सोमवार, 10 मई 2021

किसान आंदोलन में शामिल होने आई युवती से रेप, कोरोना से मौत


नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने आई युवती के साथ दो लोगों ने बलात्कार किया। इसके बाद हरियाणा के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक युवती को कोरोना वायरस के लक्षण भी थे।  पिता के एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कहा है कि उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई है। शिकायत के मुताबिक 25 साल की युवती 10 अप्रैल को एक ग्रुप के साथ किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आई थी।

26 अप्रैल को उसे कोरोना के लक्षणों के साथ झज्जर जिल के एक अस्पाल में भर्ती कराया गया था जहां 30 अप्रैल को उसकी मौत हो गई, बहादुरगढ़ पुलिस के विजय कुमार कहते हैं कि युवती के पिता ने दो लोगों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। महिला के पिता की तरफ से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, मौत से करीब चार दिन पहले पीड़िता को शिवम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में टिकरी बॉर्डर पर किसान सोशल आर्मी चलाने वाले अनूप और अनिल मलिक समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि मृतका इन्हीं लोगों के साथ पश्चिम बंगाल से दिल्ली आई थी और फिर आरोपियों के साथ ही टिकरी बॉर्डर भी पहुंची थी। 

आरोप है कि लड़की के साथ रेप के आरोपी टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में पूरी तरह से सक्रिय रहते थे। हालांकि इस मामले में जब धरना स्थल पर मौजूद बड़े किसान नेताओं से सवाल किया गया तो वो पूरे मामले से पल्ला झाड़ते रहे हैं। बताया जाता है कि टिकरी बार्डर पर टेंट में उसके साथ बलात्कार किया गया। 

शहर के हास्पिटल में अटकी मरीजों की सांसें तो भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला बने मददगार

 



मुजफ्फरनगर । सुबह 4 बजे अचानक हॉस्पिटल में ऑक्सीजन खत्म हो जाने पर अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी मरीजों के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों में एक दहशत का माहौल बन गया। परिजनों ने आनन-फानन अपने घरों से आक्सीजन के सिलेंडर जमाकर मरीजों की जान बचाई। मरीजों के परिजनों अधिकारियों से लेकर भाजपा के मंत्री एवं जिलाध्यक्ष को फोन कर इसकी सूचना दी मौके पर पहुंचे जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने ऑक्सीजन की व्यवस्था कराकर कार्य सुचारू करवाया। 

 बताया जा रहा है कि नगर की जनकपुरी स्थित डिवाइन हॉस्पिटल को जिला प्रशासन द्वारा कोरोना मरीजों के लिए अधिकृत किया गया है। देर रात करीब 4:00 बजे अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई। जिसको देखते हुए परिजनों में एक दहशत का माहौल बन गया। परिजनों ने आनन-फानन में अपने घरों से आक्सीजन के सिलेंडर लाकर मरीजों को कुछ समय के लिए जान बचाई। अधिकारियों से लेकर जिले के मंत्री एवं भाजपा नेताओं ने फोन नहीं उठाया। जिलाध्यक्ष ने उठाते हुए तिमारदारो की समस्या को सुन कर अधिकारियों के संज्ञान में डाल कर आक्सीजन आपूर्ति सुचारू कराई। मरीजों का इलाज सुचारू रूप से शुरू कराया। अस्पताल का कहना है कि प्रशासन को पहले स्थिति की जानकारी दी गयी थी।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 10 मई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 10 मई 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी रात्रि 09:55 तक तत्पश्चात अमावस्या*

⛅ *नक्षत्र - अश्विनी रात्रि 08:26 तक तत्पश्चात भरणी*

⛅ *योग - आयुष्मान् रात्रि 09:40 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

⛅ *राहुकाल - सुबह 07:41 से सुबह 09:19 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:04* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:06* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

 ➡ *11 मई 2021 मंगलवार को अमावस्या है ।*

🏡 *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*

      🙏🏻 

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*


 📖 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा



मेष 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज यदि आपको किसी आर्थिक सहायता की जरूरत होगी, तो दोस्त व रिश्तेदार मदद के लिए आगे आएंगे। हालांकि आज आपकी किसी अपने से अनबन की स्थिति भी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो अपने पिताजी की सलाह अवश्य लें, तभी उसमें सफलता मिलती दिख रही है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने का समाचार सुनने को मिलेगा, जिसमें परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसमें आज आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। आज का दिन नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत हो सकता है। नौकरी में आज आपको पदोन्नति का समाचार सुनने को मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से यदि कोई मतभेद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा

