छमा सिंह, समाजवादी पार्टी से अमरावती पटेल और राजा भैया की जनसत्ता पार्टी से माधुरी पटेल के बीच मुकाबला है.

19. कन्नौज BG समाजवादी पार्टी से श्याम सिंह यादव और भाजपा से प्रिया शाक्य के बीच टक्कर है.

20. जालौन: भाजपा से घनश्याम अनुरागी और संयुक्त गठबंधन से उर्मिला अनुरागी.

21. महाराजगंज: समाजवादी पार्टी से दुर्गा यादव और भारतीय जनता पार्टी के रविकांत पटेल मैदान में हैं.

22.. संतकबीर नगर: समाजवादी पार्टी से बलराम यादव और भाजपा से कृष्णा चौरसिया मैदान में हैं.

23. लखीमपुर: भाजपा से ओमप्रकाश भार्गव और समाजवादी पार्टी से अंजली भार्गव चुनाव लड़ रहे हैं.

24. बदायूं: भारतीय जनता पार्टी से वर्षा यादव और समाजवादी पार्टी से सुनीता शाक्य मैदान में हैं.

25. प्रयागराज: समाजवादी पार्टी से मालती यादव और भाजपा से डाक्टर वीके सिंह मैदान में हैं.

26.अमेठी: भाजपा से राजेश अग्रहरि औरBG समाजवादी पार्टी से श्रीमती शीलम सिंह

27. भदोही: निर्दलीय अमित सिंह और निर्दलीय अनुरूद्ध त्रिपाठी मैदान में हैं.

28. बाराबंकी: भाजपा से राजरानी रावत और समाजवादी पार्टी से नेहा आनंद चुनाव लड़ रहे हैं.

29. फर्रुखाबाद:BG भाजपा से मोनिका यादव और समाजवादी पार्टी से सुबोध यादव मैदान में हैं.

30. संभल: भारतीय जनता पार्टी से अनामिका और समाजवादी पार्टी से प्रिया यादव किस्मत आजमा रही हैं.

31. बस्ती: भाजपा से संजय चौधरी और समाजवादी पार्टी से वीरेन्द्र कुमार चौधरी मैदान में हैं.

32. फतेहपुर: भारतीय जनता पार्टी BGसे अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह और समाजवादी पार्टी से संगीता राज पासवान के बीच मुकाबला है.

33: शामली: समाजवादी पार्टी-आरएलडी गठबंधन से अंजलि देवी और भाजपा से मधु गुज्जर मैदान में हैं.

34. अलीगढ़: समाजवादी पार्टी से अर्चना यादव और भाजपा से श्रीमती विजय सिंह मैदान में हैं.

35. जौनपुर: अपना दल (एस) से रीता पटेल, समाजवादी पार्टी से निशी यादव, निर्दलीय श्रीकला सिंह और भाजपा की बागी नीलम सिंह हैं.

36. कासगंज: BGभारतीय जनता पार्टी से रत्नेश कश्यप और समाजवादी पार्टी से समर्थ यादव हैं.

37. आजमगढ़: समाजवादी पार्टी से विजय यादव और भारतीय जनता पार्टी से संजय निषाद मैदान में हैं.

38. सिद्धार्थनगर: समाजवादी पार्टी से पूजा यादव और भाजपा से शीतल सिंह किस्मत आजमा रहे हैं.

39. एटा: भाजपा प्रत्याशी विनीता यादव और BGसमाजवादी पार्टी प्रत्याशी रेखा यादव के बीच टक्कर है.

40. अयोध्या: समाजवादी पार्टी से इंदु सेन और भाजपा के रोली सिंह मैदान में हैं.

41. रामपुर: समाजवादी पार्टी से नसरीन जहां और भाजपा से ख्याली राम लोधी मैदान में हैं.

42. सीतापुर: भाजपा से श्रद्धा सागर, समाजवादी पार्टी से अनिता राजवंशी, निर्दलीय चंद्रप्रभा और निर्दलीय प्रीती रावत मैदान में हैं.

43. औरैया: भाजपा से कमल दोहरे और समाजवादी BGपार्टी से रवि त्यागी मैदान में हैं.

44. महोबा: भाजपा से जयप्रकाश अनुरागी और समाजवादी पार्टी से मृत्युंजय प्रताप सिंह मैदान में हैं.

45.फतेहपुर: भाजपा से अभय प्रताप सिंह और समाजवादी पार्टी से संगीत राज मैदान में हैं.

46. कानपुर: भाजपा से स्वप्निल वरुण और समाजवादी पार्टी से राजू दिवाकर मैदान में हैं.

47. कानपुर देहात: भाजपा से BGनीरज रानी सिंह और समाजवादी पार्टी से रामसिंह यादव में हैं.

48. अम्बेडकर नगर: भाजपा से श्याम सुंदर और समाजवादी पार्टी से अजीत यादव मैदान में हैं.

