मुजफ्फरनगर l
रविवार को 17 पॉजीटिव केस मिले हैं, जबकि 63 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किये गए है,एक मौत भी हुई है। अब जनपद में 562 एक्टिव केस हैं
मुजफ्फरनगर l
इस अवसर पर स्वागत करने वालो में जिलाध्यक्ष अजित राठी, जिला पंचायत सदस्य गज्जू पठान, सुधीर भारतीय, विदित मलिक, जगपाल मलिक, ओमकार बालियान , काजी फैज, मारूफ राणा आदि उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत प्रत्याशी डॉक्टर वीरपाल निर्वाल को पंद्रह निर्दलीय सदस्यों के समर्थन का दावा पार्टी नेताओं ने किया है। चुनाव अभियान को मजबूती प्रदान करने हेतु भाजपा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्दलीय पंद्रह जिला पंचायत सदस्यों द्वारा अपना समर्थन डॉ संजीव बालियान एवं जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं सभी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी को देने का एलान किया गया। उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल व विक्रम सैनी का इसमें बडा योगदान रहा। बैठक में जिला मंत्री राहुल वर्मा, मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, रूपेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। मेरठ रोड स्थित एक होटल में यह बैठक हुई। समर्थन देने वाले सदस्यों में गोविंद, रजत, अरुण त्यागी, डा इमरान, सचिन करानिया, अमरकांत, जोगेन्दर सिंह, विरेंद्र बिल्लू, राहुल ठाकुर, सलीम, विजय दुल्हैरा, मौ यूनुस, शौकीन, रिहान अली, शाहनवाज, मौ मूसा और संजय व रवि शामिल हैं।
शराब कांड के बाद ऋषि शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 500 फोन नंबर सर्विलांस पर लगाए थे। साथ ही 6 राज्यों में गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर एसपी सिटी व एसपी ग्रामीण ने बुलंदशहर बॉर्डर से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ऋषि शर्मा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ में जुटी है। बताया जा रहा है कि शराब तस्कर ऋषि शर्मा अवैध शराब से जुड़े कई सफेदपोशों के नामों का खुलासा कर सकता है। जहरीली शराब कांड में अब तक पुलिस ने 40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दे कि जहरीली शराब पीने से अब तक 101 शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है। जिसमें से 40 लोगों की शराब पीने से मौत की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है। इस मामले में अब तक 50 हजार के इनामी विपिन चौधरी व 25 हजार के इनामी आरोपी नीरज चौधरी और कुल 6 इनामी शराब माफियाओं सहित 40 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था। अब एक लाख का इनामी शराब तस्कर ऋषि शर्मा भी पुलिस की गिरफ्त में है।
अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि मेरठ, गोरखपुर और सहारनपुर में अभी कोरोना के एक्टिव केसेस 600 से बहुत ज्यादा हैं। इन्हें छोड़ कर बाकी जिलों से कर्फ्यू हटाया गया है। बनारस, गाजियाबाद, नोएडा और मुजफ्फरनगर में कल तक सवा छह सौ के आसपास केस थे। ऐसे में यहां आज या कल तक छूट मिल जाएगी। इसके साथ प्रदेश के 71 जिलों में कोरोना केसेस 600 कम हो जाएंगे।
कोरोना के कम होते संक्रमण के मद्देनजर बुलंदशहर व बरेली को कोरोना कर्फ्यू से छूट कल मिली थी। यह छूट दो दिवसीय प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बन्दी के समाप्त होने के बाद आगामी सोमवार से लागू रखने के आदेश थे। इन जिलों में सप्ताह में पांच दिन सुबह 07 बजे से सायं 07 बजे तक कोरोना कर्फ्यू नहीं रहेगा।
यह जानकारी देते हुए जामा मस्जिद के नायब इमाम सैयद शाबान बुखारी ने बताया कि यह पत्थर का टुकड़ा काफी बड़ा और भारी था। मीनार से गिरने के बाद यह मस्जिद परिसर में धंस गया। इसके बारे में एएसआई को बताने के लिए चिट्ठी लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि तस्वीरें भेजी जाएंगी और मीनार को हुए नुकसान के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। उनसे मीनार की मरम्मत की गुजारिश की जाएगी, ताकि आने वाले समय में इस तरह का हादसा न हो। देखते हैं उनकी तरफ से क्या जवाब आता है।
भाजपा सूत्र राधा मोहन सिंह की राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष से होने वाली इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं। वहीं रविवार को स्वतंत्र देव सिंह बरेली में रहेंगे। वह वहां शाम चार बजे पहुंचेंगे और दिवंगत विधायक केसर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके साथ ही संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री ;संगठनद्ध सुनील बंसल रविवार को कानपुर जाएंगे। वह वहां पर भाजपा कानपुर क्षेत्र की बैठक को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा ने इस समय भाजपा की क्षेत्रवार बैठकें शुरू की है। शनिवार को अवध क्षेत्र की बैठक प्रदेश मुख्यालय में हुई। इसके बाद काशीए गोरखपुरए ब्रज और पश्चिम क्षेत्र की बैठकें वर्चुअल की गईं। देर शाम राधा मोहन सिंह के राज्यपाल से मिलने की सूचना सोशल मीडिया में वायरल होने के के बाद लोग अपने अपने तरीके से इस मुलाकात के मायने निकालने में जुटे रहे।