मिथुन

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज दूसरो के इमोशंस को पहचान करके उनके अनुसार चलना होगा, तो आपको आत्म संतोष होगा। कार्यक्षेत्र में भी टीम वर्क के जरिए किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजना बनाने में व्यतीत करेंगे। नौकरी से जुड़े जातक आज अपने अधिकारियों से कोई भी अनबन नहीं करनी है, नहीं तो उसका भविष्य में उनको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क 

आज का दिन आपके पास खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी होगी। आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आज का दिन आपको व्यापार में आने वाली लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने का होगा, बिना जाँचे परखे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उनके बाहर के खानपान से परहेज रखें।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आपको हर कार्य में जीवन साथी के सहयोग की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको उपहार व मान सम्मान मिलता दिख रहा है। किसी वाद विवाद या बहसबाजी मे आपको जीत मिल सकती है। परिवार में आपका दिन सुखमय रहेगा। भाई बहन आज आपको अपना सुख-दुख बताएंगे, जिससे आप आपनी समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कन्या

आज का दिन आपकी उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां निभाने का दायित्व आ सकता है। आप परेशान होने की वजह उन्हें निपटाने की शुरुआत करें, जिससे सायंकाल तक आप सारी जिम्मेदारियों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे और आपके हुनर की तारीफ भी होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं और उनके लिए कुछ उपहार भी खरीद सकते हैं, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यो के साथ किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे।

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब रहेंगे, जिससे आप कर्जा मुक्त हो पाएंगे, लेकिन आज आप जरूरी सामान खरीदने के लिए धन भी व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा सकता है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान के भविष्य के लिए आज आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपकी माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं, तो वह आज आपको अत्यंत लाभ देगा। आज किसी से पैसे का लेनदेन करना पड़े, तो सोच समझ कर करें। आज आपके व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, भाई व बहन की शादी में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से दूर होगी। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं, जिनके लिए आपको अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आज आप घरेलू वस्तुओं की खरीदारी में कुछ धन व्यय करेंगे। यदि आज किसी से संबंध स्थापित करने हैं, तो उससे पहले एकबार विचार अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी तरह के विरोध से बच सके। आज आप अपने रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए विरोध करेंगे, जिससे आपको अपना रुका हुआ प्राप्त होगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा

मकर 

आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। उससे आप की कार्य क्षमता बढ़ी हुई रहेगी, इसके चलते आप अपने कार्यस्थल पर भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की उम्मीद है, इस दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा यह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ कर रख देगा। यदि आप कोई जमीन व मकान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसकी पूरी जानकारी पहले अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में आपके साथ धोखा हो सकता है।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको दोपहर तक व्यापार में छुटपुट लाभ देने की भरपूर संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपके व्यापार की बात करें, तो आज आपको एक नई तरह की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आज आप व्यापार के लिए अपने कुछ लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल हो सकते हैं, लेकिन यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो ईश्वर का ध्यान करके जाएं, नहीं तो आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है। परिवार में बातचीत करते समय आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

मीन 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी की कोई परवाह ही नहीं करेंगे, इसलिए आपके शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में आज आपको लाभ हो सकता है। परिवार में यदि किसी व्यक्ति को छोटी से छोटी बीमारी हो, तो उसे अनदेखा ना करें। उसकी जांच अवश्य कराएं, ताकि वह कोई बड़ी समस्या से बच सकें। सामाजिक कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन प्रेम जीवन में आज निराशा हाथ लग सकती है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।



आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। 


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 



  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

रविवार, 9 मई 2021

चुनावी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या



मुजफ्फरनगर । चुनाव के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी रंजिशें शुरू हो गई है। जिसके चलते आज दिन में हार जीत को लेकर कहासुनी हुई । शाम के समय जीते हुए पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या कर आरोपी मौक़े से फरार हो गया। 