49. बरेली: भाजपा से रश्मि पटेल BGऔर समाजवादी पार्टी से विनीता गंगवार के बीच मुकाबला है.

50.कौशाम्बी BG भाजपा से कल्पना सोनकर और समाजवादी पार्टी से विजमा दिवाकर मैदान में हैं.

51.हाथरस: भाजपा से सीमा उपाध्याय और रालोद/समाजवादी पार्टी से शशि चौधरी के बीच फाइट है.

52.देवरिया: भाजपा से गिरीश चंद तिवारी और समाजवादी पार्टी से शैलजा यादव मैदान में हैं.

53. लखनऊ: भाजपा से आरती रावत और समाजवादी पार्टी से विजयलक्ष्मी मैदान में हैं.

आज शनिवार को भी बौछारें दे सकती हैं राहत


नयी दिल्ली। मानसून के पिछड़ने के बावजूद स्थानीय स्तर पर बने सिस्टम के चलते दोपहर बाद दिल्ली वेस्ट यूपी के इलाकों में घने बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं। थोड़ी देर में कहीं जोरदार और कहीं हल्की बारिश ने गर्मी से थोड़ा राहत दी। शनिवार को कई इलाकों में बादलों और बारिश के आसार हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के पालम इलाके में सबसे ज्यादा 26 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई। जबकि, सफदरजंग मौसम केन्द्र और लोधी रोड मौसम केन्द्र में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 5.2 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी दिल्ली व आसपास के अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान के 40 डिग्री से नीचे आने की संभावना है। लेकिन, रविवार से फिर गर्मी बढेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाएगा। मानसूनी बारिश आठ जुलाई तक आने की संभावना है।

आज का पंचांग और राशिफल : जानिए क्या कह रहे हैं आपके सितारे

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 03 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - ज्येष्ठ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - नवमी शाम 05:30 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - रेवती सुबह 06:14 तक तत्पश्चात अश्विनी*

⛅ *योग - अतिगण्ड सुबह 11:29 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:22 से सुबह 11:03 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:02* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना मना है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सद्गति के लिए* 🌷

🙏🏻 *जिस किसी के घर में किसी की मृत्यु हो, तो वो चाहे विदेश में रहते हो तो उसकी हड्डियां हरिद्वार भेज न पाएँ लेकिन, आंवले के रस में उसकी हड्डियां धो लें, और वहीं किसी नदी में डाल दे तो दुबारा उस मृतक आत्मा का जन्म नहीं होगा, उसकी सद्गति होगी, ऐसा पुराणों में लिखा है ।*

🙏🏻 *

         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *खाँसी में तुरंत लाभ हेतु* 🌷

😫 *१) कच्ची हल्दी का रस पियें |(मात्र:बच्चों के लिए पाँव से आधा तथा बड़ों के लिए १ चम्मच)*

😫 *२) अदरक का छोटा – सा टुकड़ा चूसें |*

😫 *३) २ – ३ काली मिर्च चूसें अथवा काली मिर्च चबाकर गुनगुना पानी पियें |*

😫 *४) अत्यधिक खाँसी में एक-एक चम्मच अदरक व नागरबेल (पान के पत्ते) के गुनगुने रस में थोडा सा पुराना गुड या शहद मिलाकर पीना उत्तम हैं |*

🙏🏻 *

         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्जे के भार से बचें* 🌷

👉🏻 *उबटन वाला स्नान* 👈🏻

1⃣ *१ गेहूँ*

2⃣ *२ चावल ( जो ज्वार खाते हों वो ज्वार और जो चावल खाते हों वो चावल ले सकते हैं )*

3⃣ *३ मूँग*

4⃣ *४ चना*

5⃣ *५ उड़द*

6⃣ *६ जौं*

7⃣ *७ तिल कर्जे के भार से छुड़ाने में बड़ा काम करेगा | सप्तधान उबटन का स्नान रोज करो | बहुत मदद मिलेगी .... गृह पीड़ा दूर होगी बहुत फायदा होगा |*