अभी पिछले सप्ताह भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने तीन दिन का लखनऊ दौरा किया था। इस दौरान वे दोनों उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ अलग.अलग मिले थे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ उन्होंने बंद कमरे में लगभग आधे घंटे तक बात की। इसके बाद डॉक्टर दिनेश शर्मा के मुलाकात हुई और फिर एक.एक करके सीनियर मंत्रियों से मिले। तभी से कयासों का दौर जारी हैए हालांकि लखनऊ से जाने से पहले बीएल संतोष ने ट्वीट कर योगी सरकार के कामकाज की तारीफ की थी।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ;संगठनद्ध बीएल संतोष द्वारा तीन दिनी प्रवास के दौरान किए गए मंथन और विचार.विमर्श की झलक प्रदेश भाजपा की तैयारियों में दिखने लगी है। शनिवार को भाजपा ने अवधए काशीए गोरखपुरए ब्रज और पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों की हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि राज्य में 2014 से ही भाजपा विजय रथ पर सवार है। यह रथ रूकना नहीं चाहिए। 2022 के चुनाव में 2017 से कम बर्दाश्त नहीं है।
स्वतंत्र देव ने पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि कोरोना से काल की भेंट चढ़े लोगों व कार्यकर्ताओं के घर जाएं। उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए फिर से मुख्यधारा में जोड़ने का काम करें। अवध क्षेत्र की बैठक प्रदेश मुख्यालय में हुई जबकि अन्य क्षेत्रों की बैठक वर्चुअल की गई।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी की जीत ही कार्यकर्ताओं की जीत है। जनसंघ के समय से ही कार्यकर्ता निर्माण ही भाजपा के केंद्र में रहा है। सेवा ही संगठन के तहत जरूरतमंद की सेवा ही भाजपा का मूल स्वरूप है। जुलाई तक सेवा कार्यक्रमों तक निरंतर जारी रखना है। पोस्ट कोविड मरीजों की मदद के लिए सहायता केंद्र संचालित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को भ्रष्टाचार तथा अपराधमुक्त बनाने का कार्य किया है। जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को ले जाएं।
मुजफ्फरनगर l प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 20,000 से नीचे पहुंच गई हैं। शनिवार को प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्या 19,438 पहुंच गई जबकि पिछले 24 घंटे में नए केसों की संख्या 1092 दर्ज की गई। वहीं वाराणसी, गाजियाबाद, नोएडा और मुजफ्फरनगर में कोरोना के एक्टिव केस में कमी आई है। ऐसे में माना जा रहा है यहां कोरोना कर्फ्यू सोमवार से हटा दिया जाए।
इस समय वाराणसी में एक्टिव केसाें की संख्या 655, गाजियाबाद में 631, नोएडा में 610, मुजफ्फरनगर में 604 है। शासन की तरह से कहा गया है जहां भी छह सौ से कम केस हो वहां कोरोना कर्फ्यू हटा दिया जाए। ऐसे में अब इन जिलों के लोगों को राहत मिलती दिख रही है। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के तथा 45 वर्ष ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,62,42,637 लोगों को प्रथम डोज, जबकि 35,95,560 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। प्रदेश में अब तक कुल 1,98,38,197 वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि आज की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक 02 करोड़ से अधिक डोजें लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाएं।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय जजपा विधायक देवेंद्र बबली पर कथित रूप से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। हालांकि, बाद में बबली ने किसानों के खिलाफ 'अनुचित' शब्द कहने के लिए खेद प्रकट किया। बबली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट करके कहा कि वह उन लोगों को उन कृत्यों के लिए माफ करते हैं जिन्होंने एक जून को उनके साथ किया। उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ शब्द कहे जो उचित नहीं थे। मैं जनप्रतिनिधि हूं, अत: मैं उन सभी शब्दों को वापस लेता हूं और उनके लिए खेद प्रकट करता हूं।' इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढूनी अपने समर्थकों के साथ फतेहाबाद जिले के टोहाना सदर पुलिस थाने पहुंचे और अपने दो साथी किसानों को रिहा करने की मांग की जिन्हें बबली के आवास का घेराव करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। टिकैत और चढूनी अन्य प्रदर्शनकारी किसानों के साथ सबसे पहले यहां की अनाज मंडी में एकत्र हुए और वहां से गिरफ्तारी देने के लिए पुलिस थाने तक मार्च किया। इसे लेकर हंगामा हुआ और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...