बुढाना थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ और फायरिंग हुई।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हमलावर यहां से फरार होने में कामयाब हो गए।बताया जाता है कि दोपहर के समय भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय दोनों पक्षों को पुलिस चौकी में बुलाकर समझौता करा दिया था। बताया जाता है कि जिला पंचायत सदस्य पद पर गांव का ही जुल्फिकार चुनाव लड़ा था। जुल्फिकार व उसका पक्ष का ग्राम प्रधान प्रत्याशी दोनों हार गए थे।बताते हैं कि दोपहर के समय जुल्फीकार का पुत्र आदिल आटा चक्की से लौट रहा था। रास्ते में विजयी पक्ष का कामिल  सड़क किनारे बैठा था।जहां हार- जीत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट हो गई।कामिल पक्ष के तैमूर व जाहिर आदि ने जुल्फिकार पक्ष पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई और लाठी डंडे चले। इस बीच कामिल पक्ष से जुड़ा ग्रामीण काल का ग्रास बन गया। मौके पर ही दूसरे पक्ष के लोगों ने कामिल पक्ष के तैमूर के शरीर को सटाकर बंदूक से गोली मार दी। मौके पर ही तैमूर की मौत हो गई बताया जाता है। कि इससे पहले ही पुलिस यहां पहुंच चुकी थी। लेकिन पुलिस के सामने भी हमलावर नहीं माने और मनमानी अड़े रहे । इस घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में स्थानीय पुलिस की लापरवाही को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम हो रहा है।

सोमवार व मंगल को आंधी बारिश के आसार


लखनऊ । दिल्ली व एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद मौसम विभाग ने सोमवार 10 व मंगलवार 11 मई को उत्तर प्रदेश के विभिन्न अंचलों में आंधी पानी के आसार जताए हैं। चेतावनी जारी की गई है कि इस दरम्यान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी और बारिश होगी। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय दबाव का परिणाम बताया जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी अंचलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला रहा।

रेमडेसिविर इंजेक्शन के नाम पर 2.10 लाख ठगे, पूर्व प्रधान समेत दो गिरफ्तार

 


मुजफ्फरनगर। जिले में रेमडीसिविर इंजेक्शन दिलाने का झांसा देकर दो आरोपियों ने पीडित से 2.10 लाख रुपये हडप लिए। इंजेक्शन न मिलने पर दो आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी तो पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान समेत दोनों को गिरफ्तार कर उनसे रुपए और कार भी बरामद की है।

देवबंद थाना क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुलहक निवासी डाक्टर जुबैर के परिचित डा. सद्दाम अली की बहन कोरोना से संक्रमित है। आरोप है कि उसने कोरोना संक्रमित को रेमडीसिविर इंजेक्शन दिलाने के लिए रवि चौधरी निवासी राजपुर तिलौरा थाना जानसठ से बात की। उसने बताया कि रेमडीसिविर के छह इंजेक्शन दिलाने की एवज में 2.10 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि 29 अप्रैल को आरोपी ने अपने साथी सचिन निवासी राजपुर तिलौरा को जिला अस्पताल में भेजा। पीडित उससे इंजेक्शन लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उससे 2.10 लाख रुपए ले लिए और कुछ देर में इंजेक्शन देने का वायदा कर वहां चले गए। पीडित ने दोनों आरोपियों को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीडित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने पूर्व प्रधान रवि चौधरी और उसके साथी सचिन को गिरफ्तार कर उनसे रुपए और एक कार भी बरामद की है।

कोरोना कर्फ्यू को लेकर डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश


मुजफ्फरनगर । 17 मई की प्रातः 07ः00 बजे तक जनपद में कोरोना कफ्र्यू लागू लागू होने के बाद डीएम सेल्वा कुमारी जे ने विस्तारित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या 827/2021-सीएक्स-3, गृह (गोपन) अनुभाग-3, लखनऊ दिनांक 09 मई 2021 के अन्तर्गत पूर्व में दिनांक 10 मई, 2021 की प्रातः 07.00 बजे तक लागू आंशिक कर्फ्यू को दिनांक 17 मई की प्रातः 07.00 बजे तक लागू रखें जाने के निर्देश दिए गए है।