🙏🏻 


📖 *

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक आरम्भ

जून 28, 2021, सोमवार को 01:00 pm

पंचक अंत

जुलाई 3, 2021, शनिवार को 06:14 am

पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

21 जून- निर्जला एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष


22 जून: भौम प्रदोष


जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

ज्येष्ठ पूर्णिमा जून 24, बृहस्पतिवार

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी कार्य को करने में किसी से सहयोग नहीं मांगेंगे, तो वह भी आज आपको अपने आप ही मिल जाएगा और आपके कार्य पूरे होंगे, लेकिन आज यदि आप किसी को कोई सीख देंगे, तो वह सही की जगह गलत हो सकती है, इसलिए यदि ऐसा करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। यदि आप अपने घरेलू कार्य को आगे के लिए टालेंगे, तो आपके परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में अपनी पुरानी गलतियों से कुछ सीख लेंगे। आज दोपहर के समय आपका अपने परिजनों व किसी परिचित को लेकर मनमुटाव हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते खराब कर सकते हैं। आज आपके घर परिवार के सदस्य आपके खर्चों में बढ़ोतरी कराएंगे, जो आपकी आमदनी से अधिक होगी, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। किसी घर परिवार के सदस्यों से आज आपकी अनबन हो सकती है, इसलिए आपको अपने स्वभाव में नरमी बनाए रखनी होगी, नहीं तो यह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है। आज पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं आएंगी। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फल दायक रहेगा। आज आपकी घर परिवार में यदि आपके आवश्यकता हो, तो ही अपने विचार रखें अन्यथा आप को मानहानि हो सकती हैं। भाई बंधुओं से किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी झड़प होने की आशंका है। आज आपको अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा। आज आपको आपके व्यापार में लाभ कम होगा, बस आपके दैनिक खर्चे ही आसानी से निकाल पाएंगे, लेकिन आपको अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी कार्य पर विचार विमर्श कर सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको धन के साथ-साथ मान-सम्मान भी दिलवाएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने का मन बनाएंगे, जिसमें काफी हद तक आपको सफलता भी प्राप्त होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्य में भी अधिक रुचि लेंगे। आज आप अपने आसपास के लोगों के खातिरदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आप की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आज आपने जिस भी कार्य को करने का मन बनाया होगा, वह पूरा होगा और उसमें आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी। यदि आज आप किसी भूमि भवन आदि खरीदने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से प्राप्त हो सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके अंदर एक नई चेतना जागृत करेगा, जिसके कारण आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए उतावले रहेंगे। आज आप जो भी कार्य करे वह बहुत ही सोच समझ कर करें ,नहीं तो वह आपको परेशानी की दे सकता है। आज आपके घर व परिवार के सदस्य आपसे अपनी इच्छा पूर्ति कराने की जिद कर सकते हैं, जिसके कारण आपको कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। आज आप धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी तीर्थ स्थान पर यात्रा की योजना भी आज बना सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी सेहत के प्रति भी ध्यान देना होगा क्योंकि यदि आपको लंबे समय से कुछ तनाव चल रहा था, तो उसके कारण आज आपके शारीरिक कष्ट में वृद्धि हो सकती है। आपको सिर दर्द इत्यादि परेशान कर सकते हैं। सरकारी एवं संपत्ति संबंधित मामलों में आज आपकी कुछ उलझनें बढ़ सकती हैं। आज आपको किसी अपने रिश्तेदार के माध्यम से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका शांतिप्रिय रहेगा। आज धन संबंधित मामलों में आपकी छवि ईमानदार वाली रहेगी। आज कार्य के आरंभ में आपको ज्यादा काम देखकर घबराहट होगी, लेकिन थोड़ी परिश्रम से ही वह समाप्त होगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों व अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने किसी मित्र या परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता हैं। घरेलू वातावरण में भी आज कुछ छोटे-मोटे खर्च आपको परेशान कर सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभ के साथ-साथ खर्चे वाला भी रहेगा। आज आप जितना लाभ कमाएंगे, उससे ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन को बनाकर रखना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण में कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज आप अपने घर अथवा व्यवसाय दोनों के कामों में आवश्यकता से ज्यादा दिमाग लगाएंगे, जिसका आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। ज्यादा समझदारी के कारण आप के लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्यों को करने से बचना होगा। यदि आज किसी कार्य में जोखिम उठाया, तो वह भविष्य में आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव को मंजूर करना पड़ सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल फलदायक रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलने पर मन अनैतिक साधनों से कमाई की ओर आकर्षित होगा, लेकिन लेकिन इससे स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। आज आपका अधिकांश समय प्रियजनों के कारण विचलित हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओ पर विचार विमर्श भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी आज आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन कुछ चुनौती भरा रह सकता है


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल


मुजफ्फरनगर । थाना खतौली में आज सोशल मीडिया में फेसबुक वाल पर एक यूजर अखिलेश पंडित ने अपनी फेसबुक वॉल पर केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संबंध में अपशब्द कहे जो बड़े ही निंदनीय है।  जिसे देखकर  कांग्रेस पार्टी के नेताओं में खलबली मच गई कांग्रेश पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसा बहुत बार हो चुका है अब बर्दाश्त के बाहर है जिला महामंत्री ब्रजभूषण शर्मा का कहना है यह बेहद आपत्तिजनक संसदीय गरिमा के प्रतिकूल अशोभनीय भाषा का प्रयोग करता है फेसबुक पर सोशल मीडिया पर चित्र पोस्ट करता है इसके अलावा फेसबुक वॉल पर अनेक चित्र और पोस्ट कर रखी हैं जिनसे हम सम्मानित व्यक्तियों के चरित्र हनन तथा समाज में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली सामग्री पोस्ट की जाती है  राहुल गांधी  के प्रति अशोभनीय वर्तमान पोस्ट से देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं तथा कांग्रेस जनों में रोष व्याप्त है आज कांग्रेश पार्टी के कार्यकर्ता थाना खतौली में पहुंचे और अखिलेश पंडित के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की एप्लीकेशन दी है वही थाना खतौली प्रभारी ने  ऐसी पोस्ट करने पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

मुजफ्फरनगर के बागोवाली में एन आई ए का छापा, दो संदिग्ध दबोचे


मुजफ्फरनगर । कैराना के बाद मुजफ्फरनगर में भी एनआईए ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली में दबिश देकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
सूत्रों के अनुसार एनआईए ने पुरकाजी के गांव उदयावाली में भी दबिश दी, लेकिन यहां से कोई उनके हत्थे नहीं चढ़ा। सूत्रों की मानें तो यूपी में सक्रिय आतंकियों की धरपकड़ के लिए एनआइए ने यह छापेमारी की है। गुरुवार देर शाम एनआईए की टीम ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली में दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि नई मंडी पुलिस को छापेमारी की भनक तक नहीं लगी। इसके बाद टीम ने पुरकाजी थानाक्षेत्र के गांव उदयावाली में भी दबिश दी। बताया गया है कि यहां पर टीम को एक संदिग्ध महिला की लोकेशन मिल रही थी, लेकिन वह नहीं मिली । टीम दोनों संदिग्धों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश में सक्रिय आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स के शूटरों और उसके साथ नशे की तस्करी में लगे लोगों की तलाश में यह छापे की कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान टीम ने नशीले पदार्थ समेत अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। टीम ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस अफसरों से जानकारी साझा नहीं की। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि एनआईए की टीम आयी थी। एनआईए ने स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया वन महोत्सव सप्ताह के दौरान वृक्षारोपण


 मुजफ्फरनगर । वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वृक्ष रोपित कर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा और प्रदेश को हरा-भरा रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगायें।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन महोत्सव सप्ताह (1 जुलाई से 7 जुलाई तक) को वृक्षारोपण जन आंदोलन के रूप में मनाने तथा इस दौरान 30 करोड वृक्ष लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कडी में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर के डी0ए0वी0 इंटर कॉलेज, जैन कन्या डिग्री कॉलेज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आवास विकास कॉलोनी, एस.वी.एम. योग एण्ड हेल्थ साइंस कॉलेज आदि स्थानों पर वृक्षारोपण कर इस जन आंदोलन का शुभारंभ किया।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एक सप्ताह के अंदर 30 करोड वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है वहीं मुजफ्फरनगर में रोपित किये जाने वाले वृक्षों की संख्या 30 लाख होगी।

पेड-पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि महामारी के समय में, वन महोत्सव न केवल मदर नेचर का उत्सव बन जाता है, बल्कि मानव जीवन को नुकसान से बचाने का एक उत्सव भी बन जाता है। ऐसे में, हम सभी को इस जन आंदोलन का हिस्सा बनकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हैं तथा अन्य लोगों को भी पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण और विकास के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, डी ए वी इंटर कालेज के प्रबंधक अभिनव सुशील, प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव, जैन डिग्री कालेज के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव रुपेश जैन, प्रधानाचार्य सीमा जैन, सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुगंध जैन, आई टी आई प्रधानाचार्य मनोज दुबे, आवास विकास कालोनी के अध्यक्ष विकास बालियान, योगेश शर्मा, जिला वन अधिकारी सूरज कुमार आदि रहे।

उत्तराखंड में सियासी घमासान तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा

 


देहरादून । उत्तराखंड सरकार में इसी साल 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली तीरथ सिंह रावत ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्हें त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह सीएम बनाया गया था। अगर उनका इस्तीफा मंजूर होता है तो उत्तराखंड को फिर एक नया सीएम मिलेगा।तीन दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को, पिछले 24 घंटों के भीतर दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। मुलाकातों के इस दौर से प्रदेश में एक और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें आरंभ हो गई। नड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मुख्यमंत्री की लगभग आधे घंटे की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब रावत के भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

खबर आ रही है कि तीरथ सिंह रावत ने ताजा राजीनितक हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि उनका इस्तीफा मंजूर हुआ है या नहीं।

विधायक उमेश मलिक ने ने किया बुढ़ाना विधानसभा में वृक्षारोपण



 मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के अंदर बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक एसडीएम अजय अम्बष्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृक्षारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के अंदर कई जगहों पर वृक्षारोपण किया और क्षेत्र वासियों से अपील की कि सभी लोग वृक्षारोपण करें और जीवन बचाएं। 

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...