अतः उक्त के अनुपालन में इस कार्यालय के आदेश संख्या 1654/जे0ए0-2021 दिनांक 05.05.2021 के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 10 मई, 2021 की प्रातः 07.00 बजे तक लागू आंशिक कर्फ्यू को दिनांक 17.05.2021 की प्रातः 07.00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया जाता है।

इस कार्यालय द्वारा निर्गत आदेशों में उल्लिखित अन्य प्रतिबन्ध/छूट यथावत रहेगे। किसी व्यक्ति द्वारा उपर्युक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 एवं आपदा प्रबन्ध अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिले में आज फिर कोरोना के719 मामले मिले


मुजफ्फरनगर । जिले में आज फिर 719 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं । आज तीन लोगों की मौत हो गई। आज 1447 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। 



DATE--09-05-2021

------------------

TOTAL RESULT RECVD 489

TOTAL NEGATIVE 67

TOTAL RTPCR POSITIVE 422

TOTAL ANTIGEN POSITIVE 189

PVT LAB POSITIVE 107

TOTAL POSITIVE CASE 719

TOTAL CUMMULATIVE POSITIVE CASE 24463

TOTAL DISCHARGE 1447

TOTAL CUMMULATIVE DISCHARGE  18623

TOTAL DEATH-3

CUMMULATIVE DEATH- 202

TOTAL ACTIVE CASE--5638

मुर्दों के कफन चुरा कर बेचने वाला गिरोह दबोचा


बागपत । पुलिस ने  शमशान घाट व कब्रिस्तान से कफन व वस्त्र चोरी कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का  भंडाफोड़ कर सात अपराधी चोरी किये कफन व वस्त्रों सहित गिरफ्तार किए हैं। 

 गिरफ्तार अभियुक्त हैं - 

1-प्रवीण कुमार जैन पुत्र श्रीपाल जैन निवासी नई मण्डी कस्बा व थाना बडौत 

जनपद बागपत।

2-आशीष उर्फ उदित जैन पुत्र प्रवीण जैन निवासी नई मण्डी कस्बा व थाना 

बडौत जनपद बागपत।

3-श्रवण शर्मा पुत्र राममोहन शर्मा निवासी ग्राम षबगा थाना छपरौली जनपद 

बागपत।

4-ऋषभ जैन पुत्र अरविन्द जैन निवासी पटटी ॐ चौधरान कस्बा व थाना बडौत 

जनपद बागपत।

5-राजू पुत्र ईष्वर निवासी फूंस वाली मस्जिद के पीछे कस्बा व थाना बडौत 

जनपद बागपत। 

6-बबलू पुत्र वेदप्रकाश निवासी गली न0-3 गुराना रोड कस्बा व थाना बडौत जनपद बागपत।

7-शाहरूख पुत्र मुबिन निवासी फूंस वाली मस्जिद के पीछे कस्बा व थाना 

बडौत जनपद बागपत।

 *बरामदगी का विवरण-* 

● सफेद व पीली चादर 520

● कुर्ता 127

● सफेद कमीज 140

● धोती सफेद 34 

● गर्म शाल रंगीन 12 

● धोती महिला रंग बिरंगी 52

● रिबन के पैकेट 03

● रिबन ग्वालियर 158

● टेप कटर 01 

● ग्वालियर कम्पनी के स्टीकर 112

स्व चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए होगा गायत्री पाठ


मुजफ्फरनगर । रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान रहनुमा चौ अजित सिंह जी के आकस्मिक निधन के उपरांत आत्मा की शांति हेतु पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड पर कल दिनांक 10 मई से ब्राह्मणों द्वारा सवा लाख गायत्री मंत्र जाप प्रारम्भ किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अजित राठी ने बताया कि चौ साहब की आत्मा की शांति हेतु गायत्री मंत्र जाप के संकल्प को वह स्वयम लेकर प्रारम्भ कर 18 तारीख तक मंत्र जाप चलेगा और 18 तारीख को पार्टी कार्यालय पर ही प्रातः 9 बजे हवन यज्ञ उपरांत शोक सभा आयोजित की जाएगी जिसमें सभी चौ साहब के चाहने वाले उनको श्रदासुमन अर्पित करेंगे!

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...